icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow13 Jun 2024, 10:29 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बुंदेलखंड में बेमौसम बारिश से किसान परेशान, टिकैत ने बड़े आंदोलन की चेतावनी दी

Chakala Sitapur, Madhya Pradesh:टॉपलीड- चित्रकूट में किसान यूनियन की ओर से आयोजित अन्नदाता हुंकार महापंचायत में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत पहुंचे। महापंचायत में टिकैत ने बुंदेलखंड में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से किसानों की बर्बाद हुई फसलों का मुद्दा प्रमुखता से उठाया। उन्होंने कहा कि कई इलाकों में तिल और धान की फसल को भारी नुकसान हुआ है और किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए बड़े आंदोलन की जरूरत पड़ सकती है। चित्रकूट में आयोजित अन्नदाता हुंकार महापंचायत में किसानों की समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राकेश टिकैत ने सरकार पर निशाना साधा। टिकैत ने कहा कि बुंदेलखंड में बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के चलते किसानों की फसलें प्रभावित हुई हैं। कई गांवों में खेतों में खड़ी तिल की फसल खराब होने और धान की फसल को नुकसान होने की बात उन्होंने कही। राकेश टिकैत ने बुंदेलखंड के किसानों के लिए 10 हजार रुपये प्रति एकड़ सालाना विशेष पैकेज लागू करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को फसल नुकसान का उचित मुआवजा मिलना चाहिए। साथ ही इंडस्ट्री के नाम पर हो रहे जमीन अधिग्रहण में सर्किल रेट बढ़ाकर किसानों को मुआवजा दिए जाने की मांग भी उठाई। बाइट—राकेश टिकैत वहीं सीईसी ज्ञानेश कुमार से जुड़े मामले को लेकर भी राकेश टिकैत ने तीखी टिप्पणी की। उन्होंने आरोपों और जांच को लेकर सवाल उठाते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। हालांकि, उनके इन बयानों पर संबंधित पक्ष की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है। अखिलेश यादव के कथित 'चमन्नी' वाले बयान और आरएलडी के भाजपा के साथ जाने के सवाल पर भी राकेश टिकैत से सवाल किया गया। आरएलडी को लेकर उन्होंने कहा कि अगर वह किसानों की लड़ाई लड़ रही है तो किसानों के मुद्दों को भी मजबूती से उठाना चाहिए। राकेश टिकैत ने आगामी 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के संदर्भ में किसानों के मुद्दों को घोषणा पत्र में शामिल करने की बात कही। उन्होंने बिजली के स्मार्ट मीटर समेत किसानों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाने की मांग की。
0
0
Report

खंडवा में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ रैली निकाली, इस्तीफा मांगा

Khandwa, Madhya Pradesh:खंडवा में कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ निकाली रैली, खंडवा कांग्रेस ने आज SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ रैली निकाली। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त को पिंजरे में कैद तोता बताते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ज्ञानेश कुमार का मुखौटा लगाए एक व्यक्ति को हथकड़ी पहनाकर रैली में घुमाया और मुखौटा पहनाकर पिंजरे में भी बैठाया । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस प्रदर्शन के जरिए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए और मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग की। कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी होनी चाहिए, लेकिन एसआईआर को लेकर कई राज्यों में मतदाताओं के नाम हटाए जाने पर उन्होंने आपत्ति जताई है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एसआईआर के जरिए पश्चिम बंगाल सहित अन्य राज्यों में बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं। कांग्रेस ने इन नामों को वापस जोड़ने और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की।
0
0
Report
Advertisement

