icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

करौली के कल्याणी क्षेत्र में 60 फीट गहरे कुएं से गाय का सफल रेस्क्यू

Karauli, Rajasthan:करौली में 60 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में गिरी गाय, सिविल डिफेंस टीम ने सुरक्षित निकाला, करौली। कल्याणी क्षेत्र में करीब 50 से 60 फीट गहरे पानी से भरे कुएं में गिरी गाय का सिविल डिफेंस टीम ने सफल रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलते ही सिविल डिफेंस प्रभारी आशीष जैन ने टीम को तत्काल मौके पर रवाना किया। घटनास्थल पर पहुंची टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद गाय को सुरक्षित बाहर निकाला । रेस्क्यू ऑपरेशन में अखलाक अहमद, फरमान खान, अबरार, रहीस बैग और आमिर सहित अन्य जवान मौजूद रहे।
0
0
Report

दौसा के लालसोट में जीप-कार टक्कर: 16 घायल, 8 हायर सेंटर रेफर

Dausa, Rajasthan:जिला दौसा\nकार जीप की आमने-सामने भिड़ंत\n16 लोग घायल, 08 को प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर किया रेफर\nलालसोट थाना क्षेत्र के नगरियावास गांव के पास हुआ हादसा\nजीप लालसोट से गंगापुर सिटी और कार गंगापुर से लालसोट की ओर जा रही थी\nआमने-सामने की भिड़ंत में दोनों वाहनों के उड़े परखच्चे\nनींद की झपकी आने से हादसा होने की जताई जा रही आशंका\nपुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर जांच शुरू की\n\nदौसा जिले के लालसोट थाना क्षेत्र के नगरियावास गांव के समीप अल सुबह जीप और कार में आमने-सामने की भिड़ंत हो गई हादसे में 16 लोग घायल हो गए हादसे की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को लालसोट जिला अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद आठ घायलों को गंभीर हालत में हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया बताया जा रहा है जीप सवार ग्यारह लोग एक धार्मिक आयोजन में शामिल होकर गंगापुर से वापस लौट रहे थे तो वही लालसोट से गंगापुर की तरफ जा रही कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई संभवतया चालक को नींद की झपकी आने से हादसा बताया जा रहा है हालांकि पुलिस जांच के बाद ही हादसे की वजह साफ होगी वही हादसे में क्षतिग्रस्त हुए दोनों वाहनों को पुलिस ने सड़क से हटाकर यातायात सुचारू करवाया
0
0
Report
Advertisement

रतलाम के घाटों पर छठ महापर्व की धूम, सुरक्षा और साफ-सफाई के नए इंतजाम

Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में छठ महापर्व को लेकर प्रशासन और नगर निगम की तैयारियां तेज हो गई हैं। शहर के झाली तालाब और हनुमान तालाब पर नगर निगम द्वारा साफ-सफाई के साथ लाइटिंग की व्यवस्था की गई है, ताकि व्रतधारियों और श्रद्धालुओं को पूजा के दौरान किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। वहीं हनुमान तालाब पर विशेष इंतजाम करते हुए कुछ हिस्से में खुदाई कर कम गहराई वाला स्थान तैयार किया गया है, ताकि छठ पूजा के दौरान श्रद्धालु गहरे पानी में जाने से बच सकें। सुरक्षा को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम भी तैनात रहेगी। इधर, छठ पूजा करने वाले परिवारों ने भी घाटों पर अपनी-अपनी जगह सुरक्षित करना शुरू कर दिया है। कोई घाट की सीढ़ियों पर रंग से अपना नाम लिख रहा है, तो कोई छठ मैया की मिट्टी से स्थापना कर अपनी पूजा की जगह तैयार कर रहा है। मकसद सिर्फ इतना है कि शाम को जब पूरा परिवार पूजा की तैयारी के साथ घाट पहुंचे, तो उनकी जगह सुरक्षित मिले और किसी तरह की परेशानी न हो。
0
0
Report

बस्तर में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान शुरू, 88 केंद्रों पर पंजीकरण

Jagdalpur, Chhattisgarh:जगदलपुर। बस्तर जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का महाअभियान रविवार से शुरू हो गया है, जिले के 88 उपार्जन केंद्रों में कुल 51 हजार 68 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया है, जिनसे 50.44 मीट्रिक टन धान की खरीदी होनी है, पहले दिन 8 केंद्रों में 13 किसानों ने धान बेचा, इनमें 11 टोकन मोबाइल ऐप और 2 टोकन समितियों के माध्यम से जारी हुए हैं। इस वर्ष जिले में 9 नए खरीदी केंद्र भी बनाए गए है, पहले दिन धान खरीदी केंद्रों में किसानों का स्वागत कर एवं छत्तीसगढ़ माई की पूजा अर्चना कर धान खरीदी की विधिवत शुरुआत की गयी।
0
0
Report

