821101
मोहम्मदपुर में भूमि विवाद के चलते महिला हुई घायल
Bhabua, Bihar:चैनपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई, जिसमें एक 60 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान रामवृक्ष यादव की पत्नी फुलबासी देवी के रूप में हुई है। वहीं फुलबासी ने बताया कि तीन साल से चल रहे जमीन विवाद में उन्होंने विवादित भूमि पर मकई की फसल लगाई थी। जब दूसरे पक्ष ने उस खेत से मिट्टी निकालनी शुरू की, तो विरोध करने पर उन्हें लाठी-डंडों से पीटा गया। घायल महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
सातवीं की जलूस और मंगलवार भंडारे के लोगो के बीच विवाद,जलूस,समाचार भेजे जाने तक कर्बला नहीं गया
Gonda, Uttar Pradesh:सातवीं की जलूस और मंगलवार भंडारे के लोगो के बीच विवाद,जलूस,समाचार भेजे जाने तक कर्बला नहीं गया गोंडा।श्याम प्रकाश तिवारी ।कटरा बाजार कस्बे में सातवीं के जुलूस को लेकर दो पक्ष आमने सामने हो गए। जूलूस के साथ चल रहे प्रशासन के हाथ पांव फूलने लगे। आनन फानन में इसकी सूचना जिले के अधिकारियों की दी गई जिस पर पहुंचे एडिशनल एसपी ने समझा बुझाकर दोनो पक्षों को शांत कराया। लेकिन जुलूस निकाल रहे पक्ष के लोग नाराज होकर घर लौट गए। मंगलवार को नगर स्थित हनुमान गढ़ी प्रांगण में हिन्दू पक्ष के द्वारा ज्येष्ठ माह में बड़े मंगल के उपलक्ष्य में भंडारे का आयोजन किया जा रहा था। दोपहर बाद दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा मोहर्रम के सातवीं का जुलूस लेकर उसी प्रांगण में जाने के लिए जिद करने लगे जिस पर भंडारा कर रहे युवको के विरोध करने पर दोनों पक्षो में बहसबाजी होने लगी और जुलूस वहीं बीच सड़क पर रोककर ढोल बजाते हुए नारेबाजी करने लगा, जिससे जुलूस करीब दो घंटे तक रुका रहा। सूचना पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक राधेश्याम राय ने दोनों पक्षो से बात करके एक पक्ष को भंडारे के बाद जुलूस ले जाने के लिए राजी किया। कस्बा निवासी जियाउल हक शाह ने बताया कि हम लोगों द्वारा विगत वर्षो की भांति दोपहर में सातवीं का जुलूस निकाला जा रहा था लेकिन रास्ते में भंडारे की वजह से जुलूस को प्रशासन द्वारा रोंक दिया गया और भंडारे के समापन के बाद जुलूस निकालने को कहा गया है। मंदिर के प्रबंधक राजू रस्तोगी ने बताया कि बड़े मंगल के अवसर पर मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया था लेकिन दूसरे पक्ष के लोगों द्वारा प्रांगण में ही मातम करने की बात कही जिस पर विरोध हुआ है। अपराध निरीक्षक मनोज पाठक ने बताया कि दोनों पक्षो के आपसी सहमति से भंडारे के बाद जुलूस निकालने की सहमति बनी है।0
0
Report
यमुना बाजार के निवासियों को प्रशासन का नोटिस, घाट खाली कराने की तैयारी
Delhi, Delhi:यमुना बाजार के निवासियों को एक बार प्रशासन द्वारा मिला नोटिस प्रशासन का वहां के लोगों को कहना है कि किसी नाइट शेल्टर में बना ले सकते हैं क्योंकि अब उनके पास अनुमति है कि किसी भी तरीके की कार्यवाही कर सके और घाट को खाली कराया जाए0
0
Report
सरदारशहर में नाबालिग के साथ दुष्कर्म: पुलिस ने 3 दिन में गिरफ्तारी की
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। सरदारशहर पुलिस ने नाबालिग के साथ दुष्कर्म मामले में आरोपी को 3 दिन में गिरफ्तार किया। भोजूसर उपाधियान निवासी 26 वर्षीय मनोज पुत्र दीपाराम मेघवाल को मामला दर्ज होने के 3 दिन के अंदर गिरफ्तार कर लिया गया। थानाधिकारी मदनलाल बिश्नोई ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण क्षेत्र की एक पीड़िता ने मामला दर्ज करवाया था कि मेरे साथ भोजूसर उपाधियान निवासी मनोज पुत्र दीपाराम मेघवाल ने जबरन दुष्कर्म किया और अश्लील फोटो वीडियो बना लिए। जिस पर पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया। घटना की गंभीरता को देखते हुए और नाबालिग के साथ अपराध को देखते हुए आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने अलग-अलग टीमों का गठन कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और पुलिस ने आरोपी की तलाश کرتے हुए मामला दर्ज होने के 3 दिन के अंदर आरोपी भोजूसर उपाधियान निवासी मनोज कुमार पुत्र दीपाराम मेघवाल को दस्तयाब किया और पूछताछ के बाद जुर्म प्रमाणित पाई जाने पर गिरफ्तार किया गया। थाना अधिकारी ने बताया कि आरोपी से अनुसंधान और पूछताछ जारी है。0
