icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
821101
Narendra Kumar JaiswalNarendra Kumar JaiswalFollow19 Jul 2024, 11:55 am
0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

मुजफ्फरनगर: किसान मजदूर संगठन की महापंचायत कल,कर्जमाफी,शिक्षा,चिकित्सा,बिजली पर घेरेगी सरकार को

ZAFAR IQBALZAFAR IQBALFollow7m ago
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर के जीआईसी मैदान में 15 अक्टूबर को किसान मजदूर संगठन की महापंचायत आयोजित होने जा रही है। महापंचायत में किसानों की कर्जमाफी, मुफ्त शिक्षा, बेहतर चिकित्सा व्यवस्था, न्याय और बिजली समेत कई अहम मुद्दों को उठाया जाएगा। महापंचायत की तैयारियों का जायजा लेने के लिए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह, जिलाध्यक्ष लोकेश राणा और अन्य पदाधिकारी व कार्यकर्ता जीआईसी मैदान पहुंचे। मीडिया से बात करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि सरकारें किसानों से कई वादे करती हैं, लेकिन वर्षों गुजरने के बाद भी किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान प्रतिनिधि जिला अध्यक्ष और किसान अपने-अपने संसाधनों से महापंचायत में पहुंचेंगे। संगठन का कहना है कि इस पंचायत के जरिए सरकार तक किसानों की आवाज पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा। राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि जब भी सरकारें आती हैं, किसानों से कर्जमाफी, शिक्षा, चिकित्सा और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर वादे किए जाते हैं। इन्हीं उम्मीदों के सहारे कई साल गुजर गए, लेकिन किसानों की समस्याएं आज भी बनी हुई हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि न तो शिक्षा पूरी तरह सुलभ हो पाई, न चिकित्सा व्यवस्था से आम आदमी को पर्याप्त राहत मिली और न ही किसानों की कर्जमाफी तथा बिजली से जुड़ी समस्याओं का अपेक्षित समाधान हुआ। ठाकुर पूरन सिंह ने कहा कि शिक्षा महंगी होने के कारण अनेक परिवारों के सामने बच्चों की पढ़ाई जारी रखना चुनौती बन जाता है। वहीं, सरकारी अस्पतालों में दवाओं और चिकित्सकों की उपलब्धता को लेकर लोगों को परेशानी होती है। दूसरी ओर, निजी अस्पतालों में इलाज का खर्च गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की पहुंच से बाहर हो जाता है। उन्होंने कहा कि जिस देश में लोग शिक्षा और इलाज जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए परेशान हों, वहां विकास के दावों के साथ इन समस्याओं का समाधान भी जरूरी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि किसानों की समस्याओं का समाधान किए बिना देश की खुशहाली की कल्पना नहीं की जा सकती। उन्होंने स्पष्ट किया कि महापंचायत में किसानों के सभी प्रमुख मुद्दे उठाए जाएंगे। यदि सरकार उनकी मांगों पर ध्यान नहीं देती और समाधान की दिशा में कदम नहीं उठाती, तो संगठन आगे की रणनीति पर विचार करेगा। उन्होंने बताया कि महापंचायत में हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से किसान प्रतिनिधियों तथा जिलाध्यक्षों के साथ साथ बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने की उम्मीद है। मुजफ्फरनगर, सहारनपुर और शामली के कार्यकर्ताओं पर आयोजन की व्यवस्थाओं की विशेष जिम्मेदारी रहेगी। बाहर से आने वाले किसानों के लिए भोजन और अन्य जरूरी व्यवस्थाएं संगठन के पदाधिकारियों तथा सहयोगियों के सामूहिक प्रयास से की जा रही हैं। संगठन के पदाधिकारियों का कहना है कि महापंचायत का उद्देश्य किसानों की समस्याओं को एक मंच पर उठाकर सरकार तक उनकी आवाज पहुंचाना है। अब निगाहें 15 अक्टूबर को होने वाली इस महापंचायत पर टिकी हैं, जहां किसान अपनी मांगों और समस्याओं को लेकर एकजुट होंगे।
0
0
Report

