821101
कैमूर में सांप के काटने से महिला की हालत हुई गंभीर वहीं सदर अस्पताल में भर्ती
Bhabua, Bihar:कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के कर्मा गांव में एक घटना हुई। 34 वर्षीय सरिता देवी को धान की सोहनी करते समय जहरीले सांप ने काट लिया। गंभीर हालत में उन्हें स्थानीय झाड़-फूंक के बाद भभुआ के सदर अस्पताल लाया गया। परिजनों ने बताया कि सरिता देवी, दशरथ सिंह की पत्नी हैं। गांव के काशी पासवान ने प्राथमिक उपचार किया। फिलहाल चिकित्सकों द्वारा महिला का इलाज जारी है। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना पर चिंता व्यक्त की है और लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कानपुर: मामा की हत्या की योजना में भांजा गिरफ्तार, तमंचा-तीन जिंदा कारतूस बरामद
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर SLUG-मामा की हत्या के इरादे से तमंचा लेकर पहुंचा भांजा, पुलिस ने दबोचा एंकर-कानपुर के महाराजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक युवक को तमंचा और तीन जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक युवक अपने मामा की हत्या करने के इरादे से तमंचा लेकर सरसौल पहुंचा था। हालांकि वारदात को अंजाम देने से पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ गया। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है0
0
Report
लखनऊ के मछली मोहाल में वीडियो गेम दुकान में आग, शॉर्ट सर्किट से लाखों का नुकसान
Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ मछली मोहाल क्षेत्र स्थित देर रात वीडियो गेम की दुकान में लगी आग बंद दुकान में शॉर्ट सर्किट से लगी आग आग लगने से लाखों का सामान हुआ जलकर खाक स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को दी सूचना0
0
Report
राष्ट्रीय गीत के अपमान पर कांग्रेस पर ताजा हमला, अरुण साव का तंज
Begun, Rajasthan:रायपुर कांग्रेस राष्ट्रीय कार्यालय में सोनिया गांधी ने किया राष्ट्रीय गीत का अपमान उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कसा तंज कांग्रेस ने एक बार फिर राष्ट्रीय गीत, देश और देश के संविधान का अपमान किया है कांग्रेस पार्टी का राष्ट्र विरोधी चेहरा बार बार उजागर होता रहा है एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का देश विरोधी चेहरा उजागर हुआ है जब राष्ट्रीय गीत को बीच में रोकने का काम इन्होंने किया है राहुल गांधी लाल किले के समारोह में भी नहीं पहुंचे यह दुर्भाग्यजनक है यह परिवार अपने आप को देश से और संविधान से ऊपर मानने वाला परिवार है0
0
Report
Advertisement
चार जिलों में खाद्य सुरक्षा उल्लंघन पर बड़ी कार्रवाई, सख्त कदम उठे
Begun, Rajasthan:रायपुर खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन पर 4 जिलों में बड़ी कार्रवाई दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव और रायपुर में होटल-रेस्टोरेंट-ढाबों पर कार्रवाई गंभीर खामियां मिलने पर सैंपलिंग, लाइसेंस निलंबन, सीलिंग और प्रतिष्ठान बंद दुर्ग में विश्वनाथ होटल इडली डोसा सेंटर का खाद्य पंजीयन 10 दिनों के लिए निलंबित बिलासपुर में होटल मद्रासी रेस्टोरेंट बंद, वेज-नॉनवेज खाद्य पदार्थ एक ही फ्रीजर में रखने पर कार्रवाई राजनांदगांव में बिना लाइसेंस चल रहे संगवारी ढाबे को बंद कराया, दाल नष्ट कराई रायपुर में पचपेड़ी नाका स्थित मटन माफिया रेस्टोरेंट सील खाद्य विभाग की दो टूक- जनस्वास्थ्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं, नियम तोड़ने वालों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी..0
0
Report
सुकमा में जवानों ने चारपाई पर मरीज को अस्पताल पहुंचाकर मानवता की मिसाल कायम की
