icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कपकोट सड़क दो दशक से बदहाल, प्रशासन से सुधार की मांग तेज

Bageshwar, Uttarakhand:मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश की सड़कों को गड्ढामुक्त बनाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन बागেশ्वर के दूरस्थ कपकोट क्षेत्र में एक सड़क की तस्वीर सरकारी दावों पर सवाल खड़े कर रही है। यहां पिछले दो दशक से सड़क की हालत नहीं सुधरी। मानसून में हालात इतने खराब हो जाते हैं कि ग्रामीणों को इस मार्ग को छोड़कर दूसरे रास्तों से आवाजाही करनी पड़ती है। हैरानी की बात यह है कि बारिश का मौसम बीतने के बाद भी सड़क पर चलना आसान नहीं हुआ है। ग्रामीण कीचड़ और दलदल से बचने के लिए चप्पल-जूते उतारकर सफर करने को मजबूर हैं। सवाल है कि आखिर इस सड़क की सुध कब लेगा प्रशासन؟
0
0
Report
Advertisement

बीएस सिटी थाना: साधु-वेश में ठगी कर दो ठग गिरफ्तार, सोने मंगलसूत्र चुरा लिया

Bokaro Steel City, Jharkhand:बीएस सिटी थाना पुलिस को बड़ी सफलता, साधु वेश में ठगी करने वाले दो शातिर गिरफ्तार, सोने का मंगलसूत्र लेकर पीतल का लॉकेट थमा गए थे ठग. आज पुलिस के हत्थे चढ़ा। बताते चले कि ये घटना दिनांक-28/10/2026 को सुबह करीब 10.30 बजे बी०एस० सिटी थाना क्षेत्र अंतर्गत कैम्प टु की रहने वाली बबीता देवी, पति-सुरेन्द्र सिंह के घर में दो साधु के वेश में व्यक्ति गये एवं खाना मागे जिसके उपरांत बबीता देवी के द्वारा दोनों साधु के वेश में रहे व्यक्ति को खाना खिलाई, इसी क्रम में महिला अपना परेशानी बताने लगी जिसके बाद दोनों साधु के द्वारा बोला गया की घर में रखा सोना-चाँदी लाकर दीजिये जिसको आर्शीवाद कर के देंगे जिससे आपका सारा दुख दूर हो जाएगा जिसके बाद बबीता देवी घर में रखा सोने का मंगलसूत्र एवं कान का टापस को लाकर साधु को दे दी, साधु के द्वारा धोखे से महिला के सोने का मंगलसूत्र को रख लिया एवं इसके बदले 10 पीस पीतल का लौकेट साड़ी में बाँधकर दे दिया, एवं साधु के द्वारा बोला गया की साम 05.00 बजे के बाद ही इसे खोलकर देखना है, अभी खोलकर देखने पर कोई दुर्घटना हो सकता है, शाम को महिला बबीता देवी के द्वारा साम को जब साड़ी खोलकर دیکھا गया तब ठगा होने का अभास हुआ जिसके उपरांत पीड़िता बबीता देवी के द्वारा बी०एस० सिटी थाना में आवेदन दिया गया जिसके आधार पर बी०एस० सिटी थाना कांड सं0-234/2026 दर्ज किया गया, जिसके उपरांत पुलिस उपाधीक्षक नगर के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, जिसमें तकनिकी एवं मानवीय सूचना के आधार पर दोनों साधु में वेश में रहे व्यक्ति क्रमशः 01. शम्भु लठौर, उम्र-करीब 30 वर्ष, 02. गयालाल लाठौर, उम्र-करीब 25 वर्ष, दोनों पिता-सजन लाठौर, सा०-बेलाडीह, थाना-बेलागंज, जिला-गया जी (बिहार) को बालीडीह स्टेशन के पास बने तंबु से पकड़ा गया दोनों से पुछताक्ष करने पर घटना कारित करने की बात स्वीकर किया, दोनों के निशानदेही पर ठगी एवं चोरी किया गया सामान बरामद किया गया。 बाइट --- राजीव रंजन, सिटी डीएसपी, बोकारो
0
0
Report
Advertisement

Zirakpur में गैर-कानूनी दवा फैक्ट्री का पर्दाफाश; बड़े नेटवर्क की पोल खुलने की आशंका

