821109
कैमूर जिले के मोहनिया के बकरों से भरी BJP झंडे वाली सफारी हुई दुर्घटनाग्रस्त
Bihar:कैमूर जिले के मोहनिया में भाजपा का झंडा लगी एक सफारी गाड़ी, जिसमें बकरे भरे थे, रेलवे ओवरब्रिज के बैरिकेड से टकरा गई। सूचना के अनुसार दुर्घटना के बाद तस्कर मौके से फरार हो गए। वहीं सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने बकरों को मुक्त कराया। आपको बता दें कि जांच में पता चला कि बकरों के मुंह बांधकर उन्हें गाड़ी में ठूंसा गया था और स्थानीय अधिकारियों ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
झरिया में जमीन धंसने से हड़कंप, आग-गैस के खतरे की आशंका
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के झरिया में एक बार फिर जमीन धंसने की घटना से हड़कंप मच गया है। लोदना क्षेत्र के बरारी छह नंबर बस्ती में गुरुवार को जोरदार धमाके के साथ अचानक जमीन धंस गई। जमीन में गहरी दरारें पड़ गईं और दरारों से जहरीला धुआं निकलने के साथ आग की लपटें भी दिखाई देने लगीं। घटना के बाद आसपास रहने वाले लोगों में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने आशंका जताई है कि जमीन के नीचे आग और जहरीली गैस का खतरा बढ़ सकता है। वहीं भू धंसान वाली जगह के पास से लक्ष्मी कॉलोनी को जोड़ने वाली मुख्य सड़क भी गुजरती है। लोगों को डर है कि अगर भू धंसान का दायरा बढ़ा तो सड़क भी इसकी चपेट में आ सकती है। स्थानीय नेता सबूर गोराई ने घटना के पीछे अवैध कोयला खनन और कथित अवैध सुरंगों को जिम्मेदार ठहराते हुए बीसीसीएल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। सूचना मिलने पर बीसीसीएल की टीम मौके पर पहुंची और निरीक्षण किया। प्रबंधन ने प्रभावित क्षेत्र में भराई कराने का आश्वासन दिया है। हालांकि, स्थानीय लोगों का कहना है कि स्थायी समाधान के लिए पहले जमीन के नीचे की स्थिति की जांच और आग व गैस के खतरे को खत्म करना जरूरी है।0
0
Report
राम जन्मभूमि ट्रस्ट ने एयर मार्शल जितेंद्र मिश्रा को पहला सीईओ नियुक्त किया
Noida, Uttar Pradesh:HYDERABAD: N RAMCHANDER RAO (BJP) ON RAM TEMPLE TRUST APPOINTS AIR MARSHAL JITENDRA MISHRA (RETD.) AS FIRST CEO/CONGRESS CITES FORMER FINANCE SECRETARY’S ANALYSIS, QUESTIONS 7.8% GDP GROWTH. CONGRESS SAYS THE GOVERNMENT NEEDS TO ACKNOWLEDGE THE ACTUAL STATE OF THE ECONOMY AND UNDERTAKE REFORMS TO GENERATE EMPLOYMENT, STRENGTHEN MSMES AND PRIVATE INVESTMEN अयोध्या, UP - AIR MARSHAL जितेंद्र मिश्रा (रिटायर्ड) के श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का पहला CEO बनने पर महामंडलेश्वर विष्णु दास जी महाराज ने कहा, "जितेंद्र मिश्रा ने देश के लिए बहुत काम किया है और देश की अच्छी सेवा की है। अब उन्हें भगवान राम लल्ला के चरणों में सेवा करने का मौका मिला है। वे बहुत भाग्यशाली हैं... विपक्ष मंदिर को लेकर घटिया राजनीति कर रहा था, बार-बार चोरी की घटनाओं और चढ़ावे में कथित घोटाले की बातें उठा रहा था। इससे 'सनातन' संत समाज को बहुत दुख हुआ था। विपक्ष यह मुद्दा उठाता रहा, लेकिन भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं होंगी। हमें भरोसा है कि CEO जितेंद्र मिश्रा की देखरेख में सब कुछ ठीक से मैनेज किया जाएगा..."0
0
Report
भागलपुर में गंगा उफान: बाँध क्षरण से भारी जलजमाव, मंत्री ने कवायद तेज
