821101
बिहार के देवरजी कला में कुत्ते ने 8 वर्षीय बच्ची को काटा
Bhabua, Bihar:चैनपुर थाना क्षेत्र के खोराड़ीह गांव निवासी शिवजी यादव की 8 वर्षीय पुत्री को देवरजी कला गांव में एक कुत्ते ने काट लिया। सूचना के अनुसार घटना तब हुई जब नेहा अपनी बुआ के घर से चेंबर जा रही थी। साथ ही गंभीर रूप से घायल पुत्री को भभुआ के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज कराया गया।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Md Usman मुस्लिम विद्वान के बारे में नई शोध चर्चा
Noida, Uttar Pradesh:Md Usman Muslim Scholar0
0
Report
कन्नौज में बड़ा फर्जीवाड़ा, मृतको के नाम पर बैंक मैनेजर और सोसाईटी सचिव ने सरकारी ऋण का किया गबन
Ritukala, Uttar Pradesh:*कन्नौज में बैंक मैनेजर और सोसायटी सचिव ने लोगों को ऋण देने के नाम पर फर्जी लोन करके सरकार के लाखों रुपए का किया गबन, मामले में जांच टीम हुई गठित* भले ही प्रदेश और देश में भाजपा सरकार हो लेकिन काला धन कमाने और सरकारी पैसों का गबन करने से अधिकारी और कर्मचारी बाज नही आ रहे है। ताजा मामला उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले का है। जहाॅं ऋण देने के नाम पर फर्जी लोन करवाकर बैंक मैनेजर और सोसायटी सचिव ने मिलकर सरकारी पैसों का गबन कर लाखों रुपए डकार गये है। इस मामले में बैंक मैनेजर और सचिव की मिली भगत से फर्जी लोन करवाकर पैसों का गबन कर लिया गया है। मामले की शिकायत उपसभापति जिला सहकारी बैंक लिमिटेड फतेहगढ़ फर्रूखाबाद व जनपद कन्नौज राजेश त्रिपाठी ने एक लिखित प्रार्थनापत्र देकर जिला सहायक निबन्धक कन्नौज से की जिसके बाद पूरे मामले की उच्च स्तरीय जांच के निर्देश देते हुए एक जांच कमेटी बनाई गई, वहीं पूरे मामले में जिला मुुख्य विकास अधिकारी का कहना है कि जो जांच कमेटी बनाई गई है उसकी जांच रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जायेगी। पूरा मामला कन्नौज जिले के थाना इन्दरगढ़ क्षेत्र का है, जहाॅं बी0पैक्स विकास खण्ड हसेरन में स्थित बहुउद्देशीय प्राथमिक ग्रामीण सहकारी समिति लिमिटेड से जुड़े किसानों के साथ धोखाधड़ी करके उनके नाम से ऋण निकाला गया और उस ऋण के पैसों का समिति के सचिव ने को-आपरेटिव बैंक के मैनेजर के साथ गबन कर लिया। इस बात की जब जानकारी उपसभापति जिला सहकारी बैंक राजेश त्रिपाठी को हुई तो उन्होंने इसकी लिखित शिकायत जिला सहायक निबन्धक से की। जिसमें बैंक मैनेजर और समिति के सचिव पर आरोप है कि दोनों ने मिलकर सरकारी पैसों का गबन किया है। वीपैक्स इन्दरगढ़ ब्लाक हसेरन तहसील तिर्वा जनपद कन्नौज सोसायटी सचिव मोहित यादव एवं जिला सहकारी बैंक फर्रूखाबाद की ब्रांच इन्दरगढ़ के तत्कालीन शाखा प्रबन्धक की मिली भगत से फर्जी ऋण वितरण एवं गबन करने को लेकर जांच कराकर एफ0आई0आर0 दर्ज कराई जाये। आरोप यह भी कि सोसायटी सचिव ने करीब 30 लोगों के नाम पर फर्जी ऋण करके पैसा निकाला है, जिसमें 5 लोगों की मृत्यु के बाद उनके नाम से ऋण स्वीकृत करके पैसा निकाल लिया गया है तथा 25 लोगों के नाम पर फर्जी ऋण लेकर उनके नाम से पैसा निकाला गया है, जिसमें कुछ लोगों के नाम जमीन तक नही है और कुछ लोगों के फर्जी हस्ताक्षर कर पत्रावली तैयार करके लोन का पैसा निकाल लिया गया है। सचिव ने स्वयं अपने नाम मोहित यादव पुत्र सूरज प्रसाद के नाम से 90,000/- तथा अपने पिता सूरज पुत्र नत्थू सिंह के नाम 90,000/- का ऋण निकाला गया है, जबकि उक्त लोग समिति क्षेत्र के निवासी भी नही है, बैलेंस सीट में सचिव ने अपने नाम से 7,00,000/- (सात लाख) रूपया डाल रखा है। इस पूरे मामले में जिला मुख्य विकास अधिकारी राजेन्द्र कुमार श्रीवास ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि वीपैक्स ब्लाक हसेरन थाना इन्दरगढ़ तहसील तिर्वा में सोसायटी सचिव और जिला सहकारी की जो ब्रांच है उसमें गबन की शिकायत है। इसमे जांच कमेटी बना दी गई है, जिसमें दो यूजीसी और एक बैंक मैनेजर सामिल है और इसमें जांच करके उनसे रिपोर्ट देने को कहा गया है, जैसे ही जांच रिपोर्ट आती है, हमलोग तदनुसार अग्रिम कार्यवाही करेंगे। *बाइट - राजेन्द्र कुमार श्रीवास - मुख्य विकास अधिकारी, कन्नौज*0
