Back
जहानाबाद में ललन सिंह बोले—चंदेश्वर को भारी मतों से जीतायें, विपक्ष पर निशाना
MKMukesh Kumar
Nov 05, 2025 11:11:12
Jehanabad, Bihar
जहानाबाद सीट से एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी के समर्थन में मतदाताओं को संबोधित करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री और जेडीयू के वरिष्ठ नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने शहर के राजाबाजार में आमसभा को संबोधित करते हुए विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। सभा के दौरान उन्होंने मोकामा विधानसभा सीट को लेकर बड़ा बयान दिया और दावा किया कि मोकामा के लोकप्रिय नेता अनंत सिंह इस बार अब तक के सभी चुनावों से अधिक वोटों के अंतर से जीत दर्ज करेंगे। ललन सिंह ने कहा कि अनंत सिंह अब तक जितने वोटों से जीतते आए हैं, इस बार उससे कहीं ज्यादा वोटों से जनता उन्हें विजयी बनाएगी। पंडारक की घटना का असर इतना व्यापक है कि पूरा मोकामा घर-घर, गली-गली और यहां तक कि बच्चा-बच्चा अनंतमय हो गया है। सभा में मंत्री ने हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो पर सफाई दी जिसमें उन पर दलितों को वोट देने से रोकने का आरोप लगाया गया था। उन्होंने कहा कि वीडियो आधा है और मेरे बयान को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। ललन सिंह ने स्पष्ट किया मैंने कहा था कि राजद के एक दबंग नेता है जो गरीबो के वोट देने से रोकता है। इसलिए लोगो को अपील किया था कि वैसे लोग को घर नही निकलने दे। अगर वह हाथ पैर जोड़ते है तो उन्हें वोट करा कर घर वापस आराम करने दे। लेकिन बीच का हिस्सा निकालकर गलत तरीके से ट्वीट किया गया। ललन सिंह ने इस दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी कभी संविधान की किताब लेकर घूमते हैं और अब घुसपैठियों को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि चोर मचाए शोर वाली कहावत राहुल गांधी पर सटीक बैठती है। जो वोट चोरी में पकड़े जा रहे हैं, वे अब चुनाव आयोग पर सवाल उठा रहे हैं। सभा में ललन सिंह ने जहानाबाद से महागठबंधन प्रत्याशी राहुल शर्मा और उनके पिता पूर्व सांसद जगदीश शर्मा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा कि दोनों ने उनसे झूठ बोला और बाद में लालू यादव की पार्टी में राजद का लालटेन थम लिया। ललन सिंह यही नही रुके उन्होंने अपने संबोधन में लालू-राबड़ी शासनकाल को याद करते हुए कहा कि उस दौर में शाम होते ही लोग घरों से बाहर निकलने से डरते थे कि कहीं राजद के लुच्चे-लफंगे क्या कर दें। 2005 में नीतीश कुमार की सरकार बनी, तब जाकर बिहार में कानून व्यवस्था स्थापित हुई। उन्होंने कहा कि आज बिहार विकास के मार्ग पर तेज़ी से आगे बढ़ रहा है, हर जगह शांति और सद्भाव का माहौल है। उन्होंने अंत में जहानाबाद की जनता से अपील की कि वे एनडीए प्रत्याशी चंदेश्वर प्रसाद चंद्रवंशी को भारी मतों से विजयी बनाएं।
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
Advertisement
0
Report
DRDivya Rani
FollowNov 05, 2025 13:23:140
Report
SKSundram Kumar
FollowNov 05, 2025 13:23:020
Report
JPJAY PRAKASH KUMAR
FollowNov 05, 2025 13:22:380
Report
MTMadesh Tiwari
FollowNov 05, 2025 13:22:260
Report
MKMUKESH KUMAR
FollowNov 05, 2025 13:22:110
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 05, 2025 13:21:360
Report
PKPREMENDRA KUMAR
FollowNov 05, 2025 13:21:200
Report
BBBhupendra Bishnoi
FollowNov 05, 2025 13:21:080
Report
ASAshok Singh Shekhawat
FollowNov 05, 2025 13:20:540
Report
0
Report
SPSanjay Prakash
FollowNov 05, 2025 13:20:370
Report
KNKuldeep Nageshwar Pawar
FollowNov 05, 2025 13:18:300
Report
AKAshok Kumar sharma
FollowNov 05, 2025 13:18:220
Report
RSRajendra sharma
FollowNov 05, 2025 13:18:080
Report