821101
बहेरा काली स्थान के पास गुस्साए खच्चर ने व्यक्ति को किया घायल, हालत गंभीर
Bhabua, Bihar:बहेरा काली स्थान के पास एक खच्चर ने 38 वर्षीय युवक को जख्मी कर दिया। कुदरा थाना क्षेत्र के भदौला गांव निवासी युवक अपने खच्चर को लेकर चिमनी ईंट भट्ठा पर जा रहा था तभी खच्चर ने उन पर हमला कर दिया। युवक को इलाज के लिए भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सरपंच संघ ने प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ जनपद में आंदोलन की चेतावनी दी
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में सरपंच संघ ने जनपद पंचायत कार्यालयों में प्रशासनिक व्यवस्था को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराज़गी जताई है। सरपंचों का कहना है कि पंचायतों से जुड़ी फाइलों के लिए उन्हें बार-बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।सरपंच संघ ने आरोप लगाया कि वर्तमान व्यवस्था में अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है। अधिकारियों की कार्यप्रणाली के कारण पंचायतों के काम समय पर पूरे नहीं हो पा रहे हैं, जिससे जनप्रतिनिधियों में भारी नाराज़गी है। सरपंच संघ ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही व्यवस्था में सुधार नहीं किया गया और फाइलों के निपटारे की प्रक्रिया सरल नहीं हुई, तो पूरे जिले में आंदोलन किया जाएगा। सरपंच के अध्यक्ष का कहना है की जैसे कि हमारा निर्माण कार्य हो जाता है। मूल्यांकन, सत्यापन होने के बावजूद भी बिल भुगतान के लिए हम फाइल जमा कर देते हैं, उसके बावजूद भी हमको समय पर राशि नहीं मिलती और समय पे राशि नहीं मिलती है लेकिन जब काम नहीं हुआ रहता, हर 15 दिन के बैठक में हमारे ऊपर दबाव भी इतना रहता है और दबाव के चलते हम किसी दुकान से खरीदी कर रहे हैं, तो खरीदी करते समय क्योंकि अग्रिम राशि हमको 40% ही मिलता है, तो उतने में वो पर्याप्त सामान नहीं मिलती। तो दुकानदार भी काम पूर्ण होने के 1 महीने के भीतर भुगतान करने की बात करता है और जब भुगतान हो जाता है और हम बिल लगाते हैं, तो उस समय वो 1 महीना से 5 महीना, 6 महीना और समय-समय पे 1 साल तक का समय लग जाता है। जिसके चलते आज के समय में कोई दुकानदार पंचायतों को उधारी देने के लिए तैयार नहीं है। अह जैसे कि समय-समय पर सचिवों के माध्यम से हो या हमको भी जनपद के कर्मचारियों द्वारा किसी कार्य को लेकर चाहे निर्माण काम हो, चाहे मनरेगा के तहत काम हो, एक ही प्रस्ताव को 5 बार, 6 बार कई बार इस प्रकार जमा करते हैं। वहां जमा करने के बाद फाइल का कोई कार्रवाई नहीं होता, वो फाइल प्रस्ताव कहाँ गया उसका जानकारी भी नहीं मिल पाता। वो शेष मात्र जमा करने तक रहता है, उसके बाद वो कचरा मात्र रह जाता है जनपद में। वहीं पूरे मामले में जिला पंचायत सीईओ का कहना है कि सरपंचों की शिकायतों के बाद पांच सदस्य कमेटी का गठन किया गया है जो संबंधित शिकायतों पर जांच करेगा और जांच उपरांत जिम्मेदार अधिकारी और कर्मचारियों पर उचित कार्यवाही सुनिश्चित किया जाएगा। अब देखने वाली बात होगी कि प्रशासन सरपंच संघ की मांगों पर कितना गंभीरता से कदम उठाता है, या फिर आने वाले दिनों में यह नाराज़गी बड़े आंदोलन का रूप लेती है। बाइट जिला पंचायत सीईओ भारती चंद्राकर बाइट जिला सरपंच संघ अध्यक्ष पुष्पेंद्र बाइट महिला सरपंच0
0
Report
घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी और एक महिला गिरफ्तार
