821101
कुढ़नी में छत पर आसमान से बिजली गिरने से 16 वर्षीय छात्र की गई जान
Bhabua, Bihar:कुढ़नी थाना क्षेत्र के बन के बहुआरा गांव में एक 16 वर्षीय छात्र अपनी छत पर पानी वाली पाइप की सफाई कर रहा था, जब अचानक आसमान से गिरने वाली बिजली से उसकी जान चली गई। जिसके चलते परिजनों द्वारा उसे तुरंत गर्रा सरकारी अस्पताल लेजाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। साथ ही कुढ़नी पुलिस ने शव का पंचनामा करके सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। आपको बता दें कि मृतक के पिता की यह दूसरी संतान थी।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
Kallima inachus की dead-leaf camouflage: भारतीय oakleaf तितली का अद्भुत कवच
Noida, Uttar Pradesh:The incredible dead-leaf camouflage of Kallima inachus, the Indian oakleaf butterfly.0
0
Report
Advertisement
भागलपुर में गंगा में नाव फंसते-फंसते टला हादसा; SDRF ने सभी को सुरक्षित निकाला
Naya Chak, Bihar:एंकर- भागलपुर में आज गंगा नदी में बड़ा नाव हादसा होते-होते टल गया। बियाड़ा गंगा घाट के पास बीच गंगा में एक नाव अचानक फंस गई। नाव पर कई केला किसान और मोटरसाइकिलें सवार थीं। नाव फंसने की सूचना मिलते ही SDRF की टीम इंस्पेक्टर कुमार नीलू के नेतृत्व में मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर नाव पर सवार सभी लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। दरअसल, कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि महादेवपुर की तरफ से आ रही एक नाव गंगा के बीच में फंस गई है। सूचना मिलते ही SDRF की टीम तत्काल मौके के लिए रवाना हुई। टीम ने काफी मशक्कत के बाद नाव को सुरक्षित बाहर निकाला और उसमें सवार लोगों को गंतव्य की ओर रवाना किया। बताया जा रहा है कि नाव पर नवगछिया इलाके के कई केला किसान सवार थे, जो केला बेचने के लिए भागलपुर की ओर जा रहे थे। किसानों का कहना है कि केला खराब होने और आर्थिक नुकसान के डर से वे लोग नाव के जरिए भागलपुर पहुंचने की कोशिश कर रहे थे। वहीं, जिला प्रशासन की ओर से 3 और 4 अक्टूबर को गंगा में चलने वाले जहाजों पर बाइक के आवागमन पर रोक लगाई गई है। ऐसे में केला किसान वैकल्पिक रास्ते के तौर पर नाव से सफर कर रहे थे। इसी दौरान नाव बीच गंगा में काफी देर तक फंसी रही। नाव के बीच गंगा में फंसने की सूचना के बाद SDRF की टीम ने तत्काल मोर्चा संभाला। टीम ने सभी यात्रियों को सुरक्षित निकाला और किसानों को समझा-बुझाकर सुरक्षित तरीके से वापस भेज दिया। समय रहते रेस्क्यू होने से गंगा में एक बड़ा हादसा टल गया.0
0
Report
बीकानेर के लूणकरणसर में तार काटने के प्रयास से दो युवकों की दर्दनाक मौत
Bikaner, Rajasthan:बीकानेर के लूणकरणसर से बड़ी खबर वायर काटने के प्रयास में दो युवकों की दर्दनाक मौत, सोढ़वाली बिंझरवाली गांव के बीच की घटना, दो युवक जमीन पर पड़ी वायर काटने का कर रहे थे प्रयास, कटर तार को छूते ही करंट ने ले ली दोनों की जान, सूचना पर پولیس घटनास्थल के लिए रवाना, युवकों की फिलहाल नहीं हो सकी पहचान।0
0
Report
बिल्ली से कैटरपिलर बन गया, हैरान कर देने वाला रूपांतरण
Noida, Uttar Pradesh:This is crazy - CAT BECOMES CATERPILLER0
0
Report
Advertisement
बिहार के बेगूसराय में दोबारा बाढ़ से मची तबाही, खोरामपुर-छितरौर में पानी घुसने से जीवन अस्त-व्यस्त
Begusarai, Bihar:एंकर बेगूसराय में एक बार फिर बाढ़ ने मचाई तबाही। जहां मटिहानी विधानसभा क्षेत्र के खोरामपुर और छितरौर गांव में दोबारा बाढ़ का पानी प्रवेश कर गया है। गांव में पानी फैलने से जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है।सड़कों पर घुटने से अधिक पानी जमा है, जबकि कई घरों में भी बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। हालात ऐसे हैं कि लोगों को आने-जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोग घर छोड़कर दोबारा ऊंचे स्थानों और सुरक्षित जगहों पर रहने को मजबूर हैं।