821102
कैमूर में डॉक्टर के बेटे पर जानलेवा हमला
Kaimur, Bihar:कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के पुसौली में मॉर्निंग वॉक कर रहे डॉक्टर के बेटे पर बाइक सवार दो अपराधियों ने तीन गोलियां चलाईं। घायल को निजी क्लीनिक में इलाज के बाद वाराणसी के ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मैनपुरी में जमीन के नाम पर 19 लाख की ठगी, एक ही भूखंड दो बार बिका
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी- जमीन के नाम पर 19 लाख 60 हजार की ठगी. जालसाज प्रधानों ने एक ही जमीन को two बार बेचा. बिछवां प्रधान देवू और प्रधान किशनी अवनीश यादव पर आरोप. अपने मकान पर बुलाकर कैश का किया लेनदेन. आरोपी अहमद पहले श्यामवीर को बेच चुका था जमीन. धोखाधड़ी कर बैनामे के एक महीने बाद खुला राज. पीड़िता ने कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह से लगाई गुहार. किशनी थाना क्षेत्र की पीड़िता नेता का आरोप. डीएम का जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई का निर्देश. किशनी थाना क्षेत्र का मामला.0
0
Report
तेज़ बारिश से Paseo Cuauhnáhuac पर भीषण बाढ़, यातायात में भारी बाधा
Noida, Uttar Pradesh:TORRENTIAL RAIN CAUSES COLLAPSE ON PASEO CUAUHNÁHUAC On Friday night, heavy rainfall in Jiutepec and the metropolitan area caused severe pooling and flooding near El Texcal. The accumulation of water disrupted traffic and affected hundreds of motorists traveling through the area.0
0
Report
मुंगेर में राष्ट्रगीत के वक्त अधिकारी की अनदेखी पर भारी विरोध
Munger, Bihar:मुंगेर में सरकारी कार्यक्रम में राष्टगान के अपमान का शर्मनाक मामला सामने आया है। मुंगेर की जिला कृषि अधिकारी सुष्मिता सहित अन्य कर्मी और हॉल में मौजूद लोग वंदे मातरम् बजने के बाद भी अपनी कुर्सी पर बैठे रहे। तब देश के प्रधानमंत्री समेत देश के तमाम बड़े मंत्री, नेता और अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में खड़े दिखाई दे रहे थे। मुंगेर के संयुक्त कृषि भवन में किसान सम्मान निधि योजना के तहत डीबीटी के माध्यम से मुंगेर के किसानों के खाते में राशि ट्रांसफर की जा रही थी। कार्यक्रम में कुछ किसान और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद थे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किसानों के खाते में सम्मान निधि का किस्त भेज रहे थे। लेकिन कार्यक्रम के पहले वंदे मातरम् की धुन बजी तो वीसी के जरिए जुड़े सभी लोग सम्मान के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे, पर मुंगेर के संयुक्त कृषि भवन में आयोजित कार्यक्रम में जिला कृषि अधिकारी सहित अन्य अपनी कुर्सी पर बैठते रहे। साथ ही राष्ट्रगीत के दौरान अधिकारी समूह की बातचीत सुनी गई। सभा में मौजूद किसानों ने कहा कि यहां किसी प्रकार की व्यवस्था नहीं है; उन्हें तीन बजे बुलाया गया था जबकि कार्यक्रम चार बजे होना था। एक किसान ने बताया कि मुझे डेढ़ कट्ठा ज़मीन है और पिछले एक साल से किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने के लिए कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं, आज तक मेरा काम नहीं हुआ है और सिर्फ आश्वासन मिलता है। प्रधानमंत्री किसानों के लिए पैसे भेजते हैं, लेकिन अधिकारी और कर्मचारी की वजह से किसानों को परेशान होना पड़ रहा है।0
0
Report
Advertisement
बोकारो में आजसू का मशाल जुलूस, विस्थापित-श्रमिक मुद्दे पर सरकार घेरा
