icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow13 Jun 2024, 10:50 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी सड़क हादसे में दो बहनों की मौत, ट्रेलर चालक फरार

Begun, Rajasthan:निम्बाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ - निम्बाहेड़ा-छोटीसादड़ी रोड पर मड्डा चौराहे के पास दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। यहां बाइक सवार दो बहनों को ट्रेलर ने अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान लक्ष्मी और किरण, पिता देवा बागरिया के रूप में बताई जा रही है, जो मड्डा गुलफरोशन की रहने वाली थीं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। हादसे के बाद ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी है।
0
0
Report

सुभाष बराला बोले: पंजाब में नशे पर भाजपा की मुहिम और स्मृति ईरानी प्रभारी

Noida, Uttar Pradesh:दिल्ली भाजपा से राज्यसभा सांसद सुभाष बराला से खास बातचीत फरीदाबाद बोरवेल मामले पर बोले बराला ऐसे मामलों को रोक जाए, प्रशासन और लोग दोनों अपनी जिम्मेदारी निभाएं कांग्रेस के आज के प्रोटेस्ट पर बयान कांग्रेस हमेशा से नकारात्मक राजनीति करती है कांग्रेस जितना नकारात्मक राजनीति कर रही है उतना ही कांग्रेस गिरती जा रही है चुनाव आयोग अपना काम कर रहा है पंजाब चुनाव को लेकर बोले सुभाष बराला पंजाब में नशा एक बड़ा मुद्दा नशे को लेकर भाजपा मुहिम चला रही है आम आदमी पार्टी नशे को खत्म करने को लेकर पंजाब में आई थी पर नशा आज पहले से ज्यादा पंजाब में देखने को मिल रहा है पंजाब की जनता बेसब्री से चुनाव का इंतजार कर रही है और इस बार पूरा मतलब का मन पंजाब की जनता बन चुकी है भाजपा पूर्ण बहुमत से सरकार बनाई थी हरियाणा में स्मृति ईरानी को प्रभारी बनाए जाने को लेकर बोले सुभाष बराला स्मृति ईरानी जी को संगठन का बड़ा अनुभव है और उनके हरियाणा प्रभारी के तौर पर उनका स्वागत है स्मृति ईरानी के हरियाणा आने से भाजपा और ज्यादा मजबूत होगी
0
0
Report
Advertisement

भोपाल में चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के विरोध पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल देश के मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर कांग्रेस सड़को पर भोपाल में आज प्रदेश व्यापी घेराव प्रदर्शन प्रदर्शन के दौरान अलग-अलग अंदाज में विरोध जता रहे कांग्रेसी कांग्रेस प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ,नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार,प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी समेत कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मौजूद कांग्रेस ने कहां इन्होंने वोट चोरी कर बीजेपी की सरकार बनवाई-कांग्रेस ज्ञानेश कुमार को पुलिस को गिरफ्तार करना चाहिए-कांग्रेस चुनाव आयोग का घेराव करने निकलेंगे कांग्रेसी पुलिस ने सुरक्षा के किए पुख्ता इंतजाम जगह-जगह लगाई गई बैरिकेडिंग
0
0
Report

