icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

कोंडागांव के सरपंच हत्याकांड: सात गिरफ्तार, प्रेम प्रसंग रंजिश में साजिश

Kondagaon, Chhattisgarh:कोंडागांव के मोहपाल सरपंच मंगल सिंह मरकाम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के मुताबिक, पुराने कथित प्रेम प्रसंग को लेकर चली आ रही रंजिश में सात युवकों ने सरपंच की हत्या की साजिश रची थी 29 सितंबर की रात सुनसान रास्ते में घेरकर उनके साथ मारपीट की गई। सुबह उन्हें खेत किनारे अचेत हालत में छोड़कर आरोपी फरार हो गए। अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सात आरोपियों को गिरफ्तार किया है。 पुलिस के मुताबिक, सरपंच और एक परिवार के बीच पुराने कथित प्रेम प्रसंग को लेकर रंजिश चल रही थी। 29 सितंबर की रात आरोपियों ने सरपंच को सुनसान जगह पर घेर लिया और डंडे, चप्पल और लोहे की रॉड से मारपीट की。 आरोपियों ने उनके हाथ बांध दिए और रातभर मौके पर मौजूद रहे। सुबह करीब 5 बजे सरपंच को खेत किनारे छोड़कर फरार हो गए थे。 सुबह परिजनों ने सरपंच को अचेत हालत में पाया और फरसगांव अस्पताल ले गए, जहाँ डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही बड़ेडोंगर पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी एसपी पंकज चंद्रा ने विशेष टीम गठित की। साइबर सेल, फॉरेंसिक टीम और बड़ेडोंगर पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में चंद घंटों के भीतर सातों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए。 पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के मेमोरण्डम के आधार पर डंडा और लोहे की रॉड बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों में मिट्ठू राम नेताम, श्रवण कुमार नेताम, अमित कुमार नेताम, लखन नेताम, नवलू वट्टी, राकेश मंडावी और प्रभु लाल नेताम शामिल हैं। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया है। पुलिस ने कहा है कि जांच में किसी अन्य की संलिप्तता सामने आने पर कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

विपुल गोयल का दावा: कूड़े से बिजली, गांव-बुढैना में 18 करोड़ विकास

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद दीपेंद्र हुड्डा को कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल का करारा जवाब कहा पहले अपने अंदर झांको फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में करना बात नायब सिंह सैनी 24 में से 18 घंटे करते हैं जनता के हित के लिए काम एंकर।कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल ने कहा है कि जहां भी कूड़े के ढेर पड़े हुए हैं वहां पर क्लीन और स्वच्छ बनाने का काम किया जाएगा। फरीदाबाद गुरुग्राम हिसार और अंबाला के अंदर कूड़े से बिजली बनाने का प्रोजेक्ट शुरू मंजूर किया गया है। ऑयल इंडिया कंपनी के साथ यह तालमेल हुआ है। जल्द ही इसकी शुरुआत होगी। संकल्प सेवा अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल गांव बुढैना में पहुंचे थे। जहां उन्होंने गांव के विकास के लिए 18 करोड रुपए की सौगात विधि है जिससे गांव की सभी गलियां सभी नालियां और पार्क सहित अन्य विकास कार्य आगामी 7 दिन में शुरू हो जाएंगे। वहीं उन्होंने इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा सहित अन्य नेताओं पर भी जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि पिछले 2 साल में कांग्रेस की बहुत सारी झूठ सामने आई है चाहे वह वोट चोरी की बात हो या फिर अन्य मुद्दे हो। सभी मामलों पर कांग्रेस का झूठ का पर्दाफाश हो चुका है अगर दम है तो सामने आकर डिबेट कर लो दूध का दूध और पानी का पानी हो जाएगा। कांग्रेस के दीपेंद्र हुड्डा को आडे हाथों लेते हुए उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी 24 में से 18 घंटे जनता के हित में काम कर रहे हैं। जनता के हित में नॉन स्टॉप कार्य कर रहे हैं लेकिन कभी उन्हें विजिटिंग मुख्यमंत्री कभी कुछ और कहा जा रहा है जबकि नायब सिंह सैनी पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता हैं। चाहे वह पंजाब की जिम्मेदारी मिली हो या फिर हरियाणा के मुख्यमंत्री के रूप में हो सभी पर पूरी मेहनत के साथ कार्य कर रहे हैं। लेकिन कांग्रेस के नेताओं की तरह फोटो खिंचवाने और लोगों को बरगलाने का काम नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस को तो सिर्फ मुख्यमंत्री की सीट चाहिए इसलिए आए दिन नए-नए झूठ बोल कर जनता को गुमराह करना चाहते हैं। जबकि जनता अब उनको अच्छी तरह समझ चुकी है कि यह सत्ता के लालची लोग हैं इनको जनता के हितों से कोई लेना देना नहीं है। उन्होंने कहा कि पहले अपने अंदर झांको और फिर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के बारे में बात करो। बाइट। विपुल गोयल कैबिनेट मंत्री हरियाणा
0
0
Report
Advertisement
0
0
Report

