821109
मोहानिया में 13 ग्राम हेरोइन के साथ एक करोबारी गिरफ्तार
Mohania, Bihar:मोहानिया में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है जिसके पास 13 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
बोकारो सेक्टर-3 मोड़ पर कार भिड़ंत, छह घायल अस्पताल में भर्ती
Bokaro Steel City, Jharkhand:बोकारो के सेक्टर-3 मोड़ के समीप देर रात दो कारों के बीच जोरदार टक्कर हुई, जिसमें करीब छह लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि दोनों वाहनों के आगे हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं, जबकि पांच लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार राजेंद्र चौक की ओर से लेक रोड होते हुए सेक्टर-3 की तरफ जा रही थी, तभी राम मंदिर मार्ग से आ रही अर्टिगा कार भी उसी दिशा में मुड़ी, जिससे आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को बोकारो जनरल अस्पताल (बीजीएच) भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है। दुर्घटना के कारण क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। थाना प्रभारी ने कहा कि सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।0
0
Report
लालू यादव के जन्मदिन पर परिवार ने केक काटा; तेजस्वी-रोहिणी ने शेयर किया इमोशनल पोस्ट
Patna, Bihar:RJD के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव का आज 79वां जन्मदिन है। देर रात राबड़ी देवी के आवास 10 सर्कुलर रोड में लालू यादव ने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया। राबड़ी देवी ने अपने हाथों से उन्हें केक खिलाया। बेटी रोहिणी और बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने भी पिता लालू के साथ तस्वीर शेयर करते हुए इमोशनल पोस्ट किया है। वही राबड़ी देवी के आवास में लालू यादव ने अपने जन्मदिन पर केक काटा, पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री और लालू यादव की बेटियाँ भी वहाँ मौजूद रहीं। तेजस्वी ने जन्मदिन की तस्वीरें अपने X पर शेयर करते हुए लालू यादव को बधाई दिया। लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने X पर लिखा कि आज आपके जन्मदिन के विशेष अवसर पर मैं दिल से कहना चाहता हूँ कि मैं स्वयं को बेहद सौभाग्यशाली मानता हूँ कि मुझे आपका पुत्र होने का अवसर मिला। आपने मुझे सिर्फ जन्म ही नहीं दिया, बल्कि जीवन जीने का सही तरीका भी सिखाया। आपने मुझे संघर्ष करना, लोगों का सम्मान करना, कठिन परिस्थितियों में मजबूत बने रहना और आगे बढ़ते रहना सिखाया। आज मैं जो कुछ भी हूं, मेरी हर सफलता, मेरी हर पहचान और मेरे जीवन की हर उपलब्धि आपके आशीर्वाद, मार्गदर्शन और संस्कारों का परिणाम है। मैं अपनी हर उपलब्धि आपको समर्पित करता हूँ। पापा, आप सिर्फ हमारे पिता नहीं हैं, बल्कि एक महान नेता, एक महान इंसान और एक प्रेरणा हैं। आपके जैसा व्यक्तित्व, आपकी जैसी दूरदृष्टि, आपकी जैसी निस्वार्थ भावना और आपकी जैसी दृढ़ता शायद ही किसी में देखने को मिले। आपने पूरे परिवार को हमेशा एकजुट रखा, हमें हर सुख-दुख में संभाला और बिना किसी स्वार्थ के अपना सब कुछ हमारे लिए समर्पित कर दिया। सिर्फ अपने परिवार के लिए ही नहीं, बल्कि समाज, राज्य और देश के लोगों के लिए भी आपने अपना पूरा जीवन सेवा में लगा दिया। आपकी समाज सेवा, आपका त्याग और लोगों प्रति आपका समर्पण हम सभी के लिए प्रेरणा है। मैं हर दिन भगवान का धन्यवाद