icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

हरदोई में रजनी तिवारी ने अखिलेश-राहुल पर निशाना, सवाल डिग्री पर भी

Hardoi, Uttar Pradesh:‘चुनाव आते ही सक्रिय होता है विपक्ष हरदोई में रजनी तिवारी ने अखिलेश-राहुल पर साधा निशाना हरदोई जिले में गन्ना समिति सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने विपक्ष,खासकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव और कांग्रेस नेता राहुल गांधी, पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार लगातार जनता के हित में काम कर रही है। किसानों को समृद्ध बनाने, युवाओं को आगे बढ़ाने और महिलाओं को सशक्त करने के लिए केंद्र की मोदी और प्रदेश की योगी सरकार लगातार योजनाओं और नीतियों पर काम कर रही है। अखिलेश यादव के बयानों को लेकर रजनी तिवारी ने पलटवार करते हुए कहा कि उनके पास अब धरातल पर कुछ नहीं बचा है। लोगों का ध्यान अपनी ओर खींचने के लिए वह सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (ट्विटर) पर इस तरह की बातें करते रहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के दौरान जनता और पूरे प्रदेश के हित में काम करने के बजाय परिवार और कुछ खास लोगों के हितों को प्राथमिकता दी गई। कांग्रेस के ‘मेरी डिग्री’ अभियान और राहुल गांधी से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि यदि राहुल गांधी को अपनी डिग्री दिखानी है तो वह दिखाएं। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन का उल्लेख करते हुए कहा कि मोदी का 25 वर्षों का सार्वजनिक जीवन जनता और राष्ट्र की सेवा के लिए पूरी तरह समर्पित रहा है। विपक्ष की सक्रियता पर सवाल उठाते हुए रजनी तिवारी ने कहा कि विपक्ष चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय दिखाई देता है। पिछले पांच वर्षों में युवाओं और महिलाओं के मुद्दों पर उन्होंने कोई ठोस आवाज नहीं उठाई, जबकि मोदी सरकार और योगी सरकार युवाओं को मजबूत, सक्षम और आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार काम कर रही हैं। बाइट -- रजनी तिवारी उच्च शिक्षा राज्यमंत्री यूपी सरकार
0
0
Report

तेंदुए के हमले से बहराइच के सुजौली में दहशत, ग्रामीण पिंजरे और गश्ती की मांग

Bahraich, Uttar Pradesh:बहराइच.सुजौली रेंज में तेंदुए का हमला,घनी आबादी में सो रहे 45 वर्षीय बलराम घायल, अस्पताल में चल रहा इलाज, बहराइच। सुजौली रेंज के घनी आबादी वाले इलाके में तेंदुए के हमले से दहशत फैल गई है। यहाँ 45 वर्षीय बलराम अपने घर में मच्छरदानी लगाकर सो रहे थे, तभी तेंदुए ने अचानक हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद परिजनों ने तुरंत बलराम को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सुजौली में भर्ती कराया। जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार बलराम की हालत स्थिर है और खतरे से बाहर हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से इस क्षेत्र में तेंदुए की आवाजाही बढ़ गई है। खेतों के साथ-साथ अब जंगली जानवर रिहायशी इलाकों में भी आने लगे हैं। रात में मच्छरदानी में सो रहे व्यक्ति पर हमले से गांव में डर का माहौल है। घटना की सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों ने वन विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द प्रभावित इलाके में पिंजरा लगाया जाए और गश्त बढ़ाई जाए ताकि दोबारा ऐसी घटना न हो। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि क्षेत्र में निगरानी तेज कर दी गई है और जल्द ही पिंजरा लगाने की कार्रवाई की जाएगी। लोगों से रात में सतर्क रहने और बच्चों का विशेष ध्यान रखने की अपील की गई है
0
0
Report
Advertisement