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो में आजसू पार्टी का मशाल जुलूस, विस्थापितों और मजदूरों के मुद्दे पर सरकार को घेरा। बालू और कोयला चोरी पर हमला। बोकारो में आजसू का हल्लाबोल जहां नया मोड़ बिरसा चौक से मशाल जुलूस निकालकर विस्थापित मुद्दे और मजदूरों के मुद्दे के साथ साथ कोयला और बालू चोरी को लेकर सरकार को घेरा, बालू-कोयला चोरी पर हमला किया और इन मुद्दों को लेकर आनेवाले समय में सड़क पर उतरकर चक्का जाम करेंगे। इससे पहले गोमिया के आजसू के पूर्व विधायक डॉ लम्बोदर महतो के साथ साथ आजसू नेता अजय सिंह के नेतृत्व में आजसू पार्टी का एक मशाल जुलूस नयामोड़ विरसा चौक से ये मशाल जुलूस पैदल मार्च करते हुए सेक्टर 4 गांधी चौक होते हुए सिटी सेंटर में भ्रमण किया। इस दौरान पार्टी द्वारा झारखंड सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए विस्थापितों, मजदूरों और बेरोजगारों के मुद्दों के साथ साथ कोयला और बालू चोरी को लेकर जमकर भड़ास निकाला और कहा कि झारखंड सरकार अगर इन मुद्दों पर ध्यान नहीं देती है तो पार्टी सड़क पर उतरने का काम करेगी और चक्का जाम कर देगी। बताते चले कि आजसू पार्टी ने मशाल जुलूस निकालकर अपना शक्ति प्रदर्शन किया। हाथों में जलती मशाल और पार्टी का झंडा लिए सैकड़ों कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। बैनर पर साफ लिखा था - विस्थापितों, मजदूरों, स्थानीय बेरोजगारों की लड़ाई। आजसू ने पानी-बिजली की किल्लत, बालू-कोयला और लोहा चोरी, लचर कानून व्यवस्था और भ्रष्टाचार को बड़ा मुद्दा बनाया है। पार्टी का आरोप है कि जिले में अवैध उत्खनन का खेल खुलेआम चल रहा है। स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाएं तक नहीं मिल रही। पूर्व विधायक लम्बोदर महतो ने कहा कि विस्थापन का मुद्दा, नियोजन, सरकारी जमीन और आदिवासी जमीन की लूट के साथ साथ बिजली, पानी की समस्या के अलावा कानून व्यवस्था को लेकर लोग त्रस्त है यदि सूबे की सरकार नहीं चेती तो आनेवाले समय सड़क पर उतरकर चक्का जाम कर देंगे। धनबाद के बांसगोड़ा के मुद्दे पर भी न्याय करने की मांग की। बाइट -- अजय सिंह, आजसू नेता. बाइट -- डॉ लम्बोदर महतो, आजसू पूर्व विधायक, गोमिया।0
0
Report
गोंडा के तरबगंज में तालाब अतिक्रमण: राजस्व टीम पर हमला, मुकदमा दर्ज
Gonda, Uttar Pradesh:खबर गोंडा से है। गोंडा जिले के तरबगंज तहसील अंतर्गत टकटोना गांव में सरकारी तालाब की भूमि पर हो रहे अतिक्रमण की जांच और सीमांकन करने पहुंचे नायब तहसीलदार बेलसर अक्षय प्रताप सिंह और राजस्व टीम को विरोध का सामना करना पड़ा। अतिक्रमणकारियों ने लाठी-डंडे लेकर नायब तहसीलदार बेलसर अक्षय प्रताप सिंह और राजस्व कर्मियों को खदेड़ दिया है और ग्रामीणों के विरोध के चलते राजस्व कर्मचारी वापस जाते हुए नजर आए हैं। लाठी डंडे लेकर के नायब तहसीलदार बेलसर अक्षय प्रताप सिंह और राजस्व कर्मियों को खदेड़ करके ग्रामीणों ने सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाई है। इस पूरी घटना का वीडियो भी अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ जिसमें महिलाएं और पुरुष सब लोग अपने-अपने हाथों में लाठी डंडे लिए राजस्व कर्मचारियों को खदेड़ रहे हैं। यह पूरी घटना कल 19 जून देर शाम 3:00 बजे के करीब की बताई जा रही है जिसका वीडियो आज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस पूरी घटना को लेकर तरबगंज थाने में तहरीर देकर लेखपाल रामेश्वरदत्त तिवारी ने लालजीत, बलजीत, शिवजीत और अमन के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। मुकदमा दर्ज करके तरबगंज थाने की पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने में जुटी हुई है। दरअसल बीते समाधान दिवस में गांव के जानकी प्रसाद मुकेश और लालजी मौर्य ने तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत की थी। शिकायत की जांच के लिए कल शुक्रवार को नायब तहसीलदार अक्षय प्रताप सिंह और हल्का लेखपाल रामेश्वरदत्त तिवारी राजस्व टीम के साथ मौके पर पहुंचे। जांच के दौरान ग्रामसभा की भूमि पर निर्माण कार्य होता पाया गया था इसी दौरान सीमांकन शुरू होते ही कुछ लोगों ने विरोध करते हुए अभद्रता की, धमकी दी और लाठी-डंडे लेकर टीम के सदस्यों को खदेड़ दिया है।0
0
Report
गोरखपुर में जमीन विवाद: चेन से महिला पर हमला, CCTV कैद वीडियो वायरल
