821101
कैमूर में गायब महिला के रिश्तेदारों से थाने में कथित मारपीट, जांच शुरू
Bhabua, Bihar:कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के गायब होने के मामले में नया मोड़ आया है। पति की शिकायत पर पुलिस ने महिला के बहन और बहनोई को उत्तर प्रदेश के जमनिया से पूछताछ के लिए बुलाया। आरोप है कि थाने में दोनों की बेरहमी से पिटाई की गई, जिससे वे घायल हो गए। घायलों का इलाज मोहनिया के अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है। डीएसपी हेडक्वार्टर ने कहा कि मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने पुष्टि की कि दोनों को पूछताछ के लिए बुलाया गया था।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
इमरान मसूद ने ओवैसी-चंद्रशेखर आजाद के संभावित गठबंधन पर टिप्पणी
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, उत्तर प्रदेश: कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों से पहले असदुद्दीन ओवैसी और चंद्रशेखर आजाद के बीच संभावित गठबंधन पर कहा, "लोकतंत्र में सबको आजादी है, जो अपना गठबंधन कर रहे हैं, वो करें और जो भी होगा हम अपने तरीके से देखेंगे । राजनीति में इन चीज़ों का कोई बहुत बड़ा महत्व नहीं होता है..."0
0
Report
ED की गिरफ्तारी के तुरंत बाद आजम खान से मिलने शिवपाल यादव डासना जेल पहुंचे
Noida, Uttar Pradesh:गाजियाबाद। समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता शिवपाल सिंह यादव आज डासना जिला जेल में आजम खान से मुलाकात करेंगे। शिवपाल यादव दिल्ली स्थित यूपी सदन से रवाना होकर डासना जेल पहुंचेंगे। दरअसल, अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में फर्जी पैन कार्ड मामले में जमानत मिलने के बाद 31 अक्टूबर को आजम खान रामपुर जेल से बाहर आए थे। लेकिन रिहाई के तुरंत बाद ईडी ने जौहर यूनिवर्सिटी से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उन्हें हिरासत में ले लिया। 1 नवंबर को गाजियाबाद की विशेष पीएमएलए कोर्ट में पेशी के बाद उन्हें 14 दिन की न्यायिक हिरासत में डासना जेल भेज दिया गया था। अब शिवपाल यादव की आजम खान से मुलाकात को 2027 विधानसभा चुनाव से पहले सपा की सियासत के लिहाज से अहम माना जा रहा है। मुलाकात के बाद शिवपाल यादव के बयान पर भी सबकी नजरें रहेंगी।0
0
Report
निशा भगत की मौत पर NWAC अध्यक्ष ने कठोर कार्रवाई और न्याय की मांग
Gumla, Jharkhand:*निशा भगत की मौत से व्यथित राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष, बोलीं– दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा* *पीड़ित परिवार से मिलकर जताई संवेदना, घटना के दिन ही आयोग ने लिया था स्वतः संज्ञान; डीजीपी से मिलकर जांच और पुलिस कार्रवाई की लेंगी जानकारी* गुमला - आदिवासी सामाजिक कार्यकर्ता निशा कुमारी भगत की मौत से राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया किशोर रहाटकर गहरी व्यथित हैं। गुमला पहुंचकर उन्होंने निशा भगत के परिजनों और उनके पिता से मुलाकात की तथा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिवार को न्याय का भरोसा दिलाया। इस दौरान उन्होंने कहा कि झारखंड ने अपनी एक साहसी और होनहार बेटी को खो दिया है। निशा ने अपनी बात रखने का साहस दिखाया था। ऐसे में उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसकी निष्पक्ष और गहन जांच बेहद जरूरी है। घटना की वास्तविक सच्चाई सामने आनी चाहिए और पीड़ित परिवार को न्याय मिलना चाहिए। विजया किशोर रहाटकर ने बताया कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने घटना के दिन ही स्वतः संज्ञान लेते हुए मामले को गंभीरता से लिया था। आयोग शुरू से ही पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि मामले में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए और उन्हें सख्त सजा मिलनी चाहिए। डीजीपी से मिलकर जांच की स्थिति जानेंगी आयोग की अध्यक्ष ने बताया कि वह झारखंड के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) से मुलाकात कर मामले की जांच की वर्तमान स्थिति, अब तक की पुलिस कार्रवाई और सामने आए तथ्यों की जानकारी लेंगी। उन्होंने कहा कि जांच बिना किसी दबाव, पक्षपात या लापरवाही के होनी चाहिए। किसी भी महत्वपूर्ण पहलू को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा केवल सरकार या प्रशासन ही नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। महिलाओं के खिलाफ हिंसा और उत्पीड़न रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने के साथ ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकना भी जरूरी है। विजया किशोर रहाटकर ने भरोसा दिलाया कि राष्ट्रीय महिला आयोग इस मामले में आगे भी सक्रिय रहेगा। आयोग का प्रयास है कि घटना की सच्चाई सामने आए, दोषियों के खिलाफ नियमानुसार कठोर कार्रवाई हो और निशा भगत के परिवार को न्याय मिले। वाइट - विजया किशोर रहाटकर अध्यक्ष राष्ट्रीय महिला आयोग0
0
Report
Advertisement
शाहगंज में मामूली विवाद हिंसक, बाइक सवार युवकों पर हमला; चार घायल
Jaunpur, Uttar Pradesh:शाहगंज में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, बाइक सवार युवकों पर लाठी डंडों और धारदार हथियार से हमला, चार घायल जौनपुर। जिले के शाहगंज कोतवाली क्षेत्र में मामूली बात को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। उसराभादी गांव में कुछ मनबढ़ युवकों पर बाइक सवार लोगों के साथ मारपीट करने और पथराव करने का आरोप लगा है। हमले में बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों समेत चार लोग घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। मिली जानकारी के अनुसार, उसराभादी गांव में किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने बाइक सवार युवकों को घेरकर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से हमला कर दिया। इस दौरान जमकर पथराव भी किए जाने की बात सामने आई है। मारपीट होते देख आसपास मौजूद कुछ लोग बीच-बचाव के लिए पहुंचे, लेकिन हमलावरों ने उन्हें भी निशाना बना लिया। इस घटना में कुल चार लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है。 घटना के बाद पीड़ित पक्ष ने शाहगंज कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। अब आरोपियों के खिलाफ पुलिस की आगे की कार्रवाई पर सबकी निगाहें टिकी हैं। बाईट पीड़ित0
0
Report
सोनभद्र में ट्रेन की चपेट: युवक-युवती गंभीर घायल, शादी से पहले हादसा
Obra, Uttar Pradesh:सोनभद्र में ट्रेन की चपेट से युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा ओबरा थाना क्षेत्र के भलुआ टोला रेलवे क्रॉसिंग के पास हुआ, जहां ट्रेन की चपेट में आने से युवक का एक पैर कट गया, जबकि युवती के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की गई। बताया जा रहा है कि युवक Kon थाना क्षेत्र और युवती Jugaiya थाना क्षेत्र की रहने वाली है। सबसे अहम बात यह है कि अगले महीने ही दोनों की शादी होने वाली थी। आखिर किन परिस्थितियों में दोनों ट्रेन की चपेट में आए, यह अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।0
0
Report
Azamgarh: झांकी के दौरान देवताओं के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोपी गिरफ्तार
