icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

जालौन में जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान

Jalaun, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग जालौन जालौन में शिक्षक एमएलसी चुनाव में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, उरई के जिला परिषद में बने बूथ संख्या 217 पर जल शक्ति मंत्री ने डाला वोट, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में स्वतंत्र देव सिंह ने किया मतदान, जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के साथ भाजपा जिलाध्यक्ष उर्विजा दीक्षित समेत तमाम पदाधिकारी रहे मौजूद, बोले- जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह हम एक तरफा चुनाव जीतेंगे, इलाहाबाद झांसी खंड स्नातक चुनाव में भाजपा से अशोक राठौर है प्रत्याशी, जालौन के उरई स्तिथ जिला पंचायत कार्यालय परिसर में बने बूथ पर जल शक्ति मंत्री ने किया मतदान。
0
0
Report

देवली के बैंक परिसर में हाउसकीपिंग कर्मचारी की आत्महत्या, जांच जारी

Tonk, Rajasthan:देवली टोंक देवली में बैंक परिसर में कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला पुलिस जांच में जुटी देवली शहर में शुक्रवार सुबह एक बैंक परिसर में हाउसकीपिंग का कार्य करने वाले कर्मचारी का शव फंदे पर लटका मिला। घटना सामने आने के बाद बैंक परिसर में हड़कंप मच गया। सूचना पर देवली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस की जानकारी के अनुसार यह कर्मचारी 36 वर्षीय धनराज मीणा पुत्र हरिसिंह मीणा निवासी जालमपुरा थाना जहाजपूरा व हाल निवासी आईपीएस स्कूल के पीछे जयपुर रोड देवली है। बताया गया कि वह सुबह करीब 8:30 से 9 बजे के बीच रोजाना केनरा बैंक में साफ-सफाई का कार्य करता था। शुक्रवार सुबह बैंक का अन्य स्टाफ पहुंचा तो मुख्य दरवाजा अंदर से बंद मिला। कर्मचारियों ने आवाज लगाकर दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया, लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दूसरी चाबी से दरवाजा खोला गया। अंदर पहुंचने पर कर्मचारी का शव ऊपर की तरफ फंदे पर लटका मिला। घटना की सूचना मिलने पर देवली थाना अधिकारी प्रीति रत्नू सहित सहायक उप निरीक्षक सत्यनारायण जाट, राजेश कुमार और हेड कांस्टेबल राजपाल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। कर्मचारी की मौत के कारणों का आधिकारिक खुलासा जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

चंद्रपुर में पूर्व मंत्री सुधीर मुनगंटीवार ने मतदान किया; बीजेपी विकासकार्य को मिला समर्थन

Chandrapur, Chhattisgarh:टायटल:--- चंद्रपुरात माजी मंत्री सुधीर मुनगंटीवार यांनी देखील पदवीधर मतदार संघ निवडणुकीसाठी केले मतदान, मतदार भाजपच्या विकासकामांना साथ देत अशी व्यक्त केली भावना अँकर:-- चंद्रपुरात माजी मंत्री सुधीर मुनगंटीवार यांनी देखील पदवीधर मतदार संघ निवडणुकीसाठी मतदान केले. मुनगंटीवार या पदवीधर मतदार संघाच्या महायुतीचे समन्वयक देखील आहेत. यंदा भाजपचा बालेकिल्ला पुन्हा काबीज करण्यासाठी भाजपच्या विकासकामांना साथ देतील अशी भावना त्यांनी व्यक्त केली. मात्र आचारसंहितेमुळे दुष्काळी प्रश्नांवर बैठक घेऊ न देणाऱ्या निवडणूक आयुक्तांनी 38 उमेदवार असलेली ही मतपत्रिका एका छोट्या ballot बॉक्स मध्ये कशी भरली जाईल याबाबत कुठलाही विचार न केल्याचा संताप व्यक्त केला. कुठलीही मतपत्रिका डब्यात भरताना फाटल्याने अवैध ठरवू नका अशी मागणी त्यांनी केली.
0
0
Report
Advertisement