Zirakpur, Punjab:ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ।ਜ਼ੀਰਕਪੁਰ ਵਿੱਚ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੁਦਾ ਦਵਾਈਆਂ ਦੇ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰੋਬਾਰ ਦਾ ਪਰਦਾਫਾਸ਼ ਹੋਇਆ ਹੈ। ਰਾਮਗੜ੍ਹ ਭੁੱਡਾ ਇਲਾਕੇ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਕਿਰਾਏ ਦੇ ਮਕਾਨ ਅੰਦਰ ਬਿਨਾਂ ਕਿਸੇ ਸਰਕਾਰੀ ਮਨਜ਼ੂਰੀ ਤੋਂ ਵੱਡੇ ਪੱਧਰ 'ਤੇ ਦਵਾਈਆਂ ਬਣਾਉਣ ਦਾ ਕਾਰੋਬਾਰ ਚੱਲ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਐਂਟੀ ਨਾਰਕਟਿਕਸ ਸੈੱਲ ਅਤੇ ਫੂਡ ਐਂਡ ਡਰੱਗ ਵਿਭਾਗ ਦੀ sਾਂਝੀ ਟੀਮ ਨੇ ਗੁਪਤ ਸੂਚਨਾ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਕਰਕੇ ਭਾਰੀ ਮਾਤਰਾ ਵਿੱਚ ਪਾਬੰਦੀਸ਼ੁਦਾ ਦਵਾਈਆਂ, ਨਸ਼ੇ ਲਈ ਵਰਤੀਆਂ ਜਾਣ ਵਾਲੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਅਤੇ ਸਟੀਰੌਇਡ ਬਰਾਮਦ ਕੀਤੇ ਹਨ। ਮੌਕੇ ਤੋਂ ਇੱਕ ਕਰਿੰਦੇ ਨੂੰ ਗ੍ਰਿਫ਼ਤਾਰ ਵੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਹੈ। ਜਾਂਚ ਦੌਰਾਨ ਸਾਹਮਣੇ ਆਇਆ ਕਿ ਇਸ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਕਾਰੋਬਾਰ ਨੂੰ ਕਿਰਾਏ ਦੇ ਮਕਾਨ ਵਿੱਚ ਬੇਖੌਫ਼ ਹੋ ਕੇ ਚਲਾਇਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਸੀ। ਦੱਸਿਆ ਜਾ ਰਿਹਾ ਹੈ ਕਿ ਤਿਆਰ ਕੀਤੀਆਂ ਦਵਾਈਆਂ ਨੂੰ ਜ਼ਿਆਦਾਤਰ ਆਨਲਾਈਨ ਮਾਧਿਅਮ ਰਾਹੀਂ ਵੇਚਿਆ ਜਾਂਦਾ ਸੀ, ਤਾਂ ਜੋ ਕਿਸੇ ਨੂੰ ਇਸ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਧੰਦੇ ਦੀ ਭਿਣਕ ਨਾ ਲੱਗੇ۔ ਵਿਭਾਗੀ ਅਧਿਕਾਰੀਆਂ ਮੁਤਾਬਕ ਛਾਪੇਮਾਰੀ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਅਜੇ ਜਾਰੀ ਹੈ। ਹੁਣ ਜਾਂਚ ਦਾ ਮੁੱਖ ਕੇਂਦਰ ਇਸ ਗੈਰ-ਕਾਨੂੰਨੀ ਫੈਕਟਰੀ ਦੇ ਮਾਸਟਰਮਾਈਂਡ, ਸਪਲਾਈ ਚੇਨ ਅਤੇ ਆਨਲਾਈਨ ਵਿਕਰੀ ਨਾਲ ਜੁੜੇ ਲੋਕਾਂ ਤੱਕ ਪਹੁੰਚਣਾ ਹੈ। ਆਉਣ ਵਾਲੇ ਸਮੇਂ ਵਿੱਚ ਇਸ ਮਾਮਲੇ ਵਿੱਚ ਵੱਡੇ ਨੈੱਟਵਰਕ ਦਾ ਖੁਲਾਸਾ ਹੋਣ ਦੀ ਸੰਭਾਵਨਾ ਹੈ。
0
0
Report

कुल्लू में मिड-डे मील वर्करों ने मानदेय बढ़ाने और यात्रा भत्ता की मांग पर प्रदर्शन

