icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow2 Jul 2024, 05:22 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

UPI MDR चार्ज पर निर्मला सीतारमण का बयान: छोटे लेनदेन पर शुल्क नहीं

Noida, Uttar Pradesh:चंडीगढ़: UPI के लिए मर्चेंट डिस्काउंट रेट (MDR) ट्रांज़ैक्शन चार्ज पर, केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने BYT 'यह ₹2,000 से कम के ट्रांज़ैक्शन पर लागू नहीं होता है। यह न तो कोई टैक्स है और न ही कोई सेस फंड भारत के कंसोलिडेटेड फंड में जमा नहीं किए जाएंगे। यह सर्विस प्रोवाइडर द्वारा सिस्टम को बेहतर बनाने और बेहतर सर्विस देने के लिए लगाया जाने वाला चार्ज है, छोटे ट्रांज़ैक्शन के लिए नहीं। इसके अलावा, यह ऑपरेटरों के बीच का चार्ज है; इसे कंज्यूमर पर नहीं डाला जाएगा। इसका बोझ कस्टमर पर नहीं पड़ता है। मैंने पार्लियामेंट सेशन के दौरान इस मुद्दे पर सफाई दी थी।
0
0
Report

आर्मी वाले की धौंस के बावजूद डिलीवरी बॉय की पिटाई, वीडियो वायरल

Noida, Uttar Pradesh:डिलीवरी बॉय मांगता रहम की दुहाई, फिर भी कर दी पिटाई राजधानी देहरादून के हरिद्वार और देहरादून नेशनल हाईवे का यह वीडियो बताया जा रहा है जहां एक डिलीवरी बॉय एक आर्मी वाले से माफी की गुहार लगा रहा है बार-बार कहता है कि एक बार गलती हो गई फिर भी माफ कर दो और इसके बावजूद भी आर्मी की धौस देकर एक शख्स ने उसकी पिटाई भी कर दी फिर भी डिलीवरी बॉय ने कुछ नहीं कहा वह उसे कैंपस से भी बाहर निकल गया इसके बावजूद भी उसने कुछ नहीं कहा अब सवाल ही उठ रहा है कि क्या माफी के बाद भी आर्मी की धौस देने वाले को इतनी भी तहजीब नहीं है कि अगर एक डिलीवरी बॉय से किसी बात की गलती हो भी गई माफी मांग भी लिया तो उसे माफ किया जाए। कई सवालों के साथ यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
0
0
Report
Advertisement

रामदेवरा एकादशी पर पदयात्रा से भक्तों में उत्साह, मेले का समापन धूमधाम से

Jaisalmer, Rajasthan:जिला जैसलमेर विधानसभा - पोकरण लोकेशन - रामदेवरा केसरिया मंडल कोलकाता के पदयात्रा भी पहुंची रामदेवरा एकादशी पर किए बाबा की समाधि के दर्शन पिछले 27 साल से इस यात्रा का हो रहा आयोजन रामदेवरा, जैसलमेर पश्चिमी राजस्थान का महाकुंभ कहा जाने वाला बाबा रामदेव का भादवा मेला एकादशी के अवसर पर अपने समापन पर पहुंच गया। ऐसे में एकादशी के अवसर पर केसरिया मंडल कोलकाता के पदयात्रा भी रामदेवरा पहुंची वह बाबा रामदेव की समाधि पर मखमली चादर चढा कर देश में खुशहाली की कामना को लेकर पूजा अर्चना की। पिछले 27 साल से लगातार केसरिया मंडल कोलकाता की तरफ से इस यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। पद यात्रिओ में अपार जोश वह उत्साह देखने को मिला। बाबा रामदेव को अपना ईस्ट मानने वाले देश भर में रहने वाले भक्त भादवा मेले में विभिन्न स्थानों से पदयात्रा करते हुए रामदेवरा पहुंचते हैं ऐसे में एक अनुमान के अनुसार एक महीने में करीब 80 लाख से अधिक लोगों ने रामदेवरा पहुंचकर बाबा रामदेव की समाधि के दर्शन किए। रामदेवरा विविधता में एकता वाला पावन स्थल बना हुआ नजर आया जहां पर संपूर्ण देश से विभिन्न संस्कृतियों का संगम इस पावन स्थान पर देखने को मिला। सभी की एक ही कामना थी कि देशभर में रहने वाले सभी लोग खुशहाल रहें समृद्ध रहें बाबा रामदेव उन्हें इतनी सामर्थ्य प्रदान करें कि वे हर वर्ष इसी तरह पदयात्रा का आयोजन करके रामदेवरा आते रहें। इस अवसर पर महाप्रसादी का आयोजन भी किया गया जिसमें सभी भक्तों ने सामूहिक रूप से शिरकत की की बाबा रामसापीर के जय जयकार से रामदेवरा मेले के समापन के दिन धार्मिक स्थल पूर्ण रूप से धर्म मय बना हुआ नजर आया। बाइट -ऋषि व्यास बाइट- राम अवतार दर्शनाथी
0
0
Report