राष्ट्रपति मुर्मू के बिलासपुर दौरे के लिए प्रशासन की संयुक्त सुरक्षा तैयारी पूरी

Bilaspur, Chhattisgarh:6 अक्तूबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के बिलासपुर जिले के प्रस्तावित दौरे के मद्देनजरBilaspur तथा Rupnड़ जिला प्रशासन ने आनंदपुर साहिब हेलीपैड का संयुक्त दौरा कर सुरक्षा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अभिषेक धीमान सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित रहे। निरीक्षण के दौरान हेलीपैड परिसर का निरीक्षण करते हुए राष्ट्रपति दौरे से संबंधित विभिन्न तैयारियों की समीक्षा की गई और आवश्यक निर्देश जारी किए गए। सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, आवागमन, बैरिकेडिंग, संचार व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक प्रबंधों पर चर्चा की गई। दोनों जिलों के अधिकारीयों ने आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने पर बल दिया ताकि राष्ट्रपति के दौरे के वक्त किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसके बाद बिलासपुर जिला प्रशासन एवं पुलिस टीम ने टोबा से श्री नैना देवी जी मंदिर परिसर तक के स्थानों का दौरा कर आवश्यक तैयारियों का जायजा लिया। सड़क मार्ग, यातायात व्यवस्था, सुरक्षा प्रबंध, सफाई, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और नागरिक सुविधाओं से related व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने संबंधित विभागों को उनके दायित्वों के अनुसार सभी आवश्यक कार्य प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करने के निर्देश दिए।
0
0
Report

24 घंटे में दोषियों पर सख्त कार्रवाई, बिहार सरकार का दावा

Katihar, Bihar:घटना से इनकार नहीं, 24 घंटे के भीतर दोषियों पर हुई सख्त कार्रवाई बिहार सरकार के वरिष्ठ नेता व मंत्री श्रवण कुमार ने बिहार में नाबालिग बेटियों से हुए घटना को लेकर कहा कि घटना से इनकार नहीं किया जा सकता, लेकिन प्रशासन ने दोषियों के खिलाफ त्वरित और सख्त कदम उठाए हैं। उन्होंने कहा‌ कि घटना तो हुई है, घटना से इनकार नहीं किया जा सकता। लेकिन घटना के बाद जो लोग भी दोषी हैं, उन्हें 24 घंटे के भीतर कानून के हवाले कर दिया गया है। उन पर सख्त कार्रवाई की गई है और आगे भी सख्त कार्रवाई की जरूरत है। बयान के दौरान जब पत्रकारों ने चिराग पासवान को लेकर सवाल पूछना चाहा, तब तक उन्होंने स्पष्ट कर दिया कि कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
0
0
Report

राजस्थान तहसीलदारों ने ऑनलाइन म्यूटेशन बहिष्कार का ऐलान किया

Jaipur, Rajasthan:जयपुर।ऑनलाइन म्यूटेशन पर तहसीलदारों का बहिष्कार। ऑनलाइन नामांतरण प्रक्रिया को लेकर तहसीलदारों का विरोध。 तहसीलदारों ने आज से ऑनलाइन म्यूटेशन के बहिष्कार का लिया निर्णय。 राजस्व विभाग और NIC की ओर से लागू ई-साइन 2.1 प्रक्रिया का विरोध。 नई व्यवस्था में नामांतरण में शामिल हर खाते के लिए तहसीलदार को आधार नंबर और OTP डालना जरूरी तहसीलदार सेवा परिषद अध्यक्ष पुष्पेन्द्र देशवाल ने कहा。 पहले एक मिनट से कम में होने वाला नामांतरण अब 10 से 15 मिनट ले रहा。 नई प्रक्रिया के कारण एक महीने से ग्रामीणों को हो रही परेशानी。 ऑनलाइन प्रक्रिया में लगातार बदलाव को परिषद ने बताया फील्ड के लिए अव्यावहारिक。 राजस्व कार्मिकों और आमजन के बीच बढ़ रहा असंतोष。 राजस्थान तहसीलदार सेवा परिषद ने राजस्व मंडल से समाधान की मांग की थी。 समाधान नहीं होने पर आज राजस्व मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया ज्ञापन。 RTS परिषद अध्यक्ष पुष्पेंद्र देशवाल ने दिया ज्ञापन。 समाधान होने तक ऑनलाइन म्यूटेशन का बहिष्कार
0
0
Report
Advertisement

खैरागढ़ के मुतेड़ा नवागांव में शौचालय निर्माण पर गुणवत्ता विवाद, निरीक्षण के आदेश

