icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

बैलेट पेपर से चुनाव: योगी बोले भाजपा ने शिक्षा-स्वास्थ्य में बड़ा सुधार किया

Noida, Uttar Pradesh:बैलेट पेपर से हो रहा है चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने का काम जनता-जनार्दन का: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ उत्तर प्रदेश विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के भाजपा सम्मेलन को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया संबोधित。 समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों का अपमान और शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा सपा की राजनीति का आधार: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ‘सपा ने वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया दिया, हमने वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट और वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज दिया’ परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल को उखाड़ फेंकें, आपका प्रतिनिधि वह बने जिसमें जज्बा और सामर्थ्य हो : मुख्यमंत्री योगी संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की प्रवृत्ति का जवाब बनेगा यह चुनाव : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज, दुर्घटना पर 40 लाख से 1.5 करोड़ रुपये तक बीमा सुरक्षा अधिवक्ताओं को भी पांच लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य सुविधा, मृत्यु पर परिवार को पांच लाख रुपये की सहायता का प्रावधान 17 अक्टूबर, लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने समाजवादी पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि वह शिक्षा की घोषित दुश्मन है। शिक्षा व्यवस्था की उपेक्षा और शिक्षकों का अपमान उसकी राजनीति का आधार रहा है। उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय शिक्षण संस्थानों पर पेशेवर गुंडों का दबदबा था और युवाओं के सामने पहचान का संकट खड़ा हुआ। इसके विपरीत, भाजपा सरकार ने शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य सुरक्षा और बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए काम किया है। मुख्यमंत्री ने शिक्षक एवं स्नातक मतदाताओं से अपील की कि वे इस चुनाव में परिवारवाद और वंशवाद को नकारते हुए योग्य और सक्षम प्रतिनिधि चुनें。 'शिक्षक-स्नातक सम्मेलन' में जनता को किया संबोधित उत्तर प्रदेश विधान परिषद के आगामी लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर लखनऊ में 'शिक्षक-स्नातक सम्मेलन' का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल हुए एवं कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। यह सम्मेलन लखनऊ स्नातक क्षेत्र से भाजपा के प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और लखनऊ शिक्षक क्षेत्र से प्रत्याशी उमेश द्विवेदी के समर्थन में आयोजित किया गया था。 कार्यक्रम में पहुंचने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी, भाजपा प्रदेश महामंत्री दिलीप पटेल और दोनों प्रत्याशियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का बुके भेंट कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री को अंगवस्त्र ,पुष्पगुच्छ भेंट किया गया और स्मृति चिह्न के रूप में भगवान श्रीराम की प्रतिमा भेंट की गई。 मुख्यमंत्री ने लखनऊ खंड के मतदाता महासम्मेलन को संबोधित करते हुए सपा की नीतियों पर सवाल उठाए और शिक्षकों, युवाओं तथा अधिवक्ताओं के हित में सरकार की ओर से किए गए कार्यों का उल्लेख किया। ‘समाजवादी पार्टी शिक्षा की घोषित दुश्मन’ मुख्यमंत्री ने कहा, “शिक्षा की व्यवस्था की उपेक्षा, शिक्षकों का अपमान, यहीं से समाजवादी पार्टी ने अपनी राजनीति की थी।” उन्होंने आरोप लगाया कि सपा सरकार के समय शिक्षण संस्थानों में पेशेवर गुंडे हावी हो जाते थे और शिक्षकों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए गए। उनके अनुसार, शिक्षा और युवा पिछली सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल नहीं थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि शिक्षा की व्यवस्था कमजोर होने का असर केवल शिक्षकों और विद्यार्थियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि इससे समाज, प्रदेश और देश का भविष्य भी प्रभावित होता है। उन्होंने शिक्षकों के सम्मान, विद्यालयों की सुविधाओं और युवाओं के अवसरों को बेहतर बनाने की जरूरत पर जोर दिया। ‘वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया’ के मुकाबले वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट मुख्यमंत्री ने सपा सरकार पर माफिया के प्रभाव को बढ़ावा देने का आरोप लगाते हुए कहा, “समाजवादी पार्टी ने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन माफिया' दिया, हमने 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन प्रोडक्ट' दिया, 'वन डिस्ट्रिक्ट, वन मेडिकल कॉलेज' दिया।” उन्होंने कहा कि पहले प्रदेश में माफिया जमीनों पर कब्जा कर लेते थे और आम लोगों, शिक्षकों तथा सरकारी संपत्तियों की जमीनों को भी निशाना बनाया जाता था। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि भाजपा सरकार ने कानून-व्यवस्था में सुधार के साथ विकास को प्राथमिकता दी है। उन्होंने मेडिकल कॉलेजों के विस्तार, बेहतर कनेक्टिविटी और निवेश से रोजगार के अवसर बढ़ने का भी उल्लेख किया。 ‘परिवारवाद और वंशवाद की विषबेल हटाइए’ मुख्यमंत्री ने शिक्षक एवं स्नातक विधान परिषद चुनाव में भाजपा प्रत्याशी इंजीनियर अवनीश कुमार सिंह और उमेश द्विवेदी के समर्थन में मतदान की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के मतदाताओं को ऐसा प्रतिनिधि चुनना चाहिए, जो उनकी समस्याओं को प्रभावी ढंग से उठा सके और जिम्मेदारी के साथ काम करे。 उन्होंने कहा, “आपका प्रतिनिधि वह बनेगा जिसमें जज्बा हो और जिसमें सामर्थ्य हो।” परिवारवाद और वंशवाद पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से इसे बढ़ावा देने वाली राजनीति को नकारने का आह्वान किया। उन्होंने दोनों प्रत्याशियों को शिक्षकों और स्नातकों की आवाज उठाने में सक्षम बताया。 बैलेट पेपर से चुनाव, न्याय के पक्ष में परिणाम देने की अपील मुख्यमंत्री ने कहा, एमएलसी चुनाव “ईवीएम से नहीं, बैलेट पेपर से हो रहा है और परिणाम न्याय के पक्ष में देने का काम आपको करना है।” उन्होंने संवैधानिक संस्थाओं को कटघरे में खड़ा करने की प्रवृत्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि यह चुनाव उसका भी जवाब होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से सतर्क रहकर मतदान करने और अति-आत्मविश्वास से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि चुनाव में प्रत्येक मत महत्वपूर्ण है और कार्यकर्ताओं को मतदाताओं तक पहुंचने के लिए लगातार प्रयास करना चाहिए。 शिक्षकों को पांच लाख रुपये तक कैशलेस इलाज मुख्यमंत्री ने शिक्षकों और उनके परिवारों के लिए स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी सुविधाओं का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि बेसिक, माध्यमिक, उच्च शिक्षा, विश्वविद्यालयों, इंजीनियरिंग कॉलेजों और स्ववित्तपोषित संस्थानों सहित विभिन्न श्रेणियों के शिक्षकों तथा उनके परिवारों को प्रति वर्ष पांच लाख रुपये तक कैशलेस उपचार की सुविधा उपलब्ध कराई गई है。 उन्होंने कहा कि सरकारी और सहायता प्राप्त संस्थानों से जुड़े शिक्षकों, शिक्षामित्रों तथा अनुदेशकों के साथ किसी अनहोनी या दुर्घटना की स्थिति में परिवार को बीमा कवर के माध्यम से 40 लाख रुपये से लेकर 1.5 करोड़ रुपये तक की आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था है। रसोइयों के लिए भी दो लाख रुपये का सुरक्षा बीमा कवर उपलब्ध कराने का उल्लेख किया。 ऑपरेशन कायाकल्प से स्कूलों में बेहतर सुविधाएं, ड्रॉपआउट दर 20 से घटकर तीन प्रतिशत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और विद्यालयों में बुनियादी सुविधाएं बेहतर करने के लिए काम किया है। बेसिक शिक्षा में ऑपरेशन कायाकल्प और निपुण भारत अभियान के तहत स्कूलों में बेहतर कक्षाएं, बालक-बालिकाओं के लिए अलग-अलग शौचालय, पेयजल, स्मार्ट क्लास, डिजिटल लाइब्रेरी और कंप्यूटर कक्ष जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। मुख्यमंत्री के अनुसार, बेसिक शिक्षा में ड्रॉपआउट दर 20 प्रतिशत से घटकर तीन प्रतिशत रह गई है, जबकि सैचुरेशन का स्तर 36 प्रतिशत से बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया है। माध्यमिक शिक्षा में प्रोजेक्ट अलंकार के तहत राजकीय इंटर कॉलेजों, राजकीय बालिका इंटर कॉलेजों, सहायता प्राप्त कॉलेजों और संस्कृत महाविद्यालयों के भवनों का निर्माण एवं सुदृढ़ीकरण किया गया है। इन संस्थानों में प्रयोगशालाओं, पुस्तकालयों, स्मार्ट क्लास और अटल टिंकरिंग लैब जैसी सुविधाओं का भी विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री ने अटल आवासीय विद्यालयों, कस्तूरबा गांधी विद्यालयों और आश्रम पद्धति के विद्यालयों का उल्लेख करते हुए कहा कि सरकार शिक्षा के बुनियादी ढांचे को मजबूत बनाने और विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने की दिशा में काम कर रही है。 अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये तक स्वास्थ्य सुरक्षा मुख्यमंत्री ने अधिवक्ताओं के लिए किए गए प्रावधानों की जानकारी देते हुए कहा कि अधिवक्ता की मृत्यु होने पर उनके परिवार को मिलने वाली सहायता राशि बढ़ाकर पांच लाख रुपये की गई है। पहले यह सहायता डेढ़ लाख रुपये थी और इसका लाभ 60 वर्ष से कम आयु के अधिवक्ताओं के मामलों में मिलता था। सरकार ने आयु सीमा को बढ़ाकर 70 वर्ष तक किया है。 उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं को पांच लाख रुपये तक कैशलेस स्वास्थ्य बीमा की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार शिक्षकों और अधिवक्ताओं सहित विभिन्न वर्गों की सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कदम उठा रही है。 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी, एक लाख और को नियुक्ति की तैयारी मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने पिछले साढ़े नौ वर्षों में 9.5 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्ति पत्र दिए हैं। चुनाव से पहले एक लाख और युवाओं को सरकारी नौकरी देने की तैयारी है। उन्होंने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता का दावा करते हुए कहा कि युवाओं को योग्यता के आधार पर अवसर उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निजी क्षेत्र में निवेश के माध्यम से 65 लाख युवाओं को रोजगार मिलने और प्रदेश में स्टार्टअप की संख्या बढ़कर 24 हजार से अधिक होने का भी उल्लेख किया। मुख्यमंत्री के अनुसार, प्रदेश में सुरक्षा और निवेश के बेहतर माहौल से रोजगार के नए अवसर पैदा हुए हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष अवधेश द्विवेदी ने स्नातक प्रत्य़ाशी अवनीश सिंह और शिक्षक प्रत्याशी उमेश के पक्ष में वोट की अपील की. उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत अभिनंदन किया. 1710ZUP_LKO_CM_TEACHER_R
0
0
Report
Advertisement