बताया जा रहा है कि खोरामपुर और छितरौर गांव में करीब 2 हजार से अधिक घर हैं और ये गांव दूसरी बार बाढ़ की चपेट में आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि पिछली बाढ़ में भी इलाके में काफी तबाही हुई थी। बीच में जलस्तर कम होने के बाद लोगों को थोड़ी राहत मिली थी, लेकिन एक बार फिर बाढ़ का पानी गांव में प्रवेश कर गया है।बाढ़ के पानी ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। सड़कें जलमग्न हैं, घरों में पानी घुस चुका है और कई परिवार छतों पर रहने को मजबूर हैं। ग्रामीणों के सामने घर, सामान और रोजमर्रा की जिंदगी बचाने की चुनौती खड़ी हो गई है। फिलहाल दूसरी बार आई बाढ़ ने ग्रामीणों की परेशानी बढ़ा दी है और लोग जल्द से जल्द जलस्तर कम होने का इंतजार कर रहे हैं।0
0
Report
बालोतरा में NDPS कार्रवाई: 180 किलो डोडा पोस्त के साथ दो गिरफ्तार
Balotra, Rajasthan:बालोतरा। मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बालोतरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। धोरीमन्ना थाना पुलिस ने डीएसटी व डीसीआरबी की सूचना पर नाकाबंदी कर एक संदिग्ध स्कॉर्पियो का पीछा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने स्कॉर्पियो से 180 किलो डोडा पोस्त, 2 पिस्टल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मनोहरलाल (23) और दिनेश कुमार (24) के रूप में हुई है। दोनों बाड़मेर जिले के निवासी बताए गए हैं। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर मादक पदार्थ व हथियार तस्करी के नेटवर्क को लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।0
0
Report
जमशेदपुर दुर्गा पूजा: सुरक्षा-यातायात के लिए प्रशासन की तगड़ी तैयारी
Jamshedpur, Jharkhand:जमशेदपुर दुर्गा पूजा के दौरान शहर में विधि-व्यवस्था और यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने को लेकर केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और जिला पुलिस-प्रशासन की बैठक एसएसपी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों के अलावा सिटी एसपी ललित मीणा, सभी डीएसपी और थाना प्रभारी मौजूद रहे। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान उत्पन्न होने वाली संभावित समस्याओं और उनके समाधान को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग और यातायात नियंत्रण जैसे मुद्दों पर विशेष रूप से विचार-विमर्श हुआ। केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के पदाधिकारियों ने पूजा के दौरान शहर में होने वाली ट्रैफिक समस्या को प्रमुखता से उठाया। उन्होंने भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में यातायात व्यवस्था बेहतर रखने, जाम की स्थिति से निपटने और श्रद्धालुओं को आवागमन में परेशानी नहीं हो, इसके लिए आवश्यक इंतजाम करने की बात रखी। पुलिस अधिकारियों ने पूजा समितियों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाकर काम करने की अपील की। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर आवश्यक तैयारियां समय पर पूरी करने पर भी चर्चा हुई।0
0
Report
Advertisement
शहर के आस-पास तेंदुआ दिखा; नागरिकों में दहशत
Noida, Uttar Pradesh:leopard0
0
Report
खबर उपलब्ध नहीं है
Noida, Uttar Pradesh:0
0
Report
प्रणवी उर्स इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में गोल्ड जीतने वाली पहली भारतीय महिला बनीं
Noida, Uttar Pradesh:प्रणवी उर्स ने इतिहास रचते हुए इंडिविजुअल स्ट्रोक प्ले में गोल्फ़ का गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गईं। उन्होंने चौथे दिन 'ईवन पार' का स्कोर किया और 15-अंडर 265 के स्कोर के साथ गोल्ड मेडल जीता। अदिति अशोक 2-ओवर 282 के स्कोर के साथ 14वें स्थान पर रहीं, जबकि दीक्षा डागर 12-ऑवर 292 के स्कोर के साथ संयुक्त रूप से 23वें स्थान पर रहीं。0
0
Report
Advertisement
गोपालक सम्मेलन में 35 हजार उपस्थित, डेयरी प्लांट का भूमिपूजन और 101 करोड़ अनुदान
