icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मढ़ौरा में वारंटी गिरफ्तार की कोशिश पर हमला, चार पुलिस कर्मी घायल

Chapra, Bihar:मढ़ौरा. थाना क्षेत्र के धेनुकी गांव में वारंटी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर उग्र लोगों ने हमला कर दिया. झड़प में चार पुलिसकर्मी घायल हो गए. पुलिस अवर निरीक्षक मिथिलेश कुमार मांझी के बयान पर स्थानीय थाने में मामला दर्ज किया गया है. 31 अगस्त की रात पुलिस टीम वारंटी रघुवर ठाकुर और शिव बच्चन ठाकुर को पकड़ने धेनुकी गई थी. घर की तलाशी के दौरान वहां मौजूद लोगों ने पुलिस के साथ गाली-गलौज, धक्का-मुक्की और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी. आरोप है कि आरोपियों ने दारोगा मिथिलेश कुमार मांझी का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की. बचाने पहुंचे सिपाही कौसर अली के साथ भी मारपीट कर उनका हथियार छीनने का प्रयास किया गया. महिला पुलिसकर्मियों के साथ भी अभद्र व्यवहार का आरोप है.​प्राथमिकी में जातिसूचक गालियों देने की बात भी कही गई है. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को हिरासत में ले लिया है. सभी घायल पुलिसकर्मियों का इलाज कराया गया है. थानाध्यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि बीएनएस और एससी-एसटी एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है. सरकारी काम में बाधा पहुंचाने और पुलिस पर हमला करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
0
0
Report

नाबालिग के अपहरण का प्रयास: आरोपियों ने गला काटने की कोशिश, बच्ची अस्पताल में भर्ती

Tonk, Rajasthan:टोंक घर से शौच के लिये निकली नाबालिग के अपहरण का प्रयास । अपहरणकर्ताओं से मुक्त हुई बालिका के गले पर निशान टोंक जिले के उनियारा पुलिस थाना क्षेत्र के तुम्बीपूरा गांव में मंगलवार की शाम घर से शौच के लिये निकली नाबालिग बालिका के अपहरण और गला काटने की कोशिश जैसी वारदात ने टोंक पुलिस में अफरा तफरी का माहौल बना दिया ,नाबालिग बालिका को इलाज के लिये टोंक के सआदत अस्पताल में लाया गया जिसकी सूचना पर उनियारा पुलिस के साथ ही टोंक डीएसपी मृतुन्जय मिश्रा सहित थाना कोतवाली ओर डीएसटी टीम भी हॉस्पिटल पंहुची ओर आरोपी अपहरणकर्ताओं की तलाश में पुलिस की टीमें जुट गई है फिलहाल पीड़िता नाबालिग बालिका का अस्पताल में इलाज जारी है वही पीड़िता के परिजनों के अनुसार बालिका घर से शौच के लिए निकली थी उसी दौरान रास्ते मे नाबालिंग बालिका का बोलेरो सवार कुछ अज्ञात लोगों ने अपहरण कर गला काटने का प्रयास किया लेकिन अपहरण नही हो सका उसके बाद परिजन नाबालिंग बालिका को लेकर पहुंचे सआदत अस्पताल, बालिका को सर्जिकल वार्ड में कराया भर्ती, सूचना के बाद उनियारा थाना पुलिस सहित टोंक डीएसपी मृत्युंजय मिश्रा सहित कोतवाली थाना पुलिस पहुंची सआदत अस्पताल, पुलिस नाबालिंग बालिका और परिजनों से ले रहे हैं जानकारी, बालिका के गले पर भी चोट के बताए जा रहे निशान , फिलहाल पुलिस जुटी हुई है पूरे मामले की जांच में, उनियारा थाना क्षेत्र एक तुम्बीपुरा गांव का है पूरा मामला...
0
0
Report
Advertisement