जयपुर के परकोटे में वन-वे विरोध से 400 से अधिक दुकानें बंद

Jaipur, Rajasthan:जयपुर परकोटे में वन-वे व्यवस्था के विरोध में उतरे व्यापारी, 400 से ज्यादा दुकानें बंद जयपुर के परकोटे में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, पुराना आमेर रोड और हवा महल क्षेत्र के 400 से ज्यादा दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी सड़कों पर उतर आए और ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव की मांग की। सुभाष चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और महामंत्री महावीर शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध जताया। व्यापारी बड़ी चौपड़ पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सुभाष चौक से हवा महल जाने वाले रास्ते को डायवर्ट करने और वन-वे व्यवस्था लागू करने से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने से पहले उनसे राय नहीं ली गई। तीन घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन व्यापारियों ने फिलहाल तीन घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान चांदी की टकसाल का फूड पॉइंट भी सूना नजर आया। यहां प्याज की कचौरी, मिर्ची बड़ा और समोसे की दुकानें बंद रखकर विरोध जताया गया। हवा महल के सामने स्थित कुछ टैक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट दुकानों पर भी ताले लटके रहे। टूरिस्ट गाइड्स भी समर्थन में उतरे व्यापारियों के विरोध को जयपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरा ने कहा कि वन-वे व्यवस्था लागू करने से पहले संबंधित लोगों से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि रास्तों में बदलाव से पर्यटकों और कारोबारियों दोनों को परेशानी हो सकती है। गाइड्स ने भी समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन में शामिल होने की चेतावनी दी। पुलिस ने व्यवस्था का किया बचाव प्रदर्शन के दौरान एसीपी पीयूष कविया ने व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वन-वे लागू किया गया है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि पर्यटकों की गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। व्यापारियों ने ट्रैफिक डीसीपी को ज्ञापन देकर अपनी समस्याएं रखने की बात कही है। अब देखना होगा कि प्रशासन व्यापारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।
0
0
Report