जुबीन गर्ग की मौत के सालभर: असम में भाईचारे की मिसाल और न्याय की मांग

Guwahati, Assam:असम गौरव तथा हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल जुबीन गर्ग की मौत का आज 1 साल पूरा हो चुका.. कुरान तिलावत तथा दुआ भी मांगी गई.. खास तौर से गुवाहाटी के जुबिन गर्ग के घर के पास के मुस्लिम इलाके दक्षिण गांव में जुबीन गर्ग के मौत के 1 साल होने पर आज कुरान तिलावत और दुआ के साथ-साथ बंटी जलाने का खास प्रोग्राम रखा गया। इस खास प्रोग्राम में स्थानीय मौलाना और स्थानीय लोगों ने एक साथ मिलकर कुरान त Tilावत में शामिल हुआ और खास जुबीन गर्ग के लिए दुआ भी मांगी गई । देखा जाए तो इस प्रोग्राम में SI JONMONI RAVA जिसकी पुलिस ऑन ड्यूटी में हत्या की गई थी उसकी मां भी मौजूद रही। देखा जाए तो आज इस प्रोग्राम के बाद स्थानीय मौलाना ने भी जुबीन गर्ग को लेकर कहा कि जुबीन गर्ग हिंदू मुस्लिम भाईचारे की मिसाल थी सभी गरीबों के दिल की आस्था था जुबीन गर्ग सभी को मदद करता था जुबीन गर्ग इसलिए आज उनके लिए दुआ भी मांगी गई। खासतौर से उसके बाद सब इंस्पेक्टर जूनमनी मां ने भी बातचीत के दौरान कहा कि मेरी बेटी का भी न्याय नहीं मिला और जुबीन गर्ग को भी आज तक न्याय नहीं मिला आज इसी जगह से मैं जुबीन गर्ग की न्याय और मेरी बेटी का न्याय भी मांग कर रहा हूं। इस दौरान देखा गया कि स्थानीय स्कूल से छात्र-छात्राओं कि इस प्रोग्राम में पहुंचे और जुबीन गर्ग के फेमस संगीत भी छात्र-छात्राओं ने गया देखा जाए तो असम में सरकार के तरफ से भी तरह-तरह के प्रोग्राम रखे गए जुबीन गर्ग को लेकर。
0
0
Report

HPPS के तीन अधिकारियों के तबादला-तैनाती में आंशिक संशोधन, स्थिति स्थिर

Shimla, Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश सरकार के गृह विभाग ने तीन HPPS अधिकारियों के तबादला और तैनाती आदेशों में आंशिक संशोधन किया है। ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू होंगे। गौरी दत्त HPPS (2020) का DSP (Chief Security Officer) HPU Shimla से SDPO ठियोग, जिला शिमला के पद पर किया गया तबादला रद्द कर दिया गया है। अब वह एचपीयू शिमला में चीफ सिक्योरिटी ऑफिसर के पद पर ही बने रहेंगे। नितिन चौहान, HPPS (2021), जो वर्तमान में DySP (HQ) हमीरपुर के पद पर तैनात हैं, का SDPO Sundernagar, जिला मंडी के लिए किया गया तबादला संशोधित किया गया है। अब उन्हें Deputy Superintendent of Police (Leave Reserve), हमीरपुर के पद पर तैनात किया गया है। वहीं, भारत भूषण, HPPS (2023) का SDPO सुंदरनगर, जिला मंडी से DySP (Chief Security Officer), HPU Shimla के पद पर किया गया तबादला भी रद्द कर दिया गया है। अब वे सुंदरनगर में SDPO के पद पर ही बने रहेंगे।
0
0
Report

बुंदेलखंड की बांध परियोजनाओं में भ्रष्टाचार, रॉयल्टी चोरी के आरोप—गुणवत्ता पर भी सवाल

