821101
बिहार के नुआंव में युवक पर धारदार हथियार से हुआ हमला
Bhabua, Bihar:नुआंव जयसवाल हाई स्कूल के पास एक युवक पर धारदार हथियार से हमला हुआ। सूचना के अनुसार देउरिया गांव के 14 वर्षीय बच्चे पर ट्यूशन से लौटते समय एक युवक और उसके तीन साथियों द्वारा धारदार हथियार और अपने कड़े से उसको घायल किया गया। वहीं यह घटना एक लड़की से छेड़छाड़ की शिकायत के बाद हुई। साथ ही घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
राजगढ़ में कांग्रेस ने हर वार्ड से प्रत्याशी उतारने की घोषणा की
Rajgarh, Rajasthan:राजगढ़ में कांग्रेस की चुनावी तैयारियां तेज, हर वार्ड में प्रत्याशी उतारने का ऐलान राजगढ़ (अलवर)। आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज चुनावों को लेकर नगर कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक मित्र विहार कॉलोनी स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में राजगढ़-लक्ष्मणगढ़ विधायक मांगीलाल मीणा मौजूद रहे। बैठक के दौरान संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रत्येक वार्ड में डोर-टू-डोर संपर्क कर कांग्रेस सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाएं। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर चुनाव में जुटने और जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लेने को कहा गया। नेताओं ने स्पष्ट किया कि नगर निकाय चुनाव में हर वार्ड से कांग्रेस प्रत्याशी उतारा जाएगा और टिकट पार्टी के समर्पित कार्यकर्ताओं को ही दिया जाएगा। इस दौरान नगर पालिका पर पिछले पांच वर्षों में विकास कार्य नहीं होने के आरोप भी लगाए गए। बैठक को जिलाध्यक्ष प्रकाश गंगावत, अलवर जिला सह-प्रभारी माया सुवालका, जिला प्रभारी योगेश मेहता और कठूमर प्रभारी सुरेश पुछड़ी सहित कई पदाधिकारियों ने संबोधित किया। बाइट्स प्रकाश गंगावत (सफेद गमछा गले में ) बाइट:मांगेलाल मीणा , विधायक राजगढ(कलर गमछा) बाइट:माया सुवालका , जिला सह प्रभारी इस मौके पर नगर कांग्रेस अध्यक्ष जगदीश सैनी, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट शिव सहाय मीणा, देवराज चेयरवाल, अशोक चाणक्य, मुंशीलाल भंडोडी, जगदीश सारसर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
करौली में महिला सुरक्षा लीग: 16-20 अगस्त को होगी महिला कबड्डी पुलिस लीग
Karauli, Rajasthan:महिला सुरक्षा अभियान के तहत करौली में 16 से 20 अगस्त तक होगी महिला कबड्डी पुलिस लीग, जिला करौली आशीष चतुर्वेदी एंकर इंट्रो - महिला सुरक्षा, जागरूकता और सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से करौली पुलिस ने जिले में महिला सुरक्षा संकल्प अभियान चलाया। अभियान के तहत महिला पुलिसकर्मियों के लिए जागरूकता बैठक और आत्मरक्षा प्रशिक्षण आयोजित किया गया। इसी दौरान महिला पुलिसकर्मियों के सुझाव पर 16 से 20 अगस्त तक जिला मुख्यालय पर महिला कबड्डी पुलिस लीग आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में जिले के सभी पुलिस थानों की टीमों के साथ छात्राएं और महिलाएं भी भाग लेंगी। पुलिस अधीक्षक लोकेश सोनवाल के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में महिला सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में महिला पुलिसकर्मियों को जेंडर सेंसिटाइजेशन, राजकॉप सिटिजन ऐप, कालिका पेट्रोलिंग यूनिट, महिला बीट अधिकारी योजना, महिला हेल्पलाइन 1090, वन स्टॉप सेंटर, पॉक्सो एक्ट, जेजे एक्ट, पॉश एक्ट, एसएचई-बॉक्स, साइबर सुरक्षा और आत्मरक्षा जैसे विषयों