821101
चैनपुर के खेत विवाद में युवक पर हुआ जानलेवा हमला
Bhabua, Bihar:चैनपुर में गाजीपुर बाहा के पास एक व्यक्ति पर जानलेवा हमला हुआ था।सूचना के अनुसार भदौरा गांव के 35 वर्षीय युवक को खेत में धान का बिचड़ा डालते समय चार लोगों द्वारा पकड़कर बुरी तरह पीटा गया था। साथ ही यह हमला चार महीने पुराने पटवन विवाद से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है। घायल को पहले चैनपुर CHC और फिर भभुआ सदर अस्पताल रेफर किया गया था और अब पुलिस मामले की जांच भी कर रही है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
हरदा के टिमरनी में ट्रक पलटा, मक्का की खेप बची, नहीं हुआ बड़ा नुकसान
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा जिले के टिमरनी मंडी नाके के पास बड़ा सड़क हादसा टला।बाल बाल ड्राइवर, मक्का की उपज से भरा ट्रक अचानक सड़क पर पलटा। मक्का से भरा ट्रक सड़क पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।गनीमत रही कि इस घटना में कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। हादसे में जनहानि की सूचना नहीं है। घटना टिमरनी थाना क्षेत्र की बताई जा रही है。0
0
Report
जेतपुर डंपर की टक्कर से बाइक सवार की मौत; परिवार ने लापरवाही का आरोप
Jetpur, Gujarat:રાજકોટ, જેતપુરના ભીડભંજન રોડ પર ડમ્પરની ટક્કરે બાઈકચાલકનું मौत, જેતપુરથી ચારણ સમઢiyakા 大发娱乐િસ તેના વિસ્તારમાં રહેતા બાઈકચાલકને ડમ્પરે મારી ટક્કર, અકireoમાં બાઈકચાલક વિપુલ પરમાર (ઉં.વ. 37) ગંભીર રીતે ઇજાગ્રસ્ત થતા मौत નીપજ્યું, 108 મારફતે ઇજાગ્રસ્તને સરકારી હોસ્પિટલ ખસેડાયો, જ્યાં તબીબે মৃত જાહેર કર્યો, 108 અને 112ની કામગીરી સામે મૃત્યકના પરિવારજનોએ ગંભીર બેદરકારીના આક્ષેપ કર્યા, 108 અને 112 ઘટનાસ્થળે આવી ગયા હોવા છતાં એક કલાક સુધી સારવાર માટે ન લઈ ગયાનો પરિવારનો આરોપ, 108 અને 112 સામે કાર્યવાહી નહીં થાય ત્યાં સુધી મૃતદેહ સ્વીકારવાનો પરિવારજનોનો ઇન્કાર, વિપુલ પરમારના મોતથી પરિવારમાં શોકનો માહોલ0
0
Report
विदिशा: नशे के इंजेक्शन से मौत, तीन आरोपियों पर गैर-इरादतन हत्या का मामला
Vidisha, Madhya Pradesh:नशे का इंजेक्शन बना मौत की वजह, तीन आरोपियों पर गैर इरादतन हत्या का केस विदिशा में नशीले पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। नशे के इंजेक्शन उपलब्ध कराने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया है। दरअसल, सितंबर महीने में नशे के सेवन से 26 वर्षीय युवक आदर्श मालवीय की मौत हो गई थी। मामले की मर्ग जांच में सामने आए तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने यह कार्रवाई की है। आरोपियों के कब्जे से 230 एमएल एविल इंजेक्शन भी जब्त किया गया है। वीओ-1: पूरा मामला थाना कोतवाली क्षेत्र का है। 25 सितंबर को श्रद्धानंद पथ निवासी 26 वर्षीय आदर्श मालवीय की आकस्मिक मृत्यु हुई थी। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। जांच में सामने आया कि आदर्श स्मैक उपलब्ध नहीं होने के कारण एविल इंजेक्शन में अल्प्राजोलम दवा मिलाकर नशा करता था। पुलिस जांच में नशीले पदार्थ उपलब्ध कराने वाले लोगों की भूमिका भी सामने आई। वीओ-2: पुलिस के मुताबिक, भोपाल के तीन मेडिकल स्टोर से बिना डॉक्टर की पर्ची के दवाइयां बेचे जाने की भी पुष्टि हुई। वहीं नशीले पदार्थ उपलब्ध कराने के मामले में भोपाल निवासी फराज अहमद, सोहेल और साजिद को आरोपी बनाया गया है। पुलिस ने तीनों के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत गैर इरादतन हत्या का अपराध दर्ज कर 29 अक्टूबर को गिरफ्तार किया। आरोपियों से कुल 230 एमएल एविल इंजेक्शन जब्त किया गया है। मामले में अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।0
