icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

रामनगर में किन्नर समाज के क्षेत्र बेचे जाने का आरोप, वीडियो वायरल

Noida, Uttar Pradesh:उत्तराखंड के रामनगर में किन्नर समाज के बीच बधाई लेने के पारंपरिक क्षेत्र को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। रामनगर की किन्नर समाज की गुरु याना खान ने आरोप लगाया है कि मुरादाबाद के रहने वाले कुछ किन्नरों ने बधाई लेने के लिए रामनगर समेत पांच क्षेत्रों को 60 लाख रुपये में दूसरे किन्नरों को बेच दिया। याना खान का कहना है कि यह पूरा सौदा उनकी जानकारी और सहमति के बिना किया गया है, और ऐसे होता नहीं है। मामले में अब एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसे याना खान ने अपना सबूत बताते हुए नगर पालिका अध्यक्ष को दिखाया है। याना खान रामनगर नगरपालिका पहुंचीं और नगर पालिका अध्यक्ष हाजी मोहम्मद एकरम से मुलाकात कर पूरे मामले की जानकारी दीं। उन्होंने कहा कि वह किन्नर समाज से जुड़ी सामाजिक कार्यकर्ता हैं और मानवाधिकारों के लिए भी काम करती हैं; उनका कहना है कि रामनगर उनका पारंपरिक क्षेत्र है और यहां की खुशियों में बधाई लेने की परंपरा से वे लंबे समय से जुड़ी हैं। याना खान ने आरोप लगाया कि मुरादाबाद निवासी बबली नाम के किन्नर ने कथित तौर पर रामनगर समेत पांच क्षेत्रों को 60 लाख रुपये में बेच दिया; उनका दावा है कि दूसरी ओर गजरौला क्षेत्र के गुलशन, आंचल और ज्योति समेत कुछ अन्य किन्नर ने इन क्षेत्रों को खरीदा है। उन्होंने कहा कि उनके पास इस कथित सौदे से जुड़ा वीडियो मौजूद है जिसे उन्होंने नगर पालिका अध्यक्ष के सामने भी दिखाया। उनके मुताबिक वीडियो में 60 लाख रुपये की रकम के लेन-देन से जुड़ी तस्वीरें दिखाई देती हैं और वीडियो में क्षेत्र को बेचने और खरीदने की बात भी कही जा रही है; यह वीडियो इस पूरे मामले की जांच के लिए महत्वपूर्ण है। याना खान ने कहा कि किन्नर समाज में गुरु-चेला परंपरा के तहत बधाई लेने के लिए क्षेत्र निर्धारित होने की परंपरा रही है, ऐसे में उनका सवाल है कि कोई व्यक्ति किसी दूसरे किन्नर के पारंपरिक क्षेत्र और वहां के जजमानों को पैसे लेकर किसी और को बेचने का अधिकार कैसे रख सकता है। उन्होंने कहा कि रामनगर के साथ जसपुर, बाजपुर, स्वार और गदरपुर समेत पांच क्षेत्रों को कथित तौर पर बेचने की बात सामने आई है। याना खान ने यह भी गंभीर आरोप लगाया कि इस विवाद के बाद उन्हें रामनगर छोड़ने की धमकियां दी जा रही हैं; व्हाट्सएप पर धमकी भरे स्टेटस दिखाए गए जिनमें तमंचे और तलवारें दिखाई गईं और कहा गया कि रामनगर उनका क्षेत्र है, अगर वे वहां दिखाई दें तो उनकी हत्या कर दी जाएगी। याना खान ने रामनगर कोतवाली में तहरीर दी है और पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। उनके मुताबिक रामनगर के लोगों के बीच उन्‍होंने सामाजिक कार्य किए हैं और बधाई की परंपरा से जुड़ाव को मानते हैं। वहीं रामनगर नगरपालिका अध्यक्ष ने कहा कि रामनगर शांति का शहर है और किसी प्रकार की अशांति नहीं होनी चाहिए; उन्होंने याना खान के सामाजिक कार्यों की सराहना की और समाज तथा पत्रकारों को साथ खड़ा रहने की बात कही। अब पुलिस जांच के बाद ही साफ होगा कि कथित वीडियो में दिखाई दे रही रकम और क्षेत्र बेचने-खरीदने के दावे कितने सच हैं।
0
0
Report