0
Report
लखनऊ में पूर्व राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरकर मौत; जांच जारी
Lucknow, Uttar Pradesh:लखनऊ लखनऊ में पूर्व राज्यमंत्री नानकदीन भुर्जी की सातवीं मंजिल से गिरने के बाद मौत दारुलसफा विधायक निवास परिसर में हुआ हादसा घायल अवस्था में सिविल अस्पताल ले जाया गया डॉक्टरों ने उपचार के दौरान मृत घोषित किया मृतक की उम्र करीब 68 वर्ष बताई गई व्यवस्था अधिकारी की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की प्रारंभिक जानकारी में बताया गया कि वे पिछले कुछ समय से तनाव में थे परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है पुलिस का कहना है कि यह आत्महत्या है या दुर्घटना, इसकी जांच की जा रही है भाजपा ओबीसी मोर्चा के नेताओं ने अस्पताल पहुंचकर घटना पर दुख जताया पुलिस ने कहा कि सभी पहलुओं से मामले की जांच के बाद ही मौत के कारणों पर आधिकारिक पुष्टि की जाएगी0
0
Report
Advertisement
छतरपुर में उमस-बारिश नहीं होने से किसान परेशान, मंदिर में बारिश की प्रार्थना
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर जिले में लगातार उमस और बारिश नहीं होने से आमजन और किसान परेशान हैं। पिछले करीब 10 दिनों से जिले में वर्षा नहीं होने के कारण किसानों की चिंता बढ़ गई है। खेतों में बोई गई फसल सूखने की कगार पर पहुंच रही है, जबकि उमस भरी गर्मी से लोगों का जनजीवन भी प्रभावित हो रहा है। इसी को देखते हुए शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मंदिर में स्थानीय लोगों ने विशेष हवन-पूजन का आयोजन कर अच्छी बारिश की कामना की। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच आहुतियां देकर भगवान से समय पर वर्षा होने, किसानों की फसल सुरक्षित रहने और जिले में सुख-समृद्धि की प्रार्थना की गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि पर्याप्त बारिश नहीं होने से खेती पर संकट गहरा गया है। ऐसे में सभी ने एकजुट होकर ईश्वर से जल्द अच्छी बारिश होने की कामना की, ताकि किसानों की मेहनत सफल हो सके और लोगों को उमस व गर्मी से राहत मिल सके।0
0
Report
बलरामपुर के सरकारी शराब दुकानों से 17 लाख 23 हजार का गबन, सुपरवाइजर गिरफ्तार
Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर जिले के कुसमी और वाड्रफनगर के सरकारी विदेशी शराब दुकान में 17 लाख 23 हजार के गबन का मामला सामने आया है..और ऑडिट से हुये खुलासे के बाद आबकारी विभाग ने दोनों ही शराब दुकानों के सुपरवाइजरों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करा दिया है..दोनों ही दुकानों के सुपरवाइजर पुलिस गिरफ्त से बाहर है..वही विभाग की माने तो प्लेसमेंट एजेंसी से गबन की गई राशि की भरपाई की जाएगी!..जिले के वाड्रफनगर और कुसमी सरकारी शराब दुकान में गबन का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया है..दरअसल मई और जून महीने के ऑडिट में कुसमी शराब दुकान से 9 लाख 64 हजार,वाड्रफनगर शराब दुकान से 7 लाख 59 हजार के गबन का खुलासा हुआ है..और दोनों ही मामलों में दुकानों के सुपरवाइजरों को दोषी पाया गया है..