0
Report
Advertisement
चूरू में अवैध खनन विरोध पर पुलिस पर हमला, गाड़ी टूटी
Churu, Rajasthan:चूरू। अवैध खनन कार्य रूकवाने के लिए गई पुलिस पार्टी पर कुछ लोगों ने हमला करते हुए मारपीट की तथा गाड़ी के साथ तोड़फोड़ कर नुकसान पहुंचाया है। एएसआई रामनिवास मीणा ने राजकार्य में बाधा पहुंचाने एवं जाति सूचक गालियां निकालने का मुकदमा दर्ज करवाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि एएसआई रामनिवास सोमवार की देर रात गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें कंट्रोल से सूचना मिली कि भूखरेडी निवासी मनीष ने शिकायत की है कि उसके गांव के सार्वजनिक जोहड़ से सीकर जिले के गांव रोसावा निवासी कुछ लोग अवैध खनन कर रहे हैं। शिकायत पर जब एएसआई रामनिवास, आरएसी जवान बनवारीलाल, होमगार्ड जवान प्रदीपसिंह एवं चालक विजय के साथ जब मौके पर पहुंचे, तो वहां पर पांच ट्रैक्टर अवैध खनन में लगे हुए थे। पुलिस को देखकर ये लोग ट्रैक्टर लेकर गांव की तरफ भाग गए। मौके पर एक लोडर मिला, जब चालक से नाम-पता पूछा, तो उसने अपना नाम नंदलाल जाट निवासी भूखरेडी बताया। अवैध खनन के बारे में पूछा गया तो, उसी दौरान राजकुमार जाट, कमलेश सिहाग, ताराचंद मेघवाल, हरुराम जाट, मनोज जाट, रामप्यारी व दो अन्य लड़कियों सहित पांच-छह अन्य लोग आ गए। सभी ने हमारे साथ मारपीट की, वर्दी फाड़ दी, विजयसिंह की शर्त फाड़ दी और उसके चोट भी आई है। एएसआई रामनिवास की जेब में रखे तीन हजार रुपए भी निकाल लिए और जातिसूचक गालियां निकालते हुए अपमानित किया। इसी दौरान नंदलाल व ताराचंद ने लोडर स्टार्ट कर हमें जान से मारने की नीयत से पुलिस की गाड़ी के टक्कर मार दी, जिससे वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस ने विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच सीआई गौरव खीड़िया कर रहे हैं।0
0
Report
नागौर के जनाना अस्पताल में प्रसूता रूकमा की मौत पर धरना, वार्ता विफल
Nagaur, Rajasthan:नागौर नागौर जिला मुख्यालय के जनाना अस्पताल में प्रसूता रूकमा की हुई मौत के बाद आज परिजनों ने नागौर जेएलएन अस्पताल की मोर्चरी के बाहर पांच सूत्री मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया । वहीं प्रशासन और मृतका के परिजनों के बीच चार दौर की वार्ता हुई वो पूरी तरह से विफल रही । इसके बाद शाम को नागौर जेएलएन अस्पताल से जिला कलेक्ट्रेट तक कैंडल मार्च निकालकर जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया। इस दौरान मृतका के परिजनों के साथ सर्व समाज के लोग भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे । परिजनों ने चिकित्सा कर्मीयो पर आरोप लगाया कि नोर्मल डिलेवरी होने के बाद रूकमा के सीने में दर्द हुआ और उसे चार पांच इंजेक्शन लगाये गये जिससे उसकी और अधिक तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। मौत होने के बाद रूकमा को जोधपुर रैफर कर दिया गया। वहीं इस पूरे मामले को लेकर अब जांच शुरू कर दी गई ।0
0
Report
सरदारशहर-ट्रैफिक हादसे में 20 वर्षीय पवन कुमार की मौत