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली के बारादरी थाना पुलिस ने घरों का ताला तोड़कर चोरी करने वाले शातिर गिरोह का खुलासा करते हुए दो आरोपियों और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से करीब 25 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के जेवरात, बर्तन, 45,950 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस के अनुसार 4 जून 2026 को सुरेश शर्मा नगर क्षेत्र में दो बंद मकानों का ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया था। मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम गठित की गई और सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू की गई। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने अशोक नगर रोड के पास से राजा खान पुत्र शब्बर निवासी कबूलपुरा, बदायूं, यूसुफ पुत्र नईम निवासी कबूलपुरा गौंटिया, बदायूं तथा हिना पत्नी अकबर निवासी कबूलपुरा, बदायूं को गिरफ्तार कर लिया।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बंद पड़े मकानों की रेकी कर रात में ताला तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देते थे। चोरी के बाद जेवरात और अन्य सामान को छिपाने व बेचने में हिना उनकी मदद करती थी। आरोपियों ने सुरेश शर्मा नगर क्षेत्र में दो घरों में चोरी की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया है।बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में चोरी का माल बरामद होने संबंधी धाराएं बढ़ाते हुए आरोपियों को न्यायालय में पेश कर दिया है। पुलिस अन्य आपराधिक रिकॉर्ड और गिरोह से जुड़े अन्य सदस्यों की जानकारी जुटा रही है।0
0
Report
पुस्तक वितरण देरी से छात्रों की पढ़ाई संकट, अशासकीय संघ ने दिवसीय धरना
Taga, Chhattisgarh:जांजगीर चाम्पा जिला मे छत्तीसगढ़ राज्य अशासकीय विद्यालय संघ ने आज कचहरी चौंक मार्ट परिसर मे एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया और निजी स्कूलों मे पुस्तक वितरण मे हो रही देरी के खिलाफ जम कर नारे बाजी की। निजी स्कूल संचालक ने कहा कि स्कूल मे बच्चो का आना शुरू हो गया है, लेकिन पुस्तक के अभाव मे पढ़ाई की शुरुआत नहीं हो पा रही है, जिसके कारण बच्चो के साथ साथ शिक्षकों को भी निर्धारित समय मे कोर्स पूरा कराने मे भारी दिक्क़तों का सामना करना पड़ सकता है। अशासकीय स्कूल के संचालकों ने कहा कि राज्य सरकार शासकीय और अशासकीय स्कूलों मे पुस्तक वितरण कराती है, लेकिन पूर्व के अनुभव में पहले डिपो से शासकीय स्कूल मे पुस्तक किया जाता है और अशासकीय स्कूलों को अंत में पुस्तक दिया जाता है, जिसके कारण अशासकीय स्कूल में कोर्स पूरा कराना एक चुनौती रहता है। इसके बाद भी जिले के बोर्ड एग्जाम मे निजी स्कूल के ही छात्र छात्राएं बाजी मारती हैं; अगर सही समय मे विद्यालय और छात्र छात्राओं को पुस्तक वितरण किया गया तो परिणाम अच्छा आएगा और इस बार भी पुस्तक वितरण मे देरी होने पर सरकार के खिलाफ रायपुर में उग्र प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है।0
0
Report
Advertisement
सतना: आयोग अध्यक्ष के निरीक्षण से कृष्ण नगर छात्रावास में गड़बड़ियाँ उजागर
