icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow5 Jul 2024, 05:44 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

भाकपा माले ने सासाराम समाहरणालय का घेराव कर गरीबों की जमीन पर सवाल उठाए

Sasaram, Bihar:खबर सासाराम से है। जहां भाकपा माले के कार्यकर्ताओं ने आज सासाराम के समाहरणालय का घेराव किया। सासाराम के समाहरणालय के मुख्य गेट को बंद कर धरना पर बैठकर इन लोगों का कहना है कि अभियान बसेरा-2 के तहत गरीबों को जमीन देने के नाम पर गड़बड़ी की जा रही है। पहले से जिन गरीबों को पर्चा वाली जमीन मिली है उन लोगों को 5 डेसिमल की जगह मात्र एक डिसमिल जमीन दी जा रही है। इन लोगों का कहना है कि आज जिस तरह से परचाधारियों के जमीन पर कब्जा नहीं दिलाया जा रहा है दबंग गरीबों के जमीन पर कब्जा करके बैठे हुए हैं जिसके खिलाफ वे लोग आज समाधान का घिराप्त कर रहे हैं यह लोग सासाराम के एडीएम पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं भाजपा वाले के इस विरोध प्रदर्शन के दौरान अखिल भारतीय खेत मजदूर सभा सहित कई संगठन शामिल हुए।
0
0
Report
Advertisement

JCI Expo Utsav 2026: 400+ स्टॉल, अंतरराष्ट्रीय ब्रांड्स के साथ झारखंड में धमाकेदार शुरुआत

Ranchi, Jharkhand:रांची के मोरहाबादी मैदान में आज से JCI Expo Utsav 2026 की शुरुआत हो गई है। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने एक्सपो का उद्घाटन किया। 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस एक्सपो में देश-विदेश के ब्रांड्स, स्टार्टअप्स और ऑटोमोबाइल कंपनियों के उत्पादों से सजे करीब 400 से अधिक स्टॉल लगाए गए हैं। इनमें भारत के अलग-अलग हिस्सों के साथ-साथ दुबई, श्रीलंका, थाईलैंड और अफगानिस्तान समेत कई देशों के स्टॉल भी शामिल हैं। एक्सपो में लोगों के मनोरंजन के लिए भी कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस बार इवेंट सेक्शन का विस्तार किया गया है। मास्टर शेफ, म्यूजिक और अन्य कार्यक्रमों के साथ बच्चों के लिए किड्स जोन को भी बड़ा किया गया है। डिजिटल गेम्स के लिए अलग गेम जोन भी बनाया गया है। इसके अलावा फूड जोन का विस्तार किया गया है और ऑटोमोबाइल जोन को भी पहले की तुलना में बड़ा किया गया है। आयोजकों का कहना है कि इस बार डिजिटल मार्केटिंग पर भी खास फोकस किया गया है। आयोजकों का कहना है कि एक्सपो में आने वाले लोगों को एक ही जगह पर अलग-अलग उत्पाद और सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही कंपनियों की ओर से विशेष ऑफर्स भी दिए जा रहे हैं।
0
0
Report

कौशांबी के शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा में छात्रों का प्रदर्शन; साफ-सफाई और शौचालय को लेकर नाराजगी

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले के शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा में विद्यालय की अव्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन किया। छात्रों ने साफ-सफाई की व्यवस्था, गंदे शौचालय और विद्यालय में अन्य जरूरी सुविधाओं को लेकर नाराजगी जताई। छात्र-छात्राओं ने विद्यालय प्रबंधन से व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की है। मामला चायल तहसील के नेवादा ब्लॉक स्थित शिवाजी इंटर कॉलेज का है। तस्वीरें कौशांबी के शिवाजी इंटर कॉलेज नेवादा की हैं, जहां विद्यालय की व्यवस्थाओं को लेकर छात्र-छात्राओं का गुस्सा सामने आया। छात्रों का आरोप है कि विद्यालय में साफ-सफाई की उचित व्यवस्था नहीं है और शौचालय भी गंदे पड़े हैं। अन्य जरूरी सामान और सुविधाओं को लेकर भी छात्रों ने सवाल उठाए। इन्हीं समस्याओं को लेकर छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शन करते हुए व्यवस्थाओं में सुधार की मांग की। अब देखना होगा कि विद्यालय प्रबंधन छात्रों की शिकायतों पर क्या कदम उठाता है।
0
0
Report
Advertisement

