icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

एसपी दीपक भूकर के निर्देशन में बाजारों में सघन पैदल गश्त, संदिग्धों की हुई चेकिंग

ACHALPUR, Uttar Pradesh:प्रतापगढ़। जनपद में कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाए रखने तथा आमजन में सुरक्षा का एहसास बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के निर्देशन में बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर सघन गश्त और चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जेल चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे ने पुलिस बल के साथ प्रमुख बाजारों में पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। पैदल गश्त के दौरान पुलिस टीम ने बाजारों, भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की गहन चेकिंग की। संदिग्ध गतिविधियां मिलने पर पूछताछ भी की गई। अभियान का उद्देश्य अपराध एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना रहा। इस दौरान चौकी प्रभारी प्रशांत दुबे ने स्थानीय व्यापारियों, दुकानदारों और आमजन से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों की जानकारी ली। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि, व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे तो तत्काल पुलिस को सूचना दें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे पैदल गश्त एवं चेकिंग अभियान लगातार जारी रहेंगे। अभियान के दौरान बाजार में मौजूद लोगों ने पुलिस की सक्रियता की सराहना की और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर संतोष व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि आमजन के सहयोग से अपराध नियंत्रण और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने के प्रयास लगातार जारी रहेंगे।
0
0
Report

जितिन प्रसाद बोले: 2027 में भाजपा की ऐतिहासिक जीत के लिए रणनीति तेज

Noida, Uttar Pradesh:LUCKNOW : JITIN PRASADA (UNION MINISTER) ON BJP NATIONAL PRESIDENT NITIN NAVIN-LED IMPORTANT MEETING लखनऊ, उत्तर प्रदेश: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन की मौजूदगी में एक अहम संगठनात्मक बैठक पर केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कहा, "महत्वपूर्ण बैठक रही। हमें राष्ट्रीय अध्यक्ष का मार्गदर्शन मिला। सभी बिंदुओं पर राष्ट्रीय अध्यक्ष का संबोधन हुआ। काफी चीजों पर उन्होंने फोकस किया। आने वाले समय में चुनावी वर्ष है। हालांकि भाजपा चुनाव का इंतजार नहीं करती, 5 साल तक कार्य चलता रहता है...पूरी दमदारी से चुनाव लड़ा जाएगा और ऐतिहासिक जीत 2027 के चुनाव में होगी।"
0
0
Report
Advertisement

कटनी: वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर तीखा हमला, मंदिर मुद्दों पर स्पष्ट जवाब

Katni, Madhya Pradesh:कटनी खजुराहो सांसद वीडी शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर किया तीखा प्रहार कटनी दौरे पर पहुंचे प्रदेश के परिवहन, स्कूल शिक्षा एवं जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह और खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के हालिया बयानों पर तीखी प्रतिक्रिया दी। राम मंदिर, महाकाल मंदिर की जमीन और इंदौर अस्पताल के मुद्दों पर विष्णु दत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह पर जमकर निशाना साधा। वहीं, खजुराहो सांसद एवं पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने दिग्विजय सिंह के राम मंदिर और उज्जैन महाकाल मंदिर की जमीन से जुड़े आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि पूरा देश जानता है कि दिग्विजय सिंह किस तरह के बयान देते हैं। वीडी शर्मा ने कहा कि अगर राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े किसी भी मामले में अनियमितता की शिकायत आई है तो ट्रस्ट ने स्वयं संज्ञान लिया है, सरकार के अनुरोध पर एसआईटी गठित की गई है और निष्पक्ष जांच जारी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। महाकाल मंदिर की जमीन पर आरएसएस के गेस्ट हाउस बनाने के आरोपों पर भी वीडी शर्मा ने पलटवार करते हुए कहा कि दिग्विजय सिंह पहले अपने कार्यकाल का हिसाब दें। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस शासनकाल में चरनोई भूमि के आवंटन को लेकर स्वयं दिग्विजय सिंह ने बाद में उसे अपनी बड़ी गलती बताया था। उन्होंने कहा कि दिग्विजय सिंह लगातार हिंदुत्व और सनातन पर सवाल खड़े कर उसे बदनाम करने की कोशिश करती रही है, जबकि भाजपा सरकार पारदर्शिता के साथ हर मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र में इमारत ढहने से दो लोग दबे, बचाव जारी

Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: एनडीआरएफ के जवान चंडीगढ़ के औद्योगिक क्षेत्र फेज-2 में पहुंचे हैं, जहां आज एक इमारत ढह गई थी. बिल्डिंग में रिनोवेशन का काम चल रहा था. पांच मजदूर फंसे, तीन को बचा लिया गया है और बाकी दो के लिए तलाश एवं बचाव अभियान जारी है।\n\nमेयर सौरभ जोशी कहते हैं, "अंदर फंसे तीन लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है, उन्हें मामूली चोटें आई हैं, उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और मेडिकल मदद दी गई है। हालांकि, दो लोग अभी भी अंदर फंसे हुए हैं। उन पर मलबा गिर गया है और NDRF की टीम, पुलिस प्रशासन और फायर डिपार्टमेंट मिलकर कंक्रीट स्लैब को हटाने का काम कर रहे हैं। वे खास औजारों का इस्तेमाल कर रहे हैं क्योंकि पूरी इमारत ढह गई थी, जिससे वे दोनों व्यक्ति नीचे दब गए। मैं आप सभी को बताना चाहता हूं कि उनकी हालत अभी स्थिर है। वे होश में हैं और बातचीत कर रहे हैं। हमने सेक्टर 32 मेडिकल कॉलेज से एक मेडिकल टीम को भी बुलाया है ताकि मौके पर ही ज़रूरी मेडिकल मदद दी जा सके।"
0
0
Report
Advertisement

दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की ताकत, नरोत्तम मिश्रा पर हमला तेज

Datia, Madhya Pradesh:दतिया उपचुनाव: कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन में नरोत्तम मिश्रा पर साधा निशाना, जीतू पटवारी और दिग्विजय सिंह का बड़ा हमला datिया। विधानसभा क्रमांक-22 के उपचुनाव को लेकर शनिवार को दतिया के होटल मोटल में कांग्रेस का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में जीतू पटवारी, दिग्विजय सिंह, गोविंद सिंह, सिद्धार्थ कुशवाहा, साहब सिंह गुर्जर, नीतू सिकरवार और प्रियव्रत सिंह सहित प्रदेश के कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता शामिल हुए। सम्मेलन में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अशोक दांगी बगड़ा, विधायक घनश्याम सिंह, कांग्रेस नेता आदेश नायक समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और आगामी उपचुनाव में कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया। बैठक में चुनावी रणनीति, बूथ प्रबंधन और मतदाताओं तक पार्टी की नीतियां पहुंचाने पर भी मंथन किया गया। हालांकि पूरे सम्मेलन के दौरान भारतीय जनता पार्टी का नाम कम ही सुनाई दिया, लेकिन डॉ. नरोत्तम मिश्रा कांग्रेस नेताओं के निशाने पर रहे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने कहा कि जिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं को डॉ. नरोत्तम मिश्रा भाजपा में लेकर गए हैं, उन्हें समझाकर दोबारा कांग्रेस में वापस लाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि शनिवार को कांग्रेस का नामांकन दाखिल होगा, जिसमें प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता दतिया पहुंचेंगे और दतिया में कांग्रेस अपनी पूरी ताकत दिखाएगी। उल्लेखनीय है कि दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को मतदान होना है, जबकि कांग्रेस ने अभी तक अपने प्रत्याशी की औपचारिक घोषणा नहीं की है। ऐसे में इस सम्मेलन को संगठनात्मक शक्ति प्रदर्शन और चुनावी तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
0
0
Report

वैभव सूर्यवंशी के अंतरराष्ट्रीय पदार्पण पर मदन लाल का बयान: सचिन रिकॉर्ड तोड़ना संभव