Kullu, Himachal Pradesh:मिड-डे मील वर्कर्स यूनियन की जिला कमेटी कुल्लू ने विभिन्न मांगों को लेकर जिला मुख्यालय में उपायुक्त कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। इस दौरान वर्करों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर लंबित मांगों को जल्द पूरा करने की मांग उठाई। यूनियन ने उपायुक्त के माध्यम से निदेशक प्रारंभिक शिक्षा विभाग हिमाचल प्रदेश को मांगपत्र भी सौंपा। यूनियन की जिला महासचिव श्यामा शर्मा ने कहा कि मिड-डे मील वर्करों को मिलने वाले 10 महीने के मानदेय को 12 महीनों में विभाजित करने संबंधी विभागीय अधिसूचना तुरंत वापस ली जाए। उन्होंने मांग की कि केंद्र और प्रदेश सरकार की ओर से मिलने वाले मानदेय का भुगतान हर महीने एक साथ किया जाए, ताकि वर्कर्स को दोनों हिस्सों की राशि समय पर मिल सके। इसके अलावा 10 महीने के मानदेय के साथ दो महीने का अतिरिक्त मानदेय भी दिया जाए, जिससे उन्हें पूरे साल का मानदेय मिल सके। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से आयोजित प्रशिक्षण शिविरों में भाग लेने वाली मिड-डे मील वर्करों को यात्रा भत्ता दिया जाए, ताकि उन्हें आने-जाने का खर्च अपनी जेब से न उठाना पड़े। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि वर्करों की मांगों को जल्द पूरा नहीं किया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रायसेन के जैन मंदिर में महिलाओं के बीच विवाद के बाद मारपीट, CCTV में कैद

Raisen, Madhya Pradesh:एंकर रायसेन जिले के जैन मंदिर में मारपीट की घटना सामने आने से हड़कंप मच गया। रायसेन जिले के बेगमगंज स्थित बड़े दिगंबर जैन मंदिर में पूजा के दौरान दो महिलाओं के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला कथित मारपीट तक पहुंच गया। घटना में किरण जैन, पत्नी पुष्पेंद्र जैन, घायल हो गईं। अभिलाषा जैन पर किरण जैन के साथ मारपीट करने का आरोप है। घायल महिला को तत्काल सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। सिर और गले में चोट आने के कारण उनकी हालत गंभीर बताई गई और बेहतर उपचार के लिए उन्हें सागर रेफर कर दिया गया। सबसे अहम बात यह है कि घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना को लेकर सामने आए आरोपों की निष्पक्ष जांच और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कार्यबाही कर रही है। बाइट... पुष्पेंद्र जैन पीड़ित का पति बाइट....राजीव उइके TI बेगमगंज
0
0
Report
Advertisement

मिर्जापुर: मामूली कहासुनी के बाद लाठी-डंडों से हमला, 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow12m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर: जमालपुर थाना क्षेत्र के दोहरी गांव में मामूली कहासुनी के बाद हुई मारपीट में 60 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। आरोप है कि पड़ोसियों ने लाठी-डंडों से हमला कर बुजुर्ग को गंभीर रूप से घायल कर दिया। अस्पताल में उपचार के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस निगरानी कर रही है। जानकारी के अनुसार, 30 अक्टूबर की शाम गांव निवासी छयबर बियार गली से गुजर रहे थे। इसी दौरान पड़ोसी की बेटी से किसी बात को लेकर उनकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि इसी दौरान नसीम अंसारी और सद्दाम अंसारी ने लाठी-डंडों से छयबर बियार पर हमला कर दिया। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने पर जमालपुर थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घायल बुजुर्ग को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। वहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच करते हुए आगे की वैधानिक कार्रवाई में जुटी है। घटना के बाद गांव में पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक फिलहाल गांव में शांति एवं कानून व्यवस्था सामान्य है। मामले में पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन ने भी घटना के संबंध में जानकारी दी है। बाइट: पुलिस अधीक्षक ऑपरेशन, मिर्जापुर
0
0
Report

शिक्षा व्यवस्था से खिलवाड़: तीन दुकानों में कैद बचपन, बंद करने की संस्तुति के बाद भी कार्रवाई नहीं!

