821101
बिहार में सोनबरसा में 18 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में गई जान
Bhabua, Bihar:नुआंव थाना क्षेत्र के सोनबरसा गांव में 18 वर्षीय युवती का शव नदी किनारे मिला। परिजनों का दावा है कि पिता की डांट से नाराज होकर युवती ने बगीचे में खुद की जान ले ली। हालांकि, पुलिस का मानना है कि युवती की जान लेकर शव को छिपाने का प्रयास किया गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भभुआ भेजा गया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। परिवार के सदस्यों सहित कुछ अन्य लोगों पर हत्याकांड में शामिल होने का संदेह है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
त्योहारी सीजन में खाद्य मिलावट रोकथाम: कुरुक्षेत्र प्रशासन ने 80 सैंपल लैब भेजे
Kurukshetra, Haryana:कुरूक्षेत्र में त्योहारी सीजन में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता पर प्रशासन की पैनी नजर, अब तक लिए गए 80 सैंपल त्योहारी सीजन को देखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। विभाग की ओर से जिलेभर में खाद्य पदार्थों की दुकानों पर लगातार सैंपलिंग की जा रही है, ताकि लोगों को शुद्ध और सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई जा सके। फूड सेफ्टी ऑफिसर डॉ. अमित चौहान ने बताया कि विभाग की ओर से अब तक करीब 80 खाद्य पदार्थों के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे जा चुके हैं। इनमें से कुछ सैंपलों की रिपोर्ट विभाग को प्राप्त हो चुकी है। जिन सैंपलों की रिपोर्ट अनसेफ या सबस्टैंडर्ड पाई जाएगी, संबंधित दुकानदारों को नोटिस जारी कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि त्योहारों तक विभाग का यह अभियान लगातार जारी रहेगा और अधिक से अधिक दुकानों को जांच के दायरे में लाया जाएगा。 फूड सेफ्टी ऑफिसर ने आमजन से अपील की कि त्योहारों के दौरान खाद्य सामग्री खरीदते समय विशेष सावधानी बरतें। सामान की गुणवत्ता और एक्सपायरी डेट जरूर जांचें। यदि कहीं मिलावट या खाद्य पदार्थों में गड़बड़ी की सूचना मिलती है तो तुरंत विभाग को इसकी जानकारी दें, ताकि समय रहते उचित कार्रवाई की जा सके。 त्योहारों पर मिलावटखोरों की खैर नहीं! खाद्य विभाग ने अब तक लिए 80 सैंपल।0
0
Report
रेवाड़ी के धारूहेड़ा में CIA और बदमाशों की मुठभेड़, दो मुख्य आरोपी घायल
Rewari, Haryana:धारूहेड़ा में सीआईए और बदमाशों के बीच मुठभेड़। रेवाड़ी के गोकलगढ़ मनोज हत्याकांड में पुलिस का बड़ा एक्शन। पुलिस को देखते ही बदमाशों ने दागीं 5 राउंड गोलियां, जवाबी फायरिंग में दो मुख्य आरोपी घायल। गोली लगने से घायल बदमाश मनिंद्र और महेश ट्रॉमा सेंटर में भर्ती, तीसरे शूटर विशाल की तलाश तेज। बुधवार को बाइक रिपेयरिंग सेंटर पर गोलियां बरसाकर की गई थी मनोज की हत्या, 7 आरोपियों पर दर्ज है केस। मनोज बाइक ठीक कराने गरिमा बाइक रिपेयरिंग सेंटर गया था; गोलीबारी में मनिंद्र, महेश और विशाल ने अंधाधुंध गोलियां चलाईं। मनोज की मौत निजी अस्पताल में इलाज के दौरान हो गई थी। मृतक के पिता की शिकायत पर पुलिस ने गांव के 7 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। वारदात को मनिंद्र, महेश और विशाल ने अंजाम दिया था, जबकि अनुज, तरुण और हर्ष के उकसाने पर यह हत्या की गई थी और राहुल ने रेकी की थी। फिलहाल पुलिस मुठभेड़ में घायल दोनों आरोपियों से पूछताछ कर तीसरे शूटर विशाल और पूरी साजिश में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।0
