icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

देवरिया में चक्रवात का असर, तेज बारिश और हवाओं से जनजीवन अस्त-व्यस्त

ASAmit SinghFollow1m ago
Deoria, Uttar Pradesh:चक्रवाती मौसम के असर से देवरिया में शनिवार को तेज बारिश और हवाओं ने जनजीवन प्रभावित कर दिया। जिले के कई इलाकों में पेड़ गिरने से आवागमन बाधित हुआ, जबकि कई स्थानों पर बिजली के पोल और तार गिरने से विद्युत आपूर्ति भी प्रभावित हुई। देवरिया-सलेमपुर हाईवे पर कई पेड़ गिरने के साथ एक यूनीपोल भी सड़क पर गिर गया, जिससे यातायात प्रभावित हुआ। सड़क पर गिरे पेड़ों को हटाने का कार्य जारी है और यातायात को फिलहाल वन-वे किया गया है। वहीं, भटनी और भलुअनी थाना क्षेत्रों में कच्चे मकानों की दीवारें गिरने की सूचना है। मलबे में घर का सामान दबने की भी जानकारी सामने आई है। हालांकि, इन घटनाओं में किसी जनहानि की सूचना नहीं है। लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश और तेज हवाओं के कारण जिले में जगह-जगह जलभराव, पेड़ गिरने और बिजली आपूर्ति बाधित होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। प्रशासन और संबंधित विभागों की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बहाली के कार्य में जुटी हैं।
0
0
Report

सीलमपुर में जुआ अड्डे पर दो गिरफ्तार; 1540 रुपये बरामद

New Delhi, Delhi:नई दिल्ली। सीलमपुर के सेंट्रल पार्क में रुपये लगाकर ताश के पत्तों पर जुआ की बाजी लगा रहे दो युवकों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान पुराने सीलमपुर निवासी साजिद (26) और सीलमपुर निवासी अमन (23) के रूप में हुई है। पुलिस ने मौके से जुआ की रकम 1540 रुपये, ताश की 52 पत्तियां और एक काले-सफेद रंग का गमछा बरामद किया है। डीसीपी नॉर्थ ईस्ट राहुल अलवाल के मुताबिक, 25 सितंबर की रात करीब 8:20 बजे हेड कॉनस्टेबल अजीत और हेड कॉनस्टेबल सोहनवीर इलाके में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान अल्ताज दवा खाना के पास उन्हें सूचना मिली कि एफ-ब्लॉक स्थित सेंट्रल पार्क में दो युवक रुपये लगाकर ताश खेल रहे हैं। सूचना से थाना प्रभारी को अवगत कराया गया और पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की। करीब 8:35 बजे पुलिस टीम ने पार्क में छापेमारी कर दोनों आरोपियों को मौके से पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 1540 रुपये की दांव की रकम, 52 ताश के पत्ते और गमछा बरामद हुआ। पुलिस ने बरामद सामान को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, मामले में साजिद का आपराधिक रिकॉर्ड भी सामने आया है। वह पहले दुष्कर्म से जुड़े एक मामले में शामिल रहा है। वहीं अमन का कोई पिछला आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। पुलिस ने दोनों की जांच के दौरान यह भी स्पष्ट किया कि दोनों में से कोई भी घोषित बदमाश नहीं है। इस संबंध में थाना सीलमपुर में जुआ अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर नंबर 329/26 दर्ज की गई है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।
0
0
Report

दिल्ली के तिमारपुर में तीन दिन बारिश के आसार, हवा तेज

New Delhi, Delhi:उत्तरी दिल्ली के तिमारपुर इलाके में रिमझिम रिमझिम बारिश से मौसम हुआ खुश नुमा उम्मस से राहत तापमान में हुई गिरावट दर्ज दरसल आज सुबह से ही शनिवार को दिल्ली का मौसम एक बार फिर करवट ले सकता है। यह बदलाव तीन दिन के लिए रहेगा। इन तीन दिनों में फिर से वर्षा होने का पूर्वानुमान है। मौसम के विभाग के अनुसार शनिवार के लिए हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा का यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। इस दौरान तापमान में भी आंशिक गिरावट की गई। मौसम विभाग के मुताबिक शनिवार, रविवार और सोमवार तीनों ही दिन सामान्यतयاً बादल छाए रहेंगे। शनिवार को 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज झोंकेदार हवा चलने, बिजली चमकने व हल्की से मध्यम स्तर की वर्षा होने की संभावना है।
0
0
Report
Advertisement