Sukma, Chhattisgarh:सुकमा जिले के सुदूर अंचल गांव से वो तस्वीर निकलकर सामने आई जो सुरक्षा बल के जवानों की मानवीय संवेदनाओं को दिखाती है । जो सुरक्षा बल के जवान कल तक इलाके को हिंसा से मुक्त करने जान की बाज़ी लगाया करते थे उन जवानों की संवेदनशीलता और लोगों के प्रति मदद की भावना की एक सुखद तस्वीर सामने आई है । मामला जिले के भीमापुरम गांव का है जहां स्वतंत्रता दिवस के दौरान सुरक्षा व्यवस्था पर पहुंचे डीआरजी के जवान जब वापस सुरक्षा कैंप लौट रहे थे । उस दौरान उन्होंने देखा कि तेज बारिश के बीच एक मरीज को चारपाई पर कुछ लोग अस्पताल की ओर ले जा रहे हैं । उनसे पूछताछ की गई तो पता चला कि गांव तक एंबुलेंस नहीं पहुंच पाया और मरीज की हालत बिगड़ रही है तो परिवार चारपाई के सहारे उन्हें अस्पताल तक ले जाना चाह रहा है। जिसके बाद देरी न करते हुए जवानों ने मरीज को चारपाई से ही पास के सीआरपीएफ अस्पताल ले जाने का फैसला लिया और अस्पताल पहुंच कर मरीज का इलाज किया गया । जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग जवानों की सराहना भी कर रहे हैं । एक समय था जब इन्ही जवानों पर बस्तर को लाल आतंक से मुक्त करने की जिम्मेदारी थी । आज लोगों का भरोसा जीतने और लोगों तक बुनियादी सुविधाएं पहुंचाने और हर संभव मदद के लिए सुकमा पुलिस प्रयास कर रही है ।0
0
Report
रायपुर में बड़ी कार्रवाई: 16 साल के बालक से गांजा पकड़ा गया
Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई टिकरापारा पुलिस ने 20.94 किलो गांजा किया जब्त भाठागांव बस स्टैंड के पास धन्वंतरी मेडिकल स्टोर्स के पीछे से कार्रवाई गांजा बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा 16 साल 5 माह का अपचारी बालक पकड़ा गया जब्त गांजे की कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई अपचारी बालक मूलतः गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश का निवासी NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज, बाल न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया गांजा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी0
0
Report
Advertisement
रायपुर में 16 किलोग्राम गांजे समेत अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
Begun, Rajasthan:रायपुर रायपुर में 16 किलो गांजा के साथ अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार गुढ़ियारी पुलिस ने रेलवे प्लेटफॉर्म नंबर 7 के बाहर से पकड़ा जबलपुर, मध्यप्रदेश निवासी गोलू सिंह गांजा तस्करी करते रंगे हाथ गिरफ्तार आरोपी के कब्जे से 16 किलो गांजा और मोबाइल फोन बरामद जप्त मशरूका की कुल कीमत करीब 8.10 लाख रुपये आरोपी के खिलाफ गुढ़ियारी थाने में NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज नशे के खिलाफ रायपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी0
0
Report
श्योपुर जिला अस्पताल ICU में बारिश से व्यवस्थाएं गड़बड़, पानी टपकने लगा वीडियो वायरल
Sheopur, Madhya Pradesh:श्योपुर श्योपुर जिला अस्पताल के ICU में बारिश ने अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। कुछ ही घंटों की बारिश में अस्पताल की छत से पानी टप कने लगा, भीगे हुए बिस्तर पर मरीज लेटे दिख रहा है।सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में एक मरीज को भीगे हुए बिस्तर पर लेटे हुए देखा जा रहा है , छत से टपकने वाले पानी को छेलने के लिए वार्ड में बाल्टियां भी रखी हुई दिखाई दे रही है, ICU जैसे संवेदनशील वार्ड में बारिश का पानी मरीजो की सेहत से भी खिलवाड़, बड़ा सवाल यह है कि जब जिला अस्पताल के ICU में ही बारिश के पानी से मरीज सुरक्षित नहीं हैं,0
0
Report
पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव पार्टी दफ्तर में फंदे से लटका मिला
Noida, Uttar Pradesh:राज्य के पूर्व डिप्टी स्पीकर आशीष बनर्जी का शव पार्टी दफ्तर में फंदे से लटका मिला। आज सुबह बीरभूम के रामपुरहाट के वार्ड नंबर 5 के हाटतलापाड़ा स्थित उनके घर में मौजूद दलीय कार्यालय से उनका लटका हुआ शव बरामद हुआ।वे रामपुरहाट विधानसभा से पांच बार के विधायक थे। तृणमूल के सत्ता में आने के बाद वे स्कूल शिक्षा मंत्री, कृषि मंत्री, आयुष मंत्री रहे। डिप्टी स्पीकर बनने के बाद वे इस बार बीजेपी उम्मीदवार ध्रुव साहा से हार गए थे। आज सुबह उनके घर के अंदर पार्टी ऑफिस में उन्हें लटकी हुई अवस्था में पाया गया। घटनास्थल पर रामपुरहाट थाने की पुलिस पहुंच गई है।0