जयपुर के परकोटे में वन-वे व्यवस्था से विरोध, 400 से अधिक दुकानें बंद

Jaipur, Rajasthan:जयपुर परकोटे में वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर व्यापारियों का विरोध तेज हो गया है। शुक्रवार को सुभाष चौक, चांदी की टकसाल, पुराना आमेर रोड और हवा महل क्षेत्र के 400 से ज्यादा दुकानदारों ने दुकानें बंद रखकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारी सड़कों पर उतर आए और ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव की मांग की। सुभाष चौक व्यापार मंडल के अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल और महामंत्री महावीर शर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने विरोध जताया। व्यापारी बड़ी चौपड़ पहुंचे और यहां प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि सुभाष चौक से हवा महल जाने वाले रास्ते को डायवर्ट करने और वन-वे व्यवस्था लागू करने से ग्राहकों की आवाजाही कम हो गई है। इससे कारोबार प्रभावित हो रहा है। व्यापारियों ने आरोप लगाया कि ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने से पहले उनसे राय नहीं ली गई। तीन घंटे का सांकेतिक प्रदर्शन व्यापारियों ने फिलहाल तीन घंटे का सांकेतिक विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार और प्रशासन को चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आंदोलन को और बड़ा किया जाएगा। प्रदर्शन के दौरान चांदी की टकसाल का फूड पॉइंट भी सूना नजर आया। यहां प्याज की कचौरी, मिर्ची बड़ा और समोसे की दुकानें बंद रखते विरोध जताया गया। हवा महल के सामने स्थित कुछ टैक्सटाइल और हैंडीक्राफ्ट दुकानों पर भी ताले लटके रहे। टूरिस्ट गाइड्स भी समर्थन में उतरे व्यापारियों के विरोध को जयपुर टूरिस्ट गाइड एसोसिएशन ने भी समर्थन दिया। एसोसिएशन के अध्यक्ष मदन सिंह राजपुरा ने कहा कि वन-वे व्यवस्था लागू करने से पहले संबंधित लोगों से चर्चा होनी चाहिए। उन्होंने आशंका जताई कि रास्तों में बदलाव से पर्यटकों और कारोबारियों दोनों को परेशानी हो सकती है। गाइड्स ने भी समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन में शामिल होने की चेतावनी दी। पुलिस ने व्यवस्था का किया बचाव प्रदर्शन के दौरान एसीपी पीयूष कविया ने व्यापारियों से बातचीत कर उन्हें समझाने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने के लिए वन-वे लागू किया गया है। साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि पर्यटकों की गाड़ियों को नहीं रोका जाएगा। व्यापारियों ने ट्रैफिक डीसीपी को ज्ञापन देकर अपनी समस्याएं रखने की बात कही है। अब देखना होगा कि प्रशासन व्यापारियों की मांगों पर क्या निर्णय लेता है।
0
0
Report

सरिस्का बाघिन ST-26 पहली बार दो शावकों के साथ कैमरे में कैद

Alwar, Rajasthan:सरिस्का में खुशखबरी: बाघिन ST-26 पहली बार दो शावकों के साथ आई नजर, कैमरा ट्रैप में कैद हुई तस्वीरें अलवर। सरिस्का बाघ परियोजना से वन्यजीव प्रेमियों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। यहां बाघिन ST-26 पहली बार अपने दो शावकों के साथ नजर आई है। दोनों शावकों की साइटिंग क्षेत्र में लगाए गए कैमरा ट्रैप में दर्ज हुई है। सरिस्का में जन्मी बाघिन ST-26 के सफल प्रजनन से टाइगर रिजर्व में बाघों की आबादी को मजबूती मिलने की उम्मीद है। सरिस्का फील्ड डायेक्टर संग्राम सिंह कटियार ने बताया करीब 6 से 7 वर्ष की बाघिन ST-26, बाघिन ST-14 की संतान है। इसका टेरिटरी क्षेत्र तालवृक्ष और अकबरपुर रेंज में है। यह बाघिन का पहला लिटर यानी पहली बार शावकों को जन्म देने का मामला है। कैमरा ट्रैप में कैद तस्वीरों में दोनों शावक स्वस्थ और सक्रिय दिखाई दे रहे हैं। शावकों की साइटिंग के बाद वन विभाग ने उनकी सुरक्षा और निगरानी बढ़ा दी है। संबंधित रेंज के फील्ड स्टाफ को कैमरा ट्रैप और नियमित गश्त के जरिए बाघिन व उसके दोनों शावकों की सघन मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, उनके प्राकृतिक रहवास में किसी भी तरह का व्यवधान न्यूनतम रखने और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम-1972 तथा राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण (NTCA) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने पर जोर दिया गया है। वन विभाग ने पर्यटकों, ग्रामीणों और आमजन से अपील की है कि वन्यजीवों से उचित दूरी बनाए रखें और पर्यटन नियमों का पालन करें। इसके अलावा, गांवों के आसपास बाघ की आवाजाही दिखाई देने पर तुरंत नजदीकी वन कार्यालय को सूचना दें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।
0
0
Report
Advertisement