अंकित बालियान हत्या: सत्यम कादियान-आर्यन संधू के ठिकाने करनाल तक पहुंची पुलिस

Karnal, Haryana:करनाल उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में सत्यम कादियान और आर्यन संधू के नाम सामने आने के बाद यूपी पुलिस की जांच करनाल तक पहुंच गई है। दोनों आरोपी परिवार सहित फरार बताए जा रहे हैं। करनाल में दोनों के घरों पर ताले लगे हैं और पुलिस उनकी तलाश में लगातार दबिश दे रही है। उत्तर प्रदेश के शामली में अंकित बालियान हत्याकांड का एक आरोपी अबरपति का बेटा ,सत्यम को महंगी गाड़ियों और सोशल मीडिया पर हथियारों वाली रीलों का शौक, दोस्त आर्यन संधू भी چل रहा फरार दोनों परिवारों के घर पर ताले लगे हुए हैं लेकिन कोई भी कैमरे के सामने बताने को तैयार नहीं पुलिस अधिकारियों से भी बातचीत की गई लेकिन कोई भी कुछ भी इस पूरे मामले में जानकारी नहीं दे रहा सत्यम कादियान की उम्र करीब 18-19 साल की है। वह बड़े कारोबारी परिवार से संबंध रखता है और परिवार का इकलौता बेटा है। उसके पिता मद्दी कादियान खेती-बाड़ी के साथ कारोबार भी करते हैं। कादियान परिवार के पास 150 एकड़ से ज्यादा कृषि भूमि है। इसके अलावा करनाल में अन्य जमीन-जायदाद सहित अन्य छोटे मोटे कारोबार सत्यम के पिता करते है। तीन बहनों का इकलौता भाई, पहले जाटों गेट में रहता था परिवार सत्यम अपने परिवार में सबसे छोटा और इकलौता बेटा है। उससे बड़ी तीन बहनें हैं और तीनों की शादी हो चुकी है। परिवार पहले करनाल के जाटों गेट इलाके में रहता था। बाद में परिवार अंसल सिटी के आनंद टाउन में रहने लगा। जानकारी के अनुसार दिन में परिवार असंल सिटी के अंनद टाउन में रहता है और शाम को अपने पुराने घर जाटों गेट में आ जाता था। लेकिन जब से सत्यम का नाम अंकित हत्याकांड में आया है तब से परिवार जाटों गेट में परिवार नहीं आया। पुलिस की कई टीमें आरोपी सत्यम के ठिकानों की जानकारी जुटा रही हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। महंगी गाड़ियों का शौक, सोशल मीडिया पर हथियारों वाली रील सत्यम को महंगी गाड़ियों में घूमने का शौक होने की बात सामने आई है। स्थानीय लोगों के मुताबिक वह कुछ महीनों में गाड़ी बदलता था। सोशल मीडिया पर भी उसके कई वीडियो और रील चर्चा में रहे हैं। इनमें बदमाशी वाले गानों के साथ हथियार दिखाने वाली रीलें भी शामिल है। सत्यम और आर्यन दोनों आपस में घहरे दोस्त है। स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों पूरा दिन एक साथ ही घुमते थे। दूसरा आरोपी आर्यन संधू(20) मिडिल क्लास परिवार से संबंध रखता है। उसके पिता नरेंद्र की कई साल पहले मौत हो चुकी है। परिवार में उसका बड़ा भाई चीनू है जो विवाहित है इसक अलावा उसकी तीन और बड़ी बहनें हैं। इनमें से सबसे बड़ी बहन की शादी हो चुकी है। हत्याकांड में आर्यन का नाम सामने आने के बाद उसके घर पर भी ताला लगा हुआ है। करनाल और यूपी पुलिस की टीमें उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। आर्यन ने करनाल के सुभाष गेट क्षेत्र के एक निजी स्कूल से 10वीं तक पढ़ाई की थी। दो तीन साल से उसने पढ़ाई भी छोड़ रखी थी और पूरा दिन अपने दोस्तों के साथ घुमता था। अंकित बालियान हत्याकांड के दो शूटर एनकांउटर में ढेर हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान की हत्या के मामले में यूपी पुलिस ने सोमवार को दो शूटरों का एनकाउंटर किया। मारे गए आरोपियों की पहचान सोनीपत निवासी सुमित (22) और मोहित (24) के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों हत्या में शामिल शूटरों में थे। अंकित की हत्या के लिए कुल चार शूटर सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए है। जिनमें दो आर्यन संधू और सत्यम कादियान है।
0
0
Report