0
Report
Advertisement
बानसूर में खेत में ट्यूबवेल चालाते समय किसान की करंट से मौत
Jaipur, Rajasthan:बानसूर(कोटपूतली-बहरोड़) में देर शाम एक किसान की खेत में ट्यूबवेल चालाने के दौरान करंट लगने से मौत हो गई। परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल बानसूर उप जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। जानकारी के अनुसार दामोदर का बास निवासी रामफल गुर्जर (50) शनिवार देर शाम अपने खेत पर ट्यूबवेल चलाने गए थे। इसी दौरान ट्यूबवेल के स्टार्टर में आए करंट की चपेट में आने से वह मौके पर ही बेहोश होकर गिर गए। हादसे के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने किसान को बेहोशी की हालत में देखा। ग्रामीणों ने तुरंत उन्हें संभाला और उपचार के लिए बानसूर उप जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। हालांकि, अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उनकी मौत की पुष्टि की। घटना की सूचना मिलने पर हरसौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद किसान के शव को बानसूर मोर्चरी में रखवाया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है।0
0
Report
नर्मदापुरम में रात में भीषण आग: पुरानी तहसील के पास गुमठियाँ जलकर राख
Narmadapuram, Madhya Pradesh:नर्मदापुरम में शनिवार और रविवार की दरमियानी रात सातरास्ता इलाके में अचानक आग भड़क उठी। रात करीब डेढ़ बजे पुरानी तहसील के पास नगर पालिका की पीली गुमठियों और ठेलों में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने करीब पांच गुमठियों और ठेलों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की ऊंची-ऊंची लपटें और घना धुआं देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने तुरंत आगजनी की सूचना पुलिस और दमकल विभाग को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंची और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। घटनास्थल से कुछ ही दूरी पर पेट्रोल पंप होने के कारण खतरा और बढ़ गया था। दमकलकर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और लपटों को आसपास की दुकानों तथा पेट्रोल पंप तक फैलने से रोक लिया। वीओ- आग की चपेट में आने से गुमठियां और ठेलें पूरी तरह जलकर राख हो गए। इनमें रखा सामान भी आग में नष्ट हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट बताई जा रही है। आगजनी में लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि नुकसान की वास्तविक राशि जांच और आकलन के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। पुलिस और संबंधित विभाग पूरे मामले की जानकारी जुटा रहे हैं।0
0
Report
हरदोई में सांप डसने पर भाई ने 150 थप्पड़ से युवक की जान बचाई
Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में सांप ने डसा तो भाई ने मारे 150 थप्पड़, 15 एंटी-वेनम डोज ने बचाई युवक की जान हरदोई में जहरीले सांप के डसने के बाद 21 वर्षीय युवक की हालत इतनी बिगड़ी कि जिंदगी और मौत के बीच जंग शुरू हो गई। ऐसे वक्त में बड़े भाई ने हिम्मत नहीं हारी। डॉक्टर की सलाह पर वह लगातार युवक को थप्पड़ मारकर जगाए रखता रहा। करीब 150 थप्पड़ों के बाद भी भाई नहीं रुका। उधर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी टीम ने दो घंटे के भीतर 15 एंटी-वेनम डोज देकर युवक की जान बचा ली। मामला देहात कोतवाली क्षेत्र के ज्योति नगर का है। यहां डेयरी चलाने वाले आकाश का छोटा भाई अरुण शनिवार दोपहर करीब दो बजे खेत में पानी लेकर गया था। घास की बोरी उठाते समय उसमें छिपे जहरीले सांप ने अरुण को डस लिया। चीख सुनकर आकाश मौके पर पहुंचा और भाई को सड़क की ओर लेकर भागा। इसी दौरान प्रगति नगर निवासी मेडिकल स्टोर संचालक शिवम शर्मा वहां से गुजरे। हालत गंभीर देखकर उन्होंने दोनों भाइयों को बाइक पर बैठाया और बिना समय गंवाए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। इमरजेंसी में EMO डॉ. शेर सिंह