BJP के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारीयों की बैठक 29 सितम्बर; संगठन मजबूत करने पर जोर

Noida, Uttar Pradesh:BJP के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों और सह-प्रभारियों की पहली बैठक 29 सितंबर को नई दिल्ली स्थित पार्टी के राष्ट्रीय मुख्यालय में आयोजित की जाएगी बैठक की अध्यक्षता भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन करेंगे इसमें सभी 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी और सह-प्रभारी शामिल होंगे सूत्रों के मुताबिक,बैठक में पार्टी संगठन को मजबूत और विस्तारित करने, आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों तथा भाजपा शासित राज्यों में पार्टी की सरकारों के कामकाज की समीक्षा पर चर्चा होगी।
0
0
Report

27 सितंबर को कंझावला में 36 बिरादरी महापंचायत, एकता पर जोर

New Delhi, Delhi:सुनील वाल्मीकी प्रकरण को लेकर 36 बिरादरी की महापंचायत का आयोजन 27 सितंबर को कंझावला में किया जाएगा. महापंचायत का आयोजन पालम 360 खाप के प्रधान चौधरी सुरेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में होगा. महापंचायत में 36 बिरादरी के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे. इस दौरान समाज की एकता, भाईचारे और सुनील वाल्मीकी प्रकरण समेत विभिन्न सामाजिक मुद्दों पर चर्चा की जाएगी. आयोजकों की ओर से 36 बिरादरी के लोगों से महापंचायत में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की गई है. महापंचायत का आयोजन हरियाणा शक्ति स्कूल, कंझावला में सुबह 11 बजे किया जाएगा. आयोजकों ने प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया के पत्रकारों को भी कार्यक्रम की कवरेज के लिए आमंत्रित किया है.
0
0
Report

गुवाहाटी के होमस्टे से छात्रा निमिषा ठाकुरिया का शव बरामद; हत्या की जांच शुरू

Guwahati, Assam:महानगर के धारापुर निवासी द्वीप ठाकुरिया की बड़ी बेटी निमिषा ठाकुरिया का शव बरामद. महानगर के धारापुर निवासी द्वीप ठाकुरिया की बड़ी बेटी निमिषा ठाकुरिया का शव बीती रात गड़ल स्थित आजरा अस्पताल परिसर से बरामद किया गया. जानकारी के अनुसार, निमिषा ठाकुरिया रात करीब 11 बजे किसी दोस्त के साथ घर से बाहर निकली थी. इसके बाद निमिषा ने अपनी मां को फोन कर बताया कि उसके दोस्त द्वारा उसके साथ शारीरिक रूप से मारपीट की जा रही है. इसके कुछ देर बाद निमिषा का मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो गया. परिवार ने तत्काल स्थानीय आजरा पुलिस को घटना की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने तलाश शुरू की और गड़ल स्थित RUDREAS KITCHEN नामक होमस्टे से निमिषा ठाकुरिया का शव बरामद करने में सफल रही. निमिषा ठाकुरिया गुवाहाटी विश्वविद्यालय के पांच वर्षीय एकीकृत पाठ्यक्रम के स्नातक वर्ग की छात्रा थी. फिलहाल निमिषा ठाकुरिया के शव को पोस्टमार्टम के लिए गुवाहाटी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल GMCH भेज दिया गया है. घटना को लेकर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. बाइट TRANSLATE —पश्चिम गुवाहाटी पुलिस आयुक्त बलेन देउरी पुलिस के अनुसार, आशिक अली का घर गाड़ीगांव बताया जा रहा है। वहीं, होमस्टे के मालिक/संबंधित व्यक्ति मालती जयंत चाकी को भी घटना के संबंध में पुलिस ने हिरासत में लिया है.
0
0
Report
Advertisement

