821109
खेत में काम करने के दौरान युवक को काटा सर्प
Mohania, Bihar:खेत में काम करने के दौरान युवक को सर्प ने काट लिया। जिसके बाद अचेत युवक को आनन फानन में अस्पताल ले जाया गया। जहां युवक का इलाज चल रहा है। बता दें कि मामला थाना क्षेत्र के कुर्रा गांव के निवासी युवक को सांप ने काटा है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बुलंदशहर: 6 महीने के बच्चे के साथ नवविवाहिता को कमरे में बंद रखने का आरोप, वीडियो बनाकर मांगी मदद!
Bulandshahr, Uttar Pradesh:बुलंदशहर के जहांगीराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला किला से एक बेहद गंभीर मामला सामने आया है। यहां नवविवाहिता इकरा ने वीडियो जारी कर अपने ससुराल पक्ष पर प्रताड़ित करने और उसे दो दिनों से छह महीने के बच्चे के साथ कमरे में बंद रखने का आरोप लगाया है। वायरल वीडियो में महिला अपने बच्चे को गोद में लेकर मदद और न्याय की गुहार लगाती दिखाई दे रही है। महिला का आरोप है कि वह और उसका छह महीने का बच्चा दो दिनों से भूखे-प्यासे कमरे में बंद हैं। इस दौरान वह अपने बच्चे को दूध पिलाकर किसी तरह उसकी देखभाल कर रही है। पीड़िता के मुताबिक, उसकी शादी को करीब दो साल हो चुके हैं और वह लगातार ससुराल पक्ष की प्रताड़ना झेल रही है। उसने यह भी आरोप लगाया कि दिल्ली से पहुंचे उसके पिता और भाई उसे लेने आए, लेकिन ससुराल वालों ने उन्हें उससे मिलने तक नहीं दिया। मामला सामने आने के बाद महिला और मासूम बच्चे की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। आरोपों की आधिकारिक पुष्टि और पुलिस की कार्रवाई का इंतजार है। आखिर एक मां और छह महीने के मासूम को इस तरह बंद रखने के आरोप कितने गंभीर हैं? पीड़िता को जल्द न्याय और सुरक्षा मिलनी चाहिए।0
0
Report
हाथरस में घर के बाहर युवक की हत्या: इलाके में सनसनी, पुलिस पर सवाल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस में कानून व्यवस्था को खुली चुनौती घर के बाहर युवक की ताबड़तोड़ फायरिंग एक युवक की हत्या, साथी घायल पुलिस पर लापरवाही का आरोप पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा के अनुसार, घटना चंदपा कोतवाली क्षेत्र के बिसाना गांव की है। बुधवार रात करीब आठ बजे 22 वर्षीय मानवेंद्र पुत्र राजकुमार सिंह अपने घर के बाहर मौजूद था। तभी कुछ हमलावर वहां पहुंच कर मानवेंद्र पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं। फायरिंग की चपेट में उसका साथी समीर भी आ गया, जो गोली लगने से घायल हो गया। परिजन दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मानवेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद जिला अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। मृतक के परिवार ने पुलिस के खिलाफ नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि कुछ दिन पहले भी दूसरे पक्ष के लोगों ने मानवेंद्र पर फायरिंग की थी और उसकी घेराबंदी की थी। इसकी शिकायत पुलिस से की गई, पर समय रहते कार्रवाई नहीं हुई। परिजनों का कहना है कि यदि पुलिस ने पहले कार्रवाई की होती तो आज मानवेंद्र की जान नहीं जाती। बताया गया है कि मानवेंद्र अविवाहित था और खेती-बाड़ी करता था। परिवार ने यह भी बताया कि मई 2022 में उसके पिता राजकुमार की पुलिस हिरासत में मौत हुई थी। उस समय तत्कालीन चंदपा कोतवाली प्रभारी सहित कई पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधीक्षक चिरंजीव नाथ सिन्हा जिला अस्पताल पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एसपी के मुताबिक, शुरुआती जांच में जमीन का विवाद सामने आया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।0
