821101
कैमूर में हीट वेव के चलते व्यक्ति की गई जान
Bhabua, Bihar:कैमूर जिले के मोहनिया थाना क्षेत्र के डड़वा गांव के पास एक व्यक्ति छटपटाते हुए ग्रामीणों ने देखा। जिसके बाद उन्होंने डायल 112 पुलिस को सूचित किया। वहीं पुलिस ने उसे अनुमंडल अस्पताल मोहनिया ले जाकर उपचार शुरू कराया, लेकिन हालत काफी गंभीर थी।जिसके बाद उच्च चिकित्सा सुविधा के लिए उसे रेफर करना था, लेकिन उसके साथ कोई परिजन नहीं था। इसी बीच उसकी मौत हो गई। सूचना के अनुसार अस्पताल प्रशासन ने मोहनिया थाने को जानकारी दी कि परिजन नहीं होने के कारण देरी हुई थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
धनबाद के हरि मंदिर में विजयादशमी पर सिंधूर खेला और दुर्गा पूजा का उत्साह
Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के हीरापुर स्थित ऐतिहासिक हरि मंदिर में दुर्गा पूजा के समापन यानी विजयादशमी के अवसर पर पारंपरिक सिंदूर खेला का भव्य आयोजन किया गया. यहाँ की दुर्गा पूजा और सिंदूर खेला अपने खास पारंपरिक बंगाली अंदाज के लिए पूरे क्षेत्र में प्रसिद्ध है, जो लोगों को कोलकाता की पूजा का अहसास कराती है. दस दिनों तक पूजा-अर्चना और धार्मिक अनुष्ठानों से भक्तिमय रहे परिसर में विदाई के समय श्रद्धालु भावुक भी हुए. पारंपरिक परिधानों में सजी महिलाओं ने मां के चरणों में सिंदूर अर्पित कर सुख, शांति, समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की.0
0
Report
बाराबंकी रामलीला: कोतवाल सुधीर सिंह की मूंछें बनीं स्टार, रावण परिवार की भिड़ंत वायरल
Barabanki, Uttar Pradesh:Barabanki Story- रावण के खानदान से मूंछों का मुकाबला, दशानन से ज्यादा चर्चा में आईं कोतवाल की मूंछें, रामलीला में बने सेल्फी स्टार, रावण के भाइयों ने भी साथ खिंचवाई सेल्फी, वीडियो वायरल बाराबंकी में रामलीला में रावण का किरदार हो और चर्चा किसी पुलिस अधिकारी की होने लगे, तो मामला कुछ खास जरूर है। बाराबंकी के दशहराबाग स्थित रामलीला मैदान में कुछ ऐसा ही नजारा देखने को मिला। यहां रावण के पुतले और उसके खानदान के बीच मानो मूंछों का मुकाबला छिड़ गया। वजह बने बाराबंकी शहर कोतवाल सुधीर सिंह, जिनकी लंबी-चौड़ी मूंछें देखकर लोग भी हैरान रह गए। दरअसल, रामलीला मैदान में सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी संभाल रहे कोतवाल सुधीर सिंह अपनी शानदार मूंछों के चलते लोगों के आकर्षण का केंद्र बन गए। आलम यह रहा कि लोग रावण को देखने के साथ-साथ कोतवाल साहब की मूंछों को भी निहारते नजर आए। रामलीला में रावण के भाइयों का किरदार निभाने वाले कलाकार भी खुद को उनके साथ सेल्फी लेने से नहीं रोक सके। इस दौरान सुधीर सिंह भी अपने अंदाज में नजर आए। अब रामलीला मैदान का यही वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे पसंद कर रहे हैं और मूंछों को लेकर तरह-तरह की दिलचस्प प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। चर्चा ऐसी कि रावण के खानदान की मूंछें भी कोतवाल साहब के सामने मुकाबला करती नजर आ रही हैं! आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश पुलिस में कई ऐसे अधिकारी और कर्मचारी हैं, जिनकी पहचान उनकी शानदार मूंछों से भी होती है। पुलिसकर्मियों की दमदार मूंछें अक्सर उनकी अलग पहचान बन जाती हैं और इसके लिए उन्हें सराहना भी मिलती है। शहर कोतवाल सुधीर सिंह भी अपनी लंबी मूंछों के चलते चर्चा में हैं। इस बार उनकी मूंछों ने ऐसा रंग जमाया कि रामलीला का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।0
0
Report
आदमपुर करनपुर खादर में अज्ञात वाहन टक्कर से युवक की मौत
Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के रहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल युवक की मौत, दो मासूम बच्चों के सिर से उठा पिता का साया अमरोहा जनपद के आदमपुर थाना क्षेत्र के करनपुर खादर निवासी 30 वर्षीय प्रेमपाल सोमवार शाम पत्नी कविता के साथ ससुराल लठीरा माफी मिलक से बाइक पर घर लौट रहा था। रहरा मार्ग पर अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी, जिससे प्रेमपाल गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मेरठ के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार तड़के उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक अपने पीछे चार साल की बेटी और एक साल के बेटे को छोड़ गया है।0
