icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

ललितपुर: निजी बस में यात्री पर दबंगों की मारपीट का वायरल वीडियो

ASAMIT SONIJust now
Lalitpur, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले में चलती हुई एक प्राईवेट बस में बैठे यात्री के साथ दबंग युवकों ने जमकर मारपीट की , दबंगों द्वारा युवक के साथ बेरहमी से मारपीट करने और गाली गलौच करने का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है । वायरल वीडियो मेंआरोपी दबंग यात्री को 40 सेकेंड में करीब 12 से अधिक थप्पड़ मारता हुआ नजर आ रहा है ,घटना महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत खिंतवास ग्राम के पास की है । बताया जा रहा है कि मड़ावरा से वृंदावन जा रही एक प्राईवेट यात्री बस जब ललितपुर महरौनी मार्ग पर खिंतवास ग्राम के पास पहुंची तो कुछ दबंग युवकों ने बस में बैठे एक यात्री के साथ जमकर मारपीट शुरू कर दी । जिससे बस में बैठे अन्य यात्रियों में हड़कंप मच गया , मारपीट का वीडियो अन्य बस यात्रियों ने बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया । जिसमें दिखाई दे रहा है कि कैसे दबंग युवक द्वारा बस यात्री के साथ लगातार थप्पड़ मारे जा रहे हैं । फिलहाल वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है । घटना महरौनी कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत की है ।
0
0
Report

नांदगांव-पेठ राष्ट्रीय महामार्ग पर गड्ढे, 530 करोड़ खर्च के बावजूद हालत खराब

Amravati, Maharashtra:५३० कोटी खर्च करून निर्माण केलेल्या नांदगाव पेठ-पांढुर्णा राष्ट्रीय महामार्गाला ठिकठिकाणी गेले तडे; थातूरमातूर दुरुस्ती होत असल्याचा आरोप अँकर :- शासनाने कोट्यावधी रुपये खर्च करून निर्माण केलेल्या नांदगाव पेठ–मोर्शी–वरूड–पांढुर्णा राष्ट्रीय महामार्गावर मोठ्या प्रमाणात खड्डे आणि भेगा पडल्या असतांना यामध्ये झालेल्या अपघातामध्ये अनेक नागरिकांचे बळी गेले असून अनेकांचे संसार उध्वस्त झाले असतांना आता त्याच खड्डे आणि भेगांमध्ये केवळ डस्ट, जळलेले ऑइल व इतर साहित्य टाकून वरवरची दुरुस्ती करून नागरिकांच्या डोळ्यात धूळफेक होत असल्याचा आरोप करण्यात आला आहे. राष्ट्रीय महामार्गावर सुरू असलेली निकृष्ट दर्जाची थातुरमातुर दुरुस्तीची कामे तत्काळ बंद करून खराब झालेल्या सिमेंट रस्त्याची केवळ डागडुजी न करता तांत्रिक पद्धतीने खोदून नव्याने रस्ता तयार करण्यात यावा अशी मागणी कार्यकारी अभियंता राष्ट्रीय महामार्ग विभाग यांच्याकडे केली आहे. अमरावती जिल्ह्यातील नांदगावपेठ–मोर्शी–वरूड ते मध्यप्रदेशातील पांढुर्णा यांना जोडणाऱ्या सुमारे ९६ किलोमीटरच्या राष्ट्रीय महामार्गाच्या दर्जावर गंभीर प्रश्नचिन्ह निर्माण झाले आहे. तब्बल ५३० कोटींचा खर्च करून अवघ्या काही वर्षांपूर्वी बांधण्यात आलेल्या सिमेंट रस्त्यावर अनेक ठिकाणी मोठ्या भेगा, खड्डे, रस्त‌ा दबणे आणि पॅनेल खराब होण्याचे प्रकार सुरू झाले आहेत. त्यामुळे वाहनचालकांच्या सुरक्षिततेचा प्रश्न ऐरणीवर आला आहे.
0
0
Report

रामदास आठवलें के तंज: संविधान बदलेगा तो सत्यानाश, सत्ता हमारी ही

Ratnagiri, Maharashtra:चिपळूण-रत्नागिरी.. मी ज्यांच्यासोबत जातो,त्यांचीच सत्ता येते!— रामदास आठवलेंचा विरोधकांना थेट टोला.. संविधान बदलणाऱ्यांचा सत्यानाश होईल! — रामदास आठवले यांचा जोरदार इशारा.. देशात संविधान बदलण्याचा कोणाचाही अधिकार किंवा काम नाही; डॉ.बाबासाहेब आंबेडकरांनी लिहिलेले संविधान बदलणे अशक्य आहे.. बाबासाहेबांच्या संविधानाला कोणी बदलण्याचा प्रयत्न केल्यास, त्यांचा सत्यानाश होईल आणि मी सत्तेतून बाहेर पडीन.. आम्ही ज्यांच्यासोबत युती (alliance) करतो , त्यांचे सरकार सत्तेत येते आणि आम्हाला मंत्रीपद मिळते..
0
0
Report
Advertisement