अररिया के घूरना में 104 किलो गांजा और 6.5 लाख रुपए के साथ कारोबारी गिरफ्तार

Forbesganj, Bihar:अररिया के घूरना में पुलिस ने 104 किलो गांजा और 6 लाख 50 हजार रुपए के साथ एक गांजा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार व्यक्ति का नाम सुबोध मंडल है जो भागलपुर जिले के नौगछिया का रहने वाला है। पुलिस को सूचना मिली थी कि एक कार में गांजा लाया जा रहा है जिसके बाद पुलिस ने कार का पीछा कर गाड़ी पकड़ा जिसमें 6 लाख 50 हजार रुपए नगद मिले। पूछताछ के दौरान पकड़ाए व्यक्ति ने बताया कि इन पैसों से घूरना के कुछ कारोबारियों से गांजा की खरीद की जानी थी जिसके बाद पुलिस ने उस व्यक्ति के साथ गांजा कारोबारियों के घर छापेमारी की और गांजा बरामद किया। पुलिस की छापेमारी के दौरान गांजा कारोबारियों ने भीड़ इकट्ठा कर लिया और 3 कारोबारी वहां से भाग गए जिसकी तलाश में police जुटी हुई है
0
0
Report

सलिहा के पास पिकअप पलटने से 15 घायल, गांव में फिर भयावह सड़क हादसा

Saiki, Bihar:सलिहा थाना क्षेत्र बीते शाम सड़क हादसा सामने आई है। जहाँ हादसे में लगभग 15 মহিলা, पुरुष घायल हुए हैं, जिसमें 3 बच्चे भी शामिल हैं। 3 लोगों की स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक सभी एक ही पिकअप में सवार थे और बसना के बेहरदबरी गांव के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर घर लौट रहे थे तभी अचानक परसापाली मोड़ के पास पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना के बाद मौके पर पहुँची सलिहा पुलिस ने सभी घायलों को बिलाईगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर भर्ती कराया गया, जहाँ सभी की ईलाज जारी है। बहरहाल पिकअप कैसे अनियंत्रित हुई इसकी जांच भी सलिहा पुलिस कर रही है।
0
0
Report
Advertisement

बाबा महाकाल के फूल बंगले की सजावट आखिरी सवारी से पहले पूरी तैयारी

Ujjain, Madhya Pradesh:सात समंदर पार से आए फूलों से सज रहा बाबा महाकाल का फूल बंगला थाईलैंड से लेकर नागपुर-मथुरा तक पहुंचे फूल, 20 क्विंटल फूलों से सज रहा महाकाल का दरबार भादौ की राजसी सवारी से पहले खास तैयारी... उज्जैन। बाबा महाकाल की भादौ मास की राजसी सवारी को लेकर महाकाल मंदिर में तैयारियां अंतिम दौर में हैं। आखिरी सोमवार पर बाबा महाकाल के दरबार को खास अंदाज में सजाया जा रहा है। इस बार मंदिर में बनने वाला फूलों का बंगला खास आकर्षण का केंद्र रहेगा。 बाबा महाकाल के फूल बंगले को सजाने के लिए सात समंदर पार थाईलैंड से भी फूल मंगाए गए हैं। इसके अलावा नागपुर, मथुरा और मुंबई से भी अलग-अलग तरह के फूल उज्जैन पहुंचे हैं। इन्हीं फूलों से महाकाल मंदिर के प्रमुख हिस्सों को आकर्षक रूप दिया जा रहा है。 महाकाल मंदिर के नंदी हॉल और गर्भगृह में फूलों की सजावट शुरू हो चुकी है। इसके साथ ही सभा मंडप, ओंकारेश्वर, जूना महाकाल और महाकाल परिसर के अन्य प्रमुख हिस्सों को भी फूलों से सजाया जा रहा है。 इस विशेष फूल बंगले के लिए करीब 20 क्विंटल फूलों का इस्तेमाल किया जा रहा है। सजावट का काम करने के लिए इंदौर से करीब 25 लोगों की टीम उज्जैन पहुँच गई है। टीम ने आज सुबह से सजावट का काम शुरू किया है, जो कल सुबह तक पूरा किया जाएगा。 खास बात यह है कि बाबा महाकाल के दरबार को फूलों से सजाने की यह सेवा कोई नई नहीं है। सजावट करने वाली टीम के मुताबिक, लगातार 24 वर्षों से बाबा महाकाल के दरबार में फूलों का बंगला सजाया जा रहा है。 कल भादौ मास का आखिरी सोमवार है और इसी दिन बाबा महाकाल आखिरी नगर भ्रमण के लिए निकलेंगे। बाबा महाकाल राजसी ठाठ-बाट के साथ अपनी प्रजा का हाल जानने निकलेंगे और रास्तेभर श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे。 आखिरी सवारी को लेकर श्रद्धालुओं में भी खास उत्साह है। आज से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु महाकाल मंदिर पहुँच रहे हैं और बाबा महाकाल के दर्शन कर रहे हैं。 कल जब बाबा महाकाल आखिरी सवारी पर निकलेंगे, उससे पहले उनका दरबार देश-विदेश से आए फूलों की खुशबू और रंगों से सजा हुआ नजर आएगा।
0
0
Report