0
Report
Advertisement
RSS पर Priyank Kharge: पुलिस क्या RSS का सेवक है, मार्ग मार्च की परमिशन पर बहस
Noida, Uttar Pradesh:Priyank Kharge on RSS: Police department is not service of RSS what I am said you should take permission for route march we don't need your notice if people done ganesha procession they are taken or not ? many time RSS given just for information and they asked to make necessary arrangements I asks them apply permission, it is easy to deploy police security everyone should understand and constitution no body above law and constitution0
0
Report
जनेह के बन्द खदानों में डूबने से दो घटनाएँ, सुरक्षा पर उठा सवाल
Rewa, Madhya Pradesh:रीवा जिले के जनेह थाना क्षेत्र में बंद पड़ी पत्थर खदानें हादसों का कारण बन गई हैं। पटहट और खभरा गांव में अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों के डूबने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया। पहली घटना खभरा गांव की है, जहां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान करीब 21 वर्षीय कान्हा शुक्ला बंद खदान में डूबकर लापता हो गया। सूचना मिलते ही जनेह थाना प्रभारी प्रवीण उपाध्याय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। युवक की तलाश के लिए SDRF की टीम रेस्क्यू अभियान चला रही है। करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद भी युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका। वहीं, दूसरी घटना पटहट गांव की है, जहां बंद पड़ी पत्थर खदान में नहाने गए एक बच्चे की डूबने से मौत होने की सूचना है। एक ही थाना क्षेत्र में बंद खदानों में डूबने की दो घटनाओं ने सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल खभरा गांव में लापता युवक की तलाश जारी है। सवाल यह है कि आखिर बंद पड़ी खदानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम क्यों नहीं हैं और कब इन खतरनाक खदानों पर प्रभावी रोक लगाई जाएगी?0
0
Report
नवसारी के सरैया में बेखौफ मगरमच्छ सड़क पार करते वीडियो वायरल
Navsari, Gujarat:નવસારીના ચોખખલી તાલુકાના સરેયા ગામે બિન્દાસ ફરતા દીપડાનો વીડિયો થયો વાયરલ. સરેયા ગામે સાથત છઠ્ઠા દિવસે ધોળા દિવસે જાહેર રસ્તા પર દેખાયો દીપડો. રસ્તો ક્રોસ કરતા દીપડાનો વીડિયો ચાલકે મોબાઈલમાં કર્યો કેદ. રસ્તા પરથી પસાર થતા દીપડાના વીડિયોોથી વાહનચાલકો અને સ્થાનિક રહીશોમાં ભયનો માહોલ. દિવસેના અજવાળામાં દીપડો બિન્દાસપણે રસ્તો પારતો કેમેરામાં કેદ થયો.0
0
Report
Advertisement
समय अपडेट: दोपहर 2:30 बजे की जानकारी जारी
Ratlam, Madhya Pradesh:2:30 PM0
0
Report
बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री श्रीकृष्ण सिंह ki जयंती पर पटना में राजकीय समारोह
Patna, Bihar:बिहार केसरी और राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती के अवसर पर पटना के पुराने सचिवालय परिसर में राजकीय समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल सैयद अता हसनैन, उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, मंत्री श्रवण कुमार, रामकृपाल यादव, अशोक चौधरी और विधान पार्षद संजय गांधी समेत कई नेता एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, राज्यपाल और अन्य नेताओं ने डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। बाइट -- विजय कुमार चौधरी, उपमुख्यमंत्री, बिहार इस मौके पर उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जयंती सभी बिहारवासियों के लिए विशेष दिन है। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और स्वतंत्रता सेनानियों का सहयोग किया। उन्हें याद करने से बिहार को तरक्की और प्रगति के रास्ते पर आगे ले जाने की प्रेरणा मिलती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के युवाओं से देश के दुश्मनों के खिलाफ लड़ने के आह्वान पर विजय कुमार चौधरी ने कहा कि युवाओं को जागरूक रहना होगा और देश को भटकाने वाली ताकतों से बचना होगा।0
0
Report
जोधपुर: प्रथम चरण के मतदान के लिए पुलिस ने सुरक्षा की चौकसी तेज कर दी
Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर। पंचायत राज आम चुनाव के प्रथम चरण के मतदान को लेकर निर्वाचन विभाग के साथ पुलिस ने भी अपनी तैयारियां पूरी कर ली हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में शांतिपूर्ण और निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित करने के लिए पुलिस की ओर से सुरक्षा के पुख्ता इंताम किए गए हैं। ग्रामीण पुलिस अधीक्षक पंकज यादव ने बताया कि मतदान के लिए पुलिस बल और बटालियन के जवानों को बूथों पर तैनात करने के लिए रवाना कर दिया गया है। संवेदनशील और क्रिटिकल बूथों पर विशेष सुरक्षा व्यवस्था की गई है। इन केंद्रों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए हथियारबंद जवानों को भी तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि मतदान के दौरान किसी भी तरह की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस सतर्क रहेगी। इसके साथ ही मतदाताओं को प्रभावित करने के उद्देश्य से शराब, अफीम और डोडा-पोस्त जैसे मादक पदार्थों के इस्तेमाल और वितरण पर रोक लगाने के प्रयास किए गए हैं। पुलिस का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और भयमुक्त माहौल में संपन्न करवाना है。0
0
Report
Advertisement
CM विष्णुदेव साय ने अर्बन चैलेंज फंड कार्यशाला का शुभारंभ; MOUs हस्ताक्षर
Raipur, Chhattisgarh:रायपुर ब्रेकिंग- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अर्बन चैलेंज फंड के क्रियान्वयन और अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंसिंग पर कार्यशाला का किया शुभारंभ. कार्यक्रम में डिप्टी सीएम अरुण साव और केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू मौजूद. नवा रायपुर के निजी होटल में आयोजन. कार्यशाला में नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा दो अहम एमओयू पर हस्ताक्षर भी किए जाएंगे0
0
Report
रतलाम में कोरोना किट पहनकर चोर की 50 किलो इमिटेशन ज्वेलरी चोरी
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम - ज्वेलरी शॉप का बोर्ड देख बड़ी प्लानिंग के साथ corona किट पहनकर घुसे चोर, हाथ लागी, इमिटेशन 50 किलो ज्वेलरी,, पूलिस मौमे पर, ढाई लाख के इमिटेशन ज्वेलरी चोरी, थाना मानक चौक का मामाला0
0
Report
सीवान के बड़हरिया में चाकू हमले, बुजुर्ग रामानंद प्रसाद की मौत
Siwan, Bihar:सीवान से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बदमाशों ने एक घर में घुसकर एक परिवार पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में बुजुर्ग रामानंद प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बहू बेबी देवी और पोता किशन कुमार घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। वहीं, एसपी भारत सोनी ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली है। घटना बड़हरिया थाना क्षेत्र के बड़का रोहड़ा गांव की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग रामानंद प्रसाद अपने दरवाजे पर बैठे हुए थे, तभी कुछ लोग उनके घर पहुंचे और उन पर चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए इस हमले में रामानंद प्रसाद की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घर में सो रहा उनका पोता किशन कुमार शोर सुनकर बाहर निकला, तो हमलावरों ने उस पर भी चाकू से वार कर दिया। इस दौरान उसकी मां बेबी देवी भी हमले में घायल हो गईं। घटना में गंभीर रूप से घायल बेबी देवी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया, जबकि किशन कुमार का प्राथमिक उपचार कराया गया। घटना का कारण फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है। वहीं परिजनों ने गांव के ही कुछ लोगों पर हमला करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो संदिग्ध लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। एसपी भारत सोनी भी घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जानकारी ली। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।0
0
Report
Advertisement
विकासपुरी के शातिर वाहन चोर को CCTV फुटेज से गिरफ्तार, एक स्कूटी और मोबाइल बरामद