समस्तीपुर में बेटे ने पिता की हत्या: छह घंटे में गिरफ्तार आरोपी

Samastipur, Bihar:समस्तीपुर में पिता ने पैसे देने से इनकार किया तो बुजुर्ग पिता को पीट-पीटकर कर दी हत्या , छह घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार । समस्तीपुर जिले के बंगरा एनएच थाना क्षेत्र के गौसपुर सरसौना गाँव के वार्ड संख्या-9 का है। मृतक की पहचान 70 वर्षीय भाग्य नारायण राय के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पिता से पैसे मांगने को लेकर बेटे का विवाद हुआ। आरोप है कि पैसे नहीं मिलने से नाराज बड़े बेटे गुड्डू राय ने अपने पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। परिजन उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही संबंधित थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटे गुड्डू राय को गिरफ्तार कर पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। वहीं, मृतक के शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर सदर अस्पताल भेजा गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। घटना के संबंध में सदर एसडीपीओ सतीश कुमार सुमन ने बताया कि बंगरा थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति की हत्या किए जाने की सूचना मिली थी पुलिस ने त्वरीत कार्रवाई करते हुए एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और हत्या के आरोपी को महज छह घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया है।
0
0
Report

मुजफ्फरपुर की फैक्ट्री में वेल्डिंग के दौरान ब्लास्ट, मजदूर गंभीर रूप से झुलसा

Muzaffarpur, Bihar:मुजफ्फरपुर जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र के जसौली के पास एक फैक्ट्री में काम करने के दौरान बिजली का तार जोड़ने और वेल्डिंग करते समय स्पार्क होने से बिजली बोर्ड में हुए जोरदार ब्लास्ट में एक मजदूर बुरी तरह झुलस गया. घटना के बाद मौके पर अफरातफरी मच गई और घायल मजदूर को तुरंत इलाज के लिए एसकेएमसीएच अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल मजदूर की पहचान मोतीपुर थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर बालमी पचरुखी गांव निवासी लगभग 35 वर्षीय धर्मेंद्र साहनी के रूप में हुई है, जबकि घटना की सूचना मिलने पर फैक्ट्री प्रबंधन के लोग भी मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गए हैं. घायल मजदूर ने बताया कि वह फैक्ट्री में वेल्डिंग स्ट्रक्चर के फैब्रिकेशन का काम करता है. फैक्ट्री कुछ समय से बंद थी और छह दिन पहले ही काम दोबारा शुरू हुआ था, जिसके तहत आज दो लोग काम कर रहे थे. जैसे ही उसने वेल्डिंग के लिए पावर प्लग में तार लगाया, अचानक तेज ब्लास्ट हुआ और वह तुरंत बेहोश हो गया. वहां मौजूद अन्य लोग उसे लेकर एसकेएमसीएच पहुंचे, जहाँ उसका इलाज चल रहा है. उसने बताया कि उसने महज दो दिन पहले ही काम शुरू किया था और आज यह बड़ा हादसा हो गया, जिसके झटके से उसका चेहरा, हाथ और पूरा बदन बुरी तरह झुलस गया है.
0
0
Report
Advertisement

रामरेखा नदी में 10 फिट मगरमच्छ का रेस्क्यू; वन विभाग ने सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ा