जिसके बाद आबकारी विभाग ने दोनों ही दुकानों के सुपरवाइजरों के विरुद्ध कुसमी और वाड्रफनगर थाने में एफआईआर दर्ज करा दिया है..वही आबकारी अधिकारी का कहना है की शराब दुकानों में गबन की गई राशि की भरपाई संबंधित प्लेसमेंट एजेंसी से की जाएगी..बता दे की सरकारी शराब दुकानों में प्लेसमेंट एजेंसी के तहत भर्ती किये गये कर्मचारी कार्यरत है..और जिले में मुंबई की टीम एचआर नाम की प्लेसमेंट एजेंसी ने कर्मचारी उपलब्ध कराया है..हालांकि विभाग ने ऐसे मामलों की रोकथाम के लिये स्थानीय स्तर पर शिक्षित बेरोजगार युवाओं को अवसर दिये जाने और पुलिस वेरीफिकेशन के बाद कर्मचारी रखने की रणनीति बनाई है!..आपको बता दे कि शराब दुकाने प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा शाशकीय राशि के गबन का ये कोई पहला मामला नहीं है,,वर्ष 2022 -23 में ईगल हंटर प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों द्वारा वाड्रफनगर सरकारी शराब दुकान से करीब 20 लाख रुपये की हेराफेरी करके फरार हो गए थे जिसे बाद में पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेजा था ,,,इसके बाद भी आबकारी विभाग द्वारा घटना से सबक नही लिया गया और प्लेसमेंट एजेंसी तो बदली लेकिन कर्मचारियों का वेरिफिकेशन नही किया गया और पुराने कर्मचारियों को ही काम पर रख लिया गया नतीजन अब फिर टीम एचआरए प्लेसमेंट एजेंसी के कर्मचारियों ने सरकारी राशि का गबन करके फरार हो गए है जिसकी तलाश पुलिस कर रही है ।0
0
Report
भाजपा नेता का मामन खान पर तीखा हमला: मानसिक संतुलन ठीक नहीं कहा गया
Nuh, Haryana:भाजपा नेता नसीम अहमद का कांग्रेस विधायक मामन खान पर तीखा हमला, बोले— मानसिक संतुलन ठीक नहीं। जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक में भाजपा नेता एवं पूर्व विधायक नसीम अहमद और कांग्रेस विधायक मामन खान इंजीनियर के बीच हुई तीखी नोकझोंक का विवाद अब और गहराता जा रहा है। बैठक के बाद भाजपा नेता नसीम अहमद ने प्रेस वार्ता कर कांग्रेस विधायक मामन खान पर कई गंभीर आरोप लगाए और कहा कि उनका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है। नसीम अहमद ने कहा कि एक जनप्रतिनिधि का दायित्व जनता की समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठाना होता है, क्योंकि जनता उन्हें अपनी आवाज बनने के लिए चुनकर भेजती है। उन्होंने आरोप लगाया कि फिरोजपुर झिरका के विधायक मामन खान जनता के हितों से जुड़े मुद्दों के बजाय व्यक्तिगत हितों के मुद्दे उठाते हैं। उन्होंने कहा कि कष्ट निवारण समिति की बैठक में जिस जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी की शिकायत विधायक मामन खान कर रहे थे, उन्हें यह तक जानकारी नहीं थी कि वह अधिकारी उनकी विधानसभा में कार्यरत है या नहीं। नसीम अहमद ने तंज कसते हुए कहा कि विधायक को या तो होश नहीं रहता या फिर वे नशे की हालत में रहते हैं। पूर्व विधायक ने आरोप लगाया कि जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कथित तौर पर कांग्रेस विधायक को कमीशन नहीं देते, इसलिए वह लगातार विभाग के अधिकारियों को निशाना बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि मामन खान ने अपने सोशल मीडिया पेज पर दावा किया कि उन्होंने 20 जुलाई 2026 को संबंधित एसडीओ के खिलाफ शिकायत दी थी, जबकि उस एसडीओ की पोस्टिंग ही 22 जुलाई 2026 को फिरोजपुर झिरका में हुई थी। ऐसे में उनकी शिकायत तथ्यों से मेल नहीं खाती। नसीम अहमद ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के कार्यकाल में 263 करोड़ रुपये की रेनीवेल परियोजना को मंजूरी मिली थी, जिसका उद्देश्य फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के 80 गांवों तक पेयजल पहुंचाना है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा सरकार ने इस दिशा में गंभीरता से कार्य किया है। पूर्व विधायक ने यह भी आरोप लगाया कि फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में बड़ी संख्या में संचालित मीट फैक्ट्रियों से स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है, लेकिन विधायक इस मुद्दे को कभी नहीं उठाते। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के लोगों की शिकायत है कि विधायक मीट फैक्ट्रियों से पैसे लेते हैं, इसलिए उनके खिलाफ आवाज नहीं उठाते। हालांकि, इन आरोपों के समर्थन में उन्होंने कोई सार्वजनिक साक्ष्य प्रस्तुत नहीं किया। नसीम अहमद ने आगे कहा कि मामन खान अधिकारियों पर दबाव बनाने का काम करते हैं और उनके कथित करीबी ठेकेदार घोटाले कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन मामलों की जांच कराई जाएगी। उल्लेखनीय है कि सोमवार को जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक के दौरान भाजपा नेता नसीम अहमद और कांग्रेस विधायक मामन खान के बीच जन स्वास्थ्य विभाग से जुड़े मुद्दे पर तीखी बहस हुई थी, जिसके बाद दोनों नेताओं के बीच आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार जारी है。0
0
Report
Advertisement
Sajid Rashidi से जुड़ी ताजा खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
राजस्थान आदिवासी कांग्रेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक शुरू, चुनाव रणनीति पर चर्चा
Jaipur, Rajasthan:राजस्थान आदिवासी कांग्रेस एडवाइजरी कमेटी की बैठक शुरू पीसीसी मुख्यालय में हो रही है बैठक。 आदिवासी कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. विक्रांत भूरिया, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष गणेश घोगरा सहित पदाधिकारी मौजूद。 बैठक में संगठन विस्तार और आगामी निकाय व पंचायत चुनावों की रणनीति पर मंथन。0
0
Report
Sajid Rashidi के बारे में आज का अपडेट
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Advertisement
रतलाम की बेकरी: बाहर से सुनहरी पैकेजिंग, अंदर गंदगी का सच उजागर
Ratlam, Madhya Pradesh:रतलाम में जी मीडिया की टीम ने एक स्थानीय बेकरी का रियलिटी चेक किया तो अंदर का नजारा चौंकाने वाला था। बाहर से आकर्षक पैकेजिंग में बिकने वाली ब्रेड, टोस्ट और क्रीम रोल देखकर शायद ही कोई अंदाजा लगा सके कि इन्हें किन परिस्थितियों में तैयार किया जा रहा है। धीरज शाह नगर मे संचालित विनस नाम की यह बेक़री काफ़ी पुरानी थी, फैक्ट्री के अंदर रोशनी बेहद कम थी और वर्षों पुरानी छत काली पड़ चुकी थी। बेकिंग में इस्तेमाल होने वाले कई बर्तन पुराने और गंदे नजर आए, जबकि कई स्थानों पर साफ-सफाई का अभाव दिखाई दिया। कर्मचारियों के पास भी दस्ताने, हेड कैप या अन्य जरूरी सुरक्षा उपकरण नहीं थे, जिससे स्वच्छता और हाइजीन को लेकर सवाल खड़े होते हैं। परिसर में पुरानी भट्टी अब भी मौजूद थी, जिसके आसपास गंदगी और मकड़ी के जाले दिखाई दिए। वहीं, ठीक पास में इलेक्ट्रिक ओवन में बेकिंग का काम जारी था。0
0
Report
जींद क्लॉथ मार्केट में शॉर्ट सर्किट से दो दुकाने आग में जलकर राख