Satna, Madhya Pradesh:सतना। मध्यप्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कैलाश जाटव के औचक निरीक्षण ने कृष्ण नगर छात्रावास की व्यवस्था की पोल खोल दी। गुरुवार को हुए इस सख्त निरीक्षण में वित्तीय गड़बड़ियों, लापरवाही और छात्रों की बदहाली की तस्वीर साफ उभरकर सामने आई।सबसे गंभीर मामला आरओ मेंटिनेंस का रहा। आयोग अध्यक्ष की भनक लगते ही प्रबंधन ने बंद पड़े आरओ को चालू दिखाने की कोशिश की। अधीक्षक रामप्रकाश पाण्डेय ने दावा किया कि दो दिन पहले 13 हजार रुपये में सर्विस कराई गई। लेकिन जब अध्यक्ष ने कंपनी से फोन पर पुष्टि की तो खुलासा हुआ कि कंपनी ने सिर्फ 4,500 रुपये का बिल ही जारी किया था। छात्रों ने भी बताया कि आरओ लंबे समय से बंद पड़ा है।निरीक्षण में लाइब्रेरी हाल ताला बंद मिला। अंदर जाने पर किताबों की जगह कबाड़ भरा हुआ था। कई पलंग टूटे हुए थे और छात्र अपने घर से बिस्तर लाकर सोने को मजबूर थे। मेस में 2022 में लगाए गए 12 पंखे भी गायब मिले। गर्मी में बिना पंखों के भोजन कर रहे छात्रों की हालत देखकर अध्यक्ष नाराज हो गए। कैलाश जाटव ने मौके से ही अधिकारियों को फोन कर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए।0
0
Report
मेहगांव हाईवे पर डंपर हादसे के बाद पांच घंटे चक्का जाम, पुलिस ने लाठीचार्ज
Bhind, Madhya Pradesh:हाईवे पर 5 घंटे तक बवाल सब रखकर चक्का जाम पुलिस ने किया लाठी चार्ज फिर खुल रास्ता। एंकर- भिंड जिले के मेहगांव में सड़क हादसे के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया जब डंपर की टक्कर से युवक की मौत पर आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शव को ग्वालियर भिंड नेशनल हाईवे 719 पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, करीब 5 घंटे तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह ठप्प रहा, पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने कई दौर की समझायस के बाद भी प्रदर्शनकारी नहीं माने तो पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए लाठी चार्ज किया और जाम समाप्त करवाया। जानकारी के अनुसार मेहगांव के चौधरी मार्केट के पीछे रहने वाले संतोष बघेल अपनी बाइक से घर से निकले ही थे कि भीड़-भाड़ वाले बाजार क्षेत्र में एक तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें कुचल दिया हादसा इतना भयावह था कि मौके पर ही मौत हो गई, हादसे के बाद गुस्से से भरे लोगों ने डंपर में तोड़फोड़ कर दी, परिजनों का आरोप है मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के भाई को ही बलपूर्वक अभद्रता करते हुए थाने ले गई, इसी बात से नाराज परिजनों और स्थानीय लोगों ने अस्पताल से शव को लेकर मेहगांव तिराए पर पहुंचे और हाईवे पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया, देखते ही देखते दोनों और वाहनों की लंबी कतारे लग गईं, पांच घंटे तक चले इस प्रदर्शन को समाप्त कराने के लिए पुलिस प्रशासन के अधिकारी लगातार प्रयास करते रहे, लेकिन प्रदर्शनकारियों ने अपनी मांगों पर अड़े रहे, स्थिति बिगड़ती देख भिंड पुलिस लाइन से अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाया गया, इसके बाद पुलिस ने लाठी चार्ज कर भीड़ को तितर-बितर किया और हाईवे पर यातायात बहाल कराया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेहंगांव अस्पताल पहुंचाया है। हादसे के जिम्मेदार डंपर और उसके चालक को हिरासत में लेकर दुर्घटना की धाराओं मामला दर्ज कर लिया गया है। अब सभी की निगाहें शव के पोस्टमार्टम के बाद परिजनों की अगली प्रतिक्रिया और प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी हैं।0
0
Report
नीमच में 108 किलोग्राम अफीम के साथ पिकअप पकड़, दो गिरफ्तार