करमचट डैम के पानी में मगरमच्छ, सैलानी हड़कंप; वन विभाग सावधानी बरते

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां चेनारी के करमचट डैम के पानी में एक मगरमच्छ देखा गया है। इसके बाद वहां घूमने पहुंचे सैलानियों में हड़कंप मच गई। वहां घूम रहे लोगों ने इसका वीडियो भी बनाया है। जो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। वन विभाग के अनुसार पहाड़ों से घिरे इस करमचट डैम में मगरमच्छ होना कोई बड़ी बात नहीं है। कल शाम में डैम पर घूमने पहुंचे कुछ लोगों की नजर अचानक पानी में घूम रही एक मगरमच्छ पर पड़ी। लोगों को पहले विश्वास नहीं हुआ, उसके बाद कुछ लोग इसका वीडियो शूट करने लगे। जिसमें साफ दिख रहा है कि किस प्रकार एक मगरमच्छ कर्मचारी के किनारे तक आ गया है। लेकिन लोगों की आवाज सुनकर वहां से गहरे पानी की तरफ चला गया। बता दे की यह इलाका जंगली और पहाड़ी है। ऐसे में इस इलाके में मगरमच्छ देखा जाना कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन सवाल है कि इस डैम के झील में वोटिंग भी होती है। अगर इसमें खुलेआम मगरमच्छ घूम रहा है, तो कभी न कभी खतरा हो सकती है। वन विभाग के द्वारा भी सावधानी बरतने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement

हथनीकुंड बैराज पर सेना की एक्सरसाइज के दौरान नाव डूबे; एक से दो जवान लापता

Yamuna Nagar, Haryana:हरियाणा-हिमाचल सीमा पर हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में सेना की एक्सरसाइज के दौरान यमुना नदी में बड़ा हादसा उस वक़्त हो गया ज़ब, बाढ़ बचाव की प्रैक्टिस के दौरान सेना की मोटर बोट डेंजर जोन की तरफ चली गई और तेज बहाव के बीच पलटकर नदी में डूब गई। हादसे के बाद एक से दो जवानों के लाप्ता होने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलते ही सेना, पुलिस और एसडीआरएफ की टीमें मौके पर पहुंचीं और नदी में सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि कुछ जवान तैरकर सुरक्षित बाहर निकल आए, जबकि लापता जवान की तलाश जारी है। हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में सेना की वन पैरा स्पेशल फोर्स के जवानों द्वारा एक्सरसाइज की जा रही थी। प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक इसी दौरान सेना की मोटर बोट यमुना नदी के डेंजर जोन में चली गई। नदी में तेज बहाव होने के कारण नाव हादसे का शिकार होकर पानी में डूब गई। हादसे के बाद सेना के कुछ जवान नदी में फंस गए। इनमें से तीन जवान के करीब 600 मीटर तक तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने की जानकारी सामने आई है। वहीं एक जवान के तेज बहाव में लापता होने की सूचना है। कुछ जानकारी में एक से दो जवानों के लापता होने की आशंका भी जताई जा रही है। हथनीकुंड बैराज क्षेत्र में वन पैरा स्पेशल फोर्स के जवान एक्सरसाइज कर रहे थे। इसी दौरान सेना की नाव के साथ हादसा होने की सूचना मिली। एक से दो जवानों के लापता होने की आशंका है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम सर्च ऑपरेशन में जुटी हुई हैं। फिलहाल नदी में तेज बहाव के बीच लापता जवान की तलाश जारी है। हादसा किस वजह से हुआ और इसमें कुल कितने जवान प्रभावित हुए हैं, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। प्रतापनगर पुलिस ने इसे देश की सुरक्षा से जुड़ा मामला बताते हुए विस्तृत जानकारी देने से इनकार किया है।
0
0
Report

लांजा बाजारपेठ के उड़ान पुल का ट्रैफिक के लिए उद्घाटन, मुंबई-गोवा महामार्ग पर चौपदरीकरण पूरा

Ratnagiri, Maharashtra:मुंबई-गोवा महामार्गावरील लांजा बाजारपेठतील उड्डाणपूल वाहतुकीसाठी खुला झाला आहे. गौरी गणपतीसाठी कोकणात येणाऱ्या चाकरमान्यांचा प्रवास हा वेगवान होणार आहे. कारण गोव्याच्या दिशेने जाणारा लांजा बाजारपेठतील उड्डाणपूल वाहतुकीसाठी खुला करण्यात आला आहे. गेली १७ वर्ष रखडलेल्या मुंबई गोवा महामार्गावरची रत्नागिरी जिल्ह्यातील चौपदरीकरणाची कामे पुर्ण झाली आहेत. कोकणातला नागमोडी रस्ता नेहमीच सर्वांचे मन मोहून टाकायचा. सगळ्या या चौपदरीकरणानंतरचा हा नागमोडी रस्ता पहायला droneच्या माध्यमातून टिपला गेलाय.
0
0
Report
Advertisement

दुमका के फूलो झानो अस्पताल में जहर खाने के बाद पाल की हालत सुधरी

Dumka, Jharkhand:दुमका के फूलो झानो मेडिकल कॉलेज अस्पताल में गंभीर स्थिति में पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना से जहर खाया लाये एक व्यक्ति की स्थिति में इलाज के बाद स्थिति खतरे से बाहर है। पाकुड़ के अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती मुखिया टोला के रहने वाले ओम प्रकाश पाल के द्वारा पंचायती के समय अमड़ापाड़ा थाना में ही जहर खाने के बाद अफरा तफरी मच गया जहां से उसे सी एच सी अस्पताल अमड़ापाड़ा ले जाया गया। ओम प्रकाश पाल नाम के व्यक्ति की गंभीर स्थिति को देखते हुए डॉक्टर ने उसे दुमका के फूलो झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया. दरसल अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के बासमती मुखिया टोला का रहने वाला ओम प्रकाश पाल के साथ उसकी पत्नी सरस्वती कुमारी का एक दूसरे के साथ नहीं रहने का मामला थाना पंहुचा था। जिसमे दोनों परिवार ससुराल और मायके के तरफ से ग्रामीण पहुंच कर आमड़ापाड़ा थाना में पंचायती किया जा रहा था इसी दौरान पत्नी से बात करने के समय व्यक्ति ओम प्रकाश पाल ने जहरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी स्थिति गंभीर बन गई। ओम प्रकाश पाल नाम के व्यक्ति की शादी 10 वर्ष पूर्व हुई थी उसके दो बच्चे भी हैं लेकिन पत्नी अक्सर उसे छोड़कर मायके चली जाती है जिससे तंग आकर इसकी शिकायत आमड़ापाड़ा थाना में किया था। पंचायती के दौरान ओम प्रकाश पाल नाम के व्यक्ति ने थाना में ही जहर खा लिया जिससे उसकी स्थिति गंभीर बन गई।उसका इलाज फूलों झानों मेडिकल कॉलेज अस्पताल दुमका में चल रहा है और वह अभी खतरे से बाहर है。
0
0
Report

स्कूल के पानी के ड्रम में शव पक्षी, ड्रम के पानी से बनने लगा मिड-डे मिल; चिंता बढ़ी

Baruipur, West Bengal:জলের ড্রামে মরে পড়ে আছে পাখি, সেই জল পান করছে বাচ্চারা, চলছিল মিড ডে মিল! ক্যানিং - স্কুলের জলের ড্রামের মধ্যে মরে পড়ে আছে পাখি! দিনের পর দিন সেই পাখি মরে পড়ে থাকার কারণে শুরু হয়েছে দুর্গন্ধ। ড্রামের জলের উপর ভেসে থাকা মরা পাখির শরীরে তৈরি হয়েছে পোকা। আর সেই দুর্গন্ধ জল দিয়েই তৈরি হচ্ছে বাচ্চাদের স্বাস্থ্যকর মিড ডে মিল রান্নার কাজ। বিষয়টি নজরে আসার পর গ্রামবাসীরা একজোট হয়ে স্কুল চত্বরে জান। মিড ডে মিল খাওয়া বন্ধ করে দিয়েছে স্কুলের পড়ুয়ার। ঘটনাটি ঘটেছে দক্ষিণ ২৪ পরগনার ক্যানিং সার্কেলের গলাডহরা কুসুম মনি এফপি স্কুলে।
0
0
Report
Advertisement

