icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में पुलिस के सामने चोरों ने पेट्रोल पंप के CCTV कैमरे उखाड़ दिए

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में पुलिस के सामने चोरों का दुस्साहस, खेला आंख मिचौली का खेल, पैट्रोल पम्प पर डायल 112 पीआरबी पुलिस के सामने चोरी, पुलिस के सामने पैट्रोल पम्प पर लगे करीब 20 हजार कीमत के 4 कैमरे चोरी कर ले गए बदमाश, चोरी किए गए उन्ही सीसीटीवी कैमरों के DVR में कैद हुए शातिर बदमाश, बाइक sवार बदमाष पहले पुलिस के सामने बातचीत करते रहे और फिर कैमरे उखाड़कर हुए फरार, पुलिस के सामने CCTV कैमरों की चोरी से कानून व्यवस्था पर खड़े हुए गंभीर सवाल, पंप संचालक विनीत सिंह की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञাত चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शुरू की जांच, जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के कस्बे के भारत पेट्रोल पंप का मामला.
0
0
Report

वैशाली में विदेशी शराब की बड़ी खेप पकड़ी, ड्राइवर-खलासी गिरफ्तार

Hajipur, Bihar:वैशाली डीएम वर्षा सिंह के निर्देश पर उत्पाद विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की बड़ी खेप को पकड़ा है। साथ ही उत्पाद विभाग की टीम ने मौके से ट्रक के ड्राइवर और खलासी को भी गिरफ्तार कर लिया है। मौके पर जब ट्रक की तलाशी ली गई तो ट्रक के अंदर तहखाना बनाकर 161 कार्टन विदेशी शराब रखा हुआ था जिसकी कुल मात्रा 1391 लीटर है। इस बारे में डीएम वर्षा सिंह ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि काजीपुर थाना क्षेत्र के दौलतपुर चांदी गांव के पास एक ट्रक विदेशी शराब को अनलोड किया जा रहा है जिसके बाद मद्घ निषेद विभाग की टीम को रवाना किया गया और फिर टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में यह पता चला है कि शराब से भरी ट्रक को सारण के डोरीगंज से रवाना किया गया था और आगे पूछताछ कर कार्रवाई की जा रही है। डीएम ने साफ साफ कहा कि शराब और सूखे नशे के खिलाफ वैशाली पुलिस प्रशासन की कार्रवाई लगातार चल रही है जो आगे भी जारी रहेगी।
0
0
Report
Advertisement

हाइलाइट: कुरुक्षेत्र के सिंहपुरा में महिंद्रा XUV और ट्रैक्टर की भिड़ंत, एक की मौत, चार घायल

Kurukshetra, Haryana:कुरुक्षेत्र के गांव सिंहपुरा के पास गाड़ी महिंद्रा एक्सयूवी और ट्रैक्टर के बीच हुआ भीषण एक्सीडेंट,एक की मौत तीन से चार घायल, मृतक ड्राइवर कुरुक्षेत्र से इस वक्त एक दुखद खबर सामने आ रही है। कुरुक्षेत्र गांव सिंघपुरा के पास एक सड़क हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे में तीन से चार अन्य लोगों के घायल होने की सूचना है। जानकरी के अनुसार, हादसा रात करीब 8 बजे के आसपास हुआ। दुर्घटना में घायल लोगों को चोटे आई हैं, चालक की पहचान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की सूचना रात को संबंधित विभाग के अधिकारियों को फोन के माध्यम से मिली थी। हालांकि, रात के समय मौके पर नहीं पहुंच पाए, लेकिन अब घटनास्थल पर जाकर हादसे की स्थिति का जायजा लिया । पुलिस जुटी जाँच में
0
0
Report

