804408
जहानाबाद में स्कूल वैन और बाइक की हुई टक्कर
Jehanabad, Bihar:जहानाबाद के नगर थाना क्षेत्र के गौरक्षणी मोड़ पर एक स्कूल वैन और बाइक की सीधी टक्कर में ढाई साल की बच्ची की जान चली गई। बच्ची की पहचान जाफरगंज मोहल्ला निवासी मो. असलम की पुत्री आमना के रूप में हुई। हादसे में बच्ची के पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। लोगों के अनुसार, अनियंत्रित स्कूल वैन ने रॉन्ग साइड में जाकर बाइक को टक्कर मारी। घटना के बाद नाराज लोगों ने स्कूल वैन में तोड़फोड़ की।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
जलालपुर में भाजपा की संगठनात्मक बैठक, आगामी अभियानों की रणनीति पर मंथन; डिजिटल लर्निंग पर विशेष जोर
Jalalpur, Uttar Pradesh:अंबेडकर नगर। भारतीय जनता पार्टी की जलालपुर नगर इकाई की संगठनात्मक बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में आगामी संगठनात्मक अभियानों की रणनीति तय की गई, वहीं हाल ही में संपन्न अभियानों की समीक्षा भी की गई। बैठक का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं पूर्व जिलाध्यक्ष राम प्रकाश यादव ने डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मीडिया प्रभारी विकास निषाद ने बताया कि बैठक में संगठन को तकनीकी रूप से मजबूत बनाने के उद्देश्य से डिजिटल लर्निंग पर विस्तार से चर्चा की गई। कार्यकर्ताओं से आगामी कार्यक्रमों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने और संगठन की गतिविधियों को गति देने का आह्वान किया गया। बैठक में वरिष्ठ नेता डॉ. शिव पूजन वर्मा, पूर्व नगर अध्यक्ष सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, मानिकचंद सोनी, नगर महामंत्री आनंद मिश्र, कृष्ण गोपाल गुप्ता, शीतल सोनी, अरुण मिश्र, दीपचंद सोनी, जितेंद्र शिल्पी, दिलीप यादव, बृजेश जायसवाल, रामवृक्ष भार्गव, दुर्गेश गुप्ता, सोनू गुप्ता, राकेश गुप्ता, गोलू जायसवाल, शिवम आर्या, विकास सोनकर, अशोक सिंह, राधेश्याम शुक्ल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।0
0
Report
हरिद्वार में जलस्तर बढ़ने पर राहत इंतजाम, मॉक ड्रिल और सुरक्षा सतर्कता
Noida, Uttar Pradesh:हरिद्वार, उत्तराखंड | ज़िला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित कहते हैं, "पहाड़ी इलाकों में बारिश से जलस्तर बढ़ जाता है। हम गंगा नदी के जलस्तर पर लगातार नज़र रख रहे हैं। अभी यह चेतावनी के स्तर से नीचे है... निचले इलाकों में, हम खतरे वाली जगहों पर रहने वाले लोगों को अलर्ट करते हैं और उन्हें सुरक्षित जगहों पर पहुंचाते हैं... अगर भविष्य में ऐसी स्थिति आती है, तो राहत कैंप पहले ही तय कर लिए गए हैं। इसके अलावा, हमारे संबंधित विभाग जैसे सिंचाई, PWD, NH और नगर निकाय अलर्ट पर हैं। हमने मॉनसून की तैयारियों को परखने के लिए मॉक ड्रिल भी की थी। मॉक ड्रिल के दौरान जो कमियां सामने आईं, उन्हें ठीक कर लिया गया है। हमने भविष्य की स्थितियों से निपटने के लिए पुलिस विभाग, संबंधित तहसीलों और वन विभाग को ज़रूरी उपकरण दिए हैं। ये उपकरण पेड़ गिरने या जलस्तर बढ़ने जैसी घटनाओं से निपटने में हमारी मदद करेंगे। सेना, NDRF और SDRF के साथ भी