Naya Chak, Bihar:एंकर – राघोपुर में गंगा नदी इस कदर उफना रही है मानो अब पूरा गाँव अपने आगोश में समा लेगी लगातार हो रही बारिश भी जल संसाधन विभाग का इम्तिहान ले रही है। पूरा बंद कीचड़ से सन गया है जिसके कारण बालू भरी बोरियां ट्रैक्टर से लाने में भी काफी परेशानी हो रही है बाँध को मोटरेबल करने का काम किया जा रहा है। मार्जिनल बाँध की 350 मीटर हिस्सा के साथ साथ नोज भी कट कर गंगा में विलीन हो गया पुरानी रेल लाइन बंद को बचाने की लगातार कवायद की जा रही है बुधवार को पूरा दिन बड़े जहाज से मेघा जिओ बाग कटाव स्थल पर गिराया गया। पिछले कई दिनों से पथ निर्माण मंत्री इंजीनियर शैलेन्द्र एवं जिलाधिकारी अलंकृता पांडे यहां कैंप कर व्यवस्थाओं को मजबूत करने में जुटी है कल सुबह से देर रात तक जल संसाधन विभाग के सचिव चंद्रशेखर सिंह एवं वरीय अधिकारी मौजुद रहे0
0
Report
Advertisement
कानपुर LIC ऑफिस में आग: दमकल ने कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर-एलआईसी आफिस में आग से मचा हड़कंप। बिल्डिंग से धुंआ निकलता देख लोगों ने दमकल को दी सूचना। दमकल जवानों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू। कोतवाली थाना क्षेत्र के वेस्टकाट बिल्डिंग की घटना।0
0
Report
नचनौरा के सरकारी स्कूल में शिक्षक ताश खेलते वीडियो, जांच की मांग
Panna, Madhya Pradesh:शासकीय स्कूल में शिक्षा का कार्य छोड़ ताश के पत्तों के खेल? नचनौरा गांव के सरकारी स्कूल का वीडियो वायरल नचनौरा के सरकारी स्कूल में शिक्षकों की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल, जांच की आवश्यकता नचनौरा के ग्राम नचनौरा के शासकीय स्कूल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षा व्यवस्था की गरिमा को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं वायरल वीडियो में कथित तौर पर स्कूल में शिक्षक पढ़ाई कराने के बजाय ताश खेलते नजर आ रहे हैं वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय स्तर पर मामले की निष्पक्ष जांच और जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग उठने लगी है सबसे बड़ा सवाल यह है कि जिस स्कूल में शिक्षक बच्चों को ज्ञान, संयम और अनुशासन की शिक्षा देने के लिए आते हैं, और वही शिक्षक जब ताश का खेल खेलेंगे तो विद्यार्थियों पर इसका क्या प्रभाव पड़ेगा? वायरल वीडियो की सत्यता और उसमें दिखाई दे रहे लोगों की पहचान की पुष्टि संबंधित विभाग की जांच के बाद ही हो सकेगी, लेकिन वीडियो ने सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कार्यप्रणाली और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं0
0
Report
औरंगाबाद: नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म मामले में दो गिरफ्तार, तीसरे की गिरफ्तारी जारी
Chhatrapati Sambhajinagar, Maharashtra:औरंगाबाद के कुटुंबा थाना क्षेत्र में नाबालिग से हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं। पीड़िता के बयान के अनुसार अस्पताल जाने के क्रम में गांव के तीन युवकों ने उसे जबरन कार में बैठा लिया और सुनसान जगह पर ले जाकर उसके साथ गलत काम किया। वह उनके सामने गिड़गिड़ाती रही और अपनी खराब तबीयत का हवाला भी देती रही, पर उन्होंने उसकी एक नहीं सुनी। इसके बाद किसी को कुछ भी बताने की शर्त पर उसे गांव के पास नहर पर लाकर छोड़ दिया गया। परिजनों को आपबीती सुनाने के बाद थाने गए और मामले की सूचना पुलिस को दी गई। इसके अलावा पुलिस ने कहा कि दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि तीसरे आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।0
0
Report
Advertisement
डिंडोरी-मंडला हाईवे पर हादसा टला; ब्रेक फेल से बस पीछे लुढ़की, यात्री सुरक्षित