करता हूँ कि उन्होंने मुझे आपका बेटा बनाया। मेरी यही प्रार्थना है कि आप हमेशा स्वस्थ, खुश और दीर्घायु रहें। भगवान आपको हर खुशी दें, उत्तम स्वास्थ्य दें और लंबी उम्र प्रदान करें। अगर मेरी उम्र भी आपको लग जाए तो उससे बड़ी खुशी मेरे लिए कोई नहीं होगी, क्योंकि आपका स्वस्थ और मुस्कुराता हुआ चेहरा ही हमारी सबसे बड़ी ताकत और खुशी है। आप पर हमें हमेशा गर्व रहेगा, पापा। जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। हम आपसे बहुत प्यार करते हैं और हमेशा करते रहेंगे। लालू के जन्मदिन पर बेटी रोहिणी ने पिता के साथ तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- आज आपके जन्मदिन पर मैं बस इतना कहना चाहती हूं कि मेरी जिंदगी में आपका स्थान कोई और नहीं ले सकता। आपने हर कदम पर मेरा हाथ थामा, मुझे गिरकर संभलना और चलना सिखाया और हर मुश्किल में मेरी ढाल बनकर खड़े रहे। आपका प्यार, त्याग और आशीर्वाद ही मेरी सबसे बेशकीमती धरोहर है। ईश्वर से मेरी यही प्रार्थना है कि आपको लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य, हर पल सिर्फ और सिर्फ खुशी मिले और आपके आशीर्वाद का हाथ सदैव मेरे सिर पर रहे।0
0
Report
हरिद्वार में इमरान हाशमी के शूटिंग बोर्ड पर विरोध, बहस और धक्का-मुक्की
Haridwar, Uttarakhand:हरिद्वार के हरकी पैड़ी क्षेत्र में इमरान हाशमी की फिल्म की शूटिंग को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शूटिंग सेट के लिए एक होटल के बाहर लगाए गए बार के बोर्ड पर स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई। धार्मिक नगरी में इस तरह के बोर्ड लगाए जाने पर लोगों ने विरोध दर्ज कराया। विरोध के दौरान मौके पर माहौल गर्म हो गया और बहसबाजी की स्थिति बन गई। फिल्म अभिनेता के बाउंसरों और कुछ स्थानीय लोगों के बीच धक्का-मुक्की की घटना भी देखने को मिली।0
0
Report
Advertisement
प्री मॉनसून तेज, छत्तीसगढ़ में बारिश से तापमान गिरने की संभावना
Begun, Rajasthan:रायपुर\n\nछत्तीसगढ़ में प्री मॉनसून की गतिविधि तेज\n\nकई जिलों में दर्ज की गई हल्की से माध्यम बारिश \n\nआज से प्रदेशभर में बारिश की गतिविधि होगी तेज \n\nबीते 24 घंटे में प्रदेश के तापमान में 1-2 डिग्री की हुई बढ़ोतरी \n\nअगले दो दिनों के बाद प्रदेश के तापमान में 2 से 3 डिग्री गिरावट की संभावना \n\nराजनांदगांव में सबसे ज़्यादा 44 डिग्री दर्ज किया गया तापमान \n\nबिलासपुर में 40.4, रायपुर में 42.2 डिग्री पहुंचा पारा \n\nदुर्ग में 41.4, पेंड्रा में 37. 8 डिग्री तापमान दर्ज \n\nअंबिकापुर में 36.5, जगदलपुर में 38.9 डिग्री तापमान दर्ज0
0
Report
अंबाला में तूफान ने हाईवे 152-D पर तीन कैंटर पलटे, ट्रैफिक बाधित
Ambala, Haryana:अंबाला में आज सुबह-suhurb अचानक मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया। देखते ही देखते आसमान में काले घने बादल छा गए और धूल भरी तेज आंधी के साथ मूसलाधार बारिश शुरू हो गई। तूफान इतना भयानक था कि इसका सीधा असर नेशनल हाईवे पर देखने को मिला है। हाईवे 152-D पर तेज हवाओं के थपेड़ों के कारण 3 बड़े कैंटर सड़क पर ही पलट गए। इसके अलावा अंबाला में कई जगहों पर भारी भरकम पेड़ उखड़ने की भी खबर है।0
0
Report
मुज़फ्फरनगर में तेल चोरों के साथ पुलिस की मुठभेड़, एक गिरफ्तार