Churu, Rajasthan:सरदारशहर। रोडवेज बस की टक्कर से भोलूसर निवासी बाइक सवार 20 वर्षीय युवक की हुई दर्दनाक मौत, तीन बड़ी बहनों का इकलौता भाई था मृतक सरदारशहर के तारानगर रोड पर मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा पेश आया। जहां रोडवेज बस की टक्कर से भोलूसर निवासी 20 वर्षीय पवन कुमार पुत्र रामनिवास जाट की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक पवन कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई है। सूचना पर मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चालक तेजपाल गिरी गुंसाई और EMT संजय खीचड़ ने 108 एंबुलेंस की सहायता से पवन कुमार को राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर इमरजेंसी वार्ड के इंचार्ज हंसराज सारण और चिकित्सा स्टाफ ने पवन कुमार को बचाने की अंतिम दम तक कोशिश की लेकिन वह नहीं बच सका और आखिरकार डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों वाहनों को सड़क किनारे करवाकर यातायात सुचारू करवाया और बाद में अस्पताल पहुंची पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट पर परिजनों की मौजूदगी में मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया। मृतक पवन कुमार के चाचा भोलूसर निवासी सीताराम पुत्र तेजाराम जाट ने पुलिस को रिपोर्ट देकर बताया कि मेरा भतीजा पवन कुमार पुत्र रामनिवास जाट उम्र 20 साल आज सुबह करीब 9 बजे बाइक पर सवार होकर सरदारशहर की ओर आ रहा था। इसी दौरान तारानगर रोड पर HP पेट्रोल पंप के पास पहुंचा तो पीछे से आ रही रोडवेज बस के चालक ने बस को तेजगति और लापरवाही से चलाते हुए पवन कुमार की बाइक को टक्कर मार दी और बस बाइक के ऊपर से निकल गई। मौके पर मौजूद लोगों ने पवन कुमार को राजकीय उपजिला अस्पताल पहुंचाया जहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। वही जानकारी के अनुसार मृतक पवन कुमार तीन बहनों का इकलौता भाई है और मृतक पवन कुमार की एक बहन पिछले करीब 3 साल से कोमा में है। मृतक पढाई करता था। वहीं मृतक का शव जैसे ही घर पहुंचा परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। ग्रामीण परिजनों को ढांढस बंधाने में लग रहे।0
0
Report
Advertisement
लोक सेवक आवास विभाग पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए ऑनलाइन पोर्टल और सम्मान घोषणा
Noida, Uttar Pradesh:लोक सेवक आवास में पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग से संबंधित समीक्षा बैठक में भाग लिया। मुख्य निर्देश दिए गए:- मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा के टॉपर विद्यार्थियों को परीक्षाफल घोषित होने के तुरंत बाद सम्मानित करने का निर्देश दिया। बी०पी०एस०सी० एवं यू०पी०एस०सी० में सफल बिहार के अभ्यर्थियों को उनके अभिभावकों सहित सामूहिक रूप से सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। विद्यालयों एवं छात्रावासों में नामांकित पिछड़ा वर्ग एवं अति पिछड़ा वर्ग के छात्र-छात्राओं तथा उनके अभिभावकों की समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों के समाधान हेतु ऑनलाइन पोर्टल विकसित करने का निर्देश दिया। विभागीय योजनाओं एवं कल्याणकारी कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। शिक्षा, सामाजिक न्याय एवं युवा sशक्तिकरण के माध्यम से समावेशी, आत्मनिर्भर एवं विकसित बिहार के निर्माण के लिए राज्य सरकार पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है।0
0
Report
बिरगांव महापौर के विवाद पर भाजपा नेताओं का पुतला दहन और प्रदर्शन
Raipur, Chhattisgarh:राजधानी रायपुर से लगे नगर निगम बिरगांव के महापौर का भाजपा कार्यकर्ताओं-नेताओं ने घेराव कर पुतला दहन किया. मौजूदा वक्त में बिड़गांव में कांग्रेस का महापौर है, महापौर के कामकाज को लेकर भाजपा लगातार नाराजगी जता रही है. बिरगांव बीजेपी मंडल की अगुआई में हुए इस प्रदर्शन में रायपुर ग्रामीण के भाजपा विधायक मोती लाल साहू भी शामिल हुए, वहीं निगम के सभी बीजेपी पार्षद भी मौजूद रहें. इस दौरान पुलिस ने बैरिकेट लगाकर रोकने की कोशिश की, जिसमें प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई......0
0
Report
अलीगढ़ में एसपी सिटी के चेकिंग अभियान से हाईवे पर एक्शन, गाड़ियों को सीज
