804407
Jehanabad - तीनों दिनों से लापता युवक की ताड़ के पेड़ के नीचे दबी मिली लाश
Hulasganj, Bihar:जहानाबाद के घोषी थाना के मंडैय गांव में तीन दिनों से लापता युवक की लाश मिलने से सनसनी फ़ैल गई। युवक की पहचान नीतीश कुमार के रूप में की गई है।दो दिन पूर्व आये आंधी में ताड़ के पेड़ उखड़ने से चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पाकिस्तान सीमा से मिली 9.821 किलोग्राम हेरोइन बरामद, 25 करोड़ कीमत; 4 तस्कर गिरफ्तार
Hanumangarh, Rajasthan:पाकिस्तान की सीमा से आई 25 करोड़ की 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन बरामद, 4 तस्कर गिरफ्तार - 1.85 लाख रुपए नकद और दो लग्जरी गाड़ियां भी जब्त, गोलूवाला थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई - जिले में अब तक की सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी की कार्रवाई हनुमानगढ़। नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत हनुमानगढ़ और श्रीगंगानगर पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए हेरोइन तस्करी का पर्दाफाश किया है। गोलूवाला थाना पुलिस ने रोही अयालकी में एमओडी नहर के पास खड़े दो संदिग्ध वाहनों की तलाशी लेकर 19 पैकेटों में रखी 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद की। पुलिस ने मौके से चार आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 1 लाख 85 हजार रुपए नकद और दो लग्जरी गाड़ियां भी जब्त की हैं। बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 25 करोड़ रुपए बताई गई है। पुलिस के अनुसार, जिले में अब तक की यह सबसे बड़ी हेरोइन बरामदगी है। प्रारंभिक पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बरामद हेरोइन पाकिस्तान की सीमा से आई है। पुलिस महानिरीक्षक बीकानेर रेंज ओम प्रकाश के निर्देशन तथा जिला पुलिस अधीक्षक हनुमानगढ़ बी आदित्य के नेतृत्व में मादक पदार्थांे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरविंद बिश्नोई और शहर वृत्ताधिकारी मीनाक्षी के सुपरविजन में यह कार्रवाई की गई। एसपी बी आदित्य के अनुसार, रविवार को सीआईडी जोन श्रीगंगानगर से सूचना मिली कि गोलूवाला थाना क्षेत्र में दो संदिग्ध वाहन खड़े हैं, जिनमें संदिग्ध वस्तु होने की आशंका है। सूचना पर गोलूवाला थाना प्रभारी जितेंद्र स्वामी के नेतृत्व में टीम मौके पर पहुंची। तलाश के दौरान रोही अयालकी में एमओडी नहर के पास दो संदिग्ध वाहन नंबर आरजे 31 सीए 6895 और डीएल 8 सीएएच 1881 खड़े मिले। पुलिस ने दोनों वाहनों की तलाशी ली तो उनमें 19 अलग-अलग पैकेटों में कुल 9 किलो 821 ग्राम हेरोइन और 1 लाख 85 हजार रुपए नकद बरामद हुए। इसके बाद पुलिस ने मादक पदार्थ और नकदी जब्त कर मौके पर मौजूद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में तीन एक ही परिवार के पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हासम अली (29) पुत्र शौकत अली, रवीना (20) पत्नी हासम अली और गुलजारा (50) पत्नी शौकत अली तीनों निवासी वार्ड नंबर 6, हांसलिया के रूप में हुई है। चौथा आरोपी बलविंद्र सिंह (34) पुत्र कश्मीर सिंह निवासी रायपुर गुजरां पीएस महतपुर तहसील नकोदर जिला जालंधर का रहने वाला है। इस संबंध में गोलूवाला थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा के तहत मामला दर्ज किया गया है। प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान पीलीबंगा थाना प्रभारी राय सिंह सुथार कर रहे हैं। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर हेरोइन की खरीद-फरोख्त, तस्करी के स्रोत, सप्लाई नेटवर्क और इस अवैध कारोबार में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है। कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम में गोलूवाला थाना प्रभारी जितेंद्र स्वामी, सहायक उप निरीक्षक हरिराम, हेड कांस्टेबल भागचंद तथा कांस्टेबल विक्रमजीत, दीनदयाल, विष्णुराम, हरविंद्र सिंह, ममता शामिल रहीं। पीलीबंगा थाने की कांस्टेबल संतोष ने भी कार्रवाई में सहयोग किया। सीआईडी जोन श्रीगंगानगर के उप निरीक्षक बंशीलाल और दीपचन्द की इस कार्रवाई में विशेष भूमिका रही।0
