icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow2 Jul 2024, 05:55 am

भगवानपुर में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, सदर में इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर

Bhabua, Bihar:

भगवानपुर में बाइक से गिरकर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक भगवानपुर थाना क्षेत्र के उमापुर गांव निवासी 30 वर्ष युवक बताया जाता है। परिजनों ने बताया दूसरे आदमी के साथ बाइक पर सवार होकर अपने गांव से भगवानपुर एक पटिया दुकान पर पटिया देखने के लिए गया हुआ था। तभी दुकान से घर लौटने के दौरान भगवानपुर में ही उसकी बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। भभुआ के सदर अस्पताल में चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार करने के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया है।

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुहम्मदाबाद गोहना।

VKVasim KhanFollow3m ago
Muhammadabad Gohna, Uttar Pradesh:मुहम्मदाबाद गोहना। कस्बे में आयोजित ऐतिहासिक महालक्ष्मी पूजन मेले के दूसरे दिन मंगलवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। नगर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने विभिन्न पूजा पंडालों में स्थापित मां लक्ष्मी की भव्य प्रतिमाओं के दर्शन-पूजन किए। करीब तीन किलोमीटर के दायरे में 181 स्थानों पर मां लक्ष्मी की प्रतिमाएं स्थापित की गई हैं। मेले के दौरान आकर्षक विद्युत सजावट, भव्य पंडाल और सांस्कृतिक कार्यक्रम लोगों के आकर्षण का केंद्र बने रहे। देर रात तक श्रद्धालुओं की आवाजाही से पूरा नगर भक्तिमय माहौल में सराबोर रहा। मेले में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए। क्षेत्राधिकारी जितेंद्र सिंह और प्रभारी निरीक्षक केके वर्मा पुलिस बल के साथ सुरक्षा व्यवस्था पर नजर बनाए रहे। उपजिलाधिकारी अर्चना अग्निहोत्री ने भी मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। बुधवार को विधि-विधान से पूजन और महाआरती के बाद मां लक्ष्मी की प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।
0
0
Report

डूंगरपुर में युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या, मामले की गहन जांच शुरू

Dungarpur, Rajasthan:डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के प्रताप नगर में एक व्यक्ति ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है।Police मामले की जांच में जुटी है। डूंगरपुर जिले के कोतवाली थाने के एसआई चंदूलाल ने बताया कि प्रताप नगर निवासी अजय पंचाल ने रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसके पिता हरिश्चंद्र पंचाल सहित परिवार खाना खाकर सोया था। जब सुबह उठकर देखा तो उनके पिता अपने बिस्तर पर नहीं थे। इसके बाद आसपास के लोगों को सूचित किया गया। वही पिता की तलाश की गई तो घर की ऊपरी मंजिल पर बने कमरे में हरिश्चंद्र पंचाल फंदे पर लटके हुए थे। जिस पर परिजनों द्वारा पुलिस प्रशासन को सूचना दी गई। इसके बाद शव को अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। शव को फिलहाल मोर्चरी में रखवाया गया जहां पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

