821101
जलालपुर में वृद्ध की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान
Bhabua, Bihar:करमचट थाना क्षेत्र के जलालपुर गांव में 70 वर्षीय देवमुनि राम की संदिग्ध परिस्थितियों में जान चली गई। साथ ही मृतक के पुत्र राजकुमार का कहना है कि उनके पिता की मृत्यु नींद में हुई, जबकि दामाद मुन्ना राम ने हत्या की आशंका जताई है। वहीं आशंका के आधार पर पुलिस ने शव को सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सही कारण का पता लगाया जा सके।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
मध्य प्रदेश कैबिनेट के बड़े फैसले: फोरलेन, DBT राशन और शिक्षा-सहायता
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल\nसीएम डॉ मोहन यादव कैबिनेट बैठक खत्म\n\nबैठक में लोकहित के कई अहम फैसलों को मिली मंजूरी\n\nमंत्री चैतन्य काश्यप ने दी कैबिनेट के फैसलों की जानकारी\n\nकई प्रस्तावों को मिली मंजूरी\n\nसुगम परिवहन बस सेवा और भोपाल मास्टर प्लान के ड्राफ्ट को लेकर दी जानकारी\n\nअनुकम्पा नियुक्ति को लेकर सीएम ने दी जानकारी\n\nएशियन गेम्स में दो गोल्ड दो सिल्वर एक कांस्य पदक मप्र के खिलाड़ियों को प्राप्त हुआ \n\nयूनेस्को में अस्थायी लिस्ट में भारत के 78 स्थानों का चयन किया गया जिनमे मप्र के 19 स्थान शामिल है\n\nयह मप्र के पर्यटन के लिए बेहद महत्वपूर्ण कदम साबित होगा\n\nकैबिनेट फैसले.....\n\nदमोह-कटनी के बीच 105.01 किमी फोरलेन के प्रस्ताव को मंजूर किया गया\n\nफोरलेन प्रोजेक्ट की अनुमानित निर्माण लागत 1745.67 करोड़ रुपए है।\n\nदमोह-कटनी फोरलेन सागर-दमोह-कटनी कॉरिडोर का हिस्सा होगा।\n\nसिंगरौली हॉस्पिटल और छिंदवाड़ा मेडिकल इंस्टीट्यूट की रिवाइज्ड मंजूरी\n\nकक्षा 1 से 8वीं तक के 58 लाख छात्रों की स्कूल ड्रेस राशि पर फैसला\n\nछात्रों को 600 रुपए प्रति छात्र की दर से DBT के जरिए राशि देने पर मंजूरी\n\n348 करोड़ की राशि का प्रावधान\n\nघुमन्तु विमुक्त अर्द्ध घुमन्तु विभाग के छात्रावासо के छात्रों के लिए 1 रु किलो में अनाज देने का फैसला\n\nमाँ रतनगढ़ सिंचाई परियोजना में निरंतरता की मंजूरी\n\nरामपुरा मनासा माइक्रो उद्वहन सिंचाई परियोजना 2027 तक पूरी करने का लक्ष्य\n\nकान्ह डायवर्सन परियोजना की निरंतरता की मंजूरी\n\nदिसम्बर 2027 तक का लक्ष्य\n\nअग्निवीर योजना अंतर्गत युवाओं को 5 विभाग में आरक्षण देने फैसला वन, गृह, आबकारी, जेल और विशेष सशस्त्र बल में आरक्षण0
0
Report
चक्रवाती तूफान से बस्तर में रेल परिचालन प्रभावित, ट्रेनें रद्द और शॉर्ट टर्मिनेट
Jagdalpur, Chhattisgarh:अर्नब चक्रवाती तूफ़ान की वजह से बस्तर में ट्रेनों के परिचालन में भी असर पड़ा है, केके रेललाइन में हुये भूस्खलन की वजह से कई ट्रेनें रद्द कर दी गई है जबकि कुछ ट्रेनों को शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है, बीते गुरुवार को केके रेललाइन में रायगढ़ा डिवीजन के मालिगुड़ा और छत्रिपुत के बीच हुए भूस्खलन की घटना हुई थी, रेलवे दल लगातार ट्रेनों को ट्रैक में लाने की कोशिश में लगा हुआ है लेकिन अब तक सफलता नहीं मिल पाई है जिसकी वजह से किरंदुल विशाखापट्टनम पैसेंजर एवं किरंदुल विशाखापॉटनम एक्सप्रेस को 1 अक्टूबर तक के लिए कैंसिल कर दिया गया है, वहीं भुवनेश्वर जगदलपुर एक्सप्रेस को 30 सितंबर तक के लिए शॉर्ट टर्मिनेट किया गया है यह ट्रेन कोरापुट तक ही आएगी, वहीं जगदलपुर से भुवनेश्वर के लिए चलने वाली एक्सप्रेस ट्रेन कोरापुट से रवाना होगी。0
0
Report
मुरशीदाबाद में आदिर रंजन चौधरी ने नेपाल भू-स्खलन, NIA गिरफ्तारी और टीएमसी BY-ELECTION पर बयान
Noida, Uttar Pradesh:MURSHIDABAD (WEST BENGAL): ADHIR RANJAN CHOWDHURY (INC) ON NEPAL LANDSLIDE/ NIA ARRESTS IN WEST BENGAL/ SIR AND CEC CONTROVERSY/ TMC STAND ON BY-ELECTIONS0