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ में एसपी सिटी ने चलाया सघन चेकिंग अभियान तस्वीर महल चौराहे पर कारों को रोक कर चेक किये गए हूटर कागज में दिखाने पर चार पहिया गाड़ियों को किया गया सीज कार और मोटरसाइकिल पर लगे पुलिस बाइक स्टीकर हटवाए गए एसपी सिटी आदित्य बंसल ने भारी पुलिस बल के साथ चलाया चेकिंग अभियान मोडिफाइड साइलेंसर लगी बुलेट बाइक कों को भी किया गया सीज थाना सिविल लाइन क्षेत्र की तस्वीर महल चौराहे का मामला।0
0
Report
Advertisement
अलीगढ़ कोचिंग सेंटर अग्निकांड: 15 छात्रों की मौत, विपक्ष ने कैंडल मार्च निकाला
Aligarh, Uttar Pradesh:अलीगढ़ लखनऊ के अलीगंज में कोचिंग सेंटर के अंदर जो अग्निकांड हुआ है उसमें जिन छात्रों की जान गई है उनकी आत्मा की शांति के लिए कांग्रेसियों ने निकला कैंडल मार्च, हादसे में जितने लोग घायल हुए हैं वह जल्दी स्वस्थ हो जाएं यही ईश्वर से कामना है, कोचिंग सेंटर चलाने के मानकों को बिना पूरे किए हुए कोचिंग सेंटर चलाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए, मनमानी फीस वसूलने के बाद भी 15 छात्रों की मौत हो गई इसका जिम्मेदार कौन, जो भी इसके लिए जिम्मेदार है उनके खिलाफ कड़ी कर रही होनी चाहिए, कई जिलों के अंदर कोचिंग सेंटर और स्कूल बेसमेंट में चल रहे हैं उन पर कार्यवाही कब होगी, शिक्षा माफिया छात्रों की जिंदगी के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अलीगढ़ में आदि सभा को संबोधित करने के बाद मौके पर पहुंच रहे हैं लेकिन जिले के अधिकारी लचीलापन अपना रहे हैं, हमारी मांग है कि अफसर शाही कम की जाए0
0
Report
फतेहपुर में मामूली विवाद के बाद बवाल: दो घायल, वीडियो वायरल
Fatehpur, Uttar Pradesh:फतेहपुर में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में बवाल. दोनों पक्षों में जमकर हुई मारपीट. मारपीट में दो लोग हुए घायल. विवाद के दौरान ग्रामीणों के बीच मची अफरा-तफरी. मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने किया बीच-बचाव. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में हुआ वायरल. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी. राधा नगर थाना क्षेत्र के हरगनपुर का मामला.0
0
Report
कासगंज police ने 3.20 करोड़ रुपये के मादक पदार्थ जलाकर नष्ट किए
Kasganj, Uttar Pradesh:तीन करोड़ 20 लाख की मादक पदार्थ को कराया नष्ट कासगंज यूपी के कासगंज में पुलिस ने ऑपरेशन दहन अभियान के तहत पुलिस द्वारा भिन्न भिन्न अभियोगों से संबंधित 3 करोड़ 20 लाख रु से अधिक मादक पदार्थों को कराया गया नष्ट। पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जनपद की पुलिस द्वारा माननीय न्यायालय से प्राप्त आदेशों के क्रम में नशीले पदार्थों के मामले में जनपद के विभिन्न स्थानों में पंजीकृत विभिन्न अभियोगो से संबंधित बरामद माल जिसकी अनुमानित कीमत 3 करोड़ 20 लाख सैंतालीस हजार दो सौ सतर रुपए है इन मादक पदार्थों को आगरा स्थित भस्मक प्लांट जे आर आर वेस्ट मैनेजमेंट प्राइवेट लिमिटेड एत्मादपुर आगरा में वैज्ञानिक विधि से जलकर नष्ट कराया गया। बाइट एएसपी सुशील कुमार0
0
Report
Advertisement
हल्द्वानी के KVM स्कूल में दो बसें आग लगने से जलकर खाक
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी के KVM स्कूल में खड़ी बसों में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि दोनों बसें जलकर खाक हो गईं। दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक दोनों बसें पूरी तरह जल चुकी थीं। प्रारम्भिक जांच में आग लगने के पीछे शॉर्ट सर्किट को कारण बताया गया है, जिसकी पुष्टि बाद में होगी। गनीमत रही कि इस घटना के समय बसों में कोई छात्र मौजूद नहीं था। पुलिस व अग्निशमन विभाग मामले की जांच में जुटे हैं ताकि आग लगने के वास्तविक कारण सामने आ सकें.0