चित्तौड़गढ़ में अवैध पटाखा फैक्ट्री भंडाफोड़: 9 गिरफ्तार

Begun, Rajasthan:चित्तौरड़गढ़ जिले के डूंगला थाना क्षेत्र में डीएसटी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने अवैध पटाखा फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने कसारना से गुर्जनियां रोड पर एक खेत में बने मकान पर छापा मारकर करीब 15 क्विंटल बारूद, तैयार बारूदी पटाखे और पटाखे बनाने में इस्तेमाल होने वाले उपकरण बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान मौके से 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि 2 नाबालिगों को डिटेन किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों में मध्यप्रदेश और गुजरात के निवासी भी शामिल हैं। जिला पुलिस अधीक्षक धर्मेंद्र सिंह के निर्देशन में हुई इस कार्रवाई में पुलिस ने बारूद से भरे कट्टे, तैयार सुतली बम, बारूदी नलियां, पीला पाउडर, सुतली, पटाखों की पैकिंग के रैपर और अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कसारना से गुर्जनियां जाने वाले रास्ते पर खेत में बने मकान में भारी मात्रा में बारूद और पटाखा निर्माण सामग्री जमा कर अवैध फैक्ट्री संचालित की जा रही है। सूचना की पुष्टि के बाद डीएसटी प्रभारी एएसआई सूरज कुमार के नेतृत्व में संयुक्त टीम ने दबिश दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी सुनसान जगह पर बिना अनुज्ञापत्र के बारूद जमा कर अवैध रूप से पटाखे बना रहे थे और तैयार माल बेचने की तैयारी में थे। मामले में मुख्य मास्टरमाइंड और हैंडलर को नामजद किया गया है। इतनी बड़ी मात्रा में विस्फोटक सामग्री के भंडारण से गंभीर हादसे की आशंका थी। पुलिस की समय रहते कार्रवाई से संभावित खतरे को टालने में मदद मिली। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अवैध पटाखा फैक्ट्री से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच जारी है।
0
0
Report

बदरीनाथ धाम में नारद उत्सव: कार्तिक संक्रांति पर देवर्षि नारद जी का विशेष आवाहन

Karnaprayag, Uttarakhand:विश्व प्रसिद्ध श्री बदरीनाथ धाम में आज कार्तिक संक्रांति के शुभ अवसर पर डिमरी धार्मिक पंचायत द्वारा 'नारद उत्सव' पूरी श्रद्धा और भव्यता के साथ मनाया गया। धाम की प्राचीन धार्मिक परंपराओं के तहत नारदकुंड के पास स्थित प्रसिद्ध नारदशिला पर भगवान के शीतकालीन पुजारी देवर्षि नारद जी का विशेष आवाहन और पूजन-अर्चन संपन्न किया गया। बदरीनाथ धाम में युगों-युगों से चली आ रही एक अनूठी और महान परंपरा है। मान्यताओं के अनुसार, वर्ष के 6 महीने यहाँ मनुष्य पूजा-अर्चना करते हैं, जबकि शीतकाल के शेष 6 महीने स्वयं देवता भगवान बदरीविशाल की पूजा का दायित्व संभालते हैं। देव प्रजा की ओर से देवर्षि नारद जी ही इस दिव्य परंपरा का निर्वहन करते हैं। इसी परंपरा के क्रम में आगामी मार्गशीर्ष मास में मनुष्यों द्वारा भगवान बदरीविशाल की पूजा-अर्चना का संपूर्ण दायित्व देवर्षि नारद जी को सौंपा जाएगा। इसी पावन प्रक्रिया के शुभारंभ के रूप में आज नारद उत्सव का आयोजन किया गया। कार्तिक संक्रांति पर आयोजित इस विशेष धार्मिक अनुष्ठान में डिमरी धार्मिक पंचायत के पदाधिकारियों, धर्माधिकारियों और वेदपाठियों ने हिस्सा लिया。
0
0
Report
Advertisement

