icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

झालावाड़ पुलिस ने गैंगस्टर महिमामंडन के आरोप में 30 सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक कर दिए

Jhalawar, Rajasthan:एंकर इंट्रो_ झालावाड़ में सोशल मीडिया के जरिए गैंगस्टर का महिमामंडन करने और आमजन में दहशत फैलाने वाले अपराधियों पर पुलिस ने डिजिटल स्ट्राइक की है। पुलिस ने जिले के 30 हिस्ट्रीशीटर और हार्डकोर अपराधियों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक करवाए हैं। इन अपराधियों पर सोशल मीडिया के जरिए अवैध हथियारों का प्रदर्शन करने, गैंग कल्चर को बढ़ावा देने और युवाओं को अपराध की दुनिया की ओर आकर्षित करने के आरोप हैं। झालावाड़ पुलिस अधीक्षक अमित बुडानिया के निर्देशन में साइबर पुलिस स्टेशन और जिला पुलिस की संयुक्त साइबर निगरानी टीम ने यह कार्रवाई की है। सहयोग पोर्टल के माध्यम से आईटी एक्ट के तहत मेटा को शिकायत भेजकर इंस्टाग्राम के 30 अकाउंट ब्लॉक करवाए गए हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि कई अपराधी हथियारों के साथ वीडियो और रील्स अपलोड कर रहे थे। वहीं कुख्यात गैंगस्टरों का महिमामंडन करने के साथ सड़कों पर खतरनाक स्टंट दिखाकर युवाओं को अपराध के लिए आकर्षित करने का प्रयास किया जा रहा था। इनमें प्रमुख रूप से अरशद उर्फ अयूब उर्फ चिंटू, मुकेश उर्फ डेकडिया, विक्की उर्फ कालिया, दीपक पारेता और मोहम्मद कैफ खान सहित अन्य अपराधी शामिल हैं। पुलिस के अनुसार इन अपराधियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, डकैती, फिरौती, अवैध हथियार, मादक पदार्थ तस्करी और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामलों में प्रकरण दर्ज हैं। पुलिस ने आमजन और युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया पर अपराधियों और गैंगस्टरों को फॉलो करने, उनकी पोस्ट लाइक या शेयर करने तथा उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देने से बचें। किसी भी संदिग्ध या गैरकानूनी ऑनलाइन गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस या साइबर पुलिस स्टेशन को दें। झालावाड़ पुलिस का साफ संदेश है, कि सोशल मीडिया पर दहशत और अपराध का महिमामंडन करने वालों पर अब डिजिटल निगरानी के साथ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी。
0
0
Report

करौली-हिण्डौन मार्ग के जंगल में महिला से मारपीट, एक आरोपी गिरफ्तार

Karauli, Rajasthan:करौली। करौली-हिण्डौन मार्ग पर अंजनी माता मंदिर के पास महिला से मारपीट, Jungle में महिला के साथ की गई मारपीट, गंभीर हालत में महिला को अस्पताल में कराया भर्ती, महिला का अस्पताल में उपचार जारी, चीख-पुकार सुनकर मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले किया, अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस, अंजनी माता मंदिर के पास जंगलों में पुलिस बल तैनात, पुलिसकर्मी जंगल में कर रहे आरोपियों की तलाश, मौके पर डीएसपी किशोर भदोरिया, करौली महिला थाना, कोतवाली पुलिस और यातायात प्रभारी मौजूद,
0
0
Report