0
Report
चौसा में प्रेम संबंध हत्या: कैलाश राय की मौत का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार
Madanpur, Bihar:मधेपुरा के चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान में कैलाश राय (70) की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार हत्या की वजह मृतक की अविवाहित बेटी जूली कुमारी और मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ रकवा के बीच प्रेम संबंध था। मृतक और उसके परिजन इस रिश्ते का विरोध करते थे। इसी विरोध के कारण कैलाश राय को रास्ते से हटाने की साजिश रची गई और उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई। मंगलवार को प्रेस वार्ता में उदाकिशनगंज एसडीपीओ अविनाश कुमार ने बताया कि 20 जून की रात चौसा थाना क्षेत्र के लौआलगान पूर्वी स्थित गौशाला रोड पर बासा के मचान पर सो रहे कैलाश राय की अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस मामले में मृतक की पत्नी भदरी देवी उर्फ प्रमिला देवी के फर्दबयान पर चौसा थाना में केस कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर एसडीपीओ के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया। तकनीकी और मानवीय अनुसंधान के आधार पर चौसा गौशाला चौक निवासी मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ रकवा को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में उसने अपना अपराध स्वीकार करते हुए घटना में शामिल अन्य आरोपियों के नाम बताए। इसके बाद उसकी निशानदेही पर गौशाला चौक इंदल मंडल और लौआलगान निवासी संजीव कुमार उर्फ राजीव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि हत्याकांड में अन्य अपराधियों की भी पहचान कर ली गई है। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच जारी है। मृतक कैलाश राय को छह बेटे और एक बेटी हैं। इनमें तीन बेटों की शादी हो चुकी है, जबकि तीन बेटे और बेटी जूली कुमारी अविवाहित हैं। घटना के समय कैलाश राय बासा पर बने मचान पर सो रहे थे, जबकि घर में उनकी पत्नी, बेटा लक्ष्मण राय और बेटी मौजूद थे। एसडीपीओ ने बताया कि मुख्य आरोपी राकेश कुमार उर्फ रकवा के विरुद्ध पहले से हत्या के प्रयास, अपहरण, रंगदारी, आर्म्स एक्ट सहित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। छापेमारी टीम में चौसा थानाध्यक्ष रवि कुमार पासवान, डीआईयू टीम, एसटीएफ तथा चौसा थाना पुलिस शामिल थे.0
0
Report
बिहार संग्रहालय स्थापना दिवस की तैयारी तेज, रिकॉर्ड टिकटधारी आगंतुक
Noida, Uttar Pradesh:बिहार संग्रहालय समिति के शासी निकाय की बैठक में भाग लेकर संग्रहालय की गतिविधियों, आगामी योजनाओं एवं स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा की। यह जानकर प्रसन्नता हुई कि बिहार संग्रहालय ने गत वर्ष 5 लाख से अधिक टिकटधारी आगंतुकों का रिकॉर्ड दर्ज किया है, जो बिहार की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के प्रति लोगों के बढ़ते आकर्षण का प्रतीक है। 7 से 10 अगस्त 2026 तक आयोजित होने वाले स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की समीक्षा करते हुए भव्य आयोजन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही संग्रहालय की गतिविधियों में बिहार की लोककला, लोकसंस्कृति एवं लोक परंपराओं को और अधिक प्रमुखता देने पर बल दिया गया, पर्यटन, संस्कृति संरक्षण एवं रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए टूर गाइड, डिजाइन एवं लोक कलाओं से संबंधित डिप्लोमा पाठ्यक्रम प्रारंभ करने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। विद्यार्थियों, शोधकर्ताओं एवं पर्यटन के लिए संग्रहालय को और अधिक उपयोगी एवं आकर्षक बनाने पर विशेष जोर दिया गया, बिहार की गौरवशाली विरासत के संरक्षण और संवर्धन के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्ध है।0
0
Report
Advertisement
