icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow19 Jun 2024, 08:34 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नो-इंट्री के नाम पर रिश्वत मामा: ट्रैफिक सिपाही निलंबित, पुलिस जांच शुरू

Amethi, Uttar Pradesh:अमेठी - खबर का हुआ दमदार असर यातायात पुलिस कर्मी का नो इंट्री के नाम पर प्रवेश शुल्क लेने का वीडियो का मामला, एक यातायात सिपाही द्वारा ट्रक ड्राइवर से इंट्री के नाम पर रिश्वत लेते वीडियो हुआ वायरल, लोगों की मानें तो आये दिन कस्बे में वाहन चालकों से अवैध तरीके से चालान के नाम पर वसूले जा रहे थे रूपये, जो की खबर को zee media ने प्रमुखता से दिखाया पुलिस अधीक्षक सरवणन टी ने न्यूज़ स्टेट की खबर का संज्ञान लेते हुए यातायात सिपाही को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित सीओ को सौंपी पूरे मामले की जांच जाँच में दोषी पाए जाने पर ट्रैफिक सिपाही के ऊपर हो सकती है और बड़ी कार्रवाई जगदीशपुर कोतवाली के गुलाबगंज चौराहे के पास का था वायरल वीडियो ,
0
0
Report

ट्रेन टिकट विवाद के बीच युवक गिरकर गंभीर रूप से घायल

Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर जिले کے मक्सी के समीप पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के पास पटना से इंदौर जा रही डॉ. अंबेडकर नगर स्पेशल साप्ताहिक ट्रेन क्रमांक 09344 से गिरने के बाद एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में युवक के दोनों पैर ट्रेन के पहियों की चपेट में आने से कट गए। गंभीर हालत में उसे पहले शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद इंदौर रेफर कर दिया गया। घटना को लेकर ट्रेन में टिकट जांच के दौरान TT और युवक के बीच विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। घटना से जुड़े कुछ वीडियो भी सामने आए हैं, जिनमें दोनों के बीच बहस होती सुनाई दे रही है। घायल युवक की पहचान अशोकनगर जिले के माधवखेड़ी निवासी राहुल यादव पिता अजब सिंह यादव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि राहुल मजदूरी के लिए बीना से ट्रेन में सवार होकर इंदौर जा रहा था। उसके पास टिकट नहीं होने और एसी कोच में सवार होने की बात भी सामने आई है। इसी दौरान टिकट को लेकर TT और राहुल के बीच बहस हो गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन रात करीब 2:40 बजे पीर उमरोद रेलवे स्टेशन के पास से गुजर रही थी, तभी यह हादसा हुआ। इस पूरी घटनाक्रम के दौरान ट्रेन अपने निर्धारित समय से करीब 5 घंटे 30 मिनट देरी से चल रही थी। इस स्पेशल ट्रेन का बैरागढ़ के बाद सीधे मक्सी में स्टॉपेज बताया गया है। हादसे के बाद घायल युवक को पीर उमरोद रेलवे स्टेशन से शाजापुर लाने के लिए 108 एंबुलेंस को सूचना दी गई, लेकिन समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच सकी। इसके बाद रेलवे कर्मचारियों ने एक मालगाड़ी को रुकवाकर घायल युवक को उसके अंतिम हिस्से में बैठाकर मक्सी रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया। मक्सी में 108 एंबुलेंस मिलने के बाद उसे गंभीर हालत में शाजापुर जिला अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने का समय सुबह करीब 5:30 बजे बताया गया। वीडियो में TT और युवक के बीच तीखी बहस घटना से पहले का बताया जा रहा एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें युवक TT पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए कह रहा है कि उसकी शर्ट फाड़ दी गई और उसे थप्पड़ मारे गए। वहीं TT युवक को शांत रहने और बैठने के लिए कहता सुनाई दे रहा है। बातचीत के दौरान TT युवक पर शराब के नशे में होने और यात्रियों को परेशान करने की बात कहता है। युवक बार-बार TT से कार्रवाई करने और जुर्माना बनाने की बात कहता सुनाई दे रहा है। एक अन्य वीडियो में भी दोनों के बीच बहस होती दिखाई दे रही है। युवक TT से फाइन बनाने की बात कहता है, जबकि TT उसे बाहर खड़े होने और यात्रियों को परेशान नहीं करने के लिए कहता है। बातचीत के दौरान युवक मारपीट का आरोप लगाता है, जबकि TT इन आरोपों से इनकार करता नजर आ रहा है। वीडियो में दोनों के बीच तीखी बहस के दौरान चाकू से संबंधित बात का भी जिक्र सुनाई देता है। घायल युवक बोला- टिकट नहीं थी, TT ने मारपीट की घायल राहुल यादव ने बताया कि उसके पास ट्रेन की टिकट नहीं थी और वह मजदूरी के लिए इंदौर जा रहा था। उसके अनुसार, टिकट को लेकर TT से विवाद हुआ और इसके बाद उसके साथ मारपीट की गई। राहुल ने बताया कि टीटी ने धक्का दिया या मैं खुद गिरा जिसके बाद उसे आगे की घटना याद नहीं है। हालांकि, घटना के वास्तविक कारण और युवक ट्रेन से किस परिस्थिति में गिरा इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। डॉक्टर ने बताया- दोनों पैर कटे, गंभीर हालत में रेफर शाजापुर जिला अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर विनोद गुर्जर ने बताया कि युवक को गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था। उसके दोनों पैर ट्रेन की चपेट में आने से कटे हुए थे। अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए इंदौर रेफर किया गया।
0
0
Report