0
Report
कोटा मेडिकल कॉलेज में सिजेरियन के बाद महिलाओं की मौतों से हड़कंप
Kota, Rajasthan:मेडिकल कॉलेज में फिर सुर्खियों में महिलाओं की मौत का मामला, दो महिलाओं की हुई मौत, एक गंभीर घायल अनीता का आईसीयू में उपचार जारी, सिजेरियन ऑपरेशन के बाद महिलाओं की तबीयत बिगड़ने के साथ ही हो रही मौत, यूरिन इन्फेक्शन, किडनी फेलियर, लो ब्लड प्रेशर जैसी समस्याएं आ रही सामने, ड्रग विभाग ने दवाओं के सैंपल लेकर भेजे लैब में जाँच पर, मेडिकल प्रशासन के अधिकारी जवाबदेही से नदारद, 14 अक्टूबर 2026 को हुए सिजेरियन ऑपरेशन में महिलाओं की एक बार फिर तबीयत बिगड़ने किडनी फेलियर यूरीन आउटपुट बंद होने जैसी समस्याएं सामने आई हैं, महिला रेशमा एवं रोशन बेरवा की सिजेरियन डिलीवरी के बाद मौत हो चुकी है एवं अन्य महिला अनीता का आईसीयू में उपचार जारी है, ड्रग विभाग द्वारा एक बार फिर दवा भंडारण केंद्र का निरीक्षण कर दवाओं के सैंपल लेकर जांच के लिए लैब में भेजे गए हैं, ड्रग विभाग ने लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल से 6 दवाओं के सेम्पल, दवाओं के इस्तेमाल और सप्लाई पर फिलहाल रोक, घटना के पहले दिन आईवी फ्लूड पर था संदेह, लेकिन पूर्व जांच रिपोर्ट में मानक अनुरूप मिले, इनके लिए सैंपल - 1. मेरोपेनम इंजेक्शन (1 ग्राम): बैच नंबर D0032631B 2. मेरोपेनम इंजेक्शन (1 ग्राम): बैच नंबर D0032640A 3. NS 100 एमएल: बैच नंबर 2614041065 4. हाइड्रोकोर्टिसोन सोडियम सक्सीनेट इंजेक्शन: बैच नंबर HC125095 5. डोपामाइन हाइड्रोक्लोराइड इंजेक्शन: बैच नंबर DHA12505 6. पेरासिटामोल इन्फ्यूजन: बैच नंबर 26EPC013 5 मई 2026 को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में सिजेरियन ऑपरेशन के बाद 12 प्रसूता महिलाकिडनी फेल के मामले सामने आए थे. जिनमें से इलाज के दौरान पांच महिलाओं पायल ज्योति पिंकी प्रिया और शिरीन की मौत हो गई थी. साथ ही अन्य महिलाएं रागिनी धनी सुशीला चंद्रकला किरण पिंकी और आरती आज भी ऑपरेशन का दर्द झेल रही है. किडनी खराब होने के साथ डायलिसिस के भरोसे अपना जीवन यापन करने को मजबूर महिलाएं, पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जयपुर, एम्स दिल्ली की विशेषज्ञ डॉक्टर टीमों ने मेडिकल कॉलेज के ऑपरेशन थिएटर आईसीयू एवं दवाओं के सैंपल का निरीक्षण किया था, ड्रग विभाग ने मेडिकल दवाओं के सैंपल को जांच के लिए भी भेजा था लेकिन जांच रिपोर्ट में मिली क्लीन चिट, डॉक्टरों को भी क्लीन चिट के साथ ड्यूटी ज्वाइनिंग के आदेश हो चुके जारी. पूरे मामले की गंभीरता को देखते हुए चिकित्सा विभाग को गहराई से केस स्टडी करने के साथ मौत के उचित कारणों का पता लगाने को लेकर गंभीर होना पड़ेगा. अब सवाल खड़ा यह होता है कि इतना बड़ा घटनाक्रम होने के बावजूद मेडिकल प्रशासन अपनी पुरानी गलतियों से कब सबक लेगा, साथ ही सिजेरियन डिलीवरी में महिलाओं की मौत कब तक होगी.0
0
Report
जयपुर पुलिस कमिश्नरेट बाहर कांग्रेस नेताओं ने नारे लगाए, रितु बराला FIR पर मांग
Jaipur, Rajasthan:PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा पुलिस कमिश्नर दफ्तर में मौजूद。 जयपुर पुलिस कमिश्नरेट बाहर कांग्रेस नेताओं के नारे लगे。 रितु बराला मामले में जीरो नंबर FIR दर्ज करने की कर रहे मांग。 PCC चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, विधायक रफीक खान, विधायक अमीन कागजी सहित कांग्रेस नेता कमिश्नरेट में मौजूद。0