0
Report
Advertisement
शाजापुर में दशहरा-नवरात्रि के स्वागत गेट न हटने से ट्रैफिक बाधित
Shajapur, Madhya Pradesh:शाजापुर शहर में दशहरा और नवरात्रि पर्व को बीते कई दिन हो चुके हैं, लेकिन पर्व के दौरान लगाए गए स्वागत गेट अब तक नहीं हटाए गए हैं। फव्वारा चौक और बस स्टैंड के समीप सड़क पर बनाए गए ये गेट अब राहगीरों और वाहन चालकों के लिए परेशानी का कारण बन रहे हैं। सड़क के बड़े हिस्से को घेरकर बनाए गए गेटों के कारण यहां जाम की स्थिति निर्मित हो रही है। विशेषकर चार पहिया वाहनों को निकलने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। फव्वारा चौक पर दशहरा उत्सव समिति के पदाधिकारियों के स्वागत के लिए गेट लगाया गया था, जबकि बस स्टैंड के समीप नवरात्रि पर्व के दौरान स्वागत गेट बनाया गया था। पर्व समाप्त होने के बाद भी इन्हें नहीं हटाया गया। बस स्टैंड पर दिनभर बसों की आवाजाही बनी रहती है। ऐसे में सड़क पर लगे गेटों के कारण बसों को आने-जाने में भी परेशानी हो रही है। वहीं, आम वाहन चालकों को भी संकरी सड़क से निकलने के लिए मशक्कत करनी पड़ रही है। शहरवासियों का कहना है कि बिना अनुमति लगाए गए स्वागत गेट और जगह-जगह लगे अवैध फ्लेक्स यातायात में बाधा बन रहे हैं। पर्व के दौरान अस्थाई रूप से लगाए गए गेटों को आयोजन समाप्त होते ही हटाया जाना चाहिए, ताकि आमजन को परेशानी न हो। इसके बावजूद जिम्मेदारों द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं किए जाने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। गौरतलब है कि शहर के प्रमुख मार्गों और चौराहों पर बड़ी संख्या में फ्लेक्स और अस्थाई प्रचार सामग्री लगी हुई है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ शहर की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। नगरपालिका कर रही कार्रवाई इस संबंध में नगरपालिका सीएमओ भूपेन्द्र कुमार दीक्षित ने बताया कि नगरपालिका द्वारा शहर में लगे फ्लेक्स और अन्य प्रचार सामग्री को हटाने की कार्रवाई की जा रही है।0
0
Report
मुंगेर यूनिवर्सिटी में ICMSC-2026: गणित और वैज्ञानिक कंप्यूटेशन पर सम्मेलन शुरु
Munger, Bihar:मुंगेर : मुंगेर विश्वविद्यालय के स्नातकोत्तर गणित विभाग की ओर से शुक्रवार से आरडी एंड डीजे कालेज सभागार में इंटरनेशनल कांफ्रेंस आन मैथमेटिक्स एंड साइंटिफिक कंप्यूटिंग (आईसीएमएससी-2026) का शुभारंभ हुआ। सम्मेलन का उद्देश्य गणित, वैज्ञानिक संगणना और इनके विभिन्न अनुप्रयोगों के क्षेत्र में नवीन शोध, विचारों तथा अकादमिक अनुभवों के आदान-प्रदान के लिए साझा मंच उपलब्ध कराना है। इसमें बांग्लादेश के एक और अमेरिका के दो विशेषज्ञ आनलाइन माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. एनके अग्रवाल शामिल हुए। वहीं, पूर्व रेलवे जमालपुर के चीफ मैकेनिकल इंजीनियर डा. अभ्युदय विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सम्मेलन के मुख्य संरक्षक कुलपति प्रो. संजय कुमार, बिहार मैथमेटिकल सोसायटी के सचिव प्रो. दीप नारायण सिंह, कुलसचिव डा. शिवकुमार मंडल, आरडी एंड डीजे कालेज के प्राचार्य