icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

OTOP TIWARIJust now
Surajpur, Chhattisgarh:
0
0
Report

एसआईआर विरोध: समाजवादी फ्रंटल का चौकी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन

Bareilly, Uttar Pradesh:एसआईआर के विरोध में समाजवादी पार्टी के फ्रंटल संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को चौकी चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंका और भाजपा का झंडा जलाकर विरोध जताया उसके बाद मटकी फोड़ी। पुलिस ने जलता हुआ पुतला छीना फिर भी पुतला फूंक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। महंगाई और शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी कार्यकर्ताओं ने विरोध दर्ज कराया और मटके फोड़े चौकी चौराहा पर घूम घूम कर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन में समाजवादी पार्टी के विभिन्न फ्रंटल संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने एसआईआर के बारे में अपनी आपत्तियां जताते हुए इसे मतदाताओं के लिए परेशानी बढ़ाने वाला कदम बताया। प्रदर्शनकारियों ने चुनाव प्रक्रिया से जुड़े मुद्दों पर सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की। मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड के जिलाध्यक्ष ऐजाज अहमद ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर 2 से 8 अक्टूबर तक लगातार अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में मंगलवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला फूंककर विरोध प्रदर्शन किया गया साथ में बीजेपी का झंडा भी जला दिए। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ता एसआईआर के खिलाफ अपना विरोध लगातार दर्ज कराते रहेंगे। समाजवादी पार्टी महिला सभा की जिलाध्यक्ष स्मृता यादव ने भी प्रदर्शन के दौरान सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग की। स्मृता यादव ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार और जनहित के मुद्दों पर गंभीरता से काम नहीं कर रही है। उन्होंने महंगाई को लेकर भी सरकार को घेरा और कहा कि बढ़ती महंगाई से आम लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होंने शिक्षा व्यवस्था को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि पढ़ाई करने वाले बच्चों की समस्याओं पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। स्मृता यादव ने दावा किया कि 2027 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने जा रही है, प्रदर्शन के दौरान पुलिस बल भी मौके पर मौजूद था।
0
0
Report

जालौन में अतिवृष्टि: 53 हजार किसान पाएंगे राहत और बीमा लाभ

Jalaun, Uttar Pradesh:जालौन में इस वर्ष सामान्य से अधिक बारिश और 25, 26 व 27 सितंबर को हुई भारी अतिवृष्टि से फसलों को व्यापक नुकसान हुआ है। हालांकि राहत की बात यह रही कि अतिवृष्टि के बावजूद जिले में किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। जिलाधिकारी समीर के निर्देशन में जिला प्रशासन प्रभावित किसानों और परिवारों को शासन की राहत योजनाओं का लाभ समयबद्ध तरीके से दिलाने में जुटा है। भारी बारिश से जिले में करीब 34 हजार हेक्टेयर क्षेत्रफल में मूंग, तिल सहित विभिन्न फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे लगभग 53 हजार किसान प्रभावित हुए हैं। किसानों को राहत देने के लिए जिला प्रशासन ने करीब 29 करोड़ रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा था, जिसके सापेक्ष उत्तर प्रदेश सरकार से पहली किस्त के रूप में 5 करोड़ रुपये प्राप्त हो चुके हैं। डीएम के निर्देश पर पात्र किसानों तक राहत राशि पहुंचाने के लिए पोर्टल पर डाटा फीडिंग और अभिलेखों के सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी गई है। तहसीलों के माध्यम से खतौनी आदि के सत्यापन के बाद अब तक 6 हजार से अधिक किसानों का डाटा पोर्टल पर फीड किया जा चुका है। जल्द ही इन किसानों को राहत राशि वितरित की जाएगी। अतिवृष्टि से हुई अन्य क्षति में भी प्रशासन ने तेजी दिखाई है। दो पशुहानि के मामलों में प्रभावित परिवारों को 75 हजार रुपये की राहत दी जा चुकी है। वहीं, 577 आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त मकानों के सापेक्ष 23 लाख रुपये से अधिक की सहायता प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई गई है। फसल बीमा के मोर्चे पर भी प्रशासन सक्रिय है। जिले में करीब 59 हजार किसान बीमित हैं। अब तक करीब 33 हजार किसानों का डाटा पोर्टल पर अपडेट किया जा चुका है, जबकि 22,304 किसानों का सर्वे पूरा हो चुका है। बीमा कंपनी के साथ बैठक में क्षतिपूर्ति वितरण की प्रक्रिया 7 अक्टूबर से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। डीएम ने बीमित किसानों से अपील की है कि वे क्षतिपूर्ति प्राप्त करने के लिए बीमा कंपनी की हेल्पलाइन 14447 पर आवश्यक पंजीकरण अवश्य कराएं। उन्होंने कहा कि बटाई या पट्टे पर भूमि लेकर खेती करने वाले किसानों को भी नियमानुसार राहत और क्षतिपूर्ति दिलाने के प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन का लक्ष्य है कि कोई भी पात्र किसान राहत से वंचित न रहे और प्रभावित परिवारों को समय से आर्थिक सहायता मिल सके。
0
0
Report
Advertisement