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में एक युवक हाथ में चेन की सीकड़ लेकर महिला और उसके परिवार पर हमला करता दिखाई दे रहा है. पीड़ित पक्ष ने आरोपी पर दबंगई, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है. पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है. पुलिस ने शिकायत और वायरल वीडियो के आधार पर जांच शुरू कर दी है. मामला तिवारीपुर थाना क्षेत्र के अंधियारीबाग इलाके का है. बताया जा रहा है कि स्लैब हटाने को लेकर विवाद शुरू हुआ. आरोप है कि पहले गाली-गलौज हुई और विरोध करने पर मामला मारपीट तक पहुंच गया. पीड़ित परिवार का कहना है कि आरोपी युवक, जिसे स्थानीय लोग एक भाजपा नेता का भाई बता रहे हैं, जिसने अपने साथियों के साथ मिलकर हमला किया. वायरल वीडियो में युवक हाथ में चेन की सीकड़ लेकर महिला और उसके परिजनों पर हमला करता नजर आ रहा है. अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई और परिवार के लोग खुद को बचाने की कोशिश करते दिखाई दिए. घटना का CCTV फुटेज और मोबाइल वीडियो सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है. पीड़ित परिवार ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है. पुलिस का कहना है कि शिकायत और उपलब्ध वीडियो फुटेज के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है. जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और वायरल वीडियो को भी साक्ष्य के रूप में खंगाला जा रहा है.0
0
Report
Advertisement
चंदौली: वनवासी महिलाओं ने DM से पानी, मनरेगा और स्वास्थ्य के मुद्दे उठाए
Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली... - संपूर्ण समाधान दिवस से लौट रहे डीएम का आधा दर्जन गांव की वनवासी महिलाओं ने किया घेराव - मनरेगा मजदूरी बकाया, पेयजल, स्वास्थ्य व्यवस्था सड़क की मांग को लेकर नाराज महिलाओं ने डीएम को घेरा - डीएम के गाड़ी के पास महिलाओं ने सुनाई अपनी फरियाद - डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने मौके पर एसडीएम नवगढ़ को बुलाकर महिलाओं की समस्या दूर करने का दिया निर्देश - नौगढ़ एसडीएम विनय मिश्रा ने डीएम के सामने महिलाओं को दिया आश्वासन वह खुद पहुंचेंगे गांव - महिलाओं ने कहा वर्षों से गांव में नहीं मिलता पीने का पानी बंदी और पहाड़ से गिर रहा है पानी पीने को मजबूर है लोग - कई गांव में जाने का नहीं है कोई रास्ता, लोगों को करना पड़ता है काफी दिक्कतों का सामना - नौगढ़ तहसील के पथरौर, सेमर साधोपुर, होरीला, धोबही, जमसोत, गहिला, शाहपुर गांव से पहुंचे थे वनवासी - मनरेगा की मजदूरी ना मिलना और बिजली ना होने की भी वनवासी महिलाओ ने डीएम से की शिकायत - नौगढ़ तहसील का मामला। बाइट : वनवासी महिला बाइट : समाजसेवी महिला0
0
Report
जहानाबाद पुलिस ने जादू-टोने से प्रताड़ित करने के आरोप में चेतराम गंगवार को गिरफ्तार किया
Pilibhit, Uttar Pradesh:पीलीभीtit की जहानाबाद पुलिस ने युवतियों को जादू टोना टोटका करके अपने जाल में फसाने और उनके साथ संबंध बनाने बात न मानने पर मानसिक रूप से प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए प्रेरित वाले आरोपी को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है। कोतवाली जहानाबाद इलाके की शाही पुलिस चौकी क्षेत्र के शाही रेलवे स्टेशन पर 31 मई को 20 वर्षीय दयंती गंगवार उर्फ रानी ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी। मृतका के पिता धर्मपाल ने जहानाबाद थाने में चेतराम गंगवार पर मुकदमा दर्ज कराया था जिसके बाद से आरोपी फरार चल रहा था। मुखविर की सूचना पर जहानाबाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि आरोपी चेतराम शातिर किस्म का व्यक्ति है जो नाबालिग किशोरियों और जवान युवतियों को जादू टोना टोटका करके अपने जाल में फसाता है फिर उनके साथ संबंध बनाता है बात न मानने पर उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से इतना प्रताड़ित कर देता है कि वह लड़कियां आत्महत्या करने के कगार पर पहुंच जाती है। वहीं उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमें लगाई गई थीं जिसे गिरफ्तार कर लिए गया है। पकड़े गए आरोपों का पुलिस ने चालान कर दिया है।0