जगपुरा सूर्य नगर में 13 लाख रुपए की चोरी, 7–8 बदमाशों ने तिजोरी उठाकर फरार

Kota, Rajasthan:जगपुरा सूर्य नगर में अज्ञात चोरों का आतंक, दुकान का शटर तोड़ तिजोरी ले उड़े बदमाश\n\n"7 से 8 बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया, करीब 13 लाख रुपए के सोने-चांदी की चोरी"\n\nमंडाना (कोटा )। रानपुर थाना क्षेत्र के जगपुरा सूर्य नगर रोड, वार्ड नंबर 4 में अज्ञात चोरों ने चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम देकर क्षेत्र में सनसनी फैला दी। विष्णु सोनी की दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे 7 से 8 अज्ञात बदमाश तिजोरी उठाकर फरार हो गए। \n\nजानकारी के अनुसार, बदमाश दुकान का शटर तोड़कर अंदर घुसे और तिजोरी उठाकर बाहर ले गए। इसके बाद तिजोरी को पास के प्लॉट में ले जाकर पानी-पतासे के ठेले में रखा और मुर्गा फार्म तक ले गए। मुर्गा फार्म के पास से यह ठैला मिला है, जिसके बाद चोरी की वारदात को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गईं।\n\nविष्णु सोनी और भंवर बंजारा ने बताया कि चोरी हुई तिजोरी में करीब 7 किलो चांदी और 5 से 6 ग्राम सोना रखा हुआ था। चांदी की कीमत लगभग 12 लाख रुपए तथा सोने की कीमत करीब 1 लाख रुपए बताई जा रही है। इस तरह चोरी हुए आभूषणों की कुल कीमत करीब 13 लाख रुपए बताई गई है।\n\n वारदात से क्षेत्र में दहशत\n\nहथियारबंद बदमाशों द्वारा दुकान का शटर तोड़कर तिजोरी ले जाने की घटना से सूर्य नगर और आसपास के क्षेत्र में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों में सुरक्षा को लेकर भय व्याप्त है।\n\nजगपुरा पुलिस सुरक्षा प्रभारी विश्वेंद्र सिंह ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों के आधार पर जांच की जा रही है जल्दी ही चोरी का खुलासा किया जाएगा।
0
0
Report
Advertisement

रामनिवास शाह ने बिरसा मुंडा प्रतिमा की सफाई कर विपक्षी हलचल मचा दी

ADAjay DubeyJust now
Singrauli, Madhya Pradesh:सिंगरौली के बैढ़न स्थित राजीव परिसर में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती को लेकर तैयारियां की गईं। इसी दौरान विधायक रामनिवास शाह ने खुद प्रतिमा की सफाई की। विधायक चबूतरे पर पहुंचे और पानी डालकर कपड़े से भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा को साफ किया। प्रतिमा की सफाई के दौरान पूर्व महापौर प्रेमवती खैरवार समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। आज 15 भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाया जा रहा है। इस मौके पर देशभर में बिरसा मुंडा के संघर्ष और आदिवासी समाज के योगदान को याद किया जा रहा है। सिंगरौली में भी प्रतिमा स्थल पर श्रद्धांजलि एवं जयंती कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा。
0
0
Report

ओयो होटल के बाहर परिवारों ने युवक-युवती पकड़ा, युवती फरार

Hathras, Uttar Pradesh:ओयो होटल के बाहर परिजनों ने युवक-युवती को पकड़ा, हंगामे के बीच युवती फरार हाथरस सासनी कोतवाली क्षेत्र के विजयगढ़ रोड स्थित किला तिराहे के पास संचालित एक ओयो होटल में प्रवेश करने से पहले ही शनिवार को परिजनों ने एक युवक और युवती को रंगे हाथों पकड़ लिया। क्षेत्र के एक गांव की युवती युवक के साथ होटल जा रही थी। भनक लगने पर पीछा करते हुए पहुंचे घरवालों को अचानक सामने देख युवती हंगामे के बीच भाग निकली, जबकि परिजनों ने युवक को दबोच लिया। मौके पर जमा हुई राहगीरों की भीड़ को शांत करते हुए सूचना पर पहुंची पुलिस युवक को पूछताछ के लिए कोतवाली ले गई है। पुलिस के अनुसार मामले की जांच की जा रही है और तहरीर मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
0
0
Report

