821109
भभुआ में ट्रेन की चपेट में आने से गई युवक की जान
Mohania, Bihar:भभुआ में ट्रेन की चपेट में आने से युवक की जान चली गई। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद घटनास्थल पहुंची पुलिस शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
श्योपुर: कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का वायरल गाना लोगों के बीच छा गया
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में विधायक गाना गाते हुए नजर आ रहे हैं। उनके गाने के बोल— “नागिन सा बाल है, थारा गोरा-गोरा गाल, ई छोरा को ब्याव करा द, जच गी मार तत्काल…” सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। विधायक के इस अलग अंदाज वाले वीडियो को लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जमकर शेयर कर रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद यह स्थानीय स्तर पर चर्चा का विषय बना हुआ है।0
0
Report
मीरजापुर में दुर्गाजी मोड़ खोवा मंडी पर खाद्य विभाग की बड़ी छापेमारी
Ukhdand, Uttar Pradesh:मीरजापुर में त्योहारी सीजन के देखते हुए खाद्य विभाग ने मिलावटखोरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। चुनार कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाजी मोड़ स्थित खोवा मंडी में प्रशासन और खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में संदिग्ध खोवा, मिठाई और बेसन बरामद किया। चलाये गए अभियान के तहत करीब डेढ़ लाख रुपये से अधिक कीमत की खाद्य सामग्री जब्त कर नष्ट कराई गई। संदिग्ध खाद्य पदार्थों के नमूने जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए हैं। बरामद खोआ को जप्त कर मिट्टी में दफन किया गया।0
0
Report
भैंसा में दूषित पानी और आरओ मशीन के मामले पर ग्रामीणों का प्रदर्शन
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के ग्राम भैंसा से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचे। ग्रामीणों ने सरपंच के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। पुलिस बल ने ग्रामीणों को कलेक्ट्रेट के अंदर जाने से रोककर उनकी समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों का आरोप है कि चुनाव से पहले सरपंच द्वारा कई घोषणाएं की गई थीं, लेकिन अब तक उन्हें पूरा नहीं किया गया। ग्रामीणों के मुताबिक गांव में दूषित पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं एथनॉल प्लांट संचालक गांव में आरओ फिल्टर मशीन लगाना चाहता है, लेकिन आरोप है कि सरपंच द्वारा मशीन लगाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। ग्रामीणों ने गांव में स्वच्छ पेयजल समेत अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।0
0
Report
Advertisement
जशपुर नेपाल हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने संवेदना व्यक्त की