0
Report
Advertisement
बद्रीनाथ DJ विवाद: शंख की हड्डी टिप्पणी से आस्था बनाम ज्ञान की बहस
Dehradun, Uttarakhand:एंकर बद्रीनाथ में DJ विवाद अब "हड्डियों के शंख" पर आकर अटक गया है। पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने बद्रीनाथ में शंख न बजने की वजह को लेकर ऐसा बयान दे दिया, जिसके बाद तीर्थ पुरोहित भड़क गए हैं और चारधाम महापंचायत ने मोर्चा खोल दिया है। बद्रीनाथ धाम में देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल में DJ और तेज साउंड पर मचे बवाल के बीच पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने विवाद को ही खारिज कर दिया। महाराज ने कहा - बद्रीनाथ में संगीत कोई नई बात नहीं, यहाँ मिलिट्री का पाइप बैंड भी बजता है। लेकिन इसी सफाई में उन्होंने एक विवादित लाइन कह दी। महाराज ने कहा कि बद्रीनाथ मंदिर के अंदर शंख इसलिए नहीं बजता क्योंकि शंख जानवर की हड्डी से बना होता है। बृजेश सती, महासचिव, चारधाम महापंचायत ने कहा सनातन में शंख को सबसे पवित्र माना जाता है, घर-घर में पूजा में बजता है, भगवान विष्णु और कृष्ण के हाथ में पाञ्चजन्य शंख है, उसे हड्डी बताना हास्यास्पद है। तीर्थ पुरोहितों का कहना है कि पारंपरिक शंख और मिलिट्री बैंड की तुलना DJ के तेज शोर से नहीं की जा सकती और हड्डी वाले बयान देकर DJ विवाद से ध्यान भटकाया जा रहा है। अब ये विवाद DJ से निकलकर आस्था बनाम ज्ञान की बहस बन गया है।0
0
Report
रतलाम के जावरा में एक जगह पर दो हादसों में 4 की मौत, जांच शुरू
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम के जावरा थाना क्षेत्र में एटलेन पर एक ही स्पॉट पर दो घंटे के अंतराल में दो दर्दनाक सड़क हादसों हुए। दोनों हादसों में चार लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा उस वक्त हुआ, जब पंजाबी परिवार को लेकर जा रही कार अचानक एटलेन से नीचे जा गिरी। हादसे में कार सवार दो की मौत हो गई। इसके करीब दो घंटे बाद इसी जगह पर एक और कार अनियंत्रित होकर एटलेन से नीचे जा गिरी। यह आर्टिगा कार दाहोद का परिवार लेकर उत्तर प्रदेश की धार्मिक यात्रा से वापस लौट रही थी। हादसे में दो महिलाओं की मौत की सूचना है, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों के घायल होने की बात सामने आई है। एक ही स्थान पर लगातार दो हादसों के बाद पुलिस भी जांच में जुट गई है। हादसे आखिर किस वजह से हुए, क्या सड़क पर कोई तकनीकी खामी थी या वाहन अनियंत्रित हुए, इसकी जांच की जा रही है। दोनों परिवारों के परिजनों को भी सूचना देकर मौके पर बुलाया गया है।0
0
Report
गरीब किसान बेटी ने एशियन गेम्स 2026 में निशानेबाजी से इतिहास रचा
Jhanj Kalan, Haryana:गरीब किसान कि बेटी ने भारत का नाम किया रोशन एशियन गेम 2026 मे निशाने बाजी मे गोल्ड मेडल जीता गोल्ड मेडल जितने के बाद परिवार मे खुशी का माहौल निरु ढांडा के पास अपनी राइफल नहीं थी दूसरे कि राइफल से निशाना बांधना सीखा परिवार कि स्थिति कमजोर और परिवार पढ़ा लिखा न होने के कारण सामाजिक कार्यकर्त्ता सोमबीर पहलवान ने परिवार का साथ दिया जींद के एक छोटे से गांव संगतपुरा जिसमे 2500 आबादी के करीब लोग रहते है निरु ढांडा पहले कबड्डी के खेल मे रूचि थी लेकिन कामयाबी न मिलने के कारण निशानेबाजी को चुना गांव मे ही 5 वी क्लास तक ही पढ़ाई कि उसके बाद KVS विश्वविद्यालय मे 10 वी तक पढ़ाई कि साथ मे निशाने बाजी मे भी रूचि बनाकर रखी 10 वी करने के बाद भोपाल निशाने बाज कि अकेडमी मे अपनी शुरुवात कि और लगातार अपनी मेहनत को जारी रखा और अपनी प्रतिभा से मेडल जीते 21 सितंबर को निरु ढांडा जापान मे चल रहे गेम मे पार्टिसिपेंट किया और निशाने बाजी मे गोल्ड मेडल जीता कल परिवार के साथ बात हुई माता पिता से कहा कल मेरा फाइनल गेम मे पक्का गोल्ड मेडल जीतूंगी पिता ने कहा निरु बेटी को टिंडी घी पसंद है और साथ मे देसी घी का चूरमा परिवार के पास सिर्फ 3 एकड़ है और खेती बाड़ी का काम करता है0
