icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

छुईखदान में शांतिलाल जैन के घर चोरी, CCTV काटे गए, आभूषण-नकद लुटे

Khairgarh, Uttar Pradesh:छुईखदान में पुराने व्यापारी शांतिलाल जैन के घर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है कि सुबह करीब 4 बजे अज्ञात चोर शटर तोड़कर घर में दाखिल हुए। वारदात से पहले चोरों ने घर में लगे CCTV कैमरों के तार काट दिए और कैमरे भी तोड़ दिए, ताकि उनकी पहचान न हो सके। इसके बाद सोने-चांदी के आभूषण, नकदी और अन्य कीमती सामान लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास लगे CCTV फुटेज खंगालकर आरोपियों की तलाश में जुटी है। मामला छुईखदान थाना क्षेत्र का है।
0
0
Report

यौन शोषण के आरोपों के बीच तांत्रिक हत्या: आरोपी गिरफ्तार

Sitamarhi, Bihar:सीतामढ़ी के चोरौत में हुए तांत्रिक सखीचंद्र ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। झाड़-फूंक के बहाने कथित यौन शोषण से परेशान महिला ने ही तांत्रिक की हत्या कर दी थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी रंजीता कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि रंजीता अपने पेट दर्द का इलाज कराने तांत्रिक सखीचंद्र के पास जाती थी। महिला का आरोप है कि इलाज के बहाने उसका यौन शोषण किया जाता था और विरोध करने पर पति को जान से मारने की धमकी दी जाती थी। इसी कथित प्रताड़ना से परेशान होकर उसने हत्या की साजिश रची। पुलिस के अनुसार, रंजीता ने सखीचंद्र को भरोसे में लेकर चौर में बुलाया और कैंची से उसके पेट और गर्दन पर कई वार कर दिए। हत्या के बाद वह साहरघाट थाना क्षेत्र स्थित अपनी मौसी के घर चली गई। पुलिस टीम ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया और उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
0
0
Report
Advertisement

वाराणसी कैंट में बड़ा सेक्स रैकेट भंडाफोड़, नाबालिग समेत कई गिरफ्तार

JPJai Pal1m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक बड़े सेक्स रैकेट का किया सनसनीखेज भंडाफोड़। • एसीपी कैंट की विशेष टीम ने पुख्ता गुप्त सूचना के आधार पर यह सफल ऑपरेशन चलाया। • जिस मकान में यह अवैध धंधा चल रहा था, वह एक स्थानीय वकील का बताया जा रहा है। • पुलिस की त्वरित और गोपनीय छापेमारी से मौके पर हड़कंप मच गया और आरोपियों को भागने का मौका नहीं मिला। • पुलिस ने मौके से एक नाबालिग लड़की समेत अन्य युवतियों को सुरक्षित अपनी कस्टडी में लिया है। • इस अवैध देह व्यापार के खेल में संलिप्त पाए गए 2 ग्राहकों को भी मौके पर रंगे हाथों दबोचा। • छापेमारी के दौरान कमरे से कई आपत्तिजनक वस्तुएं और नकदी बरामद होने की बात सामने आई है। • पुलिस अब यह गहराई से जांच कर रही है कि क्या वकील को इस गैरकानूनी गतिविधि की पूरी जानकारी थी। • इस पूरे सेक्स रैकेट के नेटवर्क को संचालित करने वाले मुख्य सरगना और दलालों की तलाश तेज कर दी गई है। • हिरासत में लिए गए सभी आरोपियों से कैंट थाने में अलग-अलग बिन्दुओं पर गहन पूछताछ की जा रही है। • आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम और अन्य सुसंगत धाराओं के तहत केस दर्ज किया जा रहा है। • पुलिस अधिकारियों का कहना है कि इस तरह के अवैध धंधों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही अन्य खुलासे होंगे।
0
0
Report

अंबाला NH-44 पर प्रदर्शन: 2 FIR, 9 पुलिस कर्मी घायल; क्या बात बनी?

