बिहार के मनरेगा में पोखर खुदाई में हो रहे घोटाले का मामला आया सामने
Bhabua, Bihar:कैमूर जिले के मनरेगा कार्यालय भभुआ द्वारा संचालित पोखर खुदाई योजना में बड़े पैमाने पर अनियमितता का मामला सामने आया है। भभुआ प्रखंड के मरीचा गांव में 10 लाख रुपये की लागत वाली योजना में बिना काम के ढाई लाख रुपये का भुगतान किया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि मात्र 6 इंच मिट्टी की खुदाई हुई है। इससे पहले डीहरमा गांव में भी बिना काम के 1.45 लाख रुपये निकाले गए थे। ग्रामीणों ने डीडीसी को आवेदन देकर जांच की मांग की है। मनरेगा के अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
कन्नौज: अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
Kannauj, Uttar Pradesh:कन्नौज मे देखने को मिला एक अनोखा पंछी प्रेम, तोता हुआ लापता, तलाश के लिए 50 हजार रुपये का इनाम घोषित
कन्नौज जिले के छिबरामऊ में एक पालतू तोता लापता होने का मामला सामने आया है। तोते की तलाश के लिए उसके मालिक ने 50,000 रुपये नकद इनाम देने की घोषणा की है। जानकारी के मुताबिक, तोता 14 सितंबर 2026 को लापता हुआ था। तोते के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी मिलने पर संबंधित व्यक्ति से दिए गए मोबाइल नंबर 9555128672 पर संपर्क करने की अपील की गई है। पोस्टर के जरिए लोगों से अपील की गई है कि यदि किसी को यह तोता दिखाई दे या उसके संबंध में कोई जानकारी मिले तो तत्काल दिए गए नंबर पर सूचना दें। जानकारी देने वाले को 50 हजार रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।
बाइट:- अर्जुन जोशी