टोंक के होटल में नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर कुल्हाड़ी से हमला, हालत गंभीर

Tonk, Rajasthan:टोंक जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक पर नकाबपोश बदमाशों ने होटल में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। बदमाशों ने युवक पर कुल्हाड़ी और लोहे की सरियों से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान अर्जुन सिंह (35 वर्ष) निवासी गुदलिया गांव के रूप में हुई है। घटना के बाद उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए सआदत अस्पताल लाया गया। परिजनों का आरोप है कि घटना के सूचना के बाद भी पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। वहीं सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों की पहचान और हमले के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।
0
0
Report
Advertisement

श्रावस्ती में नहर में डूबे किशोर की मौत, गांव में पसरा शोक

Shravasti, Uttar Pradesh:एंकर - यूपी के श्रावस्ती जिले में नहर में नहाने गया एक किशोर गहरे पानी में डूब गया। काफी तलाश के बाद उसका शव बरामद किया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र के शिव बालक पुरवा गांव में नहर में नहाने गया एक किशोर अचानक गहरे पानी में डूब गया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ देर की कड़ी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस आवश्यक कार्रवाई में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। बरसात के मौसम में नहरों और गहरे जलाशयों में नहाने को लेकर एक बार फिर सतर्कता बरतने की जरूरत महसूस की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी के दालमंडी में ध्वस्तीकरण के दौरान हमला, 21 आरोपियों पर मुकदमा

JPJai Pal19m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के दालमंडी चौड़ीकरण के दौरान ध्वस्तीकरण टीम पर हुआ हमला। अवैध मकान D-50/221 खाली कराने पहुंची टीम पर कब्जेदारों ने बोला धावा। विरोध के दौरान धक्का-मुक्की और मारपीट में VDA के कई कर्मचारी घायल। पोकलैन मशीन के आगे आकर उपद्रवियों ने ध्वस्तीकरण रोकने की कोशिश की। VDA कर्मचारी की तहरीर पर चौक थाने में 21 आरोपियों पर मुकदमा दर्ज। सरकारी कार्य में बाधा एवं मारपीट के आरोप में रशीद, शाहिद, हसन, अंजुम, शम्मा और रोही समेत 6 नामजद एवं 15 अज्ञात पर केस। बलवा, मारपीट और सरकारी कार्य में बाधा की गंभीर धाराओं में केस दर्ज, आज जेल जाएंगे आरोपी। पीड़ित पक्ष ने सिविल कोर्ट में मकान का स्टे होने का लगाया आरोप। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में 5 मंजिला विवादित मकान पोकलैन से गिराया गया। दालमंडी प्रोजेक्ट के 181 में से 175 मकान गिराए गए, अब केवल 6 मकान शेष।
0
0
Report