एमसीबी जिले में आज से धान खरीदी शुरू, 28 केंद्र और अवैध परिवहन रोकने के कदम

Muju, Jeonbuk State:एमसीबी जिले में आज 15 नवंबर से समर्थन मूल्य पर धान खरीदी शुरू हो गई है। खरीदी व्यवस्था का जायजा लेने कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया है। जिले के 28 धान खरीदी केंद्रों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं, जिनमें 3 नए केंद्र भी शामिल हैं। वहीं मध्य प्रदेश सीमा से अवैध धान परिवहन रोकने के लिए पीवी टीमों की तैनाती की गई है। कलेक्टर ने बारदाना, तौल और भंडारण व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को किसी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए। धान खरीदी में लापरवाही और अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी。
0
0
Report
Advertisement

गंगरार में पंचायती राज चुनाव: नामांकन शुरू, 16 नवंबर को मतदान

Begun, Rajasthan:गंगरार, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के गंगरार क्षेत्र में पंचायती राज चुनाव के तहत पंच एवं सरपंच पदों के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चुनाव मैदान में उतरने वाले प्रत्याशी अपने समर्थकों के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंच रहे हैं। नामांकन प्रक्रिया को लेकर प्रत्याशी और उनके समर्थकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। वहीं, 16 नवंबर को पंच एवं सरपंच पदों के लिए मतदान होना है। ऐसे में प्रत्याशी गांवों में घर-घर पहुंचकर मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं और अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में लगे हैं। चुनाव को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में बैठकों और जनसंपर्क का दौर भी जारी है। मतदान को लेकर ग्रामीणों में भी उत्साह देखा जा रहा है।
0
0
Report

पूर्णिया के 65 घाटों पर छठ पूजा की शानदार تیارियाँ, NDRF तैनाती

Purnia, Bihar:पूर्णिया शहर में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर अच्छी व्यवस्था की गई है। पूर्णिया शहर में 65 छठ घाटों पर छठ महापर्व पूरे हर्ष उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। जहां आज शाम में छठ व्रती डूबते हुए सूर्य को अर्घ देंगे। शहर के सौरा नदी तट पर जिला प्रशासन, नगर निगम और स्थानीय सामाजिक संगठनों के द्वारा साफ-सफाई, बेरीकेटिंग के साथ-साथ हर तरह की तैयारी की गई है। बड़ी संख्या में श्रद्धालु छठ महापर्व मनाने के लिए आते हैं। इसको लेकर जिला प्रशासन के द्वारा NDRF टीम की व्यवस्था की गई है ताकि आपातकाल स्थिति से निपटा जा सके, लाइट और घाट को अच्छी तरह सजाया-संवारा गया है। घाट पर छठ गीत बजाए जा रहे हैं। हर तरफ मनोरम दृश्य देखने को मिल रहा है। पूर्णिया में 400 से अधिक छठ घाटों पर सरकारी स्तर पर पूजा हो रही है। इसके अलावा कई जगह लोग अपने घरों में भी छठ पूजा कर रहे हैं। छठ पूजा की तैयारी और छठ घाट की व्यवस्था को लेकर मजबूत व्यवस्था की गई है। जिला प्रशासन के द्वारा यातायात की भी अच्छी व्यवस्था की गई है ताकि आने-जाने वाले व्यक्ति एवं वाहन को कोई और सुविधा न हो।
0
0
Report