Panna, Madhya Pradesh:बुंदेलखंड की बांध परियोजनाओं के निर्माण में जमकर भ्रष्टाचार, खनिज की रॉयल्टी गायब करने का खेल, गुणवत्ता भी खराब खनिज विभाग ने रायल्टी जमा न करने की बात कही, जबकि जलसंसाधन विभाग रॉयल्टी ले रहा है, सरकारि खजाने को पलाक़ी कौन लगा रहा है...??? जलसंसाधन विभाग के निर्माण की गुणवत्ता पर भी सवाल? पन्ना जिले के खनिज अधिकारी रवि पटेल ने बताय कि Majhgaaye बांध परियोजना में बोल्डर पत्थर का व्यापक स्तर पर उपयोग किया गया है, लेकिन खनिज विभाग के लिए इसकी रॉयल्टी राजस्व जमा नहीं किया गया है जो बड़ी खामी है बाइट — रवि पटेल खनिज अधिकारी पन्ना वाइस ओवर — वही जब इस बारे में जल संसाधन विभाग के SD0 से बात की गई तो Hazari Lal Prajapati ने बताया कि जल संसाधन विभाग के द्वारा रॉयल्टी काटी जा रही है, और रॉयल्टी काटकर ही ठेकेदार को भुगतान किया जा रहा है। अब सवाल यह उठता है कि जब ठेकेदार से र Royality काटी जा रही है और खनिज विभाग को यह रॉयल्टी पहुंची नहीं है, तो आखिर करोड़ों रुपए की इस राशि का कौन उपयोग कर रहा है? और इस अमानत में खयानत का कौन दोषी होगा...??? बाइट — Hazari Lal Prajapati SDO Jal Sansadhan Vibhag Panna वाइस ओवर — विस्थापन और पुनर्वास में फंसे सरकारी तंत्र का जल संसाधन विभाग पर्याप्त लाभ उठा रहा है। जहां एक ओर रॉयल्टी की चोरी की बातें सामने आ रही हैं, वहीं बांध निर्माण में पिचन (बांध की भीतरी दीवार में बोल्डर पत्थर सेट करना) का कार्य हुआ है वह गुणवत्तापूर्ण दिखाई नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों نے पिचन में लगे भारी भरकम पत्थरों को उलट पलट कर दिखाया और बताया कि बड़े-बड़े पत्थर लगाए गए हैं; कहीं बहुत छोटे पत्थर लगाए गए हैं। इनमें लगभग एकरूपता से व्यवस्थित रूप से पत्थर जमाये जाने थे। अब देखना होगा कि अरबों रुपए की लागत से निर्मित होने वाले इन बांध परियोजनाओं में फैले भ्रष्टाचार में मध्यप्रदेश सरकार क्या कार्रवाई करती है..?
0
0
Report
Advertisement

बैतूल के आठनेर में चक्रवाती तूफान से मक्का फसल बर्बाद, किसानों ने मुआवजा माँगा

Betul, Madhya Pradesh:बैतूल के आठनेर विकासखंड के ग्राम कावला क्षेत्र में तेज बारिश और चक्रवाती तूफान ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। अचानक आई प्राकृतिक आपदा से खेतों में खड़ी मक्का की फसल देखते ही देखते आड़ी हो गई और कई खेतों में फसल बिछी नजर आई। किसानों को बुवाई के बाद से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण पहले ही उत्पादन प्रभावित होने की आशंका थी। जैसे-तैसे लागत लगाकर फसल तैयार की, लेकिन चक्रवाती बारिश ने किसानों की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। फसल खराब होने से किसानों के सामने बैंक और कृषि दुकानों से लिए कर्ज की चिंता भी बढ़ गई है। किसानों ने प्रशासन से फसल का तत्काल सर्वे कराने और पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा एवं फसल बीमा राशि दिलाने की मांग की है।
0
0
Report

ग्रामीणों ने खाट से गर्भवती महिला को नदी पार कर अस्पताल पहुंचाया; सवाल सेवाओं पर

Darogapara, Chhattisgarh:रायगढ़ जिले में सरकारी योजनाओं और ग्रामीण स्वास्थ्य सुविधाओं के दावों के बीच धरमजयगढ़ क्षेत्र से सामने आई तस्वीर व्यवस्था की जमीनी हकीकत बयां कर रही है। ग्राम पंचायत पेलमा के आश्रित मोहल्ला दर्रापारा में देर रात एक गर्भवती महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई। अस्पताल पहुंचाने के लिए न सड़क पर वाहन मिल सका और न ही नदी पार करने के लिए कोई सुरक्षित पुल था। ऐसे में ग्रामीणों ने खाट को ही एंबुलेंस बनाया और महिला को कंधों पर उठाकर नदी पार कराई। मिली जानकारी के मुताबिक दर्रापारा में महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों और ग्रामीणों ने उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की, लेकिन बस्ती तक पक्की सड़क नहीं होने के कारण वाहन पहुंचना मुश्किल था। इसके बाद अस्पताल जाने के रास्ते में नदी भी बड़ी बाधा बन गई। समय की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने खाट की व्यवस्था की। महिला को खाट पर लिटाकर कई ग्रामीणों ने उसे कंधों पर उठाया और रात के अंधेरे में नदी पार कराई। पानी के बीच बेहद सावधानी से ग्रामीण महिला को दूसरी ओर लेकर पहुंचे। इसके बाद उसे पेलमा की मुख्य बस्ती स्थित स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। राहत की बात यह रही कि महिला का सुरक्षित प्रसव हुआ और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं। संकट की घड़ी में ग्रामीणों की तत्परता और सामूहिक प्रयास से मां और नवजात को सुरक्षित अस्पताल तक पहुंचाया जा सका। लेकिन तस्वीर व्यवस्था पर बड़ा सवाल छोड़ गई है। जब किसी दुर्गम बस्ती में आधी रात गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा शुरू हो जाए और वहां एंबुलेंस या अन्य वाहन पहुंचने की व्यवस्था न हो, तो ऐसे हालात में स्वास्थ्य सुविधाओं तक पहुंच आखिर कैसे सुनिश्चित होगी? दर्रापारा की यह घटना सिर्फ ग्रामीणों के साहस की कहानी नहीं, बल्कि सड़क, पुल और आपातकालीन स्वास्थ्य सुविधा की जरूरत को भी सामने लाती है। सवाल यही है कि क्या किसी गर्भवती महिला को अस्पताल पहुंचाने के लिए हर बार ग्रामीणों को खाट को ही एंबुलेंस बनाना पड़ेगा?
0
0
Report
Advertisement