Noida, Uttar Pradesh:NOIDA: MADAN LAL (FORMER INDIA CRICKETER) ON VAIBHAV SURYAVANSHI MAKING INTERNATIONAL DEBUT AND BECOMING YOUNGEST INDIA DEBUTANT SURPASSING SACHIN TENDULKAR RECORD / SCORING 14 RUNS ON DEBUT AGAINST ENGLAND नोएडा - भारतीय बल्लेबाज़ वैभव सूर्यवंशी के भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बनने पर, पूर्व भारतीय क्रिकेटर मदन लाल कहते हैं, "मैं उन्हें सचिन का रिकॉर्ड तोड़ने और इतनी कम उम्र में डेब्यू करने के लिए बधाई देना चाहता हूँ। IPL में अपने प्रदर्शन और जिस तरह से वह खेल रहे हैं, उसके दम पर उन्होंने अपना सिलेक्शन पक्का किया। हर कोई जानता था कि उन्हें देर-सबेर इस लेवल पर खेलना ही है। अब जब उन्होंने डेब्यू कर लिया है, तो यह ध्यान रखना ज़रूरी है कि इंटरनेशनल क्रिकेट में थोड़े ज़्यादा अनुभव की ज़रूरत होती है। जब आप इस लेवल पर पहुँचते हैं, तो खेल का स्तर बढ़ जाता है। लेकिन मैं उन्हें शुभकामनाएँ देता हूँ। हम चाहते हैं कि वह विराट कोहली या सचिन की तरह एक ऐसा खिलाड़ी बनें जो एक दौर की पहचान बने, जिसे बैटिंग करते देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतज़ार करें..."
0
0
Report

आगरा में पति हत्या: रूबी ने खीर में नींद की गोलियां मिलाकर किया कत्ल

Agra, Uttar Pradesh:सैय्यद शकील आगरा उत्तर प्रदेश में आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र में सामने आए सनसनीखेज पति हत्याकांड में पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी पत्नी रूबी ने जो कहानी बताई है, उसने हर किसी को हैरान कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, रूबी ने पहले खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाकर पति सुरेंद्र शर्मा को खिला दीं। इसके बाद उसने अकेले ही पति की हत्या कर दी। अगले दिन अपनी दोनों बेटियों और सास को जेठ के घर भेजने के बाद उसने अकेले ही शव को घसीटकर बाथरूम तक पहुंचाया, गड्ढा खोदकर उसमें दफना दिया और ऊपर से खुद मिट्टी डालकर समतल कर दिया। फिर उसने मिस्त्री बुलाकर बाथरूम ऊंचा कराने का बहाना बनाया और पूरे फर्श पर सीमेंट का प्लास्टर करवा दिया, ताकि किसी को शव दबे होने का शक न हो। मृतक की पहचान राजस्थान के भरतपुर निवासी सुरेंद्र कुमार शर्मा (44) के रूप में हुई है। वह आगरा के सिकंदरा थाना क्षेत्र स्थित रेणुका धाम कॉलोनी में पत्नी रूबी, मां कमला देवी और दो बेटियों रिद्धि (13) व सिद्धि (9) के साथ रहते थे। सुरेंद्र 18 मई 2026 से लापता थे। 26 मई को उनके बड़े भाई अनिल शर्मा ने सिकंदरा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। इसके बाद पुलिस और परिजन लगातार उनकी तलाश कर रहे थे। जांच के दौरान रूबी ने सभी को यह कहकर गुमराह किया कि सुरेंद्र उससे झगड़ा कर पांच हजार रुपये लेकर घर छोड़कर चले गए हैं। वह खुद भी कुछ दिनों के लिए राजस्थान चली गई। इस दौरान वह पुलिस के साथ सीसीटीवी फुटेज देखती रही, पति को याद कर रोने का नाटक करती रही और हर सवाल का अलग जवाब देकर जांच को भटकाने की कोशिश करती रही। मृतक के बड़े भाई अनिल शर्मा ने बताया कि 18 मई की सुबह रूबी का फोन आया था। उसने कहा कि घर में पुलिस का कोई मामला हो गया है, इसलिए मां और दोनों बच्चियों को अपने साथ ले जाएं। उसने यह भी कहा कि घर के अंदर मत आना, बच्चों को पास की दुकान से ही ले जाना। बाद में उसने फिर फोन कर कहा कि सुरेंद्र झगड़ा करके घर छोड़कर चले गए हैं और दो-तीन दिन में वापस आ जाएंगे। 19 मई को रूबी भी बच्चों के पास चली गई और करीब एक सप्ताह बाद वापस लौटी। जब कई दिनों तक सुरेंद्र का कोई पता नहीं चला तो परिजनों का शक गहराने लगा। अनिल शर्मा लगातार रूबी से पूछताछ करते रहे, लेकिन वह हर बार नई कहानी सुनाकर उन्हें टालती रही। आखिरकार शुक्रवार को अनिल शर्मा सीधे उसके घर पहुंचे। उन्होंने रूबी से कहा कि अगर कोई परेशानी है तो सच बता दो, वह उसका साथ देंगे और उसे बचाने की कोशिश करेंगे। इसी बातचीत के दौरान रूबी टूट गई और उसने कबूल कर लिया कि उसने पति का शव बाथरूम के फर्श के नीचे दबा रखा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बाथरूम का फर्श तुड़वाया गया तो वहां से सुरेंद्र शर्मा का कंकाल बरामद हुआ। शव पूरी तरह गल चुका था, बरामद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और अब कंकाल की फोरेंसिक जांच कराई जाएगी, जिससे मौत के कारणों की पुष्टि हो सके। थाना प्रभारी निरीक्षक सिकंदरा ने फोन पर मौखिक रूप से बताया कि पूछताछ में रूबी ने बताया है कि उसने खीर में 15-16 नींद की गोलियां मिलाकर पति सुरेंद्र शर्मा को खिला दी थीं। अगले दिन उसने अपनी दोनों बेटियों रिद्धि (13 वर्ष) और सिद्धि (9 वर्ष) एवं सास को जेठ अनिल शर्मा के घर भेज दिया। सास और दोनों बच्चियों को यही लगा कि सुरेंद्र शर्मा सो रहे हैं। इसके बाद रूबी ने अकेले ही सुरेंद्र शर्मा को बाथरूम में ले जाकर लिटाया, मिट्टी मंगाकर गड्ढा भर दिया और उसे समतल कर दिया। बाद में मिस्त्री बुलाकर बाथरूम ऊंचा कराने के नाम पर पूरे मिट्टी के फर्श पर सीमेंट का प्लास्टर करवा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक के अनुसार, अब तक की पूछताछ में यही घटनाक्रम सामने आया है। रूबी ने यह भी बताया कि उसका पति शराब पीता था, आए दिन उसके साथ मारपीट करता था, कोई काम नहीं करता था और घर का खर्च उसकी मां की सरकारी पेंशन से चलता था। पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