0
Report
Advertisement
कोटा के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का एक दिवसीय प्रवास, स्वागत और कार्यालय अवलोकन
Kota, Rajasthan:कोटा मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एक दिवसीय कोटा प्रवास पर एयरपोर्ट पहुंचने पर बीजेपी के नेताओं ने किया जोरदार स्वागत कार्यकर्ताओं से मिलने के बाद सीएम एयरपोर्ट से हुए रवाना बीजेपी के निर्माणाधीन कार्यालय का करेंगे अवलोकन0
0
Report
BJP ने विधानसभा परिषद के चार उम्मीदवार घोषित: पटना, कोसी, दरभंगा, तिरहुत
Patna, Bihar:पटना ब्रेकिंग भारतीय जनता पार्टी ने उम्मीदवार कीघोषणा कर दिया है。 भारतीय जनता पार्टी ने विधान परिषद के उम्मीदवार कीघोषणा कर दिया है । पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से नवल किशोर यादव चुनाव लड़ेंगे । कोसी स्नातक क्षेत्र से एन के यादव चुनाव लड़ेंगे。 दरभंगा स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉक्टर सर्वेश कुमार चुनाव लड़ेंगे । तिरहुत निर्वाचन शिक्षक क्षेत्र से नरेंद्र प्रताप सिंह चुनाव लड़ेंगे।0
0
Report
वाराणसी में राजपरिवार के हाथी धनराज तालाब में उतरकर रामलीला बाधित
Varanasi, Uttar Pradesh:* वाराणसी में खाना देर से मिलने पर काशी राजपरिवार के हाथी धनराज का बिगड़ा मूड. * बेड़ियां तोड़कर पंपासर पोखरे में जा उतरा गजराज धनराज. * हाथी के तालाब में उतरते ही लोगों में मची भगदड़. * रामनगर की रामलीला के लिए आजमगढ़ के जीयनपुर से आया है धनराज. * पंचवटी मैदान के खुले बगीचे में महावत के साथ रहते हैं चार हाथी. * सुबह करीब 11:30 बजे बेड़ियां तोड़कर तालाब में उतरा धनराज. * महावत के मान-मनौव्वल के बाद भी नहीं माना हाथी. * पेड़ की डालियां दिखाकर हाथी को तालाब से बाहर निकालने का किया प्रयास. * करीब चार घंटे बाद तालाब से बाहर निकला धनराज. * बाहर आने के बाद हाथी को खिलाया गया खाना, महावतों ने संभाली स्थिति. * धनराज के तालाब में उतरने की सूचना से रामलीला आयोजन से जुड़े लोग परेशान. * पिछले छह वर्षों से काशी राजपरिवार के अनंत नारायण सिंह इसी हाथी की पीठ पर बैठकर देखते हैं रामलीला. * हाथी के शांत होने के बाद महावत उसे वापस रामलीला स्थल पर लेकर पहुंचे0
0
Report
Advertisement
योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं, लापरवाही पर कार्रवाई
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान करीब 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। अलग-अलग जिलों से पहुंचे लोगों के बीच मुख्यमंत्री खुद पहुंचे और एक-एक कर उनकी शिकायतें सुनीं। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि जनसमस्याओं के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। समस्या के समाधान में लापरवाही मिलने पर संबंधित अधिकारी की जवाबदेही तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सीएम योगी ने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान सरकार की प्राथमिकता है और हर शिकायत का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और संतुष्टिपरक होना चाहिए। गोरखनाथ मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने मंगलवार सुबह जनता दर्शन का आयोजन हुआ। यहां अलग-अलग जिलों से पहुंचे करीब 150 लोगों को कुर्सियों पर बैठाया गया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद उनके बीच पहुंचे और बारी-बारी से सभी की समस्याएं सुनीं। मुख्यमंत्री ने फरियादियों को भरोसा दिलाया कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। उनकी