पंजाब में कानून-व्यवस्था पर कांग्रेस नेताओं का परिवार से मिलना

Jagraon, Punjab:ਜਗਰਾਓਂ ਨੇੜੇ ਪਿੰਡ ਗਿੱਦੜਵਿੰਡੀ ਵਿਖੇ ਕਤਲ ਹੋਏ ਕਬੱਡੀ ਖਿਡਾਰੀ teਜਪਾਲ ਸਿੰਘ ਦੇ ਪਰਿਵਾਰਿਕ ਮੈਂਬਰਾਂ ਨਾਲ ਮੁਲਾਕਾਤ ਕਰਨ ਲਈ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪੰਜਾਬ ਮਾਮਲਿਆਂ ਦੇ ਇੰਚਾਰਜ ਸਚਿਨ ਪਾਇਲਟ ਤੇ ਪੰਜਾਬ ਕਾਂਗਰਸ ਦੇ ਪ੍ਰਧਾਨ ਪ੍ਰਗਟ ਸਿੰਘ ਸਮੇਤ ਸਾਬਕਾ ਕਾਂਗਰਸ ਪ੍ਰਧਾਨ ਰਾਜਾ ਵੜਿੰਗ ਤੇ ਉੱਘੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਰਾਜ ਕੁਮਾਰ ਵੇਰਕਾ ਸਮੇਤ ਲੋਕਲ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂ ਵੀ ਵੱਡੀ ਗਿਣਤੀ ਵਿਚ ਪਹੁੰچੇ। ਇਸ ਮੌਕੇ ਜਿੱਥੇ ਸਾਰੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਨੇ ਕਿਹਾਕਿ ਪੂਰੇ ਪੰਜਾਬ ਵਿਚ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਪੂਰੀ ਤਰ੍ਹਾਂ ਕੰਟਰੋਲ ਤੋ ਬਾਹਰ ਹੋ ਗਈ ਹੈ ਤੇ ਨਸ਼ਾ ਤੇ ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ਤੋ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਲੋਕ ਬੁਰੀ ਤਰਾਂ ਡਰੇ ਹੋਏ ਹਨ ਤੇ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਤੋਂ ਲੋਕਾਂ ਦਾ ਵਿਸ਼ਵਾਸ ਉੱਠ ਗਿਆ ਹੈ। ਪੰਜਾਬ ਸਰਕਾਰ ਨੇ ਤਾਂ ਪੰਜਾਬ ਦੀ ਪ੍ਰੋਫੈਸ਼ਨਲ ਪੁਲਿਸ ਨੂੰ ਵੀ ਆਪਣੇ ਹਠਾਂ ਦੀ ਕਠਪੁਤਲੀ ਬਣਾ ਕੇ ਨਥਿੱਗ ਬਣਾ ਦਿੱਤਾ ਹੈ ਤੇ ਇਸੇ ਕਰਕੇ ਕਾਨੂੰਨ ਵਿਵਸਥਾ ਕੰਟਰੋਲ ਤੋ ਬਾਹਰ ਹੋ ਗਈ ਹੈ। ਇੱਸੇ ਮੌਕੇ ਪਿੰਡ ਵਾਸੀਆਂ ਨੇ ਸਾਰੇ ਕਾਂਗਰਸੀ ਆਗੂਆਂ ਦਾ ਧੰਨਵਾਦ ਕਰਦੇ ਕਿਹਾਕਿ ਨਸ਼ੇ ਤੇ ਆਪਸੀ ਰੰਜਿਸ਼ ਕਰਕੇ ਆਏ ਦਿਨ ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਨੌਜ਼ਵਾਨਾਂ ਦੇ ਕਤਲ ਹੋ ਰਹੇ ਹਨ ਤੇ ਇਸ ਨੂੰ ਜਲਦੀ ਕਾਬੂ ਕਰ ਲੈਣਾ ਚਾਹੀਦਾ ਹੈ।
0
0
Report

नूरपुर पुलिस ने नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क पर बड़ा प्रहार, ₹74.12 लाख संपत्ति फ्रीज