हरदोई में क्लास 10 के छात्र पर बेल्ट से पिटाई, वीडियो वायरल

Hardoi, Uttar Pradesh:हरदोई में स्कूली छात्र की बेल्ट और लात-घूंसों से पिटाई,वीडियो,इंस्टाग्राम पर वायरल,आधा दर्जन युवकों पर आरोप हरदोई में शहर के आरआर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र के साथ मारपीट का मामला सामने आया है आरोप है कि कॉलेज के ही करीब आधा दर्जन युवकों ने छात्र को घेरकर बेल्ट और लात-घूंसों से बेरहमी से पीटा।इतना ही नहीं, हमलावरों ने मारपीट का वीडियो भी बनाया और उसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिया।वीडियो सामने आने के बाद पीड़ित छात्र मानसिक रूप से आहत हो गया। मामले में शनिवार को छात्र के पिता ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। शहर के लाइन पुरवा निवासी पीड़ित के पिता ने एसपी को दिए शिकायती पत्र में बताया कि उनका बेटा आरआर इंटर कॉलेज में कक्षा 10 का छात्र है। आरोप है कि कॉलेज के कुछ छात्रों ने अपना एक समूह बना रखा है, जो आए दिन दूसरे विद्यार्थियों के साथ अभद्रता और मारपीट करते हैं।पिता के मुताबिक,बीती 4 नवंबर को उनके बेटे को तीन नामजद और दो अज्ञात समेत करीब आधा दर्जन युवकों ने घेर लिया।इसके बाद आरोपियों ने बेल्ट और लात-घूंसों से उसकी पिटाई की।विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई।आरोप है कि इस दौरान हमलावरों ने मारपीट का वीडियो रिकॉर्ड किया और बाद में एक आरोपी छात्र ने उसे अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपलोड कर दिया।बताया गया कि वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद छात्र ने शर्मिंदगी और मानसिक परेशानी के चलते अपने पिता को पूरी घटना की जानकारी दी। पिता का आरोप है कि उन्होंने कॉलेज के प्रधानाचार्य को भी मामले से अवगत कराया,लेकिन विद्यालय प्रशासन की ओर से अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।इसके बाद शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे पीड़ित के पिता ने एसपी को प्रार्थना पत्र सौंपकर पूरे मामले की जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब पुलिस कार्रवाई को लेकर पीड़ित परिवार की निगाहें अधिकारियों पर टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement

छठ घाट पर कैप्टन स्मित मच्छार की वीरता को विशेंद्र की पेंटिंग ने नमन

Jamshedpur, Jharkhand:छठ घाट पर कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह की अनूठी पहल, कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस को पेंटिंग के जरिए किया नमन जमशेदपुर: लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर मानगो स्थित स्वर्णरेखा घाट पर वरिष्ठ युवा कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह ने अपनी कला के माध्यम से देशभक्ति और वीरता का अनूठा संदेश दिया है। जेपी सेतु पुल के नीचे स्थित घाट पर उन्होंने वर्ष 2026 की विशेष संदेशपरक पेंटिंग तैयार की है, जिसे भारतीय विमानन जगत के साहसी कैप्टन स्मित मच्छार को समर्पित किया गया है। कलाकार विशेंद्र नारायण सिंह प्रत्येक वर्ष छठ महापर्व के अवसर पर अपनी कलाकृति के माध्यम से समाज और देशवासियों को एक विशेष संदेश देने का प्रयास करते हैं। इस वर्ष उनकी पेंटिंग का मुख्य विषय साहस, वीरता और कर्तव्य के प्रति समर्पण है। कलाकृति में कैप्टन स्मित मच्छार के अदम्य साहस को प्रमुखता से दर्शाया गया है। हाल ही में दुबई से इजराइल जा रही फ्लाईदुबई की उड़ान में हमले के दौरान सह-पायलट के गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उन्होंने जिस बहादुरी और सूझबूझ का परिचय दिया, वह प्रेरणादायक है। उनके प्रयासों से विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण मदद मिली थी। उनके साहस की सराहना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी की थी। पेंटिंग में छठी मैया की आराधना करती व्रती महिलाएं, भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने की परंपरा और कैप्टन स्मित मच्छार के साहस को खूबसूरती से उकेरा गया है। कलाकार ने कहा कि यह कलाकृति केवल छठ की धार्मिक आस्था और सूर्य उपासना का प्रतीक नहीं है, बल्कि देश के उन वीर व्यक्तित्वों के प्रति सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का माध्यम भी है, जो अपने कर्तव्य और साहस से मानवता की रक्षा करते हैं। उन्होंने कहा कि कैप्टन स्मित मच्छार का साहस हर भारतीय के लिए गर्व और प्रेरणा का विषय है। उनकी इस विशेष कलाकृति के माध्यम से कलाकार ने देश के वीर सपूतों को शत-शत नमन किया है।
0
0
Report

फरीदाबाद हादसे में मां-बेटी की मौत, शव एंबुलेंस न मिलने पर कूड़ा गाड़ी में पहुंचा