Bagaha, Bihar:रामनगर थाना क्षेत्र स्थित भावल गांव से होकर बहने वाली रामरेखा नदी में महज़ दो फीट गहरे पानी में एक 10 फिट लंबा विशालकाय मगरमच्छ दिखनें से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। हालांकि सूचना पर पहुंची वाल्मीकि टाइगर रिजर्व की टीम नें रेंज ऑफिसर विजय प्रसाद के नेतृत्व में कड़ी मशक्क़त के बाद मगरमच्छ का सुरक्षित रेस्क्यू किया। क्रोकोडाइल की लाइव तस्वीरें ज़ी मीडिया के कैमरे में कैद हों गईं। दरअसल रामनगर के भावल से होकर गुजरने वाली रामरेखा नदी में आस पास गांव की महिलाएं कुछ लोगों के साथ जब कपड़ा धोने पहुंचे तब उन्हें अचानक एक विशालकाय मगरमच्छ मुंह खोले नज़र आया फिर क्या मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गईं इस दौरान अफरा तफरी का माहौल रहा। बताया जा रहा है की महिलाओं की चीख पुकार पर ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग को इसकी सूचना दीं लिहाजा VTR के रामनगर रेंजर विजय प्रसाद ने एक रेस्क्यू दल का गठन करके मौके पर भेजा। वन विभाग की रेस्क्यू टीम ने ख़ुद रेंजर विजय प्रसाद की मौजूदगी में घंटों की कड़ी मशक्क़त के बाद खतरनाक अति संरक्षित जलीय जीव मगरमच्छ का रेस्क्यू करने में सफलता हासिल किया। बता दें की पिछले दिनों इलाके में आईं बाढ़ के कारण मगरमच्छ गंडक नदी के रास्ते बाहर निकल कर रामरेखा नदी में पहुँच गया होगा जिसकी आशंका जताई गई है बहरहाल वन विभाग की टीम नें काबू में किये विशालकाय मगरमच्छ को सुरक्षित गंडक नदी में छोड़ दिया है जहाँ भारत में चंबल नदी के बाद मगरमच्छ अधिवास का दूसरा बड़ा ठिकाना है। इधर वन विभाग नें इलाके में कोई भी जीव जंतु या जानवर दिखने पर फ़ौरन वन विभाग की टीम को सूचित करने का ग्रामीणों से अपील किया है। बाइट- विजय प्रसाद, रेंजर रामनगर, वाल्मीकि टाइगर रिजर्व
0
0
Report

जीएनएम समेत संविदा कर्मियों ने बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय में धरना-घेराव

Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो सिविल सर्जन कार्यालय का किया गया घेराव। निविदा पर काम करनेवाले स्वास्थ्य कर्मियों ने किया घेराव। सिविल सर्जन अपने कार्यालय में बंधक बने रहे। मौके पर पहुंची सिटी थाना पुलिस जिसके बाद अपने कार्यालय से निकले। बताते चले कि अपने बकाया वेतन की मांग को लेकर आज जीएनएम और स्वास्थ्य कर्मी सिविल सर्जन कार्यालय पहुंचे जहां कार्यालय के बाहर धरने पर बैठ गए, इस दौरान गेट जाम कर दिया गया जहां संविदा कर्मियों की मांग थी कि पहले टेंडर लेनेवाले राइडर कंपनी के अधीन करीब 700 स्वास्थ्य कर्मी निविदा पर काम कर करते थे जहां 49 महीने का पेमेंट और पीएफ नहीं दिया गया और अब जब नई कंपनी जी अलर्ट को काम मिला है तो वो भी दो महीने से न तो पेमेंट दिया गया है और न ही पीएफ और न ही ज्वाइनिंग लेटर दिया गया है ऐसे में पूजा का समय है परिवार के भरण पोषण में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ज्वाइनिंग लेटर भी नहीं दिया गया है। वहीं सिविल सर्जन कुछ भी कहने से बचते रहे और पुलिस सुरक्षा में अपने कार्यालय से निकले। इस दौरान नारा भी लगता रहा। बाइट -- निविदा स्वास्थ्य कर्मी बाइट -- निविदा स्वास्थ्य कर्मी
0
0
Report
Advertisement

काशी की चाय चौपाल में युवाओं की बहस: विकास और कानून व्यवस्था चुनावी टकराव

JPJai Pal13m ago
Varanasi, Uttar Pradesh:• काशी की अड़ी पर चाय की चुस्कियों के साथ युवाओं के बीच जमी चुनावी चौपाल。 • काशी विद्यापीठ के युवाओं के बीच उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर जोरदार बहस。 • युवाओं ने चर्चा के दौरान मुख्य रूप से कानून व्यवस्था, महिलाओं की सुरक्षा और रोजगार के मुद्दों को रखा सामने。 • अखिलेश यादव के शासनकाल की व्यवस्थाओं और कमियों को लेकर आपस में भिड़े युवा。 • युवाओं के एक वर्ग ने प्रदेश में एक बार फिर से योगी सरकार के आने का किया दावा。 • बहस के दौरान युवाओं ने बीच-बीच में 'हर हर महादेव' के जयघोष से माहौल को पूरी तरह चुनावी रंग में रंगा。 • चाय की अड़ी की यह गरमा-गर hot बहस संकेत दे रही है कि आने वाले चुनाव में सियासी दलों के बीच कांटे की टक्कर होगी。 • इस बार का युवा राज्य के विकास, प्रशासनिक कसावट और नीतियों पर बेहद बारीकी से रख रहा है अपनी नजर。 • ज़मीनी स्तर पर मुद्दों की लड़ाई ने पूर्वांचल के चुनावी मैदान की गर्मी को और ज्यादा बढ़ा दिया है。 • काशी के युवा वोटरों के रुख से साफ है कि इस बार का चुनाव विकास और कानून व्यवस्था के इर्द-गिर्द घूमेगा。
0
0
Report