0
Report
Advertisement
बांसवाड़ा-उदयपुर मार्ग पर कार में आग, दो लोग सुरक्षित निकल गए
Banswara, Rajasthan:बांसवाड़ा उदयपुर मार्ग पर बड़गांव गांव के समीप एक कार में अचानक से आग लग गई, गनीमत रही के कार में सवार दो व्यक्तियों ने समय रहते कार को साइड में खड़ा कर बाहर निकल गए, आग से पूरी कार जलकर राख हो गई, घटना की जानकारी मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया और आग को बुझाया गया,जब तक आग बुझी तब तक कार पूरी तरह से जलकर राख हो गई थी,बताया जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट से यह कार में आग लगी है,गनीमत रही की कोई जनहानि नहीं हुई है,कार सवार गुजरात के बताए जा रहे हैं जो आसपुर की ओर बांसवाड़ा आ रहे थे तभी यह हादसा हुआ0
0
Report
विजयादशमी पर संघ का भव्य पथ संचलन, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
Sri Ganganagar, Rajasthan:श्रीविजयनगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा विजयादशमी उत्सव पर भव्य पथ संचलन निकाला गया। संचलन डीके फैक्ट्री से रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गों से गुजरा। इस दौरान स्वयंसेवकों ने "जीवन पुष्प चढ़ा चरणों में, माँगे मातृभूमि से यह वर, तेरा वैभव अमर रहे माँ, हम दिन चार रहें न रहें" के जयघोष के साथ अनुशासन का प्रदर्शन किया। रायसिंहनगर के पूर्व विधायक बलबीर लूथरा सहित संघ पदाधिकारी मौजूद रहे। सुरक्षा के लिए पुलिस जाब्ता तैनात रहा।0
0
Report
सरमथुरा में रावण दहन- मेले की तैयारियाँ नगरपालिका प्रमुख ने देखीं
Dholpur, Rajasthan:नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर ने लिया रावण दहन की तैयारियों का जायजा, नरेगा कार्यों का भी किया निरीक्षण सरमथुरा (धौलपुर) दशहरा पर्व के अवसर पर सरमथुरा कस्बे के मेला ग्राउंड में आयोजित होने वाले रावण दहन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर ने मौके पर पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों की जानकारी ली। कार्यक्रम का आयोजन नगरपालिका प्रशासन के नेतृत्व में किया जाएगा। दशहरा पर्व पर होने वाले इस आयोजन को लेकर तैयारियां की जा रही हैं, ताकि कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारू बनी रहें और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।इस दौरान नगरपालिका चेयरमैन रामकला गुर्जर ने नरेगा के तहत चल रहे कार्यों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यों की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। दशहरे पर मेला ग्राउंड में रावण दहन और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने से कस्बे में उत्सव का माहौल रहेगा। नगरपालिका प्रशासन की ओर से आयोजन को लेकर आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं।0
0
Report
Advertisement
कोलकाता भगदड़ में मुजफ्फरपुर पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल
Muzaffarpur, Bihar:कोलकाता भगदड़ में मुजफ्फरपुर के पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत के बाद मुजफ्फरपुर पहुंचा पिता पुत्र का शव,एक साथ जली पिता पुत्र की चिताएं, यह दृश्य देखकर माहौल हो गया था गमगीन तो दूसरे तरफ मां का रो रो कर हो गया था बुरा हालAnchor - अपने इकलौते पुत्र के जिद पर पहली बार कोलकाता का दुर्गा पूजा देखने के लिए अपने परिवार के साथ गए मुजफ्फरपुर के अभिषेक श्रीवास्तव के कोलकाता के चोरबागान में हुए भगदड़ में अभिषेक और उनके पुत्र आयांश की मौत हो जाती है और अभिषेक की पत्नी की जान किसी तरह बच जाती है लेकिन