समस्या का समाधान सुनिश्चित कराया जाएगा। मुख्यमंत्री ने लोगों के प्रार्थना पत्र अधिकारियों को संदर्भित करते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। सीएम योगी ने अधिकारियों से कहा कि जनसमस्याओं के निस्तारण में संवेदनशीलता और तत्परता दोनों जरूरी हैं। किसी भी पीड़ित के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए और शिकायत लेकर आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से लिया जाए। जनता दर्शन के दौरान जमीन पर अवैध कब्जे और कमजोर लोगों को परेशान किए जाने की शिकायतों पर भी मुख्यमंत्री ने सख्त रुख अपनाया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसी की जमीन पर अवैध कब्जा करने वालों और कमजोर लोगों को उजाड़ने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए। ऐसे मामलों में पीड़ितों को न्याय दिलाना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। जनता दर्शन में कई लोग गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर भी पहुंचे। मुख्यमंत्री ने उनके प्रार्थना पत्रों को अधिकारियों को सौंपते हुए इलाज से संबंधित मेडिकल एस्टीमेट की प्रक्रिया जल्द पूरी कराने और उसे शासन को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए जरूरतमंद लोगों को सरकार की ओर से हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 150 फरियादियों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान सीएम योगी ने अधिकारियों को साफ संदेश दिया कि जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण करना अधिकारियों की प्राथमिक जिम्मेदारी होगी। गोसेवा: जनता दर्शन के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखनाथ मंदिर की गोशाला में भी समय बिताया। सीएम योगी ने गायों, गोवंश और नंदी को दुलारा और उन्हें गुड़ खिलाया। उन्होंने गोशाला के कार्यकर्ताओं से गोवंश की देखभाल की जानकारी ली और समुचित देखभाल के निर्देश दिए। यानि जनता दर्शन के जरिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बार फिर अधिकारियों को जनसमस्याओं के त्वरित और संवेदनशील निस्तारण का संदेश दिया। साथ ही साफ कर दिया कि शिकायतों के समाधान में लापरवाही सामने आने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
वैशाली महनार: स्कूल परिसर में छेड़खानी, पीड़िता के परिजन कार्रवाई की मांग
Hajipur, Bihar:बिहार में स्कूल जाने वाली बेटियों की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। वैशाली के महनार से आरोप बेहद गंभीर हैं। यहां एक स्कूल परिसर में ही दसवीं की छात्रा के साथ छेड़खानी और मारपीट का आरोप लगा है। घटना के बाद परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे और जमकर हंगामा किया। पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन अब कार्रवाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं।वैशाली के महनार थाना क्षेत्र के लावापुर नारायण स्थित उच्च माध्यमिक विद्यालय की हैं। आरोप है कि छात्रा स्कूल जा रही थी, तभी रास्ते में कुछ युवकों ने उसके साथ बदसलूकी की। छात्रा के मुताबिक, आरोपी उसका पीछा करते हुए स्कूल परिसर तक पहुंच गया।आरोप है कि स्कूल पहुंचने के बाद छात्रा ने छेड़खानी का विरोध किया, तो उसके साथ मारपीट की गई। घटना की जानकारी मिलते ही छात्रा के परिजन और ग्रामीण स्कूल पहुंचे। लोगों ने जमकर हंगामा किया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। लेकिन परिजनों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी कार्रवाई में देरी हो रही है। अब सवाल उठ रहा है कि स्कूल परिसर में छात्रा की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी और आरोपियों पर कब कार्रवाई होगी.फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। छात्रा और परिजनों के आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी। मामले में पुलिस के आधिकारिक पक्ष और आगे की कार्रवाई का इंतजार है।0