और उनकी पांच सदस्यीय टीम ने तत्काल इलाज शुरू किया। डॉक्टरों ने परिजनों को अरुण को सोने न देने की हिदायत दी। इसके बाद आकाश लगातार भाई को थप्पड़ मारकर उसे होश में रखने की कोशिश करता रहा। डॉक्टर के मुताबिक, अरुण के शरीर में जहर का असर गंभीर था, इसलिए सामान्य से अधिक एंटी-वेनम की जरूरत पड़ी। करीब दो घंटे में उसे कुल 15 एंटी-वेनम डोज दी गईं। डॉक्टर ने बताया कि ऐसे मामलों में मरीज के बेहोश होकर सो जाने से तंत्रिका तंत्र प्रभावित होने और सांस की नली में उल्टी जाने का खतरा बढ़ सकता है। समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले शिवम शर्मा, इलाज में जुटी मेडिकल टीम और भाई आकाश की तत्परता से अरुण की जान बच सकी। यह घटना बताती है कि सांप के काटने पर झाड़-फूंक या देरी के बजाय मरीज को तत्काल अस्पताल पहुंचाना कितना जरूरी है。0
0
Report
Advertisement
मनपा ने पूर्व-बाद फोटो से सड़क खर्चों में धांधली रोकने का नियम लागू किया
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:छत्रपती संभाजीनगर शहरात १,१०० कोटीहून अधिक खर्चुन रस्ते झाले; तरीही त्याच रस्त्यावर पुन्हा खोदकाम, पुन्हा डागडुजी आणि पुन्हा बिलांचा खेळ सुरू असल्याच्या तक्रारी आहेत. मनपाची एनओसी घेऊन एमएसआरडीसी, सार्वजनिक बांधकाम विभाग किंवा अन्य यंत्रणांकडून रस्त्यांची कामे केली जातात. त्यानंतर त्याच रस्त्यावर पुन्हा काम झाल्याचे दाखवून खर्च काढला जातो. एकाच रस्त्याच्या नावावर दोनदा पैसा जाण्याची ही पळवाट आता बंद करण्यासाठी मनपाने बिफोर-आफ्टर फोटोचा फॉर्म्युला लागू केला आहे. रस्ता खोदण्यापूर्वी तो नेमका कसा होता आणि काम पूर्ण झाल्यानंतर तो कसा दिसतो, याचे रंगीत छायाचित्र आता एनओसीच्या फाइलमध्ये अनिवार्य राहणार आहे. कामाच्या फाइलमध्ये दिशाभूल करणारे किंवा चुकीचे फोटो जोडले आणि प्रत्यक्ष जागेवर वेगळे चित्र आढळले, तर संबंधित अभियंत्यावर आर्थिक दंडाची कारवाई केली जाणार आहे. म्हणजेच आता कागदावर काम पूर्ण दाखवून मोकळे होता येणार नाही; फोटो आणि प्रत्यक्ष रस्ता यांचा हिशेब जुळवावा लागणार आहे.0
0
Report
महाराष्ट्र बोर्ड बारहवीं परीक्षा के ऑनलाइन आवेदन की तिथि और शुल्क की घोषणा
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:महाराष्ट्र राज्य माध्यमिक व उच्च माध्यमिक शिक्षण मंडळातर्फे फेब्रुवारी-मार्च २०२७ मध्ये होणाऱ्या बारावीच्या परीक्षेसाठी ऑनलाइन अर्ज भरण्याचे वेळापत्रक जाहीर करण्यात आले आहे. या प्रक्रियेत नियमित विद्यार्थ्यांसह खासगी, श्रेणीसुधार, तुरळक विषय घेऊन प्रविष्ट होणारे विद्यार्थी आणि ट्रान्स्फर ऑफ क्रेडिट अंतर्गत विद्यार्थ्यांना सहभागी होणार आहे. नियमित शुल्कासहः १४ ऑगस्ट ते २१ ऑक्टोबर २०२६ पर्यंत अर्ज भरता येणार तर विलंब शुल्कासहः १ ते १५ नोव्हेंबर २०२६ पर्यंत अर्ज भरता येणार अतिविलंब शुल्कासहः १६ ते ३० नोव्हेंबर २०२६ प्रतिविद्यार्थी प्रतिदिन ५० रुपये दंडासह रक्कम भरता येणार...0
0
Report
बिहार में मानसून सक्रिय, आज तेज बारिश और वज्रपात की चेतावनी जारी
Patna, Bihar:सावन का महीना चल रहा है और बारिश अभी भी औसत से कम हो रही है। मानसून के सीजन में भी लोगों को उमस भरी गर्मी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। राजधानी पटना में सुबह से ही धूप का असर तेज हो जाता है और धूप की तपिश लोगों को परेशान कर रही है। हालांकि, राज्य के कई हिस्सों में दोहरा मौसम देखने को मिल रहा है, जहां बादलों की आवाजाही के बीच कहीं-कहीं हल्की बारिश भी दर्ज की जा रही है। वहीं, आज 16 अगस्त को बिहार में मानसून सक्रिय रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक उत्तर-पश्चिम और उत्तर-मध्य बिहार में कई जगह बारिश के साथ मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा भी चल सकती है। राज्य के अन्य हिस्सों में भी एक-दो स्थानों पर बारिश होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवा को देखते हुए लोगों से खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने की अपील की है।0
0
Report
Advertisement