हापुड़ में नहर में डूबे युवक की मौत, डूबने से मदद के लिए चिल्लाता रहा

Hapur, Uttar Pradesh:हापुड़ के थाना देहात क्षेत्र अंतर्गत लालपुर गांव में एक दर्दनाक हादसा हुआ. यहां गांव का 26 वर्षीय युवक रिंकू, पिता तारासिंह अपने दो दोस्तों राकेश और नरेश के लड़के के साथ छावनी से लौटकर नहर के पास पहुंचा था. दोपहर करीब 3 से 4 बजे के बीच रिंकू ने नहर में नहाने की इच्छा जताई और अपने कपड़े उतारकर सीधे नहर में कूद गया. पानी में उतरते ही उसने संतुलन खो दिया और डूबने लगा, मदद के लिए उसने आवाजें भी लगाईं. जिस पर उसके दोस्त राकेश ने तुरंत अपने कपड़े उतारे और उसे बचाने के लिए नहर में छलांग लगा दी, लेकिन पानी के तेज बहाव और गहराई के कारण वह रिंकू तक नहीं पहुंच सका और रिंकू आंखों के सामने ही डूब गया. खुद को भी डूबता देख राकेश ने पास में मछली पकड़ रहे तीन लोगों से मदद मांगी, जिन्होंने 10-12 फीट लंबे डंडे की मदद से राकेश को सुरक्षित बाहर निकाला. इसके तुरंत बाद 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी गई. हादसे की खबर मिलते ही तहसीलदार, पुलिस टीम और स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे. गढ़ से बुलाए गए गोताखोरों और स्थानीय लोगों ने नहर में उतरकर रिंकू की तलाश शुरू की. घंटों की कड़ी मशक्त के बाद देर रात्रि को गोताखोरों ने रिंकू का शव नहर से बरामद कर लिया. इस घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है और पूरे गांव में शोक की लहर है. बाइट - राकेश, प्रत्यक्षदर्शी
0
0
Report
Advertisement

बिहार मंत्री शैलेंद्र: सम्राट चौधरी के शासन में कानून लागू, अपराधी नहीं बचेगा

Patna, Bihar:बिहार सरकार के पत्र निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेंद्र ने जी मीडिया से बातचीत करते हुए, तेज प्रताप की गिरफ्तारी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि राज्य के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी की पुलिस रूल ऑफ लागू करने को लेकर पूरी तरह से तत्पर है नियम और व्यवस्थाओं को जो भी तोड़ने की कोशिश करेगा वह चाहे किसी भी अस्तर का क्यों ना हो सरकार उसे पर कार्रवाई से कदम पीछे नहीं हटाएगी मंत्री शैलेंद्र ने कहा कि सम्राट सरकार के शासन में ना तो अपराधी को कोई बचा सकता है और ना ही बेकसूर को कोई फसा सकता है जबकि बाकी पूर्व चुनाव को लेकर इंजीनियर शैलेंद्र ने कहा कि बिहार की जनता ने सम्राट सरकार के 100 दिनों के काम को देखा है और उनका पूरा विश्वास बिहार के डबल इंजन की सरकार पर है
0
0
Report
Advertisement

रीवा पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म के आरोपी को गुजरात से गिरफ्तार किया

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले की समान थाना पुलिस को शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। जून माह में दर्ज एफआईआर के बाद से फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गुजरात के सूरत शहर से गिरफ्तार कर रीवा ले आई है। पुलिस के मुताबिक पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी राम सिंह ने शादी का झूठा वादा कर उसके साथ दुष्कर्म किया। मामला दर्ज होने के बाद आरोपी फरार हो गया था और सूरत में छिपकर रह रहा था। जांच के दौरान उसकी लोकेशन मिलने पर समान थाना पुलिस ने सूरत पहुंचकर उसे दबोच लिया। पुलिस का यह भी कहना है कि आरोपी कुछ समय तक पीड़िता को अपने साथ सूरत में रखे हुए था। गिरफ्तार आरोपी की पहचान राम सिंह, निवासी ग्राम सोनवर्षा लालगांव, थाना गढ़, जिला रीवा के रूप में हुई है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले के सभी पहलुओं की जांच जारी है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

रीवा में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: वनपाल 78 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार

Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सिरमौर वन परिक्षेत्र में पदस्थ वनपाल दिनेश कुमार को 78 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वनपाल ने लकड़ी से लदे ट्रक को छोड़ने के एवज में ट्रक चालक से पहले 2 लाख रुपए की रिश्वत मांगी थी। उत्तर प्रदेश के सीतापुर निवासी ट्रक चालक नीरज यादव की शिकायत पर लोकायुक्त ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई। इसके बाद सुनियोजित ट्रैप कार्रवाई के तहत शिकायतकर्ता को पूर्वा फॉल के पास एक ढाबे पर 78 हजार रुपए लेकर बुलाया गया। जैसे ही आरोपी वनपाल ने रिश्वत की रकम ली, पहले से सादे कपड़ों में तैनात लोकायुक्त टीम ने उसे रंगे हाथ दबोच लिया और पूरी रिश्वत राशि बरामद कर ली। लोकायुक्त निरीक्षक संदीप सिंह भदौरिया ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकायुक्त की बड़ी सफलता मानी जा रही है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top