100 वर्ष से अधिक आयु के मतदाताओं को बसेड़ी में सम्मान

Dholpur, Rajasthan:बसेड़ी: अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस पर शतायु मतदाताओं का भव्य सम्मान बसेड़ी पंचायत समिति सभागार में उपखंड स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय वृद्धजन दिवस समारोह बड़े उल्लास और गर्व के साथ मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उपखंड अधिकारी सुरेंद्र प्रसाद ने भारत निर्वाचन आयोग के दिशानिर्देशानुसार बसेड़ी विधानसभा क्षेत्र के शतायु पुरुष एवं महिला मतदाताओं को प्रमाण पत्र और पुष्प भेंट कर हार्दिक सम्मान व्यक्त किया। एसडीएम ने कहा कि लोकतंत्र को मजबूत बनाने में हमारे वरिष्ठ मतदाताओं का योगदान अमूल्य है, 100 वर्ष की उम्र में भी मतदान के प्रति उनका उत्साह युवाओं के लिए प्रेरणा है। भारत निर्वाचन आयोग की इस गरिमामयी व्यवस्था से सम्मानित होने वाले समस्त वृद्धजनों के चेहरे खिल उठे और उन्होंने स्वयं को गौरवान्वित महसूस किया। इस अवसर पर तहसीलदार बसेड़ी कमल पचौरी, वरिष्ठ सहायक विपुल गर्ग, सुपरवाइजर देवानंद महावर (व्याख्याता), राजेंद्र गिरी, सुशीला महावर सहित बड़ी संख्या में बीएलओ और विभागीय कार्मिक मौजूद रहे। कार्यक्रम में बुजुर्गों के अनुभवों को भी साझा किया गया।
0
0
Report

SA अपार्टमेंट के पिलर टूटने के बाद गोलागंज में आस-पास की बिल्डिंग खाली

Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ के गोलागंज स्थित बारूद खाना मोहल्ले में हाल ही में SA अपार्टमेंट के पिलर दरकने के बाद अब यहां आस-पास मौजूद अपार्टमेंट भी खाली करवा लिये गए हैं। यह पूरा इलाका खतरे से खाली नहीं है आपको बता दे की इस बिल्डिंग की जद में आने वाला अमीमा अपार्टमेंट रियाज मंजिल पूरी तरह से खाली करवा लिया गया है इसके साथ ही अवध अपार्टमेंट हलीफ मेनोर की भी जांच चल रही है। यह सभी बिल्डिंग लगभग पांच मंजिल की हैं जिसमें मानकों की भारी कमी मिली है सैकड़ों की संख्या में यहां लोग रहते हैं सुरक्षा के लिहाज से बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स और lda सुरक्षा कर्मियों को तैनात किया गया है किसी को भी यहां आने-जाने की अनुमति नहीं है कंस्ट्रक्शन का काम लगातार जारी है अलग-अलग विभागों ने अपनी नोटिस भी चस्पा कर दी हैं। अब देखना यह होगा कि क्या दोबारा इन बिल्डिंग में कोई रहने आएगा या फिर इनका ध्वस्तीकरण किया जाएगा
0
0
Report
Advertisement

