icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow2 Jul 2024, 05:21 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

वारिसलीगंज में नई चीनी मिल के लिए निवेश मंजूर किया (हिंदी)

SRShivam RAjJust now
Patna, Bihar:बिहार कैबिनेट ने नवादा के वारिसलीगंज में नई चीनी मिल स्थापित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी है। प्रस्तावित चीनी मिल में 500 करोड़ रुपये से अधिक के निवेश की संभावना है। सरकार का मानना है कि मिल शुरू होने से क्षेत्र में गन्ने की खेती को बढ़ावा मिलेगा और किसानों को अपनी उपज के लिए बेहतर बाजार उपलब्ध होगा। इस परियोजना से नवादा के अलावा नालंदہ, शेखपुरा और जमुई के हजारों किसानों को सीधे लाभ मिलने की उम्मीद है। साथ ही स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। सरकार की ओर से बिहार में नई चीनी मिलों की स्थापना को लेकर लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। मंत्री संजय सिंह पासवान ने कहा कि मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने बिहार में नई चीनी मिल खोलने का वादा किया था और सरकार उसी दिशा में आगे बढ़ रही है। मंत्री ने बताया कि वारिसलीगंज में करीब 100 एकड़ जमीन गन्ना विभाग को देने की प्रक्रिया को कैबिनेट से मंजूरी मिली है। मंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि 5 से 6 चीनी मिलों की परियोजनाओं को पूरा कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों भव्य शिलान्यास कराया जाए। बाढ़ से गन्ने की खेती को हुए नुकसान के सवाल पर उन्होंने कहा कि इससे इस बार के चीनी उत्पादन पर बड़ा असर नहीं पड़ेगा, किसानों के लिए तकनीक, AI और वैज्ञानिक संस्थानों की मदद से गन्ने की खेती को बढ़ावा देने का काम किया जा रहा है।
0
0
Report

नवादा में बीच सड़क दबंगई CCTV से उजागर; व्यवसायी से मारपीट का आरोप

Nawada, Uttar Pradesh:नवादा में बीच सड़क दबंगई का CCTV सामने आया, व्यवसायी से मारपीट का आरोप, CCTV फुटेज ने खोली कथित गुंडागर्दी की पोल, नवादा में नगर थाना क्षेत्र के कन्हाई स्कूल के पास दो दिन पहले हुई मारपीट का एक CCTV फुटेज सामने आया है। फुटेज में बड़ी संख्या में लोग एक व्यवसायी विकास कुमार के साथ सड़क पर मारपीट करते नजर आ रहे हैं। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसका आईफोन, सोने की चेन और रुपये भी ले लिए गए। घटना का CCTV फुटेज सामने आने के बाद सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठने लगे हैं। सबसे बड़ा सवाल यह है कि अगर सरेआम सड़क पर इतनी संख्या में लोग किसी व्यक्ति के साथ मारपीट कर सकते हैं, तो फिर कानून का डर कहां है? फिलहाल CCTV फुटेज सामने आने के बाद पुलिस के सामने आरोपियों की पहचान कर कार्रवाई करने की चुनौती है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की शिकायत और पुलिस की आधिकारिक कार्रवाई सामने आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
0
0
Report

भोपाल: 7 घाटों पर 13 क्रेन, 12 पोकलेन और 184 गोताखोर से विसर्जन तैयार

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल गणेश प्रतिमा विसर्जन को लेकर भोपाल नगर निगम की तैयारी 7 घाटों पर 13 क्रेन-12 पोकलेन और 184 गोताखोर तैनात 24 घंटे मुस्तैद रहेंगे गोताखोर, प्रमुख विसर्जन घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी नगर निगम की खटलापुरा, प्रेमपुरा, संत हिरदाराम नगर-बैरागढ़ और हताईखेड़ा डैम समेत 7 प्रमुख घाटों पर नगर निगम ने विसर्जन व्यवस्था संभाल ली प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन के लिए 13 क्रेन और 12 पोकलेन तैनात किए गए हैं, जबकि 184 गोताखोर 24 घंटे घाटों पर मुस्तैद रहेंगे। नगर निगम की टीम इन सभी घाटों पर लगातार निगरानी रखेगी
0
0
Report
Advertisement