की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाने तथा समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया। साथ ही महिला अपराधों की रोकथाम और जरूरतमंद महिलाओं को त्वरित सहायता उपलब्ध कराने के लिए पुलिस की विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी भी साझा की गई। बैठक के दौरान महिला पुलिसकर्मियों ने महिला कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित करने का प्रस्ताव रखा, जिसे तत्काल स्वीकार कर लिया गया। प्रतियोगिता का आयोजन 16 से 20 अगस्त तक जिला मुख्यालय पर होगा। इसमें जिले के 21 पुलिस थानों, यातायात इकाइयों और पुलिस अधीक्षक कार्यालय सहित कुल 24 टीमें भाग लेंगी। विजेता टीमों को सम्मानित भी किया जाएगा।0
0
Report
छुईखदान नाबालिग से दुष्कर्म: पुलिस ने मुख्य आरोपी भुवन जोशी गिरफ्तार
Khairgarh, Uttar Pradesh:छुईखदान नाबालिग लड़की से दुष्कर्म के मामले में छुईखदान पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी भुवन जोशी (50) को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता की शिकायत पर 31 जुलाई को मामला दर्ज किया गया था, जिसके बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को 1 अगस्त को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। न्यायालय के आदेश पर आरोपी को न्यायिक रिमांड में उपजेल सलोनी भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं तथा पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है。0
0
Report
Advertisement
बैतूल में गेहूं विवाद की हत्या: पिता को उम्रकैद, बच्चों ने गवाही दी
Betul, Madhya Pradesh:बैतूल से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता को अपनी ही पत्नी की हत्या के जुर्म में उम्रकैद की सजा सुनाई गई है और इस केस की सबसे बड़ी कड़ी बने उसके अपने ही मासूम बेटे। दरअसल गेहूं बेचने को लेकर हुए विवाद ने ऐसा खौफناک रूप ले लिया कि आरोपी पति ने गुस्से में आकर अपनी तीन महीने की गर्भवती पत्नी पर डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया,जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। Hairan करने वाली बात ये है कि यह पूरी वारदात 10 से 14 साल के दो बेटों के सामने हुई,जिन्होंने हिम्मत दिखाते हुए कोर्ट में अपने पिता के खिलाफ गवाही दी। घटना के बाद घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तत्काल आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। मामले की सुनवाई के दौरान बच्चों की गवाही,मेडिकल रिपोर्ट और अन्य सबूतों को मजबूत मानते हुए अदालत ने आरोपी पिता को आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई है।0
0
Report
जम्मू-कश्मीर आतंकी हमले में दीपक रात्रे की मौत, घर बना सपना अधूरा
Sakti, जम्मू कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले में मजदूर दीपक रात्रे की मौत हो गई है. गृह ग्राम सक्ती जिले के बुंदेली में आधे अधूरे घर को पूरा करने के लिए धनराशि इकट्ठा करने के लिए रोजी मजदूरी करने जम्मू कश्मीर गया था, ताकि वहां से अच्छी खासी राशि इकट्ठा कर अपने घर बनाने का सपना पूरा कर सके, लेकिन आतंकवादियों की कायराना हरकत ने दीपक रात्रे के सपना और उसके घर दोनों को पूरा नहीं होने दिया उसकी जिंदगी समाप्त हो गई। दीपक रात्रे के पीछे उसकी मां पत्नी छोटा बच्चा और विकलांग भाई है जो की मजदूरी करने के लायक नहीं है, जाहिर सी बात है अब सपने सपने अधूरे और घर अधूरा दोनों कैसेपूरे होंगे?0
0
Report