Khairgarh, Uttar Pradesh:खैरागढ़. जनपद पंचायत खैरागढ़ के ग्राम पंचायत मुतेड़ा नवागांव में स्कूलों के शौचालय निर्माण और मरम्मत कार्य की गुणवत्ता को लेकर विवाद सामने आया है। जिला मुख्यालय से करीब 5 किमी दूर गांव में प्राथमिक शाला के शौचालय की मरम्मत पर करीब 40 हजार और माध्यमिक शाला में शौचालय निर्माण पर करीब 60 हजार रुपए खर्च किए जा रहे हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण में मिट्टी मिली गांव की नदी की रेत और काली ईंट के स्थान पर लाल ईंट का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों की शिकायत पर ग्रामीण यांत्रिकी सेवा विभाग की सब इंजीनियर गंगा कौशिक ने मौके का निरीक्षण किया। उन्होंने सरपंच गीतांजलि देवांगन को गुणवत्तापूर्ण रेत व सामग्री इस्तेमाल करने तथा अब तक किए गए निर्माण को ध्वस्त कर दोबारा निर्माण कराने के निर्देश दिए इसके बावजूद अब तक निर्माण कार्य को ध्वस्त नहीं किया गया है। ग्रामीणों के मुताबिक नदी की यही रेत पहले शीतला मंदिर के पास कांक्रीटीकरण के लिए लाई गई थी, जिसका विरोध हुआ था। सब इंजीनियर ने लापरवाही पर सरपंच को नोटिस देने की बात कही है。
0
0
Report

फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी: शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज, जांच जारी

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच. फर्जी दिव्यांग प्रमाण पत्र से नौकरी लेने वाली शिक्षिका पर मुकदमा दर्ज, पुराने अभिलेखों से मिलान में खुली पोल, प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय से जारी नहीं हुआ था. शिकायत के बाद हुई जांच में सामने आया मामला, पुलिस ने शुरू की जांच बहराइच। शिक्षा विभाग में फर्जी दिव्यांगता प्रमाण पत्र लगाकर नौकरी हासिल करने का मामला सामने आया है। शिकायत की जांच के बाद शिक्षिका श्वेता शुक्ला के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय कुमार ने बताया कि शिक्षा विभाग की ओर से शिक्षिका के दिव्यांगता प्रमाण पत्र को लेकर शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के आधार पर प्रमाण पत्र की जांच कराई गई। जांच के दौरान प्रमाण पत्र का पुराने अभिलेखों से मिलान किया गया, जिसमें वह प्रमाण पत्र सीएमओ कार्यालय द्वारा जारी किया हुआ नहीं पाया गया। जांच में प्रमाण पत्र संदिग्ध पाए जाने के बाद इसकी जानकारी शिक्षा विभाग को दी गई। विभाग के निर्देश पर फर्जी प्रमाण पत्र के मामले में शिक्षिका के खिलाफ कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीएमओ ने बताया कि शिक्षिका श्वेता शुक्ला संभवतः विशेश्वरगंज क्षेत्र के आसपास किसी विद्यालय में तैनात हैं। अब पूरे मामले की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
0
0
Report