24 साल पुराने एसिड अटैक केस में जमानत खारिज, रूकैया आत्मनिर्भर बनीं

Agra, Uttar Pradesh:योगी सरकार ने एसिड अटैक पीड़ित मुस्लिम महिला रूकैया को आत्मनिर्भर बनने का सहारा दिया है। योगी सरकार की मदद और कानून-व्यवस्था से मजबूत हुई रूकैया अब आरोपी को सजा दिलाने के लिए कानूनी लड़ाई लड़ रही हैं। 24 साल पुराने एसिड अटैक केस में इलाहाबाद हाईकोर्ट ने आरोपी आरिफ की जमानत अर्जी खारिज कर दी है। सरकार की ओर से रूकैया को 5 लाख रुपये का मुआवजा भी मिला है। इस मदद से मुश्किल दौर में उन्हें सहारा और हौसला मिला, जिसके बाद अब वह खुद काम करके आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। मामला 24 साल पुराना है। 7 सितंबर 2002 को अलीगढ़ में करीब 14 साल की रूकैया पर एसिड अटैक हुआ था। घटना के समय वह नाबालिग थी। करीब 20 साल बाद 26 अप्रैल 2023 को आरोपी आरिफ के खिलाफ FIR दर्ज हुई। इसके बाद रूकैया की इंसाफ की लड़ाई कोर्ट तक पहुंची। पिछले करीब 21 महीनों में इस मामले में लगभग 40 सुनवाई हो चुकी हैं। अब बात करते हैं हाईकोर्ट के ताजा आदेश की। 28 सितंबर 2026 को इलाहाबाद हाईकोर्ट में आरोपी आरिफ की जमानत अर्जी पर सुनवाई हुई। आरोपी के अधिवक्ता ने कोर्ट से जमानत आवेदन वापस लेने की अनुमति मांगी। हाईकोर्ट ने आवेदन को वापस लिया हुआ मानते हुए खारिज कर दिया। हालांकि ये मूल आपराधिक मुकदमे का अंतिम फैसला नहीं है। अब मामले की आगे की न्यायिक प्रक्रिया जारी रहेगी। रूकैया की ओर से आगरा के अधिवक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता नरेश पारस पैरवी कर रहे हैं। इससे पहले 5 मार्च 2025 को हुई सुनवाई में हाईकोर्ट ने मामले के तथ्यों को बहुत दुर्लभ बताया था। अदालत के रिकॉर्ड में रूकैया की मेडिकल रिपोर्ट भी शामिल है, जिसमें चेहरे, गर्दन, सीने और हाथ पर गंभीर जलने की चोटों का उल्लेख है। लंबी कानूनी लड़ाई के बीच रूकैया को सरकार की ओर से 5 लाख रुपये का मुआवजा मिला।इस आर्थिक मदद से उन्हें मुश्किल दौर में सहारा मिला और आगे बढ़ने का हौसला मिला। आज रूकैया आगरा के शीरोज हैंगआउट कैफे में काम कर रही हैं और अपनी मेहनत से आत्मनिर्भर बनने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। सरकार की तरफ से मिली सहायता के साथ रूकैया ने अपनी जिंदगी को नई दिशा दी है और अदालत में इंसाफ की लड़ाई भी जारी रखी है। 24 साल पुराने इस मामले में आरोपी की जमानत अर्जी खारिज होने के बाद अब निगाहें मूल आपराधिक मुकदमे की आगे की न्यायिक कार्यवाही पर हैं।
0
0
Report
Advertisement