Neemuch, Madhya Pradesh:नीमच। नशा मुक्ति अभियान के तहत नीमच सिटी थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक पिकअप वाहन से प्याज के कट्टों के बीच शातिर तरीके से छिपाकर ले जाया जा रहा कुल 108 किलोग्राम अवैध अफीम का बिना चीर वाला सीपीएस डोड़ा-चूरा जब्त किया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक पिकअप वाहन से सीपीएस पद्धति के डोड़ा-चूरा का अवैध परिवहन किया जा रहा है, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने भरभड़िया फंटा महु चित्तौड़गढ़ फोरलेन रोड पर नाकाबंदी की। नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध पिकअप वाहन को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसमें लदे 1200 किलोग्राम प्याज के कट्टों के नीचे 06 काले रंग के कट्टे मिले, जिनमें अवैध सीपीएस डोड़ा-चूरा भरा हुआ था। पुलिस ने मौके से राजस्थान के जोधपुर जिले के रहने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरामद किए गए अवैध सीपीएस डोड़ा-चूरा, पिकअप वाहन, प्याज और मोबाइल सहित कुल मशरूका की कीमत करीब 25 लाख 36 हजार रुपये आंकी गई है। थाना नीमच सिटी पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और उनसे इस अवैध सीपीएस डोड़ा-चूरा के स्रोतों और तस्करी के नेटवर्क के संबंध में कड़ाई से पूछताछ की जा रही है。0
0
Report
Advertisement
पटना दरगाह पर अज़ादारों ने इमाम हुसैन की शहादत याद कर इंसाफ मिसाल पेश की
Patna, Bihar:Muharram के पाक और ग़मगीन मौके पर आज पटना के दरगाह से अरज़ा में अज़ादारों ने हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके वफ़ादार साथियों की शहादत को याद करते हुए मातम किया। इस अवसर पर करबला के शहीदों को ख़िराज-ए-अक़ीदत पेश किया गया और उनकी कुर्बानियों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।करबला की जंग इंसानियत, सच्चाई, इंसाफ़ और ज़ुल्म के ख़िलाफ़ डटकर खड़े होने की मिसाल है। हज़रत इमाम हुसैन (अ.स.) और उनके साथियों ने अपने प्राणों का बलिदान देकर पूरी दुनिया को हक़ और इंसाफ़ का पैग़ाम दिया। पटना के दरगाह से अरज़ा में मुहर्रम के अवसर पर बड़ी संख्या में अज़ादार एकत्र हुए। मजलिसों का आयोजन किया गया, जहां करबला की दर्दनाक घटना का ज़िक्र किया गया। अज़ादारों ने मातम कर इमाम हुसैन (अ.स.) और करबला के अन्य शहीदों को याद किया। इस दौरान लोगों ने कहा कि करबला का संदेश हर दौर के लिए प्रासंगिक है और हमें सच, इंसाफ़ और मानवता के रास्ते पर चलने की प्रेरणा देता है।0
0
Report
AK-47 गैंग की धमक: कैम्पियरगंज में 13 युवकों की गिरफ्तारी
Gorakhpur, Uttar Pradesh:गोरखपुर में सोशल मीडिया पर खुद को AK-47 गैंग बताकर दबंगई और आक्रामकता का प्रदर्शन करने वाले युवकों पर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. कैम्पियरगंज पुलिस ने ऐसे 13 युवकों को गिरफ्तार किया है जो सोशल मीडिया पर आक्रामक पोस्ट, फोटो और मैसेज वायरल कर इलाके में भय और अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे थे. एसएसपी की सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम की नजर इन पोस्टों पर पड़ी, जिसके बाद पुलिस ने फोटो और प्रोफाइल के आधार पर युवकों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया. पुलिस का कहना है कि ये युवक 'AK-47 महाकाल' समेत कई ग्रुप बनाकर सोशल मीडिया पर भड़काऊ और उकसावे वाली सामग्री पोस्ट कर रहे थे. गोरखपुर कैम्पियरगंज थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया के जरिए दबंगई दिखाने वालों पर पुलिस ने कड़ा एक्शन लिया है. पुलिस के अनुसार कुछ युवक सोशल मीडिया प्लatफॉर्म पर 'AK-47 गैंग', 'AK-47 महाकाल' और अन्य नामों से ग्रुप बनाकर हथियारों और गैंगस्टर जैसी छवि पेश करते हुए आक्रामक पोस्ट साझा कर रहे थे. इन पोस्टों का उद्देश्य आम लोगों में भय का माहौल बनाना और युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित करना बताया जा रहा है. मामले की जानकारी एसएसपी की सोशल मीडिया निगरानी टीम को मिली, जिसके बाद कैम्पियरगंज पुलिस ने जांच शुरू की. जांच के दौरान पुलिस ने सोशल मीडिया पर वायरल फोटो और पोस्ट के आधार पर आरोपियों की पहचान की. 