Jhanj Kalan, Haryana:जींद क्लॉथ मार्केट में मंगलवार रात करीब दो बजे बिज़ली शॉर्ट सर्किट से दो दुकानों में भयंकर आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि दुकानों में रखा कपड़ा और अन्य सामान पूरी तरह जलकर राख हो गया। प्रभावित दुकानें सदाबहार क्लॉथ हाउस और विजय बागड़ी टेलर लेस की हैं। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियों मौके पर पहुंचीं और घंटों की मेहनत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। लेकिन तब तक सारा सामान जलकर राख हो चुका था। आग की घटना के बाद बाजार में दुकानदार और व्यापारी बड़ी संख्या में इकट्ठा हो गए। उन्होंने नुकसान का जायजा लिया और जिला प्रशासन तथा जींद के डिप्टी स्पीकर से आर्थिक मदद की मांग की। जींद जिला व्यापार मंडल के प्रधान महावीर कंप्यूटर ने जिला प्रशासन और डिप्टी स्पीकर से अपील की है कि आग से हुए नुकसान का उचित मुआवजा सरकार द्वारा दिलवाया जाए। उन्होंने कहा कि रात के समय अचानक लगी आग से दोनों दुकानदारों को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है। दुकानों में रखा सारा कपड़ा और लेस का सामान पूरी तरह नष्ट हो चुका है। पीड़ित दुकानदार जगदीश और विजय बागड़ी ने बताया कि रात करीब दो बजे अचानक शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी। उन्होंने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग इतनी तेज़ी से फैली कि कुछ ही देर में दुकान का सारा सामान जल गया। दुकानदारों ने कहा कि क्लॉथ मार्केट में सुरक्षा व्यवस्था और बिजली की नियमित जांच की जरूरत है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि प्रभावित दुकानदारों को तुरंत आर्थिक सहायता दी जाए और नुकसान का सही आकलन कर मुआवजा उपलब्ध कराया जाए। घटना की जानकारी मिलते ही बाजार में सन्नाटा छा गया। सुबह दुकानदारों ने नुकसान का जायजा लिया और प्रशासन से मुआवजे की प्रक्रिया जल्द शुरू करने की अपील की। फायर ब्रिगेड की टीम ने आग को पूरी तरह बुझा दिया और आगे किसी दुर्घटना की आशंका नहीं बताई। जींद क्लॉथ मार्केट के व्यापारियों ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए सुरक्षा उपायों को मजबूत करने की बात कही है। प्रभावित दोनों दुकानदारों ने प्रशासन से शीघ्र मदद की उम्मीद जताई है।0
0
Report
दौसा में बीएसएनएल कार्यालय पर मॉक ड्रिल, पूरी सुरक्षा व्यवस्था जाँच गई
Dausa, Rajasthan:जिला दौसा बीएसएनएल ऑफिस को बम से उड़ाने की सूचना पुलिस प्रशासन के अधिकारी पहुंचे मौके पर दमकल ओर एंबुलेंस सहित अन्य विभाग भी पहुंचे एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा, एएसपी शंकर लाल मीणा सहित अन्य अधिकारी भी पहुंचे मौके पर पहुंचने पर मामला निकला मॉक ड्रिल तो सभी सभी ने ली राहत की सांस दौसा जिला मुख्यालय पर कलेक्ट्रेट के समीप स्थित भारत संचार निगम लिमिटेड कार्यालय को बम से उड़ाने की सूचना पुलिस प्रशासन को मिली तो हड़कम्प मच गया तत्काल मौके पर एएसपी शंकर लाल मीणा , एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा सहित पुलिस प्रशासन के अन्य अधिकारी दमकल , एम्बुलेंस सहित अन्य विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर पहुंचे तो पता लगा आंतरिक सुरक्षा जांच के लिए यह एक मmock ड्रिल थी तो सभी ने राहत की सांस ली एडीएम लालसोट मनमोहन मीणा ने कहा समय-समय पर इस तरह की मॉक ड्रिल की जाती है ताकि सिस्टम चुस्त और दुरुस्त रह सके वहीं एएसपी शंकर लाल मीणा ने कहा इसके जरिए सभी विभागों की सतर्कता की जांच होती है ताकि कभी कोई ऐसी स्थिति बने तो तत्काल मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया जा सके ।0
0
Report
Advertisement
इनपुट सिर्फ बुलेटिन के लिए है – कोई खबर नहीं मिली
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
जैसलमेर में ओबीसी सर्वे: 83,460 परिवारों की पहचान, आरक्षण आधार बनेगा