रामनगर ट्रेन हादसा: फिसलकर दाहिना पैर कट, युवक हल्द्वानी रेफर

Ramanagara, Karnataka:रामनगर में देर रात एक दर्दनाक रेल हादसा सामने आया है, ट्रेन में चढ़ने के दौरान पैर फिसलने से 23 वर्षीय युवक ट्रेन की चपेट में आ गया, हादसा इतना गंभीर था कि युवक का दायां पैर कटकर अलग हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. आनन-फानन में घायल युवक को उपचार के लिए रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर कर दिया गया. जानकरी के अनुसार घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है, जो रामनगर की कसेरा लाइन का निवासी है, राजेंद्र सिंह रामनगर रेलवे स्टेशन पर सफाई कर्मचारी के पद पर तैनात है, बताया जा रहा है कि देर रात वह ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गया, हादसे में उसकी दायीं टांग बुरी तरह कट गई. घटना के बाद घायल युवक को तत्काल रामनगर के रामदत्त संयुक्त चिकित्सालय लाया गया, अस्पताल में चिकित्सकों की टीम ने उसका उपचार शुरू किया, प्राथमिक उपचार के दौरान उसकी हालत गंभीर बनी हुई थी, इसके बाद बेहतर उपचार और विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए उसे हल्द्वानी स्थित सुशीला तिवारी राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, वहीं जानकारी देते हुए अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सारिका ने बताया कि युवक को गंभीर अवस्था में अस्पताल लाया गया था, चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया, लेकिन उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए हायर सेंटर हल्द्वानी रेफर किया गया है.
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान में आरोपियों के घरों पर दबिश, कई गिरफ्तार

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. पुलिस कमिश्नरेट में आज अलसुबह पुलिस ने बड़ा एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए गए इस सर्च अभियान के तहत पुलिस की अलग-अलग टीमों ने थाना क्षेत्रों में दबिश दी। चालानशुदा अपराधियों के ठिकानों पर अचानक पहुंची पुलिस को देखकर हड़कंप मच गया। वहीं स्थाई वारंटियों और गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपियों की धरपकड़ के लिए भी विशेष अभियान चलाया गया। सुबह-सुबह जोधपुर पुलिस की कई टीमों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में एक साथ कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने पूर्व में चालानशुदा और आपराधिक गतिविधियों में लिप्त रहे लोगों के घरों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चल रहे इस अभियान का मकसद ऐसे अपराधियों पर निगरानी बढ़ाना और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करना है। एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान पुलिस ने स्थाई वारंटियों और गिरफ्तारी वारंट में वांछित आरोपियों की भी तलाश की। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई वांछित आरोपियों को हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप की स्थिति बनी हुई है。
0
0
Report
Advertisement

अलीगंज में लूडो विवाद के चलते युवक पर कैंची हमला, मौत

Lucknow, Uttar Pradesh:अलीगंज क्षेत्रान्तर्गत युवक पर कैंची से हमला कर घायल करने तथा उपचार के दौरान मृत्यु हो जाने के सम्बन्ध में अपर पुलिस उपायुक्त उत्तरी नवीन कुमार सिंह द्वारा दी गई बाइट। अलीगंज के पुरनिया पुल के नीचे शनिवार शाम लूडो खेलने के दौरान दोस्तों के बीच हुआ विवाद जानलेवा हो गया। विवाद के बाद 32 वर्षीय राहुल अवस्थी पर उसके साथी प्रदीप ने कैंची से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल राहुल की इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि सीतापुर के गैरोली निवासी राहुल अवस्थी लखनऊ में डाला चालक था। शनिवार शाम वह पुरनिया पुल के नीचे प्रदीप और कुछ अन्य युवकों के साथ लूडो खेल रहा था। इसी दौरान खेल को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर प्रदीप ने पास की दुकान से कैंची उठाकर राहुल पर हमला कर दिया। राहुल गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के अनुसार घायल को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, इसके बाद उसे केजीएमयू ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही एसीपी अलीगंज शशि प्रकाश मिश्र समेत पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को हिरासत में ले लिया है। पूछताछ के साथ घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की बात पुलिस ने कही है। घटना के बाद राहुल के परिवार ने आरोप लगाया कि मौके पर पहुंचने के बाद पुलिस ने एंबुलेंस नहीं बुलवाई और घायल को अस्पताल पहुंचाने में देरी हुई। पुलिस की ओर से कहा गया है कि घायल को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया था। इस मामले में पुलिस और परिवार के दावों की जांच की जा रही है।
0
0
Report