कौशांबी में दो लड़कियों के अपहरण से हड़कंप, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी जिले में दो लड़कियों के अपहरण से हड़कंप मच गया। 16 वर्षीय सोनम और 19 वर्षीय अंजू के परिजनों ने उन्हें बहला-फुसलाकर अगवा किए जाने का आरोप लगाया है। दोनों मामलों में अरविंद और शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पुलिस अगवा लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है। मामला मंझनपुर थाना इलाके का है, जहां दो लड़कियों के अपहरण का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दोनों मामलों में अरविंद और शैलेंद्र के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस टीम अगवा लड़कियों की तलाश में जुटी हुई है और आरोपियों की भी तलाश की जा रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
0
0
Report

बागपत में साइबर ठगी गैंग के 8 गिरफ्तार, करोड़ों की ठगी का खुलासा

Baghpat, Uttar Pradesh:बागपत में साइबर ठगी करने वाले एक बड़े गैंग का पुलिस ने खुलासा किया है। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने करोड़ों रुपये की ठगी के मामले में 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि ये शातिर ठग बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने और लैप्स पॉलिसी को दोबारा चालू कराने के नाम पर देश के अलग-अलग राज्यों में लोगों को अपना शिकार बनाते थे। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से स्कॉर्पियो-एन कार, बाइक, 17 मोबाइल फोन, लैपटॉप और अन्य सामान बरामद किया है।\n\nबागपत साइबर क्राइम थाना पुलिस के मुताबिक, एक महिला से करीब 2 लाख रुपये की साइबर ठगी की शिकायत के बाद इस गैंग का खुलासा हुआ। जांच के सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन ग्राहकों का डाटा हासिल कर उन्हें फोन करते थे और खुद को एक्सिस बैंक, टाटा, ICICI और बजाज जैसी कंपनियों से जुड़ा बताकर बीमा पॉलिसी रिन्यू कराने या लैप्स पॉलिसी चालू कराने का झांसा देते थे। इसके बाद अलग-अलग बहानों से लोगों से रकम अपने खातों में ट्रांसफर करा लेते थे।\nपुलिस के अनुसार NCRP पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ करीब 53 शिकायतें प्राप्त हुई थीं। जांच के बाद मेरठ और गाजियाबाद के रहने वाले 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस का कहना है कि पकड़े गए आरोपियों में कई पढ़े-लिखे युवा हैं, जिनमें BBA करने वाले आरोपी और एक PhD स्कॉलर भी शामिल बताया गया है।\nएसपी बागपत सूरज कुमार राय ने पुलिस लाइन में पूरे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी शॉर्टकट से पैसा कमाने के लालच में साइबर अपराध की दुनिया में उतर गए। पुलिस के मुताबिक गैंग ने करीब 50 लोगों के साथ साइबर ठगी की वारदातों को अंजाम दिया और करोड़ों रुपये की रकम ठगी गई। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गैंग से जुड़े अन्य लोगों और ठगी की पूरी रकम का पता लगाने में जुटी है।
0
0
Report

पूर्व विधायक के हस्तक्षेप से संजय नगर रेलवे अतिक्रमण अभियान रोका; 700 परिवार सुरक्षित

Kanpur, Uttar Pradesh:कैंट क्षेत्र स्थित संजय नगर में रेलवे द्वारा चलाए जा रहे अतिक्रमण विरोधी अभियान को पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया के हस्तक्षेप और स्थानीय लोगों के भारी विरोध के बाद फिलहाल रोक दिया गया है, जिससे बेघर होने की कगार पर खड़े लगभग 700 परिवारों को तात्कालिक राहत मिली है। गेट नंबर 42 के पास जैसे ही रेलवे की टीम ने जेसीबी के जरिए मकानों और झुग्गियों को ढाना शुरू किया, वैसे ही आक्रोशित निवासियों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया; सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे पूर्व विधायक ने कार्रवाई को रुकवाते हुए रेलवे प्रशासन से प्रभावित परिवारों के पुनर्वास की व्यवस्था करने और कम से कम एक महीने का नोटिस पीरियड देने की मांग रखी, जिसके बाद रेलवे टीम को पीछे हटना पड़ा और अब प्रभावित परिवारों की नजरें प्रशासन के next कदम पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Advertisement
Back to top