Become a News Creator

Your local stories, Your voice

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Kaimur821101

भीषण गर्मी के कारण चलती कार में लगी आग, कैमूर में हीट वेव का कहर

Jun 16, 2024 07:58:17
Bhabua, Bihar

कैमूर में हीट वेव का कहर जारी है। जिले का तापमान 47 डिग्री चल रहा है। सड़के सूनी हो गई है फिर भी कुछ लोग जरूरी कार्य को लेकर बाहर जा रहे हैं। आज यूपी के चंदौली से बिहार के मोहनिया की तरफ आ रही निशान कंपनी की कार में अचानक मरहिया मोड़ के पास आग लग गई। आग की लपटे निकलता देख आसपास के ग्रामीणों ने हौसला दिखाते हुए चालक व गाड़ी सवार एक ही परिवार के लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। गाड़ी के अंदर 1 महिला 2 पुरुष व 2 बच्चे मौजूद थे। जबतक दमकल व पुलिस टीम पहुंची तब तक गाड़ी जलकर राख हो चुकी थी।

0
comment0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

Advertisement
NSNeeraj Sharma
Mar 09, 2026 02:32:55
New Delhi, Delhi:पूर्वी दिल्ली के सीमापुरी इलाके में नशे को लेकर हुए विवाद ने खौफनाक रूप ले लिया, जहां एक युवक की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई। घटना थाना सीमापुरी क्षेत्र की झुग्गी E-44 के पास वीरान पड़ी एक डिस्पेंसरी में देर रात करीब 10 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक चार युवक वहां बैठकर नशा कर रहे थे, तभी Three अन्य युवक वहां पहुंचे और नशा मांगने लगे. मना करने पर विवाद बढ़ गया और आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर दिया. इस हमले में 29 वर्षीय रफीकुल अहमद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है. पूर्वी दिल्ली के नई सीमापुरी इलाके में नशे को लेकर हुए विवाद ने एक युवक की जान ले ली. घटना देर रात करीब 10 बजे की है, जहां झुग्गी E-44 के पास वर्षों से बंद पड़ी एक डिस्पेंसरी के अंदर चार युवक बैठकर नशा कर रहे थे. इसी दौरान वहां तीन अन्य युवक पहुंचे और उनसे नशा देने की मांग करने लगे. बताया जा रहा है कि जब चारों युवकों ने नशा देने से मना किया तो दोनों पक्षों के बीच कहासुनी शुरू हो गई. देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने धारदार हथियार निकाल लिए और चारों युवकों पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए. घटना में 29 वर्षीय रफीकुल अहमद की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक के सिर पर चाकू से कई वार किए गए हैं, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूचना मिलने के बाद दिल्ली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपियों की तलाश में जुट
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 09, 2026 02:31:34
Farrukhabad, Uttar Pradesh:जीत के जिस में आतिशबाजी के रॉकेट आसमान में दिखाई दिए रंगों के सिलेंडर और आसमान में रॉकेट की चमक भारत की जीत का जश्न दिख रही है फर्रukhाबाद शहर क्षेत्र में भारत के T20 वर्ल्ड कप जीतने पर जमकर आतिशबाजी की गई। युवाओं ने भारत माता की जय और वंदे में मातरम की जमकर नारे लगाए अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में न्यूजीलैंड को भारत द्वारा 96 रन से हराये जाने के बाद भारत की जीत पर युवा खुशी से झूम उठे, इसके बाद शहर क्षेत्र में जमकर आतिशबाजी की गई। वही T20 वर्ल्ड कप का भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले फाइनल मुकाबले को देखने के लिए शहर के साहबगंज चौराहा पर स्थित एक नाश्ता भंडार पर सड़क के किनारे बड़ी