821109
आरजेडी नेता सुधाकर सिंह का बड़ा बयान
Bihar:नवनिर्वाचित सांसद और आरजेडी नेता सुधाकर सिंह ने अपने विधानसभा में एक बार फिर से खुले मंच से ऐसी बात बोली है कि वह फिर से सुर्खियों में आ गए हैं। सुधाकर सिंह ने कहा कि रामगढ़ की जनता ने उनके विरोधिता द्वारा लगाए गए पाप को धो दिया है। उन्होंने कहा कि विरोधी 3 साल से सड़क पर घूमकर उन्हें बेईमानी का आरोप लगाते रहे लेकिन अगर बेईमानी से सर्टिफिकेट मिलना होता तो मोदी जी सर्टिफिकेट ले लिए होते।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
असरगंज पुलिस ने 387 लीटर विदेशी शराब बरामद, टाटा नेक्सन से चालक गिरफ्तार
Munger, Bihar:असरगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई, टाटा नेक्सन से 387 लीटर विदेशी शराब बरामद असरगंज पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए लदुआ मोड सतीस्थान के समीप टाटा नेक्सन कार से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने मौके से एक चालक युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब ऑफिसर्स चॉइस के 180 एमएल के 2,151 टेट्रा पैक में है, जिसकी कुल मात्रा करीब 387 लीटर बताई गई है। असरगंज थानाध्यक्ष विपुल कुमार ने बताया कि बरामद शराब टाटा नेक्सन कार संख्या BR01DQ 5592 से मिली है। गिरफ्तार चालक युवक की पहचान हरियाणा के जींद जिले के विशनपुरा निवासी 22 वर्षीय नरेश कुमार के पुत्र अजय बताया गया। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में युवक भागलपुर की ओर से शराब की खेप लेकर बरौनी जा रहा था। कार्रवाई में थानाध्यक्ष ने बताया कि अभियान में एसआई प्रियंका कुमारी समेत पुलिस टीम शामिल थी। फिलहाल गिरफ्तार युवक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस शराब तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।0
0
Report
बगहा में बाघ-गश्त से ग्रामीणों में सतर्कता, वन विभाग ने माइकिंग से चेताया
Bagaha, Bihar:बगहा क्षेत्र के वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के बाहर बाघ और मगरमच्छ की चहलकदमी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग सतर्क हो गया है। मदनपुर वन क्षेत्र के सटे ग्रामीण इलाकों में शनिवार को वन विभाग की टीम ने माइकिंग कर लोगों को सावधान किया। वन विभाग की जानकारी के मुताबिक तिरहुत नहर के समीप सरेह में बाघ की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद मदनपुर वन प्रशासन ने गश्त बढ़ा दी है। वीटीआर के रघिया जंगल से निकला एक बाघ पिछले कुछ दिनों से रामनगर प्रखंड के रिहायशी और मैदानी इलाकों में घूम रहा है। इस दौरान बाघ को भावल गांव के पश्चिम मसान नदी के सरेह, बड़ा बेलवा, डुमरी पथरी और कठहरवा क्षेत्र के आसपास देखे जाने की सूचना मिली है। जबकि मगरमच्छ गंडक नदी के वाल्मीकि टाइगर रिज़र्व के आस पास कई रिहायशी इलाकों के डोभ, पोखरा और नहरों समेत नालों में डेरा जमाये हुए हैं। लिहाजा वन विभाग मुनादी करवाकर लोगों से सतर्क रहने की अपील कर रहा है।0
0
Report
जालौन में एडिशनल एसपी IPS डॉ. ईशान सोनी ने जागृति परिवार परामर्श केंद्र का किया उद्घाटन,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में एडिशनल एसपी IPS डॉ. ईशान सोनी ने जागृति परिवार परामर्श केंद्र का किया उद्घाटन, कालपी कोतवाली परिसर में ASP ने जागृति परिवार परामर्श केंद्र का फीता काटकर किया शुभारंभ, परामर्श केंद्र के माध्यम से पति-पत्नी और पारिवारिक विवादों का होगा आपसी संवाद, आपसी संवाद और काउंसलिंग से विवादों का कराया जाएगा सौहार्दपूर्ण समाधान, न्यायालय तक पहुंचने से पहले ही केंद्र के माध्यम से सुलझ सकेंगे छोटे-छोटे विवाद, सर्किल के चार थाना क्षेत्र में स्थानीय नागरिकों और महिलाओं को मिलेगा लाभ, उद्घाटन के दौरान एसडीएम, सीओ समेत तमाम अधिकारी रहे मौजूद, जालौन के कालपी कोतवाली परिसर में परामर्श केंद्र का किया गया शुभारंभ।0
0
Report
Advertisement
झारखंड में दूसरी बार वार्ता, बीजेपी ने सीबीआई जाँच की मांग पर जोर दिया