Ambala, Haryana:अंबाला में कल NH 44 व पंजोखरा नारायणगढ़ रोड पर हुए प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा पर अंबाला पुलिस ने 2 FIR दर्ज कर ली है, जिनमें जान से मारने की कोशिश व नेशनल हाइवे रोकने की धाराओं में मामला दर्ज किया गया है. एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत ने मामले की पुष्टि करते हुए पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी. गुरसिमरन मंड व उनके बेटे के खिलाफ FIR दर्ज करने और मंड व पुलिस से मारपीट मामले में गिरफ्तार हुए युवकों की रिहाई के लिए शुरू हुए प्रदर्शन सिखों के प्रदर्शन के दौरान कल जमकर हंगामा हुआ. पुलिस को आंसू गैस के गोलों का इस्तेमाल कर भीड़ को तीतर बितर करने की कोशिश की गई. इस दौरान पुलिस ने मामले को बातचीत से समाधान की तरफ भी बढ़ाया और पुलिस अधिकारी लगातार प्रदर्शनकारियों से बातचीत करते रहे और मंड व उनके बेटे के खिलाफ मामला दर्ज भी कर लिया. लेकिन युवकों की रिहाई की मांग सिरे नहीं चढ़ी और लगातार प्रदर्शन चलता रहा और हाईवे से प्रदर्शनकारियों नहीं हटे. इसके बाद पुलिस ने फोर्स का इस्तेमाल करते हुए प्रदर्शनकारियों से नेशनल हाईवे खाली करवाया. इस दौरान पुलिस कर्मियों को गंभीर चोटें आईं और DSP समेत 9 पुलिस कर्मी घायल हो गए. जिनका इलाज अंबाला में चल रहा है तो वहीं DSP की सर्जरी PGI में हुई है. इस मामले में अब एक्शन लेते हुए पुलिस ने 2 अलग-अलग FIR दर्ज की है. इसमें पुलिस ने 15-16 लोगों को नामजद किया गया है व अन्य लोगों के खिलाफ भी FIR दर्ज की गई है जिन्हें चिन्हित किया जा रहा है. एसपी अंबाला अजित सिंह शेखावत ने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी और बताया कि वे बातचीत से कोशिश कर रहे थे लेकिन कुछ लोग समझौता नहीं होने देना चाहते थे. उन्होंने मंड पर FIR में हुई देरी पर भी जानकारी दी और बताया कि इसमें पुलिस कर्मचारियों के साथ भी मारपीट हुई थी. जिसमें प्रदर्शनकारियों ने सहयोग नहीं किया जिसके चलते FIR में देरी हुई. वहीं एसपी अंबाला ने बताया कि आगे भी पुलिस शांतिपूर्ण माहौल में बातचीत करने को तैयार है. उन्होंने कहा अंबाला में माहौल फिलहाल शांत है लेकिन पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
0
0
Report

सासाराम मॉडल हॉस्पिटल में बर्न वार्ड की सेलिंग गिरने से हड़कंप

Sasaram, Bihar: खबर सासाराम से है। सासाराम के सदर अस्पताल परिसर में एक महीना पहले शुरू हुए मॉडल हॉस्पिटल की सेलिंग अभी से गिरने लगी है। बता दे की मॉडल हॉस्पिटल के प्रथम तल्ले पर स्थित बर्न वार्ड में अचानक सेलिंग गिर गई। बता दे कि इस दौरान वार्ड में कई मरीज थे। लेकिन किसी को नुकसान नहीं पहुंचा। कई महिला मरीज अपने बच्चों के साथ थी। लेकिन सभी बाल बाल बच गए। बड़ा सवाल यह है कि मात्र एक महीना पहले ही इस भवन में मॉडल अस्पताल की शुरुआत हुई है और अभी से ही तरीके से यह काम करना भी नहीं शुरू हुआ है और अभी से ही इसकी सेलिंग गिरने लगी है। गनीमत थी कि कोई हादसा नहीं हुआ, नहीं तो चोट भी लग सकती थी।
0
0
Report
Advertisement

मुरादाबाद के मुंडापांडे में ग्राम भूमि कब्ज़ा, स्कूल के हिस्से को बुल्डोजर से ध्वस्त

Moradabad, Uttar Pradesh:मुरादाबाद के मुंडापांडे क्षेत्र में ग्राम समाज की भूमि पर किये गए अवैध कब्जे को जमीदोंज किया गया। ग्राम समाज की जमीन पर कब्जा कर बनाए गए स्कूल के एक हिस्से को बुल्डोजर से ध्वस्त किया गया। जिला पंचायत सदस्य मोहम्मद शमी उर्फ शम्भू द्वारा सरकारी जमीन के कुछ हिस्से पर कब्जा कर बनाये गए स्कूल के एक हिस्से पर चला बुल्डोजर। लगभग 114 वर्ग मीटर से ज्यादा जमीन कब्जा मुक्त कराई गई। मोहम्मद शमी उर्फ शम्भू ने एमजेपी इंटर कॉलेज में सरकारी जमीन का हिस्सा मिलाकर अवैध निर्माण किए। सरकारी जमीन पर बने स्कूल के गेट, शौचालय सहित कई निर्माण ध्वस्त किए गए। पुलिस व प्रशासनिक टीम मौजूद थी। जिला पंचायत सदस्य शमी का कहना है मामला अभी हाई कोर्ट में विचारधीन है जिसमें 10 दिन का स्टे मिला हुआ है, बावजूद इसके कार्रवाई जारी है। मुरादाबाद के मुंडामांढे थाना क्षेत्र का पूरा मामला।
0
0
Report
Advertisement