बागपत में मिशन शक्ति: महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस का पैदल मार्च

Baghpat, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सशक्तिकरण को लेकर चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के तहत बागपत में पुलिस प्रशासन अलर्ट नजर आया। अभियान के चौथे दिन मेरठ के एडीजी भानु भास्कर ने बड़ौत शहर में पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान एसपी बागपत सहित पुलिस के अधिकारी और जवान मौजूद रहे। एडीजी ने बाजार में व्यापारियों और महिलाओं से बातचीत कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और लोगों को जागरूक किया। पैदल मार्च के दौरान पुलिस अधिकारियों ने बाजार के विभिन्न इलाकों में पहुंचकर व्यापारियों और स्थानीय लोगों से संवाद किया। एडीजी ने महिलाओं से बातचीत कर उनकी सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर जानकारी ली और उन्हें किसी भी समस्या की स्थिति में पुलिस से संपर्क करने के लिए जागरूक किया। वहीं व्यापारियों से भी संवाद कर बाजार में सुरक्षा व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई। इस अभियान का उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराना, उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और व्यापारियों सहित आम नागरिकों में सुरक्षा का भरोसा मजबूत करना है। फ्लैग मार्च के दौरान एसपी बागपत समेत पुलिस फोर्स मौजूद रही। पुलिस प्रशासन की ओर से मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को बढ़ावा देने के साथ-साथ आमजन को कानून-व्यवस्था के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।
0
0
Report

नवरात्रि में सपा नेताओं के चिकन खाने को लेकर वीडियो वायरल, राजनीतिक बहस तेज

Pilibhit, Uttar Pradesh:एंकर- पीलीभीत में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन,सपा जिला अध्यक्ष धर्मेश गंगवार व अन्य समाजवादी पार्टी नेताओ का नॉनवेज पार्टी का वीडियो वायरल हो रहा है। जबकि इस समय नवरात्रि चल रही है। त्योहार पर सपा के यह वरिष्ठ नेता चिकन खाते नजर आ रहे हैं। वीडियो एक दिन पुराना बताया जा रहा है रामजीलाल सुमन पीडीए सम्मेलन में भाग लेने आए थे। और बाद में सपा के वरिष्ठ नेता मोहम्मद आरिफ के घर 13 अक्टूबर यानि कल गए थे। वहीं का यह वीडियो बताया जा रहा है यहां पर मोहम्मद आरिफ ने दावत की थी जिसमें तस्वीरों में देखा जा सकता है कि सभी नेता चिकन फ्राई खाते नजर आ रहे हैं। और बाकायदा चटनी के साथ फ्राई किए हुए चिकन का मजा ले रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद लोग तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं कि सपा का यह नेता धर्म में ज्यादा विश्वास नहीं रखते हैं। सपा जिला अध्यक्ष से जब इस बारे में बात करने की कोशिश की तो फोन करने पर फोन भी रिसीव नहीं किया। जब अन्य नेताओं से इस बाबत बात की तो वह सवालों से बचते नजर आए। और कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया। नवरात्रि माँ दुर्गा के नौ रूपों (नवदुर्गा) की पूजा का त्योहार है नवरात्रि के 9 दिनों में मांस, अंडा, लहसुन और प्याज आदि का सेवन पूरी तरह से वर्जित माना जाता है। इस दौरान लोग शुद्ध सात्विक भोजन, फल और व्रत का पालन करते हैं। यह 11 अक्टूबर 2026 (रविवार) से शुरू हुई है और 19 अक्टूबर 2026 (सोमवार) तक चलेगी।
0
0
Report
Advertisement