चंदौली में CRPF गेट के पास पेड़ पर 10 फीट अजगर का रेस्क्यू, जंगल में छोड़ा गया

Chandauli, Uttar Pradesh:ब्रेकिंग: चंदौली.... - सीआरपीएफ ग्रुप सेंटर के गेट पर आम के पेड़ पर करीब 10 फीट लंबा अजगर दिखने से मचा हड़कंप - चिड़ियों की चहचहाहट के बीच स्थानीय लोगों की नजर पेड़ की डाल पर पड़ी, जहां अजगर को देखकर लोगों में अफरा-तफरी मच गई। - अजगर दिखाई देने पर लोगों ने सीआरपीएफ और वन विभाग को दी सूचना - सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचे और अजगर के रेस्क्यू का अभियान शुरू किया। - कड़ी मशक्कت के बाद वनकर्मियों ने अजगर को सुरक्षित तरीके से पेड़ से नीचे उतारा और बोरे में सुरक्षित रखा। - रेस्क्यू के बाद अजगर को वन्यजीव सेंचुरी के जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। - चकिया कोतवाली क्षेत्र के सोनहुल पहाड़ी के समीप स्थित सीआरपीएफ गेट नंबर-3 के पास की घटना: बाइट: अश्विनी चौबे, क्षेत्रीय वन अधिकारी, चकिया, चंदौली.
0
0
Report
Advertisement

कमिश्नर संगीता सिंह ने तिगरी गंगा धाम में गंगा मेले की तैयारी का निरीक्षण किया

Amroha, Uttar Pradesh:एंकर अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम पहुंचीं मुरादाबाद मंडल की कमिश्नर संगीता सिंह, गंगा मेले की तैयारियों का लिया जायजा मुरादाबाद मंडल की मंडलायुक्त संगीता सिंह ने शनिवार को अमरोहा जनपद के तिगरी गंगा धाम पहुंचकर आगामी गंगा मेले की तैयारियों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मेले क्षेत्र में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों और श्रद्धालुओं के लिए की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कमिश्नर ने तिगरी गंगा मेला क्षेत्र में पांटून पुल के निर्माण कार्य की प्रगति को देखा और संबंधित अधिकारियों से कार्य की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने अधिकारियों को मेले के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने कहा कि मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने को देखते हुए व्यवस्थाओं को समय से पूरा किया जाए। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे。
0
0
Report

