कैमूर में बीजेपी द्वारा चारुमजूमदार का 52वां शहादत दिवस मनाया गया
Kaimur, Bihar:कैमूर के विभिन्न गांवों में बीजेपी द्वारा कमेटी के आह्वान पर पार्टी के संस्थापक महासचिव चारुमजूमदार का 52वां शहादत दिवस मनाया गया। भाकपा माले जिला कार्यालय सचिव मोरध्वज सिंह ने बताया कि इस मौके पर चारुमजूमदार के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। विभिन्न गांवों में झंडोत्तोलन के बाद यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संगठन को गांव में मजबूत करने का संकल्प लिया और चारुमजूमदार के जीवन और कार्यकाल के बारे में लोगों को जानकारी दी।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
नेशनल हाईवे 52 पर हादसा: एक की मौत, तीन घायल
Sikar, Rajasthan:नेशनल हाईवे 52 पर सड़क हादसा, एक की मौत, तीन घायल एंकर इन्ट्रो- सीकर के लक्ष्मणगढ़ इलाके में मंगलवार सुबह भीषण सड़क हादसा हो गया। एनएच-52 पर अलखपुरा गांव के पास रोडवेज बस और कार की जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गए। घायलों में एक की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल दो लोगों को उपचार के लिए सीकर रेफर किया गया है। गम्भीर रूप से घायल एक को लक्ष्मणगढ़ के सरकारी अस्पताल में लाया गया जहां उसकी मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कार सवार लोग हरियाणा के श्रद्धालु बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। बाइट जीवराज सिंह, जांच अधिकारी थाना लक्ष्मणगढ़छत्तीसगढ़ शराब घोटाला: पूर्व कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ ED की चार्जशीट
Raipur, Chhattisgarh:छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के खिलाफ विशेष PMLA अदालत में पूरक चार्जशीट दाखिल की है। साथ ही रायपुर स्थित उनकी ₹9.06 करोड़ की दो अचल संपत्तियां कुर्क की गई हैं।
ED के अनुसार, 2019-2023 के दौरान सिंडिकेट द्वारा जुटाए गए अवैध धन में से ₹860 से ₹880 करोड़ अग्रवाल के निर्देश पर पार्टी दफ्तर 'राजीव भवन' पहुंचाए गए, जिसमें से करीब ₹72 करोड़ उनके नियंत्रण में थे। मामले में अब तक कुल कुर्की ₹610.34 करोड़ तक पहुंच चुकी है।