भद्रक के काली पूजा मेले में मिलावटी खाद्य पदार्थ रंग मिलाकर बिक्री

Keonjhar, Odisha:ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲାର ପ୍ରସିଦ୍ଧ କାଳୀ ପୂଜାର ମେଳାରେ ବିକ୍ରି ହେଉଛି ଅପମିଶ୍ରିତ ଖାଦ୍ୟ। ଚାଇନା ସଲ୍ଟ ଓ ରଙ୍ଗ ବ୍ୟବହାର କରି ଖାଦ୍ୟ ବିକ୍ରି ହେଉଛି। ଭଦ୍ରକ ଜିଲ୍ଲା ର ଐତିହାସିକ କାଳୀ ପୂଜା ପାଇଁ ମେଳା ଆରମ୍ଭ ହୋଇଛି। ଚରମ୍ପା ଠାରେ ବହୁ ଶ୍ରଦ୍ଧାଳୁଙ୍କ ସମାଗମ ହେଉଥିବା ବେଳେ ଦୋକାନୀ ବାଣିଜ୍ୟ ଅପମିଶ୍ରିତ ଖାଦ୍ୟ ବିକ୍ରି କରୁଛନ୍ତି। ଭଦ୍ରକ ଖାଦ୍ୟ ନିରାପତ୍ତା ବିଭାଗ ର ଦୁଇ ଟି ୬ ଜଣିଆ ଟିମ୍ ଚଢାଉ କରୁଛି। ଚରମ୍ପା ଅଞ୍ଚଳ ରେ ସମସ୍ତ ଦୋକାନ ର ଫୁଡ୍ ଲାଇସେନ୍ସ ଯାଞ୍ଚ ହେଉଛି। ଏମିତି କି କେତେକ ଦୋକାନୀ ଖାଦ୍ୟ ରେ ରଙ୍ଗ ମିଶାଇବା ସହ ବାସି ଖାଦ୍ୟ ବିକ୍ରି ହେଉଥିବା ଟିମ୍ ଠାବ କରିଛି। ଦୋକାନ ର ବାସୀ ଖାଦ୍ୟ ଓ ରଙ୍ଗ ମିଶ୍ରିତ ଖାଦ୍ୟ ନଷ୍ଟ କରିବା ସହ ଜୋରିମାନା କରାଯାଉଛି। ଏକାଧିକ ଥର ଅପମିଶ୍ରଣ ଠାବ ହେଲେ ଦୋକାନ ସିଲ୍ କରାଯିବ ବୋଲି ଖାଦ୍ୟ ନିରାପତ୍ତା ଅଫିସର୍ କହିଛନ୍ତି।
0
0
Report
Advertisement

भैया दूज पर गंगा की उत्सव डोली मुखवा धाम पहुंची, शीतकालीन यात्रा शुरू

barahat, Uttarkashi, Uttarakhand:भैया दूज पर मुखवा धाम पहुंची मां गंगा की उत्सव डोली, शीतकालीन यात्रा का हुआ शुभारंभ उत्तरकाशी, उत्तरकाशी जनपद के विश्व प्रसिद्ध गंगोत्री धाम से मां गंगा की उत्सव डोली आज भैया दूज के पावन अवसर पर अपने शीतकालीन प्रवास मुखवा धाम पहुंच गई है। इसी के साथ मां गंगा की शीतकालीन पूजा-अर्चना का विधिवत शुभारंभ हो गया है। मां गंगा की उत्सव डोली के मुखवा धाम पहुंचने पर ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने भव्य स्वागत किया। इस पावन अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु मां गंगा की डोली के साथ गंगोत्री धाम से पैदल यात्रा करते हुए मुखवा पहुंचे। डोली यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के साथ स्थानीय देवी-देवताओं की उत्सव डोलियां भी शामिल रहीं।Army बैंड की मधुर धुनों, पारंपरिक वाद्य यंत्रों और जय मां गंगे के जयकारों से पूरी हर्षिल घाटी भक्तिमय हो उठी। धार्मिक परंपराओं और विधि-विधान के साथ मां गंगा की उत्सव डोली को उनके शीतकालीन प्रवास मुखवा मुखीमठ में विराजमान किया गया। मान्यता है कि मुखवा धाम को मां गंगा का मायका कहा जाता है। अब आगामी छह माह तक मां गंगा की पूजा-अर्चना मुखवा धाम में ही संपन्न होगी। इस दौरान श्रद्धालु मुखवा पहुंचकर मां गंगा के दर्शन एवं पूजा-अर्चना कर सकेंगे। मां गंगा की डोली के मुखवा पहुंचने के साथ ही उत्तरकाशी जनपद में शीतकालीन धार्मिक यात्रा का भी शुभारंभ हो गया है। इससे स्थानीय ग्रामीणों, पर्यटन कारोबारियों और श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है।
0
0
Report