Faridabad, Haryana:फरीदाबाद हादसे में मां-बेटी की मौत, शव एंबुलेंस न मिलने पर कूड़ा गाड़ी में पहुंचा फरीदाबाद में दर्दनाक सड़क हादसा: मां-बेटी की मौत, शव ले जाने के लिए नहीं मिली एंबुलेंस, कूड़ा गाड़ी में ले जाने पड़े शव फरीदाबाद में तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला है। सेक्टर-2 के पास दिल्ली-मुंबई-बड़ौदरा एक्सप्रेसवे पर एक तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार ने बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक पर सवार मां और बेटी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक चला रहा पति घायल हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भिजवाए। उत्तर प्रदेश के मथुरा जिले के सुरीर गांव निवासी राजपाल अपनी पत्नी और 18 वर्षीय बेटी के साथ त्योहार मनाकर फरीदाबाद लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक सेक्टर-2 के पास दिल्ली-मुंबई-बड़ौदरा एक्सप्रेसवे पर पहुंची, तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार ग्रैंड विटारा कार ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर गिर गए। हादसे में राजपाल की पत्नी और 18 वर्षीय बेटी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस का बयान: अग्रसेन चौकी प्रभारी धर्मपाल ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। बाइक राजपाल चला रहा था और पीछे उसकी पत्नी और बेटी बैठी हुई थीं। कार की टक्कर से तीनों सड़क पर गिर गए, जिसमें राजपाल की पत्नी और 18 वर्षीय बेटी की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। शिकायत मिलने के बाद आरोपी कार चालक के खिलाफ नियमानुसार मामला दर्ज किया जाएगा। हादसे में दो लोगों की मौत के बाद परिजनों को एक और परेशानी का सामना करना पड़ा। आरोप है कि शवों को अस्पताल की मोर्चरी तक पहुंचाने के लिए एंबुलेंस की व्यवस्था नहीं हो सकी। ऐसे में शवों को कूड़ा उठाने वाली गाड़ी में रखकर बीके अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल में पुलिसकर्मियों ने खुद शवों को गाड़ी से नीचे उतरवाया। अब सवाल यह है कि दो लोगों की मौत के बाद उनके शवों को सम्मानपूर्वक अस्पताल पहुंचाने के लिए एंबुलेंस तक क्यों उपलब्ध नहीं कराई गई? आखिर इस पूरी व्यवस्था की जिम्मेदारी किसकी थी?
0
0
Report

भारत-नेपाल एक साथ छठ पूजा: कोशी बराज पर विशाल अर्घ्य समारोह

Bihar:लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर लोगों में भारी उत्साह है, आज भगवान भाष्कर को संध्या अर्घ्य दिया जाएगा, जिसको लेकर छठ घाटों की तैयारी को अंतिम रूप देने में श्रद्धालू जुटे हुए हैं. सबसे खास छठ घाट कोसी बराज का है. जहां सुपौल जिले के भारत-नेपाल सीमा पर स्थित कोशी बराज छठ घाट पर तैयारियां अंतिम चरण में है, सुबह से ही छठ घाट की साफ सफाई से लेकर सजावट शुरू हो गई है. कोसी नदी के किनारे बने इस छठ घाट को लेकर कहा जाता है कि यहां भारतीय और नेपाली क्षेत्र के श्रद्धालु एक साथ मिलकर छठी मैया की पूजा करते हैं. कोशी बराज का छठ घाट अपनी धार्मिक आस्था, प्राकृतिक सुंदरता और भव्यता के लिए विशेष पहचान रखता है। स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार, पटना के गंगा घाट के बाद उत्तरी बिहार के प्रमुख और प्रसिद्ध छठ घाटों में कोशी बराज का महत्वपूर्ण स्थान है. मालूम हो कि कोसी बराज स्थित छठ घाट पर छठ पूजा में भारत और नेपाल दोनों देशों के विभिन्न इलाकों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं और एक साथ पूरी श्रद्धा के साथ भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं. बताया जाता है कि कोसी नदी का उद्गम हिमालय क्षेत्र से होता है। नेपाल में सात प्रमुख नदियों के संगम से बनी इस नदी को सप्तकोशी के नाम से भी जाना जाता है। इसी पवित्र नदी के तट पर स्थित कोशी बराज का धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बना रहता है. हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पूजा समिति के ओर से व्यापक तैयारियां की जा रही है. घाटों पर रोशनी, चेंजिंग रूम, सुलभ शौचालय, पार्किंग और आवागमन के लिए सुगम रास्तों की व्यवस्था की गई है. वहीं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए गोताखोरों की तैनाती, मेडिकल सुविधा, प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था और पूजा समिति के स्वयंसेवकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी. कहा जाता है कि कोशी बराज पर छठ महापर्व महज एक धार्मिक आयोजन ही नहीं रहता है बल्कि भारत और नेपाल के बीच आपसी आस्था, संस्कृति और सामाजिक एकता का भी इसे प्रतीक माना जाता है. यही कारण है कि दोनों देशों के श्रद्धालु मिलकर इस महापर्व को भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से मनाते हैं.
0
0
Report
Advertisement