प्रो. बिजेंद्र कुमार तथा रामगढ़ कालेज, झारखंड के प्राचार्य प्रो. विमल कुमार मिश्रा भी मौजूद रहे। विभागाध्यक्ष सह कार्यक्रम संयोजक प्रो. अमर कुमार और आयोजन सचिव डा. निलयश्री के संयोजन में आयोजित सम्मेलन के उद्घाटन सत्र के बाद विभिन्न अकादमिक सत्रों का आयोजन किया गया। इनमें प्योर मैथमेटिक्स, एप्लाइड मैथमेटिक्स, इंटरडिसिप्लिनरी और कंप्यूटेशनल मैथमेटिक्स के विभिन्न पहलुओं पर विशेषज्ञों ने विचार रखे। सम्मेलन में गणितीय प्रतिरूपण, आधुनिक वैज्ञानिक संगणना और अंतर्विषयक अनुसंधान की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई।0
0
Report
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कांग्रेस पर बड़ा हमला; भ्रम फैलाने का आरोप
Noida, Uttar Pradesh:शिक्षा मंत्री मदन दिलावर का कांग्रेस पर हमला, बोले- देश ने कांग्रेस को ठिकाने लगा दिया शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि कांग्रेस देश में अराजकता फैलाने और भ्रम पैदा करने का प्रयास कर रही है। देश की जनता कांग्रेस को ठिकाने लगा चुकी है। देश की जनता पढ़ी-लिखी और समझदार है, वह कांग्रेस के बहकावे में आने वाली नहीं है。 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर दिलावर ने कहा कि वहां के व्यापारी कांग्रेस को सबक सिखाएंगे。0
0
Report
Advertisement
कवर्धा: खरीदी से पहले 50 क्विंटल अवैध धान जब्त, कार्रवाई तेज
Kawardha, Chhattisgarh:धान खरीदी से पहले खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन, दो व्यापारियों के ठिकानों से 50 क्विंटल अवैध धान जब्त बिचौलियों और अवैध धान कारोबारियों में मचा हड़कंप, पूरे खरीदी सीजन तक जारी रहेगी कार्रवाई धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान के भंडारण और कारोबार पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। खाद्य विभाग एवं कृषि उपज मंडी समिति की संयुक्त टीम ने आकस्मिक निरीक्षण करते हुए दो व्यापारियों के गोदामों और परिसरों से अवैध रूप से भंडारित कुल 50 क्विंटल धान जब्त किया है। संयुक्त टीम की इस कार्रवाई से अवैध धान का कारोबार करने वाले व्यापारियों और बिचौलियों में हड़कंप मच गया है। जब्त धान के संबंध में मंडी अधिनियम के सुसंगत प्रावधानों के तहत जब्ती प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार धान खरीदी अवधि तक इस तरह की जांच और कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। इसका मुख्य उद्देश्य बाहरी बिचौलियों और अवैध रूप से धान का कारोबार करने वालों पर रोक लगाना है, ताकि समर्थन मूल्य पर खरीदी के दौरान वास्तविक किसानों की उपज को प्राथमिकता मिल सके और खरीदी व्यवस्था में किसी तरह की गड़बड़ी न हो।0
0
Report
श्रीकृष्ण जन्मस्थान दान रसीद में सोना-चांदी की पूरी रिपोर्ट, पारदर्शिता बढ़ी
Mathura, Uttar Pradesh:श्रीकृष्ण जन्मस्थान पर अब हर दान का होगा पक्का हिसाब, रसीद पर दर्ज होगी सोने-चांदी की पूरी रिपोर्ट मथुरा: श्रीकृष्ण जन्मभूमि पर चढ़ावे और दानों में पारदर्शिता लाने के लिए एक बड़ा कदम उठाया गया है। अब मंदिर में मिलने वाले सोने, चांदी और अन्य धातुओं के दानों की शुद्धता परखने के लिए परिसर में ही एक अत्याधुनिक मेटल टेस्टिंग मशीन स्थापित की गई है। श्री कृष्ण जन्मस्थान सेवा संस्थान की ओर से उठाए गए इस कदम के बाद, अब ठाकुर जी को मिलने वाली हर धातु की सामग्री की रसीद काटने से