Azamgarh, Uttar Pradesh:झांकी के दौरान देवताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार। जनपद आजमगढ़ के रौनापार थाना क्षेत्र के विशेन का पूरा गांव में दीपावाली के दिन भगवान राम, लक्ष्मण और हनुमान की झांकी निकाली जा रही थी। इसी दौरान गांव का निवासी दिनेश कुमार द्वारा अभद्र भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगे। जिसे संज्ञान में लेकर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी की पहचान कर उसे हिरासत में लिया गया। जहां आरोपी पुलिस की कस्टडी में माफी मांगता हुआ नजर आ रहा है। पुलिस के अनुसार आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्जकर उसके खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
Advertisement
खैरथल-भिवाड़ी बाजारों में छठ पूजा को लेकर रौनक तेज
Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल जिले के भिवाड़ी में छठ पूजा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इस पर्व को लेकर बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिल रही है। पूर्वांचल समाज के लोगों ने छठ पूजा की तैयारियों के लिए बाजारों में पहुंचकर जमकर खरीदारी की। छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाली बांस की टोकरी, सूप, नारियल, गन्ना, केला, सेब और अन्य पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीदारों की भीड़ नजर आई। भिवाड़ी औद्योगिक नगरी में पूर्वांचल समाज के बड़ी संख्या में लोग रहते हैं जो हर साल छठ महापर्व को पूरे उत्साह और पारंपरिक तरीके से मनाते हैं, यही वजह है कि छठ पूजा से पहले बाजारों में खास रौनक दिखाई दे रही है। व्रती महिलाएं छठी मैया की पूजा के लिए पूजन सामग्री जुटाने में लगी हैं। चार दिवसीय इस महापर्व में डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार की खुशहाली की कामना की जाएगी।0
0
Report
बाम्बोली गांव में स्टार्टर और कॉपर वायर चोरी ने पेयजल व्यवस्था पर संकट डाला
Alwar, Rajasthan:बाम्बोली गांव में चोरों का आतंक, जल जीवन मिशन के वाटर वर्क्स से स्टार्टर और कॉपर वायर चोरी अलवर। जिले के बाम्बोली गांव में चोरी और आगजनी की लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों मे आक्रोश का माहौल है। चोर गांव में पेयजल सप्लाई से जुड़े उपकरणों से कॉपर वायर और स्टार्टर चोरी कर ले गए। इससे गांव की पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो गई है। ग्रामीणों के अनुसार, गांव में इससे पहले खेतों में रखी कड़बी में आग लगाने, बोरवेल की मोटर खराब करने और चोरी की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं से ग्रामीणों में असुरक्षा की भावना बढ़ती जा रही है। बाम्बोली सरपंच बच्चू सिंह ने घटनाओं पर नाराजगी जताते हुए बताया कि एक दिन पहले बोरवेल की मोटर खराब हुई और अगले ही दिन स्टार्टर चोरी कर लिया गया। जिस वाटर वर्क्स से पूरे गांव में पेयजल सप्लाई होती है, चोर वहां से भी स्टार्टर ले गए। वहीं, दिनेश कुमार चौधरी ने आरोप लगाया कि सरपंच चुनाव के बाद से कुछ असामाजिक तत्व गांव में लगातार उपद्रव कर रहे हैं। खेतों में रखी फसल की कड़बी जलाने से लेकर बोरवेल की मोटर और स्टार्टर चोरी करने तक की घटनाएं हो रही हैं।0
0
Report
8 साल से फरार 1000 रुपए इनामी आरोपी अवसंत उर्फ कालू गिरफ्तार
Jhalawar, Rajasthan:झालावाड़ झालावाड़ जिले की सुनेल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बैंक चोरी के मामले में पिछले 8 साल से फरार चल रहे 1000 रुपए के इनामी आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले के बोड़ा थाना क्षेत्र के कड़िया सांसी निवासी 26 वर्षीय अवसंत उर्फ कालू सिंह के रूप में हुई है। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया ने बताया कि 29 अक्टूबर 2018 को सलोटिया निवासी भैरूलाल धाकड़ ने सुनेल थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी। परिवादी सलोटिया ग्राम सेवा सहकारी समिति में व्यवस्थापक के पद पर कार्यरत था। घटना के दिन वह किसानों से वसूली गई राशि 4 लाख 50 हजार रुपए एक बैग में लेकर झालावाड़ केंद्रीय सहकारी बैंक की सुनेल शाखा में जमा करवाने पहुंचा था। उसी दौरान बैंक के अंदर से एक अज्ञात युवक रुपयों से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया था। मामले में पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। जांच के दौरान वारदात में शामिल तीन सह अभियुक्तों को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका था, जबकि मुख्य आरोपी अवसंत उर्फ कालू घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। पुलिस अधीक्षक के अनुसार आरोपी बैंक के आसपास मोटी रकम जमा करवाने और निकालने आने वाले लोगों पर नजर रखते थे। मौका पाकर उनका ध्यान भटकाते और रुपयों से भरा बैग लेकर फरार हो जाते थे। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एएसपी भागचंद मीणा के निर्देशन तथा पिड़ावा डीएसपी पूजा नागर के निकटतम सुपरविजन में सुनेल थाना प्रभारी अमरनाथ जोगी के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई। जिसने कार्रवाई करते हुए 8 साल से फरार चल रहे 1000 रुपए के इनामी मुख्य आरोपी अवसंत उर्फ कालू को मध्यप्रदेश से गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर मामले में आगे की जांच कर रही है।0
0
Report
Advertisement
मैनपुरी में चलती स्कूटी में आग, दंपती ने कूदकर बचाई जान
Mainpuri, Uttar Pradesh:चलती होंडा एक्टिवा स्कूटी में अचानक आग लग गई. कुरावली से भाई दूज की रस्म पूरी कराकर करीमगंज लौट रहे दंपती की स्कूटी से धुआं निकला और कुछ ही देर में आग फैल गई. दंपती ने समय रहते स्कूटी छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चले गए, जबकि स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो गई. कुरावली निवासी वेद प्रकाश गुप्ता के मुताबिक दामाद अभिषेक गुप्ता पत्नी के साथ भाई दूज की रस्म पूरी कराकर लौट रहे थे. रात करीब नौ बजे दोनों स्कूटी से वापस लौट रहे थे. नगला कुंदन के पास आग लगी. दंपती ने सूचना दी; वेद प्रकाश ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया, पर आग लगने के पहले ही स्कूटी जलकर राख हो गई. स्कूटी मॉडल 2023 होंडा एक्टिवा पेट्रोल थी. आग लगभग आधे घंटे में फैल गई. भीड़ जुटी पर आग तेज थी. वेद प्रकाश गुप्ता ने वायरिंग में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई. राहत की बात यह है कि हादसे में दंपती को चोट नहीं आई और दोनों सुरक्षित बचे.0
0
Report
फर्रुखाबाद में मच्छर भगाने की क्वाइल से कमरे में आग, 7 वर्षीय मासूम की मौत
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में मच्छर भगाने की क्वाइल से कमरे में आग लगने का मामला सामने आया। इससे दो मासूम घायल हुए और 7 वर्षीय मासूम की मौत हो गई. परिवार वालों को कायमगंज के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद लोहिया अस्पताल रेफर कर दिया गया. अल्तमश की गंभीर हालत को देखकर डॉक्टरों ने उसे सैफई रेफर किया था. सैफई मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान मासूम अल्तमश की मौत हो गई. 9 महीने के अदनान भी गंभीर रूप से झुलसा. हादसे के समय विवाह समारोह में बच्चे के माता-पिता वहीं मौजूद थे. ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद बच्चों को कमरे से बाहर निकाला. मासूम की मौत से परिवार में मातम छा गया. घटना कम्पिल थाना क्षेत्र के निजामुद्दीनपुर गांव की है.0
0
Report
अररिया फारबिसगंज में पानी नहीं रहने से छठव्रतियों को खड़े पानी में दिक्कत