23 जून को दो और 24 जून को 11 युवकों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ बीएनएसएस की धारा 170/126/135 के तहत कार्रवाई की गई. पुलिस का कहना है कि ये सभी युवक 18 से 30 वर्ष आयु वर्ग के हैं और सोशल मीडिया पर गैंग संस्कृति को बढ़ावा देने वाली पोस्ट कर रहे थे. कार्रवाई के बाद क्षेत्र में इस मामले की चर्चा तेज हो गई है और सोशल मीडिया पर इनके पोस्ट भी तेजी से वायरल हो रहे हैं. बाइट: अनुराग सिंह, क्षेत्राधिकारी कैम्पियरगंज. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाली गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है. किसी भी व्यक्ति को सोशल मीडिया के माध्यम से अराजकता फैलाने, लोगों को उकसाने या शांति व्यवस्था भंग करने की अनुमति नहीं दी जाएगी. कैम्पियरगंज पुलिस की इस कार्रवाई को जिले में सोशल मीडिया पर बढ़ती गैंग संस्कृति के खिलाफ एक बड़ी कार्रवाई माना जा रहा है. पुलिस ने साफ किया है कि भविष्य में भी ऐसे तत्वों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी. सोशल मीडिया पर AK-47 गैंग बनाकर दबंगई दिखाने वालों को शायद अंदाजा नहीं था कि उनकी ही पोस्ट उन्हें सलाखों तक पहुंचा देगी. फिलहाल कैम्पियरगंज पुलिस की इस कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि इंटरनेट की दुनिया में भी कानून की नजर हर गतिविधि पर बनी हुई है.0
0
Report
संभल में मुहर्रम के दौरान सुरक्षा के सख्त उपाय, आमजन से शांति की अपील
Sambhal, Uttar Pradesh:संभल में मुहर्रम पर सुरक्षा के मद्देनजर डीएम अंकित खड़ेलवाल ,एसपी कृष्ण विश्नोई ने पुलिस फोर्स और पी ए सी के साथ इलाके में की फुट पेट्रोलिंग । डीएम एसपी ने इलाके के लोगों से संवाद कर मुहर्रम के जुलूस को शासन की गाइड लाइन के अनुसार शांति और सौहार्द के निकाले जाने की अपील की । कल मुहर्रम पर सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस की कड़ी सुरक्षा रहेगी । 3 कंपनी 2 प्लाटून पी से सी के साथ 4 थानों की पुलिस फोर्स तैनात रहेगी । संभल सदर कोतवाली क्षेत्र का मामला0
0
Report
Advertisement
लखनऊ अग्निकांड के मृत छात्रों की स्मृति में बिसवां में कैंडिल मार्च
Biswan, Uttar Pradesh:बिसवां (सीतापुर)। लखनऊ के कोचिंग सेंटर अग्निकांड में मृत छात्रों को श्रद्धांजलि देने के लिए बुधवार शाम पत्थर शिवाला परिसर से कैंडिल मार्च निकाला गया। इससे पूर्व आयोजित श्रद्धांजलि सभा में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मार्च में युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों ने भाग लेकर हादसे पर शोक व्यक्त किया। इस दौरान कैथी टोला निवासी छात्र आदित्य श्रीवास्तव को भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिनकी अग्निकांड में मृत्यु हो गई थी। उपस्थित लोगों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।0
0
Report
भिवाड़ी में अपराध नियंत्रण के लिए आईजी राहुल प्रकाश की क्राइम मीटिंग