शाहजहांपुर में रेलवे कर्मियों का आउटसोर्सिंग विरोध प्रदर्शन, पक्की नौकरी की मांग

Piprola Ahmedpur, Uttar Pradesh:ऑल इंडिया रेलवे मैन्स फेडरेशन के महामंत्री शिव गोपाल मिश्रा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर शाहजहांपुर में नॉर्दर्न रेलवे मैन्‍स यूनियन ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। रेल कर्मियों ने आउटसोर्सिंग और निजीकरण के खिलाफ जमकर आवाज उठाई और खाली पदों पर युवाओं को स्थायी रोजगार देने की मांग की। रेलवे परिसर में शाखा के बैनर तले जुटे रेल कर्मचारियों ने आउटसोर्सिंग नीतियों के खिलाफ हुंकार भरी। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सहायक मंडल मंत्री नरेंद्र कुमार त्यागी ने कहा कि भारतीय रेल देश की जीवनरेखा है। आउटसोर्सिंग का सीधा असर रेल संरक्षा, यात्री सुरक्षा और युवाओं के भविष्य पर पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस नीति के विरोध में 8 अक्टूबर को नई दिल्ली के करनैल सिंह स्टेडियम में एक विशाल सम्मेलन होने जा रहा है, जिसमें शाहजहांपुर से भी बड़ी संख्या में कर्मचारी शामिल होंगे। ​रेलवे में खाली पदों पर युवाओं को पक्की नौकरी दी जाए। निजीकरण और आउटसोर्सिंग के खिलाफ 8 अक्टूबर को दिल्ली में लाखों रेलकर्मी अपनी ताकत दिखाएंगे।
0
0
Report

लगभग 100 साल बाद बुंदेलखंड में चीतों की वापसी: दो चीते छोड़े जाएंगे

Sagar, Madhya Pradesh:लगभग 100 साल बाद फिर बुंदेलखंड की धरती पर होगी चीतों की वापसी..एंकर/ एमपी के बुंदेलखंड अंचल ने कभी चीतों की अच्छी खासी नस्ल थी लेकिन करीब 100 साल पहले से यहां की धरती से चीते लुप्त हो गए और अब एक बार फिर 100 साल बाद यहां चीतों की आहट सुनाई देगी और इलाका अपने पुराने स्वरूप में आएगा। दरअसल एमपी सरकार ने देश के सबसे बड़े टाइगर रिज़र्व रानी दुर्गावती टाइगर रिज़र्व में दो चीते छोड़ने का निर्णय लिया है और 7 तारीख को सीएम डॉ मोहन यादव ये चीते टाइगर रिजर्व में छोड़ेंगे। सालों बाद आ रहे इन चीतों को लेकर इलाके के खुशी की लहर है और टाइगर रिजर्व को भी तैयार किया जा रहा है। टाइगर रिजर्व के डीएफओ रजनीश सिंह के मुताबिक केंद्रीय कमेटी के निर्णयों के आधार पर ही जगह और चीतों की संख्या तय की गई है और ये आंकड़ा भी सरकार के पास ही है जहां तक दुर्गावती टाइगर रिजर्व का सवाल है यहां का माहौल चीतों के लिए एक दम सही है और कई चीजों में तो यहां का इलाका अफ्रीकन इलाकों से मिलता जुलता है और यही वजह है कि सालों पहले तक यहां चीतों के अलावा कैट प्रजाति के दूसरे जानवरों का बसेरा था। बाइट/ रजनीश सिंह ( डीएफओ रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व सागर)
0
0
Report
Advertisement

