महुआ धाम दर्शन कर वापस घर लौट रहे वृद्ध को ट्रेन ने मारी टक्कर, गई जान
Bhabua, Bihar:कैमूर जिले के भभुआ रोड रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से एक वृद्ध व्यक्ति की जान चली गई। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी भभुआ रोड जीआरपी को दी गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की पहचान करते हुए परिजनों को सूचना दिया और परिजनों की उपस्थिति में कागजी कार्रवाई करने के बाद पोस्टमार्टम करने के लिए सदर अस्पताल भभुआ भिजवा दिया। मृत व्यक्ति की पहचान मोहनिया थाना क्षेत्र के सरहुला गांव के 68 वर्षीय निवासी बताया जा रहा है ।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