0
Report
पटना में छठ महापर्व के लिए यातायात डायवर्जन योजना लागू
Patna, Bihar:छठ महापर्व को लेकर पटना में यातायात प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ और वाहनों के दबाव को देखते हुए शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। इसके लिए रूट डायवर्जन प्लान जारी किया गया है। 15 नवंबर को दोपहर 12 बजे से शाम 7 बजे तक और 16 नवंबर को सुबह 2 बजे से रात 8 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रहेगी। अशोक राजपथ पर करगिल चौक से दीदारगंज तक सामान्य वाहनों के परिचालन पर रोक रहेगी तो वहीं, जेपी गंगा पथ पर दीघा गोलंबर से दीदारगंज तक दोनों तरफ वाहनों की आवाजाही और पार्किंग प्रतिबंधित रहेगी। जेपी सेतु पर भी तय समय के दौरान सोनपुर और छपरा से पटना आने वाले वाहनों को प्रवेश नहीं मिलेगा। दीघा मोड़ से आशियाना मोड़ के बीच भी कुछ समय के लिए यातायात बंद रहेगा। कलेक्ट्रेट और महेंद्रू घाट जाने वाले छठव्रतियों के वाहनों की पार्किंग गांधी मैदान में होगी। भारी वाहनों के लिए भी अलग रूट तय किया गया है। 15 नवंबर की صبح 10 बजे से अगले 24 घंटे तक भारी वाहन बिहटा-सरमेरा पथ और फतुहा ओवरब्रिज के रास्ते डायवर्ट किए जाएंगे। दानापुर और खगौल जाने वाली नगर सेवा बसें भी करगिल चौक नहीं पहुंचेंगी। हालांकि एंबुलेंस, दमकल, शव वाहन और छठव्रतियों के वाहनों को छूट दी गई है। ट्रैफिक पुलिस ने लोगों से अपील की है कि घर से निकलने से पहले रूट की जानकारी जरूर लें, ताकि छठ के दौरान जाम की समस्या से बचा जा सके।0
0
Report
Advertisement
पाकुड़ में छठ पूजा की रौनक, कारीगरों के सूप-दउरा की बढ़ी मांग
Pakur, Jharkhand:पाकुड़ में लोक आस्था के महापर्व छठ को लेकर पाकुड़ में तैयारियां तेज हो गई हैं... कहीं छठ घाटों को सजाया जा रहा है, तो कहीं बाजारों में पूजा सामग्री की खरीदारी शुरू हो गई है... इसी बीच छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले पारंपरिक बांस के सूप और दउरा की मांग भी बढ़ गई है... छठ पर्व की बढ़ती रौनक के साथ सूप और दउरा बनाने वाले कारीगरों की व्यस्तता भी बढ़ गई है... मांग को पूरा करने के लिए कारीगर दिन-रात मेहनत कर रहे हैं... उनके हाथों से तैयार होने वाले ये सूप और दउरा छठ पूजा की परंपरा का अभिन्न हिस्सा हैं... ये पारंपरिक सामग्री केवल पूजा का सामान नहीं, बल्कि सदियों पुरानी लोक संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण आजीविका की पहचान भी हैं... छठ पर्व के मौके पर इन कारीगरों को रोजगार का अच्छा अवसर मिलता है... ऐसे में छठ की रौनक के साथ इन पारंपरिक हस्तकलाओं की चमक भी ग्रामीण इलाकों में देखने को मिल रही है...0
0
Report
खूँटी में झूलते बिजली तार ने दंतैल हाथी की मौत, ग्रामीण दहशत