Noida, Uttar Pradesh:
0
0
Report

बालाघाट दौरे पर अफसरशाही पर सवाल, कलेक्टर-एसपी नदारद

Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल पीसीसी चीफ जीतू पटवारी का बयान देश के विपक्ष के नेता का बालाघाट दौरा था बालाघाट में लोगो की संवेदनाओं को समझने के लिए दौरा था बालाघाट में कई परिवार उजड़ गए 5 जिले ग़रीबी के रेखा के नीचे आते है खिलाड़ियों को सही पोषण नहीं मिल रहा राहुल गांधी बालाघाट के कलेक्टर और एसपी से मुलाक़ात करना चाहते थे कलेक्टर और एसपी दोनों राहुल गांधी के दौरे के दौरान नदारद रहे आप लोगो को आने वाले समय में इसका खामियाजा भुगतना पड़ेगा हम बालाघाट के एसपी और कलेक्टर को छोड़ेंगे नहीं उनकी शिकायत करेंगे कल कोर कमेटी की बैठक में संगठन और सत्ता के बीच टकराव देखने को मिला सरकार पर अफसरशाही काफ़ी ज़्यादा हावी है कई मंत्रियों ने शिकायत की कि अफ़सर उनका फ़ोन नहीं उठाते यह घटना पहली बार नहीं हुई बीजेपी में अब सिर्फ़ जेसीबी से फ़ुल बरसाने का कल्चर बन गया है डिप्टी सीएम ने कहा विभाग के अधिकारी सुनते नहीं कैलाश विजयवर्गीय कहते हैं कि 15 CM फोन नहीं उठाते मंत्री और मुख्यमंत्री आपस में आरोप प्रत्यारोप कर रहे हैं ये सरकार है या फिर सर्कस कलेक्टर और SP के खिलाफ विशेष अधिकार कानून का नोटिस दिया जाएगा विधानसभा में इस मुद्दे उठाए जाएगा IAS IPS एसोसिएशन से शिकायत करेंगे अमित शाह के भोपाल दौरे पर बोले अमित शाह को सरकार से इस पर बात करनी चाहिए सरकारी लापरवाही का जवाब देकर जाना चाहिए अमित शाह को यह पूछना चाहिए भ्रष्टाचार का पैसा कहां जा रहा है
0
0
Report

16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी दामोदर नदी की तेज धार में लापता, गोताखोर तलाश शुरू

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के सुदामडीह थाना क्षेत्र के अमलाबाद में जितिया पर्व के दौरान बड़ा हादसा हो गया। दामोदर नदी में स्नान करने पहुंची 16 वर्षीय सोनाक्षी कुमारी तेज धार की चपेट में आकर बह गई। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवती की तलाश शुरू कर दी गई है। बताया जा रहा है कि सोनाक्षी कुमारी आरा से लोदना स्थित अपनी नानी के घर आई थी। शुक्रवार को वह परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जितिया पर्व का स्नान करने अमलाबाद स्थित दामोदर नदी पहुंची थी। इसी दौरान वह गहरे पानी और तेज बहाव की चपेट में आ गई। सोनाक्षी को डूबता देख उसके मामा अमन उसे बचाने के लिए नदी में उतर गए। तेज बहाव के कारण दोनों डूबने लगे, हालांकि स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए अमन को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। वहीं सोनाक्षी तेज धार में बहकर लापता हो गई। घटना की सूचना मिलते ही सुदामडीह पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और युवती की खोजबीन शुरू की। पुलिस ने वरीय अधिकारियों को भी घटना की जानकारी दे दी है। फिलहाल नदी में सोनाक्षी की तलाश जारी है। मौके पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि गफ्फार अंसारी ने कहा कि दामोदर नदी में हर वर्ष स्नान के दौरान इस तरह की घटनाएं सामने आती हैं। उन्होंने खतरनाक स्थानों पर बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था और प्रशिक्षित गोताखोरों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मांग की है। उन्होंने बताया कि घटना की जानकारी सांसद को दी गई है और युवती की तलाश के लिए गोताखोरों की व्यवस्था कराने की मांग की गई है। साथ ही प्रशासन से दामोदर नदी के संवेदनशील घाटों पर स्थायी सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की जाएगी।
0
0
Report
Advertisement

जमुई में ग्राम पंचायत योजना के आधार पर मनरेगा प्रशिक्षण, ठोस परिसंपत्तियों पर जोर