सेवानिवृत्त शिक्षक के घर चोरी: दो चोर गिरफ्तार, सोना-चांदी और नकद बरामद

Panna, Madhya Pradesh:सेवानिवृत शिक्षक के घर चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार। गाँव से ही दो चोरों को पुलिस ने पकड़ा। सोने-चांदी के आभूषण , नगदी व कागजात किये बरामद। पवई थाना क्षेत्र के ग्राम कुपना में सेवानिवृत्त शिक्षक के सूने मकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए पुलिस ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी गया लगभग 90 हजार रुपये का सामान बरामद कर लिया है। जानकारी के अनुसार, ग्राम कुपना निवासी 78 वर्षीय रिटायर्ड शिक्षक श्यामलिया चौधरी बीते 27 अगस्त को घर में ताला लगाकर बाहर गए थे। इसी दौरान गांव के ही दो युवकों ने घर की दीवार फांदकर अलमारी का ताला तोड़ा और सोने-चांदी के जेवरात, 20 हजार रुपये नकद व बैंक पासबुक, दस्तावेज चोरी कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पवई पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। संदेहियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की, तो आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पकड़े गए आरोपी विक्रम चौधरी (23) और द्वारिका चौधरी (36) पीड़ित के ही गांव के निवासी निकले है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सोने के 2 लॉकेट, 1 अंगूठी, चांदी की चेन, सिक्का, नकद 20 हजार , आधार कार्ड , पेन कार्ड बरामद कर लिए हैं। दोनों आरोपियों को न्यायालय के आदेश पर उपजेल पवई भेज दिया गया है।
0
0
Report

दृष्टि बाधित सुनील लोधी की आवाज़ से बुंदेली भजन वायरल

Sagar, Madhya Pradesh:सागर के दृष्टिबाधित सुनील लोधी की आवाज ने मचाई धूम, फिल्म ‘हनुमान अंश’ का बुंदेली भजन हुआ वायरल..एंकर/ कभी जिंदगी से निराश होकर उसे खत्म करने का विचार करने वाले सागर के सुनील लोधी आज अपनी आवाज के दम पर पूरे देश में पहचान बना रहे हैं। जन्मजात दृष्टिबाधित और कभी स्कूल नहीं गए सुनील ने फिल्म ‘हनुमान अंश’ में बुंदेली भजन ‘मैंने तुम्हारे भरोसे हनुमान सागर में नैया डाल दई’ को अपनी आवाज दी है। उनका यह भजन सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।सुनील बेहद गरीब परिवार से आते हैं। सुनील के मुताबिक जिंदगी के मुश्किल दौर में एक बार वे दोस्तों के साथ नदी किनारे गए थे, जहां दोस्तों से बिछड़ने के बाद वे काफी परेशान हो गए। उस समय उनके मन में जिंदगी को लेकर नकारात्मक विचार आए, लेकिन दोस्त रोहित ने उन्हें संभाला और हमेशा साथ दिया।इसके बाद सुनील ने बुंदेली भजन गाना शुरू किया। रोहित उनके भजनों की रिकॉर्डिंग कर सोशल मीडिया पर पोस्ट करते थे। दोनों मुंबई पहुंचे और वर्सोवा बीच पर एक रील बनाई। यह रील फिल्म निर्देशक विशाल चतुर्वेदी तक पहुंची, जिसके बाद उन्होंने सुनील को ऑफिस बुलाकर film में भजन गाने का मौका दिया।फिल्म की शुरुआत धीमी रही, लेकिन सुनील की रील वायरल होने के बाद इसे एक दिन में करीब 10 लाख व्यूज मिले। बताया जा रहा है कि करीब 2 करोड़ रुपये के बजट वाली फिल्म अब 30 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर चुकी है।बाइट/ सुनील लोधी ( दृष्टि बाधित गायक सागर)बाइट/ रोहित ( सुनील के मित्र)
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top