Khunti, Jharkhand:खूँटी जिले में विद्युत प्रवाहित तार ने आज तड़के सुबह एक हाथी की जान ले ली. घटना रनिया थाना क्षेत्र के रनिया सोडे मुख्य पथ पर तेतारी गाँव में हुई है, जो कि एक हाथी आज जंगल से निकलकर बालिका विद्यालय के निकट पहुंचा था. वहीं झाड़ीनुमा जगह पर झूलते हुए विद्युत तार की चपेट में आ गया और जंगली दंतैल हाथी की मौत मौके पर ही हो गई. घटना आज सुबह 5 बजे की बताई गई. स्थानीय लोगों के अनुसार जंगली हाथी कोयल नदी की तरफ से तेतारी गांव की ओर बढ़ रहा था. इसी दौरान झूलते हुए 11 हजार धारा प्रवाह विद्युत तार की चपेट में आ गया. घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने वन विभाग के पदाधिकारी और रनिया थाना पुलिस को दी. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस पदाधिकारी और वन विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दिए. पिछले 2 महीने से रनिया प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जंगली और ग्रामीण क्षेत्र में दर्जन जंगली हाथियों का जमावड़ा है. जंगली हाथी जंगल से निकलकर गांव में पहुंचकर लोगों के घरों और किसानों के खेत में लगे फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं. करंट लगने से जंगली हाथी की मौत के बाद विद्युत विभाग के कर्मी घटनास्थल पहुंचे हैं. वहीं विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आने से कहीं आदमियों की मौत हो रही है तो कहीं जंगली जानवरों की. वहीं विद्युत प्रवाहित तार मनुष्य ही नहीं जानवरों के लिए भी खतरा बनता जा रहा है.0
0
Report
नवादा में पटाखे की चिंगारी से बगीचे में आग, घनी आबादी में मची अफरा-तफरी
Nawada, Bihar:नवादा में पटाखे की चिंगारी से बगीचे में लगी भीषण आग, घनी आबादी वाले इलाके में मची अफरा-तफरी चौरसिया कॉलोनी के पास देर रात हुई घटना, बगल में ट्रांसफार्मर होने से सहमे लोग; अग्निशमन विभाग ने एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू बिहार के नवादा शहर के न्यू एरिया स्थित चौरसिया कॉलोनी के पास देर रात पटाखे की चिंगारी से एक बगीचे में अचानक आग लग गई। आग की तेज लपटें और चिंगारियां देखकर आसपास के घरों में रहने वाले लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। घटनास्थल के ठीक बगल में ट्रांसफार्मर होने के कारण लोग किसी बड़ी अनहोनी की आशंका से सहम गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग के मुकेश कुमार सहित टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। बताया जा रहा है कि यह इलाका शहर के सबसे घनी आबादी वाले मोहल्लों में शामिल है। बगीचे के चारों तरफ मकान होने के कारण आग फैलने की आशंका बनी हुई थी। अग्निशमन विभाग ने आशंका जताई है कि आतिशबाजी के दौरान निकली पटाखे की चिंगारी से आग लगी होगी। समय रहते आग पर काबू पा लिए जाने से आसपास के मकानों और लोगों को संभावित बड़े नुकसान से बचा लिया गया।0
0
Report
Advertisement
गाजियाबाद विजयनगर में 14 वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के विजयनगर थाना क्षेत्र के सेक्टर-9 स्थित शंकरपुरी में 14 साल की किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना के समय परिवार के लोग दूसरे कमरे में मौजूद थे। किशोरी की मौत की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतरवाया। पुलिस ने परिजनों से घटना की जानकारी ली। परिजनों ने पुलिस को बताया कि किसी बात को लेकर किशोरी को डांटा गया था। इसके बाद उसने यह कदम उठा लिया। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुटी है। घटना के पीछे की वजह जानने का प्रयास किया जा रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है。0
0
Report