पहले उसकी विधिवत मशीन से जांच की जाएगी। जांच रिपोर्ट में कौन सी धातु कितने प्रतिशत है, इसका पूरा ब्योरा श्रद्धालुओं को उनकी दान रसीद के साथ उपलब्ध कराया जाएगा। संस्थान का कहना है कि इस व्यवस्था के शुरू होने से श्रद्धालुओं के मन में अपने दान को लेकर पूरी पारदर्शिता और विश्वास बढ़ेगा। इसके साथ ही, जन्मस्थान सेवा संस्थान के पास भी दान में मिलने वाली हर धातु का प्रामाणिक रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे सामग्रियों के वर्गीकरण और उनके रखरखाव में काफी आसानी होगी। बाइट---कपिल शर्मा-सचिव श्रीकृष्ण जन्मस्थान मथुरा0
0
Report
नरवाना की घी फैक्ट्री पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, 8 नमूने लिए
Jhanj Kalan, Haryana:नरवाना में घी बनाने वाली फैक्ट्री पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की छापेमारी, 8 सैंपल लिए दो प्लॉटों से भारी मात्रा में घी, वनस्पति और क्रीम बरामद; खाद्य सुरक्षा विभाग ने जांच के लिए करनाल लैब भेजे नमूने मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने शुक्रवार को गुप्त सूचना के आधार पर नरवाना के एचएसआईआईडीसी औद्योगिक क्षेत्र में घी बनाने वाली इकाई पर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग और कर विभाग की टीमें भी मौजूद रहीं। संयुक्त टीम ने एसबी ट्रेडर्स के नाम से संचालित इकाई के प्लॉट नंबर 111 और 177 पर जांच की। कार्रवाई के दौरान बड़ी मात्रा में घी, वनस्पति और क्रीम का स्टॉक मिला। जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते के उप निरीक्षक सतपाल सिंह के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा विभाग के डॉ. अमन प्रकाश तथा कर विभाग के निरीक्षक नवीन कुमार और निरीक्षक सुरेंद्र सिंह की संयुक्त टीम ने यह कार्रवाई की। प्लॉट नंबर 111 पर जांच के दौरान भावनादीप ब्रांड का 250 किलोग्राम, एसबी मधु फ्रेश वनस्पति का 946 किलोग्राम, हरियाणा प्योर वनस्पति का 694 किलोग्राम तथा 390 किलोग्राम खुली वनस्पति मिली। वहीं, प्लॉट नंबर 177 पर मां अंजनी घी का 945 किलोग्राम, अरविंद घी का 345 किलोग्राम और 915 किलोग्राम खुला घी तथा 200 किलोग्राम क्रीम मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग ने लिए 8 सैंपल निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने मौके पर मिले घी, वनस्पति और क्रीम में से कुल 8 सैंपल 32 नमूने लिए। इन नमूनों को जांच के लिए खाद्य प्रयोगशाला करनाल भेजा जाएगा। रिपोर्ट आने के बाद खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर स्थिति स्पष्ट होगी。 जीएसटी विभाग ने भी तैयार की रिपोर्ट जांच के दौरान मौके पर मौजूद संजीव कुमार निवासी चौसाला, जिला कैथल ने टीम को बताया कि एसबी ट्रेडर्स उनकी पत्नी सीमा के नाम पर पंजीकृत है। दस्तावेजों की जांच में फर्म का खाद्य लाइसेंस नंबर 10824008000092 पाया गया, जो 23 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2029 तक वैध है। वहीं, जीएसटी विभाग ने अपनी जांच के बाद अलग से रिपोर्ट तैयार कर आगामी कार्रवाई के लिए DETC (ST), जींद को भेज दी है। अब खाद्य सुरक्षा विभाग की लैब रिपोर्ट और कर विभाग की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई होगी।0
0
Report
Advertisement
चक्रवात ‘अर्णब’ की आशंका से बहराइच में हाई अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी किसानों पर संकट