Jashpur Nagar, Chhattisgarh:ब्रेकिंग जशपुर नेपाल हादसे पर सीएम विष्णुदेव साय ने दुख जताया, सीएम विष्णुदेव साय का बयान, दुःख का विषय है संवेदना व्यक्त करते हैं, मानसरोवर यात्रा में यहां से भी लोग गए हैं, जानकारी मिलने पर कंट्रोल रूम बनाकर टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, जिनको भी कोई समस्या होगी टोल फ्री नम्बर पर अवगत कराएंगे, निश्चित रूप से सरकार उनकी सहयोग के लिए खड़ी है।0
0
Report
मुस्कान हत्या: डीडीयू अस्पताल में पोस्टमार्टम जारी, 15 टीमों से आरोपी पकड़ने की तैयारी
Delhi, Delhi:तिलकनगर मुस्कान हत्या मामले में डीडीयू अस्पताल में चल रहा है पोस्टमार्टम परिजन बोलने को तैयार नहीं डीडीयू अस्पताल बना पुलिस छावनी आरोपी की धड़पकड़ के लिए 15 से अधिक टीमें जुटी पश्चिमी जिला डीडीयू अस्पताल में मुस्कान का पोस्टमार्टम चल रहा है हालांकि परिवार वाले मीडिया से बिल्कुल भी बात नहीं कर रहे कैमरे से हटकर थोड़ी बहुत जानकारी दे रहे हैं इस बीच वेस्टर्न रेंज की ज्वाइंट सीपी सुमन गोयल ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया की पुलिस की 15 से अधिक टीम आरोपी को पकड़ने में लगी हुई है जल्द ही गिरफ्तार कर लेंगे साथी उन्होंने यह भी बताया कि आरोपी और मृतक दोनों एक दूसरे को काफी समय से जानते थे बाकी चीज जांच का हिस्सा है इसलिए ज्यादा हम अभी नहीं बता सकते है। मुस्कान के परिवार में मुस्कान की मां जो गुरु गोविंद सिंह अस्पताल अस्पताल में लैब टेक्नीशियन और बड़ी बहिन अनामिका जो किसी काम से चंडीगढ़ गई हुई थी भाई आकाश जीम गया हुआ था उस दौरान मुस्कान अकेली थी । मुस्कान तीन बहिनें और एक छोटा भाई और मदर है।0
0
Report
हमीरपुर में भारी जलभराव, ग्रामीणों के लिए आपातकालीन सेवाएं बाधित
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर - मूसलाधार बारिश के चलते मजरे की मुख्य सड़क पर हुआ जलभराव, भारी जलभराव के कारण आवागमन ठप, सड़क पर पानी भरने से जगनपुर मजरे का शिवनी और कुरारा से संपर्क टूटा, तीन दिनों से रुक रुक कर हो रही बारिश ने ग्रामीण क्षेत्रों में बढ़ाई मुश्किले, जलभराव के कारण आवागमन में जोखिम उठाने को मजबूर ग्रामीण, जलभराव के कारण गाँव तक नही पहुंच पा रही एम्बुलेंस, ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द जल निकासी की व्यवस्था कराने की मांग, कुरारा विकास खंड क्षेत्र के शिवनी के मजरे जगनपुर का मामला।0
0
Report
Advertisement
जिलाधिकारी ने IGRS निस्तारण में लापरवाही पर 12 अधिकारियों का वेतन तत्काल रोक दिया
Kasganj, Uttar Pradesh:जिल्लाधिकारी ने आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पर 12 अधिकारियों का तत्काल प्रभाव से रोका वेतन गौरव तिवारी कासगंज उत्तर प्रदेश के जनपद कासगंज के जिलाधिकारी प्रणय सिंह ने आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में अपेक्षित गुणवत्ता एवं संतोषजनक कार्यवाही न पाए जाने पर उप जिलाधिकारी सहावर सहित कुल 12 अधिकारियों का वेतन रोकने के निर्देश दिए गए हैं। वेतन रोके जाने वाले अधिकारियों में उप निदेशक कृषि, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता, जिला प्रोबेशन अधिकारी, डिप्टी आरएमओ कासगंज, चकबंदी अधिकारी, पूर्ति