भोपाल में 30 फीट कुएं से तेंदुआ बचाव, जंगल में छोड़े जाने का फैसला
Noida, Uttar Pradesh:भोपाल में 30 फीट गहरे कुएं में गिरा तेंदुआ; रस्सी के सहारे पिंजरा उतारकर किया रेस्क्यू. तेंदुए को वन विहार लेकर गईं वन विभाग की टीम. सूचना मिलते ही वन विभाग की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची. कुएं के आसपास जुटे लोग, इलाक़े में मचा हड़कंप. बैरसिया के सागोनी जोरा गांव की घटना. आशंका शिकार करने के दौरान कुएं में गिरा तेंदुआ. किसान ने अपने खेत में बने कुएं में तेंदुए को देखा इसके बाद वन विभाग को सूचना दी. रस्सी के सहारे पिंजरा कुएं के अंदर उतारा गया. घंटों चले ऑपरेशन के बाद तेंदुए को पिंजरे में लाया गया. तेंदुए को सुरक्षित बाहर निकालकर वन विहार ले जाया गया. मेडिकल जांच के बाद जंगल में छोड़ने पर होगा फैसला. भोपाल शहर से 20 किलोमीटर दूर की घटना.0
0
Report
मैनपुरी में बड़ा हादसा टला! चलती स्कूटी बनी आग का गोला, बाल-बाल बचे पति-पत्नी।
Mainpuri, Uttar Pradesh:मैनपुरी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। भाई दूज के त्योहार पर कुरावली से रस्म पूरी कराकर करीमगंज लौट रहे दंपती की चलती होंडा एक्टिवा स्कूटी में अचानक आग लग गई। घटना बुधवार रात करीब 9 बजे कुरावली-मैनपुरी रोड पर नगला कुंदन के पास की है। बताया जा रहा है कि स्कूटी से अचानक धुआं निकलने लगा और देखते ही देखते पूरी स्कूटी आग की लपटों में घिर गई। हालात को भांपते हुए पति-पत्नी ने तुरंत स्कूटी सड़क किनारे छोड़ी और सुरक्षित स्थान पर पहुंच गए। इस तरह दोनों की जान बच गई। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस तथा फायर ब्रिगेड को सूचना दी। हालांकि, दमकल के पहुंचने से पहले ही स्कूटी पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। बताया गया है कि स्कूटी वर्ष 2023 मॉडल की पेट्रोल होंडा एक्टिवा थी। आग लगने की वजह तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, आग लगने का वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट होगा। गनीमत रही कि इस हादसे में पति-पत्नी दोनों सुरक्षित हैं।0
0
Report
Advertisement
ਲखनऊ के दुबग्गा गोदाम में भीषण आग, लाखों का नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ के दुबग्गा में गुटखा गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख। लखनऊ के दुबग्गा कोतवाली क्षेत्र के यादव बाजार में गुटखा गोदाम में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग की चपेट में आने से गोदागाम में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि इस अग्निकांड में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलते ही दुबग्गा पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।0
0
Report
लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ विवाद
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ से राजन सिंह की रिपोर्ट लखनऊ के पारा थाना क्षेत्र के फतेहगंज में गाड़ी हटाने को लेकर शुरू हुआ मामूली विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। आरोप है कि कुछ युवकों ने युवतियों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसमें कई युवतियां घायल हो गईं। बताया जा रहा है कि बीच रास्ते से गाड़ी हटाने को लेकर दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई थी, जिसके बाद विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट शुरू हो गई। इस मामले में शिवा, अक्कू मिश्रा और टिल्लू पर मारपीट करने का आरोप लगाया गया है।0