Bhopal, Madhya Pradesh:गोपालक सम्मेलन क्या होगा खास गोपालक सम्मेलन में 35 हजार लोगों ने शामिल गौशालाओं को 101 करोड रुपए की सौगात देंगे अमित शाह मध्य प्रदेश में 225 करोड़ के डेयरी प्लांट का भूमिपूजन मध्य प्रदेश राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ उज्जैन में 255 करोड़ की लागत से अत्याधुनिक डेयरी प्लांट स्थापित करेगा प्लांट की शुरुआत 3 लाख लीटर प्रतिदिन दूध प्रसंस्करण क्षमता से होगी जिसे बढ़ाकर 5 लाख लीटर किया जा सकेगा प्रोजेक्ट में राज्य सरकार 170 करोड़ देगी, जबकि 85 करोड़ दुग्ध संघ ऋण से जुटाएगा करीब दो साल में पूरा करने का लक्ष्य भोपाल-इंदौर दुग्ध संघ के उत्पादकों को करीब 12 करोड़ बोनस मिलेगा राज्य की पंजीकृत गोशालाओं में संरक्षित गोवंश के रखरखाव के लिए जुलाई-अगस्त 2026 की 101 करोड़ से अधिक अनुदान राशि डीबीटी के जरिए खातों में भेजी जाएगी सरकार गोशालाओं में दर्ज हर गोवंश के लिए 40 प्रतिदिन की दर से सहायता देती है यह राशि सीधे गोशाला संचालकों के खातों में पहुंचाई जाएगी सम्मेलन में इस सहायता से जुड़ी प्रक्रिया और राशि का वितरण किया जाएगा गृह विभाग, पशुपालन एवं डेयरी, सहकारिता, लोक निर्माण, और परिवहन विभाग अपने-अपने कार्य और योजना की प्रस्तुतीकरण करेंगे0
0
Report
कानपुर रेलबाजार में बुजुर्ग दंपति से चेन लूट, पति का हाथ टूटा
Kanpur, Uttar Pradesh:कानपुर मंदिर जा रहे बुजुर्ग दंपति के साथ लूट लुटेरों ने बुजुर्ग दंपति की छीनी चैन - धक्का देने से रिटायर्ड डिप्टी मैनेजर का हाथ टूटा -डीसीपी ईस्ट के ऑफिस से 200 मीटर दूर वारदात कानपुर के रेलबाजार में बाइक सवार दो बदमाशों ने सीओडी फ्लाईओवर पर बुजुर्ग दंपती से चेन लूट ली। बदमाशों ने महिला के गले से चेन झपटी और भागने के दौरान स्कूटी सवार दंपती को धक्का दे दिया। स्कूटी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिरने से नीलम जैन के शरीर में कई जगह चोटें आईं। वहीं उनके पति त्रिभुवन जैन का बायां हाथ टूट गया और शरीर के दूसरे हिस्सों में भी चोट लगी। घटना डीसीपी पूर्वी कार्यालय से करीब 200 मीटर की दूरी पर हुई। सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल दंपती को अस्पताल भेजा और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी।0
0
Report
शाहजहांपुर में साधुओं की हत्या: सुमित सिंह गिरफ्तार, जमीन कब्जे की थी योजना
Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:नाम शिव कुमार लोकेशन शाहजहांपुर शाहजहांपुर में दो साधुओं की हत्या करने वाले आरोपी सुमित सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके पास से हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की रोड भी बरामद कर ली गई है। मंदिर और मंदिर की जमीन हड़पने की नीयत से दोनों साधुओं की हत्या की गई थी। फिलहाल पुलिस ने साधुओं की हत्या के आरोपी को जेल भेज दिया है। दरअसल दो दिन पहले थाना खुदागंज क्षेत्र के सूथा गांव में मंदिर की सेवा करने वाले दो साधुओं बाबा गोपाल दास और बाबा बिहारी दास की हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद सबूत मिटाने के लिए दोनों की लाशों को जला दिया गया था। कल पुलिस ने हत्या का खुलासा करते हुए आरोपी सुमित सिंह को गिरफ्तार किया है। जो कि इस गांव का रहने वाला है। पूछताछ में पता लगा कि वह मंदिर और मंदिर की जमीन पर कब्जा करना चाहता था जिसके चलते उसने दोनों साधुओं की हत्या कर दी थी। गिरफ्तार किए गए सुमित सिंह पर पहले से साथ मुकदमे दर्ज हैं। और वह अक्सर पालतू जानवरों को भी मार देता था। इससे पहले आरोपी सुमित सिंह एक कार और दो घरों के दरवाजों में आग लगा चुका है। कई पालतू जानवरों की हत्या कर चुका है लेकिन डर की वजह से लोग शिकायत दर्ज नहीं करते थे। साधु की हत्या के बाद आरोपी के संभावित एनकाउंटर की खूब चर्चा रही लेकिन पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है। फिलहाल पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच अभी जारी है.0
0
Report
Advertisement
