icon-pinewzicon-zee
PINEWZ
become creator
न्यूज़ क्रिएटर बनें

आपकी स्थानीय कहानियाँ, आपकी आवाज़

Follow us on
Download App fromplay-storeapp-store
Advertisement
Back
Pinewz
804408
PPINEWZ9 May 2025, 09:19 am

जहानाबाद में भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मृत्यु

Jehanabad, Bihar:

बिहार के जहानाबाद में भीषण सड़क हादसा हुआ. जहां बेकाबू हाइवे ने एनएच-33 पर बाइक सवार तीन युवकों को रौंद दिया। जिससे बाइक सवार दो युवक की घटना स्थल पर ही मौत हो गई. जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना परस बिगहा थाना क्षेत्र के कसमा गांव के समीप की है। घायल युवक को आनन - फानन में सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद पीएमसीएच रेफर कर दिया है। मृतकों की पहचान टेहटा थाना अंतर्गत सुमेरा टोला बाला बीघा गांव निवासी रामाश्रय प्रसाद के पुत्र मिंटू कुमार और रामप्रवेश यादव के 18 वर्षीय पुत्र भोला कुमार के रूप में की गई है। 

0
0
Report

हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|

नमो सेवा नाटक ने बालोद महाविद्यालय को प्रेरक सफर दिखाया

Raipur, Chhattisgarh:बालोद जिले के अग्रणी शासकीय घनश्याम सिंह गुप्त महाविद्यालय में 'सेवा संकल्प अभियान' के तहत "नमो सेवा: अनकही कहानियां" थीम पर एक संगीतमय नाट्य का प्रभावशाली मंचन किया गया। इस नाटक के माध्यम से महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री बनने से लेकर देश के प्रधानमंत्री पद तक के सफर को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। मंचन में उनके संघर्षों, कठिनाइयों पर पाई गई विजय और देश में हुए सकारात्मक बदलावों को प्रमुखता से रेखांकित किया गया। विद्यार्थियों ने मात्र दो दिनों की कड़ी मेहनत में इस पूरे नाटक को तैयार किया। महाविद्यालय स्तर पर मिली सराहना के बाद अब इस नाट्य मंचन को बालोद जिले के अन्य प्रमुख महाविद्यालयों में भी प्रस्तुत करने की योजना बनाई गई है।
0
0
Report
Advertisement

राजनांदगांव में नकली लेबल से अवैध शराब: 6 और गिरफ्तार

Rajnandgaon, Chhattisgarh:राजनांदगांव में अवैध शराब के कारोबार और नकली लेबल-होलोग्राम के जरिए शराब की बॉटलिंग और पैकेजिंग करने वाले नेटवर्क के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। मामले में पुलिस ने अब 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक महिला भी शामिल है। दरअसल, राजनांदगांव पुलिस ने इससे पहले भी इस गिरोह से जुड़े 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया था। इनके कब्जे से बड़ी संख्या में शराब के नकली लेबल, होलोग्राम, स्टिकर और खाली शराब की बोतलें बरामद की गई थीं। पुलिस को आशंका है कि इन नकली लेबल और होलोग्राम के जरिए छत्तीसगढ़ के साथ-साथ दूसरे राज्यों की शराब की भी बॉटलिंग और पैकेजिंग की जा रही थी। अब पुलिस ने जांच को आगे बढ़ाते हुए 6 और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद मामले में अब तक बरामद सामग्री की कीमत करीब 7 लाख रुपये बताई जा रही है।पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि इस पूरे गोरखधंधे के पीछे काम कर रहे नेटवर्क और इससे जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचा जा सके। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि नकली लेबल और होलोग्राम कहां तैयार किए जा रहे थे और इनका इस्तेमाल किन-किन शराब की बोतलों की पैकेजिंग में किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है और आने वाले दिनों में इस अवैध शराब नेटवर्क
0
0
Report