भागलपुर में गंगा का उफान, जलस्तर 33.72 मीटर पार; निचले इलाके फिर से बाढ़

Naya Chak, Bihar:भागलपुर में गंगा एक बार फिर उफनाई और यहाँ खतरे के निशान को पार कर गयी है। जलस्तर यहाँ खतरे का निशान 33.68 मीटर को क्रॉस कर 33.72 मीटर पर बह रही है। जलस्तर में एक बार फिर बढ़ोतरी होने से निचले इलाके फिर से जलमग्न हो गए हैं। नाथनगर के शंकरपुर, दिलदारपुर, बिंद टोली दरियापुर समेत कई गांवों में पानी एक बार फिर पहुँचा है। यहाँ लोग जुलाई में ही जलस्तर बढ़ने से पलायन कर ऊंचे स्थानों पर चले गए थे जलस्तर घटने के बाद बरप्रीत फिर से अपने घर चले गए थे लेकिन एक बार फिर जलस्तर बढ़ने से लोगों को पलायन करना पड़ रहा है परेशानी चार गुणी बढ़ गई है। सुल्तानगंज से कहलगांव तक गंगा उफान पर है आज जलस्तर में स्थिरता के बाद कल से घटने के अनुमान है।
0
0
Report
Advertisement

छिंदवाड़ा कफ सिरप कांड: बहाली के आदेश से राजनीति गरम, STF जांच जारी

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल छिंदवाड़ा सिरप कांड छिंदवाड़ा में कफ सिरप से 26 बच्चों की गई थी जान मामले में दो ड्रग इंस्पेक्टर को किया गया बहाल निलंबित किए गए दो ड्रग इंस्पेक्टरो को 11 महीने के भीतर कर दिया गया बहाल कफ सिरप कांड के बाद,गौरव शर्मा और शरद कुमार जैन को 6 अक्टूबर 2025 को किया गया था निलंबित दोनों के खिलाफ चल रही जांच एसटीएफ भी कर रही मामले की जांच इसके बावजूद 23 सितंबर को खाद सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के संयुक्त नियंत्रक टीना यादव के हस्ताक्षर से दोनों की बहाली के आदेश जारी कर दिए गए। शासन की अनुमति के बगैर ही बहाली का आदेश किया गया जारी。
0
0
Report

आजमगढ़ में अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Azamgarh, Uttar Pradesh:सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस बरामद। शासन द्वारा अपराध व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे उसी क्रम में आजमगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. अनिल कुमार के निर्देशन में अपराध एवं अवैध शस्त्रों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में जिले के शहर कोतवाली पुलिस ने सोशल मीडिया पर अवैध तमंचे के साथ वीडियो वायरल करने वाले अभियुक्त यासिर शेख निवासी ग्राम ककरहटा को हाफिजपुर चौराहे से गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से एक अवैध तमंचा एवं जिन्दा कारतूस बरामद किया गया। इस मामले में अभियुक्त के विरुद्ध शहर कोतवाली में मुकदमा अपराध सं. 523/2026 धारा 7, 9, 25 शस्त्र अधिनियम के तहत पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।
0
0
Report

चंदौली ट्रैक्टर-टक्कर से Paras Pal की मौत, चालक फरार

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग : चंदौली..... - ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार की मौत... - अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर... - हादसे में बाइक सवार पारस पाल (50) गंभीर रूप से घायल... - स्थानीय लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया... - चिकित्सकों ने जांच के बाद पारस पाल को मृत घोषित किया... - हादसे के बाद परिजनों में मचा कोहराम, गांव में पसरा मातम... - घटना के बाद ट्रैक्टर छोड़कर चालक मौके से फरार... - पुलिस ने ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू की... - शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया... - सैयदराजा थाना क्षेत्र के फेसुड़ा गांव के समीप शनिवार देर शाम हुई घटना...
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top