तालमेल की बैठकें की गई हैं... हमने उन गांवों की पहचान कर ली है जहां जलभराव का सबसे ज़्यादा खतरा है... हम इन इलाकों में ग्राम प्रधानों के साथ भी लगातार तालमेल बनाए रखते हैं। हमने पहले ही निरीक्षण किया है और आगे भी करते रहेंगे... हम जलस्तर को लेकर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के साथ भी रोज़ाना तालमेल बनाए रखते हैं अगर जलस्तर चेतावनी के निशान के करीब पहुंचता है, तो हम ज़रूरी कदम उठाते हैं। अभी जलस्तर चेतावनी के निशान से नीचे है, लेकिन लगातार निगरानी की जा रही है।0
0
Report
हनुमानगढ़ स्थापना दिवस: 12 जुलाई को विविध कार्यक्रम और मैत्री मैच
Jaipur, Rajasthan:हनुमानगढ़ जिला स्थापना दिवस 12 जुलाई को मनाया जाएगा जिसको लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अतिरिक्त जिला कलेक्टर उम्मेदी लाल मीणा ने बताया कि इस बार जिला स्थापना दिवस पर पंच गौरव भटनेर उत्सव का आयोजन होगा जिसमें 10 से 12 जुलाई तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। स्थापना दिवस के अवसर पर साइकिल रैली, नशा मुक्ति अभियान सहित विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस दौरान पत्रकारों और प्रशासन के बीच में मैत्री मैच भी खेला जाएगा।0
0
Report
Advertisement
नैनागिरि जैन तीर्थ में फिर चोरी, 7वीं बार सुरक्षा पर सवाल
Chhatarpur, Madhya Pradesh:एकंर -छतरपुर के प्रसिद्ध नैनागिरि जैन तीर्थ पर एक बार फिर चोरों ने हाथ साफ किया। अज्ञात चोर समवशरण जिनालय मंदिर की खिड़की काटकर अंदर घुसे। दानपात्र का ताला तोड़कर करीब 25 हजार रुपये लेकर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंची। जैन तीर्थ मंदिर मे 2012 से अब तक 7वीं बार यहां चोरी हो चुकी है। इसके बावजूद न सुरक्षा बढ़ी, न कोई बड़ा खुलासा हुआ। जैन समाज और स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार ज्ञापन दिए, पर हालात वही हैं। अब देखना होगा कि पुलिस का दावा कितना हकीकत बनता है।0
0
Report
पड़घा स्टेशन के निरीक्षक पंकज गिरी ने बाढ़ में 85 नागरिक सुरक्षित निकाले
Thane, Maharashtra:खाकीतील विठ्ठल! पुराच्या प्रलयात चिमुकल्याला खांद्यावर घेत जीवदान देणारे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक पंकज गिरी पडघा पोलीस स्टेशनच्या धाडसी बचावमोहीमेत गणेशनगरातील ८५ नागरिकांची सुखरूप सुटका; विठू माझा लेकुरवाळा...चा प्रत्यय देणारा हृदयस्पर्शी प्रसंग ॲकर.. विठू माझा लेकुरवाळा... हा संतांचा अभंग केवळ भक्तीपुरता मर्यादित नसून संकटात धावून येणाऱ्या माणुसकीचे प्रतीक आहे. महाराष्ट्रभर सुरू असलेल्या मुसळधार पावसामुळे अनेक ठिकाणी पूरस्थिती निर्माण झाली असताना पडघा पोलीस स्टेशनचे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक पंकज गिरी यांनी आपल्या सहकाऱ्यांसह दाखवलेले धाडस पाहून नागरिकांना साक्षात खाकीतील विठ्ठलच भेटल्याची भावना व्यक्त होत आहे. भिवंडीतील-पडघा परिसरातील गणेशनगरमध्ये पुराचे पाणी घरांमध्ये शिरल्याने अनेक कुटुंबे अडकून पडली होती. परिस्थितीचे गांभीर्य लक्षात घेत वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक पंकज गिरी यांनी क्षणाचाही विलंब न