Nurpur, Himachal Pradesh:नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क पर नूरपुर पुलिस का बड़ा प्रहार; ₹74.12 लाख की संपत्तियों की फ्रीजिंग की सक्षम प्राधिकारी द्वारा पुष्टि लोकेशन नूरपुर, भूषण शर्मा एंकर -पुलिस जिला नूरपुर द्वारा नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान कर उनके विरुद्ध प्रभावी कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में NDPS Act के अंतर्गत की गई कार्रवाई में कुल ₹74,12,854 मूल्य की संपत्ति की फ्रीजिंग की पुष्टि सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली द्वारा की गई है। AS P धर्मचंद वर्मा नें बताया की यह कार्रवाई नशा तस्करी के आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करने तथा अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों पर कानूनी शिकंजा कसने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। अभियोग का विवरण एवं वित्तीय जांच dिनांक 06.10.2025 को पुलिस थाना ज्वाली में वाणिज्यिक मात्रा में मादक पदार्थों से संबंधित FIR संख्या 129/2025, धारा 20, 25 एवं 29 NDPS अधिनियम के अंतर्गत दर्ज की गई, जिसमें आरोपी रमेश कुमार को गिरफ्तार किया गया। इसके उपरांत पुलिस द्वारा आरोपी से संबंधित संपत्तियों की वित्तीय जांच की गई। इस दौरान संपत्तियों के अर्जन तथा उनके वित्तीय स्रोतों की जांच-पड़ताल की गई और NDPS अधिनियम के संबंधित प्रावधानों के अंतर्गत संपत्तियों को फ्रीज करने की कार्रवाई प्रारंभ की गई। सक्षम प्राधिकारी द्वारा फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि धर्मचंद वर्मा नें कहा की वित्तीय जांच के आधार पर पुलिस थाना जवाली द्वारा दिनांक 18.09.2026 को NDPS Act की धारा 68F(1) के अंतर्गत आदेश संख्या 2863-2877/5A पारित किया गया तथा पुष्टि हेतु सक्षम प्राधिकारी, नई दिल्ली को भेजा गया। इस पर कार्रवाई करते हुए सक्षम प्राधिकारी एवं प्रशासक, SAFEM(FOP)A एवं NDPS Act, नई दिल्ली द्वारा दिनांक 15.10.2026 को NDPS Act की धारा 68F(2) के अंतर्गत आदेश पारित कर पुलिस द्वारा जारी फ्रीजिंग आदेश की पुष्टि कर दी गई। फ्रीजिंग की पुष्टि की गई संपत्तियां 1. आवासीय भवन-सह-शॉपिंग कॉम्प्लेक्स गांव लभ, डाकघर मक्राहन, तहसील जवाली, जिला कांगड़ा स्थित दो मंजिला भवन, जिसमें सात दुकानें हैं। उक्त संपत्ति का निर्धारित मूल्य ₹68,99,462 है。 2. ट्रैक्टर — पंजीकरण संख्या HP38F6433 अंकित चौधरी पुत्र रमेश चंद उर्फ महेशी के नाम पर पंजीकृत उक्त ट्रैक्टर वर्ष 2019 में ₹5,13,392 में खरीदा गया था। सक्षम प्राधिकारी के समक्ष ट्रैक्टर की खरीद के समय उसके अर्जन के स्रोत के समर्थन में संबंधित अवधि के आयकर रिटर्न, बैंक खाते के विवरण एवं आय के स्रोत से संबंधित पर्याप्त दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किए गए। वर्ष 2023-24 से 2026-27 तक के प्रस्तुत आयकर रिटर्न वर्ष 2019 में ट्रैक्टर की खरीद के स्रोत को प्रमाणित करने के लिए प्रासंगिक नहीं पाए गए। परिणामस्वरूप, सक्षम प्राधिकारी द्वारा उक्त ट्रैक्टर की फ्रीजिंग की भी पुष्टि की गई। उक्त दोनों संपत्तियों का कुल निर्धारित/खरीद मूल्य ₹74,12,854 (चौहत्तर लाख बारह हजार आठ सौ चौवन रुपये) है। संपत्तियों के हस्तांतरण एवं लेन-देन पर प्रतिबंध सक्षम प्राधिकारी के आदेश के अनुसार, संबंधित संपत्तियों को आदेश में निर्धारित शर्तों एवं कानूनी प्रावधानों के अधीन रखा गया है। आदेश के अनुसार आवश्यक अनुमति के बिना इन संपत्तियों का हस्तांतरण नहीं किया जा सकता तथा इनके संबंध में आदेश के विपरीत कोई लेन-देन नहीं किया जा सकता। नशा तस्करी के आर्थिक आधार को कमजोर करने की दिशा में निरंतर कार्रवाई पुलिस जिला नूरपुर नशा तस्करी के विरुद्ध कार्रवाई को केवल मादक पदार्थों की बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी तक सीमित नहीं रख रहा है, बल्कि नशे के अवैध कारोबार से अर्जित संपत्तियों की पहचान, वित्तीय जांच तथा उन्हें कानून के अनुरूप फ्रीज करने पर भी विशेष ध्यान दे रहा है। इस रणनीति का उद्देश्य नशा तस्करी से अर्जित अवैध आर्थिक लाभ पर रोक लगाना तथा तस्करी के पूरे आर्थिक नेटवर्क को कमजोर करना है। इसी अभियान के अंतर्गत इस समय तक पुलिस जिला नूरपुर by अब तक नशा तस्करों की ₹30,70,05,711 (तीस करोड़ सतर लाख पांच हजार सात सौ गयारह रुपये) मूल्य की संपत्तियों को सक्षम प्राधिकारी द्वारा पुष्टि के उपरांत जब्त किया जा चुका है। यह कार्रवाई नशा तस्करों के विरुद्ध नूरपुर पुलिस की निरंतर प्रतिबद्धता एवं प्रभावी कार्यप्रणाली को दर्शाती है। पुलिस जिला नूरपुर आम जनता से अपील करता है कि नशा तस्करी अथवा अवैध मादक पदार्थों के कारोबार से संबंधित किसी भी प्रकार की सूचना पुलिस के साथ साझा करें। नशामुक्त समाज के निर्माण तथा नशे के अवैध कारोबार पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जनसहयोग अत्यंत महत्वपूर्ण है। बाइट -धर्मचंद वर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, पुलिस जिला नूरपुर, हिमाचल
0
0
Report
Advertisement