Jamui, Bihar:जमुई :चकाई प्रखंड मुख्यालय स्थित मनरेगा भवन में गुरुवार को जिला ग्रामीण विकास अभिकरण, जमुई के तत्वावधान में विकसित ग्राम पंचायत योजना एवं वीबी-जी राम जी को लेकर एकदिवसीय प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। बैठक में नया संकल्प रोजगार की गारंटी के तहत विकसित ग्राम पंचायत योजना की रूपरेखा और पोटेंशियल पर्मिसेबल वर्क्स पर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीओ रजनीश कुमार ने कहा 2 अक्टूबर को प्रखंड की सभी पंचायतों में विशेष ग्राम सभा का आयोजन किया जाना है, जिसमें विकसित भारत ग्राम पंचायत प्लान तैयार किया जाएगा। मनरेगा की पूर्व कार्यप्रणाली में कई आधारभूत बदलाव किए गए हैं। अब केवल मजदूरों को अकुशल मजदूरी व रोजगार उपलब्ध कराना ही एकमात्र उद्देश्य नहीं रहेगा, बल्कि इसके साथ-साथ ग्रामीण आधारभूत संरचना को मजबूत करते हुए ठोस एवं स्थायी परिसंपत्तियों का सृजन करना हमारी सबसे उच्च प्राथमिकता है। पीओ ने बताया कि योजनाओं के दायरे को बढ़ाते हुए अनुमेय कार्यों की संख्या 318 से बढ़ाकर 375 कर दी गई है। उन्होंने कर्मियों को निर्देश दिया कि सभी कर्मी और प्रतिनिधि गांव-गांव जाकर पूर्व की परिसंपत्तियों तथा गांव की कमियों का सटीक आकलन करें। बुनियादी जरूरतों को आधार बनाते हुए योजनाओं का वार्षिक चयन किया जाए। इसके तहत अब सरकारी स्कूलों में चहारदीवारी निर्माण, किचन SHED और पुस्तकालय निर्माण जैसे जरूरी विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी।कार्यशाला में योजनाओं के पारदर्शी क्रियान्वयन और डिजिटल वर्क लाइफसाइकिल की जानकारी दी गई। इसके तहत योजना चयन के उपरांत जियो-टैगिंग, फील्ड एग्जीक्यूशन, जेई व पीटीए द्वारा ई-एमबी,डिजिटल मेजरमेंट और नेशनल रजिस्टर में परिसंपत्तियों के डिजिटलाइजेशन की प्रक्रिया समझाई गई। मौके पर वरीय लेखापाल मुकेश ठाकुर, राजन कुमार,पीटीए बालमुकुंद शर्मा, प्रदीप कुमार, चंद्रभूषण, शैलेंद्र, जेई नीलकमल सिंह सहित सभी पंचायत रोजगार सेवक,तकनीकी सहायक एवं डाटा ऑपरेटर उपस्थित थे।
0
0
Report

Ashok Siddharth के फैसले के साथ Akash Anand BSP मिशन के लिए एकजुट रहें

Noida, Uttar Pradesh:परम आदरणीय बहन जी, आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ माँ भी हैं। राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूँ。 पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। मैं साफ़ कर देना चाहता हूँ: मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है。 श्री अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फ़ैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फ़ैसले के साथ खड़ा हूँ। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी ज़िम्मेदारी है。 उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफ़वाहों को जगह मिली। अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ。 मैं सिर्फ़ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूँ। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा。 बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है。 जय भीम। जय बसपा。
0
0
Report
Advertisement

सीतापुर ब्रेक: साध्वी प्राची ने ब्रजभूषण को स्वार्थी कहा; पायलट ने जान बचाई

Sitapur, Uttar Pradesh:सीतापुर ब्रेक हिंदूवादी नेता साध्वी प्राची ने पूर्व सांसद ब्रजभूषण को बताया स्वार्थी। जी मीडिया से खास बातचीत के दौरान साध्वी प्राची ने कहा कि मीडिया और सोशल मीडिया के माध्यम से जो पता चला है, वह यह है कि पायलट ने अपनी जान पर खेलकर 184 लोगों की जान बचाई; यह पूरे विश्व में मानवता की रक्षा का संदेश गया। बड़े तरीके से उड़ान भर रहे थे और उनके ऊपर जैसे ही हमला हुआ, उन्होंने केवल अपने आप को नहीं बचाया, बल्कि फ्लाइट के अंदर सभी लोगों की रक्षा और सुरक्षा का प्रयास किया। बृजभूषण शरण सिंह के सवाल पर बोलीं—राजनीति में सब कुछ संभव है; बेटा अलग पार्टी जाएगा, बेटी दूसरी पार्टी में जाएगी, मां दूसरी पार्टी में चली जाएगी, पिता किसी और पार्टी में; यह सब चलता है। ये हिंदुस्तान है, भारत की राजनीति को आप बहुत अच्छे से मुझसे ज्यादा समझते हो। बात बृजभूषण जी की, उनका अपना स्वार्थ सिद्ध होगा वहां चले जाएंगे।
0
0
Report