महराजगंज सीएमओ कार्यालय में हंगामा, वीवीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष पर शराब के नशे में अभद्रता आरोप

AMIT KUMAR TRIPATHIAMIT KUMAR TRIPATHIFollow14m ago
Mahuwa, Uttar Pradesh:एंकर— महराजगंज में सीएमओ कार्यालय में हंगामा करने का मामला सामने आया है। वीवीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन साहनी पर शराब के नशे में गाली-गलौज करने और मारपीट की कोशिश करने का आरोप लगा है। मामले में शिकायतकर्ता ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। वहीं मौके पर ही पुलिस ने वीवीआईपी पार्टी के जिला अध्यक्ष की हेकड़ी निकालते हुए ब्रेथलाइज़र से जांच करवाई जिसमें यह पाया गया कि वह शराब के नशे में है जिसके बाद पुलिस अब हिरासत में लेकर इस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। वीओ— दरअसल सीएमओ कार्यालय में उस समय अफरा तफरी मच गई जब विकास वंचित इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष पवन कुमार साहनी किसी काम के सिलसिले में सीएमओ डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी के कार्यालय पहुंचे थे आरोप है कि वहां मौजूद कर्मचारियों से उन्होंने अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया इसको लेकर कार्यालय में विवाद की स्थिति बन गई जिसके वहां मौजूद लोगों के साथ गाली-गलौज की और मारपीट करने की कोशिश की जिससे अफरा तफरी का माहौल बन गया । स्वास्थ्य कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी जिसके बाद मौके पर पहुँची पुलिस से भी बहस होने लगा जिसके बाद कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने स्थिति को संभालते हुए जिला अध्यक्ष पवन साहनी का अल्कोहल टेस्ट कराया प्रारंभिक जांच के मुताबिक अल्कोहल टेस्ट में 73% अल्कोहल की मात्रा पाया जाने की बात सामने आई है हालांकि इस संबंध में आधिकारिक मेडिकल रिपोर्ट की पुष्टि होना बाकी है जिसके बाद पुलिस वीवीआईपी पार्टी के जिलाध्यक्ष पवन सहानी को हिरासत में लेकर जांच में जुट गई है । मामले को लेकर सदर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि संबंधित व्यक्ति वीवीआईपी पार्टी के नेता हैं। उनके अनुसार, शराब के नशे में सीएमओ कार्यालय पहुंचकर हंगामा करने का आरोप है। फिलहाल मेडिकल परीक्षण और मामले की जांच की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस का कहना है कि जांच के तथ्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीएमओ डॉक्टर सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि हमारे कर्मचारियों के साथ विकास वंचित इंसान पार्टी के जिला अध्यक्ष के द्वारा दुर्व्यवहार किया गया है पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है । बाइट- डॉ सुरेंद्र चौधरी सीएमओ वी/ओ- अब देखना होगा कि जांच में क्या तथ्य सामने आते हैं और पुलिस इस मामले में क्या कार्रवाई करती है। फिलहाल आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि और पुलिस जांच के निष्कर्ष का इंतजार है।
0
0
Report

एटा में मैक्स पिकअप खाई में गिरा: एक दर्जन से अधिक घायल, तीन की हालत गंभीर

Etah, Uttar Pradesh:एटा में बड़ा हादसा, मैक्स पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, हादसे में मैक्स पिकअप में सवार एक दर्जन से अधिक लोग हुए घायल, तीन की हालत गंभीर, हादसे के बाद मौके पर मची चीख-पुकार, पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को एटा मेडिकल कॉलेज में कराया भर्ती, उपचार जारी, ओवरटेक के दौरान रोडवेज बस ने मैक्स पिकअप को मारा कट, कासगंज के कछला गंगाघाट से अस्थि विसर्जन कर लौट रहा था परिवार, मध्य प्रदेश के मुरैना जिले के अंबा थाना क्षेत्र के रावतकी गांव के निवासी हैं सभी लोग, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी
0
0
Report