0
Report
मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई
Ghaziabad, Uttar Pradesh:सितंबर माह में खाद्य सुरक्षा विभाग ने ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब ऐसे मिलावट छोरी पर कार्रवाई शुरू की है जो त्योहारों के समय सक्रिय होते हैं गाजियाबाद के अलावा लगभग दूसरे जनपदों के साथ लगभग 26 टीमों ने लगभग 56 प्रतिष्ठानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए नकली पनीर नकली मावा आदि को जप्त किया 61 सैंपल खाद्य के उनको लैब में जांच के लिए भेजा गया है इसके अलावा एक अवैध फैक्ट्री जो विदेशी ब्रांडों के नाम पर पैकिंग कर रही थी और जिम में सप्लाई चल रही थी उसमें मुकदमा भी दर्ज करवाया गया है सितंबर माह की बात करें तो लगभग 85 नमूने भरकर उन्हें जांच के लिए लैब भेजा गया है फर्जी तरीके से फूड न्यूट्रिशन बेचने वाले लगभग चार अभियुक्त को जेल भिजवाया गया है 14 लोगों के खिलाफ फिर करी गई है बाइट सुरेश मिश्रा सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा विभाग0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद के मोदीनगर में पकड़ा गया जहरीला सांप
Modinagar, Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र से पकड़ा गया दुर्लभ जहरीला वाइपर जब जहरीला सांप पर स्थानीय निवासियों की नजर पड़ी तो इसकी सूचना वन विभाग को दी गई और विभाग ने तत्काल इस जहरीले वाइपर को रेस्क्यू कर सुरक्षित स्थान पर छोड़ा0
0
Report
हरिद्वार: पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर GST विभाग की छापेमारी
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार ब्रेकिंग पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर GST विभाग की छापेमारी हरिद्वार में GST विभाग की टीम ने पूर्व मेयर अनीता शर्मा के होटल पर छापेमारी की है। हरिद्वार रेलवे स्टेशन के सामने स्थित होटल अशोका में GST विभाग की टीम पहुंची है। टीम द्वारा होटल से जुड़े दस्तावेज और जरूरी कागजात खंगाले जा रहे हैं। मौके पर GST विभाग की कार्रवाई जारी है। छापेमारी किस मामले को लेकर की गई है, इसे लेकर फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।0
0
Report
SDRF ने बाढ़ से वीरान गाँव जालपुर खुटवनिया में हजारों लोगों का सफल रेस्क्यू किया
Bettiah, Bihar:बेतिया से खबर है जहां जरलपुर खुटवनिया वार्ड नंबर 13 अब वीरान हो गया है। सैकड़ों घर हजारों की आबादी वाला गांव वीरान हो गया है। गंडक नदी ने ऐसा कहर बरपाया है कि अब गांव में कोई नहीं है। एसडीआरएफ की टीम हर घर में फंसे एक-एक लोगों का रेस्क्यू कर बाहर निकाल दिया है। निचले इलाकों में आई प्रलयंकारी बाढ़ ने सब कुछ बर्बाद कर दिया है। गांव के खाली घर बाढ़ की विभीषिका को बता रहे हैं। तीन दिन से आई बाढ़ में पूरा गांव फसा हुआ था; गांव टापू बन गया था। लोग अपने अपने घरों के छतों पर राहत बचाव की राह देख रहे थे। तभी इन लोगों के बीच एसडीआरएफ की टीम देवदूत बनकर आई और गांव के सैकड़ों घरों में फंसे हजारों लोगों का सफल रेस्क्यू कर ऊंचे स्थानों पर पहुंचा दिया है। गांव में कोई छूट न गया हो उसके लिए एक-एक घर का एसडीआरएफ ने जायजा लिया। छूटे लोग और जानवरों रेस्क्यू कर गांव को खाली करा दिया है। गांव आज वीरान हो गया है लेकिन एसडीआरएफ की टीम गांव वालों के लिए किसी फरिश्ता से कम नहीं थे। तीन दिन से फंसे हजारों लोगों को एसडीआरएफ सफल रेस्क्यू कर दिया है। जालपुर से दूसरे गांवों के लिए फरिश्ता बन एसडीआरएफ की टीम रवाना हो गई है。0
0
Report
Advertisement