हाईकोर्ट ने गणेशराज बंसल के खिलाफ FIR रद्द कर उनकी रिहाई का आदेश दिया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। राजस्थान हाईकोर्ट न्यायाधीश अशोक कुमार जैन की एकल पीठ ने हनुमानगढ़ के वर्तमान विधायक गणेशराज बंसल, उनकी पत्नी पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष संतोष बंसल और पुत्री वंदना जैन को बहुत बड़ी राहत प्रदान की है। कोर्ट ने पुलिस थाना हनुमानगढ़ जंक्शन में दर्ज दो एफआईआर तथा उनसे जुड़ी समस्त आपराधिक कार्यवाहियों को पूरी तरह से रद्द कर दिया है। इसके साथ ही, कोर्ट ने पुलिस हिरासत में मौजूद विधायक गणेशराज बंसल को तुरंत रिहा करने का भी आदेश जारी किया है। 23 साल बाद दर्ज हुई थीं एफआईआर यह मामला मुख्य रूप से वर्ष 2003 के पट्टा आबंटन विवाद से संबंधित है, जब संतोष बंसल हनुमानगढ़ नगर परिषद की अध्यक्ष थीं। शिकायतकर्ता संदीप सोनी द्वारा सितम्बर 2026 में परिवाद पेश कर आरोप लगाया गया था कि वर्ष 2003 में फर्जी दस्तावेजों के आधार पर धोखाधड़ी कर सरकारी/नगर परिषद की जमीनों के पट्टे जारी किए गए। पुलिस ने 17 और 18 सितम्बर 2026 को धारा 420, 467, 468, 471 तथा 120-बी (आईपीसी) के तहत मामले दर्ज कर जांच सीआईडी (सीबी) को सौंप दी थी। जांच एजेंसी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 20 सितम्बर को विधायक गणेशराज बंसल को गिरफ्तार कर लिया था। हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणियाँ और तर्क याचिकाकर्ताओं के अधिवक्ता कुणाल उपाध्याय एवं अधिवक्ता विनोद शर्मा ने हाईकोर्ट के समक्ष तर्क दिया कि यह मामला पूर्णतः राजनीतिक द्वेष, उत्पीड़न और दुर्भावना से प्रेरित है। वर्ष 2003 की घटनाओं को 23 वर्षों के भारी विलंब के बाद बिना किसी ठोस कारण के आधार बनाया गया। इसके अलावा, वर्ष 2003 में गणेशराज बंसल नगर परिषद के किसी भी पद पर नहीं थे। कोर्ट ने स्पष्ट पाया कि 23 साल बाद अचानक दर्ज कराईं गई यह एफआईआर वैमनस्य और राजनीतिक द्वेष के चलते दर्ज कराई गई थी, जो कि आपराधिक न्याय प्रणाली और कानून का दुरुपयोग है। कोर्ट ने पाया कि शिकायतकर्ता संदीप सोनी द्वारा जनहित याचिका के नाम पर पहले भी कई याचिकाएं लगाई गई थीं, जिन्हें पूर्व में लागत के साथ खारिज किया जा चुका है। वह अपने व्यक्तिगत हित और आपराधिक रिकॉर्ड को छुपाकर लगातार मुकदमेबाजी कर रहा था। कोर्ट ने नोट किया कि 2003 में ही जिला प्रशासन और अधिकारियों की जानकारी में यह मामला आ चुका था, लेकिन किसी भी सक्षम प्राधिकारी ने कोई एफआईआर दर्ज नहीं कराई थी। हाईकोर्ट ने प्रसिद्ध हरियाणा राज्य बनाम भजन लाल तथा नीहरिका इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे मील के पत्थर फैसलों का संदर्भ देते हुए कहा कि जब किसी मामले में आरोप स्पष्ट रूप से दुर्भावनापूर्ण, मनगढ़ंत या राजनीतिक प्रतिशोध से प्रेरित हों, तो हाईकोर्ट के पास अंतर्निहित शक्तियों के तहत ऐसी कार्यवाहियों को निरस्त करने का पूर्ण अधिकार है। कोर्ट ने सख्त लहजे में कहा कि पुलिस या सीआईडी (सीबी) कानून के मुताबिक कार्य करने के लिए बाध्य हैं, न कि किसी के इशारे पर काम करने वाले 'पुतले' हैं। हाईकोर्ट ने दोनों आपराधिक याचिकाएं स्वीकार करते हुए एफआईआर निरस्त की तथा विधायक बंसल की रिहाई के आदेश दिए।
0
0
Report
Advertisement

कवर्धा में 12.50 लाख चुराने का मामला: पिता-पुत्र गिरफ्तार, 11.53 लाख बरामद

Kawardha, Chhattisgarh:कवर्धा 12.50 लाख की चोरी का खुलासा, पिता-पुत्र गिरफ्तार; 11.53 लाख बरामद कवर्धा। सिटी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मझगांव में घर से चोरी हुए 12.50 लाख रुपये के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए पिता-पुत्र को गिरफ्तार किया है। 15 सितंबर की शाम हीरालाल साहू के घर से रकम चोरी हुई थी। साइबर थाना और सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और लगातार पतासाजी के आधार पर आरोपी कमलेश पटेल (19) और उसके पिता भागवत पटेल (50) को 29 सितंबर को गिरफ्तार किया। पूछताछ में कमलेश ने छत के रास्ते घर में घुसकर आलमारी के लॉकर से रकम चोरी करना स्वीकार किया। चोरी की जानकारी पिता को देने के बाद दोनों ने रकम को पुराने मकान, खेत के बोर कमरे और फिर घर की आलमारी में छिपाया। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर 11 लाख 53 हजार रुपये बरामद किए हैं। शेष राशि खर्च होने की जानकारी सामने आई है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई जारी है。
0
0
Report