छतरपुर के निजी हॉस्टल में तीन बच्चों की फरاري, परिजनों ने लापरवाही के आरोप
Chhatarpur, Madhya Pradesh:छतरपुर के निजी हॉस्टल में तीन बच्चों की फरारी, परिजनों ने लापरवाही के आरोप0
0
Report
Advertisement
मुजफ्फरपुर में रास्ता विवाद पर दो पक्षों में जमकर मारपीट, घायल
Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर में रास्ता विवाद के बीच दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई. महादलित बस्ती के लोगों के रास्ते को अवरुद्ध किए जाने के आरोप हैं. पुलिस मौके पर पहुंची तो दोनों पक्षों ने हमला कर दिया और कई लोग घायल हुए. एक घायल महादलित महिला ने थाना में शिकायत दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है. घटना सकरा थाना क्षेत्र के रामपुर कृष्णा पंचायत के हरिपुर कृष्णा गांव की है. दबंगों ने महादलित समाज के बस्ती के लोगों के रास्ते को बार-बार अवरुद्ध किया गया था. शिकायत के लिए जाने पर मारपीट शुरू हो गई और धारदार हथियार से जानलेवा हमला करने का भी आरोप है. सुरक्षा के लिए डायल 112 टीम मौके पर थी; आगे की जांच जारी है.0
0
Report
मनाली में व्यास नदी के बीच विशाल चट्टान तोड़ने, नियंत्रित ब्लास्ट से खतरा टला
Kullu, Himachal Pradesh:मनाली में विशाल चट्टान पर ब्लास्टिंग, टला बड़ा खतरा व्यास नदी का बहाव सुरक्षित करने की कवायद मनाली में ब्लास्ट से तोड़ी जा रही विशाल चट्टान बाढ़ के खतरे से बचाव, मनाली में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई व्यास नदी के बीच फंसी चट्टान पर चला ब्लास्ट मनाली में व्यास नदी के बीचों-बीच पिछले साल आ गिरी विशाल चट्टान को हटाने का काम शुरू हो गया है। मानसून के दौरान बाढ़ के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन पिछले दो दिनों से नियंत्रित ब्लास्टिंग कर इस चट्टान को तोड़ रहा है। इससे व्यास नदी का प्राकृतिक बहाव सुचारु होगा और रिहायशी इलाकों के साथ-साथ वन विहार के जंगल को भी संभावित नुकसान से बचाया जा सकेगा। आपको बता दें कि पिछले साल मानसून के दौरान भारी बारिश और बाढ़ के चलते यह बड़ी चट्टान ढलान से खिसक कर व्यास नदी के बीचो-बीच आ गई थी जिसकी वजह से व्यास नदी का पानी एक तरफ घने जंगल और दूसरी तरफ रिहाईश इलाकों की तरफ मुड़ने का खतरा लगातार बढ़ रहा था जिसकी वजह से मनाली प्रशासन द्वारा कंट्रोल ब्लास्टिंग की जा रही है ताकि इस पत्थर को तोड़ने के बाद व्यास नदी का बहाव अपने पुराने कोर्स की तरफ बहता रहे।आइए दिखाते हैं ब्लास्टिंग की ताज़ा तस्वीरें。 R-ब्लास्टिंग की तस्वीरें0
0
Report
हनुमानगढ़: नकली नोट गैंग गिरफ्तार, पुलिस ने एक आरोपी हिरासत में लिया
Hanumangarh, Rajasthan:हनुमანगढ़: ज़ी न्यूज़ फिर बना पीड़ित की आवाज़। जाली नोट मामले में खबर के बाद हरकत में आई जंक्शन पुलिस। एक आरोपी को हिरासत में लिया गया है; पुलिस परिवादी से संपर्क करने में जुटी है। हिरासत में लिए गए व्यक्ति से जाली नोट गैंग के बारे में पूछताछ हो रही है। सबसे पहले ज़ी मीडिया ने खबर दिखाई थी। गैंग भोले-भाले लोगों को फँसाकर जाली नोट थमा देती थी। एसपी बी आदित्य ने कहा अपराध चाहे अपराधी कैसे भी हों पुलिस से नहीं बचेगा। आगे कहा गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी भी की जाएगी।0
0
Report
Advertisement