लुधियाणा आर्मी कैंप में सिपाही ने साथी सिपाही की पत्नी के साथ बलात्कार, जांच शुरू

Ludhiana, Punjab:ਲੁਧਿਆਾਣਾ ਆਰਮੀ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਿਪਾਹੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕੀਤਾ ਗਿਆ। ਸਾਥੀ ਸਿਪਾਹੀ ਉਸਨੂੰ ਰਹਿਣ ਲਈ ਕਵਾਟਰ ਦਵਾਇਆ ਉਸਨੂੰ ਦੇ ਨੇੜੇ ਆਉਣ ਲਈ ਰੋਜ਼ਾਨਾ ਉਸਨੂੰ ਮਿਲਣ ਜਾਂਦਾ ਸੀ, ਔਰਤ ਨੂੰ ਗੈਸਟ ਰੂਮ ਵਿੱਚ ਬੁਲਾ ਕੇ ਸਰੀਰਕ ਸੰਬੰਧ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਮਜਬੂਰ ਕਰਦਾ ਸੀ। ਪੁਲੀਸ ਨੇ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਲੁਧਿਆਾਣੇ ਦੇ ਜਗਰਾਉਂ ਪੁਲ ਨੇੜੇ ਸੀਜੀ ਆਰਮੀ ਕੈਂਪ ਵਿਖੇ ਇੱਕ ਸਿਪਾਹੀ 'ਤੇ ਆਪਣੇ ਸਾਥੀ ਸਿਪਾਹੀ ਦੀ ਪਤਨੀ ਨਾਲ ਬਲਾਤਕਾਰ ਕਰਨ ਦਾ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ। ਔਰਤ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਅਨੁਸਾਰ, ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਪਹਿਲਾਂ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਸਰਕਾਰੀ ਕੁਆਰਟਰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਅਤੇ ਫਿਰ ਉਨ੍ਹਾਂ ਦੇ ਘਰ ਆਉਣਾ-ਜਾਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ。 ਦੋਵਾਂ ਦੇ ਨਜ਼ਦੀਕ ਆਉਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਕਥਿਤ ਤੌਰ 'ਤੇ ਔਰਤ 'ਤੇ ਸਰੀਰਕ ਸੰਬੰਧ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਦਬਾਅ ਪਾਇਆ। 28 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ, ਉਸਨੇ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੇ ਮਹਿਮਾਨ ਕਮਰੇ ਵਿੱਚ ਬੁਲਾਇਆ, ਜਿੱਥੇ ਉਸਨੇ ਉਸ ਨਾਲ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ。 ਜਦੋਂ ਔਰਤ ਨੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ, ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਉਸਦੇ ਪਤੀ ਤੋ ਤਲਾਕ ਦਿਵਾਉਣ ਦੀ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਅਤੇ ਉਸ ਨਾਲ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਕੀਤੀ। ਫਿਰ ਉਸਨੇ ਮਾਮਲੇ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਦਿੱਤੀ। 