गाया जंक्शन: पितृपक्ष मेले के लिए सुरक्षा एजेंसियाँ अलर्ट, बम निरोधक दस्ता तैनात

Gaya, Bihar:विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला महासंगम 2026 में मोक्ष की नगरी गयाजी आने वाले देश के विभिन्न स्थानों से यात्रियों की सुरक्षा को लेकर सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह से मुस्तैद है और कोने कोने में सघन जाँच अभियान चलाया जा रहा है ताकि किसी भी तरह से कोई अप्रिय घटना को कोई भी अंजाम न दे सके और यात्रियों को बेहतर सुविधा व सुरक्षा मुहैया कराया जा सके। जिसको लेकर पटना रेल पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में गया जंक्शन पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त किया गया है। गया जक्शन पर राजकीय रेल पुलिस के द्वारा बम निरोधक दस्ता व अन्य सुरक्षा एजेंसियों को पूरे जंकशन परिसर में तैनात किया गया है। सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी कर्मी अपने कर्तव्य का पालन करते हुए और यात्रियों की सेफ्टी को लेकर हर गतिविधि पर अपनी नजर बनाए हुए है और सघन जाँच किया जा रहा है। ताकि किसी भी प्रकार से कोई भी घटना या दुर्घटना को समय रहते टाला जा सकें और यात्रियों की हिफाजत किया जा सकें। इस संबंध में बम निरोधक दस्ते के सब इंस्पेक्टर मोहम्मद ओसामा ने बताया कि हम बम निरोधक दस्ता से है। पटना रेल पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश में 27×7 तैनात है और किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति को जाँच किया जा रहा है। पितृपक्ष के मौके पर ताकि किसी तरह के कोई अप्रिय घटना न हो सकें। वंही उन्होंने कहा कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से बहुत ही महत्वपूर्ण इसलिए है कि बहुत सारे संदिग्ध लोग आते है और लावारिस अवस्था मे बैग छोड देते है। जिसको लेकर हमलोग पूरी तरह से तैयार है। देश विदेश से यात्री आते है और उनकी सुरक्षा हमारे लिए बहुत बड़ी जिम्मेदारी है जिसका हमलोग निर्वहन कर रहे है। बाइट:- मोहम्मद ओसामा, सब इंस्पेक्टर बम निरोधक दस्त पटना
0
0
Report

वाराणसी के गोकुल स्वीट हाउस से: मिठाइयों पर 15 अक्टूबर से एक्सपायरी डेट अनिवार्य

JPJai Pal2m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:वाराणसी के गोकुल स्वीट हाउस में बनती हैं कुल 46 तरह की मिठाइयाँ. मिठाइयों की बिक्री से जुड़े सरकार के नए नियमों पर दुकानदारों ने दी अपनी प्रतिक्रिया. दुकानदारों का कहना— अभी तक सरकार की ओर से नहीं मिला कोई आधिकारिक नोटिफिकेशन. 15 अक्टूबर से मिठाइयों पर इस्तेमाल की अंतिम तारीख लिखना होगा अनिवार्य. आम लोगों और दुकानदारों ने कहा— सरकार के इस फैसले से हमें कोई आपत्ति नहीं. उत्पादन की तारीख और एक्सपायरी डेट लिखने में नहीं है कोई परेशानी. दुकानदारों ने कहा— नई व्यवस्था और तारीखें प्रिंट करने के लिए चाहिए थोड़ा और समय. मिठाइयों पर एक्सपायरी डेट लिखे होने से ग्राहकों को मिलेंगी ताजा और सुरक्षित मिठाइयाँ. नए नियम से मिठाइयों की गुणवत्ता और शुद्धता में आएगा बड़ा सुधार. आधिकारिक गाइडलाइन मिलते ही दुकानों में लागू की जाएगी नई व्यवस्था.
0
0
Report
Advertisement

गरीबों के हक की ग्रामसभा पर सवाल! प्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर मझौलिया में प्रदर्शन।

NEYAZ ALAM SHAINEYAZ ALAM SHAIFollow2m ago
Majhaulia, Bihar:मझौलिया में प्रधानमंत्री आवास योजना में गरीब और जरूरतमंद परिवारों का नाम जोड़ने को लेकर आवाज बुलंद होने लगी है,सोमवार को प्रखंड मुख्यालय के पास प्रखंड मुखिया संघ मझौलिया के बैनर तले ग्रामसभा को महत्व नहीं दिए जाने के विरोध में प्रदर्शन का आह्वान किया गया। प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष हरिलाल यादव ने कहा कि गरीबों का नाम जोड़ने का अधिकार ग्रामसभा को दिया जाए। प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्रता सूची में पारदर्शिता लाने, ग्रामसभा की सहमति को अनिवार्य करने तथा मनमानी और दलालों की भूमिका समाप्त करने की मांग उठाई गई है।मुखिया आशीष भट्ट ने कहा कि आवास योजना का लाभ वास्तविक गरीबों और जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाने के लिए ग्रामसभा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। ग्रामसभा में स्थानीय स्तर पर पात्र परिवारों की पहचान और सूची पर चर्चा होने से पारदर्शिता बढ़ सकती है।मुखिया संघ ने आवास योजना में ए. आई मोड , गरीबो की मांग पूरी की जाए, ग्रामसभा को अधिकार दो, आवास दो हर गरीब को, मनमानी और दलाली की भूमिका खत्म करो, ग्रामसभा की अनुमति अनिवार्य करो, पात्रता सूची में पारदर्शिता लाओ, ग्रामसभा की अनदेखी बंद करो , ग्राम सभा की भागीदारी ही असली कुंजी , गरीबो का नाम जोड़ने का ग्राम सभा को अधिकार दो,आदि मांगे को लेकर हाथ मे तख्ती लेकर धरना प्रदर्शन किया ।
0
0
Report