हमीरपुर में घरेलू कलह से महिला ने फाँसी लगा आत्महत्या, जांच जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर: अज्ञात कारणों के चलते महिला ने फाँसी लगाकर आत्महत्या, अस्पताल ले जाने पर चिकित्सक ने महिला को मृत घोषित किया, पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा, महिला के मौत के कारणों की जाँच में जुटी पुलिस, परिजनों द्वारा चिकित्सक को दी गई जानकारी के मुताबिक पति से आपसी कहासुनी के बाद फाँसी पर झूली महिला, सदर कोतवाली क्षेत्र के हेलापुर इलाके की घटना।0
0
Report
सल्ट विधायक पर अभद्र व्यवहार के आरोप, वीडियो विवाद बढ़ा
Almora, Uttarakhand:Devendra Singh Almora Anchor - स्याल्दे ब्लॉक के मालीखेत में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर के दौरान सल्ट विधायक महेश जीना पर उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) के सोशल मीडिया प्रभारी भूपेंद्र सिंह मनराल ने अभद्र व्यवहार, गाली-गलौज और धमकी देने का आरोप लगाया है। मनराल का कहना है कि सोशल मीडिया पर क्षेत्रीय समस्याओं से जुड़े वीडियो को लेकर नाराज विधायक ने सार्वजनिक रूप से उन्हें 'अच्छी वीडियो बनाकर डाला कर, बहुत चर्बी चढ़ गई है, उतार दूँगा' कहा। उनका यह भी आरोप है कि घटना का वीडियो बना रहे ग्राम प्रधान रविंद्र नेगी का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। शिविर के बाद ग्रामीणों के साथ विधायक से बात करने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने मिलने नहीं दिया। मामले में उन्होंने देघाट थाना और उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है。0
0
Report
जाली नोट गैंग के पर्दाफाश के बाद जंक्शन पुलिस ने एक आरोपी डिटेन किया
Noida, Uttar Pradesh:Hanumangarh : ज़ी न्यूज़ फिर बना पीड़ित की आवाज, जाली नोट मामले में खबर के बाद हरकत में आई जंक्शन पुलिस, एक व्यक्ति को डिटेन करने की सूचना, पुलिस परिवादी से भी सम्पर्क करने में जुटी, डिटेन व्यक्ति से जाली नोट गैंग के बारे में की जा रही पूछताछ, सबसे पहले ज़ी मीडिया ने दिखाई थी खबर, गैंग भोले भाले लोगो को फांसकर थमा देती थी जाली नोट, एसपी बी आदित्य बोले अपराध और अपराधी कैसा भी हो पुलिस से नहीं पाएगा बच, आगे बोले गैंग से जुड़े अन्य सदस्यों की भी करेंगे गिरफ्तारी0
0
Report
Advertisement
अलवर में क्रेन हादसा: युवक की मौत, तीन दिन बाद पहचान
Alwar, Rajasthan:अलवर में क्रेन की टक्कर से युवक की मौत, 3 दिन बाद हुई पहचान अलवर के सदर थाना क्षेत्र स्थित चिकानी के पास बिजली विभाग की क्रेन गाड़ी से हुए सड़क हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया था। तीन दिन बाद मृतक की पहचान अशोक जाटव पुत्र भागचंद जाटव निवासी उदपूरी, बडौदामेव के रूप में हुई। पुलिस की सूचना पर परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। गोविंदगढ़ के डिप्टी प्रधान मोहन लाल के अनुसार, अशोक जाटव निर्माणाधीन मकानों पर सेंटरिंग का काम करता था और किशनगढ़बास में एक साइट पर काम करने गया था। इसी दौरान चिकानी के पास यह हादसा हो गया। बाइट:परिजन बताया गया कि हादसे के समय अशोक अकेला था, जिसके कारण उसकी तुरंत पहचान नहीं हो सकी। मृतक की पत्नी उसे छोड़कर जा चुकी थी और वह मानसिक तनाव में भी रहता था। उसकी एक बेटी है, जो उसकी मां के साथ रहती है। फिलहाल पुलिस हादसे में शामिल वाहन की तलाश में जुटी हुई है。0
0
Report
कांग्रेस बैठक में हंगामा, मुस्लिम प्रतिनिधियों ने उपेक्षा-भेदभाव के आरोप लगाए