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुज़फ्फरनगर ब्रेकिंग दिन निकलते ही पुलिस व तेल चोरो के बीच मुठभेड़ मुठभेड़ मे तेल चोर आसिफ गोली लगने से घायल सड़क किनारे खडे ट्रको से डीजल करते थे चोरी घायल आसिफ ने आज भी तेल चोरी की घटना क़ो दिया था अंजाम तेल चोरी कर कार मे सवार होकर हो रहा था फरार आसिफ क़ो किया गिरफ्तार जबकि उसका साथी सहजाद फरार गिरफ्तार बदमाश से तमँचा कारतूस कार 6 कैन 120 L डीजल बरामद थाना खालापार पुलिस व बदमाशो के बीच हुई मुठभेड़0
0
Report
Advertisement
सराय रोहिल्ला में दिनदहाड़े गन प्वाइंट लूट, डेढ़ करोड़ रुपये नकदी लूटी गई
Delhi, Delhi:नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट के सराय रोहिल्ला इलाके में दिनदहाड़े गन प्वाइंट पर डेढ़ करोड़ रुपये की लूट। लाल रंग की बाइक पर सवार दो बदमाशों ने स्कूटी सवार कर्मचारियों को ओवरटेक कर रोका। बिल्डिंग मैटेरियल कारोबारी के कर्मचारियों से गन प्वाइंट पर नकदी लूटकर फरार हुए बदमाश। दोनों कर्मचारी पश्चिम विहार से पेमेंट लेकर चांदनी चौक जा रहे थे। जखीरा पुल के पास हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया। पूरी घटना पास लगे CCTV कैमरे में कैद हुई। CCTV फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान में जुटी। मौके पर क्राइम टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। जिले के डीसीपी समेत पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। सराय रोहिल्ला थाना पुलिस मामला दर्ज कर जांच में जुटी।0
0
Report
मीरजापुर के गर्भगृह-2 वीडियो पर विवाद: श्रद्धालु और पुलिसकर्मी में झड़प
Ukhdand, Uttar Pradesh:राजेश मिश्र मीरजापुर मां विंध्यवासिनी धाम के गर्भगृह-2 का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, वायरल वीडियो में दर्शन करने आए एक श्रद्धालु और ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होता दिखाई दे रहा है, पुलिस द्वारा कुछ लोगों को vip दर्शन सुविधा देने को लेकर साधारण यात्रियों ने किया विवाद। प्रशासन की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है।0
0
Report
हल्द्वानी में अमेजन स्टोर आग: मजिस्ट्रियल जांच शुरू
Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी: अमेजन स्टोर अग्निकांड की मजिस्ट्रियल जांच शुरू 5 जून को राजपुर रोड स्थित अमेजन स्टोर में लगी आग में 2 लोगों की हुई थी मौत सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेयी को बनाया गया जांच अधिकारी घटना के कारणों की होगी निष्पक्ष और विस्तृत जांच प्रत्यक्षदर्शियों, प्रभावितों और आम नागरिकों से मांगे गए साक्ष्य व जानकारी 10 दिनों के भीतर नगर मजिस्ट्रेट कार्यालय में दर्ज करा सकते हैं बयान डाक के माध्यम से भी भेजे जा सकते हैं साक्ष्य और अभिलेख0
0
Report
Advertisement
नवादा के जहलडीह में संपत्ति विवाद से युवक ने जहर खाकर मौत पाई
Nawada, Bihar:नवादा के सिरदला थाना क्षेत्र के जहलडीह गांव में 25 वर्षीय युवक की जहर खाने से मौत. परिजनों का आरोप, ससुराल में संपत्ति विवाद के चलते हुआ था झगड़ा. पुलिस जांच में जुटी, शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा. नवादा जिले के सिरदला थाना क्षेत्र के जहलडीह गांव में 25 वर्षीय युवक ने जहर खा कर अपनी जान दे दी, मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया. मृतक शंभू प्रसाद, पिता देवनन्दन प्रसाद यादव रजौली के छतनी ढाब गांव का रहने वाला था. परिजनों के मुताबिक वो करीब 10 साल से