Bagheri Kalan, Rajasthan:भिवाड़ी में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर जयपुर रेंज के आईजी राहुल प्रकाश भिवाड़ी पहुंचे, जहां उन्होंने एसपी कार्यालय में जिले के पुलिस अधिकारियों के साथ क्राइम मीटिंग कर अपराध की स्थिति और पुलिस कार्यप्रणाली की समीक्षा की। भिवाड़ी एसपी कार्यालय में आयोजित क्राइम मीटिंग में जयपुर रेंज आईजी राहुल प्रकाश ने जिले में बढ़ रहे साइबर अपराध, नशे के कारोबार और अन्य आपराधिक गतिविधियों को लेकर अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने कहा कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत कार्रवाई की जाए और किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मीटिंग के दौरान लंबित एफआईआर, अनुसंधानाधीन मामलों और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की प्रगति की भी समीक्षा की गई। आईजी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन की शिकायतों को तुरंत निस्तारण किया जाए तथा पेंडिंग मामलों को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निपटाया जाए। साथ ही साइबर ठगी के मामलों में प्रभावी कार्रवाई कर लोगों को जागरूक करने पर भी जोर दिया गया। आईजी राहुल प्रकाश ने नशा तस्करी के खिलाफ विशेष अभियान चलाने, अपराधियों की लगातार निगरानी रखने और कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस की जवाबदेही और जनता का विश्वास बनाए रखना सबसे बड़ी प्राथमिकता है।0
0
Report
वाराणसी में इंस्टाग्राम के जरिए करोड़ों की ठगी करने वाला गैंग गिरफ्तार
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी में साइबर क्राइम पुलिस की बड़ी कार्रवाई इंस्टाग्राम के जरिए करोड़ों की बेटिंग करने वाले अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरफ्तार. महज 2 हजार की मामूली ठगी की जांच से शुरू हुआ था मामला, परतें खुलीं तो जाल में फँसीं साइबर अपराध का गैंग. कानपुर से आकर शातिरों ने वाराणसी को बनाया था अपना नया ठिकाना, किराए का मकान लेकर चला रहे थे करोड़ों का सट्टेबाजी और ठगी का साम्राज्य. इंस्टाग्राम पर फर्जी प्रोफाइल और लुभावने विज्ञापनों के जरिए युवाओं को फंसाते थे जाल में, ऑनलाइन बेटिंग ऐप और गेमिंग के जरिए लगाई करोड़ों की चंपत. वाराणसी साइबर पुलिस ने गिरोह के पास से भारी मात्रा में मोबाइल, सिम कार्ड, फर्जी बैंक खाते और नकदी बरामद की मास्टरमाइंड से पूछताछ जारी.0
0
Report
Advertisement
बरेली मुठभेड़: गौतस्कर गिरफ्तार, एसएसआई घायल, गौमांस और कारतूस बरामद
Bareilly, Uttar Pradesh:बरेली। मुठभेड़ के दौरान दो गौतस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार, कई गौकसी के मामलों में चल रहे थे वांछित, गौतस्कर जलिश और सदाकत के पैर में लगी गोली, मुठभेड़ में गौतस्करों की गोली से एसएसआई धर्मेंद्र सिंह भी हुए घायल, पकड़े गए गौतस्कर गौमांस भी बरामद, तमंचे के साथ कारतूस भी पुलिस ने किए बरामद, शीशगढ़ थाना क्षेत्र में दोपहरा को हुई मुठभेड़0
0
Report
बुलंदशहर में ब्रेकअप के बाद अतुल ठाकुर टावर पर चढ़ा, पुलिस पहुँची
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर बुलंदशहर: प्रेमिका से ब्रेकअप के बाद प्रेमी टावर पर चढ़ा。 प्रेमी के हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद मौके पर पहुंची पुलिस。 प्रेमिका से ब्रेकअप होने से अवसाद में चला गया था अतुल ठाकुर。 ब्रेकअप से परेशान अतुल ठाकुर आज टावर पर चढ़ गया。 एक घन्टा तक चलता रहा टावर पर ड्रामा, घटना स्थल पर लोगों का लगा मजमा。 अतुल का पास के गांव की दूसरी जाति की ल युवती से थे प्रेम सम्बंध。 पुलिस के मुताबिक हाल ही में प्रेमिका ने तोड़ दिया था अतुल से नाता पुलिस ने प्रेमिका पर कार्रवाई का आश्वासन दिया तो टावर से उतरा प्रेमी अतुल。 बुलंदशहर के थाना औरंगाबाद क्षेत्र का मामला।0