सी एलईडी लगाई गई। जहां सैकड़ो की संख्या में युवा एकत्रित हुए और उन्होंने T20 वर्ल्ड कप के फाइनल मैच का लुत्फ उठाया और भारत की जीत की कामना करते रहे जैसे ही भारत ने न्यूजीलैंड का आखिरी विकेट लिया वैसे ही युवा भारत की जीत की खुशी में झूम उठे और युवाओं ने जमकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारे लगाए। वही भारत के T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद युवाओं खुशी का ठिकाना नहीं रहा, और युवाओं खुशी देखते ही बन रही थी।
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 09, 2026 02:31:20
Baran, Rajasthan:छबड़ा में भारत की जीत पर तिरंगा लेकर सड़क पर उतरे क्रिकेट प्रेमी,जमकर की आतिशबाजी बारां जिले के छबड़ा में भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए टी-20 विश्व कप के फाइनल मुकाबले में भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद छबड़ा रात्रि में जश्न का माहौल देखने को मिला। जैसे ही टीम इंडिया की जीत तय हुई,क़स्बे के विभिन्न इलाको में क्रिकेट प्रेमी सड़कों पर उतर आए और जीत का जश्न मनाया मैच देखने के लिए कस्बे में जगह जगह बड़ी स्क्रीन लगाई गई थी जहां बड़ी संख्या में लोग मैच देखने के लिए जुटे। भारत की जीत के साथ ही लोगों ने नाच-गाकर और भंगड़ा करकरखुशी मनाई। क्रिकेट प्रेमियों ने बताया कि जब न्यूजीलैंड अपने 15 ओवर पूरे कर चुका था, तभी यह लगभग तय हो गया था कि जीत भारत की ही होगी। उन्होंने कहा कि भारतीय टीम के हर चौके और छक्के पर लोगों ने भंगड़ा डालकर जश्न मनाया ओर जमकर आतिशबाजी की
0
comment0
Report
RMRam Mehta
Mar 09, 2026 02:31:09
Baran, Rajasthan:शाहाबाद-किशनगंज को TSP घोषित करने की मांग: सीताबाड़ी में बनी आगामी रणनीति बारां जिले के आदिवासी क्षेत्र शाहाबाद किशनगंज को TSP घोषित करवाने की मांग को लेकर 'TSP संघर्ष समिति किशनगंज-शाहाबाद' के कार्यकर्ताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक राधा कृष्ण मंदिर, सीताबाड़ी पर आयोजित की गई। बैठक में आगामी संघर्ष के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार की गई और कार्यकर्ताओं को विभिन्न दायित्व सौंपे गए. क्षेत्र के आम लोगों को TSP के लाभों और अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर विचार-विमर्श हुआ। समिति ने स्पष्ट किया कि यह मांग किसी विशेष वर्ग के लिए नहीं, बल्कि क्षेत्र के सभी जाति और वर्गों के उज्ज्वल भविष्य और अधिकारों के लिए है। बैठक में हरिश सुमन, कन्हैया लाल कुशवाहा, उमाशंकर सोनी, भुवनेश गोस्वामी, अमर सिंह भील, रचित लोरी, मुकेश प्रजापति सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मौजूद रहे। समिति ने संकल्प लिया कि जब तक क्षेत्र को हक नहीं मिल जाता, संघर्ष जारी रहेगा।
0
comment0
Report
RKRakesh Kumar
Mar 09, 2026 02:30:45
New Delhi, Delhi:सीमापुरी में रविवार रात एक युवक की चापड़ से हत्या कर दी गई, जबकि उसका एक साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वहीं घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान रफीकुल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात वह अपने एक दोस्त के साथ इलाके में मौजूद एक कसाई की दुकान के बाहर खड़ा था। इसी दौरान कुछ अज्ञात युवक वहां पहुंचे और दोनों पर अचानक चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में रफीकुल गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़ा, जबकि उसका साथी भी बुरी तरह जख्मी हो गया। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही सीमापुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। वहीं रफीकुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि रफीकुल नशा करता था और नशे को लेकर झगड़ा हुआ था और ऐसे में आशंका यह भी जताई जा रही है कि इसी आपसी रंजिश के चलते उस पर हमला किया गया। फिलहाल पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की पहचान करने के लिए इलाके में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 09, 2026 02:30:20
Farrukhabad, Uttar Pradesh:सरकारी मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी अरे वाह! फर्रुखाबाद के कायमगंज सीएचसी में सरकारी मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का क्या हाल हो गया? डिलीवरी के नाम पर नर्स ने प्रसूता के परिजनों से 2100 रुपये उगाही की! पैसे न मिले तो थप्पड़ों की बौछार! गरीबों को मुफ्त इलाज का लालच देकर लूटा जा रहा है - यह कैसी साजिश है भाइयों? कल्पना कीजिए - बच्चा पैदा हो रहा है, खुशी का पल, लेकिन नर्स शीतल चिल्ला रही, "2100 रुपये दो वरना भुगतो!" परिजनों ने मर्जी से 700 रुपये दिए, फिर क्या? नर्स भड़क गई, प्रसूता के पति को थप्पड़ मारा। ऊपर से 102 एम्बुलेंस ड्राइवर ने भी पैसे न देने पर लाठियां बरसाईं! 70,000 महीने की सैलरी वाले स्टाफ को 2100 रुपये की भूख? यह मुफ्त स्वास्थ्य सेवाओं का ढोंग है! सरकार ने अरबों रुपये झोंककर अस्पताल खड़े किए, डॉक्टर-नर्स लगाए, लेकिन भ्रष्टाचार के सांपों ने सबका गला दबा लिया! गरीब मां-बाप अस्पताल पहुंचे, मुफ्त इलाज का सपना देखा, और बदले में लाठियां मिलीं। परिजनों ने वीडियो बनाकर सीएचसी अधीक्षक को शिकायत दी - नर्स की गाली-गलौज और वसूली का पूरा काला सच! सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए। लेकिन कितनी जांचें हो चुकीं? कितने दोषी सजा पाए? जागो फर्रुखाबाद! भ्रष्टाचार के इस जाल को फाड़ो, वरना हर गरीब की चीख दब जाएगी!
0
comment0
Report
G1GULSHAN 1
Mar 09, 2026 02:16:29
Jind, Haryana:सफीदों की पटाखा फैक्टरी में मौत का तांडव, दो और महिलाओं की मौत — मरने वालों की संख्या बढ़कर 6 बंद गेट के अंदर जलती रही फैक्टरी, चीखती रहीं मजदूर महिलाएं पटाखा फैक्टरी का मालिक राकेश गिरफ्तार, पुलिस ने कसा शिकंजा बिना सुरक्षा इंतजाम चल रही फैक्टरी ने ली 6 महिलाओं की जान हरियाणा के जींद जिले के सफीदों में पटाखा फैक्टरी में लगी भीषण आग ने बड़ा हादसा बनकर कई परिवारों की खुशियां छीन ली हैं। अब इस दर्दनाक हादसे में दो और महिलाओं की मौत हो गई है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर छह हो गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए फैक्टरी मालिक राकेश को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि जिस समय आग लगी उस समय फैक्टरी का मुख्य गेट बंद था और अंदर काम कर रही महिलाएं बाहर नहीं निकल सकीं。 जानकारी के मुताबिक 7 मार्च को सफीदों शहर थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि एक मकाननुमा पटाखा फैक्टरी में अचानक भीषण आग लग गई है। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। जब तक आग पर काबू पाया गया तब तक फैक्टरी के अंदर काम कर रही कई महिलाएं बुरी तरह झुलस चुकी थीं。 राहत और बचाव कार्य के दौरान गंभीर रूप से झुलसी महिलाओं को तुरंत सफीदों के सामान्य अस्पताल और रोहतक के पीजीआईएमएस में भर्ती कराया गया, जहां चार महिलाओं को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया था। वहीं अब इलाज के दौरान दो और महिलाओं की मौत हो गई है, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया。 