AAP declares BB Vaninder Kaur Luuba as candidate from Shutarana

Patran, Punjab:पातड़ां से सतपाल गर्ग। स्टोरी। बीबी वनिंदर कौर लूंबा को टिकट मिलने पर आप कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर, अनाज मंडी पातड़ां में आप उम्मीदवार बीबी वनिंदर कौर लूंबा के पति डीटीओ करन सिंह को किया सम्मानित, पार्टी सुप्रीमो और मुख्यमंत्री का किया धन्यवाद, हल्का शुतराना से खुलेगा खाता, एंकर. आम आदमी पार्टी की ओर से विधानसभा चुनाव के लिए हलका शुतराणा से बीबी वनिंदर कौर लूंबा को उम्मीदवार घोषित किए जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खुशी की लहर है. टिकट मिलने की खुशी में हलके में विभिन्न स्थानों पर बीबी लूंबा को बधाइयां देने के साथ सम्मानित किया जा रहा है. इसी कड़ी में अनाज मंडी पातड़ां में सम्मान समारोह आयोजित किया गया. इस दौरान बीबी वनिंदर कौर लूंबा के पति एवं डीटीओ करण सिंह को सम्मानित किया गया. इस मौके पर मार्केट कमेटी पातड़ां के चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़, नगर कौंसिल पातड़ां के पूर्व प्रधान प्रेम गुप्ता सहित पार्टी के अन्य नेता और कार्यकर्ता मौजूद नेताओं ने कहा कि बीबी वनिंदर कौर लूंबा को टिकट मिलने से हलके के लोगों में उत्साह का माहौल है. गांवों और शहरों में जहां भी बीबी लूंबा या डीटीओ करण सिंह जा रहे हैं, वहां लोग उनका गर्मजोशी से स्वागत कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी हाईकमान ने लोगों की भावनाओं और सर्वेक्षणों को ध्यान में रखते हुए बीबी लूंबा पर भरोसा जताया है. महिंगा सिंह बराड़ ने पार्टी हाईकमान का जताया आभार. मार्केट कमेटी के चेयरमैन महिंगा सिंह बराड़ ने पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान और पार्टी की समूची लीडरशिप का धन्यवाद करते हुए कहा कि बीबी लूंबा ईमानदार और लोगों से जुड़ी हुई शख्सियत हैं. हलके के लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं. उन्होंने कहा कि पातड़ां में अनाज मंडी बनाने की मांग को पूरा करने के लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं. इसके लिए जमीन की उपलब्धता को लेकर बैठकें जारी हैं. उन्होंने उम्मीद जताई कि चुनाव आचार संहिता लागू होने से पहले इस संबंध में कोई ठोस समाधान निकल सकता है. यदि कोई कमी रह जाती है तो आगामी कार्यकाल में अनाज मंडी बनाने के प्रयास किए जाएंगे. बीबी लूंबा को मिल रहा लोगों का प्यार और समर्थन : प्रेम गुप्ता नगर कौंसिल पातड़ां के पूर्व प्रधान प्रेम गुप्ता ने कहा कि पार्टी हाईकमान ने बीबी वनिंदर कौर लूंबा और डीटीओ करण सिंह के पुराने कार्यों तथा लोगों के बीच उनकी छवि को देखते हुए यह फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि बीबी लूंबा हलके की सेवा कर चुकी हैं और आज भी लोग उन्हें प्यार और सम्मान देते हैं। उन्होंने दावा किया कि बीबी लूंबा हलका शुतराणा से बड़े अंतर से जीत हासिल करेंगी और क्षेत्र के विकास को नई दिशा देंगी. नेताओं ने कहा कि हलका शुतराणा में विकास कार्य करवाना, लोगों की बुनियादी मांगों को पूरा करना, स्वच्छ और पारदर्शी प्रशासन देना उनकी प्रमुख प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से एकजुट होकर चुनाव प्रचार में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की. नेताओं ने यह भी कहा कि पार्टी में किसी प्रकार की गुटबाजी नहीं है और सभी कार्यकर्ताओं की ओर से सकारात्मक समर्थन मिल रहा है. पार्टी नेतृत्व की ओर से जताए गए विश्वास पर खरा उतरने के लिए सभी नेता और कार्यकर्ता मिलकर काम करेंगे. बाईट डीटीओ करन सिंह बाईट चेयरमैन महिगां सिंह बराड़ बाईट पुर्व प्रधान नगर कौंसिल प्रेम गुप्ता
0
0
Report
Advertisement