पति की मौत के बाद बहू और बेटी को ससुराल ने घर से निकाला

Jhansi, Uttar Pradesh:एंकर- झांसी में मऊरानीपुर थाना क्षेत्र के मोहल्ला परवारीपुरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पति की मौत के बाद बहू और उसकी 5 साल की मासूम बेटी को ससुराल वालों ने घर से निकाल दिया है। पीड़िता ने न्याय के लिए कई बार अधिकारियों से गुहार लगाई, लेकिन जब कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र दिया, सीएम के आदेश के बाद पुलिस के साथ महिला ससुराल पहुंची। लेकिन पुलिस की मौजूदगी में भी सास ने उसे घर में रखने और उसका हक देने से इनकार कर दिया और कमरों के ताले तक नहीं खोले। वहीं पीड़िता ने पति के नाम के बीमा राशि को कूतरचित दस्तावेजों के जरिए रकम निकालने का भी आरोप लगाया है। बहू न्याय की मांग को लेकर ससुराल के दरवाजे पर बैठ गई। दरअसल ग्राम ग्राम भंडरा निवासी नेहा की शादी करीब 7 साल पहले परवारीपुरा निवासी बासुदेव के साथ हुई थी। शादी के बाद वह गर्भवती हो गई, लेकिन बच्ची के जन्म से पहले ही उसके पति की मौत हो गई। उसका आरोप है कि पति की मौत के कुछ समय बाद ही ससुरालियों ने उसे घर से निकाल दिया। इसके बाद वह करीब पांच-छह वर्षों से अपने मायके में रहकर मेहनत-मजदूरी कर अपनी और अपनी बेटी की परवरिश कर रही है। पीड़िता ने न्याय के लिए कई बार अधिकारियों से मदद की गुहार लगाई, लेकिन जब उसकी कोई सुनवाई नहीं हुई तो उसने मुख्यमंत्री से मदद मांगी, इसके बाद पुलिस महिला को लेकर ससुराल पहुंची। तो सास ने उसे घर में रखने और उसका हक देने से मना कर दिया। सास अंगूरी देवी ने साफ शब्दों ने कहा नेहा हमारी बहू जब लगती थी अब वह कोई नहीं लगती है, अब बहू को नहीं रखना चाहते हैं, हमें केवल 5 साल की नातिन को दे दो तो उसे हम रख लेंगे। बाइट- नेहा...... पीड़ित बहू बाइट- अंगूरी देवी..... सास
0
0
Report

बलरामपुर गैसड़,ी भियूरा बाबा पीठ के जीर्णोद्धार का शिलान्यास, 1.40 करोड़ से होगा विकास

MADAN LAL JAISWALMADAN LAL JAISWALFollow11m ago
Newal Garh, Uttar Pradesh:विकास खण्ड गैसड़ी के ग्राम पंचायत चरनगहिया में स्थित श्री श्री भियूरा बाबा पीठ के जीर्णोद्धार कार्य का शिलान्यास एवं भूमि पूजन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीपाटन पीठ के महंत मिथलेश नाथ योगी जी महाराज ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिलान्यास किया। पर्यटन विभाग द्वारा 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से इस पीठ का जीर्णोद्धार एवं सौंदर्यीकरण कराया जाएगा। यह कार्य पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' के प्रस्ताव पर स्वीकृत हुआ है। प्रोजेक्ट मैनेजर सुनील श्रीवास्तव ने बताया कि 1 करोड़ 40 लाख की लागत से मंदिर परिसर का विकास, पर्यटक सुविधाओं का विस्तार और सौंदर्यीकरण का कार्य कराया जाएगा। मुख्य अतिथि महंत मिथलेश नाथ योगी जी महाराज ने कहा कि भियूरा बाबा पीठ इस क्षेत्र की आस्था का प्रमुख केंद्र है। इसके जीर्णोद्धार से न केवल धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि क्षेत्र का समग्र विकास भी होगा। यह स्थान आने वाले समय में देवीपाटन मंडल के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होगा। पूर्व विधायक शैलेश कुमार सिंह 'शैलू' ने कहा कि भियूरा बाबा पीठ मेरे क्षेत्र के लोगों की आस्था और विश्वास का प्रतीक है। लंबे समय से यहां के जीर्णोद्धार की मांग चल रही थी। मेरे प्रस्ताव पर पर्यटन विभाग ने 1 करोड़ 40 लाख की योजना स्वीकृत की है। इससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सुविधा मिलेगी और चरनगहिया का नाम पर्यटन मानचित्र पर आएगा। क्षेत्र के विकास के लिए मैं सदैव प्रयासरत रहूंगा। इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख तुलसीपुर जगदंबा सिंह 'शक्ति', ग्राम प्रधान श्रेया सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख भोला जायसवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष रवि वर्मा, हरीश मिश्रा, विनय सिंह, इंद्रजीत साहू, रामजी मिश्रा, श्यामू चौधरी सहित सैकड़ों ग्रामीण व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top