भिंड चांदोख में घर में सो रहे युवक की हत्या से इलाके में सनसनी

Bhind, Madhya Pradesh:हेडर-भिंड में घर के अंदर सोते युवक की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या, चांदोख गांव में सनसनी एंकर-भिंड जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक की निर्मम हत्या से इलाके में हड़कंप मच गया है। मिहोना थाना क्षेत्र के चांदोख गांव में 35 वर्षीय बीपी सिंह राजावत की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि युवक घर के अंदर सो रहा था, तभी हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। घर के भीतर हुई इस सनसनीखेज घटना से गांव में दहशत का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह और वारदात में शामिल लोगों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है। फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि घर के अंदर सो रहे युवक की हत्या किसने और क्यों की? पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी है। जांच के बाद ही वारदात से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा हो सकेगा।
0
0
Report

अनूपपुर: लोको पिकअप से टकराने पर एक की मौत, छह घायल

Anuppur, Madhya Pradesh:अनूपपुर जिले के चचाई थाना क्षेत्र के अंतर्गत एक लोको ट्रेन पिकअप से टकरा गई. चालक की मौके पर मौत हो गई और पिकअप में सवार छह अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें जिला चिकित्सालय अनूपपुर भिजवाया गया है. मिली जानकारी के अनुसार अमरकंटक ताप विद्युत गृह चचाईं से लोको पायलट ट्रेन कोयला लेने संगवा साइडिंग जा रहा था. तभी संजय नगर डबल स्टोरी के पास तेज रफ्तार से आ रही पिकअप से भिड़ गई. पिकअप में सवार हेल्पर की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक समेत छह अन्य घायल हो गए. घायलों को जिला अस्पताल अनूपपुर ले जाया गया है. हादसा इतना भीषण था कि हेल्पर का सर धड़ से अलग हो गया, जिसे जेसीबी की मदद से पिकअप से बॉडी निकलवा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल अनूपपुर भेजा गया है.
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

रत्नागिरी के रानपाट में फंसे बिबट्या को वन विभाग ने नैसर्गिक अधिवास में लौटाया

Ratnagiri, Maharashtra:रत्नागिरीतल्या रानपाट येथे खुराड्यात अडकलेला बिबट्या अखेर जेरबंद वन विभागाने बिबट्याला केलं नैसर्गिक अधिवासात मुक्त रत्नागिरी तालुक्यातील रानपाट गोनबरेवाडी येथे कोंबड्यांच्या खुराड्यामध्ये एक बिबट्या अडकला होता.. रत्नागिरी वन विभागाच्या तत्परतेमुळे या बिबट्याला सुरक्षितपणे जेरबंद करण्यात आलं, त्यानंतर त्याला त्याच्या नैसर्गिक अधिवासात सोडून देण्यात आलं.. या घटनेनंतर गोनबरेवाडी परिसरातील नागरिकांनी सुटकेचा श्वास घेतला आहे. अनंत रामा गोनबरे यांच्या घराजवळील कोंबड्यांच्या खुराड्यामध्ये हा बिबट्या बसला होता.. माहिती मिळताच वनविभागाची टीम तातडीने घटनास्थळी दाखल झाली. त्यानंतर खुराड्याच्या दरवाजाला लोखंडी ग्रील व प्लायवूड लावून दरवाजाचा अर्धा भाग बंद करण्यात आला आणि अगदी समोरच लोखंडी पिंजरा सुरक्षितपणे लावण्यात आला. वन कर्मचाऱ्यांच्या या प्रयत्नाला अवघ्या काही वेळातच यश आले आणि बिबट्या स्वतःहून पिंजऱ्यामध्ये आला. पिंजऱ्यात बंद झाल्यानंतर बिबट्याची जाकादेवी येथील पशुवैद्यकीय अधिकारी यांच्याकडे नेण्यात वैद्यकीय तपासणी करण्यात आली. हा बिबट्या पूर्णपणे सुस्थितीत असल्याचा अहवाल पशुवैद्यकीय अधिकाऱ्यांनी दिल्यानंतर रत्नागिरी वन विभागाने बिबट्याला सुरक्षितपणे नैसर्गिक अधिवासात मुक्त केलं..
0
0
Report
Advertisement