0
Report
मलेशिया के गोपेंग-कम्पर क्षेत्र में भारी वर्षा से बाढ़ की चिंता, अधिकारी स्थिति पर नजर
Noida, Uttar Pradesh:Heavy rainfall has been reported in Gopeng, Kampar, Perak Darul Ridzuan, Malaysia, leading to localized flooding concerns in the area. Authorities are monitoring conditions as weather patterns continue to develop.0
0
Report
Advertisement
भजनलाल शर्मा का सिरोही दौरा: आबूराज नामकरण और विकास घोषणाएं
Sirohi, Rajasthan:राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज सिरोही जिले के दौरे पर रहे। आबूराज में आयोजित संत समागम में शामिल होकर उन्होंने संत समाज का आशीर्वाद लिया, करोड़ों रुपये के विकास कार्यों की सौगात दी और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को जनता के सामने रखा। इस दौरान आबूराज नामकरण से लेकर कानून-व्यवस्था और विकास जैसे कई मुद्दे मुख्यमंत्री के संबोधन का केंद्र रहे। देखिए हमारी यह विशेष रिपोर्ट... मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार शाम विशेष हेलीकॉप्टर से आबूराज के पोलो ग्राउंड पहुंचे, जहां प्रभारी मंत्री केके बिश्नोई, पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी, सांसद लुंबाराम चौधरी, विधायक समाराम गरासिया सहित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। कार्यक्रम स्थल पर संत समाज, सामाजिक संगठनों और हजारों की संख्या में मौजूद लोगों ने मुख्यमंत्री का भव्य अभिनंदन किया। पूरे आयोजन के दौरान "जय आबूराज" के जयघोष गूंजते रहे. मुख्यमंत्री ने माउंट आबू का नाम बदलकर "आबूराज" किए जाने के निर्णय को सांस्कृतिक गौरव से जोड़ते हुए कहा कि यह केवल नाम परिवर्तन नहीं, बल्कि हमारी विरासत और पहचान को सम्मान देने का प्रयास है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण और योग जैसी परंपराओं को वैश्विक पहचान मिलने का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री ने सिरोही जिले के लिए 36 करोड़ 55 लाख रुपये से अधिक लागत के विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण किया तथा मुंगथला में नए उप स्वास्थ्य केंद्र की स्थापना की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने कानून-व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रदेश सरकार अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है और युवाओं को गुमराह करने वाले तत्वों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे करीब 400 लोगों को जेल भेजा गया है। इसके बाद मुख्यमंत्री आबू विकास समिति की बैठक में भी शामिल हुए, जहां पर्यटन विकास, निर्माण कार्यों में आ रही तकनीकी समस्याओं के समाधान और आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने जैसे विषयों पर चर्चा हुई। वहीं पंचायतीराज मंत्री ओटाराम देवासी ने म Mount आबू में निर्माण कार्यों से जुड़ी टोकन प्रणाली की समस्या के समाधान की मांग भी मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। विकास योजनाओं की घोषणाएं, सांस्कृतिक विरासत को सम्मान देने का संदेश और प्रशासनिक बैठकों के माध्यम से मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का यह सिरोही दौरा कई मायनों में महत्वपूर्ण रहा। अब देखना होगा कि घोषित विकास कार्य और लिए गए निर्णय धरातल पर कितनी तेजी से अमल में आते हैं।0
0
Report
योग दिवस पर योगी आदित्यनाथ का योग कार्यक्रम झांसी किले के मैदान में आज