नाबालिग के साथ दुष्कर्म: सतना में आरोपी को जेल भेजा गया

Satna, Madhya Pradesh:सतना। कोलगवां थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक 26 अगस्त को पीडि़ता अपनी मां और मौसी के साथ थाना कोलगवां पहुंची और मौखिक रिपोर्ट दर्ज कराई थी। उसने बताया कि सुबह करीब 10 बजे वह बगीचे की ओर गई थी। इसी दौरान आरोपी सुनील कोल उर्फ मोल्लू कोल 29 वर्ष निवासी ग्राम करसरा पीछे से आया और उसे पकड़ लिया। आरोप है कि आरोपी ने मारपीट करते हुए मुंह दबाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़ता ने घर पहुंचकर घटना की जानकारी अपनी मां और मौसी को दी। इसके बाद परिजन उसे लेकर थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में पॉक्सो एक्ट की धारा 3, 4 और बीएनएस की धारा 351(3), 64(1) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू की। विवेचना के दौरान पुलिस ने बुधवार को आरोपी सुनील कोल उर्फ मोल्लू कोल को गिरफ्तार किया। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायालय के आदेश पर आरोपी को जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

दानापुर के बीबीगंज मार्ग पर जलजमाव से लोगों को परेशानी, स्थायी हल का इंतजार

Danapur, Bihar:खबर दानापुर के बीबीगंज मुख्य मार्ग से है, जहां थोड़ी सी बारिश के बाद ही सड़क पर जलजमाव होना आम बात हो गई है। आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि सड़क पर जगह-जगह पानी जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या आज की नहीं, बल्कि लंबे समय से चली आ रही है। नालियां तो बनाई गई हैं, लेकिन इसके बावजूद बारिश का पानी सड़क से निकल नहीं पा रहा है। बीबीगंज इलाका दानापुर की प्रमुख किराना होलसेल और व्यावसायिक मंडियों में शामिल है। यहां रोजाना बड़ी संख्या में व्यापारी, ग्राहक और आम लोगों की आवाजाही रहती है। ऐसे में सड़क पर पानी जमा होने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों और पैदल आने-जाने वाले लोगों को हो रही है। बच्चे इसी जमा पानी के बीच से होकर स्कूल जाने को मजबूर हैं, जबकि दोपहिया वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों के लिए भी यह जलजमाव परेशानी का कारण बना हुआ है। स्थानीय लोगों का सवाल है कि आखिर इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा? नालियां बनने के बावजूद अगर सड़क पर पानी जमा रहता है, तो जल निकासी की व्यवस्था पर सवाल उठना लाजमी है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस समस्या का संज्ञान लेकर बीबीगंज मुख्य मार्ग से जलजमाव की समस्या को कब तक दूर करता है。
0
0
Report
Advertisement

पत्नी से अवैध संबंधों को लेकर अंधे कत्ल: 9 आरोपी गिरफ्तार

Narsinghpur, Madhya Pradesh:पुलिस ने किया अंधे कत्ल का पर्दाफाश, पत्नी से अवैध संबंधों के शक में हत्या; 9 आरोपी गिरफ्तार. नरसिंहपुर जिले के पलोहा थाना क्षेत्र के ग्राम खकरिया में पुलिस ने हत्या के मामले को सुलझाते हुए कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. 28 वर्षीय मृतक (बड्डू गुर्जर) 14 तारीख से लापता था और उसके पिता ने 16 तारीख को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी. जांच में यह बात सामने आई है कि मुख्य आरोपी सुरेंद्र जाटव को मृतक और आरोपी की पत्नि के बीच अवैध संबंधों को लेकर आपत्ति थी, जो हत्या का मुख्य कारण बना. मुख्य आरोपी और उसके साथियों ने पूरी योजना के तहत खेत के उस रास्ते पर करंट फैलाने के लिए तार बिछाए, जहां से मृतक अक्सर गुजरता था. करंट लगाकर हत्या करने के बाद सबूत मिटाने के लिए आरोपियों ने शव को पास की नर्मदा नदी में फेंक दिया. एसपी के निर्देश पर गठित विशेष पुलिस टीम ने लोकल इंटेलिजेंस और तकनीकी संसाधनों की मदद से इस पूरी घटना का खुलासा किया. इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी सुरेंद्र जाटव समेत कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस का कहना है कि फोरेंसिक और डीएनए टेस्ट की रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