रेखा सरकार ने आबकारी लैब बैकलॉग समाप्त कर अवैध शराब जांच तेज की

New Delhi, Delhi:सुशासन की दिशा में रेखा सरकार का बड़ा कदम दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग ने दो महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धियां हासिल की-विभाग ने लंबे समय से विभिन्न पुलिस thानों और उनके आसपास पड़े दो हजार से अधिक जब्त वाहनों की सार्वजनिक नीलामी और आबकारी नियंत्रण प्रयोगशाला में पांच से अधिक लंबित पुलिस मामलों से जुड़े रासायनिक विश्लेषण का पूरा बैकलॉग समाप्त कर सक्रिय लंबित मामलों की संख्या शून्य कर दी गई है। नीलामी से दिल्ली सरकार को 5 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व मिला। लंबे समय से थानों और सार्वजनिक जमीन पर खड़े वाहनों को हटाने से जगह खाली हुई。 आबकारी नियंत्रण प्रयोगशाला में 5,000 से अधिक लंबित रासायनिक विश्लेषण मामलों का निस्तारण。 लैब का सक्रिय बैकलॉग हुआ शून्य。 अब वर्षों के बजाय कुछ ही दिनों में मिल रही रासायनिक जांच रिपोर्ट。 तेज रिपोर्ट से अवैध शराब के खिलाफ पुलिस जांच और प्रवर्तन कार्रवाई को मिलेगी गति。 सरकार का लक्ष्य प्रशासन को पारदर्शी, जवाबदेह और परिणामोन्मुख बनाना: CM रेखा गुप्ता
0
0
Report
Advertisement

सिकंदरा राव में तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से मजदूर की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Mohammad RajaMohammad RajaFollow2m ago
Sikandra Rao, Uttar Pradesh:सिकंदराराऊ-कोतवाली क्षेत्र के एटा रोड स्थित ब्रह्मा धर्मकांटा के पास शनिवार शाम एक तेज रफ्तार अज्ञात पिकअप वाहन की टक्कर से एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। उपचार के लिए अलीगढ़ ले जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने मृतक के पुत्र की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आगरा के सदर बाजार क्षेत्र के विधिचंद नैनाना जाट, ग्वालियर रोड निवासी विष्णु ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनके पिता अशोक कुमार (47) सिकंदराराऊ के इकबालपुर स्थित राजकमल पब्लिक स्कूल में पत्थर लगाने का कार्य करते थे। शनिवार शाम करीब सात बजे वह सिकंदराराऊ में आटा और सब्जी खरीदने जा रहे थे। इसी दौरान एटा रोड पर ब्रह्मा धर्मकांटा के निकट सरिया से भरी एक अज्ञात पिकअप मैक्स के चालक ने लापरवाही से वाहन चलाते हुए अशोक कुमार को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने पर परिजन उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदराराऊ लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए अलीगढ़ रेफर कर दिया। परिजन घायल अशोक कुमार को अलीगढ़ ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। घटना से परिवार में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक अपने पीछे पत्नी और बच्चों को छोड़ गए हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञात पिकअप चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर वाहन और चालक की तलाश शुरू कर दी है।
0
0
Report