गिरिडीह कॉलेज में 17 लाख के फर्जी निकासी, प्राचार्य पर आरोप

Giridih, Jharkhand:एभीबी : गिरिडीह कॉलेज, गिरिडीह में भ्रष्टाचार को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने अब - तक का सबसे बड़ा खुलासा किया है. परिषद का आरोप है कि कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य डॉ. एमएन. सिंह ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर करीब 17 लाख रुपये से अधिक की फर्जी निकासी की है. फर्जी हस्ताक्षर, दो जगह एक साथ ड्यूटी दिखाकर भुगतान और बैंक को धोखा देकर निकासी के हर खेल में प्राचार्य ही मुख्य खिलाड़ी हैं. इसी को लेकर एबीवीपी के दो कार्यकर्ता नीरज चौधरी और अनीश कुमार पिछले 5 दिनों से कॉलेज परिसर में भूख हड़ताल पर बैठे हैं. अब इस आंदोलन को भाजपा का पूरा समर्थन मिल रहा है. प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह, गणेश मिश्र और जमुआ विधायक मंजू कुमारी समेत भाजपा नेता रोज कॉलेज पहुंच रहे हैं. एबीवीपी के आरोप - 17 लाख का खेल, दो जगह ड्यूटी दिखाकर डबल पेमेंट दिसम्बर 2025 में 15 से 17 दिसम्बर तक डॉ. एमएन सिंह हजारीबाग में युवा महोत्सव में टीम मैनेजर बनकर गए, कॉलेज से ड्यूटी लीव, टीए , डीए, हल्टेज लिया. उसी दौरान गिरिडीह कॉलेज में चल रही इग्नू परीक्षा में भी अपनी ड्यूटी लगवाकर पैसा ले लिया. पकड़े जाने पर पैसा वापस किया. 8-9 साल बर्सर रहकर फर्जी साइन से लाखों हार्पे - अभाविप नेताओं का आरोप है की डॉ. सिंह 8-9 साल तक बर्सर रहे. इसी दौरान प्रो. बालेन्दु शेखर त्रिपाठी के साथ मिलकर सहकर्मियों, मजिस्ट्रेट, स्वीपर, वाटरमैन तक के फर्जी हस्ताक्षर कर पैसा निकाला. कैंसर पीड़ित पत्नी का इलाज करा रहे प्रो. डॉ. प्रभास मणि पाठक के नाम से 20 सिटिंग की फर्जी ड्यूटी दिखाकर पैसा निकाल लिया गया, जबकि उस दौरान उन्हें सैलरी भी नहीं मिली थी. बैंक को धोखा देकर बड़ी निकासी एबीवीपी का आरोप है कि 05.03.2025 को जब न तो प्रो. बालेन्दु शेखर त्रिपाठी और न ही प्रो. ओंकार चौधरी पद पर थे, तब डॉ. एमएन सिंह ने मुख्य साजिशकर्ता बनकर दोनों के साथ मिलकर बैंक को धोखा देकर कॉलेज के जॉइंट अकाउंट से बड़ी राशि निकाल ली. परिषद का दावा है कि इस तरह अलग-अलग मदों में कुल 17 लाख रुपये से अधिक की फर्जी निकासी की गई है. धौंस और रिश्तेदार को फायदा एबीवीपी ने कहा कि डॉ. एमएन सिंह और प्रो. बालेन्दु शेखर त्रिपाठी कॉलेज में खुद को रसूखदार बताकर धौंस जमाते है. कॉलेज में कहते थे कि ऊपर तक पहुंच है, कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता. बायोमेट्रिक हाजिरी में दोनों कभी समय पर नहीं आते. इतना ही नहीं, प्राचार्य ने अपने रिश्तेदार सुभाष सिंह को सुरक्षा प्रभारी बना रखा है, जो कभी कॉलेज नहीं आता और फर्जी हाजिरी पर घर बैठे सैलरी ले रहा है.
0
0
Report
Advertisement