Dindori, Madhya Pradesh:डिंडोरी-मंडला नेशनल हाईवे पर बुधवार शाम बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हर्रा घाट में चलती यात्री बस का अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिसके बाद बस पीछे की ओर लुढ़कने लगी और एक चट्टान से जा टकराई। बताया जा रहा है कि हादसे के वक्त बस में करीब 15 यात्री सवार थे। ब्रेक फेल होने के बाद बस के पीछे की ओर लुढ़कने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि गनीमत रही कि बस चट्टान से टकराने के बाद रुक गई और किसी भी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई。 हादसे की सूचना मिलते ही मेहदवानी पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है。0
0
Report
फर्जी IAS अधिकारी बनकर रौब जमाने वाला युवक गिरफ्तार; नम प्लेट जब्त
Indore, Madhya Pradesh:फर्जी IAS अधिकारी बनकर रौब जमाने वाला युवक गिरफ्तार लसूड़िया पुलिस ने 28 वर्षीय हिमांशु पांचाल को किया गिरफ्तार मकान पर लगा रखी थी IAS RAJ SONI – District Collector की फर्जी नेम प्लेट आरोपी खुद को बताता था जिला कलेक्टर और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पूछताछ में आरोपी ने कबूला वह कोई IAS अधिकारी नहीं है मकान से फर्जी IAS नेम प्लेट, फोटो फ्रेम और भ्रामक सामग्री जब्त आरोपी के खिलाफ लसूड़िया थाने में केस दर्ज आरोपी मूल रूप से अहमदाबाद गुजरात का रहने वाला गुजरात के अडालज थाने में भी आरोपी के खिलाफ पुराना मामला दर्ज पुलिस आरोपी से पूछताछ कर पूरे मामले की जांच में जुटी0
0
Report
बलौदाबाजार NH 130-B पर श्रद्धालुओं भरी माज़दा पलटी; 27 घायल
Taga, Chhattisgarh:ब्रेकिंग न्यूज़ बलौदाबाजार नेशनल हाईवे 130-B पर श्रद्धालुओं से भरी माज़दा पलटी, 27 घायल, 2 जिला अस्पताल रेफर नेशनल हाईवे 130-B पर सेल और छांछी के बीच मोड़ के पास श्रद्धालुओं से भरी माज़दा वाहन अनियंत्रित होकर पलटी हादसे में वाहन सवार श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई घायलों को तत्काल सीएचसी केंद्र कसडोल लाया गया जहां चिकित्सकों द्वारा प्राथमिक उपचार किया जा रहा है। सभी श्रद्धालु गिरौदपुरी धाम दर्शन के लिए निकले थे इसी दौरान मोड़ के पास वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में 27 लोग घायल हुए हैं, जिनकी उपचार सीएचसी केंद्र कसडोल में जारी है0
0
Report
Advertisement
कोलकाता: CAMAC स्ट्रीट कार्यालय पर अज्ञात व्यक्तियों ने तोड़फोड़, गार्ड से मारपीट
Noida, Uttar Pradesh:KOLKATA: ABHISHEK BANERJEE OFFICE AT CAMAC STREET VANDALISED BY UNKNOWN PERSONS/ VISUALS/ UPASHANA CHAUDHARY (IT CELL INCHARGE TMC) S/B बीजेपी कुछ चोर गुंडे रात को 3.30 बजे ऑफिस आए सिर्फ तोड़फोड़ नहीं सुरक्षा गार्ड के साथ भी मारपीट की है पुलिस से हम पूछ रहे हैं जब हमला हुआ था तो आप लोग कहा थे बड़े किसी बाबू ने आदेश दिया होगा यहां ना आने के लिए पुलिस हमारे साथ कॉर्पोरेट नहीं कर रहा है बार-बार जो अभिषेक दा पर जो हमला हो रहा है क्या पुलिस ये सब रोकना चाहती है अभी तो हमारे पास का सीसीटीवी फुटेज आया है पुलिस कोई भी बीजेपी के नेता को ढूंढेगा नहीं हम बोल रहे के हम वीडियो देखा कर हम आरोपियों को ढूंढ के बता देंगे पुलिस को फिर हम FIR दर्ज करवाएंगे0
0
Report
कानपुर देहात में तेज बारिश, कच्ची छत गिरी, तीन बच्चों समेत परिवार मलबे में दम
Amauli Thakuran, Uttar Pradesh:कानपुर देहात में बारिश बनी आफत तेज बारिश के दौरान गिरी कच्ची छत छत गिरने से मलबे में दबा पूरा परिवार हादसे के वक्त छत के नीचे सो रहे थे तीन लोग 7 साल की पलक की मलबे में दबकर मौत 3 साल के लविश ने भी तोड़ा दम दो मासूम बच्चों की मौत से मचा कोहराम पिता मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला थाना मूसानगर के जरसेन गांव में बड़ा हादसा0
0
Report
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कोटा बूंदी दौरे पर, कई कार्यक्रमों में शिरकत