झारखंड: दो जिंदा सांप खाने वाला शख्स अस्पताल पहुंचा, डॉक्टर हैरान

Ansar Nagar, Jharkhand:दो जिंदा सांप निगल गया शख्स, तीसरे को मारकर पहुंचा अस्पताल; डाक्टर हैरान कुंदा प्रखंड के बरवाडीह गांव की घटना, क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय चतरा : झारखंड के चतरा जिले के कुंदा प्रखंड से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। यहां एक व्यक्ति ने कथित रूप से दो जिंदा सांप खा लिए। इसके बाद वह तीसरे सांप को भी खाने की तैयारी में था, लेकिन परिजनों ने समय रहते उसे रोक दिया। बाद में उसने तीसरे सांप को मार दिया और उसे साथ लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर पहुंच गया। मृत सांप को देखकर चिकित्सक और स्वास्थ्यकर्मी भी कुछ देर के लिए दंग रह गए। जानकारी के अनुसार कुंदा प्रखंड मुख्यालय के बरवाडीह गांव निवासी बौद्ध भारती के 45 वर्षीय पुत्र बुधन भारती ने कथित रूप से दो जिंदा सांप निगल लिए। घटना की जानकारी मिलते ही परिजन उन्हें इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, प्रतापपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने तत्काल उनकी जांच कर उपचार किया。 प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डा. कुमार संजीव ने बताया कि उनके कार्यकाल में इस तरह का मामला पहली बार सामने आया है। उन्होंने कहा कि सामान्यतः सांप विषैले हो सकते हैं, इसलिए ऐसे मामलों में बिना देर किए चिकित्सकीय जांच कराना जरूरी है। जांच के दौरान बुधन भारती के शरीर में किसी भी प्रकार के विष का प्रभाव नहीं पाया गया और फिलहाल उनकी स्वास्थ्य स्थिति सामान्य है। वहीं, बुधन भारती की पत्नी ने बताया कि उनके पति ने वास्तव में दो सांप खाए थे। इसके बाद उन्होंने शराब भी पी थी। इस अजीबोगरीब घटना की पूरे इलाके में चर्चा हो रही है। डा. संजीव ने लोगों से अपील की कि इस तरह के जोखिम भरे और जानलेवा कृत्यों से बचें। यदि किसी व्यक्ति का विषैले जीव से संपर्क हो या सांप काट ले, तो घरेलू उपायों पर भरोसा करने के बजाय तत्काल नजदीकी अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकीय सलाह और उपचार लें。
0
0
Report