इस मामले में मृतका गुड्डी के बेटे विजय के बयान पर सफीदों शहर थाना में विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए फैक्टरी मालिक राकेश निवासी सफीदों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की गहन जांच शुरू कर दी है。 पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने लोगों से अपील की है कि यदि कहीं भी अवैध रूप से विस्फोटक सामग्री बनाने या भंडारण करने की जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को सूचित करें, ताकि भविष्य में ऐसी दर्दनाक घटनाओं को रोका जा सके。
0
comment0
Report
ASARUN SINGH
Mar 09, 2026 02:15:53
Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद के राजेपुर थाना क्षेत्र में इटावा-बरेली नेशनल हाईवे पर एक तेज़ रफ्तार काली थार ने मोपेड सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी. हादसा इतना भयानक था कि मोपेड 200 मीटर तक गाड़ी से फंसी घिसटती चली गई. युवक गंभीर रूप से घायल है, और चालक मौके से फरार. राजेपुर के ग्राम खंडोली के आशुतोष मोहन, उम्र 27 साल, पुत्र अमरेश कुमार, निविया चौराहा के पास भदौरिया कृषि केंद्र पर दवाई मशीन की टंकी देने जा रहे थे. फर्रुखाबाद की ओर से आई काली थार ने उनकी मोपेड को टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज़ थी कि आशुतोष दूर जा गिरे, और उनकी मोपेड थार के आगे फंसी घिसटने लगी. मौके पर भीड़ जुट गई, लेकिन चालक वाहन छोड़कर भाग निकला. परिजनों ने आशुतोष को निजी वाहन से डॉ. राम मनोहर लोहिया जिला अस्पताल पहुंचाया. वहां डॉक्टरों ने बताया: सिर, छाती और पैर में गंभीर चोटें हैं, इलाज जारी है.
0
comment0
Report
NSNeeraj Sharma
Mar 09, 2026 02:15:29
New Delhi, Delhi:लोकेशन :- रोहिणी M 2 K मॉल रोहिणी में नकली एप्पल प्रोडक्ट्स का रैकेट बेनकाब, पांच दुकानदार गिरफ्तार दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने रोहिणी इलाके में नकली एप्पल आईफोन के स्पेयर पार्ट्स और एक्सेसरीज बेचने वाले बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पांच दुकानों पर छापेमारी कर करीब 1.60 करोड़ रुपये कीमत के नकली सामान बरामद किए गए और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया पुलिस के मुताबिक क्राइम ब्रांच की नॉर्दर्न रेंज-1 टीम को सूचना मिली थी कि रोहिणी के विकास सूर्य शॉपिंग मॉल और मंगलम प्लेस, एम2के, सेक्टर-3 में कुछ दुकानें असली बताकर नकली एप्पल आईफोन के पार्ट्स और एक्सेसरीज बेच रही हैं। सूचना के बाद एप्पल कंपनी के अधिकृत प्रतिनिधि को साथ लेकर पुलिस टीम ने पांच दुकानों — दिनेश स्पेयर पार्ट, सिंघल्स मोबाइल एक्सेसरीज, प्रधान जी कम्युनिकेशन, सतगुरु एक्सेसरीज और कंसल एक्सेसरीज एनएकटी — पर छापा मारा छापेमारी के दौरान दुकानदार एप्पल कंपनी की कोई अधिकृत अनुमति या बिल नहीं दिखा सके। जांच में बड़ी मात्रा में नकली आईफोन बैक पैनल, बैटरी, चार्जिंग फ्लेक्स, बैक कवर, एडॉप्टर और यूएसबी-सी केबल बरामद हुए। एप्पल के प्रतिनिधि ने सभी सामान को नकली बताया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें जब्त कर लिया। पुलिस ने इस मामले में कॉपीराइट एक्ट और बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि यह नकली सामान कहां से लाया जा रहा था और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं。
0
comment0
Report
Advertisement
Back to top