गोहाना से जींद तक हाइड्रोजन ट्रेन: मोदी के 12 साल का रेलवे परिवर्तन

Jhanj Kalan, Haryana:बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने गोहाना से जींद तक हाइड्रोजन ट्रेन से किया सफर 12 वर्षों में बदला भारतीय रेलवे का स्वरूप, पीएम मोदी के नेतृत्व में आम जन के जीवन में आया अभूतपूर्व परिवर्तन कांग्रेस शासनकाल पर निशाना--रेलवे को सिर्फ कमाई का जरिया माना नमो सेवा पोर्टल की शुरुआत; हरियाणा में मोतियाबिंद के मरीजों का होगा मुफ्त इलाज डॉ. अर्चना गुप्ता ने जींद रेलवे स्टेशन पहुँचने पर मीडिया से बातचीत में कहा कि जींद से सोनीपत के बीच चलने वाली यह हाइड्रोजन ट्रेन दुनिया की पर्यावरण- अनुकूल और अत्याधुनिक ट्रेनों में से एक है, जिसे प्रधानमंत्री मोदी ने हरियाणा को सौगात के रूप में दिया था। ट्रेन पूरी तरह समयबद्ध और स्वच्छ है। सुरक्षा के दृष्टि से रेलवे पुलिस बल की तैनाती है। महिला यात्रियों के लिए यह यात्रा सुरक्षित है। मात्र ₹25 के किराये के कारण यात्रा आसान और सस्ती हो गई है। पूर्ववर्ती सरकारों पर उन्होंने कहा कि दशकों तक देश में शासन करने वाली कांग्रेस रेलवे को सिर्फ कमाई का माध्यम मानती रही। प्रधानमंत्री मोदी ने 25 वर्ष पूरे करने के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यकर्ता 12 वर्षों में आए बदलाव की कहानी जन-जन तक पहुँचाने की बात कही। नमो सेवा पोर्टल के माध्यम से नागरिक समाज सेवा का संकल्प ले सकते हैं और हरियाणा के मोतियाबिंद मरीजों की मुफ्त सर्जरी भाजपा एवं प्रदेश सरकार द्वारा करवाई जाएगी। 2014 तक देश में लगभग 10,000 बायो-टॉयलेट्स थे, अब 3,66,000 से अधिक हो चुके हैं। ट्रैक निर्माण की गति 2.4 गुना बढ़ी है; दैनिक मार्गदर्शन से रेल दुर्घटनाएं कम। देश में 164 वंदे भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं। चिनाब रेलवे ब्रिज, अमृत भारत स्टेशन योजना और रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास पर बल दिया गया है। हरियाणा में 34 अमृत रेलवे स्टेशन तैयार हो रहे हैं। आखिर में उन्होंने कहा कि इतने बड़े बुनियादी ढांचागत सुधार के बावजूद आम यात्रियों की जेब पर किराए का बोझ नहीं डाला गया है और नमो सेवा पोर्टल से जुड़ने की अपील की गई है।
0
0
Report
Advertisement

हल्द्वानी में हादसा टला, रैली कर रहे छात्रों को कार ने टक्कर मारी

Haldwani, Uttarakhand:हल्द्वानी में MBPG कॉलेज के सामने बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहां तेज रफ्तार कार ने रैली निकाल रहे कुछ छात्रों को टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई, जब उप सचिव पद की प्रत्याशी ऋषिका सिंह अपने समर्थकों के साथ रैली निकाल रहीं थीं। इसी दौरान पीछे से तेज रफ्तार कार आई और कुछ छात्रों को टक्कर मारते हुए मौके से फरार हो गई। कार पर बीजेपी का लोगो लगा होने की बात सामने आ रही है। घटना के बाद कॉलेज के सामने अफरा-तफरी का माहौल बन गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और कार चालक की तलाश की जा रही है।
0
0
Report

एनएमसी टीम ने SNMMCH नेत्र विभाग का निरीक्षण किया; PG सीटें बढ़ सकती हैं

Dhanbad, Jharkhand:धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में स्नातकोत्तर यानी पीजी पाठ्यक्रम की सीटों की संख्या बढ़ाने की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रबंधन ने वर्तमान में स्वीकृत 19 पीजी सीटों को बढ़ाकर 25 करने का प्रस्ताव नेशनल मेडिकल कमीशन यानी एनएमसी को भेजा है। इस प्रस्ताव के बाद एनएमसी की एक सदस्यीय टीम आज नेत्र विभाग का भौतिक निरीक्षण करने एसएनएमएमसीएच पहुंची. टीम में एनएमसी से तेलांगना के डॉ. एम बाबू ने एसएनएमसीएच के प्रिंसिपल अधीक्षक, आई विभाग के एचओडी समेत तमाम चिकित्स्कों को साथ लेकर नेत्र विभाग के आउट डोर इंडोर और मुख्य शल्य कक्ष का भौतिक निरीक्षण में तमाम तरह की सुविधाओं का जायजा ली. इस बारे में एसएनएमएनसीएच के अधीक्षक डॉ. डीके गिँदौरिया ने बताया कि 19 पीजी सीटों को बढ़ाकर 25 करने के प्रस्ताव को प्रबंधन की ओर से नेशनल मेडिकल कमीशन को भेजा गया है, जिसके भौतिक निरीक्षण को टीम पहुंची है. वहीं नेत्र विभाग के एचओडी डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि टीम सभी भौतिक निरीक्षण के उपरांत रिपोर्ट बनाकर एनएमसी को सुपुर्द करेगी. संस्थान ने दो सीटों पर पीजी पाठ्यक्रम शुरू करने का प्रस्ताव दिया है जबकि नेत्र विभाग में फैकल्टी की संख्या में बढ़ोतरी और संसाधन बढ़ने के बाद यह उम्मीद की जती है कि आई डिपार्टमेंट में चार सीट पर पाठ्यक्रम शुरू हो.
0
0
Report
Advertisement