डंपर टक्कर से तीन की मौत, दो घायल; पूरनपुर सडक हादसे में चौंका देने वाला मामला

Pilibhit, Uttar Pradesh:डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत, दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीलीभीत की कोतवाली पूरनपुर क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर तिवारी पेट्रोल पंप से कुछ दूरी पर पिपरिया मोड़ के पास डंपर की टक्कर से कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई।जानकारी के अनुसार उत्तराखंड के सितारगंज थाना क्षेत्र के शक्तिफार्म निवासी साधना गायन अपने देवर तारक, बच्चों खुशबू व सानतुनू और सास के साथ पलिया क्षेत्र में रिश्तेदारी में जा रही थीं। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे उनकी car पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र के पिपरिया मोड़ के पास पहुंची। इसी दौरान सामने से आए डंपर ने car में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में car सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए सीएचसी पूरनपुर भिजवाया। चिकित्सकों ने साधना गायन और उनकी सास को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर हालत में खुशबू को जिला अस्पताल रेफर किया गया। हादसे में कार चालक तारक कार में फंस गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से उसे बाहर निकलवाया, लेकिन उसकी भी मौत हो चुकी थी।सूचना मिलते ही सीओ विधि भूषण मौर्या और कोतवाल पवन पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल भिजवाया है। वहीं पुलिस ने डंपर को पकड़ लिया है जबकि चालक फरार बताया जा रहा है.
0
0
Report
Advertisement

हांसी में भगत सिंह की 119वीं जयंती पर देशभक्ति की लहर दौड़ी

Hansi, Haryana:हांसी हांसी में शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई, शहीद को किया नमन हांसी के शहीद भगत सिंह पार्क में 28 सितंबर को महान स्वतंत्रता सेनानी और क्रांतिकारी शहीद भगत सिंह की 119वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में लोगों ने शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया। शहीद भगत सिंह के अदम्य साहस और क्रांतिकारी विचारों ने स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान युवाओं की पूरी पीढ़ी को प्रेरित किया। देश की आजादी के लिए उन्होंने मात्र 23 वर्ष की आयु में 23 मार्च 1931 को अपने साथियों राजगुरु और सुखदेव के साथ हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था। भगत सिंह का जन्म 28 सितंबर 1907 को अविभाजित पंजाब के लायलपुर जिले के बंगा गांव में एक राजनीतिक रूप से सक्रिय परिवार में हुआ था। उनके विचार और देश के प्रति समर्पण आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत हैं। कार्यक्रम के दौरान सरदार कृष्ण इलावादी ने कहा कि शहीदों की कुर्बानियों के कारण ही आज हम आजादी की खुली हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि देश हमेशा अपने वीर शहीदों का ऋणी रहेगा। वहीं कांग्रेस नेता सुमन शर्मा ने शहीद भगत सिंह को नमन करते हुए कहा कि आज उनके जन्मदिन के अवसर पर उन्हें याद किया गया और उनके विचारों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया। शहीद भगत सिंह का जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाया गया और सभी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। वीना चौधरी प्रदेश महामंत्री भारतीय जनता मजदूर सेल हरियाणा ने कहा कि आज हम जिस खुली हवा में सांस ले रहे हैं, वह इन शहीदों की कुर्बानियों की वजह से संभव हुआ है। शहीद भगत सिंह जैसे वीरों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
0
0
Report

दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल लॉन्च, 50 सेवाओं के साथ एक जगह पर कारोबारियों को सुविधा