मेला मण्डफिया में जलझूलनी एकादशी पर भव्य शोभायात्रा और कवि सम्मेलन

Begun, Rajasthan:मण्डफिया, चित्तौड़गढ़ - एंकर - प्रसिद्ध कृष्णधाम श्री सांवलियाजी मण्डफिया में जलझुलनी एकादशी के अवसर पर तीन दिवसीय वार्षिक मेले का भव्य शुभारंभ हुआ। भगवान सांवरिया सेठ के बाल स्वरूप को चांदी के रथ में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हजारों श्रद्धालुओं की मौजूदगी में निकली शोभायात्रा के दौरान पूरा मण्डफिया धाम “जय कन्हैया लाल की” और “जय सांवरिया सेठ की” के जयकारों से गूंज उठा। लेकिन मेले की रात का सबसे बड़ा आकर्षण रहा मेला ग्राउंड के मीरा रंगमंच पर आयोजित अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन। देर रात शुरू हुआ कवि सम्मेलन अलसुबह तक चलता रहा। देशभर से पहुंचे कवियों ने हास्य-व्यंग्य, वीर रस, श्रृंगार और भक्ति रस की रचनाओं से श्रोताओं को बांधे रखा। हास्य प्रस्तुतियों पर दर्शकों के ठहाके गूंजे, तो वीर रस की कविताओं पर तालियों से पूरा परिसर गूंज उठा। देर रात के बावजूद हजारों की संख्या में श्रोता कवि सम्मेलन में डटे रहे। कवियों ने अपनी प्रभावी प्रस्तुतियों से ऐसा समां बांधा कि सुबह तक श्रोता कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। मंदिर मंडल की ओर से आयोजित मेले में भजन संध्या और सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। वहीं चांदी के रथ पर निकली शोभायात्रा रात करीब 8 बजे मंदिर पहुंची, जहां आतिशबाजी के बीच भगवान सांवरिया सेठ की भव्य अगवानी की गई।
0
0
Report
Advertisement

मंदसौर में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी का वीडियो वायरल

Mandsaur, Madhya Pradesh:मध्य प्रदेश के मंदसौर के पिपलिया मंडी थाना क्षेत्र में घर के बाहर खड़ी बाइक चोरी करने का एक सनसनीखेज वीडियो सामने आया है इस वीडियो में देखा जा सकता है की बाइक सवार तीन लोग सड़क पर रुकते हैं गली में खड़ी बाइक के पास दो युवक जाते हैं एक युवक बाइक पर ही बैठा रहता है युवक सावधानीपूर्वक आसपास देखा है और उसके बाद पलक झपकते ही बाइक का लॉक खोलता है और वापस चला जाता है तीसरा युवक बाइक को लेकर स्टार्ट करके निकल जाता है यह शातिराना प्रोफेशनल चोरी की वारदात मार्च 60 सेकंड में हुई इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो आज सुबह(तड़के) का बताया जा रहा है
0
0
Report
Advertisement