Delhi, Delhi:पश्चिमी जिला के विकासपुरी थाने की पुलिस ने 20 से अधिक चोरी और सेंधमारी की वारदात को अंजाम देने वाले एक शातिर वाहन चोर को सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया है। यह आरोपी कुछ ही सेकिंड में चोरी की वारदात को अंजाम देता था। पुलिस ने इसके पास से एक चोरी की स्कूटी और एक चोरी का मोबाइल फ़ोन भी बरामद किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान अक्षय 25 विकासपुरी के रूप में हुई है। इसके पकड़े जाने से विकासपुरी के दो चोरी के मामलों का खुलासा भी हुआ है। पश्चिमी जिला डीसीपी हरेश्वर वी स्वामी ने जानकारी देते हुए बताया कि विकासपुरी थाने में एक स्कूटी चोरी होने की शिकायत दी गई थी। जांच के दौरान, टीम ने घटनास्थल और आसपास के इलाकों से CCTV फुटेज को ध्यान से चेक किया। लगातार एनालिसिस और इंटेलिजेंस इकट्ठा करने से संदिग्ध की पहचान और ठिकाने के बारे में ज़रूरी सुराग मिले। सुरागों पर कार्रवाई करते हुए, टीम ने अक्षय निवासी विकासपुरी, दिल्ली को ट्रेस करके पकड़ लिया। जांच के दौरान चोरी की गई स्कूटी, और उसकी तलाशी के दौरान, उसके पास से एक मोबाइल फोन भी बरामद हुआ। वेरिफिकेशन करने पर पता चला कि यह विकासपुरी के तहत चोरी का है। आरोपी पहले भी चोरी और सेंधमारी के 20 से ज़्यादा मामलों में शामिल रहा है। उसके पकड़े जाने और बरामदगी से चोरी के दो मामलों का पता चला। पुलिस ने इसको गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है。0
0
Report
यशवीर शूरा वार्ड 28 से जयपुर चुनावी मैदान में प्रचार तेज, विकास मुद्दे उठाए
Jaipur, Rajasthan:यूथ कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवीर शूरा जयपुर जिला परिषद का चुनाव लड़ रहे हैं कांग्रेस पार्टी ने शूरा को वार्ड अठाईस से चुनावी मैदान में उतारा है दूदू और चाकसू विधानसभा क्षेत्र के बीच बंटे इस इलाके में यशवीर सुबह से लेकर देर रात तक प्रचार में जुटे हैं शूरा विकास के मुददे पर जनता से वोट देने की अपील कर रहे हैं जी मीडिया से शूरा ने खास बातचीत की0
0
Report
गोंडा में पुलिस स्मृति दिवस: 154 शहीदों को श्रद्धांजलि
Gonda, Uttar Pradesh:एंकर- खबर गोंडा से है। जहां गोंडा के रिजर्व पुलिस लाइन में आज बुधवार को सुबह पुलिस स्मृति दिवस का आयोजन किया गया था। जहां चीनी हमले में मारे गए पुलिसकर्मियों को श्रद्धांजलि देते हुए 21 अक्टूबर 2025 से 21 अक्टूबर 2026 तक देशभर में एक साल के अंदर कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए 154 शहीद पुलिसकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी गई है। जिसमें उत्तर प्रदेश पुलिस के 6 वीर सपूत शामिल है जिनके नाम पढ़कर उनकी शौर्य गाथा एवं उनके द्वारा किए गए अदम्य साहस के कार्यों को सभी के समक्ष प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर देवी पाटनरेंज के डीआईजी अशोक कुमार शुक्ला,गोंडा पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा सहित अन्य पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों ने अमर शहीदों को श्रद्धा-सुमन अर्पित किए है।श्रद्धांजलि समारोह में अमर शहीद पुलिस जवानों को पुष्पचक्र अर्पित कर नमन किया गया। उपस्थित सभी अधिकारियों और पुलिसकर्मियों ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। डीआईजी अशोक शुक्ला ने कहा कि हमारे वीर पुलिसकर्मी राष्ट्र की सुरक्षा, शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपने प्राणों की आहुति देते हैं। उनका यह बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा और हम सभी को कर्तव्यनिष्ठा एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता रहेगा। पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा ने कहा कि शहीद पुलिसकर्मियों ने देश और समाज की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया है, जो पुलिस बल के लिए गर्व का विषय है। उनके त्याग और समर्पण से प्रेरणा लेकर प्रत्येक पुलिसकर्मी को जनता की सुरक्षा और सेवा में तत्पर रहना चाहिए। इस कार्यक्रम में 21 अक्टूबर 2025 से 21 अक्टूबर 2026 तक देशभर में कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए 154 पुलिसकर्मियों को भी श्रद्धांजलि दी गई है जिसमें हमारे यूपी पुलिस के 6 जवान भी शामिल है। पुलिस स्मृति दिवस की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि का भी उल्लेख किया गया,जिसमें 21 अक्टूबर 1959 को लद्दाख में सीआरपीएफ की गश्ती टीम पर चीनी सैनिकों के हमले में शहीद हुए जवानों को याद किया गया। इन्हीं अमर शहीदों की स्मृति में प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को यह दिवस मनाया जाता है।0
0
Report
Advertisement