Bahraich, Uttar Pradesh:चक्रवात ‘अर्णब’ की आशंका से श्रावस्ती समेत आसपास के जिलों में हाई अलर्ट, तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी मौसम की मार से बेहाल किसान, धान की फसल पर फिर मंडराया नुकसान का खतरा; कक्षा आठ तक के स्कूल बंद श्रावस्ती। जिले में चक्रवात ‘अर्णब’ की आशंका के चलते मौसम ने अचानक करवट ले ली है। शुक्रवार सुबह से ही आसमान में काले बादल छाए रहे। कई इलाकों में बूंदाबांदी के साथ तेज हवाएं चलने से जनजीवन प्रभावित होने लगा है। श्रावस्ती के साथ बहराइच और आसपास के जिलों में भी खराब मौसम को देखते हुए हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम के बिगड़ते मिजाज को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा आठ तक के सभी स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं। प्रशासन और मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने तथा अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। वहीं, लगातार खराब हो रहे मौसम ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। पहले हुई बारिश से ही जिले में धान की फसल को काफी नुकसान पहुंच चुका है। खेतों में बची हुई फसल को सुरक्षित समेटने के लिए किसान दिन-रात जुटे हुए हैं, लेकिन दोबारा बारिश और तेज हवाओं की आशंका ने उनकी मुश्किलें बढ़ा दी हैं। किसानों को डर है कि यदि तेज बारिश और ओलावृष्टि हुई तो खेतों में खड़ी और कटी हुई धान की फसल को भारी नुकसान हो सकता है। मौसम की इस मार से किसान आर्थिक संकट की आशंका में हैं। किसानों ने प्रशासन से फसलों के नुकसान का सर्वे कराकर उचित मुआवजा और राहत सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। फिलहाल मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन अलर्ट है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की जा रही है।0
0
Report
2029 तक मध्य प्रदेश को ड्रग्स मुक्त बनाने का बड़ा ऐलान मुख्यमंत्री ने किया
Narsinghpur, Madhya Pradesh:एंकर -नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव में आज श्रीमद् भागवत कथा के पहले दिन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शामिल हुए। यह आयोजन प्रदेश सरकार के पंचायत एवं श्रम मंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा कराया जा रहा है। कथा व्यास पूज्य विपिन बिहारी जी के मंच से मुख्यमंत्री ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि साल 2029 तक मध्य प्रदेश को पूरी तरह से ड्रग्स और नशे से मुक्त किया जाएगा। उन्होंने भक्ति और संस्कारों को समाज निर्माण का सबसे उत्कृष्ट मार्ग बताया। कथा के प्रथम दिन पहुंचे मुख्यमंत्री ने संतों का आशीर्वाद लिया और धार्मिक आयोजनों के महत्व पर जोर दिया। कार्यक्रम के समापन के बाद मुख्यमंत्री सड़क मार्ग से जबलपुर के लिए रवाना हो गए। बाइट: डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन0
0
Report
यूपी ATS ने 3 आरोपी गिरफ्तार, पाकिस्तानी हैंडलर से टारगेट किलिंग साजिश का पर्दाफाश