10 नवंबर से बाजरे की सरकारी खरीद बंद: झज्जर मंडी आढ़तियों में रोष

Jhajjar, Haryana:10 नवंबर से बाजरा खरीद बंद करने के आदेश पर झज्जर मंडी के आढ़तियों में रोष, सरकार के फैसले पर उठाए सवाल कहा- अचानक खरीद बंद होने से किसानों को होगा नुकसान, अभी भी मंडी में बाजरे की फसल लेकर पहुंच रहे किसान झज्जर। हरियाणा सरकार की ओर से 10 नवंबर से बाजरे की सरकारी खरीद बंद करने के आदेश के बाद झज्जर अनाज मंडी के आढ़तियों में रोष देखने को मिल रहा है। आढ़तियों ने सरकार के इस फैसले को किसान और आढ़ती विरोधी बताते हुए इस पर पुनर्विचार करने की मांग उठाई है。 आढ़तियों का कहना है कि अभी भी बड़ी संख्या में किसान अपनी बाजरे की फसल लेकर मंडी पहुंच रहे हैं। ऐसे में अचानक खरीद बंद करने का फैसला किसानों के लिए परेशानी खड़ी कर सकता है। किसानों ने मेहनत करके फसल तैयार की है और अब अगर मंडी में खरीद नहीं होगी तो उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए भटकना पड़ सकता है। इससे किसानों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है。 आढ़तियों ने सरकार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा कि यदि बाजरे की खरीद केवल 10 नवंबर तक ही करनी थी तो इसकी सूचना पहले क्यों नहीं दी गई? किसानों को समय रहते जानकारी दी जाती तो वे अपनी फसल की कटाई और मंडी में लाने की व्यवस्था उसी हिसाब से कर सकते थे। फसल लेकर मंडी पहुंचने वाले किसानों के लिए गेट बंद कर उन्हें रोकना किसी भी सूरत में न्यायसंगत नहीं है。 आढ़तियों का कहना है कि खरीद प्रक्रिया अचानक बंद होने से न केवल किसानों की उपज प्रभावित होगी, बल्कि मंडी में काम करने वाले आढ़तियों के कारोबार पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा। उन्होंने सरकार से मांग की है कि बाजरे की सरकारी खरीद दोबारा शुरू की जाए और मंडी में पहुंचने वाले किसानों की पूरी फसल खरीदी जाए。 आढ़तियों ने सरकार से आग्रह किया कि किसान हितों को ध्यान में रखते हुए इस फैसले पर पुनर्विचार किया जाए, ताकि किसानों को अपनी फसल बेचने के लिए परेशान न होना पड़े.
0
0
Report
Advertisement

रायपुर के दीपक टंडन के खिलाफ 15 लाख के ठगी का मामला दर्ज

Sakti, सakti के रायपुर के होटल कारोबारी दीपक टंडन के खिलाफ ठगी का मामला दर्ज हुआ है। कोयला का सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी को अंजाम दिया है। सक्ती के रहने वाले ट्रांसपोर्टर किशन शर्मा ने सक्ती कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि दीपक टंडन ने उच्च अधिकारियों से पहचान होने का झांसा देकर कोयला का सरकारी टेंडर दिलाने के नाम पर 15 लाख रुपये की ठगी की। जिसके बाद झांसे में आकर रिपोर्टकार्ता ने चेक के माध्यम से पेमेंट कर दिया। इसके बाद आरोपी दीपक टंडन ने गारंटी के रूप में 4 लाख का फर्जी चेक रिपोर्टकर्ता को दिया था। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में BNS की धारा 318(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दें कि दीपक टंडन के खिलाफ पहले से ही रायपुर और बिलासपुर में ठगी और ब्लैकमेलिंग के मामले दर्ज हैं और अब सक्ती में हुई इस FIR से उसकी मुश्किलें और बढ़ गई हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है。
0
0
Report