कांग्रेस ने नागपुर पैदल मोर्चा तय किया, किसानों की मांगें उजागर

Gadchiroli, Maharashtra:टायटल:--- डिसेंबर महिन्यातील नागपूरच्या हिवाळी अधिवेशनावर गडचिरोली जिल्ह्यातील शेतकऱ्यांचा पायी मोर्चा काढण्याचा काँग्रेसचा निर्धार, विकास कामांसाठी सुपीक जमिनी अधिग्रहण करण्याच्या प्रश्नी शेतकऱ्यांकडे शासनाचे दुर्लक्ष होत असल्याचा आरोप अँकर:-- गडचिरोली जिल्ह्यात सुपीक जमिनी विकास कामे, उद्योग आणि विमानतळासाठी अधिग्रहित करण्याचा मुद्दा गेले काही महिने गाजत आहे.  या विरोधात जिल्हा मुख्यालय जवळच्या गुरवळा आणि चामोर्शी तालुक्यातील शेतकरी उपोषण- आंदोलन करत आहेत. मात्र या शेतकऱ्यांची अधिग्रहणाचा शासकीय अध्यादेश रद्द झाल्याची कुठलीही मागणी पूर्ण झालेली नाही. त्यामुळे शासन लक्ष देत नसल्याचे लक्षात आल्यावर काँग्रेसने आता डिसेंबरमधील हिवाळी अधिवेशनाच्या पहिल्याच दिवशी शेतकऱ्यांचा पायी मोर्चा काढण्याचे निश्चित केले आहे. एक डिसेंबर रोजी शेतकरी अडीचशे किलोमीटर पायी चालून नागपुरात पोचणार असून आपल्या मागण्या सरकार पुढे ठेवणार आहेत. शेतकऱ्यांच्या मागण्यांकडे प्राधान्याने लक्ष द्यावे अशी मागणी आज काँग्रेसने पत्रकार परिषदेतून केली।
0
0
Report

रांची के दशहरा महोत्सव में 70 फुट रावण दहन, CM समेत सुरक्षित तैयारी

Ranchi, Jharkhand:दशहरा में रावण को जलाने की प्रथा बहुत पुरानी है जो अभी भी चली आ रही है, रांची के मोराबादी मैदान में रावण दहन की तैयारियां तेज कर दी गई हैं, पंजाबी हिंदू बिरादरी की ओर से 1948 से यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है, हर बार राज्य के मुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होते हैं, जहां रावण, कुंभकरण और मेघनाथ की दहन किया जाता रहा है, इस बार भी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ, रांची विधायक सीपी सिंह के द्वारा किया जाएगा, इस बार रावण की ऊँचाई 70 फुट, कुंभकरण 65 फुट और मेघनाथ 60 फुट के होंगे, जबकि सोने की लंका 30×30 फुट का होगा, जिसे लेकर सभी तैयारियाँ जैसे सुरक्षा, नगरपालिका, अग्निशामक और अस्पताल को भी तैयार रहने के लिए कहा गया है, समिति के सदस्यों ने कहा कि रावण दहन बुराई के ऊपर अच्छाई को दिखाता है, इसे राज्य उत्सव के तौर पर मनाया जाता है, लोगों के लिए अच्छे व्यवस्था किया जा रहा है, लेजर लाइट शो किया जाएगा, एक 30 मिनट का शो भी होगा जिसमें रामलीला होगा, भजन संध्या भी आयोजित किया जाएगा, कार्यक्रम 5 बजे से शुरू होगा, लोग 4 बजे आने का आग्रह किया गया है, और उन्होंने कहा कि इस बार तैयारी अच्छी तरह से किया जा रहा है, इस बार रावण में फायर लाइट लगाए गए हैं, लाइटिंग भी किए गए हैं, ज्यादा से ज्यादा लोगों को आने के आग्रह है, वही पुतला को मुस्लिम परिवारों के द्वारा बनाया जाता रहा है, जो आपसे भाईचारा को दिखाता है, CCTV कैमरा भी लगाए जा रहे हैं
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top