समाहरणालय सभाकक्ष में पदाधिकारीयों के साथ के जिप अध्यक्ष व डीडीसी के नेतृत्व में की गई बैठक
Bhabua, Bihar:भभुआ समाहरणालय सभाकक्ष में जिला परिषद की अध्यक्ष रिंकी सिंह और डीडीसी ज्ञान प्रकाश के नेतृत्व में एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में बक्सर सांसद सुधाकर सिंह सहित कई जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। मुख्य रूप से बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई और पेयजल के मुद्दों पर चर्चा की गई। 15वें वित्त आयोग के मद से वित्तीय वर्ष 2024 की वार्षिक कार्यशील योजनाओं का अनुमोदन किया गया और जिला परिषद के अंतर्गत स्वीकृत पदों के लिए अतिरिक्त कर्मियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से नियुक्त करने पर विचार किया गया।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
New Delhi, Delhi:-20 लाख का लोन दिलाने के नाम पर 10 लाख की ठगी, फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 6 गिरफ्तार
-बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बनकर करते थे फोन, कम ब्याज पर लोन दिलाने का देते थे झांसा..
-टीम लीडर और मैनेजर भी पकड़े गए..
दिल्ली के विजय विहार थाना पुलिस ने कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देकर लोगों से ठगी करने वाले एक फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने इस मामले में कॉल सेंटर की टीम लीडर और मैनेजर समेत छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी खुद को बजाज कैपिटल फाइनेंस का प्रतिनिधि बताकर लोगों को 20 लाख रुपये तक का लोन दिलाने का झांसा देते थे। इसके बाद लोन की प्रक्रिया, इंश्योरेंस और प्रोसेसिंग फीस के नाम पर पैसे वसूलकर फोन उठाना बंद कर देते थे।
पुलिस के मुताबिक, विजय विहार के फेज-2 में रहने वाले विकास नाम के व्यक्ति ने शिकायत दी थी कि आरोपियों ने उन्हें 20 लाख रुपये का लोन कम या जीरो ब्याज दर पर दिलाने का भरोसा दिया था। उनकी बातों में आकर पीड़ित ने अलग-अलग चार्ज के नाम पर कुल 10.15 लाख रुपये दे दिए। पैसे मिलने के बाद आरोपियों ने उनसे संपर्क करना बंद कर दिया। इसके बाद विजय विहार थाने में 17 नवंबर को धोखाधड़ी की धाराओं में एफआईआर दर्ज की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएचओ इंस्पेक्टर मनोहर लाल के नेतृत्व में पुलिस टीम बनाई गई। जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों तक पहुंचने के लिए कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR), मोबाइल की लोकेशन, IMEI नंबर और इंटरनेट से जुड़े डिजिटल सबूतों की जांच की। इसके अलावा आईपी लॉगर और पैकेट कैप्चर जैसी तकनीकों की मदद से कॉल सेंटर की डिजिटल गतिविधियों का पता लगाया गया।
तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने 17 नवंबर को दिल्ली के रमेश नगर मेट्रो स्टेशन के पास एक इमारत में छापा मारा। यहां फर्जी लोन कॉल सेंटर चलाया जा रहा था। जांच में सामने आया कि कॉल सेंटर में बाकायदा टीम लीडर और मैनेजर की व्यवस्था थी। टेलीकॉलर को पहले से लिखी हुई स्क्रिप्ट दी जाती थी, जिसके आधार पर वे लोगों को फोन कर कम ब्याज पर लोन दिलाने का झांसा देते थे।
टीम लीडर और मैनेजर समेत छह गिरफ्तार
पुलिस ने मौके से छह लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें शाहदरा निवासी 32 वर्षीय कृष्णा कॉल सेंटर की टीम लीडर थी, जबकि रघुवीर नगर निवासी 24 वर्षीय जतिन मैनेजर के तौर पर काम करता था। इनके अलावा उत्तम नगर निवासी नीरज (39), द्वारका निवासी आकाश (28), विकास नगर निवासी सनी (34) और वजीरपुर निवासी दया प्रसाद (34) टेलीकॉलर के रूप में काम करते थे।
कॉल सेंटर से क्या-क्या मिला
छापेमारी के दौरान पुलिस ने कई लैंडलाइन फोन, फिक्सड वायरलेस टर्मिनल, वाई-फाई राउटर, मोबाइल फोन और नोटपैड बरामद किए हैं। इन नोटपैड में लोगों को फोन कर ठगने के लिए पहले से तैयार बातचीत की स्क्रिप्ट लिखी हुई थी।
फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि इस कॉल सेंटर के जरिए अब तक कितने लोगों को ठगा गया है। आरोपियों के बैंक खातों और पैसों के लेनदेन की भी जांच की जा रही है। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह ने अन्य लोगों को भी इसी तरीके से अपना शिकार बनाया हो सकता है।
(नई दिल्ली से जी न्यूज रिपोर्टर प्रमोद शर्मा की रिपोर्ट)