विदिशा के डॉ. आर्यन खरबंदा INI-CET में ऑल इंडिया 60वीं रैंक हासिल

Vidisha, Madhya Pradesh:विदिशा के डॉ. आर्यन खरबंदा ने देशभर में हासिल की 60वीं रैंक विदिशा के जाने-माने व्यापारी गुलशन खरबंदा के पुत्र डॉ. आर्यन खरबंदा ने प्रतिष्ठित पीजी मेडिकल प्रवेश परीक्षा INI-CET में ऑल इंडिया 60वीं रैंक हासिल कर शहर का नाम रोशन किया है. देशभर के लाखों अभ्यर्थियों के बीच मिली इस सफलता के आधार पर अब उन्हें एम्स में प्रवेश मिलेगा. डॉ. आर्यन ने इससे पहले NEET और एम्स यूजी परीक्षा उत्तीर्ण की थी. उन्होंने दिल्ली के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की है. इसके अलावा वे संघ लोक सेवा आयोग की कंबाइंड मेडिकल सर्विस परीक्षा भी पास कर चुके हैं. अपने सफलता पर डॉ. आर्यन ने बताया कि परिणाम देखने के बाद उन्हें और उनके परिवार को पहले विश्वास ही नहीं हुआ. उन्होंने अपने बड़े भाई के साथ कई बार परिणाम की जांच की. इसके बाद पूरे परिवार में खुशी छा गई. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और बड़े भाई को देते हुए कहा कि परिवार ने कभी उन पर पढ़ाई का दबाव नहीं बनाया. बड़े भाई ने हमेशा पिता की तरह मार्गदर्शन किया और हर कदम पर साथ दिया. डॉ. आर्यन का कहना है कि उनका उद्देश्य बेहतर डॉक्टर बनने के साथ एक बेहतर इंसान बनना है. वे मरीजों को केवल रिपोर्ट या मशीन के नजरिए से नहीं, बल्कि एक इंसान के रूप में समझकर उनकी सेवा करना चाहते हैं. साथ ही विदिशा के जो विद्यार्थी मेडिकल की तैयारी करना चाहते हैं, उनकी मदद के लिए भी वे हमेशा तैयार रहेंगे.
0
0
Report

खूँटी में छठ महापर्व सुरक्षा के लिए एसपी ने घाटों पर कड़ी निगरानी लगाई

Khunti, Jharkhand:छठ महापर्व की तैयारी को लेकर खूँटी जिले के विभिन्न छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया गया। जिसमें साव तालाब, चौधरी तालाब, नया तालाब दातुन घाट और राजा तालाब का निरीक्षण करते हुए वस्तुस्थिति का जायजा लिया गया। मौके पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर डीएसपी और थाना प्रभारी को निर्देशित किया गया। इस दौरान बताया गया कि छठ महापर्व के पहला अर्घ्य और दूसरा अर्घ्य के दिन विभिन्न छठ घाटों और चौराहों व सड़कों में पुलिस फोर्स तैनात किये जाएंगे। साथ ही सुरक्षा को लेकर तैराकों को भी लगाया जाएगा। किसी भी प्रकार की दुर्घटना न हो और सभी मायने पर सुरक्षा का ख्याल रखने के लिए प्रशासन पूरी व्यवस्था के साथ लगेगी।
0
0
Report
Advertisement