शिवशंकर के हमलावरों की पांच दिनों तक गिरफ्तारी नहीं, छठवें दिन हुई मौत, ग्रामीणों में आक्रोश

KAILASH NATH VERMAKAILASH NATH VERMAFollow7m ago
Gonda, Uttar Pradesh:शिवशंकर के हमलावरों की पांच दिनों तक गिरफ्तारी नहीं, छठवें दिन हुई मौत,ग्रामीणों में आक्रोश गोंडा जनपद के थाना कर्नलगंज में 9 तारीख को हरदयाल पुरवा चकरौत निवासी शिव शंकर के घर में घुस कर सुख राम,चंदन,सूरज व सुखराम की पत्नी ने गंभीर रूप से घायल कर दिया था इन चारों लोगों के विरुद्ध मुकदमा भी दर्ज है। जिसकी कल अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।मृतक के तीन मासूम बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया, लेकिन अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई।परिजनों ने शासन-प्रशासन से तत्काल आरोपियों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की माँग की है।
0
0
Report

खैरथल–तिजारा में 54वां विमर्श उत्सव: गुरु भक्ति और दीक्षा महापूजा का जयकारा

Bagheri Kalan, Rajasthan:खैरथल तिजारा जिले के देहरा तिजारा में आज श्रमणाचार्य श्री 108 विमर्शसागर जी महामुनिराज का 54वां विमर्श उत्सव श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर अतिशय क्षेत्र देहरा तिजारा स्थित श्री चन्द्रतीर्थ मण्डपम् में विशेष धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान दीक्षार्थियों, गुरुभक्तों और संघस्थ साधुओं द्वारा गुरुवर की संगीतमय महापूजा की जाएगी। इसके साथ ही पिच्छिका परिवर्तन समारोह भी आयोजित होगा। उत्सव को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और दूर दराज के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु देहरा तिजारा पहुंच रहे हैं। कमेटी अध्यक्ष मुकेश जैन की माने तो इस धार्मिक आयोजन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है और श्रद्धालु गुरु भक्ति में लीन नजर आ रहे हैं।
0
0
Report
Advertisement

राजभर ने कांग्रेस की 181 सीट मांग पर चुटकी ली; दलित-मुस्लिम वोटों के संकेत

Noida, Uttar Pradesh:अम्बेडकर नगर: उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने उत्तर प्रदेश चुनावों में सपा से कांग्रेस द्वारा 181 सीट पर चुनाव लड़ने की मांग पर कहा, "कांग्रेस क्या बुरा मांग रही है? वह एक राष्ट्रीय पार्टी है? तो 181 सीट तो कम ही मांग रही है..." उन्होंने आगे कहा, "अखिलेश यादव जो सम्मेलन करने जा रहे हैं तो वह करने से पहले सपा को सोचना चाहिए कि 5 सालों तक जब अखिलेश यादव थे तब दलितों पर इतना अत्याचार हुआ, प्रमोशन में आरक्षण सपा ने खत्म किया था... ये दलितों का वोट लेने जा रहे हैं और दलितों के साथ ऐसा व्यवहार किया है इन्होंने। इन्होंने दलित महापुरूषों के नाम पर बने जिलों और विश्वविद्यालयों के नाम बदले हैं... मुस्लिम वोट ओवैसी के साथ गया और दलित वोट चंद्रशेखर के साथ गया। अब इनकी रैली फ्लॉप हो जाएगी।"
0
0
Report

फर्रुखाबाद में रास्ते के विवाद में रामबहादुर पर लाठी-डंडों से हमला, घायल

Farrukhabad, Uttar Pradesh:फर्रुखाबाद में रास्ते के विवाद में 52 वर्षीय रामबहादुर को लाठी-डंडों से पीटा, खून से लथपथ वीडियो आया सामने फर्रुखाबाद के कम्पिल थाना क्षेत्र में रामबहादुर को लाठी-डंडों से पीटा, घायल रास्ते से निकलने को लेकर गांव के ही लोगों से हुआ विवाद खेत की मेड़ को लेकर पहले से चली आ रही थी पुरानी रंजिश मारपीट में रामबहादुर लहूलुहान, घायल अवस्था का वीडियो आया सामने तीन साल पहले भी पीड़ित ने मारपीट का लगाया आरोप शनिवार शाम की घटना, पुलिस ने घायल का कराया मेडिकल परीक्षण पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी थाना कंपिल के किन्धर नगला का मामला
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top