समाचार पत्र विक्रेता संघ

Kanpur, Uttar Pradesh:समाचार पत्र विक्रेता संघ की ओर से बीते कई वर्षों से जन्माष्टमी के अवसर पर एकजुट हो सुंदरकांड का आयोजन किया जाता है,,, इसी कड़ी में इस वर्ष भी महामंत्री राजकुमार पांडे की ओर से यह आयोजन श्याम नगर के कृष्णा पार्क में किया गया,,, जहां विशेष रूप से आईपीएस डीडी चौरसिया और भारतीय जनता पार्टी दक्षिण जिला अध्यक्ष शिवराम सिंह ने हिस्सा लिया,, महामंत्री राजकुमार पांडे ने बताया कि समाचार पत्र विक्रेता पूरे साल बिना किसी अवकाश के कार्य करते हैं,, ऐसे में जन्माष्टमी की रात्रि जागरण के बाद अगले दिन समाचार पत्र विक्रय के पश्चात इस कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है,, जिसमें स्थानीय लोग संघ के कार्यकर्ता और व्यापार मंडलों का भी विशेष योगदान रहता है । बाइट- राजकुमार पांडे, महामंत्री, समाचार पत्र विक्रेता संघ
0
0
Report
Advertisement

जयपुर में मतदाता जागरूकता साइकिल रैली से मतदान का संदेश

Jaipur, Rajasthan:शहर की सड़कों पर रविवार सुबह साइक्लिस्ट पैडल चलाते हुए निकले तो मकसद सिर्फ फिटनेस नहीं, बल्कि लोगों को मतदान के लिए बूथ तक पहुंचने का संदेश देना था। अमर जवान ज्योति से जलमहल तक निकली मतदाता जागरूकता साइकिल रैली में स्वीप प्रभारी एवं जिला परिषद सीईओ शुभम भैंसारे ने भी साइकिल चलाई। उन्होंने कहा कि जिस तरह शरीर को स्वस्थ रखने के लिए साइक्लिंग जरूरी है, उसी तरह लोकतंत्र को स्वस्थ और मजबूत रखने के लिए मतदान जरूरी है। नगरीय निकाय चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला निर्वाचन कार्यालय जयपुर और राजस्थान रोड राइडर्स साइकलिंग क्लब की ओर से स्वीप कार्यक्रम के तहत रैली आयोजित की गई। अमर जवान ज्योति, जनपथ से जिला परिषद सीईओ शुभम भैंसारे ने रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद वे स्वयं भी साइक्लिस्ट के साथ रैली में शामिल हुए। रैली जलमहल तक पहुंची और रास्ते में लोगों को मतदान के प्रति जागरूक किया गया। जयपुर जिले में नगरीय निकाय चुनाव के लिए मतदान दो अलग-अलग तारीखों पर होगा। 9 सितंबर को 2 नगर परिषद और 16 नगरपालिकाओं के कुल 537 वार्डों में मतदान होगा। इसके दो दिन बाद 11 सितंबर को जयपुर नगर निगम के सभी 150 वार्डों में वोट डाले जाएंगे। दोनों दिन मतदान का समय सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। भैंसारे ने मतदाताओं से अपील की कि वे लोकतंत्र के इस पर्व में भागीदारी निभाएं और अपने मताधिकार का प्रयोग जरूर करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वोट लोकतंत्र को मजबूत करता है, इसलिए मतदाता मतदान के दिन बूथ तक जरूर पहुंचें।
0
0
Report

CBN ने बेगूं में अफीम के दो पैकेट के साथ स्प्लेंडर बाइक बरामद

Begun, Rajasthan:बेगूं, चित्तौड़गढ़ - चित्तौड़गढ़ जिले के बेगूं में केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो यानी CBN की टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। नशा मुक्त भारत अभियान के तहत 4 सितंबर की शाम NH-27 पर कटूंदा चौराहे और बनोड़ा बालाजी के पास निगरानी के दौरान बिना नंबर प्लेट वाली काली स्प्लेंडर मोटरसाइकिल को संदिग्ध हालत में देखा गया। टीम को देखकर बाइक सवार मोटरसाइकिल सड़क किनारे छोड़कर भाग निकला। रात और लगातार बारिश का फायदा उठाकर आरोपी मौके से फरार हो गया। तलाशी लेने पर बाइक पर रखे कपड़े के थैले से अफीम के दो पैकेट बरामद हुए। इनका कुल वजन 2.696 KG पाया गया। CBN ने बाइक और अफीम NDPS एक्ट के तहत जब्त कर जांच शुरू कर दी है।
0
0
Report
Advertisement