पटना के घाटों पर छठ महापर्व रोशनियाँ JP गंगा सेतु से दीघा गोलंबर तक जलवे

Noida, Uttar Pradesh:ये चार अलग-अलग तस्वीरें पटना के गंगा किनारे की हैं, जहां छठ के मौके पर रंग-बिरंगी रोशनी से सराबोर मनमोहक नजारा दिख रहा है, जेपी गंगा सेतु से लेकर मरीन ड्राइव और दीघा गोलंबर तक आस्था और रोशनी का संगम दिख रहा है पहली तस्वीर जेपी सेतु की है, जहां लेजर लाइटों की जगमगाहट ने पूरे पुल को रोशनी से नहा दिया है। प्रशासन की इस भव्य लाइटिंग से नदी के ऊपर अद्भुत नजारा दिख रहा है। दूसरी तस्वीर में देखिए पटना का मरीन ड्राइव, जहां श्रद्धालुओं के लिए भव्य स्वागत गेट और चमचमाती लेजर लाइटें सरकार की ओर से लगवाई गई हैं। तीसरा वीडियो दीघा घाट का है, जहां आसमान में बिखरती लेजर शो की किरणें छठ महापर्व की उमंग में चार चांद लगा रही हैं। चौथा वीडियो जेपी गंगा पथ के दीघा गोलंबर का है, जहां पूरा चौराहा रंग-बिरंगी रोशनी और कलरफुल डेकोरेशन से पूरी तरह सराबोर नजर आ रहा है। चारों तरफ की गई इस आकर्षक सजावट और ट्रैफिक व्यवस्था के बीच पूरे इलाके में आस्था और लोकसंस्कृति का अद्भुत संगम दिख रहा है। पटना की भव्य सजावट, जगमग लाइटिंग और सरकार की तैयारियों के ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं—आस्था के साथ-साथ पटना नगर निगम के इस अद्भुत इंतजाम को लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
0
0
Report

पंचकुला में श्री कृष्ण कृपा धाम का शिलान्यास, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया उद्घाटन

Panchkula, Haryana:पंचकूला पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पंचकूला में श्री कृष्ण कृपा धाम का शिलान्यास किया। पंचकूला के सेक्टर-27 में श्री कृष्ण कृपा धाम में आज भव्य कार्यक्रम किया गया है, जिसमें जनजातीय गौरव दिवस पर भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी मनाई जा रही है। कार्यक्रम में भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष, त्याग और देश की आजादी में उनके योगदान को याद किया गया। श्री कृष्ण कृपा धाम के शिलान्यास को पंचकूला में धार्मिक और आध्यात्मिक गतिविधियों के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
0
0
Report
Advertisement

लखीसराय के छठ घाट आज तीसरे दिन: साफ-सफाई के साथ अर्घ्य का महोत्सव

Lakhisarai, Bihar:लखीसराय। लोक आस्था के महापर्व छठ का आज तीसरा दिन है, आज अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्धय दिया जायेगा। जिसको लेकर छठ घाट सज-धज कर तैयार है। सभी छठ घाट पर पूजा समिति और नगर परिषद के द्वारा छठ घाट पर साफ-सफाई, चेजिंग रूम, बाच टावर, लाइटिंग, सीसीटीवी कैमरे का व्यवस्था की गई है। पचना रोड़ स्थित किऊल नदी छठ घाट पर खुद नगर सभापति अरविंद पासवान तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने बताया कि नगर परिषद क्षेत्र में कुल 47 छठ घाट पर साफ-सफाई के साथ सभी तैयारी कर ली गई है। सभी छठ घाट पूरी तरह से तैयार है। वहीं छठ पूजा समिति के लोग भी नगर परिषद और जिला प्रशासन को धन्यवाद दे रहे हैं। बाइट - अरविंद पासवान, नगर परिषद सभापति, लखीसराय। बाइट - अभिषेक पटेल, छठ पूजा समिति, पचना रोड़ छठ घाट। बाइट - गौतम मंडल, वार्ड पार्षद। लखीसराय से राज किशोर मधुकर की रिपोर्ट।
0
0
Report

दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर ट्रक में आग, गैस सिलेंडर से बड़ा हादसा टला

Ghaziabad, Uttar Pradesh:दिल्ली-हापुड़ एक्सप्रेसवे पर डासना ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे के पास सामान से भरे एक ट्रक में अचानक आग लग गई। ट्रक में आग लगने से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन कोतवाली और स्वदेशी कंपाउंड से एक-एक फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और आग बुझाने में जुट गए। ट्रक संख्या UP-15-FT-0715 दिल्ली से मुरादाबाद जा रहा था। इसमें तिरपाल, गीजर, इलेक्ट्रिकल सामान, खिलौने और अन्य घरेलू उपयोग की वस्तुएं भरी हुई थीं। ट्रक के दोनों तरफ सीएनजी सिलेंडर लगे होने के कारण आग फैलने और बड़े हादसे का खतरा बना हुआ था। फायर कर्मियों ने तत्काल होज पाइप की मदद से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की और कुछ ही देर में आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। टीम ने दोनों सीएनजी सिलेंडरों को आग की चपेट में आने से सुरक्षित बचा लिया। फिलहाल मौके पर कूलिंग की कार्रवाई की गई। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई। फायर विभाग की तत्परता से संभावित बड़ा हादसा टल गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top