Azamgarh में पेड़ से लटका युवक, मानसिक बीमारी से पीड़ित होने चौकाने वाला मामला

Azamgarh, Uttar Pradesh:बगीचे में पेड़ से लटका मिला युवक का शव, मानसिक बीमारी से पीड़ित था मृतक, फॉरेंसिक टीम तथा पुलिस जांच व कार्यवाही में जुटी। जनपद आजमगढ़ में गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव में आज शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब गांव के सिवान स्थित एक बगीचे में पेड़ से एक व्यक्ति का शव लटका मिला। शव मिलने की जानकारी होते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर गंभीरपुर पुलिस के साथ फॉरेंसिक टीम भी पहुंची और घटनास्थल की जांच-पड़ताल करने में लगी। परिजन के मुताबिक अरमान मानसिक रूप से बीमार रहा जिसका इलाज चल रहा था। आज़मगढ़ जिले के गंभीरपुर थाना क्षेत्र के हरईरामपुर गांव में बगीचे के पेड़ से शव नीचे उतारे जाने के बाद उसकी पहचान 40 वर्षीय अरमान निवासी हरईरामपुर के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक पूर्व में सैलून चलाता था। मृतक की पत्नी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पति मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज भी चल रहा था। एक दिन पहले शुक्रवार की रात अरमान बिना बताए घर से निकल गए, उनकी काफी तलाश की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। वहीं आज ग्रामीणों ने बगीचे में पेड़ से शव लटके होने की सूचना मिली। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। तहरीर के आधार पर पुलिस मुकदमा दर्जकर मामले की जांच तथा कार्यवाही में जुटी है।
0
0
Report

Kaushambi district on high alert as heavy rain causes power outages and fallen trees

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी ज़िले में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं को लेकर पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है। पुलिस गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मौसम को लेकर जागरूक कर रही है। खासतौर पर कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों से सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की जा रही है। पुलिस ने जरूरत पड़ने पर आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का सहारा लेने की सलाह दी है। वहीं, बारिश और तेज हवा के चलते कई जगह पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई भी प्रभावित हुई है। किसानों की धान की फसल को भी नुकसान पहुंचने की बात सामने आ रही है। भारी बारिश ने जनजीवन को प्रभावित करना शुरू कर दिया है। लगातार बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए पुलिस ने ग्रामीण इलाकों में सतर्कता बढ़ा दी है। पुलिस की टीमें गांव-गांव पहुंचकर लोगों को मौसम को लेकर सचेत कर रही हैं। कच्चे मकानों में रहने वाले लोगों से विशेष सावधानी बरतने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित स्थान पर जाने की अपील की गई है। पुलिस ने कहा है कि आवश्यकता पड़ने पर ग्रामीण आंगनबाड़ी केंद्र और पंचायत भवन का सहारा ले सकते हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि बेहद जरूरी काम होने पर ही घर से बाहर निकलें और बारिश के दौरान पेड़, बिजली के खंभों और जर्जर मकानों से दूरी बनाए रखें। वहीं, तेज हवा और बारिश के कारण कई स्थानों पर पेड़ गिरने से बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है। बारिश और हवा से किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है। कई जगह धान की फसल प्रभावित होने की सूचना है। बारिश के चलते कई स्थानों पर जलजमाव भी हुआ है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने की स्थिति में सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल पुलिस-प्रशासन को सूचना दें।
0
0
Report

यूपी में भारी बारिश से बाढ़ का खतरा बढ़ा; 16 लोगों की मौत

Noida, Uttar Pradesh:लखनऊ यूपी में पिछले 46 घंटों में बारिश से हालात बिगड़ने लगे यूपी के कई जिलों में 40-50 किमी. की रफ्तार से आंधी चल रही है सड़कों पर भर पानी की वजह से आने-जाने वाले लोगों को हो रही परेशानी यूपी के 32 जिलों में अचानक बाढ़ का खतरा मंडरा रहा यूपी के कई जिलों में पेड़-पोल उखड़ने से रास्ते बंद हो गए बारिश से कई जिलों में 5 मकान गिर, 16 लोगों की हुई मौत लखनऊ के कुकरैल नाले (नदी) में भारी बारिश और अत्यधिक जलभराव के कारण तेज बहाव में भैंसों के बहने की घटनाएं सामने आई हैं। स्थानीय रिपोर्टों के अनुसार, भारी बारिश के बाद नाले का जलस्तर अचानक बढ़ने से कई इलाकों में पानी भर गया, जिसके चलते मवेशी और स्थानीय लोग प्रभावित हुए हैं
0
0
Report
Advertisement

लखनऊ में यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक में पूर्ण बहुमत से निर्णय