ससुराल में ही रह रहा था. आरोप है कि ससुराल की संपत्ति को लेकर सास-ससुर से उसका आए दिन विवाद होता था. आज सास-ससुर से कहासुनी के बाद शंभू ने जहर खा लिया तबीयत अचानक बिगड़ गई. परिजन आनन-फानन में उसे सिरदला सरकारी अस्पताल ले गए. हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने उसे नवादा सदर अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उसकी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और परिजनों को सौंप दिया. मृतक के परिजनों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाते हुए थाने में शिकायत दी है.0
0
Report
तूफान ने सैकड़ों पेड़ गिराकर दमोह के जंगलों में बड़ा नुकसान किया
Damoh, Madhya Pradesh:तूफान ने किए सैकड़ों पेड़ धराशाई.. एंकर/ खबर दमोह से है यहां के तेंदूखेड़ा क्षेत्र में बीती रात आए तेज आंधी तूफान में कई पेड़ धराशाई हुए है। तेज आंधी ने सर्रा और उसके आसपास के क्षेत्रों के जंगली इलाकों में लगे पेड़ गिर गए और ये बड़ा नुकसान हुआ है। इसके साथ मुख्य मार्गों पर भी पेड़ गिरे जिस वजह से आवागमन प्रभावित हुआ है, और कई जगहों पर जाम के हालात भी दिखाई दिए है। देर रात ही पुलिस को सड़क पर गिरे पेड़ों की सूचना दी गई और पुलिस ने सुबह होते होते इन सड़को से पेड़ अलग करने में सफलता प्राप्त कर ली। दूसरी तरफ वन विभाग की टीम भी जंगली इलाकों में गिरे वृक्षों की गिनती के साथ इन गिरे पेड़ों को सुरक्षित जगह भेजने में जुट गई है।0
0
Report
कैथल में नकाबपोश हमलावर: CCTV फुटेज से पुलिस ने चार आरोपियों को पकड़ा
Kaithal, Haryana:स्क्रिप्ट: कैथल में थार सवार नकाबपोशों का आतंक , सुबह CCTV में दिखी गुंडागर्दी, शाम तक सलाखों के पीछे पहुंचे थार सवार हमलावर! सेन रीक्रिएट करने के लिए,सड़क पर हुई परेड वी.ओ. कैथल में सुबह-सुबह वायरल हुए एक CCTV वीडियो ने पूरे शहर को हिला कर रख दिया। जनकपुरी कॉलोनी की गली नंबर 2 में ताश खेल रहे लोगों के बीच अचानक थार और स्विफ्ट गाड़ी आकर रुकती हैं। गाड़ियों से निकलते हैं कुछ नकाबपोश युवक, जिनके हाथों में लाठी-डंडे हैं। कुछ ही सेकंड में एक व्यक्ति पर ताबड़तोड़ हमला शुरू हो जाता है। बीच-बचाव करने पहुंचे अन्य लोगों को भी चोटें लगती हैं। जैसे ही आसपास के लोग इकट्ठा होने लगते हैं, हमलावर वारदात को अंजाम देकर अपनी गाड़ियों में फरार हो जाते हैं। लेकिन उनकी पूरी करतूत CCTV कैमरों में कैद हो चुकी थी। वीडियो सामने आते ही कैथल के एसपी मनप्रीत सिंह सूदन ने मामले का संज्ञान लिया। पुलिस की विशेष टीमें गठित की गईं, CCTV फुटेज खंगाली गई और ताबड़तोड़ छापेमारी शुरू हुई। नतीजा—देर शाम तक चार आरोपी पुलिस की गिरफ्त में थे। आरोपियों को सीन रीक्रिएट के लिए घटनास्थल पर भी लाया गया, ताकि जांच को और मजबूत किया जा सके। यह सिर्फ जांच का हिस्सा नहीं, बल्कि अपराधियों को यह संदेश भी है कि कानून के हाथ लंबे हैं। एंकर: थाना सिविल लाइन क्षेत्र में करनाल रोड स्थित जनकपूरी कॉलोनी में युवक पर हमला करके चोटे मारने के मामले सीआईए-1 प्रभारी एसआई जसवंत सिंह तथा थाना सिविल लाइन एसएचओ इंस्पेक्टर रमेश चंद्र की सयुंक्त टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को काबू कर लिया है। आरोपियों में गांव धुंधरेहड़ी निवासी पवन, हरदीप उर्फ पप्पल, संजय, सौरभ तथा मंदीप गोयत व पांच अन्य युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर आए। आरोपियों ने आते ही उन पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया, उसे व उसके साथियों को लाठियां मारी। जब आसपास के लोग इकट्ठे हुए तो आरोपी मौके से भाग गए। जिस बारे थाना सिविल लाइन में मामला दर्ज किया गया। सभी आरोपियों को निशानदेही के लिए घटनास्थल पर ले जाया गया। एसएचओ ने कहा की कानून व्यवस्था भंग करने वाले एवं हिंसक घटनाओं में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।0