0
Report
दीपावली पर महाकाल मंदिर में हर आरती में फूलझड़ी, आतिशबाजी पर पूरी रोक
Ujjain, Madhya Pradesh:दीपावली पर महाकाल मंदिर में हर आरती में जलेगी एक फूलझड़ी, पटाखों पर रहेगा पूरी तरह प्रतिबंध गर्भगृह से महाकाल महालोक तक आतिशबाजी पर रोक उज्जैन। दीपावली के अवसर पर भगवान महाकाल के दरबार में विशेष धार्मिक परंपरा के अनुसार आरती-पूजन किया जाएगा। 8 नवंबर को दीपावली के दिन मंदिर की चारों आरतियों में एक-एक फूलझड़ी जलाई जाएगी। इसमें सुबह होने वाली भस्म आरती, अभ्यंग स्नान के बाद की आरती, संध्या आरती और शयन आरती शामिल हैं。 मंदिर प्रबंधन के अनुसार, फूलझड़ी जलाने की यह परंपरा पूजा-अर्चना का हिस्सा है और इसे धार्मिक रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न किया जाएगा。 वहीं, सुरक्षा और मंदिर की मर्यादा को ध्यान में रखते हुए गर्भगृह, कोटितीर्थ कुंड, मंदिर परिसर और श्री महाकाल महालोक क्षेत्र में आतिशबाजी पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी। यहां पटाखे फोड़ने, अनार जलाने या किसी भी तरह की आतिशबाजी सामग्री लाने और इस्तेमाल करने की अनुमति नहीं होगी。 मंदिर प्रबंधन ने श्रद्धालुओं और शहरवासियों से अपील की है कि दीपावली का पर्व शांति और श्रद्धा के साथ मनाएं। मंदिर परिसर में जारी निर्देशों का पालन करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ प्रशासन की ओर से कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
शहडोल में नशे के कारोबारी मौसी गिरफ्तार, घर से 1548 टैबलेट और गांजा बरामद
Shahdol, Madhya Pradesh:शहडोल में नशे का सौदागर ‘मौसी’ गिरफ्तार, घर से 1548 नशीली टैबलेट और गांजा बरामद शहडोल में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सोहागपुर थाना पुलिस ने नशे के कथित कारोबारी धर्मेंद्र सोनी उर्फ गोली, जिसे ‘मौसी’ के नाम से भी जाना जाता है, को गिरफ्तार किया है। आरोपी के घर पर दबिश देकर पुलिस ने 1548 नशीली टैबलेट और 270 ग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त नशीले पदार्थों की कीमत दो लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर नशे के इस नेटवर्क की कड़ियां खंगालने में जुटी है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक युवक घर के सामने सड़क पर खड़े होकर नशीली टैबलेट बेच रहा है। सूचना मिलते ही टीआई संजय जायसवाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी ली, जहां एक कमरे से नशीली टैबलेट का जखीरा मिला। पुलिस ने कुल 1548 नशीली टैबलेट और 270 ग्राम गांजा जब्त किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान धर्मेंद्र सोनी उर्फ गोली, उपनाम ‘मौसी’, पिता सुरेश सोनी, उम्र 28 वर्ष, निवासी पथरिया टोला के रूप में हुई है। पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि आरोपी इतनी बड़ी मात्रा में नशीली टैबलेट कहां से लाता था और इस अवैध कारोबार में उसके साथ कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं। पुलिस अधीक्षक डॉ. संजय कुमार अग्रवाल के निर्देश पर की गई इस कार्रवाई में एएसआई भागचंद सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है और पुलिस नशे के इस अवैध कारोबार के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।0