Noida, Uttar Pradesh:शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक लखनऊ में उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक आयोजित हुई ये बैठक इंदिरा भवन स्थित बोर्ड कार्यालय में अध्यक्ष अली ज़ैदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में कई जिलों से आए लोगों की समस्याओं और वक्फ से जुड़े मामलों की सुनवाई की गई बैठक में कई प्रस्तावों पर चर्चा के बाद पूर्ण बहुमत से निर्णय लिए गए उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की बैठक लखनऊ के इंदिरा भवन स्थित बोर्ड कार्यालय में हुई बैठक अध्यक्ष अली ज़ैदी, सदस्य अधिवक्ता शहाबत हुसैन व्यक्तिगत रूप से बैठक में शामिल हुए, जबकि पूर्व सांसद बेगम नूर बानो और सरकारी सेवा में कार्यरत सदस्य डॉ. नूरूस हसन नक़वी ने यूपी में भारी बारिश की वजह से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में हिस्सा लिया बैठक में प्रदेश के अलग-अलग जिलों से अपनी समस्याएं और प्रकरण लेकर पहुंचे लोगों की सुनवाई की गई मुज़फ्फरनगर, सहारनपुर, मुरादाबाद, बरेली, अमरोहा, लखनऊ, जौनपुर, कानपुर, फर्रुखाबाद और रायबरेली समेत कई जिलों से आए लोगों के मामलों को सुना गया बोर्ड की ओर से संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए वहीं बैठक में बोर्ड के सामने रखे गए लगभग सभी विषयों और प्रस्तावों पर चर्चा के बाद पूर्ण बहुमत से निर्णय और प्रस्ताव पारित किए गए बाइट — अली ज़ैदी, अध्यक्ष, यूपी शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड “आज बोर्ड की बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याओं और प्रकरणों को सुना गया संबंधित मामलों में आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। बोर्ड के समक्ष रखे गए प्रस्तावों पर चर्चा के बाद पूर्ण बहुमत से निर्णय लिए गए।”
0
0
Report

वाराणसी में बारिश का पानी स्मार्ट सिटी दावों पर सवाल उठाने लगा

Noida, Uttar Pradesh:प्रधानमंत्री के अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी में 'स्मार्ट सिटी' और विकास के तमाम बड़े दावों की पोल एक ही बारिश में खुलकर सामने आ गई है! वाराणसी के रेलवे स्टेशन पर पानी इस कदर बरस रहा है, मानो यह कोई स्टेशन नहीं बल्कि झरना स्थल बन गया हो। चारों तरफ पानी भरा है, रास्ते डूबे हुए हैं, और आम यात्री अपनी जान जोखिम में डालकर आने-जाने को मजबूर हैं, जबकि जिम्मेदार प्रशासन पूरी तरह नदारद है。 सवाल यह है? कि जब देश के प्रधानमंत्री के खुद के संसदीय क्षेत्र की मुख्य व्यवस्थाओं का यह हाल है, तो बाकी देश में सरकार के दावों की क्या स्थिति होगी? करोड़ों-अरबों के विकास का ढिंढोरा पीटने वाली सरकार को जनता को जवाब देना चाहिए कि हर मानसून में वाराणसी को पानी-पानी क्यों होना पड़ता है? प्रचार नहीं, जनता को स्थायी और जवाबदेह व्यवस्था चाहिए!
0
0
Report
Advertisement

बलरामपुर में बारिश के बीच DM-SP ने तीनों तहसीलों का दौरा; राप्ती जलस्तर बढ़े

Balrampur, Uttar Pradesh:बलरामपुर मे बारिश के बीच डीएम-एसपी ने तीनों तहसीलों का किया दौरा, राप्ती नदी के जलस्तर का लिया जायजा, राप्ती का बढ़ रहा है जलस्तर पिपरा घाट पर नदी खतरे के निशान से नीचे; पेड़ गिरने से बाधित बिजली आपूर्ति बहाल करने और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी के निर्देश बलरामपुर जिले में लगातार हो रही भारी बारिश और तेज हवाओं के बीच प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ रहा है जिसके चलते जिला प्रशासन अलर्ट हो गया है. शनिवार को जिलाधिकारी डॉ. विपिन कुमार जैन और पुलिस अधीक्षक मार्तंड प्रकाश सिंह ने बलरामपुर, तुलसीपुर और उतरौला तहसील क्षेत्र का भ्रमण कर बारिश से प्रभावित इलाकों का जायजा लिया। अधिकारियों ने राहत-बचाव कार्यों की स्थिति देखी और संबंधित विभागों को जरूरी निर्देश दिए। अधिकारियों ने पिपरा घाट पहुंचकर राप्ती नदी के जलस्तर का निरीक्षण किया। प्रशासन के अनुसार नदी का जलस्तर फिलहाल खतरे के निशान से नीचे है। इसके बावजूद तटवर्ती और संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों से नदी के जलस्तर की लगातार निगरानी करने और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए आवश्यक तैयारियां पूरी रखने को कहा गया। पेड़ गिरने से कई जगह बिजली आपूर्ति प्रभावित भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जिले के अलग-अलग क्षेत्रों में पेड़ गिरने से विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुई है। डीएम ने विद्युत विभाग की टीमों द्वारा चलाए जा रहे बहाली कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों में जल्द से जल्द बिजली आपूर्ति बहाल करने के लिए पर्याप्त संख्या में टीमें लगाने के निर्देश दिए। मार्गों पर गिरे पेड़ों को तत्काल हटाकर आवागमन सुचारु कराने के लिए वन विभाग को भी निर्देश दिए गए। विद्युत मरम्मत के दौरान कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर निर्धारित सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने को कहा गया। संवेदनशील क्षेत्रों पर पुलिस की नजर एसपी मार्तंड प्रकाश सिंह ने संबंधित सर्किल अधिकारियों और थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क दृष्टि बनाए रखने के निर्देश दिए। पुलिस टीमों को बारिश से प्रभावित और संवेदनशील क्षेत्रों में आवश्यक कार्रवाई के लिए तैयार रहने को कहा गया। प्रशासन की ओर से बताया गया कि जिले में बारिश से उत्पन्न स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। प्रभावित क्षेत्रों में राहत और बचाव कार्यों के साथ आवश्यक सेवाओं की बहाली को प्राथमिकता दी जा रही है। अधिकारियों ने आमजन की सुरक्षा को देखते हुए संबंधित विभागों को अलर्ट मोड में रहने के निर्देश दिए हैं। नोट -जिलाधिकारी बलरामपुर विपिन कुमार जैन का बयान
0
0
Report