Kota, Rajasthan:लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसदीय क्षेत्र कोटा बूंदी के दौरे पर है, कोटा. एंकर लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला संसदीय क्षेत्र कोटा बूंदी के दौरे पर है, आज लोकसभा अध्यक्ष ट्रेन नंबर 20156 डॉ अंबेडकर नगर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से प्रातः 05:15 बजे दिल्ली से कोटा पहुंचे, इस दौरान स्टेशन पर नगर निगम कोटा उत्तर पूर्व नेता प्रतिपक्ष लव शर्मा भी उपस्थित रहे, आज लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला कई कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे0
0
Report
Advertisement
मान्दाकिनी नदी खतरे के निशान से ऊपर, भारी बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा
Noida, Uttar Pradesh:SATNA (MADHYA PRADESH): MANDAKINI RIVER FLOWS ABOVE DANGER MARK AMID HEAVY RAINFALL / VISUALS/REAX पहाड़ों में बारिश का काम हो तो बाढ़ की समस्या काम होगी 72 घंटों से लगातार बारिश हो रही है काफी जगह पर पानी भरा हुआ है0
0
Report
लातेहार-लोहरदगा सड़क की बदहाली: मौत की डगर बन गई
Latehar, Jharkhand:लातेहार जिला मुख्यालय के नवरंग चौक से डेमू होते हुए लोहरदगा जिले को जोड़ने वाली प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क बदहाल हो गई है। कभी हजारों लोगों के सुगम आवागमन का जरिया रही यह सड़क अब हादसों को न्योता दे रही है। सड़क की हालत इतनी बदतर हो चुकी है कि वाहन चलाना तो दूर, पैदल चलना भी किसी चुनौती से कम नहीं है। दो जिलों और तीन विधानसभा क्षेत्रों को जोड़ने वाली यह महत्वपूर्ण सड़क अब लोगों के लिए 'डेथ ट्रैप' बनती जा रही है। लातेहार जिला मुख्यालय के मनिका विधानसभा, लातेहार विधानसभा और लोहरदगा जिले के लोहरदगा विधानसभा को जोड़ती है जिससे कम से कम 25,000 से अधिक लोगों का आवागमन होता है। वर्तमान में इस सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन चुके हैं, कई हिस्सों में सड़क की पिच पूरी तरह उखड़ गई है। बारिश होने पर इन गड्ढों में पानी भर जाता है, जिससे वाहन चालकों के लिए यह अंदाजा लगाना भी मुश्किल हो जाता है कि आगे सड़क है या गहरा गड्ढा। ऐसे में सबसे ज्यादा खतरा दोपहिया वाहन चालकों के साथ-साथ छोटे वाहन चालकों को बना रहता है। स्थानीय ग्रामीण बताते हैं कि रोजाना हजारों लोग इसी सड़क से होकर बाजार, अस्पताल, स्कूल, कॉलेज और दूसरे जरूरी कामों के लिए आवाजाही करते हैं; सड़क की बदहाली ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। स्थानीय निवासी बताते हैं कि सड़क का निर्माण लगभग 5 साल पहले कराई गई था, पर निर्माण कार्य की गुणवत्ता इतनी निम्न थी कि बनने के बाद से ही सड़क की स्थिति खराब हो गई थी। वर्तमान में हालात ऐसे हैं कि इस पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। स्थानीय निवासी उत्तम कुमार कहते हैं कि हालत इतनी खराब हो गई है कि सड़क पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। प्रत्येक दिन कोई न कोई दुर्घटना यहाँ होती रहती है; गड्ढों में पानी भर जाने से बच्चों को घर से बाहर भेजना भी डर लगता है। वहीं, ग्रामीण बताते हैं कि उन्हें दूध बेचने के लिए सुबह-शाम लातेहार जाना पड़ता है; मोटरसाइकिल और छोटी गाड़ियाँ यहाँ अक्सर दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं। जो यहां के स्थानीय निवासी हैं उन्हें तो सड़क में बने गड्ढों की जानकारी रहती है लेकिन जो अनजान लोग इस रास्ते से गुजरते हैं, वे अक्सर दुर्घटना के शिकार हो जा रहे हैं। ग्रामीण कार्य विभाग के कार्य प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार ने कहा कि इसकी सूचना उन्हें आज ही मिली है; कुछ दिन पहले ही उनकी पोस्टिंग हुई है, सूचना मिली है तो निश्चित रूप से सकारात्मक कार्रवाई होगी। सबसे गंभीर स्थिति तब बनती है जब किसी मरीज को अस्पताल ले जाना हो; खराब सड़क के कारण एंबुलेंस और निजी वाहनों को भी काफी परेशानी होती है। स्कूली बच्चों को भी रोज इसी सड़क से गुजरना पड़ता है। ग्रामीण ने संबंधित विभाग और प्रशासन से सड़क की जल्द मरम्मत और स्थायी जीर्णोद्धार की मांग की है.0