Jaisalmer, Rajasthan:जैसलमेर में अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) परिवारों के सर्वेक्षण का कार्य पूर्ण हो गया है। सर्वे के बाद जिले में कुल 83,460 ओबीसी परिवारों की पहचान की गई है, जो पहले के अनुमान से करीब 16,000 अधिक हैं। यह सर्वे आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों में ओबीसी आरक्षण तय करने का महत्वपूर्ण आधार बनेगा। सर्वे के अनुसार जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में 76,259 तथा शहरी क्षेत्रों में 7,201 ओबीसी परिवार दर्ज किए गए हैं। प्रारम्भिक आंकड़ों के मुताबिक ओबीसी वर्ग में अल्पसंख्यक समुदाय की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत के बीच बताई जा रही है। हालांकि इसकी अंतिम पुष्टि राज्य सरकार की आधिकारिक रिपोर्ट जारी होने के बाद होगी। सर्वे रिपोर्ट के आधार पर ओबीसी के लिए 21 प्रतिशत आरक्षण लागू होने की संभावना जताई जा रही है। इसके बाद जिन वार्डों, ग्राम पंचायतों और निकाय क्षेत्रों में ओबीसी आबादी अधिक होगी, वहां आरक्षित सीटों का निर्धारण किया जाएगा। यही व्यवस्था जिला परिषद, पंचायत समिति और नगर निकायों में जिला प्रमुख, प्रधान और सभापति जैसे पदों पर भी लागू होगी। सर्वे रिपोर्ट का अब एसडीएम स्तर पर सत्यापन और प्रमाणीकरण किया जाएगा। इसके बाद अंतिम रिपोर्ट जयपुर भेजी जाएगी, जहां राज्य सरकार की मंजूरी के बाद पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए आरक्षण की प्रक्रिया तय होगी। ऐसे में जैसलमेर का यह सर्वे स्थानीय चुनावों के राजनीतिक समीकरणों को प्रभावित करने वाला अहम दस्तावेज माना जा रहा है। जैसलमेर सांख्यिकी विभाग के सहायक निदेशक राजेंद्र मेघवल ने बताया कि जिले में सर्वेक्षण का कार्य 10 जुलाई से 23 जुलाई तक निर्धारित था, जिसे राज्य सरकार द्वारा तीन दिन का अतिरिक्त समय दिए जाने के बाद 26 जुलाई तक पूरा कर लिया गया। उन्होंने बताया कि सर्वे की रिपोर्ट जिले के चार उपखंड—जैसलमेर, भणियाना, फतेहगढ़ और पोकरण तथा दो नगरीय निकाय—जैसलमेर नगर परिषद और पोकरण नगरपालिका सहित कुल छह क्षेत्रीय प्रभागों से प्राप्त हुई है। इन रिपोर्टों के अनुसार जिले में कुल 83,460 परिवारों का डेटा संकलित किया गया है, जिसमें 76,259 ग्रामीण और 7,201 शहरी परिवार शामिल हैं।0
0
Report
नागौर JLN अस्पताल में पीएमओ पदभार डॉ रामावतार जाखड़ ने ग्रहण किया
Nagaur, Rajasthan:नागौर ज़िला मुख्यालय के जेएलएन अस्पताल में पिछले लंबे समय से अव्यवस्थाओ का दौर चल रहता था । जिसके चलते ओप्रेशन थिएटर में भी अव्यवस्था होने की वजह से घुटना प्रत्यारोपण सहित अन्य ओप्रेशन नहीं हो रहे थे । वहीं अब राज्य सरकार की और से नागौर जेएलएन अस्पताल में पीएमओ की पोस्ट के लिए डॉ रामावतार जाखड को नियुक्त किया गया । और बड़ी जिम्मेदारी दी गई। वहीं आज डॉ जाखड़ ने नागौर जेएलएन अस्पताल में पीएमओ की पोस्ट पर कार्यभार ग्रहण किया। इस मौके पर नागौर जेएलएन अस्पताल के स्टाफ व चिकित्सा अधिकारियों ने नवनियुक्त पीएमओ डॉ रामावतार जाखड का माला व साफा पहनाकर स्वागत किया गया । कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ रामावतार जाखड ने बताया कि राज्य सरकार ने मुझे नागौर जेएलएन अस्पताल में पीएमओ की पोस्ट देकर एक बड़ी जिम्मेदारी दी है जिस पर मैं खरा उतरूंगा । और राज्य सरकार की और से चलाई जा रही फ्लैगशिप योजनाओं को यहां आने वाले प्रत्येक मरीज़ तक उनका लाभ पहुंचाना ही मेरी प्राथमिकता रहेगी । और नागौर के जेएलएन अस्पताल में जो भी समस्या है उन समस्याओं को जल्द ही दूर किया जायेगा और यहां की व्यवस्थाओ को सुचारू रूप से चलाया जायेगा । साथ ही ओप्रेशन थिएटर सहित अन्य ब्लॉको में भी जो भी कमियां होगी वो भी एक दो सप्ताह में दूर कर दी जायेगी । वहीं नागौर जेएलएन अस्पताल में पहुंचने वाले मरीजों को किसी भी प्रकार को समस्या नहीं आने दी जायेगी ।0
0
Report
Advertisement