करता बचाव पथकासह घटनास्थळी धाव घेतली. कंबरभर पाण्यातून मार्ग काढत त्यांनी आणि त्यांच्या सहकाऱ्यांनी वृद्ध, महिला आणि लहान मुलांना सुरक्षित बाहेर काढण्यास सुरुवात केली. या धाडसी मोहिमेत तब्बल ८५ नागरिकांना सुरक्षित स्थळी हलविण्यात आले. या मोहिमेदरम्यान जोशना साळुंखे (६०), देविका पवार (४), अश्विनी पवार (२५) आणि संतोष पवार (२८) हे पुराच्या पाण्यात अडकले होते. पोलिसांनी प्रसंगावधान राखत त्यांची सुखरূপ सुटका केली. विशेष म्हणजे, एका चिमुकल्याला खांद्यावर घेऊन पुराच्या पाण्यातून वाटचाल करणारे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक पंकज गिरी यांचे दृश्य अनेकांच्या मनाला भिडले. त्या क्षणी नागरिकांना खाकी वर्दीतील अधिकारी नव्हे, तर लेकरांचे रक्षण करणारा 'विठूराया' दिसला. संकटाच्या काळात जीवाची पर्वा न करता लोकांच्या मदतीला धावून जाणे, त्यांना धीर देणे आणि सुरक्षिततेचा आधार बनणे, हाच खऱ्या अर्थाने पोलीस सेवेचा धर्म आहे. पडघा पोलीस स्टेशनचे वरिष्ठ पोलीस निरीक्षक पंकज गिरी आणि त्यांच्या सहकाऱ्यांनी ही जबाबदारी केवळ पार पाडली नाही, तर माणुसकीचे सर्वोच्च उदाहरणही घालून दिले. पूराचे पाणी एक दिवस ओसरेल, पावसाळा संपेल; मात्र पुराच्या पाण्यात चिमुकल्याला खांद्यावर घेऊन जीवदान देणारा 'खाकीतील विठ्ठल' हा प्रसंग नागरिकांच्या स्मरणात कायम राहील. अशा कर्तव्यदक्ष आणि मानवतेला सर्वोच्च स्थान देणाऱ्या सर्व पोलीस अधिकारी व कर्मचाऱ्यांना मनःपूर्वक सलाम.0
0
Report
नैनबाग तहसील दिवस: डीएम ने 170 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया
New Tehri, Uttarakhand:नैनबाग तहसील दिवस पर डीएम ने सुनी लोगो की समस्याएं। टिहरी जिले के दूरस्थ नैनबाग में आयोजित तहसील दिवस में डीएम नीतिका खंडेलवाल ने सुनी लोगो की समस्याएं, तहसील दिवस में कुल 170 शिकायतें दर्ज हुई जिसमें मुख्य रूप से सड़क, स्वास्थ्य और आपदा राहत कार्यों के मुद्दे छाए रहे, डीएम ने अधिकतर शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया और अधिकारियों को रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।0
0
Report
Advertisement
मुख्यमंत्री के आगमन से पहले जिम धर्मांतरण केस में इमरान खान के दो मकान कुर्क
Ukhdand, Uttar Pradesh:मुख्यमंत्री के आगमन से पूर्व जिम धर्मांतरण मामले में बड़ी कार्यवाही मुख्य आरोपी इमरान खान की करोड़ों की दो संपतिया हुई कुर्क जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा गैंगस्टर के तहत इमरान खान के बरौंधा स्थित दो मकानों को किया गया कुर्क डुगडूगी पिटवा कर कुर्की की नोटिस की गई चस्पा जिम के आड़ में धर्मांतरण यौन उत्पीड़न और ब्लैक मेलिंग के मामले में इमरान समेत 10 आरोपी जेल में है बंद गैंगस्टर सहित कई गंभीर धाराओं में दर्ज है मुकदमा जिला जज के अदालत से खारिज हो चुकी है बेल अर्जी ।0
0
Report
सोनौली सीमा पर 40 डिसमिल सरकारी जमीन अतिक्रमण हटाकर बुलडोजर चला गया