पटना में अवैध विदेशी शराब के गोदाम पर बड़ी छापेमारी, 3830 लीटर शराब बरामद

Patna, Bihar:पटना में मद्य निषेध एवं उत्पाद विभाग की टीम ने अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। फतुहा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर में भारत पेट्रोलियम के पास स्थित एक गोदाम में छापेमारी कर 3830 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई है। जब्त शराब की बाजार कीमत करीब 50 लाख रुपये आंकी गई है। मौके से राजस्थान के रहने वाले चार शराब तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध इकाई को गुप्त सूचना मिली थी कि गोदाम में भारी मात्रा में विदेशी शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस निरीक्षक अजीत कुमार के नेतृत्व में टीम ने छापेमारी की। तलाशी के दौरान गोदाम से शराब की बड़ी खेप बरामद हुई। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि शराब को आगामी त्योहारों के दौरान अलग-अलग जगहों पर खपाने की तैयारी थी। गिरफ्तार चारों आरोपियों से विभाग की टीम पूछताछ कर रही है। वहीं, गोदाम का मालिक फिलहाल फरार है। उसकी पहचान कर गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। विभाग अब इस तस्करी के नेटवर्क, शराब की आपूर्ति और इसमें शामिल अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगा है।
0
0
Report

पटना में छठ घाट का नजारा हेलीकॉप्टर से, बुकिंग 16 नवंबर तक

Patna, Bihar:राजधानी पटना में अब आप छठ का नजारा हेलीकॉप्टर के जरिए ले सकते हैं अब तक स्टीमर और अन्य माध्यम से छठ घाट का विहंगम दृश्य पटना वासी देख पाते थे लेकिन अब पर्यटन विभाग की ओर से छठ का नजारा हेलीकॉप्टर के जरिए ले पाएंगे विभाग की ओर से इसकी शुरुआत कर दी गई है... 16 नवंबर तक हेलीकॉप्टर यात्रा की बुकिंग आप कर पाएंगे.. पर्यटन विभाग की वेबसाइट पर जाकर इसकी बुकिंग होगी पूरे दिन में 6 स्लॉट बुक किया जा सकते हैं जिसका चार्ज ₹2100 आपको पे करना होगा.... इसके अलावा 19 नवंबर से प्रत्येक गुरुवार और शुक्रवार को भी यह सेवा उपलब्ध रहेगी अब तक शनिवार और रविवार को हेलीकॉप्टर जॉय राइड की व्यवस्था राज्य सरकार की ओर से की गई थी.... इस यात्रा में आपको राजधानी पटना के कई प्रमुख स्थल जिसमें गोलघर गुरुद्वारा जेपी गंगा पथ सहित गंगा के किनारो का आसमान से आनंद उठा पाएंगे....
0
0
Report

ट्रेलर की टक्कर में मां-पुत्र समेत तीन की मौत, बदनोर में शोक

Noida, Uttar Pradesh:ट्रेलर की टक्कर से मां-पुत्र सहित तीन की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम नेशनल हाईवे-158 पर बालाजी के पास हुआ हादसा, बाइक सवार महिला और दो युवकों ने मौके पर ही तोड़ा दम बदनोर। बदनोर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर नेशनल हाईवे-158 पर बालाजी के पास ट्रेलर की टक्कर से बाइक सवार एक महिला सहित तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में मां-पुत्र सहित उनका एक भानेज भी शामिल है। जानकारी के अनुसार गरिया खेड़ा निवासी रुकमा देवी पत्नी रायमल गुर्जर (40), उनका पुत्र गोविंद (20) तथा भानेज रोशन पुत्र प्रभुलाल गुर्जर (23) निवासी पाटन बाइक पर सवार होकर पाटन से आसींद की ओर आ रहे थे। इसी दौरान दोपहर करीब एक बजे बदनोर की तरफ से तेज गति से आ रहे ट्रेलर ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसा इतना गंभीर था कि बाइक सवार तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही बदनोर थाना पुलिस मौके पर पहुंची तथा घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने तीनों मृतकों के शव बदनोर अस्पताल की मोर्चरी में रखवाए। हादसे की सूचना मिलने पर परिजनों और ग्रामीणों में शोक की लहर दौड़ गई। मां-पुत्र सहित परिवार के तीन सदस्यों की मौत से गांव में मातम छा गया।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top