मकराना में कौमुदी संचलन ने सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया

Didwana, Rajasthan:मकराना शहर में बुधवार शाम 7:30 बजे कौमुदी संचलन निकाला गया। संचलन में स्वयंसेवक निर्धारित गणवेश धारण कर हाथों में जलती मशालें लेकर शामिल हुए। गहलोत कॉलोनी से शुरू हुआ यह संचलन शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए चारभुजा मंदिर तक पहुंचा। संचलन के दौरान गणवेशधारी स्वयंसेवक अनुशासित ढंग से कतारबद्ध होकर आगे बढ़े। हाथों में जलती मशालें लिए स्वयंसेवकों का दृश्य आकर्षण का केंद्र रहा। शाम के समय निकले इस संचलन ने क्षेत्र में विशेष माहौल बनाया। संचलन के माध्यम से सामूहिकता, अनुशासन और सामाजिक एकजुटता का संदेश देने का प्रयास किया गया। गहलोत कॉलोनी से चारभुजा मंदिर तक निकले इस कौमुदी संचलन में स्वयंसेवकों ने उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान मार्ग पर लोगों की नजरें मशालें लेकर आगे बढ़ रहे स्वयंसेवकों पर टिकी रहीं。
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर स्पेशल टीम ने गुजरात नंबर की स्कॉर्पियो से हथियार-नशीला पदार्थ बरामद

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर. शहर के अशोक उद्यान के आगे जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के थाना सीएचबी और पुलिस की स्पेशल टीम ने मुखबिर की सूचना के आधार पर एक सफेद रंग की स्कॉर्पियो को निशाना बनाते हुए कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि Gujarat नंबर की स्कॉर्पियो, जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर GJ 03 JC 0135 है, उसमें हथियार और MD जैसे मादक पदार्थ हो सकते हैं। सूचना मिलते ही ,स्पेशल टीम सक्रिय हुई और वाहन की तलाश शुरू की गई। तलाश के दौरान जब टीम अशोक उद्यान के सामने पहुंची, तो मुखबिर के बताए हुलिए की स्कॉर्पियो दिखाई दी। पुलिस ने चालक को वाहन रोकने का इशारा किया, लेकिन चालक रुकने के बजाय तेज गति से स्कॉर्पियो को वापस 21 सेक्टर की तरफ भगाने लगा। इस दौरान एक गाड़ी को भी टक्कर मारी जिसका मुकदमा सीएचबी थाने में दर्ज किया गया है। इसी दौरान क्षेत्र में ट्रैफिक होने के कारण चालक कुछ दूरी पर वाहन सड़क किनारे छोड़कर फरार हो गया। इसके बाद पुलिस टीम ने स्कॉर्पियो की तलाशी ली, जिसमें हथियार और मादक पदार्थ बरामद हुए। जिसमें से एक जिगाना प्रतिरूप पिस्टल और मैगजीन में पांच जिंदा कारतूस मिले। इसके अलावा MD की 12 पुड़िया को बरामद किया गया। इतना ही नहीं, वाहन के अंदर एक दूसरी नंबर प्लेट भी मिली, यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त अंशुमान भोमिया के निर्देशानुसार और डीसीपी मुख्यालय शहीन सी. के सुपरविजन में की गई। कार्रवाई में हाउसिंग बोर्ड थाना अधिकारी गोविंद व्यास और CST प्रभारी लेखराज की भूमिका के संबंध में उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्पेशल टीम प्रभारी उप निरीक्षक मेहराज तंवर मय टीम ने कार्रवाई को अंजाम दिया। फिलहाल बरामद हथियार, कारतूस और मादक पदार्थों के संबंध में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
0
0
Report

अखिल राजस्थान कर्मचारी महासंघ का आंदोलन तेज: उपार्जित अवकाश और पेंशन भुगतान की मांग