अभिषेक की पत्नी निभा के आंखों के सामने अपने पति और अपने पुत्र की मौत देखकर उसकी बुरा हाल हो जाती है. उसने बताई कि वह हर साल मुजफ्फरपुर का ही दुर्गा पूजा का मेला घूमती थी,लेकिन इस बार उसे अपने 7 वर्ष यह पुत्र अयांश के जिद पर कोलकाता स्थित अपने मौसी के घर जाकर देशभर में नामी कोलकाता का दुर्गा पूजा देखना था,लेकिन उसे यह क्या पता था कि उसे कोलकाता के दुर्गा पूजा का मेला मौत बनकर उसके परिवार पर टूट पड़ेगी. मृतक अभिषेक की पत्नी निभा ने बताई वह अपने पति अभिषेक कुमार श्रीवास्तव और पुत्र अयांश कुमार के साथ मेला स्पेशल ट्रेन से 16 तारीख को मुजफ्फरपुर से कोलकाता के लिए चली और 17 तारीख को वहां पहुंची. जिसके बाद वह अपने बहन के परिवार के साथ कोलकाता के चोरबागान स्थित दुर्गा पूजा पंडाल घूमने गई. जहां पर अचानक भगदड़ मची और उस भीड़ में पहले उसके 7 वर्षीय बच्चे आयांश कुमार नीचे गिर पड़ा और भीड़ उसे दबाते चला गया, जिसे बचाने के लिए उसके पापा अभिषेक भी उसे भीड़ में दब गए फिर भीड़ बढ़ते गया और लोग एक दूसरे पर गिरते चले गए. वह पीछे से चिल्लाती रही कोई मेरे पति और बच्चे को बचाएं लेकिन उसे भीड़ में कोई सुनने वाला नहीं था और हर लोग अपनी जान बचाते रहे,लेकिन उसके पति और बच्चे की मौत भीड़ में दबने से हो गई. जिससे उनका पूरा परिवार गुजर गया अब वह अपने परिवार में अकेली रह गई.अब अभिषेक की पत्नी सवाल उठा रही थी की इतने भीड़ भाड़ वाले पूजा पंडाल में सुरक्षा की कोई व्यवस्था नहीं थी और ना ही आने-जाने के लिए बड़ा सा कोई रास्ता था.संकीर्ण गलियों से लोग पूजा पंडाल की ओर मां के दर्शन करने जा रहे थे.दरअसल अभिषेक श्रीवास्तव मूल रूप से मुजफ्फरपुर जिले के साहेबगंज के पिपरा राघो गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में वे मुजफ्फरपुर शहर के साकेतपुरी इलाके में किराये के मकान में रह रहे थे और पेशे से मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव (एमआर) थे और उनका सात वर्षीय बेटा आयुष तीसरी कक्षा का छात्र था.आयुष काफी समय से कोलकाता की प्रसिद्ध दुर्गा पूजा देखने और भव्य पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमा के दर्शन करने की जिद कर रहा था.अपने इकलौते पुत्र आयांश के जिद को पूरा करने और खुशियां मनाने के लिए अभिषेक सपरिवार कोलकाता स्थित अपने थे.अपने साढ़ू के यहां गए थे.अपने साढ़ू के यहां गए थे,लेकिन उन्हें क्या पता था कि जिस खुशी को समेटने वे कोलकाता जा रहे हैं, वह सफर उनके हंसते-खेलते परिवार को हमेशा के लिए तबाह कर देगा.आपको बता दें कि कोलकाता के भीड़भाड़ वाले चोरबागान के पूजा पंडाल में अचानक फैली अव्यवस्था के कारण भयानक भगदड़ मच गई. जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई और इस भगदड़ की चपेट में आने से अभिषेक और उनके बेटे आयुष की कुचले जाने से मौके पर ही मौत हो गई थी. इसके बाद आज अभिषेक श्रीवास्तव और उसके पुत्र अयांश कुमार की शव मुजफ्फरपुर पहुंचा. इसके बाद पूरा समाज गमगीन हो गया.वही मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्थित मुक्तिधाम में पिता पुत्र का एक साथ चिता जली और अंतिम संस्कार किया गया.121 - मृतक अभिषेक की पत्नी निभा कुमारी से बातचीत की हमारे संवाददाता मणितोष कुमार ने0
0
Report
प्रशांत किशोर ने कोशी स्नातक चुनाव में जनसुराज प्रत्याशी के पक्ष में वोट चाहा