0
Report
मां के नाम समर्पित 12 ज्योतिर्लिंगों की यात्रा, मोनू राज चौहान उज्जैन महाकाल दर्शन
Ujjain, Madhya Pradesh:उज्जैन। भगवान शिव के 12 ज्योतिर्लिंगों के दर्शन करने के लिए बिहार के पटना निवासी मोनू राज चौहान दौड़ लगाकर देश की यात्रा कर रहे हैं। उनकी यह यात्रा सिर्फ एक धार्मिक यात्रा नहीं, बल्कि मां के प्रति प्रेम और सम्मान ka भी संदेश दे रही है। उन्होंने अपनी इस कठिन यात्रा को अपनी मां और देश की सभी माताओं को समर्पित किया है। अपनी यात्रा के दौरान मोनू राज चौहान उज्जैन पहुंचे और ज्योतिर्लिंग भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। उन्होंने बताया कि इस यात्रा को शुरू किए हुए अब तक 236 दिन हो चुके हैं। देश के 12 ज्योतिर्लिंगों तक दौड़ लगाकर पहुंचना उनके लिए एक बड़ी चुनौती है, लेकिन श्रद्धा और संकल्प के साथ वे लगातार आगे बढ़ रहे हैं। इस दौरान मोनू राज चौहान ने महाकाल मंदिर में श्रद्धालुओं के लिए की गई व्यवस्थाओं की भी सराहना की। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक हिमांशु कारपेंटर ने उनका स्वागत और सम्मान किया। वहीं, पुजारी राजेश गुरु ने पूजन संपन्न करवाया。0
0
Report
दीपोत्सव महापर्व से महाकाल दरबार में संध्या आरती का भव्य उत्साह
Ujjain, Madhya Pradesh:दीपों की रोशनी और फुलझड़ियों से जगमगाया महाकाल दरबार, भक्तिमय माहौल में हुई संध्या आरती उज्जैन। ज्योतिर्लिंग भगवान श्री महाकालेश्वर मंदिर में एकादशी तिथि पर दीपोत्सव महापर्व का शुभारंभ हुआ। इस खास अवसर पर संध्या आरती के दौरान मंदिर में दीप प्रज्वलित किए गए और फुलझड़ियां जलाई गईं। दीपों की रोशनी और फुलझड़ियों से महाकाल दरबार का माहौल और भी आकर्षक नजर आया। आरती के दौरान भगवान महाकाल के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं के लिए यह खास पल रहा। दीपोत्सव की शुरुआत के साथ ही मंदिर परिसर में उत्सव और भक्ति का माहौल दिखाई दिया。0
0
Report
Advertisement
उज्जैन के होटल श्री गंगा: 2 लाख जुर्माना, गीला-सूखा कचरा एक साथ रखने पर कार्रवाई
Ujjain, Madhya Pradesh:गीले और सूखे कचरे को मिलाकर रखा जा रहा था, ड्रेनेज और एसटीपी प्लांट भी मिला बंद; निगम ने नोटिस जारी कर सुधार के दिए निर्देश उज्जैन। देवास रोड स्थित होटल श्री गंगा पर नगर निगम ने कार्रवाई करते हुए दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। नगर निगम की टीम को निरीक्षण के दौरान होटल में सफाई और अपशिष्ट प्रबंधन से जुड़ी कई कमियां मिलीं। गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने के बजाय एक साथ रखा जा रहा था। वहीं, होटल का ड्रेनेज सिस्टम और एसटीपी प्लांट भी बंद मिला। नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा के निर्देश पर एसबीएम नोडल अधिकारी एवं सहायक आयुक्त रविकांत मगरदे, सहायक आयुक्त घनश्याम मचार और पवन कुमार फुलफकीर सहित निगम की टीम होटल का निरीक्षण करने पहुंची थी। जांच के दौरान सामने आया कि होटल से निकलने वाले गीले और सूखे कचरे को अलग-अलग रखने की व्यवस्था नहीं थी। इसके अलावा ड्रेनेज और एसटीपी प्लांट बंद मिला। प्लांट के टैंकों में गाद भरी हुई थी और पूरी व्यवस्था खराब हालत में पाई गई। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम ने होटल प्रबंधन पर दो लाख रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही व्यवस्थाओं में जरूरी सुधार करने और नियमों का पालन सुनिश्चित करने के लिए नोटिस भी जारी किया है। कार्रवाई के दौरान स्वास्थ्य अधिकारी कालूराम सोलंकी, स्वच्छता निरीक्षक यश धौलपुरे और फीडबैक फाउंडेशन चैरिटेबल ट्रस्ट की टीम भी मौजूद रही। नगर निगम ने शहर के अन्य होटल और बड़े संस्थानों को भी चेतावनी दी है कि वे गीले और सूखे कचरे को अलग रखें और अपने ड्रेनेज व एसटीपी प्लांट को चालू हालत में रखें। नियमों का उल्लंघन मिलने पर संबंधित संस्थानों के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
छिंदवाड़ा में 16 वर्षीय युवक ने 17 वर्षीय लड़की का अपहरण कर लिया
Chhindwara, Madhya Pradesh:छिंदवाड़ा में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया जिसमें 16 वर्षीय नाबालिक युवक ने 17 वर्षीय नाबालिक लड़की को सफ़ेद रंग की कार से अपहरण कर अपने साथ ले गया। लड़की के परिजनों ने आरोप लगाया है कि लड़के ने लड़की का अपहरण कर लिया है। घटना तब हुई जब लड़की और उसकी माँ खेत से काम करके लौट रहे थे। दिव्य धाम कॉलोनी के पास एक कार आई और धक्का देकर जबरदस्ती लड़की को कार में बैठाकर ले जाया गया। परिजनों ने देहात थाने में FIR दर्ज करवाई है। छिंदवाड़ा सीएसपी अभिषेक चौधरी ने बताया कि 4 नवंबर 2026 को थाना देहात छिंदवाड़ा में सूचना मिली कि बच्ची चमन मोहल्ला गुरैया की रहने वाली है, 17 वर्ष 10 माह की है और उसका अपहरण हो गया है। उनकी मां की सूचना पर अपराध क्रमांक 659/26, धारा 137(2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया है। विवेचना जारी है और बच्ची की तलाश की जा रही है। मां ने अपनी सूचना में बताया है कि एक लड़के पर संदेह है, जिसका नाम एफआईआर में दर्ज किया गया है। चूंकि दोनों नाबालिग हैं, दोनों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रकरण में जैसे ही उनकी गिरफ्तारी होती है, बच्ची और परिजनों के बयानों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
मुजफ्फरनगर के मुस्तफाबाद में नाली विवाद पर भारी मारपीट, वीडियो वायरल
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष, नाली विवाद में दो पक्षों में जबरदस्त मारपीट, दोनों पक्षों में जमकर चले लाठी-डंडे व लात-घुसे, दोनों पक्षों में संघर्ष का वीडियो हुआ वायरल, संघर्ष में एक पक्ष के आधा दर्जन लोग घायल, पुलिस नाली विवाद मामले में कार्रवाई में जुटी, नई मंडी थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद का मामला。0
0
Report
Advertisement
आइसा के दो छात्र नेता हिरासत में, देहरादून दौरे से पहले पुलिस एक्शन
Noida, Uttar Pradesh:पौड़ी。 अमित शाह के देहरादून दौरे से पहले पुलिस की कार्रवाई, श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून जा रहे आइसा के दो छात्र नेता हिरासत में ले लिया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के देहरादून आगमन से पहले पुलिस ने श्रीनगर गढ़वाल से देहरादून जा रहे आइसा (AISA) के छात्र नेताओं शिवांक नौटियाल और युवराज को डिटेन कर लिया। दोनों छात्र नेताओं को पुलिस ने रास्ते में ही रोककर हिरासत में लिया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद छात्र संगठनों के बीच हलचल तेज हो गई है।0