Noida, Uttar Pradesh:प्रतिबंधित संगठन शहजाद भट्टी नेटवर्क से जुड़े 03 अभियुक्तों को गिरफ्तार करने तथा 01 बाल अपचारी को पुलिस निगरानी में लेने में यूपी एटीएस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में अभियुक्तों के पाकिस्तानी हैंडलर राना भाई के निर्देश पर लखनऊ में किसी पुलिस अथवा सेना के कार्मिक की टारगेट किलिंग की साजिश में संलिप्त होने के तथ्य प्रकाश में आए हैं। अभियुक्तों के कब्जे से एक विदेशी पिस्टल एवं 20 विदेशी कारतूस बरामद किए गए हैं। प्रकरण में षड्यंत्र से जुड़े अन्य व्यक्तियों, स्थानीय सहयोगियों, हथियारों की आपूर्ति करने वाले नेटवर्क एवं वित्तीय लेन-देन की जानकारी प्राप्त करने हेतु की जा रही अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही के संबंध में अपर पुलिस महानिदेशक कानून एवं व्यवस्था उत्तर प्रदेश, श्री अमिताभ यश की वीडियो बाइट。0
0
Report
Advertisement
हरदा में भाजपा की लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा, मतदाता सूची शुद्धिकरण पर जोर
Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा में बीजेपी ने लोकतंत्र बचाओ अभियान को पूर्व मंत्री कमल पटेल ने प्रेसवार्ता में कहा,मतदाता सूची के शुद्धिकरण अभियान को लेकर कहा कि मतदाता सूची का शुद्धिकरण समय-समय पर नियमित प्रक्रिया के तहत किया जाता है। इसके बावजूद कांग्रेस इस प्रक्रिया को लेकर जनता के बीच भ्रम फैलाने और भाजपा सरकार को बदनाम करने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने लोकतंत्र की ताकत और जनता के विश्वास के आधार पर चुनाव जीतकर सरकार बनाई है। कांग्रेस को लोकतांत्रिक प्रक्रिया का सम्मान करना चाहिए。 इसी मुद्दे को लेकर 2 नवंबर को पूर्व कैबिनेट मंत्री कमल पटेल के नेतृत्व में भाजपा द्वारा ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा निकाली जाएगी0
0
Report
NGT नियम उल्लंघन के बाद कपड़ा इकाइयों ने ग्रामीण कृषि भूमि में रंगाई शुरू कर दी
Pali, Rajasthan:पाली में कपड़ा इकाइयों द्वारा रंगीन पानी को नदियों में छोड़ने के एनजीटी के नियमों के अवहेलना में सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी द्वारा सख्त फटकार लगाई जाने के बाद कपड़ा इकाई जुड़े व्यापारी ने एक नया पैतरा अपनाते हुए नया ठिकाना बनाया है जिसमें वह ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि भूमि पर पानी की हौदियां बनाकर कपड़ों की रंगाई का काम करते हैं, आसपास की ग्रामीणों का भी कहना है कि रंगाई की वजह से हमारी जमीन खराब हो रही है, ऐसे में मारवाड़ तहसील के करडी में भी उपखंड प्रशासन द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया था वजी उनकी होदियो को नष्ट कर उनके कृषि भूमि का वाद न्यायालय में दायर किया गया ताकि उनकी भूमि को सिवायचक किया जा सके, ऐसे में पूरी प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट द्वारा गठित कमेटी के अध्यक्ष रिटायर्ड जस्टिस संगीत लोढ़ा ने भी मारवाड़ क्षेत्र का दौरा कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया था0
0
Report
धरियावद के पांचा गुड़ा गांव में खेत से छह फुट अजगर दिखा; वन विभाग ने रेस्क्यू कर छोड़ दिया
Pratapgarh, Rajasthan:प्रतापगढ़ जिले के धरियावद क्षेत्र के पांचा गुड़ा गांव के खेत में एक अजगर दिखाई दे गया। ग्रामीणों में दहशत मच गई। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया और उसे वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया। रेस्क्यू के बारे में बताया गया कि अजगर की लंबाई लगभग 6 फीट आंकी गई। इसके बाद अजगर को सुरक्षित रूप से वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया।0
0
Report
Advertisement