Kishanganj, Bihar:कोशी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के चुनाव को लेकर किशनगंज में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गयी है। जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर आज चुनावी प्रचार के लिए किशनगंज पहुचें। जहां उन्होंने पश्चिम पाली स्थित एक होटल में जनसभा को संबोधित करने के दौरान जन सुराज के एमएलसी प्रत्याशी रजनीश रंजन सिंह के पक्ष में मतदाताओं से वोट देने की अपील की। पीके ने मौके पर प्रेसवार्ता कर पत्रकारों को बताया कि लोकतंत्र में लोगों के हाथों में ताकत है।उन्होंने बताया कि किसी एक चुनाव से बनता बिगड़ता नहीं है।हर छह माह या साल भर के बाद जनता के पास अवसर आता है।सरकार को बनाने का लोगों को हटाने का या फिर बनी हुई व्यवस्था को सुधारने का। उन्होंने कहा कि कोशी स्नातक निर्वाचन से सरकार नही बनेगी,ना ही किसी को सरकार से हटाने के लिए ये चुनाव है।लेकिन लोगो ने भाजपा को हराने के लिए जनसुराज की मदद की तो बिहार में बनी हुई व्यवस्था पर नकेल कसा जा सकेगा और नेताओं के अंदर डर पैदा हो जाएगा कि जनता के लिए अगर काम नहीं करेंगे तो भाजपा और राजद से आगे बढ़कर किसी नए विकल्प को पैदाकर उसे गद्दी पर बैठा सकती है। वही उन्होंने एनडीए के नेताओं पर जुबानी प्रहार कर कहा कि एनडीए खाता खोलने के लिए लड़ाई लड़ रहा है।उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार सीएम के पद से हटने के बाद से एनडीए कोई चुनाव नहीं जीता है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव भोजपुर हो या फिर बांकीपुर उपचुनाव हो एनडीए चुनाव हार रही है।उन्होंने कहा कि जदयू और भाजपा अलग अलग है।नीतीश कुमार किसी के प्रचार या समर्थन देने अभी तक नहीं आये है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार में चुनाव जीतना करीब करीब असंभव ही。0
0
Report
सहरसा में दुर्गा पूजा के दौरान भक्तों की भीड़, हाथी पर आई माता दुर्गा
Saharsa, Bihar:दुर्गा पूजा को लेकर सहरसा में भी भक्तिमय माहौल बना हुआ है. पूजा के दौरान विभिन्न पूजा पंडालों में मां दुर्गा की पूजा अर्चना और दर्शन करने के श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है. शहर के थाना चौक, पंचवटी चौक, पूरब बाजार, प्रशांत सिनेमा रोड सहित अन्य जगहों पर स्थित मां दुर्गा के मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ देखी जा रही है. आज नवमी के दिन महालक्ष्मी की पूजा अर्चना की जा रही है, कहा जा रहा कि 21 अक्टूबर को दुर्गा पूजा का समापन होगा. वहीं मंदिर के पुजारियों का कहना है कि इस बार मां दुर्गा हाथी पर सवार होकर आई है और हाथी पर सवार होकर ही जाएगी. शहर के प्रशांत सिनेमा रोड स्थित दुर्गा मंदिर का जायज़ा लिया Zee Media संवाददाता विशाल ने.0
0
Report
Advertisement
खेत की खुदाई के विवाद में लाठी-डंडों से मारपीट, वीडियो वायरल; 2 गिरफ्तारी
Azamgarh, Uttar Pradesh:खेत की खुदाई को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद में चले लाठी-डंडे व फावड़ा, मारपीट का वीडियो वायरल, पुलिस 7 के विरुद्ध मुकदमा दर्जकर 2 को किया गिरफ्तार。 जनपद आजमगढ़ में कन्धरापुर थाना क्षेत्र के मुजफ्फरपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर खेत की खुदाई का विरोध करना मां-बेटे को भारी पड़ गया। आरोप है कि विरोध करने पर पड़ोसी द्वारा लाठी-डंडों से मारपीट की गई। घटना में दिव्यांशु यादव के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि उनकी मां कौशल्या देवी के पैर में चोट लगी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं इस मारपीट में चले लाठी-डंडा और फावड़ा का वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्जकर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया। आजमगढ़ जिले के कन्धरापुर थाने में दिए गए प्रार्थना पत्र के मुताबिक यह घटना 17 अक्टूबर 2026 की सुबह करीब 7 बजे की है। जहां मुजफ्फरपुर निवासी कौशल्या देवी ने आरोप लगाया कि उनके खेत में राम प्रसाद मौर्य जो कुदाल व फावड़े से खुदाई कर रहे थे। उस दौरान पड़ोसियों द्वारा विरोध को लेकर मना किया तो राहुल मौर्य, रोशन मौर्य, जीवन मौर्य, गुड्डू मौर्य, राजू मौर्य, आशुतोष मौर्य तथा संतोष मौर्य समेत अन्य लोग कथित तौर पर गाली-गलौज करने लगे। इसके बाद लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जहां उनके बेटे दिव्यांशु यादव के सिर में गंभीर चोट आई। वहीं उन्हें कौशल्या देवी के पैर में भी चोट लगी। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। कौशल्या देवी ने यह भी आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष की ओर से उन्हें जान से मारने की धमकी दी जा रही है। उन्होंने पुलिस से सुरक्षा और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। तहरीर में यह भी उल्लेख किया गया की जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा विचाराधीन है। इस मामले में सीओ सिटी ने बताया कि एक पक्ष की तरफ से मुकदमा पंजीकृत हुआ है, मामले में निरोधात्मक कार्रवाई की गई है, वहीं अन्य विधिक कार्रवाई की जा रही है。0
0
Report
यूपी MLC चुनाव से पहले बागियों का BJP पर निशाना, देवेन्द्र प्रताप सिंह का पोस्ट
Noida, Uttar Pradesh:उत्तर प्रदेश में 23 अक्टूबर को शिक्षक और स्नातक MLC चुनाव होना है. लेकिन उससे पहले ही बागियों का गुस्सा सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के लिए मुसीबत बन चुका है. फैजाबाद-गोरखपुर से MLC देवेन्द्र प्रताप सिंह ने अपनी नाराजगी सोशल मीडिया पर जाहिर करते हुए अपने अपमान का बदला लेने की अपील की है. यही नहीं उन्होंने एक हस्त लिखित चिट्ठी भी पोस्ट की है. देवेन्द्र प्रताप सिंह ने फेसबुक पोस्ट में लिखा, \"शिक्षक और प्रतियोगी नौजवान मेरे परिवार का हिस्सा है. न्याय के लिए हमारे संघर्ष को अपमानित किया गया. जिनको मन में न्याय पाने की ललक हो, जिन्हें मेरे संघर्ष में विश्वास हो ऐसे सभी शिक्षक साथियों से अन्याय व अपमान के ख़िलाफ़ 23 अक्टूबर को सशक्त जनादेश की प्रार्थना करता हूं.\"0
0
Report
मुजफ्फरनगर में दशहरे पर रावण, कुंभकरण और मेघनाद के साथ दहन होगा 15 फीट ‘कॉकरोच’ का पुतला
Muzaffarnagar, Uttar Pradesh:मुजफ्फरनगर में दशहरे के पर्व को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। हर साल की तरह इस बार भी बुराई पर अच्छाई की जीत के प्रतीक रावण, कुंभकरण और मेघनाद के पुतलों का दहन किया जाएगा। खास बात यह है कि इस बार तीनों पुतलों के साथ 15 फीट का एक चौथा पुतला भी बनाया गया है, जिसका नाम ‘कॉकरोच’ रखा गया है। आयोजकों का कहना है कि इस पुतले के दहन के जरिए देश में अस्थिरता फैलाने वाली ताकतों के खिलाफ संदेश दिया जाएगा। रावण का पुतला 60 फीट, कुंभकरण का 55 फीट और मेघनाद का 50 फीट ऊंचा होगा। पुतलों के मुंह और आंखों से आग निकलने की व्यवस्था की गई है, जबकि दहन रिमोट के जरिए किया जाएगा। कई वर्षों से पुतले बनाने का काम कर रहे शफीक और उनकी पांच सदस्यीय टीम इन्हें अंतिम रूप भी दे चुकी हे। दशहरे का यह आयोजन जहां धार्मिक परंपरा और बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनेगा, वहीं इस बार चौथे पुतले को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा रहने की उम्मीद है।0
0
Report
Advertisement
72 वर्षीय वृद्ध विंध्याचल एक्सप्रेस में चढ़ते समय गिरकर घायल
Narsinghpur, Madhya Pradesh:नरसिंहपुर जिले के सालीचौका रेलवे स्टेशन पर विंध्याचल एक्सप्रेस में चढ़ते समय 72 वर्षीय वृद्ध हादसे का शिकार हो गए। वृद्ध की पहचान ग्राम सूखा खैरी निवासी परसराम कौरव के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वे भोपाल में इलाज कराने के लिए जा रहे थे, तभी ट्रेन में चढ़ते समय उनका पैर फिसल गया और वे नीचे गिर पड़े। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं। स्टेशन मास्टर से सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल वृद्ध को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। हादसा किन परिस्थितियों में हुआ, इसे लेकर विस्तृत जानकारी सामने आना बाकी है।0