नितिन नवीन के झारखंड दौरे के स्वागत के लिए रांची में पोस्टरों की धूम

Ranchi, Jharkhand:भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन आज तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर राजधानी रांची पहुंच रहे हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद यह उनका झारखंड का दूसरा दौरा है। उनके आगमन को लेकर बीजेपी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है। आज शाम 6 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर उनके स्वागत और अभिनंदन के लिए बीजेपी की ओर से विशेष तैयारیاں की गई हैं। लेकिन इससे पहले राजधानी रांची पूरी तरीके से नितिन नवीन के स्वागत और अभिनंदन को लेकर पोस्टर से पटी है। भारतीय जनता पार्टी के छोटे से लेकर बड़े नेताओं के द्वारा राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत करते हुए शहर के विभिन्न इलाकों में पोस्टर्स लगाए गए हैं राष्ट्रीय अध्यक्ष के स्वागत के लिए रांची महानगर के हजारों कार्यकर्ताओं के एयरपोर्ट पर जुटने की तैयारी है। स्वागत कार्यक्रम में झारखंड की समृद्ध लोक-संस्कृति की झलक देखने को मिलेगी। ढोल, मांदर और नगाड़ों की गूंज के बीच पारंपरिक अंदाज में उनका स्वागत किया जाएगा। पार्टी कार्यकर्ता पुष्पगुच्छों और नारों के साथ अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष का अभिनंदन करेंगे। एयरपोर्ट पर होने वाले इस स्वागत कार्यक्रम को लेकर पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
0
0
Report

केदारनाथ धाम के पुनर्निर्माण की गति तेज, अगले डेढ़ माह में बड़े कार्य पूरे होंगे

Routhiya, Uttarakhand:आगामी केदारनाथ यात्रा से पहले धाम में पुनर्निर्माण कार्यों को गति देने की तैयारी है। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने धाम पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया और अगले डेढ़ माह में अधिकाधिक कार्य पूरे करने के निर्देश दिए。 मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने केदारनाथ धाम पहुंचकर पुनर्निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने आस्थापथ, निर्माणाधीन गेस्ट हाउस, विभिन्न मार्गों और धाम स्थित अस्पतालों का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने कार्यदायी संस्थाओं को मौसम अनुकूल होने के चलते अगले डेढ़ माह में अधिकाधिक कार्य पूरे करने और निर्माण की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने बताया कि धाम में एसटीपी का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है, जबकि सीवर लाइन बिछाने और सार्वजनिक सुविधाओं के निर्माण सहित अन्य कार्य किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और यात्रा को सुरक्षित बनाने के लिए आवश्यक बुनियादी ढांचे से जुड़े कई कार्य लगभग पूरे हो चुके हैं, जबकि कुछ कार्य अभी जारी हैं। उन्होंने संबंधित कार्यदायी संस्था डीडीएमए, गुप्तकाशी को जरूरी कार्य जल्दी पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही आगामी यात्रा को व्यवस्थित बनाने और श्रद्धालुओं को बेहतर यात्रा अनुभव देने के लिए दीर्घकालिक परियोजनाओं पर भी चर्चा की गई। प्रशासन का प्रयास है कि यात्रा शुरू होने से पहले अधिकाधिक जरूरी कार्य पूरे कर लिए जाएं。
0
0
Report
Advertisement

हापुड़: युवक की मौत पर हंगामा, रोड जाम, दो थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा

UMA RAGHAVUMA RAGHAVFollow3m ago
Gulaothi, Uttar Pradesh:हापुड़ में मेला देख कर लौट रहे एक युवक की सड़क हादसे में मौत के बाद हंगामा हो गया। गुस्साए मोहल्लेवासियों ने शव को सड़क पर रख कर दिल्ली-गढ़ रोड पर जाम लगा दिया। मौके पर दो थानों की पुलिस मौजूद है। मामला हापुड़ के दिल्ली-गढ़ रोड का है, जहां देव नंदनी हॉस्पिटल के पास शराब के ठेके के सामने कल रात करीब पौने 12 बजे एक हादसा हुआ। बताया जा रहा है कि मेला देख कर आ रहे 22 साल के युवक सुनील उर्फ गोलू पर तेज रफ्तार गाड़ी चढ़ गई। गंभीर हालत में उसे मेरठ रेफर किया गया, जहां आज उसकी मौत हो गई। परिजन और भीम नगर के मोहल्लेवासियों ने युवक के शव को सड़क पर रख कर जाम लगा दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे। मृतक भीम नगर का रहने वाला था। जाम की सूचना पर दो थानों की पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास कर रही है।
0
0
Report

मेरठ में सर्वजनि दुर्गा पूजा समिति का भव्य आयोजन: 'सिंदूर खेला' के साथ नम आंखों से मां को दी विदाई

MANISH PARASHARMANISH PARASHARFollow4m ago
Meerut, Uttar Pradesh:

मेरठ: क्रांतिधरा मेरठ में सर्वजनि दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की विदाई का पर्व बेहद धूमधाम और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही बंगाली परिवार और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मां की आराधना में जुटे रहे। पारंपरिक अनुष्ठानों और भव्य शोभायात्रा के साथ मां दुर्गा और अन्य देवी-देवताओं की प्रतिमाओं को 'भोले की झाल' पर विसर्जित किया गया। ​ ​विसर्जन यात्रा से ठीक पहले, सुबह 10:00 बजे से विशेष महाआरती का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में बंगाली परिवारों ने एकजुट होकर मां दुर्गा की आराधना की और लोक कल्याण की कामना की। बंगाली संस्कृति के पारंपरिक रंगों में रंगे इस आयोजन में हर कोई भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। ​ ​आरती के पश्चात बंगाल की प्रसिद्ध और पारंपरिक 'सिंदूर खेला' की रस्म अदा की गई। इस पावन रस्म में लगभग 500 से अधिक परिवारों ने हिस्सा लिया। महिलाओं ने मां को सिंदूर अर्पित करने के बाद एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहाग और अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद दिया तथा अगले साल फिर आने का आह्वान किया। ​सिंदूर खेला के बाद मां दुर्गा, भगवान गणेश, माता सरस्वती, माता लक्ष्मी और बाबा कार्तिकेय की भव्य सजी हुई मूर्तियों की सवारी (शोभायात्रा) निकाली गई। यह शोभायात्रा घंटाघर से शुरू होकर बेली बाजार, सराफा बाजार, कागजी बाजार और लालकुर्ती बाजार से होते हुए पुनः घंटाघर पहुँची और फिर विसर्जन स्थल के लिए रवाना हुई। ​रास्ते में जगह-जगह फूलों से मूर्तियों का स्वागत किया गया और श्रद्धालुओं ने नम आंखों से मां को विदाई दी। अंततः गाजे-बाजे के साथ भोले की झाल पर सभी मूर्तियों का मध्य गंग नहर में विधि-विधान से विसर्जन किया गया। ​ ​इस पूरे धार्मिक आयोजन को सफल बनाने में मेरठ के बंगाली समाज और समिति के पदाधिकारियों ने अहम भूमिका निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में मुख्य रूप से: ​अध्यक्ष: मनोज मंडल, ​सेक्रेटरी: शांतनु भोक्ता ​विशेष सहयोगी: देवाशीष धारा, भास्कर सामंत, राजू साहनी, विक्रम धारा, सोलन पाल, शक्ति और पिंटू सहित तमाम गणमान्य लोग व सैकड़ों की संख्या में बंगाली परिवार मौजूद रहे, जिनके आपसी सहयोग से यह उत्सव ऐतिहासिक बन गया।

0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top