लगातार बारिश से अलकनंदा-मंदाकिनी کا जलस्तर बढ़ा, रुद्रप्रयाग में सतर्कता बढ़ी

Noida, Uttar Pradesh:स्लग: लगातार बारिश से बढ़ा अलकनंदा-मंदाकिनी का जलस्तर, लोगों में चिंता रिपोर्ट: भूपेन्द्र भण्डारी, रुद्रप्रयाग स्थान: रुद्रप्रयाग | 06 सितंबर 2026 एंकर: रुद्रप्रयाग जिले में पिछले तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। बारिश के चलते अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों के जलस्तर में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। नदी किनारे बसे लोगों को प्रशासन ने एहतियात के तौर पर नदी से दूरी बनाए रखने की सलाह दी है। हालांकि फिलहाल स्थिति सामान्य बताई जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सितंबर माह में इस तरह लगातार तेज बारिश और नदियों के बढ़ते जलस्तर का बदलता पैटर्न चिंता का विषय है। वीओ: रुद्रप्रयाग में लगातार हो रही बारिश का असर अब आम जनजीवन पर साफ दिखाई दे रहा है। तीन दिनों से रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण जहां कई स्थानों पर सड़कें प्रभावित हुई हैं, वहीं अलकनंदा और मंदाकिनी नदियों का जलस्तर भी बढ़ा हुआ है। नदी किनारे बसे लोगों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और लोगों से नदी के आसपास नहीं जाने की अपील की जा रही है। प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष विजयपाल सिंह जगवाण ने सितंबर माह में हो रही तेज बारिश को मौसम में आए बदलाव से जोड़ते हुए चिंता जताई। उन्होंने कहा कि पहले मानसून के अंतिम दौर में सितंबर में हल्की और रुक-रुककर बारिश होती थी, लेकिन अब मौसम का पैटर्न बदलता दिखाई दे रहा है। उन्होंने ग्लोबल वार्मिंग और क्षेत्र में बनी जलविद्युत परियोजनाओं को लेकर भी सवाल उठाए। बाईट: विजयपाल सिंह जगवाण, जिलाध्यक्ष, प्रधान संगठन。 स्थानीय निवासी जितार सिंह जगवाण का कहना है कि नदी किनारे बसे लोगों के लिए जलस्तर बढ़ना कोई नई बात नहीं है। उनका कहना है कि पहले नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद जल्द कम भी हो जाता था, लेकिन अब नदियों में पानी के साथ बड़ी मात्रा में गाद और मलबा जमा होने से नदी का बहाव प्रभावित हो रहा है। उन्होंने जलविद्युत परियोजनाओं और नदी में जमा मलबे को इसका एक कारण बताया। बाईट: जितार सिंह जगवाण, स्थानीय निवासी
0
0
Report

लेवड़ा नदी उफान पर, बाजपुर में पानीभराव और प्रशासनिक सवाल

Jaspur, Uttarakhand:बाजपुर में लेवड़ा नदी के उफान के बीच सरकारी व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े हो रहे हैं। जहाँ एक ओर लेवड़ा नदी का पानी बाजपुर नगर क्षेत्र में घुस चुका है और कई लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया है, वहीं दूसरी ओर पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि बाजपुर के राजेश कुमार ने पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ मारपीट की और उनके मुंह पर कालिख पोत दी। इस घटना के बाद इलाके में हड़कम्प मच गया। वीओ: बाजपुर में लगातार बारिश के बाद लेवड़ा नदी उफान पर है। नदी का पानी नगर क्षेत्र में दाखिल हो चुका है, जिसके चलते कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बनी हुई है और लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच पीडब्ल्यूडी के जेई के साथ कथित मारपीट और उनके मुंह पर कालिख पोते जाने की घटना ने प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। घटना को लेकर आरोप लगाए जा रहे हैं कि सरकार की नाकामी और लेवड़ा नदी की समस्या का स्थायी समाधान नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। हालांकि, जेई के साथ मारपीट और कालिख पोतने की घटना किसी भी स्थिति में उचित नहीं ठहराई जा सकती। स्थानीय लोगों का कहना है कि लेवड़ा नदी का पानी हर साल आसपास के इलाकों के लिए मुसीबत बनता है, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान अब तक नहीं हो पाया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के साथ ही लोगों के घरों और सड़कों पर पानी पहुंचने से जनजीवन प्रभावित हो रहा है। अब सवाल यह है कि हर साल सामने आने वाली इस समस्या का स्थायी समाधान कब होगा और लोगों को जलभराव से कब निजात मिलेगी? फिलहाल लेवड़ा नदी के उफान और जेई के साथ हुई घटना को लेकर प्रशासन की कार्रवाई पर सभी की नजरें टिकी हैं।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top