NHAI बना जंग ए आजादी का गवाह

Kanpur, Uttar Pradesh:*जिस रास्ते पर आज दौड़ते हैं हजारों वाहन, उसी धरती ने देखी थी आजादी की लड़ाई* आज कानपुर से प्रयागराज के बीच जिस NH-19 पर दिन-रात हजारों वाहन फर्राटा भरते हैं, वह सिर्फ एक हाईवे नहीं है। इस सड़क के आसपास की मिट्टी में आजादी की लड़ाई की कई ऐसी कहानियां दफन हैं, जिन्हें शायद आज की तेज रफ्तार जिंदगी में हम भूलते जा रहे हैं। कानपुर, फतेहपुर और प्रयागराज को जोड़ने वाला यह इलाका अंग्रेजी शासन के दौर में भी बेहद महत्वपूर्ण था। 1942 की अगस्त क्रांति के दौरान इसका असर शहरों के साथ-साथ गांवों और कस्बों में भी दिखाई दिया। कानपुर के नरवल और आसपास के ग्रामीण इलाकों में भी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आंदोलन ने जोर पकड़ा। अगस्त 1942 में महात्मा गांधी के भारत छोड़ो आंदोलन के आह्वान के बाद आंदोलनकारियों ने अंग्रेजी सत्ता के खिलाफ आवाज बुलंद की। स्थानीय इतिहास से जुड़े विवरणों के मुताबिक, 23 अगस्त 1942 की रात अंग्रेजी शासन से जुड़ी एक स्थानीय कोठी पर हमला कर उसे आग के हवाले किए जाने की घटना भी इसी दौर के आक्रोश की बड़ी मिसाल मानी जाती है। यानी जिस इलाके में आज गाड़ियों की रफ्तार दिखाई देती है, कभी वहीं आजादी के नारों और आंदोलन की गूंज सुनाई देती थी। देश आजाद हुआ और नरवल समेत पूरे इलाके में तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया गया। यह उन तमाम आंदोलनकारियों के संघर्ष के सपने के पूरा होने का पल था, जिन्होंने अंग्रेजी हुकूमत का सामना किया था। आज वही रास्ता आधुनिक छह लेन NH-19 का हिस्सा है। बेहतर कनेक्टिविटी ने कानपुर, फतेहपुर और प्रयागराज के बीच सफर को आसान बना दिया है। लेकिन विकास की इस रफ्तार के बीच इतिहास की वह विरासत भी मौजूद है, जिसे याद रखना जरूरी है। सवाल सिर्फ इतिहास को याद करने का नहीं, बल्कि उन स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों की सुध लेने का भी है, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपना सब कुछ दांव पर लगा दिया। NH-19 आज विकास की रफ्तार का प्रतीक है… लेकिन इसकी मिट्टी आज भी उस संघर्ष की गवाही देती है, जिसने हमें आजाद भारत दिया।
0
0
Report

CBI ने रायपुर के DMई अनमोल उइके के खिलाफ करोड़ों रिश्वत मामले में छापेमारी

Durg, Chhattisgarh:एंकर-दुर्ग से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां भिलाई चरोदा के रेलवे पीपी लोको यार्ड में सीबीआई की कार्यवाही समाप्त हो चुकी है जिसमें सीनियर डीएमई अनमोल उइके के रेलवे ऑफिस और रायपुर के डब्लू आर एस कॉलोनी स्थित निवास में सीबीआई की टीम आज सुबह ही दिल्ली की सीबीआई टीम ने दबिश दी थी छापेमारी के बाद अधिकारी अनमोल उइके और ठेकेदार दीपक वर्मा को सीबीआई की टीम अपने साथ सीबीआई कार्यालय लेकर चली गई तो वहीं 12 से अधिक सीबीआई के अधिकारियों ने इस रेड को अंजाम दिया आपको बता दे कि रेलवे के सीनियर अफसर अनमोल उइके के खिलाफ रेलवे के रनिंग बिल को पास कराने के एवज में मोटी रकम लेने की शिकायत दिल्ली सीबीआई को की गई थी इसके बाद दिल्ली सीबीआई की टीम रायपुर पहुंची जहां सीनियर डीएमई अनमोल उइके से लगभग 8 घंटे से ज्यादा पूछताछ की गई इतना ही नहीं कॉन्ट्रैक्ट से जुड़े कई अहम दस्तावाज़ मोबाइल लैपटॉप और डिजिटल साक्षय भी खंगाले गए और सीबीआई की टीम यह सभी लेकर अपने साथ रवाना हो गई अनमोल उइके पर बिल पास कराने के एवज में करोड़ों ₹ कमीशन लेने के आरोप भी लगे हैं फिलहाल सीबीआई की टीम इस पूरे मामले पर ईंट टू ईंट जांच कर रही है.
0
0
Report