कोटा: तलवंडी सेक्टर-2 में चाकू दिखाकर चोरी, मकान मालिक की सुरक्षा पर सवाल

Kota, Rajasthan:कोटा के तलवंडी सेक्टर-2 में चोरी की वारदात के दौरान बदमाश ने मकान मालिक को ही चाकू दिखाकर धमका दिया। आरोपी छत के रास्ते मकान में घुसा। पानी की मोटर और मीटर समेत सामान चोरी किया। इतना ही नहीं, विद्युत वायरिंग भी काट दी। मकान मालिक कन्हैया लाल जब घर पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और अंदर पानी बह रहा था। जांच की तो पानी का मीटर गायब मिला। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। आरोपी अगले दिन दोबारा मकान में घुस आया। इस बार वह कैमरे की डीवीआर और बैटरी ले जाने की कोशिश कर रहा था। तभी मकान मालिक मौके पर पहुंच गए और बाहर से दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। इसी दौरान अंदर मौजूद आरोपी ने चाकू निकाल लिया और धमकी देते हुए कहा- दूर रहो, मेरे पास चाकू है। चाकू की धमकी के बाद मकान मालिक पीछे हट गए और आरोपी दूसरे गेट से फरार हो गया। मामले में जवाहर नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस आसपास के CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर आरोपी की पहचान और तलाश में जुटी है。
0
0
Report
Advertisement

नर्मदापुरम में नवजात के लिए पालना, 'फेंको मत, हमें दे दो' संदेश के साथ

Narmadapuram, Madhya Pradesh:एंकर नर्मदापुरम- नवजात बच्चों को झाड़ियों, घाटों या सुनसान जगहों पर छोड़ने की घटनाओं के बीच मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम से राहत भरी पहल सामने आई है। नर्मदापुरम प्रदेश का पहला जिला बन गया है, जहां वन स्टॉप सेंटर के बाहर नवजातों के लिए पालना लगाया गया है। सड़क किनारे लगाए गए इस पालने के साथ एक ऐसा संदेश लिखा गया है, जो सीधे लोगों के दिल तक पहुंचता है। ‘फेंको मत, हमें दे दो।’ मकसद साफ है कि मजबूरी में کوئی मां अपने नवजात को असुरक्षित जगह पर छोड़ने के बजाय उसे सुरक्षित हाथों तक पहुंचाए। वेओ01- कई बार पारिवारिक दबाव, आर्थिक परेशानी, सामाजिक परिस्थितियों या अन्य कारणों से महिलाएं नवजात को अपने साथ रखने में सक्षम नहीं होतीं। ऐसी स्थिति में बच्चे को लावारिस छोड़ने के बजाय इस पालने का सहारा लिया जा सकता है। पालने को वन स्टॉप सेंटर के बाहर इस तरह लगाया गया है कि नवजात को छोड़ने वाली महिला की पहचान सार्वजनिक न हो। ऐसे मामले में महिला से पूछताछ करने या उसकी पहचान सामने लाने के बजाय सेंटर की प्राथमिकता बच्चे को सुरक्षित करना होगी। वेओ02- पालने में नवजात मिलने के बाद वन स्टॉप सेंटर की टीम तुरंत उसकी देखभाल करेगी। जरूरत पड़ने पर बच्चे को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी और संबंधित अधिकारियों को इसकी सूचना दी जाएगी। नवजात को लावारिस मानकर नहीं छोड़ा जाएगा। सेंटर की टीम बाल कल्याण समिति यानी CWC को मामले की जानकारी देगी। इसके बाद समिति निर्धारित प्रक्रिया के तहत बच्चे को संरक्षण में लेने और उसके भविष्य को लेकर आवश्यक निर्णय करेगी। बाइट- बाइट- प्रतिभा ( वाजपेई प्रशासक वन स्टाफ सेंटर )
0
0
Report

रतलाम के पिपलियाजोधा गांव में पुलिस पर पथराव, 6 आरोपियों की गिरफ्तारी

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम जिले के पिपलियाजोधा गांव में एक दिन पहले रात के समय पुलिस पर हुए पथराव के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की धरपकड़ के दौरान पुलिस को एक बार फिर विरोध और विवाद का सामना करना पड़ा। गिरफ्तारी के दौरान कई लोग पुलिस के सामने आ गए और काफी देर तक गहमागहमी और बहस की स्थिति बनी रही। हालांकि पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि एक दिन पूर्व रात में गांव में धार्मिक आयोजन चल रहा था, इसी दौरान कुछ लोगों ने आयोजन को रोकने की कोशिश की और विवाद किया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपियों ने पुलिस टीम पर ही पथराव कर दिया। इस घटना में 4 पुलिस जवान घायल हुए थे। फिलहाल 6 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि पथराव में और कितने लोग शामिल थे। बाइट - विवेक कुमार ( एडिशनल एसपी रतलाम रतलाम
0
0
Report
Advertisement