Karauli, Rajasthan:कांग्रेस की बैठक में हंगामा, उपेक्षा और भेदभाव के आरोप, जिला करौली पंचायती राज और निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर आयोजित जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक शनिवार को हंगामेदार रही। बैठक के दौरान मुस्लिम समाज के प्रतिनिधियों ने विधायक पर विकास कार्यों में उपेक्षा और भेदभाव के आरोप लगाए। वहीं जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्यकारिणी के गठन में अनदेखी करने का आरोप भी लगाया गया। विवाद बढ़ने पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए। स्टेशन Road स्थित पत्थर वालों की धर्मशाला में आयोजित बैठक में आगामी पंचायती राज एवं निकाय चुनाव की रणनीति पर चर्चा की जानी थी। बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष घनश्याम महर, जिला प्रभारी चतर सिंह बांसड़ा, विधानसभा प्रभारी रवि गुर्जर, विधायक अनीता जाटव सहित पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे। बैठक के दौरान मुस्लिम समाज के कुछ प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि विकास कार्यों की अनुशंसा में उनके क्षेत्र की उपेक्षा की जा रही है। साथ ही जिला कांग्रेस अध्यक्ष पर कार्यकारिणी के गठन में भी भेदभाव और अनदेखी के आरोप लगाए गए। आरोपों को लेकर माहौल गर्मा गया और बैठक में तीखी नोकझोंक शुरू हो गई। हंगामा बढ़ने पर कई वरिष्ठ पदाधिकारी बैठक बीच में ही छोड़कर रवाना हो गए। हालांकि, बाद में पार्टी नेताओं ने कार्यकर्ताओं से संयम बनाए रखने और संगठन की मजबूती के लिए एकजुट होकर कार्य करने की अपील की। बैठक का उद्देश्य आगामी स्थानीय निकाय और पंचायती राज चुनावों की रणनीति तैयार करना था, लेकिन आरोप-प्रत्यारोप और हंगामे के कारण संगठनात्मक मुद्दे चर्चा का केंद्र बन गए।0
0
Report
भजनलाल शर्मा का आरोप-गहलोत शासन में भ्रष्टाचार, युवाओं को धोखा
Udaipur, Rajasthan:उदयपुर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यहां राज्य स्तरीय वन महोत्सव को सम्बोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा आप जादूगर हैं। कांग्रेस के लोग भी कहते हैं कि वे हेरा फेरी अच्छी करते हैं। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के समय में रोडवेज के कर्मचारियों को 8 से 9 महीने में तनख्वाह मिलती थी। लेकिन आज सभी को समय पर पेंशन और तनख्वाह दी जा रही है। राजस्थान में आज जब भी कोई अच्छा काम होता है तो उनको अपनी पुरानी बातें याद आती हैं। उनके समय में ट्रांसफरों और विकास के कामों में भ्रष्टाचार चलता था। राजस्थान की जनता जानती आप की सरकार के मंत्री और अधिकारी जेल में हैं। उन्होंने भ्रष्टाचार किया तो जेल की सलाखों में हैं। इन लोगों ने युवाओं को धोखा दिया था। लेकिन हमारी सरकार युवाओं को लगातार नियुक्ति पत्र दे रही है। हमने ढाई साल में 1.78 लाख युवाओं को नियुक्तियां दी हैं। पूर्व मुख्यमंत्री को बताना चाहिए कि उन्होंने अपने शासनकाल में इतने समय में कितनी नियुक्तियां दी। हमारी सरकार लगातार भर्तियां निकाल रही है। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद डोटासरा का जवाब देना चाहिए था लेकिन वे बातों को दूसरी तरफ घुमा रहे हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता ने हमें बहुमत दिया। हम एक-एक वायदे को पूरा कर रहे हैं। राजस्थान में तेजी से विकास हो रहा है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में करोड़ों रुपये के काम हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारा विकास का विजन है। इसलिए किसान, महिला, युवा, और मजदूर के कल्याण के लिए काम कर रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में राजस्थान विकास की दौड़ में सबसे आगे है।0
0
Report
Advertisement