आमेर महल में 10–21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद, नवरात्रि मेले के कारण फैसला

Jaipur, Rajasthan:जयपुर- शारदीय नवरात्रि मेले को देखते हुए आमेर महल में हाथी सवारी का संचालन 10 से 21 अक्टूबर तक पूरी तरह बंद रहेगा। आमेर महल परिसर स्थित शिला माता मंदिर और जलेब चौक में नवरात्रि मेले के दौरान श्रद्धालुओं की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। आमेर महल अधीक्षक डॉ राजेश छोलक ने बताया कि इस अवधि में आमेर महल पर्यटकों के लिए खुला रहेगा। पर्यटक सुबह 8 बजे से शाम 5:30 बजे तक महल का भ्रमण कर सकेंगे। मेले के दौरान पर्यटकों के प्रवेश की व्यवस्था सिंह पोल द्वार से की गई है। आमेर महल प्रशासन ने दर्शनार्थियों की आवाजाही और पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए हाथी सवारी को अस्थायी रूप से बंद रखने का फैसला किया है। नवरात्रि के दौरान शिलामाता मंदिर में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या में आवाजाही रहती है। ऐसे में जलेब चौक और आमेर महल परिसर में भीड़ को नियंत्रित करने तथा पर्यटकों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए व्यवस्थाओं में बदलाव किया गया है। 10 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक हाथी सवारी बंद रहेगी, लेकिन आमेर महल में पर्यटकों का प्रवेश निर्धारित समय के अनुसार जारी रहेगा。
0
0
Report
Advertisement

जोधपुर पश्चिम पुलिस ने 2,000 रुपये के इनामी टॉप-10 वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया

Jodhpur, Rajasthan:जोधपुर पश्चिम पुलिस के प्रतापनगर सदर थाना क्षेत्र में गंभीर मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए टॉप-10 वांछित और 2 हजार रुपये के इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, आरोपी POCSO एक्ट और संबंधित धाराओं के प्रकरण में वांछित था। प्रकरण दर्ज होने के बाद से पुलिस की विशेष टीमें उसकी तलाश में जुटी थीं और संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी ओसियां क्षेत्र में मौजूद है। तकनीकी सहयोग और मुखबिर तंत्र की मदद से पुलिस टीम ने एक फैक्ट्री में दबिश देकर आरोपी को दस्तयाब किया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को प्रकरण में गिरफ्तार कर लिया। मामले में आगे की जांच जारी है。
0
0
Report

इंटर्न डॉक्टरों को ₹21,500 स्टाइपेंड मांग, 24 घंटे भूख हड़ताल जारी

Ujjain, Madhya Pradesh:₹9,383 से बढ़ाकर ₹21,500 स्टाइपेंड करने की मांग, दो छात्राएं 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठीं उज्जैन के धनवंतरी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के इंटर्न डॉक्टरों ने स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन शुरू किया है। मंगलवार को करीब 250 छात्र-छात्राएं एकजुट हुए और सरकार का ध्यान अपनी मांग की ओर दिलाने के लिए सद्बुद्धि यज्ञ किया। इसके बाद दो छात्राएं 24 घंटे की सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठ गईं। इंटर्न डॉक्टरों का कहना है कि फिलहाल उन्हें ₹9,383 प्रतिमाह स्टाइपेंड मिल रहा है, जबकि उनकी मांग है कि इसे MBBS इंटर्न के बराबर ₹21,500 प्रतिमाह किया जाए। छात्रों का कहना है कि इंटर्नशिप के दौरान वे नाइट ड्यूटी और इमरजेंसी ड्यूटी समेत कई जिम्मेदारियां निभाते हैं, इसलिए स्टाइपेंड में बढ़ोतरी जरूरी है। छात्रों ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने 23 सितंबर को स्टाइपेंड बढ़ाने की घोषणा की थी। अब उनकी मांग है कि इस संबंध में जल्द से जल्द लिखित आदेश जारी किया जाए。 फिलहाल आंदोलन के बावजूद अस्पताल की OPD सेवाएं जारी हैं। छात्रों का कहना है कि वे मरीजों को परेशान नहीं करना चाहते। हालांकि, मांग पूरी नहीं होने पर उन्होंने आगे अनिश्चितकालीन हड़ताल और भूख हड़ताल की चेतावनी दी है。
0
0
Report