0
Report
मोहर्रम के शांति-भरे आयोजन हेतु बगहा में पुलिस अलर्ट, ड्रोन-निगरानी और लाइसेंस अनिवार्यता
Bagaha, Bihar:खबर बगहा से है जहाँ मुस्लिम समुदाय के मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण औऱ सौहार्दपूर्ण समेत भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बगहा पुलिस जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। शांति व्यवस्था बनी रहें लिहाजा नवागत एसपी राजेश कुमार के नेतृत्व में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग march किये जा रहें हैं। खास बात यह है की डीएम औऱ एसपी सभी राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि औऱ स्थानीय जनप्रतिनिधि के अलावा ताजिया कमिटी के साथ विशेष कोऑर्डिनेशन कर मोहर्रम को शांतिपूर्ण तरिके से संपन्न करवाने में जुटे हैं लिहाजा अखाड़ा जुलूस निकालने के लिए सशर्त लाइसेंस लेना बेहद अनिवार्य किया गया है। दरअसल इस्लामिक नववर्ष में मोहर्रम के त्यौहार को लेकर प्रशासन चुस्त दरुस्त है लिहाजा नेपाल औऱ उतर प्रदेश की सीमा से सटे बगहा औऱ वाल्मीकिनगर समेत रामनगर चप्पे चप्पे पर निगरानी रखी जा रहीं है वहीं सोशल साइट्स पर कड़ी नज़र रखी जा रहीं है ताकि अफवाहों पर नकेल कसी जा सकें जबकि ड्रोन से भी चारों ओर निगरानी की जा रहीं है। बताया जा रहा है की वाल्मीकिनगर समेत बगहा में सदर एसडीपीओ निहार भूषण जबकि रामनगर SDPO रागिनी कुमारी मोर्चा संभाल रखीँ हैं.फलैग मार्च में एसपी औऱ SDPO के साथ SDM चांदनी कुमारी औऱ बगहा टाउन थानाध्यक्ष शैलेश कुमार सहित पुलिस के तमाम अधिकारी और महिला पुरुष जवान मौजूद रहे । फ्लैग march के दौरान पुलिस अधिकारियों ने जिले वासियों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे, शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील किये हैं । साथ ही किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, अफवाह या विधी - व्यवस्था से जुड़ी सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करने का SP नें आग्रह किया है । नवागत एसपी राजेश कुमार ने कहा है कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बगहा पुलिस की आईटी सेल विभिन्न प्लेटफॉर्मों पर लगातार नजर बनाए हुए है और किसी भी प्रकार की भ्रामक, आपत्तिजनक औऱ अफवाह फैलाने वाली पोस्ट पर त्वरित कानूनी कार्रवाई की जाएगी । इधर वाल्मीकिनगर थाना क्षेत्र में भी मोहर्रम को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार के नेतृत्व में एसएसबी और पुलिस बल ने बॉर्डर पर संयुक्त पेट्रोलिंग अभियान चलाया। जबकि रामनगर में SDPO के SP नें शांति समिति की बैठक कर फ्लैग मार्च किये वहीं गश्ती दल ने विभिन्न चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने के साथ आपसी सद्भाव औऱ शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील किया । बता दें की एसपी राजेश कुमार ने कहा है कि मोहर्रम पर्व के दौरान प्रमुख स्थलों पर वर्दी और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती रहेगी औऱ ड्रोन से भी निगरानी की जा रहीं है तो डीजे बजाने औऱ धारदार हथियार लहराने पर प्रतिबन्ध रहेगा । किसी भी शरारती तत्व द्वारा माहौल बिगाड़ने की कोशिश किए जाने पर सख्त क़ानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस और एसएसबी की इस संयुक्त पहल से क्षेत्र में शांति,सुरक्षा और विश्वास का माहौल क़ायम رکھنے की कोशिश की जा रहीं है। बाइट - राजेश कुमार, एसपी, बगहा बाइट - रागिनी कुमारी, SDPO रामनगर0
0
Report
Advertisement