Ranchi, Jharkhand:आज झारखंड सरकार और आंदोलनरत छात्रों के बीच दूसरी बार वार्ता हुई। वार्ता के बाद बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। आदित्य साहू ने कहा कि छात्रों की प्रमुख मांग सीबीआई जांच की है। अगर सरकार की नीयत साफ है, तो सीबीआई जांच की अनुशंसा करने में परेशानी क्या है? उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के पास सीबीआई जांच की अनुशंसा करने का अधिकार है। आदित्य साहू ने आरोप लगाया कि बड़े पैमाने पर छात्रों के भविष्य और उनके रोजगार के साथ खिलवाड़ किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार को छात्रों के साथ सिर्फ वार्ता करने के बजाय उनकी मांग पर ठोस कदम उठाना चाहिए।0
0
Report
108 किलो बाबा भूतनाथ की कांवरिया यात्रा देवघर तक पहुंचेगी
Munger, Bihar:बाबा भोलेनाथ के भक्तों को अजीव श्रद्धा। 108 किलो विशाल बाबा भूतनाथ का कांवर लेकर बोल बम के जयकारों के साथ कांवरिया बाबा वैद्यनाथ रवाना। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला में कच्ची कांवरिया पथ बाबा भोले के भक्तों में अजीब श्रद्धा देखने को मिला है। असरगंज कच्ची कांवरिया पथ पर 108 किलो का बाबा भूतनाथ की विशाल मूर्ति कांवड अपने कंधों पर लेकर जा रहे कोलकाता के कांवरिया बम सुमित कपूर ने बताया कि हम लोग 60 का जत्था कांवारियाओं का है, और कई साल से हर सावन के माह में बाबा वैद्यनाथ धाम कांवर लेकर पैदल जाते हैं। पिछले वर्ष विशाल हनुमान कावड़ लेकर गए थे। इस वर्ष 108 किलो की बाबा भूतनाथ की मूर्ति लेकर बाबा वैद्यनाथ धाम देवघर जा रहे। इस मूर्ति को 4 कांवरिया अपने कंधों पर उठाकर बाबा के द्वारा पैदल लेकर जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस मूर्ति को तैयार करने में डेढ़ माह लग गया। उन्होंने बताया कि सुltांगज अजगेबी धाम उतरवाहनी आज गंगा तट से जल भरकर हम लोग बाबा वैद्यनाथ धाम के लिए निकले हैं और 72 घंटे में देवघर पहुंच कर बाबा पर जल अर्पित करेंगे। वही कच्ची कांवरिया पथ पर उत्तर प्रदेश के गोरखपुर निवासी 56 वर्षीय मनोज गोस्वामी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वे बाबा भोलेनाथ का रूप धारण कर देवघर की ओर यात्रा कर रहे हैं। मनोज गोस्वामी ने बताया कि वे महादेव का रूप इसलिए धारण कर यात्रा कर रहे हैं, ताकि रास्ते में मिलने वाले सभी शिवभक्तों का मनोरंजन हो सके और उनके चेहरे में खुशी आये। उन्होंने कहा कि बाबा भोलेनाथ के प्रति उनकी गहरी आस्था है और इसी भावना के साथ वे देवघर पहुंचकर बाबा को गंगाजल अर्पित करेंगे।0
0
Report
13 अगस्त को बहेड़ी में निकलेगी तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा, किसानों से बढ़-चढ़कर शामिल होने की अपील
Baheri, Uttar Pradesh:बहेड़ी। भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) की मासिक बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में आयोजित की गई। बैठक में किसानों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा करने के साथ आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। संगठन ने निर्णय लिया कि 13 अगस्त को बहेड़ी में तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा निकाली जाएगी। तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने बताया कि 13 अगस्त को सुबह 10 बजे वन विभाग बाईपास चौकी से तिरंगा ट्रैक्टर यात्रा शुरू होगी। यात्रा वन विभाग चौकी से रवाना होकर अंदर मार्केट होते हुए तहसील गेट पहुंचेगी, जहां उपजिलाधिकारी को किसानों की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा जाएगा। इसके बाद यात्रा गन्ना समिति परिसर पहुंचकर समाप्त होगी। तहसील अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने सभी किसान साथियों और संगठन के पदाधिकारियों से अधिक से अधिक संख्या में ट्रैक्टरों के साथ पहुंचकर तिरंगा यात्रा में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसान एकजुट होकर अपनी समस्याओं को प्रशासन के सामने मजबूती से रखेंगे। मासिक बैठक में चौधरी जगतपाल सिंह प्रदेश उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता तहसील अध्यक्ष, धीरेंद्र राठी प्रदेश सचिव, मुन्नालाल पटेल बहेड़ी प्रवक्ता, नारायण दास तिवारी ब्लॉक अध्यक्ष, राशिद खान तहसील सचिव, उमाशंकर ग्राम अध्यक्ष, हरीश गंगवार, राम प्रसाद, तौसीफ, रिजवान अहमद, स्वरूप शर्मा तहसील उपाध्यक्ष, अनिल कुमार दुबे जिला उपाध्यक्ष, विजयपाल सिंह टांडा तथा पवन गुप्ता समेत संगठन के पदाधिकारी एवं किसान साथी मौजूद रहे।0