निरीक्षक कासगंज, पूर्ति निरीक्षक पटियाली, जिला पंचायत राज अधिकारी कासगंज, तहसीलदार पटियाली तथा अन्य संबंधित अधिकारी सम्मिलित हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में किसी भी स्तर पर लापरवाही, औपचारिकता अथवा खानापूर्ति बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक अधिकारी शिकायत की वास्तविक स्थिति का स्थलीय/अभिलेखीय परीक्षण कराते हुए स्पष्ट, तथ्यपरक एवं गुणवत्तापूर्ण आख्या के आधार पर निस्तारण सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि जनशिकायतों का प्रभावी एवं संतोषजनक निस्तारण शासन की प्राथमिकताओं में सम्मिलित है। शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत उपलब्ध कराना संबंधित अधिकारी की जिम्मेदारी है। आईजीआरएस प्रकरणों के निस्तारण में लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी के विरुद्ध वेतन रोकने सहित अन्य कठोर विभागीय कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। बाइट जिलाधिकारी प्रणय सिंह0
0
Report
बेरला के स्वामी आत्मानंद स्कूल में शिक्षकों की कमी से पढ़ाई प्रभावित
Bemetara, Chhattisgarh:बेमेतरा जिले के बेरला स्थित पीएम श्री स्वामी आत्मानंद स्कूल से शिक्षा व्यवस्था की गंभीर तस्वीर सामने आई है। सरकार जहां स्कूलों में शिक्षा का स्तर सुधारने और बेहतर सुविधाएं देने के दावे कर रही है, वहीं इस स्कूल में 232 से ज्यादा विद्यार्थियों की पढ़ाई महज दो शिक्षकों के भरोसे चल रही है। स्कूल के हिंदी माध्यम सेक्शन में रिकॉर्ड के मुताबिक 18 शिक्षकों की पोस्टिंग दर्ज है, लेकिन वर्तमान में यहां सिर्फ दो शिक्षक ही सेवाएं दे रहे हैं। कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की पढ़ाई शिक्षकों की कमी के चलते प्रभावित हो रही है। छात्रों और स्थानीय लोगों ने इस समस्या को लेकर चिंता जताते हुए बताया कि जिला शिक्षा अधिकारी से लेकर कलेक्टर तक शिकायत की जा चुकी है। वहीं, बेमेतरा कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने बताया कि बेरला सेजस में शिक्षकों की कमी को दूर करने के लिए शासन स्तर पर प्रतिनियुक्ति की मांग भेजी गई है। प्रक्रिया जारी है और जल्द ही शिक्षकों की व्यवस्था की जाएगी।0
0
Report
सोलापूर एमएसईबी टॉवर पर अज्ञात कारण से बुजुर्ग चढ़ा; बचाव जारी
Solapur, Maharashtra:सोलापुरात एमएसईबीच्या टॉवरवर एक व्यक्ती चढला चार हजार के.व्ही.च्या टॉवरवर व्यक्ती चढल्याने परिसरात बघ्यांची गर्दी गेल्या दोन तासांपासून हा व्यक्ती टॉवरवर चढल्याने पोलिसांकडून खाली उतरवण्याचे प्रयत्न सदरचा व्यक्ती कोणत्या कारणाने टॉवरवर चढला याचे कारण मात्र अद्याप अज्ञात टॉवरच्या खालून पोलीस प्रशासन तसेच अग्निशामक दलाचा सदरच्या व्यक्तीला खाली उतरवण्याचा प्रयत्न सुरू0
0
Report
Advertisement
हनुमान मंदिर मूर्ति की खोदकर हटाने की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों में आक्रोश