हरदा में कांग्रेस ने चुनाव आयोग के खिलाफ जंजीर लेकर विरोध प्रदर्शन किया

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के खिलाफ अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर में पदयात्रा निकाली और चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के विरोध में नारेबाजी की। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग के प्रतीकात्मक हाथ में जंजीर बांधकर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस नेताओं का कहना है कि चुनाव प्रक्रिया और आयोग की भूमिका को लेकर उनकी कई आपत्तियां हैं, जिन्हें लेकर वे लगातार आवाज उठा रहे हैं। चुनाव आयोग के मुद्दों में लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है।
0
0
Report

सिर पर चाकू से वार कर घायल किया

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow12m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:एक दबंग ने गाली गलौज करने पर मना किए जाने से नाराज होकर ग्रामीण के सिर पर चाकू से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गया। घायल का डाक्टरी परीक्षण कराया गया । वारिपुर निवासी पोथीराम के अनुसार शाम को 7:00 बजे वह अपने दरवाजे पर खाना खा रहा था। उसी समय पिहानी थाना क्षेत्र के महमदपुर मढ़िया निवासी समरजीत सिंह पुत्र नारेंद्र सिंह गांव के किसी लड़के को गाली गलौज कर रहा था। पोथीराम ने उसे अपने चबूतरे से चले जाने के लिए मना किया तो नाराज होकर उसने पोथीराम पर चाकू से हमला कर दिया जिससे पोथीराम के सिर में गंभीर चोटे आई हैं । घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पोथीराम का डाक्टरी परीक्षण कराया गया। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार राय ने बताया रिपोर्ट दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow15m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:शाहाबाद कोतवाली अंतर्गत बिलालपुर शरमा गांव से एक दुखद घटना सामने आई है, जहाँ खेत देखने जा रहे एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। ​मृतक की पहचान अमित सिंह, पुत्र चक्रपाल सिंह, निवासी बिलालपुर शर्मा के रूप में हुई है। अमित सिंह रोज की तरह बुधवार को दोपहर बारह बजे अपने खेत की देखभाल के लिए जा रहे थे। इसी दौरान रेलवे ट्रैक पार करते समय तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आ गए। जिससे अमित की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ​सूचना पाकर स्थानीय पुलिस और रेलवे पुलिस बल की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
0
0
Report

सफाई मित्र सुरक्षा शिविर एवं सम्मान समारोह संपन्न

Ramprakash RathourRamprakash RathourFollow16m ago
Shahabad, Uttar Pradesh:नगर पालिका परिषद शाहाबाद स्वछता ही सेवा 2026 द्वारा 'सफाई मित्र सुरक्षा शिविर और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस शिविर में 100 से ज़्यादा सफाई कर्मचारियों का स्वास्थ्य परिक्षण किया गया। आज नगर पालिका परिषद् शाहाबाद जनपद हरदोई ने "सफाई मित्र प्रोत्साहन और सम्मान शिविर 2026" का आयोजन किया। इस मौके पर सफाई मित्रों को नगर पालिका परिषद को साफ़-सुथरा और सुंदर बनाए रखने में उनके बहुमूल्य योगदान के लिए अधिशासी अधिकारी सर्वेश कुमार कुशवाहा द्वारा सम्मानित किया गया। सफाई कर्मचारियों के सर्वांगीण कल्याण को सुनिश्चित करने के लिए, नगर पालिका परिषद ने एक समर्पित मुफ़्त स्वास्थ्य जांच शिविर व अन्य सरकारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के लिए भी काम करने का संकल्प लिया। अधिशासी अधिकारी ने कहा यह पहल हमारे सफाई मित्रों के समर्पण और अथक परिश्रम के प्रति प्रशासन की गहरी कृतज्ञता का प्रतीक है। उन्होंने कहा "अपने सफाई मित्रों का सम्मान करना एक साफ़-सुथरे शहर की पहचान है।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top