Jhansi, Uttar Pradesh:अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर कल रविवार की सुबह उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ झांसी किला के पास स्थित मैदान पर योग करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर किला मैदान पर शनिवार शाम तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ ही स्थानीय जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अफसर और विभिन्न सामाजिक संगठनों के लोग हिस्सा लेंगे। मैदान में सैकड़ों लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है।0
0
Report
चित्रकूट के स्वास्थ्य केंद्र में खामियां, DM ने जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए
Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:चित्रकूट में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं की हकीकत जानने के लिए जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अस्पताल की व्यवस्थाओं में कई गंभीर खामियां सामने आईं, जिस पर जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाते हुए जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहाड़ी पहुंचे जिलाधिकारी पुलकित गर्ग ने अस्पताल के पंजीकरण कक्ष, इमरजेंसी वार्ड, आयुष्मान वार्ड और उपस्थिति रजिस्टरों का गहन निरीक्षण किया। जांच के दौरान पांच कर्मचारी अनुपस्थित मिले, जिनका एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में अस्पताल परिसर के ग्राउंड फ्लोर पर गंदगी भी पाई गई, जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताते हुए तीन सफाई कर्मियों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया। वहीं मरीजों के लिए बेड की कमी, गंदी बेडशीट और खिड़कियों पर जमी धूल को लेकर भी अधिकारियों को फटकार लगाई गई। आउटसोर्सिंग कर्मचारियों की उपस्थिति पंजिका में अनियमितताएं मिलने और प्रभारी चिकित्साधिकारी द्वारा उपस्थिति प्रमाणित न किए जाने पर कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अस्पताल में साफ-सफाई, अनुशासन, पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था और मरीजों को बेहतर सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। अब देखना होगा कि निरीक्षण में सामने आई खामियों को दूर करने के लिए जिम्मेदार अधिकारी कितनी तेजी से सुधारात्मक कदम उठाते हैं।0
0
Report
Advertisement
गोंडा धानेपुर बस अड्डे पर तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी की मौत, पोता घायल
Gonda, Uttar Pradesh:गोंडा धानेपुर बस अड्डे पर तेज रफ्तार कार ने पति-पत्नी की मौत, पोता घायल। स्थानीय लोगों द्वारा अस्पताल भेजा गया जहां संतोखी लाल की मौत हो गई तथा महारानी देवी और कार्तिक गंभीर रूप से घायल हैं। यह घटना CCTV वीडियो में कैद है और सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मृतक संतोखी लाल रामपुर दुबावल गांव के निवासी थे और उनके परिवार में तीन विवाहित पुत्र हैं। थाना में तहरीर देकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है。0
0
Report
केशव प्रसाद मौर्य ने OP राजभर के बयानों से किनारा, 2027 में 80% सीटों का दावा
Prayagraj, Uttar Pradesh:यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ओपी राजभर के बयानों से किया किनारा, सपा के सांसद और विधायकों के पाला बदलने वाले राजभर के बयान से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने किया किनारा, कहा इन सब बातों में कोई दम नहीं होता, हमारे पास संघर्षशील नेताओं की कोई कमी नहीं है जो हमें सपा की जरूरत पड़े, 2027 में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने 100 में 80 फीसद सीटों पर जीतने का किया दावा। एंकर -- संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने सपा के सांसदों और विधायकों के पाला बदलने वाले ओपी राजभर के बयान से किनारा कर लिया है। डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने साफ तौर पर कहा है कि इन सब बयानों में कोई