0
Report
Advertisement
जालौन में घर में घुसकर छेड़छाड़ का विरोध करना महिला को पड़ा भारी,
Orai, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में घर में घुसकर छेड़छाड़ का विरोध करना महिला को पड़ा भारी, युवक की शिकायत करने पर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी के बाद हुआ विवाद, दोनों पक्षों में हुई जमकर मारपीट, चले लाठी-डंडे और ईट-पत्थर, मारपीट में दोनों पक्षों के 5 लोग गंभीर रूप से घायल, 1 व्यक्ति के पैर में हुआ फैक्चर, सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में कराया भर्ती, दोनों पक्षों के बीच हुए विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के कोंच नगर का मामला।0
0
Report
दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने दबोचा
Deorania, Uttar Pradesh:देवरनियां। थाना देवरनियां पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को शनिवार सुबह ग्राम दमखौदा अड्डा से गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ एक महिला ने दुष्कर्म करने, विरोध करने पर मारपीट व गाली-गलौज करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस के अनुसार, मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान दर्ज करने के साथ ही मेडिकल संबंधी कार्रवाई कराई। विवेचना के दौरान आरोपी तंजील पुत्र स्व. इसराईल, निवासी वार्ड नंबर 11, मोहल्ला इस्लामनगर, कस्बा रिछा, थाना देवरनियां का नाम सामने आया और उसे वांछित किया गया था। शनिवार 8 अगस्त को सुबह करीब 5:05 बजे पुलिस टीम ने आरोपी तंजील को ग्राम दमखौदा अड्डा से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश कर रही है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक शेखर खोखर तथा रिजर्व कांस्टेबल 1440 सौरभ शामिल रहे।0
0
Report
जालौन में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत
Orai, Uttar Pradesh:स्लग- जालौन में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत प्लेस-जालौन यूपी डेट-08-08-2026 एंकर जालौन के उरई कोतवाली क्षेत्र में तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने मेडिकल कॉलेज उरई में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान परमेश्वर उर्फ बाऊ, निवासी करनलगंज, कानपुर के रूप में हुई है। परमेश्वर उरई में रहकर बेकरी का काम करते थे। बताया जा रहा है कि घटना के समय वह नशे की हालत में थे। इसी दौरान किसी तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने से वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने घायल परमेश्वर को तत्काल मेडिकल कॉलेज उरई पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनका उपचार शुरू किया। हालत गंभीर होने के चलते उन्हें बचाया नहीं जा सका और इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अब हादसे में शामिल अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है। घटना के बाद मृतक के परिजनों में शोक की लहर है। बाइट:- इकराम--बेकरी संचालक0
0
Report
Advertisement
खेत में पानी के विवाद के बाद दो पक्षों में जमकर मारपीट, परिवार घायल
Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में खेत में पानी जाने के विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। आरोप है कि दबंगों ने घर पर चढ़कर परिवार के लोगों को लाठी-डंडों और ईंट-पत्थरों से पीटा। हमले में अमर सिंह समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। संदीपन घाट थाना क्षेत्र के असदुल्लापुर गांव में खेत में पानी जाने को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि विवाद के बाद राजेंद्र, महेंद्र, बबलू समेत करीब आधा दर्जन दबंगों ने घर पर चढ़कर परिवार के लोगों पर हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने लाठी-डंडों के साथ ईंट-पत्थरों से भी मारपीट की। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मारपीट में अमर सिंह समेत कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा है। वहीं, मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
सीतापुर में अवैध हथियार फैक्ट्री भंडाफोड़, 2 हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