Maharajganj, Uttar Pradesh:महराजगंज जनपद के सोनौली सीमा पर अवैध अतिक्रण के विरुद्ध प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर 40 डिसमिल सरकारी जमीन खाली कराई. एसएसबी कैंप के बगल में कब्जे की सूचना मिलने पर नगरपालिका अधिकारियों और भारी पुलिस बल के साथ मौके पर नोटिस दिया गया और अतिक्रमण हटाया गया. भारत-नेपाल सीमा अति संवेदनशील है, सुरक्षा कारणों से उक्त जमीन खाली कराई गई ताकि बॉर्डर सुरक्षाक मजबूती हो सके.0
0
Report
हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र मीणा ने वंचित बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित की
Jaipur, Rajasthan:Hanumangarh ke SP Narendra Meena ne vanchit bachchon ko pathya samagri vitrit ki. Is dauran SP ne bachchon ke parijanon se bachchon ko padhane aur nasha mukti abhiyan mein sahyog ki baat kahi. Iske alawa police adhikaari ne Bal Kalyaan Samiti ka avlokan kiya. Is dauran Bal Kalyaan Samiti adhyaaksh Jitendra Goyal aur samiti sadasya bhi maujood rahe. Bait - Jitendra Goyal, Adhyaksh, Bal Kalyaan Samiti0
0
Report
Advertisement
अभय चौटाला ने मेवात रैली 27 सितम्बर करने का ऐलान किया
Sirsa, Haryana:एंकर-इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला ने एक निजी कार्यक्रम में शिरकत करने के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने 25 सितंबर को ताऊ देवी लाल की जयंती के अवसर पर मेवात में प्रस्तावित रैली की नई तारीख का ऐलान किया। इसके साथ ही गांव चैनत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने पर भी हरियाणा सरकार को निशाने पर लिया। वीओ-अभय चौटाला ने बताया कि ताऊ देवी लाल की जयंती पर आयोजित होने वाली मेवात की रैली अब 25 सितंबर की बजाय 27 सितंबर को होगी। उन्होंने कहा कि 25 सितंबर को जुम्मे का दिन होने के कारण अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए रैली की तारीख में बदलाव किया गया है। इसके अलावा अभय चौटाला ने गांव चैनत में पानी की मांग को लेकर चल रहे धरने पर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि सरकार की पुरानी आदत है कि लोगों को उनकी जायज मांगों के लिए धरनों पर बैठने और परेशान होने के लिए मजबूर किया जाता है। उन्होंने सरकार पर कटाक्ष करते हुए कहा कि "इन्होंने सौ प्याज भी खाने और सौ जूते भी खाने" वाली स्थिति बना ली है।अभय चौटाला ने कहा कि आखिरकार सरकार को चैनत गांव को पानी देना ही पड़ेगा। उन्होंने दावा किया कि गांव के लोगों की मांग पूरी तरह जायज है और सरकार को जल्द इसका समाधान करना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि चैनत में टी (टी-पॉइंट/टी व्यवस्था) हर हाल में लगेगी और इसे कोई भी नहीं रोक सकता। बाइट -अभय चौटाला0
0
Report
UCC पर भाजपा नेता का बड़ा पलटवार: मुस्लिम पर्सन लॉ हटेगा या हिंदू लॉ, राय पर निर्भर
Jaipur, Rajasthan:UCC को लेकर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पलटवार, बोले - मुस्लिम पर्सन लॉ या हिंदू लॉ हटेगा, यह सबकी राय के आधार पर होगा जयपुर vishnu बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने UCC को लेकर कांग्रेस नेताओं के बयानों पर पलटवार किया। राठौड़ ने कहा कि मुस्लिम पर्सन लॉ या हिंदू लॉ हटेगा, यह सबकी राय के आधार पर होगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस को सुझाव लेने पर आपत्ति क्यों है, इसमें कमी-बेसी रहती तो विधानसभा में आएं। राठौड़ ने मंत्रियों को हटाए जाने पर कहा कि डोटासरा अपना घर संभालें, पड़ोस में तांकाझांकी क्यों कर रहे हैं ? प्रदेश में UCC कानून को लेकर लगातार सियासी बयानबाजी जारी है। कांग्रेस नेता यूसीसी पर लिए जाने सुझावों को लेकर प्रतिक्रिया व्यक्त् कर रहे हैं तो बीजेपी नेता इसे जन साधारण के सुझाव पर तैयार करने की बात कह रहे हैं। विपक्ष के नए यूसीसी में मुस्लिम पर्सनलॉ को हटाने तथा लिव इन रिलेशन लागू करने के आरोपों पर बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष राठौड़ ने कहा कि विपक्ष का काम नुक्ताचीन करना है। हर मामले में छिद्रान्वेषण करना है। नया कानून सबके सुझाव लेकर यथा संभव संतुष्ट करके तैयार किया जा रह है। जिन राज्यों में यह कानून लागू है, वहां से मॉडल प्रारूप लिया जा रहा है। अब राजस्थान में परिस्थिति के अनुसार इसमें क्या सुधार करके लागू किया जा सकता है। इसको लेकर सुझाव ले रहे हैं, इसमें कांग्रेस नेताओं को आपत्ति क्यों है। यदि यूसीसी कानून में कोई कमी बेसी है तो विधानसभा में आएं। मदन राठौड़ ने कहा कि अभी केवल जनता के सुझाव लिए जा रहे हैं, हिंदू लॉ या मुस्लिम पर्सनल लॉ, वो रहेंगे या नहीं वो सबकी राय के आधार पर तय होगा। हम नहीं करते हैं मुस्लिम पर्सनल लॉ या हिंदू कोड बिल या फिर सरिया कानून रखना है, उसके लिए सुझाव आमंत्रित है। सभी से सुझाव के आधार पर समन्वय करके यूसीसी लागू करेंगे। कांग्रेस के पास विरोध का कोई विषय नहीं है तो यही विषय लेकर आ गए। राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं पर अनर्गल मुद्दे रखने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग क्यों व्यक्तिगत आरोप प्रत्यारोप करने लग जाते हैं। ऐसे विषय उठाते हैं जिनका कोई लेना देना नहीं है । डोटासरा ऐसे शब्द बोल देते हैं, जिनका जनता से कोई मतलब नहीं है। वो गडकरीजी का नाम बिगाड़कर बोलते हैं । उनके पास विषय नहीं है और न ही कमियां गिना पा रहे हैं, बस नाम बिगाड़कर बोलना है। उनमें समझ नहीं है, समझ होती तो सही विषय रखते। आज तक कांग्रेस ने पानी बिजली उद्योग नौकरी का एक भी मुद्दा नहीं उठाया, मामला रखा भी तो पेपर लीक का। कांग्रेस के राज में 17-18 बार पेपर लीक हुआ। यह उन्हाेंने नहीं देखा, केवल अनर्गल आरोप लगाने हैं। मंत्रियों के दिल्ली बुलाने को लेकर पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा के बयान मदन राठौड़ ने कहा कि डोटासरा भविष्यवेत्ता हैं या अंतरमन की जानकारी रखने वाले है, जो पूछ रहे हैं मंत्रियों को क्यो बुलाया ? उन्हें अपना परिवार संभालना चाहिए। कहां है सचिन पायलट और कहां बाकी सब लोग। डोटासरा अपना घर संभाले तो ठीक है। पड़ोस में तांक झांक करना अच्छी बात नहीं है। यह आदत अच्छी नहीं है। केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के स्टाफ को हटाने पर पीसीसी चीफ डोटासरा ने सवाल उठाते हु कहा कि कई केंद्रिय मंत्रियों को हटाने की आवश्यकता है। इस पर पलटवार करते हुए मदन राठौड़ ने कहा कि उन्होंने क्या किया पता नहीं है । यह भी चर्चा का विषय है क्या, कई लोग हटाते हैं कई प्रतिभासाली लोगों को लेते हैं । इस विषय पर उन्हें चिंता नहीं करनी, हमें करनी है。0