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक में विवाद: युवक को डंडों से पीटकर नाले में गिरा—वीडियो वायरल

Ghaziabad, Uttar Pradesh:गाजियाबाद के थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक क्षेत्र के बहरामपुर में दो पक्षों के बीच हुए विवाद का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में कुछ युवक एक व्यक्ति के साथ मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे एक अन्य युवक को भी डंडे से पीटकर नाले में गिरा दिया गया। वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि कुछ युवक एक व्यक्ति को घेरकर उसके साथ मारपीट कर रहे हैं। इसी बीच एक युवक विवाद को शांत कराने और मारपीट रोकने के लिए वहां पहुंचता है। आरोप है कि हमलावरों ने उसे भी नहीं छोड़ा और लाठी-डंडों से उसकी पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान युवक को पीटते हुए नाले की तरफ ले जाया गया और फिर उसे नाले में गिरा दिया गया। आसपास मौजूद लोग इस पूरी घटना को देखते रहे। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है
0
0
Report
Advertisement

सावन में सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर में पुष्पवर्षा, कॉरिडोर की घोषणा

Chapra, Bihar:छपरा: सावन के तीसरे सोमवारी को पहली बार सोनपुर के बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में पुष्पवर्षा हेलीकॉप्टर से किया गया, राज्य और केंद्र सरकार द्वारा सोनपुर के ऐतिहासिक पौराणिक महत्व वाले बाबा हरिहर नाथ मंदिर को कॉरिडोर के रूप मे विकसित किये जाने की घोषणा की गया है, साथ ही ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट और अत्याधुनिक नगर बनाने का प्रयास शुरू किया गया है, आज पुष्पवर्षा के बाद श्रद्धालुओं का रोमांच बढ़ा हुआ है, बताते चले कि उत्तर बिहार के हरिहरनाथ मंदिर में सावन में लाखों श्रद्धालु जुटते है, और भगवान हरि और हर की पूजा करते है
0
0
Report

अम्बेडकरनगर में IPS अधिकारी की मां की मौत: हत्या के शक के बीच कानून-व्यवस्था पर सवाल

Ambad, Maharashtra:अम्बेडकरनगर जिले के मालीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रूढ़ा गांव में आईपीएस अधिकारी आशुतोष मिश्रा की बुजुर्ग मां की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला सामने आया है, परिजनों ने घर से गहने गायब होने और हत्या की आशंका जताई है, वहीं, घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। दूसरी ओर, पुलिस ने शव का 3 डॉक्टरों के पैनल से पोस्टमार्टम करवाकर मामले में वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है, आईपीएस आशुतोष मिश्रा की मां गांव में स्थित आवास पर अकेली रहती थीं, 15 अगस्त को वह गांव आए थे और शाम को वापस लौट गए थे. अगली सुबह जब घर में काम करने वाली सहायिका पहुंची, तो घटना की जानकारी हुई. परिजनों के अनुसार, वृद्धा के मुंह से खून निकला था और शरीर पर मौजूद जेवरात गायब थे, जिससे लूट के इरादे से हत्या की आशंका व्यक्त की गई. घटना की गंभीरता को देखते हुए अयोध्या रेंज के IG सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और forensic टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की. अम्बेडकरनगर की पुलिस अधीक्षक डॉ. प्राची सिंह ने पूरी जानकारी देते हुए बताया कि 16 अगस्त को दोपहर में रमेश चंद्र मिश्रा द्वारा थाना मालीपुर को सूचना दी गई कि ग्राम रूढ़ा धनाहुआ निवासी आईपीएस आशुतोष मिश्रा की माताजी का सुबह लगभग 8 बजे हार्ट अटैक से निधन हो गया है फिर दोपहर लगभग 2:30 बजे आईपीएस आशुतोष मिश्रा ने पुलिस को सूचित किया कि उन्हें मां की हत्या होने तथा उनके शरीर से गहने गायब होने का संदेह है. सूचना मिलते ही forensic यूनिट और पुलिस अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, पंचायतनामे की कार्रवाई के दौरान मृतका के शरीर पर कोई बाहरी चोट या संघर्ष के निशान नहीं दिखे. शव का 3 डॉक्टरों के पैनल द्वारा वीडियोग्राफी के साथ पोस्टमार्टम कराया गया. पीएम रिपोर्ट में मृत्यु के स्पष्ट कारण के लिए विसरा सुरक्षित किया गया है, साथ ही कार्डियक अरेस्ट की पुष्टि के लिए हार्ट को हिस्टोपैथोलॉजिकल एनालिसिस हेतु भेजा गया है, सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर पुलिस आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है. बाइट-प्राची सिंह- एसपी अम्बेडकरनगर. घटना को लेकर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर सरकार और कानून व्यवस्था पर निशाना साधा, उन्होंने लिखा कि अम्बेडकरनगर से आईपीएस अधिकारी की माताजी की हत्या का दुखद समाचार मिला है, उत्तर प्रदेश में जब पुलिस परिवार ही सुरक्षित नहीं है, तो आम जनता की सुरक्षा का क्या हाल होगा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है.
0
0
Report
Advertisement