बरगवां पुलिस ने 2 साल से फरार आरोपी रंगदेव सिंह गोंड गिरफ्तार कर जेल भेज दिया

Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली ब्रेकिंग... सिंगरौली जिले के बरगवां पुलिस ने 2 साल से फरार चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार... चोरी के मामले में फरार चल रहा आरोपी रंगदेव सिंह गोंड गिरफ्तार.. बरगवां थाना क्षेत्र के मझिगवां निवासी 49 वर्षीय आरोपी को पुलिस ने दबोचा.. 2024 में घर में घुसकर चोरी की वारदात के बाद से फरार था आरोपी... चोरी के मामले में पूर्व में दो आरोपी गिरफ्तार होकर जा चुके हैं जेल... पुलिस टीम ने मुखबिर की सूचना पर फरार आरोपी को गिरफ्तार किया... एसपी षियाज के.एम. और एएसपी सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन में हुई कार्रवाई.. बरगवां पुलिस की कार्रवाई, फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया... पुलिस प्रेस नोट के मुताबिक, वर्ष 2024 में फरियादी बलराम सिंह बैस के घर में चोरी की वारदात हुई थी। शिकायत के आधार पर बरगवां थाने में अपराध क्रमांक 744/2024 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। प्रकरण में पहले ही दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुका था, जबकि रंगदेव सिंह गोंड फरार चल रहा था। पुलिस के अनुसार फरार आरोपी की तलाश लगातार की जा रही थी। सिंगरौली पुलिस अधीक्षक षियाज के.एम. और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सर्वप्रिय सिन्हा के निर्देशन तथा एसडीओपी अमित कुमार के मार्गदर्शन में बरगवां थाना प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार पटेल ने पुलिस टीम गठित कर आरोपी की तलाश शुरू की。 मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी रंगदेव सिंह गोंड को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
0
0
Report

पटना के भूमिहीन परिवारों को वासयोग्य भूमि के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू

Patna, Bihar:अभियान बसेरा-2 के तहत भूमिहीन परिवारों को वासयोग्य भूमि उपलब्ध कराने के लिए आवेदन की प्रक्रिया जारी है। पटना जिला प्रशासन ने साफ किया है कि आवेदन देने के लिए लोगों को पटना आने की जरूरत नहीं है। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा वर्ग और अतिपिछड़ा वर्ग के पात्र भूमिहीन परिवार अपने आवेदन पंचायत कार्यालय या अंचल कार्यालय में जमा कर सकते हैं। जिले के सभी अंचल और पंचायत कार्यालयों में हेल्प डेस्क बनाए गए हैं, जहां आवेदन लेने के साथ पावती रसीद भी दी जा रही है। वहीं, भ्रामक सूचना और अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। ऐसे लोगों के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

हरदा में पीला मोजेक से सोयाबीन नुकसान, किसान मुआवजे की मांग

Harda, Khedi Mahmudabad, Madhya Pradesh:हरदा। सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक बीमारी के चलते हुए नुकसान को लेकर किसानों ने मुआवजा राशि की मांग उठाई है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा के नेतृत्व में किसानों ने तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर खराब हुई फसल का सर्वे कराकर उचित मुआवजा देने की मांग की। किसानों का कहना है कि सोयाबीन की फसल में पीला मोजेक बीमारी फैलने के बाद फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है। कई खेतों में सोयाबीन की फसल पूरी तरह खराब होने की स्थिति में पहुंच गई है, जिससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में फसलों का तत्काल सर्वे कराया जाए और नुकसान का आकलन कर किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि दिलाई जाए। किसानों का कहना है कि फसल खराब होने से उनकी मेहनत और लागत दोनों प्रभावित हुई हैं, ऐसे में सरकार से राहत की उम्मीद है। राष्ट्रीय किसान मोर्चा ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई कर किसानों को राहत दिलाने की मांग की है। बाइट 01 रोहित जाट किसान बाइट 02 राजू जाट,किसान
0
0
Report

लखीन्द्र पासवान बोले: एनडीए सरकार के रहते आरक्षण को छूना मुश्किल

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां बिहार सरकार के अनुसूचित जाति जनजाति कल्याण मंत्री लखीन्द्र पासवान ने कहा है कि जब तक भाजपा और नरेंद्र मोदी है। तब तक देश में आरक्षण खत्म करने की बात तो दूर, आरक्षण को कोई छू भी नहीं सकता है। यह संविधान प्रदत्त अधिकार है और इसे खत्म करने की जो बात कह रहे हैं, वह सिर्फ अपनी दुकान चलाना चाहते हैं। मंत्री अपने विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बाद में भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जिसके बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मंत्री लखीन्द्र पासवान ने कहा कि कुछ लोग बेवजह आरक्षण को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं और प्रोटेस्ट कर रहे हैं। जबकि अब ऐसा कोई वर्ग नहीं बचा है, जो आरक्षण के दायरे में नहीं है। लेकिन उन्होंने यह स्पष्ट रूप से कहा कि एनडीए की सरकार के रहते कोई आरक्षण को छू भी नहीं सकता है। इसके लिए देश के लोगों को पूरी तरह से आश्वस्त रहना चाहिए।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top