Forbesganj, Bihar:एंकर - अररिया के फारबिसगंज विधानसभा क्षेत्र के बेलाही समेत कई ग्रामीण इलाकों में इस बार छठव्रतियों को परेशानी का सामना करना पर रहा है। कोशी मेचि परियोजना के तहत नहरों की सफाई होने के कारण इस बार नहर में पानी नहीं रहने के कारण छठ करने वाली महिलाओं के सामने पानी में खड़े होने की समस्या उत्पन्न हो गई है । हालांकि प्रशासन ने अपनी तरफ से कई जगहों पर इंतजाम करवाए हैं लेकिन लोकआस्था के इस महापर्व में लगभग हर छोटे गांवों में भी श्रद्धालु हिस्सा लेते हैं जिनके लिए समस्या जस की तस बनी हुई है। लोगो ने अधिकारियों से मिलकर पानी का वैकल्पिक इंतजाम करने की मांग भी की है लेकिन अब तक इंतजाम नहीं होने से लोगों में काफी नाराजगी है बाईट - नीतू देवी , ग्रामीण बाईट 2 - मो मुख्तार, सरपंच प्रतिनिधि बाईट - मुन्नी देवी, ग्रामीण0
0
Report
Advertisement
जगदलपुर में छठ से पहले नगर निगम का स्वच्छता अभियान, तालाब परिसर साफ
जगदलपुर में छठ महापर्व से पहले घाटों की स्वच्छता को लेकर नगर निगम ने विशेष अभियान शुरू किया है, गुरुवार सुबह महापौर संजय पांडेय की अगुवाई में गंगामुंडा तालाब परिसर में स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया, इस दौरान नगर निगम का अमला, जनप्रतिनिधि, स्वच्छता एंबेसेडर और स्थानीय नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, सभी ने मिलकर तालाब परिसर और आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई कर श्रमदान किया, अभियान का उद्देश्य छठ महापर्व के दौरान श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराना और शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना रहा, महापौर ने नागरिकों से स्वच्छता अभियान में निरंतर सहयोग की अपील की。0
0
Report
कोरबा में नकाबपोश चोरों ने स्कार्पियो के पहिये हटाने की कोशिश की
Korba, Chhattisgarh:कोरबा में चोरों के हौसले इस कदर बुलंद हैं कि अब शहर के मेन रोड पर स्थित घर के सामने खड़ी गाड़ियों के पहिए भी सुरक्षित नहीं हैं। ताजा मामला कोरबा कोतवाली थाना क्षेत्र का है, जहां रात दो नकाबपोश युवकों ने चोरी की वारदात को अंजाम देने की कोशिश की। जानकारी के मुताबिक अविनाश साहू ने अपनी स्कॉर्पियो एन को घर के सामने पार्क करके रखा हुआ था। इसी दौरान देर रात दो नकाबपोश युवक वहां पहुंचे और जैक लगाकर स्कॉर्पियो का एक पहिया खोलकर अपने साथ ले गए। इसके बाद जब दोनों युवक दूसरा पहिया खोलने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक जैक गिर गया और जैक वाहन के नीचे फंस गया। इसी दौरान वहां से पुलिस की गश्ती वाहन गुजरती दिखाई दी। पुलिस को देखकर दोनों नकाबपोश युवक मौके पर जैक छोड़कर फरार हो गए। गस्त कर रही कोरबा पुलिस ने तत्काल वाहन मालिक अविनाश साहू को जगाकर पूरी घटना की जानकारी दी और सतर्क रहने की हिदायत दी। फिलहाल, देर रात गश्त के दौरान कोतवाली पुलिस की सतर्क नजरों के चलते स्कॉर्पियो के दूसरे पहिये की चोरी होने से बच गई। पुलिस की मुस्तैदी से चोर अपने मंसूबों में कामयाब नहीं हो सके।0
0
Report
कटनी के लकड़ी टाल में भीषण आग, लाखों की लकड़ियाँ जलकर राख
Katni, Madhya Pradesh:कटनी के माधवनगर थाना क्षेत्र इमलिया स्थित आहूजा लकड़ी टाल में अचानक भीषण आग भड़क उठी। आग ने लकड़ियों के बड़े स्टॉक को चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। आग की भयावहता को देखते हुए करीब 17 से 20 दमकल वाहन मौके पर पहुंचकर आग बुझाने के प्रयास कर रहे हैं। लाखों रुपये की लकड़ियाँ जलकर राख हो चुकी हैं, आग लगने के कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सके हैं। नगर निगम के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं।0
0
Report
Advertisement