New Delhi, Delhi:दिल्ली में आज से उद्योग मित्र पोर्टल का शुभारंभ किया गया है जिस पर सरी उद्योग से रिलेटेड सर्विसेज एक ही जगह पर लोगों को मिलेगी अभी 50 सर्विसेज शुरुआत की जा रही है धीरे-धीरे फिर उसको बढ़कर 100 सर्विस कर दिया जाएगा. दिल्ली के उद्योग मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा की बाइट。 सिरसा।- आज दिल्ली की मुख्यमंत्री ने दिल्ली उद्योग मित्र पोर्टल लॉन्च किया है। एक ही विंडो पर 50 सर्विस मिलेंगे। जल्दी ही 100 सर्विस कर देंगे। अपनी एप्लिकेशन ट्रेक भी कर सकते हैं। सारे काम एक ही पोर्टल पर होंगे। पिछले 50 सालों में दिल्ली में नहीं हुआ। 15 डिपार्टमेंट को ऑनबोर्ड कर दिया गया है। सभी 21 डिपार्टमेंट इसके तहत आएंगे。 सिरसा ने कहा कि बड़े खेद की बात है। इससे पहले कभी हुआ नहीं कि एक विधायक ने वीडियो डाली और मंत्री वहां पहुंचे तो विधायक लोगों को इकट्ठा करके पहुंचे। गुरुद्वारा के गुरु पूरब के लिए सड़क बनाई थी। उस लडके पर 3 महीने पहले भी एक एक्सटोरशन और मारपीट का मामला दर्ज है। अरविंद केजरीवाल ऐसे लोगों का बचाव क्यों कर रहे हैं。 वहां के विधायक ने सड़क के लिए 50 लाख मांगे ऐसी शिक़ायत 27 नवंबर 2026 को दी गई। कंपनी ने शिकायत दी। ये बहुत अच्छी हरक़त नहीं करनी चाहिए।
0
0
Report
Advertisement

झज्जर में SIR मुद्दे पर कांग्रेस का प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका

Jhajjar, Haryana:मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और कथित ‘वोट चोरी’ के मुद्दे को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन झज्जर तक पहुंच गया। सोमवार को झज्जर के राव तुलाराम चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और उनके खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शन में प्रदेश की पूर्व शिक्षा मंत्री एवं झज्जर की विधायक गीता भुक्कल, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रघुवीर सिंह कादयान तथा बादली विधायक कुलदीप वत्स सहित कांग्रेस के अनेक कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शनकारियों ने SIR प्रक्रिया को लेकर सवाल उठाते हुए चुनाव आयोग से पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग की। इस दौरान गीता भुक्कल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गंभीर राजनीतिक आरोप लगाए। उन्होंने आरोप लगाया कि ज्ञानेश कुमार भाजपा के लिए काम कर रहे हैं और उन्हें भाजपा के हाथों की कठपुतली बताया। भुक्कल ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी लंबे समय से मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों और ‘वोट चोरी’ का मुद्दा उठा रहे हैं। भुक्कल ने दावा किया कि SIR के नाम पर देशभर में करीब 14 करोड़ वोट काटे गए हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया में सामने आई रिपोर्टों ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। हालांकि, चुनाव आयोग और उसके अधिकारियों की ओर से इन राजनीतिक आरोपों का अपना पक्ष भी सामने आया है और ‘वोट चोरी’ के आरोपों को आयोग ने खारिज किया है। ‘ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें, गिरफ्तारी हो’ कांग्रेस नेताओं ने प्रदर्शन के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त से इस्तीफा देने की मांग की। भुक्कल ने कहा कि ज्ञानेश कुमार के पास अभी भी एक मौका है कि वह पद से त्यागपत्र दें। उन्होंने यहां तक कहा कि सरकारी गवाह बनने से उनके लिए बचाव का रास्ता निकल सकता है। प्रदर्शनकारियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। कांग्रेस का कहना है कि मतदाता सूचियों में नाम जोड़ने और हटाने की प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी होनी चाहिए तथा SIR को लेकर उठे सवालों की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। गौरतलब है कि हाल के दिनों में कांग्रेस ने CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश के कई हिस्सों में प्रदर्शन किए हैं। हरियाणा में भी कांग्रेस ने चंडीगढ़ में प्रदर्शन करते हुए उनके पद से हटाने और गिरफ्तारी की मांग उठाई थी। SIR को लेकर विवाद उस समय और बढ़ा जब इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट में दावा किया गया कि दो चुनाव आयुक्तों ने पिछले दस महीनों में SIR से संबंधित फैसलों पर कम से कम 14 बार आपत्ति दर्ज की। रिपोर्ट के अनुसार, SIR के तहत 30 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों की ड्राफ्ट मतदाता सूचियों से 13 करोड़ से अधिक नाम हटाए गए थे।
0
0
Report