मिर्जापुर : लहुरियादह में बन रहे स्कूल का निर्माण कार्य रुका, वन विभाग की टीम ने रुकवाया

Brijendra DubeyBrijendra DubeyFollow4m ago
Mirzapur-cum-Vindhyachal, Uttar Pradesh:मिर्जापुर : जिले का चर्चित लहुरियादह में बन रहे स्कूल का काम फिर रुका, वन विभाग की टीम ने रुकवाया प्राथमिक विद्यालय का काम, पूर्व आईएएस दिव्या मित्तल ने वीडियो जारी कर निर्माण लटकाने के लगाए आरोप तो शुरू हुआ था काम,राजस्व की टीम ने गांव में जाकर की थी नापी,वन विभाग के रेंजर ने गांव में पहुचते है मजदूरों और मिस्त्री का उठा ले गए समान, 25 लाख से ज्यादा का जारी है विद्यालय के लिए बजट, डीएम रहते दिव्या मित्तल ने पहुचाया था गांव में पानी, आज़ादी के बाद पहली बार गांव में पानी पहुचता देख नाराज जनप्रतिनिधियो ने अपने कार्यकर्ताओ से लहुरियादह गांव के पानी सप्लाई के पाइप को तोड़ावाया गया था,हर बार गांव के विकास को लेकर शुरू होती है राजनीति.
0
0
Report
Advertisement

हजारीबाग में DAV की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा मिश्रा के घर चोरी; घटना याद

Hazaribagh, Jharkhand:हजारीबाग के लाखे दुर्गा मंदिर के सामने DAV की सेवानिवृत्त शिक्षिका सुषमा मिश्रा के घर में रात के वक्त चोरी की वारदात सामने आई है। चोरों ने घर के पीछे की खिड़की को क्षतिग्रस्त कर अंदर प्रवेश किया और गोदरेज अलमारी व बक्से को खंगालकर नकदी और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया。 बताया गया कि चोर घर से एक सोने की चेन, दो कान की बालियां, दो अंगूठियां, तीन घड़ियां, पायल और करीब 20 हजार रुपये नकद ले गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद घर में हड़कंप मच गया। सुषमा मिश्रा के मुताबिक, इससे पहले दिसंबर 2019 में भी उनके घर में चोरी की घटना हो चुकी है। दोबारा चोरी की वारदात से परिवार में चिंता का माहौल है。 पुलिस को दी गई सूचना के अनुसार पुलिस मामले की जांच में जुटी है और चोरी की वारदात को लेकर आसपास के इलाके में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
0
0
Report

रांची में भारत-वेस्टइंडीज मैच के लिए टिकट बिक्री तेज, सुरक्षा पुख्ता इंतजाम

Ranchi, Jharkhand:रांची में क्रिकेट का क्रेज लगातार बढ़ता जा रहा है। भारत और वेस्टइंडीज के बीच होने वाले मुकाबले के लिए जहां एक तरफ लोगों की भारी भीड़ है तो वहीं दूसरी तरफ स्टेडियम के अंदर व्यवस्थाएं दुरुस्त की जा रही हैं। स्टेडियम के अंदर पिच से लेकर ग्राउंड तक सभी को तैयार करने में ग्राउंड स्टाफ जुटे हुए हैं। कल दोनों टीम का आगमन रांची में होने जा रहा है इसको लेकर एयरपोर्ट से रेडिसन ब्लू होटल तक सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहेंगे। टिकट काउंटर और ऑनलाइन मिलकर पहले दिन करीब 8000 टिकट की बिक्री हुई इसके बाद आज भी टिकट काउंटर पर लोग पहुंचे हैं। वही जेएससीए के उपाध्यक्ष संजय पांडे का कहना है कि अगर आज 5 बजे तक टिकट काउंटर खुले रहेंगे और अगर टिकट बाकी रहे तो कल भी टिकट की बिक्री होगी।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top