उदाकिशुनगंज विवादित वीडियो पर पुलिस स्पष्टीकरण: JJ Act के तहत कार्रवाई की चेतावनी

Madanpur, Bihar:मधेपुरा जिला के उदाकिशुनगंज थाना क्षेत्र स्थित उदा उत्क्रामित उच्च माध्यमिक (10 2) विद्यालय के बाहर छात्र-छात्राओं के बीच विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया है। पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो 22 सितंबर 2026 का है और वीडियो को गलत संदर्भ में सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है। इस संबंध में जानकारी देते उदाकिशुनगंज एसडीपीओ पवन कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय में अर्द्धवार्षिक परीक्षा का आयोजन चल रहा था। प्रथम पाली की परीक्षा समाप्त होने के बाद छात्र-छात्राएं विद्यालय से बाहर निकलकर अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान विद्यालय के बाहर सड़क पर एक युवक मोटरसाइकिल लगाकर खड़ा था। विद्यालय के कुछ नाबालिग छात्रों को संदेह हुआ कि वह किसी छात्रा से मिलने आया है। इसी बात को लेकर छात्रों ने उससे पूछताछ शुरू कर दी। इसी दौरान विद्यालय के अन्य छात्र-छात्राएं भी वहां पहुंच गए और आपस में बहस होने लगी। घटना की जानकारी मिलने पर विद्यालय के शिक्षक भी मौके पर पहुंचे और छात्रों को समझाकर वहां से हटा दिया। पुलिस के अनुसार इस दौरान किसी प्रकार की छेड़खानी या अन्य अप्रिय घटना नहीं हुई। एसडीपीओ ने बताया कि घटना से संबंधित वीडियो को कुछ लोगों द्वारा सोशल मीडिया पर गलत मंशा से प्रसारित किया जा रहा है। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहे सभी नाबालिग बच्चों को चिह्नित कर लिया गया है तथा उनके परिजनों को नोटिस दिया गया है। पुलिस ने बताया कि किशोर न्याय अधिनियम (JJ Act) के तहत आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा, वीडियो को गलत मंशा से सोशल मीडिया पर प्रसारित करने वाले लोगों की भी पहचान की जा रही है और उनके विरुद्ध विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी घटना से संबंधित अपुष्ट या भ्रामक जानकारी साझा न करें और पूरे मामले की वास्तविकता जाने बिना किसी निष्कर्ष पर न पहुंचें।
0
0
Report

बेतिया के सरकारी स्कूलों में ट्रैफिक सिग्नल के पालन की मॉकड्रिल से बच्चों में जागरूकता

Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहाँ सरकारी स्कूल के बच्चों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया गया स्कूल में मॉकड्रिल का आयोजन किया गया सड़क बनाई गई गोलंबर बनाया गया मॉकड्रिल के दौरान बच्चों को सड़क कैसे पार किया जाता है उसका तरीका बताया गया। मझौलिया के राजकीय मध्य विद्यालय गढ़वा में सड़क सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूकता अभियान बच्चों के बीच चलाया गया। बच्चों को सिग्नल का पालन करने लाल बत्ती को देखकर रुकना पीली बत्ती पर चलने की तैयारी और हरि बत्ती पर आगे बढ़ने का संकेत समझाया गया। मॉकड्रिल में स्कूल में सड़क सिग्नल बाइक साइकिल गोलंबर सभी आकृतियों को बनाया गया था। शिक्षक राहुल राज ने बताया कि सड़क पर ट्रैफिक नियमों के लिए बच्चों को जागरूक किया गया है।
0
0
Report

तूतीपुर में हथियारबंद हमला: आजम-साफ़ुद्दीन घायल, अस्पताल में इलाज

Jaunpur, Uttar Pradesh:जौनपुर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत तूतीपुर मोहल्ले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है।जिसका वीडियो वारयल हो रहा है आजम और उनका बड़ा भाई सैफुद्दीन। निवासी कोतवाली थाना क्षेत्र के मुल्ला टोला बड़ी मस्जिद आज आजम और सैफुद्दीन किसी काम से आ रहे थे । तूतीपुर चौराहे के पास पहले से घात लगाए 15 से 20 अज्ञात/हमलावरों ने आजम पर धारदार हथियार ( अस्तुरा )से जानलेवा हमला कर दिया। बड़े भाई सैफुद्दीन को भी चोटें आईं। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोतवाली पुलिस दोनों घायलों को जिला अस्पताल मे लाया जहां पर उनका उपचार चल रहा है और कोतवाली पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top