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर:- हनुमान मंदिर की मूर्ति को अराजक तत्वों ने खोदकर हटाने का किया प्रयास, खजाने की तलाश में मूर्ति हटाने का प्रयास, अराजकतत्वों के प्रयास के बाद भी मूर्ति सुरक्षित, मंदिर में हुई घटना से ग्रामीणों में आक्रोश, ग्रामीणों ने आरोपियों की पहचान कर कार्यवाही की मांग की, सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी, सिसोलर थाना कस्बे के विलोहटा मुहल्ले का मामला.0
0
Report
नेपाल की स्थिति पर अग्निमित्रा पाल के हिंदी‑बंगला बयान: राज्य सरकार के पक्ष में
Asansol, West Bengal:नेपाल की स्थिति पर अग्निमित्रा पाल के हिंदी‑बंगला बयान: राज्य सरकार के पक्ष में0
0
Report
इमरान मसूद का मायावती के सवाल पर बयान: मोदी-राहुल के बीच वैचारिक जंग
Noida, Uttar Pradesh:सहारनपुर, यूपी: कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने भाजपा के रोज़गार देने के वादे पर मायावती द्वारा सवाल उठाए जाने पर कहा, "मायावती के सवाल उठाने या नहीं उठाने की तो बात ही नहीं। वह पहले कमरे से तो बाहर निकलें। लड़ाई बिल्कुल साफ है। देश में दो विचारधाराओं की लड़ाई हो रही है। एक के ध्वजवाहक मोदी जी हैं, दूसरे के राहुल गांधी हैं। आपको इन्हीं में रहना है, इससे अलग आप नहीं चल सकते। एक ओर वह हैं जो अल्पसंख्यकों को, दलितों को, आदिवासियों को, पिछड़ों को रौंदना चाहते हैं, संविधान को रौंदना चाहते हैं। दूसरी ओर उनके मुकाबिल राहुल गांधी हैं, जो देश में सभी की बात करते हैं। इस वैचारिक लड़ाई में आप इधर उधर का रास्ता नहीं अपना सकते।0
0
Report
Advertisement
पंजाब में कर्मचारियों का विरोध, सरकारी दफ्तर बंद, डीए किश्त और पेंशन बहाली मांग
Mansa, Punjab:ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰ ਕਰਮਚਾਰੀ ਉਤਰੇ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਣੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਮਾਨਸਾ ਵਿਖੇ ਜਿਲ੍ਾ ਕੰਪਲੈਕਸ ਤਹਿਸੀਲ ਕੰਪਲੈਕਸ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਜੱਚਾ ਬੱਚਾ ਹਸਪਤਾਲ ਜਿਲਾ ਫੂਡ ਸਪਲਾਈ ਦਫਤਰ ਫਰਦ ਕੇਂਦਰ ਸਮੇਤ ਪਬਲਿਕ ਡੀਲਿੰਗ ਦਫਤਰ ਬੰਦ ਰਹੇ ਅਤੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਜਿਲਾ ਕਚਹਿਰੀ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਸ਼ਹਿਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਮਾਰਚ ਦਿੱਤਾ ਗਿਆ। ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਵੱਖ-ਵੱਖ ਵਿਭਾਗਾਂ ਦੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਅਤੇ ਪੈਨਸ਼ਨਰਾਂ ਵੱਲੋਂ ਡੀਏ ਦੀ ਕਿਸ਼ਤ ਜਾਰੀ ਕਰਨਾ ਅਤੇ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਬਹਾਲੀ ਦੀ ਮੰਗ ਸਮੇਤ ਹੋਰ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਗਏ ਵਿਰੋਧ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਜਿੱਥੇ ਸਿਵਲ ਹਸਪਤਾਲ ਸਮੇਤ ਜਿਲਾ ਕੰਪਲੈਕਸ ਦੇ ਸਾਰੇ ਹੀ ਸਿਵਿਲ ਪ੍ਰਸ਼ਾਸਨ ਦਫਤਰ ਬੰਦ ਰਹੇ ਉੱਥੇ ਹੀ ਐਮਰਜੈਂਸੀ ਸੇਵਾਵਾਂ ਬਹਾਲ ਰਹੀਆਂ ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰ ਰਹੇ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਜਿੱਥੇ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਜ਼ੋਰਦਾਰ ਨਾਅਰੇਬਾਜ਼ੀ ਕੀਤੀ। ਮਾਨਸਾ ਦੇ ਵਿੱਚ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਕਰਮਚਾਰੀਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾ ਕਿ ਪਿਛਲੇ ਲੰਬੇ ਸਮੇਂ ਤੋਂ ਡੀਏ ਦੀਆਂ ਕਿਸ਼ਤਾਂ ਅਤੇ ਪੁਰਾਣੀ ਪੈਨਸ਼ਨ ਬਹਾਲੀ ਦੀ ਮੰਗ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕੀਤੇ ਜਾ ਰਹੇ ਨੇ ਸਾਢੇ ਚਾਰ ਸਾਲ ਤੋਂ ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋਂ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਕੀਤੀਆਂ ਗਈਆਂ ਪਰ ਸਾਰੀਆਂ ਹੀ ਮੀਟਿੰਗਾਂ ਬੇਸਿੱਟਾ ਰਹੀਆਂ ਪਰ ਪਿਛਲੇ ਦਿਨਾਂ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਸਰਕਾਰ ਦਾ ਅੱਤਿਆਚਾਰ ਦੇਖਣ ਨੂੰ ਮਿਲਿਆ ਜਿਸ ਦੌਰਾਨ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਤੇ ਲਾਠੀਆਂ ਦੇ ਨਾਲ ਪੱਗਾਂ ਲਾਈਆਂ ਗਈਆਂ ਅਤੇ ਉਨਾਂ ਨੂੰ ਪਾਣੀ ਦੀਆਂ ਬੋਛਾਰਾ ਮਾਰ ਕੇ ਜਖਮੀ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਜਿਸ ਦੇ ਰੋਸ ਵਜੋਂ ਅੱਜ ਪੰਜਾਬ ਭਰ ਦੇ ਵਿੱਚ ਸਰਕਾਰੀ ਦਫਤਰਾਂ ਨੂੰ ਬੰਦ ਕਰਕੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮ ਸੜਕਾਂ ਤੇ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ ਕਰਨ ਦੇ ਲਈ ਸਰਕਾਰ ਦੇ ਖਿਲਾਫ ਮਜਬੂਰ ਹੋਏ ਨੇ ਉਹਨਾਂ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਚੇਤਾਵਨੀ ਦਿੰਦੇ ਹੋਏ ਕਿਹਾ ਕਿ ਜੇਕਰ ਜਲਦ ਹੀ ਉਹਨਾਂ ਦੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਨੂੰ ਲਾਗੂ ਨਾ ਕੀਤਾ ਤਾਂ ਆਉਣ ਵਾਲੀਆਂ 2027 ਦੀਆਂ ਵਿਧਾਨ ਸਭਾ ਚੋਣਾਂ ਦੇ ਦੌਰਾਨ ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਵਿਰੋਧ ਦਾ ਸਾਹਮਨਾ ਕਰਨ ਪਵੇਗਾ।0
0
Report
मोहाली के सरकारी कर्मचारियों ने दफ्तर के बाहर धरना देकर अपनी मांगें मांगी
Sahibzada Ajit Singh Nagar, Punjab:ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਸਰਕਾਰੀ ਅਦਾਰਿਆਂ ਦੇ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਅੱਜ ਦਿੱਤੀ ਗਈ ਬੰਦ ਦੇ ਕਾਲ ਨੂੰ ਲੈ ਕੇ ਜ਼ਿਲਾ ਮੋਹਾਲੀ ਦੇ ਸਮੂਹ ਸਰਕਾਰੀ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਪਸ਼ੀਆਂ ਮੰਗਾਂ ਲੈ ਕੇ ਗਮਾਡਾ ਦਫਤਰ ਬਾਹਰ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਰੋਸ਼ ਧਰਨਾ。0
0
Report
हमीरपुर में नेपाल बाढ़ के बाद यात्रियों की लोकेशन ट्रैकिंग के निर्देश जारी
Chanwal, Himachal Pradesh:हमीरपुर एडीसी अभिषेक गर्ग ने जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदारों, खंड विकास अधिकारियों और अन्य संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अगर उनके क्षेत्रों से कोई स्थानीय निवासी नेपाल यात्रा पर गया है और उससे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन को निर्धारित प्रपत्र पर प्रेषित करें। उन्होंने बताया कि बुधवार को नेपाल में आई भीषण बाढ़ के बाद गृह विभाग ने यह जानकारी मांगी है, ताकि नेपाल यात्रा पर गए लोगों की लोकेशन का पता किया जा सके और उनसे संपर्क किया जा सके। एडीसी ने जिलावासियों से भी अपील की है कि अगर उनका कोई परिजन या रिश्तेदार नेपाल यात्रा पर गया हुआ है और उससे संपर्क नहीं हो पा रहा है तो तुरंत संबंधित एसडीएम, तहसीलदार या खंड विकास अधिकारी को सूचित करें।0
0
Report
Advertisement