स्मृति ईरानी छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी, सिद्धार्थ शम्भू सह-प्रभारी बने

Noida, Uttar Pradesh:माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री नितिन नबीन जी द्वारा श्रीमती स्मृति ईरानी जी को छत्तीसगढ़ की प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने पर मैं उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूँ। श्रीमती स्मृति ईरानी जी का दीर्घकालिक राष्ट्रीय अनुभव, राष्ट्रसेवा एवं संगठन के प्रति समर्पण निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ में हमारे संगठन और जनसेवा के संकल्प को और अधिक सशक्त बनाएगा। श्री सिद्धार्थ शम्भू जी को भी छत्तीसगढ़ के सह-प्रभारी का दायित्व मिलने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। आपके सक्रिय सहभागिता से संगठनात्मक कार्यों को और गति मिलेगी। विभिन्न राज्यों में नवनियुक्त प्रदेश प्रभारियों एवं सह-प्रभारियों को भी हार्दिक बधाई एवं
0
0
Report

जालौन के अस्पतालों में अल्ट्रासाउंड वजन बढ़ाकर देने का आरोप, सीजर दबाव की शिकायत

Jalaun, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश के जालौन में एक बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है। यहाँ प्रसव से पहले कराए गए अल्ट्रासाउंड में बच्चे का वजन ज्यादा बताया और फिर नॉर्मल डिलीवरी से इनकार कर दिया फिर सीजर कराने का दबाव बनाया गया। यहाँ के ग्राम हरक्का निवासी गजेंद्र सिंह ने सीएमओ को शिकायती पत्र देकर अवध अस्पताल और माधव अल्ट्रासाउंड सेंटर की जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता के मुताबिक, उनकी पत्नी कीर्ति परिहार का उपचार अवध अस्पताल में चल रहा था। डॉक्टर की सलाह पर 21 अगस्त 2026 को माधव अल्ट्रासाउंड सेंटर में जांच कराई गई, जिसमें बच्चे का वजन 2.796 किलोग्राम बताया गया। इसके बाद 12 सितम्बर को दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया गया, जिसमें वजन 3.728 किलोग्राम बताया गया। गजेंद्र सिंह का आरोप है कि दूसरी रिपोर्ट के आधार पर डॉक्टर ने सामान्य प्रसव से इनकार करते हुए सीजर की सलाह दी। इसके बाद उन्होंने पत्नी को ग्वालियर के गालब अस्पताल में भर्ती कराया, जहां 14 सितंबर को बच्चे का जन्म हुआ और उसका वजन 2.700 किलोग्राम बताया गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि रिपोर्ट में बच्चे का वजन बढ़ाकर दर्शाया गया और सामान्य प्रसव के बजाय सीजर के लिए मजबूर करने का प्रयास किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग से मामले की जांच कर दोषी पाए जाने पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं, सीएमओ हरनंदन प्रसाद का कहना है कि ग्राम हरक्का निवासी गजेंद्र सिंह ने एक शिकायती पत्र सौपा है। युवक ने पत्नी के गर्भस्था के दौरान माधव अल्ट्रासाउंड सेंटर से अल्ट्रासाउंड कराया है जिसमें वजन ज्यादा बताया फिर दोबारा अल्ट्रासाउंड कराया तो वजन कम होने की शिकायत की है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की तरफ से टीम का पहले से ही गठन है पूरे मामले की जांच कराई जाएगी अगर सत्यता पाई गई तो अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।
0
0
Report

कौशांबी में विवाद के बाद युवक ने गंगा में लगाई आत्मघाती छलांग

Gohara Marufpur, Uttar Pradesh:कौशांबी में पत्नी और बच्चों के मायके जाने के बाद फोन पर हुए विवाद से नाराज युवक ने गंगा नदी में छलांग लगा दी। छलांग लगाने से पहले युवक ने फेसबुक लाइव कर सुसाइड नोट भी दिखाया। घटना संदीपन घाट थाना क्षेत्र के बसेढ़ी गांव के पास निर्माणाधीन गंगा ब्रिज के नजदीक की बताई जा रही है। अंकित कुमार मौर्य खलीलाबाद, नगर पालिका परिषद भरवारी का रहने वाला है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घण्टो रेस्क्यू के बाद युवक को बाहर निकाल कर अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उसका इलाज चल रहा है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
0
0
Report
Advertisement
Advertisement
Back to top