सaharनपुर में मुठभेड़ के बाद दो गौकश गिरफ्तार, एक घायल

Saharanpur, Uttar Pradesh:सहारनपुर जनपद के बड़गांव थाना पुलिस ने आज सुबह मुठभेड़ के बाद दो शातिर गौकश अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक मुठभेड़ में एक आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसे उपचार के लिए सीएचसी नानौता में भर्ती कराया गया है। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से दो तमंचे .315 बोर, चार जिंदा और दो खोखा कारतूस, बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल तथा गोकशी के उपकरण बरामद किए गए हैं।पुलिस के अनुसार बड़गांव थाने में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगाई गई थीं। आज सुबह बड़गांव-नानौता मार्ग से मौरा रोड जाने वाले रास्ते पर पुलिस संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी।इसी दौरान माजरा की ओर से मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस ने उन्हें रुकने का इशारा किया तो आरोप है कि दोनों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगे।पीछा करने के दौरान उनकी मोटरसाइकिल फिसलकर गिर गई। इसके बाद आरोपियों ने दोबारा फायरिंग की। पुलिस की जवाबी फायरिंग में आमिर पुत्र खालिक निवासी पांडौली, थाना नागल के दाहिने पैर में गोली लगी और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।वहीं, दूसरा आरोपी आरिफ पुत्र सगीर निवासी मिर्जापुर, थाना बड़गांव जंगल की ओर भाग गया, जिसे पुलिस ने कॉम्बिंग के दौरान गिरफ्तार कर लिया।पुलिस के मुताबिक आमिर पर गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट, आर्म्स एक्ट और आबकारी अधिनियम के करीब आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। आरिफ के खिलाफ गोवध अधिनियम, गैंगस्टर एक्ट और चोरी के मामले दर्ज बताए गए हैं। दोनों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

बारिश मौसम के बीच परबतसर में अवैध पेड़ कटाई और लकड़ी की तस्करी जारी

Didwana, Rajasthan:एंकर परबतसर एक तरफ जहां बारिश का मौसम शुरू होते ही सरकार और वन विभाग ‘वन महोत्सव’ के जरिए पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का जोर-शोर से प्रचार कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ परबतसर उपखंड क्षेत्र में रात के अंधेरे में हरे-भरे पेड़ों की कटाई और लकड़ी के अवैध परिवहन का सिलसिला धड़ल्ले से जारी है。 ग्रामीण अंचलों में लकड़ी माफिया खेतों और आसपास खड़े पेड़ों की कटाई करवाकर देर रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों में भरकर आरा मशीनों तक पहुंचा रहे हैं। वहां चिराई के बाद लकड़ी को दूसरे शहरों में भेजा जा रहा है। डीडवाना-कुचामन जिले से लकड़ी से भरे ये ट्रैक्टर रात के समय पुलिस थानों और निगरानी चौकियों के सामने से होते हुए पड़ोसी अजमेर जिले की ओर निकल जाते हैं, लेकिन इनके खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई नजर नहीं आ रही है。 प्रतिदिन बड़ी मात्रा में हो रहे इस अवैध परिवहन को लेकर स्थानीय स्तर पर वन विभाग की कार्यशैली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर जिम्मेदार अधिकारियों की नाक के नीचे यह सब कैसे हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

कोटा में पुलिस वर्दी पहने चोर ने मोपेड चुरा ली

Kota, Rajasthan:कोटा एंकर कोटा पुलिस की वर्दी पहनकर आया चोर, मोपेड लेकर हुआ फरार कोटा के उद्योग नगर थाना क्षेत्र के कंसुआ चौराहे पर पुलिस की वर्दी पहनकर आया एक चोर मोपेड चुराकर फरार हो गया। वारदात 14 अगस्त सुबह करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। मोपेड सर्विस की दुकान के बाहर खड़ी मोपेड पर चोर ने हाथ साफ किया। दुकान मालिक समीर के अनुसार सुबह दुकान पहुंचने पर मोपेड गायब मिली। CCTV फुटेज खंगालने पर एक बुजुर्ग शख्स पुलिस की ड्रेस में नजर आया। उसके एक हाथ में झंडा और दूसरे हाथ में डायरी-कागज थे। वह काफी देर तक सड़क पर खड़ा होकर आने-जाने वाले बाइक सवारों को रोकने का इशारा करता रहा। जब किसी ने ध्यान नहीं दिया तो वह दुकान के पास पहुंचा और मोपेड लेकर फरार हो गया। पूरी घटना दुकान में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top