केसी tyagi बोले- चुनाव आयोग संवैधानिक संस्था, सवाल उठाने पर स्पष्ट जवाब चाहिए

Baghpat, Uttar Pradesh:कुलदीप चौहान, बागपत – समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोक दल के नेताओं के बीच जुबानी जंग के बीच रालोद के senior नेता केसी त्यागी ने अखिलेश यादव और चुनाव आयोग के मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। अखिलेश यादव की ओर से चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने के बीच केसी त्यागी ने कहा कि चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है और अगर उस पर सवाल उठ रहे हैं तो आयोग को सामने आकर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विपक्ष को सवाल पूछने का पूरा अधिकार है। वहीं अखिलेश यादव पर पलटवार करते हुए केसी त्यागी ने कहा कि अखिलेश यादव हमारे नेता के बेटे हैं, लोकदल मुलायम सिंह यादव और जयंत चौधरी की पार्टी की जननी है, इसलिए उन्हें इस विषय को नहीं छेड़ना चाहिए था। केसी त्यागी ने कहा कि मुलायम सिंह यादव ने चौधरी चरण सिंह के प्रति सम्मान दिखाते हुए मेरठ यूनिवर्सिटी का नाम चौधरी चरण सिंह के नाम पर रखा था और लखनऊ में एयरपोर्ट का नाम भी चौधरी चरण सिंह के नाम पर किया गया, इसलिए रालोस मुलायम सिंह यादव का सम्मान करता है। उन्होंने कहा कि अगर अखिलेश यादव इस विषय को नहीं छेड़ते तो कोई बात नहीं होती। इसके साथ ही 2027 के चुनाव को लेकर केसी त्यागी ने दावा किया कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश की 93 सीटों पर रालोद शतक पार करेगी और एनडीए की सरकार बनाने में रालोद और पश्चिमी यूपी की अहम भूमिका होगी। सीट बंटवारे पर उन्होंने कहा कि दोनों दल मिलकर चुनाव लड़ेंगे, वो हमें जिताएंगे और हम उन्हें जिताएंगे। किसानों को लेकर उन्होंने कहा कि आगामी सत्र में किसानों को लाभकारी मूल्य मिलना चाहिए। नेपाल में हुई घटनाओं को लेकर दिए जा रहे बयानों पर केसी त्यागी ने निशाना साधा और कहा कि नेपाल दोहराने की बात करने वालों को करारा जवाब मिलना चाहिए। चुनाव आयोग को लेकर जारी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने हाल में आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। केसी त्यागी का कहना है कि आयोग संवैधानिक संस्था है और सवाल उठने पर उसे सामने आकर सफाई देनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष के सवाल पूछने के अधिकार का भी समर्थन किया। साथ ही उन्होंने पूर्व चुनाव आयुक्त एमएस गिल का उदाहरण देते हुए कांग्रेस के दौर की नियुक्तियों का जिक्र किया और कहा कि इन परंपराओं की शुरुआत कांग्रेस के समय से हुई थी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top