Yogendra TripathiYogendra TripathiFollow13m ago
Payagpur, Uttar Pradesh:बलरामपुर: जिला बनने के 29 साल बीत जाने के बाद भी बलरामपुर शैक्षणिक पिछड़ेपन के दंश से उबर नहीं सका है। एक ओर जहां साक्षरता दर बढ़ाने के लिए सरकारी स्तर पर तमाम योजनाएं चलाई जा रही हैं, वहीं दूसरी ओर शिक्षा विभाग के अफसरों की अनदेखी के चलते जिले में फर्जी और गैर-मान्यता प्राप्त शिक्षण संस्थानों का धंधा धड़ल्ले से फल-फूल रहा है। ताजा मामला विकासखंड श्रीदत्तगंज के ग्राम निरंजनपुर बंगालीडीह का है, जहां मदरसा की आड़ में शटर वाली दुकानों के भीतर अवैध स्कूल का संचालन कर नौनिहालों के भविष्य से सरेआम खिलवाड़ किया जा रहा है। जांच में फर्जीवाड़ा उजागर होने और संस्थान को तत्काल बंद करने की संस्तुति मिलने के बावजूद महीनों बीत जाने पर भी प्रशासनिक अफसरों का चाबुक धरातल पर नहीं चल सका। ​ग्राम निरंजनपुर बंगालीडीह में बिना खिड़की, बिना वेंटिलेशन और बगैर किसी बुनियादी सुविधा के तीन दुकानों और टीन शेड के नीचे बच्चों को बैठाकर पढ़ाया जा रहा है। ग्रामीण विनोद कुमार ने जिला प्रशासन, बेसिक शिक्षा विभाग और मदरसा बोर्ड को लिखित शिकायत भेजकर बताया कि वह वर्ष 2024 से लगातार इस अवैध संचालन के खिलाफ गुहार लगा रहे हैं। विनोद के मुताबिक, यहां 'मदरसा अहले सुन्नत मदीनतुल उलूम फैजाने मसूदिया' के नाम पर फर्जी तरीके से 'यूनिक पब्लिक स्कूल' चलाया जा रहा है। यहां पढ़ने वाले बच्चों का अन्यत्र भी नामांकन दर्ज कराकर दोहरा खेल खेला जा रहा है। मौके पर मिले कक्षा आठ के छात्र अरुण वर्मा ने भी बयान देकर पुष्टि की कि वह यूनिक पब्लिक स्कूल में ही पढ़ता है, जिसका संचालक राजकिशोर वर्मा है। ​पूर्व में जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी यशवंत मौर्य द्वारा की गई स्थलीय जांच में मौके पर मान्यता से जुड़ा कोई भी वैध दस्तावेज नहीं मिला। जांच में यह भी सामने आया कि परिसर में बच्चों के लिए शुद्ध पेयजल और शौचालय तक का प्रबंध नहीं है और मदरसा बोर्ड की नियमावली का पूरी तरह उल्लंघन किया जा रहा है। जांच अधिकारी ने अपनी रिपोर्ट में संस्थान पर फौरन ताला लगाने की संस्तुति की थी, लेकिन प्रशासनिक शिथिलता के कारण आदेश फाइलों में ही दबा रह गया। इस गंभीर प्रकरण पर बेसिक शिक्षा अधिकारी विकास चंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मामला उनके संज्ञान में आया है। खंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) को मौके पर भेजकर विस्तृत जांच कराई जा रही है और जांच रिपोर्ट सामने आते ही अवैध स्कूल संचालक के खिलाफ कड़ी विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

सहरसा के संतोष ठाकुर की कर्नाटक में हत्या, मुख्य आरोपी अब भी फरार

Saharsa, Bihar:एंकर - खबर सहरसा से है जहाँ सदर थाना क्षेत्र के धमसैनी वार्ड नम्बर - 46 के रहने वाले एक युवक की कर्नाटक में बेरहमी हत्या कर शव को पहाड़ी के नीचे फैंके जाने का मामला सामने आया है. मृतक की पहचान 25 वर्षीय संतोष ठाकुर के रूप में की गई है जो कर्नाटक के कोपला में एक निजी कम्पनी में काम करता था. घटना के सम्बंध में बताया जाता है कि मृतक सन्तोष ठाकुर हाल में ही रोजगार के लिए कर्नाटक गया हुआ था जहाँ गांव के ही रहने वाले मनीष यादव ने उसे एक कम्पबी मे रखवा दिया और बाद में अपने साथियों की मदद से उसकी हत्या कर दी. घटना की जानकारी परिजनों को तब लगी जब बीते 20 अक्टूबर से मृतक संतोष ठाकुर से सम्पर्क और बातचीत होना बंद हो गया, परिजनों को जब आशंका हुई तो परिवार के लोग कर्नाटक पहुंचकर खोजबीन शुरू कर दी कम्पनी में शिकायत के बाद खोजबीन शुरू किया गया तो मृतक का शव एक पहाड़ी के नीचे पाया गया. इस मामले में जब मृतक के साथियों से पूछताछ किया तो मामले का खुलासा हुआ. दरअशल इस हत्या का मुख्य आरोपी मनीष यादव निकला जो पिछले कई वर्षों से मृतक की बीबी से प्रेम करता था और रास्ते से हटाने के लिए उसने अपने साथियों के साथ संतोष ठाकुर की बेरहमी से हत्या कर दी और शव को पहाडी से नीचे फेंक दिया. फिलहाल कर्नाटक पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जबकि मुख्य आरोपी मनीष यादव अभी भी फरार है. इधर 11 दिन बाद मृतक का शव जब उसके गांव लाया गया तो पूरा गांव गमगीन हो गया है जबकि परिवार वालों का रो रोकर बुरा हाल है. पीड़ित परिजनों की मांग है कि इस घटना में शामिल मुख्य आरोपी सहित अन्य आरोपियों को कड़ी कड़ी सजा मिले और मृतक के छोटे छोटे बच्चों को सरकारी सहायता मिले
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top