मोदी-शिंदे-Nana Patole के बयान से महाराष्ट्र में उद्योग संकट: पटोले का हमला

Bhandara, Maharashtra:मोदींनां किती देशातून कसा पुरस्कार मिळाला याची माहिती एकनाथ शिंदेनी घ्यावी... नाना पटोले महाराष्ट्रात उद्योग बंद होण्याचा आरसा नरेंद्र व देवेंद्र सरकारने दाखवला - नाना पटोले आणि केंद्रात मोदीच सरकार आणि महाराष्ट्रात देवेन्द्रच सरकार हे सांगतात की आम्ही एक नंबर उद्योगमध्ये देशात झालो आहे.आणि केंद्राच्या सरकार ने सांगतील की 36 हजार उद्योग बंद झाले महाराष्ट्रात याचाच अर्थ महाराष्ट्रात औद्योगिक परिस्थिती काय आहे याच दर्शन आपल्याला होत आहे.आणि बेरोजगारी महाराष्ट्रात आहे याच कारण महाराष्ट्रात उद्योग येत नाही जे चालेले उदयोग बंद होत आहे याचा आरसा नरेंद्र मोदी व देवेंद्र फडणवीस यांच्या सरकार ने दाखवले आहे。
0
0
Report
Advertisement

मुजफ्फरनगर में स्वतंत्रता दिवस पर पुलिस लाइन में फ्लैग मेकिंग इवेंट

Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर ब्रेकिंग स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में पुलिस लाइन में फ्लैग मेकिंग इवेंट पुलिस लाइन में देशभक्ति थीम पर फ्लैग मेकिंग इवेंट एवं देशभक्ति प्रदर्शनी का आयोजन पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं और पुलिस परिवार के बच्चों ने लिया हिस्सा बच्चों ने देशभक्ति से प्रेरित झंडे और कलाकृतियां बनाकर दिखाई अपनी प्रतिभा प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता बच्चों को किया सम्मानित कार्यक्रम में एसपी क्राइम इंदु सिद्धार्थ समेत कई पुलिस अधिकारी एवं पुलिस परिवार के सदस्य रहे मौजूद कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में देशभक्ति, रचनात्मकता और राष्ट्रीय एकता की भावना को बढ़ावा देना रहा
0
0
Report

ग्रेटर नोएडा: असली-नकली सोना दिखाकर टप्पेबाज गिरोह का पर्दाफाश

Greater Noida, Uttar Pradesh:असल सोना दिखाकर नकली सोना देकर टप्पे बाजी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश एक ही परिवार के पांच लोग गिरफ्तार, 3 लाख नगद व सोने की तरह दिखने वाला सामान बरामद ग्रेटर नोएडा की बिसरख पुलिस ने टप्पेबाजी करने वाले शातिर गिरोह का पर्दाफाश किया है। इसी दौरान एक ही परिवार के पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक नाबालिग को भी पुलिस संरक्षण में लिया गया है। ये लोग असली सोना दिखाकर लोगों को नकली सोना देकर धोखाधड़ी करते थे। यह गिरोह लोगों को अलग-अलग तरीके से निशाना बनाता था; वे खुद को मजबूर बताकर असली सोना देते और कहते थे कि उनके परिवार की शादी के कारण उन्हें पैसे चाहिए, अब पैसा नहीं है तो सोना रख लो और हमें पैसे दे दो। सोना असली होता था, जिसे लोग लालच में आकर ले लेते थे और वे भारी मात्रा में सोने जैसी माला-चूडियाँ व सिक्के दे देते थे और फिर फरार हो जाते थे। दूसरे तरीके से वे ऊपर-नीचे पैसे रखते थे और बीच में कागज की गद्दी रखते थे, और लोगों के सामने कहते थे कि मेरे पास एक बैग में पैसा है, आप पैसा लो और मुझे सोने के आभूषण दे दो। इसके बाद महिलाएं सोने के आभूषण ले लेती थीं और ऊपर-नीचे पैसा लगी कागज की गाड़ी देखकर वे फरार हो जाते थे। इन लोगों ने काफी लोगों को निशाना بنایا था। फिलहाल पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है; उनके अन्य अपराधी इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने उनके कब्जे से 3 लाख रुपए नगद, 5 किलो पीली धातु की दो मोतियों की माला, 3 किलो पीली धातु के सिक्के, 10 कीपैड मोबाइल फोन और 6 स्मार्टफोन बरामद किए हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top