0
Report
सदर विधायक के घर के बाहर आधुनिक निगरानी कैमरा लगाने की कोशिश उजागर
Hazaribagh, Jharkhand:सदर विधायक प्रदीप प्रसाद के आनंदपुरी कॉलोनी स्थित निजी आवास की सुरक्षा को लेकर गंभीर मामला सामने आया। विधायक के अनुसार, दो व्यक्ति उनके आवास के बाहर हाई-रेज़ॉल्यूशन, वाई-फाई और नाइट-विजन सुविधा से लैस आधुनिक निगरानी कैमरा लगाने का प्रयास कर रहे थे। गतिविधि संदिग्ध लगने पर स्थानीय लोगों और विधायक के सहयोगियों ने दोनों को रोककर पूछताछ की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया। विधायक के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में दोनों व्यक्तियों ने बताया कि कैमरा मो. अदनान के निर्देश पर लगाया जा रहा था। हालांकि, पूछताछ के दौरान उनके बयानों में लगातार विरोधाभास सामने आने का दावा किया गया है। प्रदीप प्रसाद ने बताया कि पिछले तीन-चार दिनों से उनके आवास और परिवार की रेकी किए जाने की जानकारी सामने आ रही थी। इस दौरान वह स्वयं अपने आवास से बाहर थे। ऐसे में उनकी अनुपस्थिति के दौरान आवास के बाहर अत्याधुनिक निगरानी उपकरण लगाने का प्रयास सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करता है। उन्होंने बताया कि पकड़े गए दोनों व्यक्तियों से करीब एक घंटे तक पूछताछ की गई। इस दौरान उनके बयानों में कई बार बदलाव और विरोधाभास सामने आया। विधायक का दावा है कि दोनों व्यक्तियों ने 20 से अधिक बार अपने बयान बदले या पूर्व में कही गई बातों से पलटे। इस घटनाक्रम ने कैमरा लगाने के वास्तविक उद्देश्य और इसके पीछे किसी अन्य व्यक्ति या समूह की संभावित भूमिका को लेकर संदेह और गहरा कर दिया है। विधायक ने पूरे घटनाक्रम को गंभीर और संवेदनशील बताते हुए अपने तथा अपने परिवार के खिलाफ संभावित सुनियोजित षड्यंत्र की आशंका जताई है। उनका कहना है कि इसे महज किसी कैमरे को लगाने की सामान्य घटना मानकर नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए। पिछले कई दिनों से कथित रेकी, उनकी अनुपस्थिति में आवास के बाहर निगरानी उपकरण लगाने का प्रयास, पकड़े गए व्यक्तियों के कथित विरोधाभासी बयान और कैमरा लगाने के निर्देश से जुड़े सवाल—इन सभी पहलुओं को एक साथ देखते हुए पूरे मामले की गहन जांच जरूरी है। विधायक के मुताबिक, यदि इस गतिविधि के पीछे आपराधिक मंशा या किसी सुनियोजित साजिश की पुष्टि होती है, तो इससे उनके और उनके परिवार की सुरक्षा के साथ-साथ उनके सार्वजनिक एवं जनसेवा से जुड़े दायित्वों पर भी गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। घटनाक्रम की गंभीरता को देखते हुए प्रदीप प्रसाद ने झारखंड विधानसभा के माननीय अध्यक्ष को पत्र भेजकर मामले की उच्चस्तरीय, निष्पक्ष और समयबद्ध जांच कराने की मांग की है। साथ ही उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा तत्काल बढ़ाने का आग्रह किया है। उन्होंने झारखंड के डीजीपी, हजारीबाग एसपी और संबंधित अधिकारियों से भी मामले में तत्काल कार्रवाई की मांग की है। इसके तहत आवास एवं आसपास की सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा, मुख्य द्वार और परिसर में अतिरिक्त सुरक्षाकर्मियों की तैनाती तथा पिछले तीन-चार दिनों की सीसीटीवी फुटेज और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने का अनुरोध किया गया है。0
0
Report
Advertisement