Jaipur, Rajasthan:जयपुर कर्मचारियों के भुगतान को लेकर अखिल राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ का आंदोलन तेज लंबित आर्थिक परिलाभों को लेकर कर्मचारी महासंघ ने खोला मोर्चा मुख्य सचिव और प्रदेशभर के जिला कलेक्टरों को सौंपे ज्ञापन अप्रैल से लंबित उपार्जित अवकाश के भुगतान पर जताया रोश सेवानिवृत्त कर्मचारियों के 8 से 10 माह से भुगतान अटके होने का आरोप जीपीएफ, एसआई, पेंशन, ग्रेच्युटी और कम्यूटेशन के भुगतान की मांग आरजीएचएस में अवांछित कटौतियां रोकने की उठाई मांग खनन माफियाओं के हमलों से वनकर्मियों की सुरक्षा की मांग पीड़ित वनकर्मियों के परिवारों को उचित सहायता देने की मांग मांगें नहीं मानीं तो मतदान दल करेंगे उपवास सत्याग्रह कर्मचारियों ने किया काली दीपावली मनाने का निर्णय महासंघ ने 11 सूत्रीय मांग-पत्र और संकल्प-पत्र पर कार्रवाई की मांग उठाई
0
0
Report

जोधपुर में दशहरे की गूंज: 500 से 1 लाख रुपए तक के रावण पुतलों की धूम

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर में रावण बनाने की फैक्ट्री जैसा नजारा, 500 से एक लाख रुपए तक के पुतले तैयार दशहरे की तैयारियों में जुटे कारीगर, जोधपुर से पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर और जैसलमेर तक भेजे जाएंगे रावण जोधपुर। प्रदेशभर में नवरात्र की धूम के बीच अब बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक दशहरा पर्व की तैयारियां भी जोर पकड़ने लगी हैं। दशहरा नजदीक आने के साथ ही जोधपुर में जगह-जगह रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। शहर के पास सारण नगर, बनाड़ सहित विभिन्न क्षेत्रों में बाहर से आए कारीगर दिन-रात रावण बनाने में जुटे हैं। यहां का नजारा ऐसा है, मानो रावण बनाने की फैक्ट्री चल रही हो। जोधपुर में तैयार होने वाले रावण के पुतले केवल शहर तक सीमित नहीं रहेंगे, बल्कि पाली, जालोर, सिरोही, जैसलमेर, बाड़मेर, बालोतरा सहित प्रदेश के कई शहरों में भी भेजे जाएंगे। इन जगहों पर दशहरा आयोजनों के लिए आयोजक और अन्य लोग अपनी जरूरत के अनुसार पुतलों के ऑर्डर दे रहे हैं। यहां छोटे आकार से लेकर बड़े रावण के पुतले तैयार किए जा रहे हैं। इनकी कीमत 500 रुपए से शुरू होकर एक लाख रुपए तक पहुंच रही है。 महंगाई बढ़ी, मेहनताना कम मिलने की चिंता रावण बनाने में जुटे कारीगरों और मजदूरों के लिए दशहरा केवल त्योहार नहीं, बल्कि सालभर की रोजी-रोटी का बड़ा सहारा भी है। कारीगरों का कहना है कि इस बार महंगाई बढ़ने से लागत अधिक हो गई है, लेकिन मेहनत के मुकाबले मजदूरी कम मिल रही है। ऐसे में उनकी कमाई इस बात पर निर्भर करेगी कि दशहरे तक कितने पुतलों की बिक्री होती है। फिलहाल लोग निर्माण स्थलों पर पहुंचकर पुतलों के ऑर्डर देकर जा रहे हैं। दशहरे के नजदीक आते ही तैयार रावण खरीदारों को सौंपे जाएंगे और उन्हें संबंधित शहरों में भेजा जाएगा。 बिक्री पर टिकी पूरे साल की कमाई कारीगरों के लिए आने वाले कुछ दिन बेहद अहम हैं। दशहरा पर्व के दौरान होने वाली बिक्री से ही उनकी कमाई का बड़ा हिस्सा तय होगा। काम का दबाव बढ़ने के बावजूद उन्हें उम्मीद है कि इस बार भी अच्छी संख्या में रावण के पुतले बिकेंगे। त्योहार की रौनक के बीच इन कारीगरों की मेहनत भी खास है, क्योंकि उनके हाथों से तैयार होने वाले पुतले अलग-अलग शहरों में दशहरे के आयोजन का हिस्सा बनेंगे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top