0
Report
चोरों का हौसला बुलंद,नकदी व गहनों पर किया हाथ साफ
Khandwari, Uttar Pradesh:चहनिया।बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव में सुरेश यादव के घर में सीढ़ी के रास्ते घुसकर चोरों ने महिलाओं के रखे गहने और नगदी की चोरी कर लिए पीड़ित सुरेश यादव ने घटना की सूचना 112 नंबर डायल करके बलुआ पुलिस को दे दिया है मौके पर हलका इंचार्ज पहुंच कर जांच पड़ताल कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार बलुआ थाना क्षेत्र के सेमरा गांव के सुरेश यादव घर पर रहकर खेती बाड़ी का कार्य करते हैं और परिवार के साथ रहते हैं बृहस्पतिवार की रात लगभग 2:00 बजे चोर उनके घर में पीछे से छत पर चढ़कर सीढ़ी के रास्ते घुसे और घर में रखें पत्नी और बहन के गहने चुरा लिए सुरेश यादव सुबह 4:00 बजे जगने पर घर के बाहर का दरवाजा खुला देखकर उनको किसी अनहोनी की आशंका हुई तुरन्त उन्होंने घर के अंदर देखा तो सभी बड़े बक्से का ताला टूटा देखकर पत्नी और बच्चों को जगाया तथा शोर मचाए। उन्होंने बताया कि बड़े बैग और दो छोटे बक्से नहीं है तथा बड़े बक्से में भैंस की बिक्री के 120000 हजार नगद और पत्नी, बहन तथा लड़की के गहने गायब है। पीड़ित सुरेश यादव ने बताया कि बक्से में पत्नी और लड़की का तीन जोड़ी सोने का कान का झुमका, सोने का तीन लॉकेट और एक मंगलसूत्र, सोने का मंटीका, तीन जोड़ी पायल चांदी का, दो करधनी, दो पैजनी चांदी का और सुरेश यादव का एक सिकड़ी, दो अंगूठी सोने की तथा उनकी छोटी लड़की का सोने की सिकड़ी, चांदी का पायल सहित डब्बे में रखे अरहर की दाल और कपड़े भी ले गए। वहीं दूसरे बक्से में उनकी बहन का सोने का मंटीका, चांदी करधनी, पैजनी एक जोड़ी, एक सोने की अंगूठी तथा एक सोने की सिकड़ी भी चोर चुरा ले गए पीड़ित ने चोरी की सूचना 112 नंबर डायलकर बलुआ पुलिस को दी मौके पर बलुआ पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है ग्रामीणों ने बताया कि दो बक्से घर से लगभग 1 किलोमीटर दूर बाजरे के खेत में मिले तथा घर से कुछ दूरी पर धान के खेत में दो बैग और बिखरे हुए कपड़े मिले हैं सुरेश यादव ने बताया कि बाजरे के खेत में मिले दोनों बक्से भी हमारे ही हैं तथा धान के खेत में बिखरे कपड़े और चूड़ियां तथा घड़ी सब हमारे ही घर के हैं । चोर सामान चुराकर बक्सा और बैग खेतों में फेंक दिए हैं। इस चोरी से गांव में पूरी तरह दस्त का माहौल है क्षेत्र में लगाया तार बढ़ रही चोरियों से क्षेत्र के लोग परेशान हैं लोगों ने पुलिस से तत्काल चोरों की गिरफ्तारी और सामान के बरामद की मांग किया है।0
0
Report
Advertisement
ग्वालियर के दौलतगंज में बर्तन दुकान पर हिंसक विवाद, परिवार ने दुकानदार की पिटाई
Morena, Madhya Pradesh:ग्वालियर के दौलतगंज में जिला अग्रसेन पार्क के पास बर्तन की दुकान पर जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बर्तन खरीदने पहुंचे ग्राहक और दुकानदार के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि ग्राहक के साथ आए पूरे परिवार ने दुकानदार की पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान पुरुष, महिलाएं और एक बच्चा भी दुकानदार के साथ हाथापाई करते हुए नजर आ रहे हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। फिलहाल विवाद की असली वजह और पुलिस की कार्रवाई को लेकर जानकारी सामने आना बाकी है0