Sitapur, Uttar Pradesh:अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़। एसपी अंकुर अग्रवाल ने किया खुलासा। दो शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार। भारी मात्रा में निर्मित और अर्ध निर्मित तमंचा बरामद। शस्त्र फैक्ट्री के साथ में भारी मात्रा में कारतूस शस्त्र बनाने के उपकरण एक भट्टी को किया बरामद। पुलिस के अनुसार शहर के ग्रास फार्म के अंदर घनी झाड़ियों में चल रही थी शस्त्र फैक्ट्री। एसपी ने पुलिस टीम को 25 हजार रुपए पुरस्कार देने की की घोषणा की। नगर कोतवाली पुलिस और एसओजी टीम को मिली बड़ी सफलता。0
0
Report
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सिद्धार्थनगर में 311 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे
Naugarh, Uttar Pradesh:एंकर—सिद्धार्थनगर जिले के बांसी विधानसभा क्षेत्र स्थित रतन सेन डिग्री कॉलेज में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आगमन कल हो रहा है। मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे साथी 311 करोड़ की 107 परियोजनाओं का लोकार्पण और करेंगे। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था से लेकर अन्य व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कल करीब 3:30 बजे हेलीकॉप्टर से सिद्धार्थनगर पहुंचेंगे और लगभग डेढ़ घंटे तक जिले में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान करीब 311 करोड़ की महत्वपूर्ण योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। साथ ही विभिन्न योजनाओं में लाभान्वित लाभार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित करेंगे। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासनिक अधिकारियों की लगातार बैठकें और तैयारियों का निरीक्षण जारी है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह अलर्ट है। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर मीडिया से बातचीत करते हुए जिलाधिकारी सिद्धार्थनगर शिवशरण अप्पा जीएन ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर पुलिस और प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां की जा रही हैं और व्यवस्थाओं को लगातार अंतिम रूप दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री करीब 311 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे साथ ही विभिन्न लाभार्थियों को प्रमाण पत्र भी वितरित करेंगे।0
0
Report
Advertisement
खरड़ के शिवजोत इनक्लेव में मोटरसाइकिल चोरी CCTV कैमरों में कैद
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਖਰੜ ਦੇ ਸ਼ਿਵਜੋਤ ਇਨਕਲੇਵ ਵਿੱਚ ਮੋਟਰਸਾਈਕਲ ਚੋਰੀ ਦੀ ਘਟਨਾ ਸੀਸੀਟੀਵੀ ਕੈਮਰਿਆਂ ਚ ਹੋਈ ਕੈਦ0
0
Report
नंगल पहुँचते ही कलश वंदन यात्रा पर फूलों की बारिश, बीजेपी का भव्य स्वागत
Anandpur Sahib, Punjab:ਕਲਸ਼ ਵੰਦਨ ਯਾਤਰਾ ਦੇ ਨੰਗਲ ਪਹੁੰਚਣ ’ਤੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਭਵਿਆ ਸਵਾਗਤ ਭਜਪਾ ਦੀ ਕੇਂਦਰੀ ਕਮੇਟੀ ਦੇ ਮੈਂਬਰ ਇਕਬਾਲ ਸਿੰਘ ਲಾಲਪੁਰਾ ਇਸ ਕਲਸ਼ ਨੂੰ ਸਵੇਰ ਤੋਂ ਹੀ ਕਲਮਾ ਮੋੜ ਤੋਂ ਪੂਰੀ ਸ਼ਰਧਾ ਦੇ ਨਾਲ ਸਜੀ-ਧਜੀ ਗੱਡੀ ਵਿੱਚ ਲੈ ਕੇ ਚੱਲੇ ਸਨ ਅਤੇ ਰਸਤੇ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵਖ ਥਾਵਾਂ ’ਤੇ ਭਾਜਪਾ ਵਰਕਰਾਂ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਵੱਲੋਂ ਕਲਸ਼ ਵੰਦਨ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਵਿਆ ਸਵਾਗਤ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕੀਤੀ ਗਈ। ਨੰਗਲ ਫਲਾਈਓਵਰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਯਾਤਰਾ ਪਹੁੰਚਣ ਤੇ ਫੁੱਲਾਂ ਦੀ ਵਰਖਾ ਕਰਦੇ ਹੋਏ ਇਸ ਕਲਸ਼ ਵੰਦਨ ਯਾਤਰਾ ਦਾ ਭਵਿਆ ਸਵਾਗਤ ਕੀਤਾ ਗਿਆ।0
0
Report
जालौन के रामपुरा थाना में शादी के दो महीने बाद मायके में युवती ने फांसी लगाकर दी जान,
Orai, Uttar Pradesh:शादी के दो महीने बाद मायके में युवती ने फांसी लगाकर दी जान रामपुरा थाना क्षेत्र के भूरेकपुरा मजरा गांव निवासी 21 वर्षीय सोनम ने अज्ञात कारणों के चलते घर के कमरे में दुपट्टे के फंदे से फांसी लगा ली। परिजनों की नजर पड़ने पर उसे फंदे से उतारा गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि सोनम की शादी बीती 11 जून को हुई थी। शादी के करीब दो महीने बाद उसने मायके में ही फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल सका है।0
0
Report
Advertisement