आजमगढ़ के देवगांव में सर्राफा कारोबारी पर हमला-धमकी, CCTV फुटेज में कैद

Azamgarh, Uttar Pradesh:स्थापना? Azamgarh स्थान - Azamgarh सर्राफा कारोबारी ने मारपीट व धमकी का लगाया आरोप, विवाद का मामला सीसीटीवी फुटेज में कैद, पुलिस आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर कार्यवाही में जुटी। जनपद आज़मगढ़ के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में लालगंज कस्बा निवासी सर्राफा कारोबारी ने कुछ लोगों पर दुकान में घुसकर मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। वहीं इस पूरे विवाद के दौरान का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है, पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। शिकायतकर्ता शिवसागर के अनुसार एक दिन पूर्व शुक्रवार को दोपहर में वह अपने पुत्र अपूर्व बरनवाल तथा ग्राहकों के साथ दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान सोनू सोनकर, निवासी लोहिया नगर, मेन चौक, लालगंज अपने दो-तीन साथियों के साथ दुकान में घुस आया। आरोप है कि उसने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपितों ने अपूर्व बरनवाल के साथ मारपीट की। पीड़ित का आरोप है कि जाते समय आरोपित फर्जी एससी-एसटी एक्ट में मुकदमा दर्जकर फंसाने की धमकी भी देकर गये। घटना से परिवार में भय का माहौल है। पीड़ित ने देवगांव कोतवाली पहुंचकर तहरीर देते हुए परिवार की सुरक्षा और आरोपितों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। वहीं इस मामले में सीओ लालगंज ने बताया कि शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है。
0
0
Report
Advertisement

कटनी में मंत्री उदय प्रताप सिंह ने समीक्षा बैठक में विकास कार्यों पर जोर दिया

Katni, Madhya Pradesh:कटनी:- जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह खुजराहों सांसद विष्णु दत्त शर्मा आज कटनी पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. कटनी:- परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री राव उदय प्रताप सिंह आज कटनी पहुंचे जहां कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल होकर जिले में चल रहे विविध कार्यों की समीक्षा की. बैठक पर प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह ने बताया कि आज शहर में तीन जगह कार्यक्रम आयोजित हुई जिसमें उपमुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल जी भी शामिल रहे. कार्यक्रम में शहर की विकास को लेकर चर्चा की गई. इसी प्रकार कलेक्ट्रेट में समीक्षा बैठक आयोजित हुई जहां पर जिले में चल रही विविध कार्यों को लेकर चर्चा की गई एवं अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए. जबलपुर से नर्मदा का पानी कटनी सहित अन्य जिलों में पहुंचाने पर बरगी दाई तट नहर निर्माण में CAG द्वारा भ्रष्टाचार करने की बात की गई है जिसको लेकर उन्होंने कहा कि कैग हमारी आर्थिक मैकेनिज्म ऑडिट करने की महत्वपूर्ण संस्था है यदि उन्होंने सवाल उठाये है तो जांच होगी, जांच के बाद तथ्य निकलकर सामने आयेंगे इस पर सरकार निर्णय लेगी. बाइट:- उदय प्रताप सिंह, प्रभारी मंत्री
0
0
Report

लखनऊ बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री ने 2027 में बीजेपी के बहुमत का दावा किया

Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश: लखनऊ में बीजेपी की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने कहा, "हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आज लखनऊ का दौरा किया—राज्य की राजधानी में यह उनका पहला दौरा था। विधायकों और सांसदों के साथ हुई इस बैठक में हम सभी को उनका मार्गदर्शन और प्रेरणा मिली। हर विधायक इस पक्के संकल्प के साथ बैठक से निकला कि 2027 के चुनावों में 2017 के चुनाव नतीजों को दोहराया जाएगा। हम निश्चित रूप से भारी बहुमत के साथ लगातार तीसरी बार बीजेपी की सरकार बनाएंगे." अयोध्या राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी के मामले पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव के बयान पर उन्होंने कहा, "अखिलेश यादव को कभी भी भगवान राम में आस्था नहीं रही; उन्होंने हमेशा राम मंदिर का विरोध किया। उनकी सरकार के समय राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। मैं कहूंगा कि उन्हें राम मंदिर के मुद्दे पर टिप्पणी करने का कोई अधिकार नहीं है, और ऐसे मामलों पर राजनीति करने से निश्चित रूप से बचना चाहिए।"
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top