1 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ, ਡਿਵੀਜ਼ਨ ਨੰਬਰ 5 ਪੁਲਿਸ ਨੇ ਦੋਸ਼ੀ ਵਿਰੁੱਧ ਅਪਰਾਧਿਕ ਪ੍ਰਕਿਰਿਆ ਸੰਹਿਤਾ ਸੀਆਰਪੀਸੀ ਦੀ ਧਾਰਾ 64 ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ। ਬੀਐਨਐਸ ਦੀ ਧਾਰਾ 64 ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕਰ ਲਿਆ ਗਿਆ ਹੈ ਅਤੇ ਜਾਂਚ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤੀ ਜਾਂਦੀ ਹੈ। ਪੀੜਤਾ ਦਾ ਪਤੀ ਭਾਰਤੀ ਫੌਜ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਹੈ। ਉਸਨੂੰ ਸੀਜੀ ਆਰਮੀ ਕੈਂਪ ਵਿੱਚ ਇੱਕ ਸਰਕਾਰੀ ਕੁਆਰਟਰ ਅਲਾਟ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ, ਜਿੱਥੇ ਔਰਤ ਆਪਣੀ ਧੀ ਨਾਲ ਰਹਿੰਦੀ ਸੀ। ਕੈਂਪ ਦੀ ਨਿਗਰਾਨੀ ਅਤੇ ਚਾਰਜ 152 ਸੀ ਰੈਜੀਮੈਂਟ ਵਿੱਚ ਤਾਇਨਾਤ ਇੱਕ 25 ਸਾਲਾ ਸਿਪਾਹੀ ਦੁਆਰਾ ਕੀਤਾ ਜਾਂਦਾ ਸੀ। ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਪਰਿਵਾਰ ਨੂੰ ਕੁਆਰਟਰ ਸੁਰੱਖਿਅਤ ਕਰਨ ਵਿੱਚ ਮਦਦ ਕੀਤੀ ਸੀਲ ਕੁਆਰਟਰ ਮਿਲਣ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਦੋਸ਼ੀ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰ ਦੇ ਘਰ ਆਉਣ-ਜਾਣ ਵਧਣ ਲੱਗ ਪਏ। ਔਰਤ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, ਉਸਨੇ ਮਦਦ ਦੀ ਲੋੜ ਦੇ ਬਹਾਨੇ ਉਸ ਨਾਲ ਗੱਲਬਾਤ ਕਰਨੀ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦੀਤੀ। ਹੌਲੀ-ਹੌਲੀ, ਉਹ ਨੇੜੇ ਆਉਂਦੇ ਗਏ ਅਤੇ ਇੱਕ ਰਿਸ਼ਤਾ ਵਿਕਸਤ ਔਰਤ ਦੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਬਾਅਦ ਵਿੱਚ ਉਸ 'ਤੇ ਸਰੀਰਕ ਸੰਬੰਧ ਬਣਾਉਣ ਲਈ ਦਬਾਅ ਪਾਉਣਾ ਸ਼ੁਰੂ ਕਰ ਦਿੱਤਾ। ਜਦੋਂ ਉਸਨੇ ਵਿਰੋਧ ਕੀਤਾ, ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਧਮਕੀ ਦਿੱਤੀ ਕਿ ਜੇਕਰ ਉਸਨੇ اپنے ਪਤੀ ਨੂੰ ਦੱਸਿਆ ਤਾਂ ਉਹ ਉਸਨੂੰ ਤਲਾਕ ਦੇ ਦੇਵੇਗਾ। ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵਿੱਚ ਦੋਸ਼ ਲਗਾਇਆ ਗਿਆ ਹੈ ਕਿ ਦੋਸ਼ੀ ਇਸ ਤੋਂ ਬਾਅਦ ਵੀ ਉਸ 'ਤੇ ਦਬਾਅ ਪਾਉਦਾ ਰਿਹਾ。 ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਅਨੁਸਾਰ, 28 ਸਤੰਬਰ ਨੂੰ, ਦੋਸ਼ੀ ਨੇ ਔਰਤ ਨੂੰ ਬੁਲਾਇਆ ਅਤੇ ਉਸਨੂੰ ਆਪਣੇ ਗੈਸਟ ਰੂਮ ਵਿੱਚ ਬੁਲਾਇਆ ਜਦੋਂ ਔਰਤ ਉਥੇ ਪਹੁੰਚੀ, ਤਾਂ ਉਸਨੇ ਜ਼ਬਰਦਸਤੀ ਉਸ ਨਾਲ ਸਰੀਰਕ ਸੰਬੰਧ ਬਣਾਏ। ਘਟਨਾ ਤੋਂ ਬਾਅਦ, ਔਰਤ ਨੇ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਘਟਨਾ ਦੀ ਰਿਪੋਰਟ ਦਿੱਤੀ ਪੁਲਿਸ ਤੋ ਮਿਲੀ ਜਾਣਕਾਰੀ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਦੇ ਆਧਾਰ 'ਤੇ, ਦੋਸ਼ੀ ਸਿਪਾਹੀ ਵਿਰੁੱਧ 1 ਅਕਤੂਬਰ ਨੂੰ ਬੀਐਨਐਸ ਦੀ ਧਾਰਾ 64 ਦੇ ਤਹਿਤ ਮਾਮਲਾ ਦਰਜ ਕੀਤਾ ਗਿਆ ਸੀ। ਪੁਲਿਸ ਸ਼ਿਕਾਇਤ ਵਿੱਚ ਲਗਾਏ ਗਏ ਦੋਸ਼ਾਂ ਅਤੇ ਘਟਨਾ ਦੇ ਆਲੇ ਦੁਆਲੇ ਦੇ ਹਾਲਾਤਾਂ ਦੀ ਜਾਂਚ ਕਰ ਰਹੀ ਹੈ。
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top