0
Report
हरदोई में रामचरितमानस पाठ के दौरान बवाल: पथराव-फायरिंग, कई घायल
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में रामचरितमानस पाठ के बीच खूनी बवाल, पथराव-फायरिंग के बाद बाइक में लगाई आग,5 घायल,वीडियो वायरल हरदोई में आस्था के माहौल में अचानक ऐसा बवाल मचा कि मंदिर परिसर से लेकर गांव की गलियों तक अफरा-तफरी फैल गई। मझिला थाना क्षेत्र के जलालपुर मजरा परसई गांव में शिव मंदिर के भीतर रामचरितमानस पाठ चल रहा था, तभी पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि लाठी-डंडों और तमंचों से लैस होकर पहुंचे लोगों ने गाली-गलौज करते हुए पथराव शुरू कर दिया और मंदिर में मौजूद लोगों पर हमला बोल दिया। बवाल यहीं नहीं थमा। हमलावर घर के बाहर खड़ी बाइक को खींचकर ले गए और लाठी-डंडों से तोड़फोड़ की। इसके बाद माचिस जलाकर बाइक की पेट्रोल टंकी में आग लगा दी। कुछ ही देर में बाइक आग का गोला बन गई और जलकर राख हो गई। घटना के दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, जिनमें बाइक में तोड़फोड़ और आग लगाने का घटनाक्रम दिखाई दे रहा है। घटना 10 नवंबर की रात करीब 10:30 बजे की है। पीड़ित संजय त्रिवेदी की तहरीर के मुताबिक, वह अपने चचेरे भाई राहुल के साथ मंदिर में रामचरितमानस का पाठ कर रहे थे। उनकी मां रत्ना देवी, निखिल, स्वामी दयाल समेत अन्य लोग भी वहां मौजूद थे। इसी दौरान श्रवण कुमार त्रिवेदी, अभिनव त्रिवेदी, विपिन त्रिवेदी, विशाल शुक्ला, अमरीश उर्फ दीपू, चन्नू शुक्ला और अंशुल शुक्ला पर लाठी-डंडों से हमला करने और तमंचे से जानलेवा फायरिंग करने का आरोप है। हमले में संजय त्रिवेदी, उनकी मां रत्ना देवी, राहुल, शाश्वत और प्रमोद त्रिवेदी घायल हो गए। तहरीर के अनुसार संजय, उनकी मां, राहुल और शाश्वत मौके पर बेहोश हो गए थे। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। इस दौरान मारपीट, पथराव और आगजनी से गांव में दहशत का माहौल बन गया। पीड़ित की तहरीर पर मंझिला पुलिस ने सातों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। नामजद आरोपियों में श्रवण कुमार त्रिवेदी, अभिनव त्रिवेदी, विपिन त्रिवेदी, विशाल शुक्ला, अमरीश उर्फ दीपू, चन्नू शुक्ला और अंशुल शुक्ला शामिल हैं। घटना के बाद गांव में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। रामचरितमानस पाठ के दौरान हुए इस बवाल, फायरिंग के आरोप और बाइक को आग के हवाले किए जाने की घटना ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है।0
0
Report
सुदामा पूरी के बंद कमरे में आग, स्थानीय लोगों ने दमकल पहुंचने से पहले बुझा दी
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ ब्रेकिंग सुदामा पूरी में घर के बंद कमरे में लगी आग, दमकल विभाग के पहुचने से पहले स्थानीय लोगों ने बुझाई आग घर के बंद कमरे में रखे कबाड़ में लगी भीषण आग आग को देख स्थानीय लोगों में मची अफरा तफरी दमकल विभाग को स्थानीय लोगो ने दी सूचना दमकल विभाग के पहुंचने से पहले स्थानीय लोगों ने समरसेबल के पाइप और अन्य सामानों से आग पर पाया काबू पटाखे की चिंगारी से आग लगने की जताई जारी आशंका घटना थाना क्वार्सी इलाके की सुदामा पुरी की बताई जा रही है0
0
Report
Advertisement