दुमका में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन

Dumka, Jharkhand:दुमका में केंद्रीय मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस पार्टी ने प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने יज्ञ मैदान के पास स्थित कांग्रेस पार्टी कार्यालय से रैली निकाली और समाहरणालय पहुंचकर उपायुक्त को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि एसआईआर के नाम पर निर्वाचन आयोग की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी का आरोप है कि मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में सहायक की भूमिका निभा रहे हैं। जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार अपने पद से इस्तीफा नहीं देते, तब तक कांग्रेस पार्टी का आंदोलन जारी रहेगा। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ नारेबाजी भी किया।
0
0
Report

केजरीवाल-राहुल के खिलाफ संस्थाओं की गरिमा गिराने के आरोप फिर से उभरे

New Delhi, Delhi:गत 12 वर्ष से पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम से लेकर राज्य विधानसभा तक के चुनाव हार रहे विपक्षी दल पहले ई.वी.एम. हैक के बहाने चुनाव आयोग की छवि धूमिल करना चाहते थे और आज एस.आई.आर. को हथियार बनाना चाह रहे हैं पर वह कभी सफल नही होंगे। देश अभी कांग्रेस द्वारा चुनाव आयुक्त शकधर एवं गिल को उपकृत करने और टी.एन. शेषन को प्रताड़ित करने को भूला नहीं है। मेयर ने कहा है कि "आप" नेता अरविंद केजरीवाल एवं कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा संवैधानिक संस्थाओं की प्रतिष्ठा धूमिल करने का यह कोई पहला मामला नहीं, इन दोनों की यह पुरानी आदत है। अरविंद केजरीवाल जब दिल्ली के मुख्य मंत्री थे तो लोकतंत्र की सबसे पहली संवैधानिक सीढ़ी दिल्ली नगर निगम के फंड्स रोक कर उसे बर्बाद करने की हर संभव कोशिश की और फिर जब 2022 में दिल्ली नगर निगम चुनाव में "आप" सबसे बड़ी पार्टी के रूप में चुनी गई तो लगभग 2 साल नगर निगम का संवैधानिक गठन ना होने देकर अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली नगर निगम की स्वायत्ता को नष्ट किया। महापौर एवं उपमहापौर ने संयुक्त बयान में कहा की कांग्रेस नेता आज एस.आई.आर. को लोकतंत्र के लिए खतरा बता रहे हैं, वह बतायें की उनकी दादी स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी द्वारा लगाये आपातकाल से बड़ा लोकतंत्र पर कोई हमला हो सकता है। प्रवेश वाही ने कहा की गत 12 वर्ष से पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम से लेकर राज्य विधानसभा तक के चुनाव हार रहे विपक्षी दल पहले ई.वी.एम. हैक के बहाने चुनाव आयोग की छवि धूमिल करना चाहते थे और आज एस.आई.आर. को हथियार बनाना चाह रहे हैं पर वह कभी सफल नही होंगे। देश अभी भूला नहीं है की आज चुनाव आयोग पर ऊंगली उठा रही कांग्रेस ने चुनाव आयुक्त पद पर बैठा कर पहले श्री एस.एल. शकधर एवं डा. एम.एस. गिल की शक्तियों का दुरुपयोग करवाया फिर उन्हे रिटायर्मेंट के बाद बड़े पदों से नवाज़ा तो वहीं सख्त चुनाव आयुक्त श्री टी.एन. शेषण को प्रताड़ित करना भूला नहीं है。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top