0
Report
Advertisement
समस्तीपुर के हसनपुर बाजार में छह हथियारबंद अपराधियों ने ज्वेलरी दुकानदार से लूट
Samastipur, Bihar:समस्तीपुर जिले के हसनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हसनपुर बाजार में बुधवार रात हथियारबंद अपराधियों ने एक ज्वेलरी दुकानदार से लूट की घटना को अंजाम दिया। घटना के दौरान बदमाशों ने दहशत फैलाने के लिए हवाई फायरिंग भी की। जहां मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का मच गया। सूचना मिलने पर हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। पीड़ित दुकानदार रविन्द्र दास ने बताया कि उनकी हसनपुर बाजार में रविन्द्र ज्वेलर्स एवं बर्तन दुकान नाम से दुकान है। प्रतिदिन की तरह वो बुधवार को भी वह दुकान बंद कर घर लौट रहा था। इसी दौरान शनि मंदिर के सामने वाली गली में पहले से घात लगाए छह की संख्या में हथियारबंद अज्ञात अपराधियों ने उन्हें रोक लिया। बदमाशों ने हवाई फायरिंग करते हुए उनके हाथ से थैला छीन लिया। दुकानदार के अनुसार थैले में दुकान की चाभी, मोबाइल फोन और कुछ नकदी रखी हुई थी। घटना को अंजाम देने के बाद सभी अपराधी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही हसनपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से एक खोखा भी बरामद किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच के साथ अपराधियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।0
0
Report
नेचुरल रबर: दबाने पर बेहद आरामदायक अनुभूति
Noida, Uttar Pradesh:natural rubber is so pleasing to squeeze0
0
Report
सीसीटीवी में कैद शातिर बाइक चोर पकड़ाया, मोतीनगर पुलिस ने धर दबोचा
Sagar, Madhya Pradesh:सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर बाइक चोर, पुलिस ने धर दबोचा.... मोतीनगर थाना क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता से एक शातिर बाइक चोर पुलिस गिरफ्त में आया है। पुलिस ने इस चोर को सीसीटीवी फुटेज के आधार कर पकड़ा और उसने अपना जुर्म कबूल किया है। दरअसल मोतीनगर थाना क्षेत्र के बाजार के एक व्यक्ति दुकान से सामान लेने आया था और दुकान के अन्दर था लेकिन जब बाहर आया तो उसकी बाइक गायब था। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने तत्परता दिखाई और इस इलाके में लगे तमाम दुकानों के सीसीटीवी कैमरों को खंगाला गया है; एक शातिर चोर कई कैमरों में रिकॉर्ड हो गया। इन फुटेज में साफ दिख रहा है कि चोर ने पहले बाइक को बड़ी आसानी से उठाया और उसे चालू करने की बजाए उसे आराम से पैदल पैदल ले जाने लगा ताकि लोग समझे कि बाइक में कोई खराबी आ गई जिस वजह से वो ऐसे ले जा रहा है। कई कैमरों में कैद इस चोर की शक्ल भी साफ समझ में आई और पुलिस ने मुखबिरों की मदद से उसकी पहचान की तो चोर तक पुलिस पहुंची और उसे हिरासत में लिया जिसने बाइक चोरी करना स्वीकार किया और पुलिस ने उसके पास से बाइक भी जब्त की है。0
0
Report
Advertisement