0
Report
शाजापुर में डीपी आग ने मेंटेनेंस पर उठे सवाल, बड़ा हादसा टला
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर शहर के गिरवर रोड स्थित बजरंग कॉलोनी में शुक्रवार सुबह विद्युत विभाग की डीपी में अचानक आग लग गई। डीपी से आग की लपटें उठती देख क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि समय रहते आग बुझा दी गई, अन्यथा आसपास खड़े वाहनों और डीपी के नीचे पड़े कचरे के कारण बड़ा हादसा हो सकता था। शहर में विद्युत विभाग द्वारा आए दिन मेंटेनेंस के नाम पर कई-कई घंटे बिजली बंद रखी जाती है। इसके बावजूद विद्युत डीपी में आग लगने और अन्य तकनीकी समस्याओं की घटनाएं सामने आ रही हैं। बजरंग कॉलोनी में हुई इस घटना ने एक बार फिर विद्युत विभाग की मेन्टेनेंस व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। रहवासियों का कहना है कि मानसून से लेकर त्योहारी सीजन तक अलग-अलग कारणों से बिजली कटौती की जाती है, लेकिन इसके बाद भी विद्युत व्यवस्था में सुधार नजर नहीं आता। दो सप्ताह पहले ही किया गया था मेन्टेनेंस स्थानीय रहवासियों ने बताया कि विद्युत विभाग द्वारा करीब 15 से 20 दिन पहले ही इलाके में मेन्टेनेंस का कार्य किया गया था। इस दौरान कई घंटों तक बिजली बंद रही थी। शुक्रवार सुबह लोगों ने डीपी में लगी आग देखी। उन्होंने तत्काल डायल 112 को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और अग्निशमन यंत्र की मदद से आग बुझाई। रहवासियों ने मेन्टेनेंस कार्य के बावजूद डीपी में आग लगने की घटना को लेकर विद्युत विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। समय रहते बुझाई आग, टल सकता था बड़ा हादसा डीपी के नीचे काफी मात्रा में कचरा पड़ा हुआ था, वहीं आसपास चार पहिया वाहन भी खड़े थे। ऐसे में यदि आग समय रहते नहीं बुझाई जाती तो आग कचरे और वाहनों तक पहुंच सकती थी, जिससे आसपास के क्षेत्र में बड़ा हादसा होने की आशंका थी। डायल 112 की टीम की तत्परता से आग पर समय रहते काबू पा लिया गया। इधर, घटना के संबंध में विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उन्होंने फोन रिसीव नहीं किया। ऐसे में डीपी में आग लगने के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका।0
0
Report
दीपावली मेले की म्यूजिक नाइट ने शहरवासियों को थिरकाया
Dungarpur, Rajasthan:फिल्मी गीतों पर थिरके शहरवासी, दीपावली मेले की म्यूजिक नाइट में जमाया रंग, आर्केस्ट्रा और डांस परफॉर्मेंस ने बांधा समां, लक्ष्मण मैदान में देर रात तक छाया संगीत का जादू। डूंगरपुर नगर परिषद की ओर से शहर के लक्ष्मण मैदान में आयोजित दीपावली मेले में गुरुवार रात म्यूजिक नाइट के दौरान संगीत और मनोरंजन का शानदार संगम देखने को मिला। आकर्षक रोशनी के बीच आर्केस्ट्रा म्यूजिक और फिल्मी गीतों पर डांस परफॉर्मेंस ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर शहरवासी भी खुद को थिरकने से नहीं रोक पाए। देर रात तक मैदान में उत्साह और उमंग का माहौल बना रहा। कार्यक्रम की शुरुआत ‘जय गणेशा देवा, जय गणेशा’ की प्रस्तुति के साथ हुई। इसके बाद एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों पर कलाकारों ने डांस परफॉर्मेंस देकर दर्शकों का मनोरंजन किया। संगीत की धुनों और शानदार प्रस्तुतियों के बीच दर्शक तालियां बजाते नजर आए। कई लोग अपनी जगह पर ही थिरकने लगे। सभापति सुशीला गुप्ता ने कलाकारों का स्वागत किया। म्यूजिक नाइट के साथ मेले में खरीदारी और मनोरंजन का दौर भी जारी रहा। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने घरेलू सामान और रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की खरीदारी की। वहीं, बच्चों और युवाओं ने विभिन्न झूलों का लुत्फ उठाया। लक्ष्मण मैदान में सजे दीपावली मेले में परिवारों के साथ पहुंचे लोगों ने खरीदारी, झूलों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आनंद लिया। म्यूजिक नाइट ने मेले की रौनक को और बढ़ा दिया। संगीत, रोशनी और मनोरंजन के बीच शहरवासियों ने दीपावली मेले की शाम को यादगार बनाया。0
0
Report
Advertisement
रानोली में फर्जी मतदान के आरोप, भारी आक्रोश और पुलिस चौकसी
Tonk, Rajasthan:पीपलू टोंक रानोली में फर्जी मतदान और चुनावी गड़बड़ी के आरोप, वोटिंग से अधिक बैलेट पेपर मिलने का दावा; मौके पर भारी आक्रोश एंकर...पीपलू पंचायत समिति क्षेत्र की ग्राम पंचायत रानोली में मतदान प्रक्रिया को लेकर विवाद खड़ा हो गया। प्रत्याशियों और ग्रामीणों ने फर्जी मतदान एवं चुनाव में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। साथ ही मतदान से अधिक बैलेट पेपर मिलने का भी आरोप लगाया जा रहा है। मामले को लेकर प्रत्याशियों और समर्थकों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हो गए, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। स्थिति को देखते हुए रानोली में भारी पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है और क्षेत्र पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। लोगों की ओर से मामले की निष्पक्ष जांच करवाने और उच्च अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग की जा रही है। गौरतलब है कि पीपलू पंचायत समिति क्षेत्र में कुल 31 ग्राम पंचायतें हैं। इनमें रानोली ग्राम पंचायत में सरपंच पद के लिए सबसे अधिक 14 प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। अब सभी की नजरें प्रशासन की जांच और आगामी कार्रवाई पर टिकी हैं。0
0
Report
दीपावली पर लांबा हरि सिंह नगर में पहली बार भव्य रोशनी सजावट
Tonk, Rajasthan:लांबा हरि सिंह नगर पालिका की दीपावली के अवसर पर पहली बार भव्य सजावट की गई है. रंग-बिरंगी रोशनी से शहर जगमग गया है. बाजारों, प्रमुख मार्गों और चौराहों को आकर्षक लाइटिंग से सजाया गया है. जगह-जगह स्वागत द्वार बने हुए हैं. सरकारी भवनों और मंदिरों को भी रंगीन रोशनी से सजाया गया है. शाम होते ही शहर रोशनी में नहाया रहता है. युवाओं और बच्चों के लिए सेल्फी पॉइंट बनाए गए हैं ताकि दीपावली की खुशियाँ यादगार बनें. नगरपालिका के इस पहल से शहर की रौनक बढ़ी है.0
0
Report
धनतेरस पर रतलाम में महालक्ष्मी और कुबेर के खजाने के दिव्य दर्शन
Ratlam, Madhya Pradesh:आज धनतेरस है... और इसी के साथ शुरू हो गया है धन की देवी मां महालक्ष्मी की आराधना का विशेष पर्व। रतलाम में मां महालक्ष्मी कुबेर के खजाने के साथ विराजमान हो चुकी हैं। जी मीडिया आज आपको करवाएगा मां महालक्ष्मी और कुबेर के इस अद्भुत खजाने के दिव्य दर्शन।0
0
Report
Advertisement