0
Report
बिलासपुर: चकरभाठा में बाइक चोरी मामले में छह गिरफ्तार, दो मोटरसाइकिल बरामद
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर। चकरभाठा थाना क्षेत्र में बाइक चोरी के मामले में पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों पर संगठित होकर चोरी की घटनाओं को अंजाम देने का आरोप है। पुलिस के मुताबिक, शिव शंकर सिंगरौले अपनी होंडा साइन मोटरसाइकिल से एयरपोर्ट तिराहा पहुंचे थे। उन्होंने अपनी बाइक सड़क किनारे खड़ी की और पैदल टहलने चले गए। वापस लौटने पर बाइक गायब मिली, जिसके बाद उन्होंने चकरभाठा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। मामले की जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले तथा मुखबिर से मिली जानकारी के आधार पर संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने मिलकर होंडा साइन मोटरसाइकिल चोरी करने की बात स्वीकार की। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दो मोटरसाइकिल और एक बैटरी बरामद की। गिरफ्तार आरोपियों में अमन वर्मा, रंजीत श्रीवास, आशीष वर्मा, अजय उर्फ अज्जू वर्मा, नरेश गोड़ और मानस यादव शामिल हैं। सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया हैँ।0
0
Report
हाई कोर्ट ने सलवा जुडूम कर्मियों के सेवा शर्तों पर चार सप्ताह में जवाब मांगा
Bilaspur, Chhattisgarh:बिलासपुर।हाई कोर्ट ने पूर्व सलवा जुडूम कर्मियों की सेवा शर्तों और अधिकारों से जुड़े मामले में राज्य शासन सहित अन्य प्रतिवादियों को नोटिस जारी कर चार सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया है। मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति कृष्न राम महापात्र और न्यायमूर्ति संतोष शर्मा की पीठ ने सुरेश कुमार उर्फ सुरेश निषाद की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। मामला उन कर्मियों की सेवा संबंधी पात्रताओं और अधिकारों से जुड़ा है, जिन्हें सलवा जुडूम अभियान के दौरान विशेष पुलिस अधिकारी के रूप में नियुक्त किए जाने के बाद छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में शामिल किया गया था। याचिकाकर्ता ने सेवा शर्तों में कथित भेदभाव का मुद्दा उठाते हुए संविधान के अनुच्छेद 14 और 16 के तहत समानता तथा सार्वजनिक रोजगार में समान अवसर के अधिकार का हवाला दिया है। वर्ष 2005 के आसपास बस्तर क्षेत्र में शुरू हुए सलवा जुडूम अभियान के दौरान कई युवाओं को विशेष पुलिस अधिकारी बनाया गया था। वर्ष 2011 में सुप्रीम कोर्ट ने विशेष पुलिस अधिकारियों को सशस्त्र माओवादी विरोधी अभियानों में इस्तेमाल करने पर रोक लगा दी थी, जिसके बाद कुछ कर्मियों को छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल में शामिल किया गया। सुनवाई के दौरान राज्य शासन की ओर से अतिरिक्त महाधिवक्ता राज कुमार गुप्ता ने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। याचिकाकर्ता की ओर से सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता फतेश कुमार साहू और हाई कोर्ट के अधिवक्ता विद्याभूषण सोनी ने पैरवी की। अदालत ने प्रतिवादियों को चार सप्ताह में जवाब दाखिल कर उसकी प्रति याचिकाकर्ता के अधिवक्ताओं को उपलब्ध कराने का निर्देश दिया है। मामले की अगली सुनवाई छह सप्ताह बाद होगी। फिलहाल हाई कोर्ट ने शासन से जवाब मांगा है और याचिका में उठाए गए मुद्दों पर अंतिम फैसला होना बाकी है.0
0
Report
Advertisement