दम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को सपा जैसे ख़राब दलों के नेताओं की कोई जरूरत भी नहीं है। क्योंकि हमारी पार्टी में ख़ुद संघर्षशील नेताओं की कोई कमी नहीं है। वहीं सपा सुप्रीमों अखिलेश यादव द्वारा बीजेपी विधायकों के पाला बदलने वाले बयान पर भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी, उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव सही समय का इंतजार करें उन्हें पता चल जाएगा। वहीं राम मंदिर दान पात्र चोरी मामले भी डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने प्रतिक्रिया दी। उन्होने कहा कि एसआईटी पूरे प्रकरण की गहनता से जांच कर रही है, जांच रिपोर्ट में जो गड़बड़ी सामने आएगी उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने दावा किया है कि इस बार 100 में से 80 फ़ीसदी सीटें हमारी होंगी।0
0
Report
राजस्थान में नमक से पोटाश बनाते तीन इकाइयों पर छापा, गोदाम सील
Jaipur, Rajasthan:काशीराम चौधरी लोकेशन - जयपुर फीड - OFC हैडर- - नमक के अपशिष्ट से बनाया जा रहा था पोटाश - कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने मारा छापा - कहा, किसानों से धोखा बर्दाश्त नहीं - समृद्धि सर्विसेज C एंड F गोदाम को किया सील - नंदी फर्टिलाइजर्स में नमक से पोटाश बनाने पर कार्रवाई - बिना अनुमति राज्य में बेचे जा रहे बायो स्टीमूलेंट एंकर कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने कहा है कि राजस्थान सरकार किसानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। किसानों के साथ छल-कपट करने वाले किसी भी व्यक्ति, संस्था या कंपनी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने आज जयपुर के विश्वकर्मा औद्योगिक क्षेत्र (VKI) में 3 इकाइयों पर छापामार कार्रवाई की। यह रिपोर्ट देखिए - वीओ - 1 कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल मीणा ने शनिवार को जयपुर के VKI एरिया में 3 फर्टिलाइजर एवं कृषि उत्पाद इकाइयों पर छापामार कार्रवाई की। निरीक्षण के दौरान 3 स्थानों पर बिना अनुमति बायो स्टिमुलेंट, बायो फर्टिलाइजर एवं नकली पोटाश का निर्माण और भंडारण पाया गया। एक इकाई में नमक से म्यूरेट ऑफ पोटाश (MOP) तैयार कर किसानों को बेचने का गंभीर मामला सामने आया। वहीं कई उत्पादों पर निर्माण तिथि, एक्सपायरी तिथि एवं आवश्यक मानकों का FCO 1985 के मापदंडों के अनुसार उल्लेख नहीं पाया गया। कृषि मंत्री डॉ मीणा ने कहा कि नकली एवं घटिया कृषि उत्पाद न केवल किसानों की मेहनत और आय को नुकसान पहुंचाते हैं, बल्कि भूमि की उर्वरता को भी समाप्त कर देते हैं। कृषि मंत्री ने VKI क्षेत्र में नंदी फर्टिलाइजर्स की सील इकाई को खुलवाया। कृषि मंत्री ने यहां तैयार हो रहे म्यूरेट ऑफ पोटाश को देखा तो इसके नमक से बने जाने का खुलासा हुआ। बाइट - डॉ किरोड़ीलाल मीणा, कृषि मंत्री वीओ - 2 कृषि मंत्री डॉ किरोड़ीलाल ने रोड नंबर 7 पर समृद्धि सर्विसेज नामक एक C एंड F गोदाम पर भी छापा मारा, जहां बिना अनुमति बायो स्टीमूलेंट की सप्लाई की जा रही थी। जबकि राजस्थान में बायो स्टीमूलेंट की बिक्री पर पूरी तरह रोक है। चित्तारी एग्री केयर नामक कंपनी पर भी बिना अनुमति बायो स्टीमूलेंट और अन्य उत्पाद पाये गए। यहां C एंड F फर्टिलाइजर गोदाम पर तरल एवं किण्वित ऑर्गिक फर्टिलाइजर पाया गया, जो कि लाइसेंस में सम्मिलित नहीं था। इसकी भारत सरकार से प्रति टन 1500 रुपए की सब्सिडी भी अनाधिकृत तरीके से लिए जाने के मामले में अधिकारी जांच कर रहे हैं। बाइट - डॉ किरोड़ीलाल मीणा, कृषि मंत्री बाइट - भगवान सहाय यादव, कृषि अधिकारी वीओ - 3 कृषि मंत्री ने अधिकारियों को संदिग्ध इकाइयों को सील करने, सैंपल जांच कराने तथा दोषी पाए जाने पर संबंधित कंपनियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर कठोर कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। क्लोजिंग पीटीसी - काशीराम चौधरी0
0
Report
Advertisement