0
Report
अलवर सैटेलाइट हॉस्पिटल में मरम्मत के निर्देश, बच्चों की ओपीडी अस्थायी शिफ्ट
Alwar, Rajasthan:अलवर सैटेलाइट हॉस्पिटल में सोमवार को डॉक्टर के कमरे की छत का प्लास्टर पंखे सहित गिरने की घटना के बाद राज्य सरकार ने तत्काल संज्ञान लिया है। चिकित्सा विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला कलेक्टर से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है。 सरकार के संज्ञान के बाद जिला प्रशासन भी हरकत में आ गया। जिला कलेक्टर के निर्देश पर मंगलवार को एडीएम प्रथम योगेश डागुर जिला अस्पताल पहुंचे और वहां वार्ड, गैलरी सहित विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण किया。 निरीक्षण के दौरान एडीएम ने अस्पताल की ऊपरी मंजिल के वार्डों का दौरा कर उनकी स्थिति का जायजा लिया। शिशु अस्पताल की गैलरी की दीवारों में आई दरारों को देखते हुए उन्होंने तत्काल मरम्मत के निर्देश दिए। साथ ही एक वार्ड में लेंटर से झड़ता चूना और जंग लगे सरिये पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों को जल्द सुधार कार्य करने के लिए कहा。 एडीएम योगेश डागुर ने शिशु अस्पताल के बाहर पड़े कबाड़ को सात दिन के भीतर हटाने के निर्देश पीएमओ डॉ. प्रवीण शर्मा को दिए。 मरम्मत कार्य को ध्यान में रखते हुए निर्णय लिया गया है कि शिशु अस्पताल की गैलरी और छतों की मरम्मत के दौरान बच्चों की ओपीडी को अस्थायी रूप से महिला चिकित्सालय के पास स्थित नर्सिंग छात्रावास में संचालित किया जाएगा। इसके लिए आवश्यक व्यवस्थाएं तत्काल प्रभाव से शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।0
0
Report
Advertisement
रामगढ़ में फर्जी पहचान से दुष्कर्म, दलित युवती ने प्राथमिकी दर्ज कराई
Ramgarh, Dohli, Rajasthan:पहचान छिपाकर युवती से दुष्कर्म का आरोप, दलित संगठनों के साथ एसपी से मिली पीड़िता, सलीम मेव ने रविन्द्र बनकर दिया झांसा रामगढ़ क्षेत्र में एक दलित युवती के साथ नौकरी दिलाने का झांसा देकर दुष्कर्म, ब्लैकमेल और पहचान छिपाकर धोखाधड़ी करने का गंभीर मामला सामने आया है। सोमवार को पीड़िता अपने परिजनों और दलित संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ पुलिस अधीक्षक से मिली और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए परिवाद सौंपा। एसपी के निर्देश पर देर रात रामगढ़ थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता के अनुसार, निवाली गांव निवासी एक युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को ‘रविंद्र सिंह’ बताकर उससे संपर्क किया। आरोपी ने कथित रूप से फर्जी आधार कार्ड बनवाकर अपनी पहचान छिपाई और नौकरी दिलाने का झांसा देकर जयपुर और अलवर सहित कई स्थानों पर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि आरोपी ने पीड़िता के आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उन्हें वायरल करने की धमकी दी और इस आधार पर उससे 20 हजार रुपये भी वसूल लिए। 28 जून को युवती को पता चला कि जिस व्यक्ति को वह रविंद्र सिंह समझ रही थी, वह कोई और है और पहले से शादीशुदा है और उसका नाम सलीम मेव है । इसके बाद उसने पूरी घटना अपने परिजनों को बताई। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपी ने अलवर के विभिन्न होटलों में फर्जी पहचान के आधार पर कमरे बुक कराए। इस दौरान उसने अपने कुछ साथियों से भी युवती को मिलवाया, जिन पर भी प्रताड़ना के आरोप बताए गए हैं। रामगढ़ डीएसपी के अनुसार, मामले में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और सभी तथ्यों की जांच के बाद नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी。0
0
Report
दहेज के कारण विवाहिता की मौत, चरखी दादरी पुलिस ने मामला दर्ज किया
Charkhi, Haryana:मायका पक्ष ने दी पुलिस को सूचना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल चरखी दादरी में रखवाया मृतक के बेटा राज सिंह के बयान पर ससुराल पक्ष के तीन लोगों पर किया मामला दर्ज जांच शुरू की मृतक की पहचान रूबल देवी उम्र 27 नोनू कंला जिला गुरुग्राम जिसकी शादी 4 वर्ष पूर्व जिला चरखी दादरी के गांव संजरवास में हुई थी दो बेटियों की मां और 8 माह का बच्चा पेट में था जिला चरखी दादरी के गांव संजरवास में करंट लगने से एक विवाहिता की मौत हो गई 2022 में मृतक विवाहिता की शादी जिला चरखी दादरी के गांव संजरवास में की गई थी मृतक के पिता ने आरोप लगाया कि 4 साल से लगातार दहेज के लिए तन किया जा रहा था डाइवोर्स पूर्व जुड़वा 2 बच्चों को जन्म दिया था तब से ससुराल पक्ष के लोग उसको ताना देते थे कि बेटा नहीं हुआ तो वंश कैसे चलेगा मृतक विवाहिता अब 8 मार्च के गर्भवती थी मृतक उसका ससुराल पक्ष में अल्ट्रासाउंड करा कर पता लगाया यह बात फोन पर एक दिन पूर्व मृतक ने अपने मामा को कही थी मृतक ने अपने मां से कहा था कि अगर बेटी हुई तो मरने की धमकी दे रहे हैं ससुराल वाले दूसरे दिन सूचना आई की करंट लगने से उनकी बेटी की मौत हो गई है हमेशा कहे कि उनकी बेटी की हत्या की गई है पुलिस से गुहार लगाई की उन्हें नहीं मिलना चाहिए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए जांच अधिकारी एएसआई प्रियंका ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी करंट लगने से एक महिला की मौत हो गई है पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है मृतक महिला के पिता के बयान पर मामला दर्ज कर लिया है कार्रवाई की जा रही है0
0
Report
SC-ST उद्यमी जागरूकता कार्यक्रम से सरकारी खरीद में भागीदारी बढ़ाने पर जोर
Jaipur, Rajasthan:भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय की पहल नेशनल SC-ST हब के अंतर्गत उद्यमी जागरूकता और विशेष विक्रेता विकास कार्यक्रम जयपुर में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य SC और ST उद्यमियों को सरकारी खरीद नीति, विक्रेता विकास के अवसरों, MSME सहायता योजनाओं, वित्तीय सहायता, गुणवत्ता अनुपालन, डिजिटल खरीद प्लेटफॉर्म और क्षमता निर्माण संबंधी पहलों के बारे में जागरूक करना था। इसके माध्यम से उद्यमियों को केंद्रीय मंत्रालयों, केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों, वित्तीय संस्थानों और खरीद एजेंसियों के अधिकारियों से सीधे संवाद का अवसर मिला।0
0
Report
Advertisement
