804407
Jehanabad - भाजपा कार्यालय में धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब की 134वीं जयंती
Hulasganj, Bihar:हुलासगंज भाजपा कार्यालय परिसर में कार्यकर्ताओं द्वारा धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की 134 वीं जयंती, घोषी विधायक रामबली सिंह यादव ने इस अवसर पर भाग लेकर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हमें बाबा साहब के आदर्शों को आत्मसात करने की जरूरत है।
0
0
Report
हमें फेसबुक पर लाइक करें, ट्विटर पर फॉलो और यूट्यूब पर सब्सक्राइब्ड करें ताकि आप ताजा खबरें और लाइव अपडेट्स प्राप्त कर सकें| और यदि आप विस्तार से पढ़ना चाहते हैं तो https://pinewz.com/hindi से जुड़े और पाए अपने इलाके की हर छोटी सी छोटी खबर|
पत्नी की हत्या: पति ने गला दबाकर मौत के घाट उतारा; नारपोली पुलिस ने गिरफ्तार
Thane, Maharashtra:पतीकडून पत्नीचा खून... भिवंडी तालुक्यातील अंजूरफाटा परिसरातून एक धक्कादायक घटना समोर आली आहे. 19 वर्षीय पत्नीला मारहाण करून गळा दाबून जिवे ठार मारल्याप्रकरणी पतीला नारपोली पोलिसांनी अटक केली आहे. नारपोली पोलीस ठाणे हद्दीतील अंजूरफाटा, अश्विनी सलून जवळील मनोज म्हात्रे ऑफिस समोरील सचिन यांच्या खोलीत ही घटना घडली. पोलिसांनी दिलेल्या माहितीनुसार, दि. 18 सप्टेंबर रोजी सायंकाळी साडे पाच वाजताच्या सुमारास आरोपी तबरेज जमशेत आलम, वय 21 वर्षे याने त्याची पत्नी सैनब तबरेज आलम, वय 19 वर्षे हिचा खून केला. घरातील नातेवाईकांना योग्य मानसन्मान देत नसल्याच्या कारणावरून दोघांमध्ये नेहमी वाद होत होता. काल देखील त्याच कारणावरून वाद झाल्याने रागाच्या भरात पतीने पत्नीला मारहाण करून तिचा गळा दाबून तिला जिवे ठार मारले. या प्रकरणी पोलीस नाईक किरण तानाजी मोहिते यांनी दिलेल्या फिर्यादीवरून गुन्हा रजि. नं. 1058/2026 भारतीय न्याय संहिता कलम 103(1) प्रमाणे गुन्हा दाखल करण्यात आला आहे. आरोपी तबरेज आलम याला दि. 19/09/2026 रोजी पहाटे 02:19 वाजता अटक करून न्यायालयात हजर करण्यात आले असल्याबद्दल पथकाने माहिती दिली. आरोपीने नेमका कोणत्या कारणातून हे कृत्य केले, याचा अधिक तपास सहाय्यक पोलीस निरीक्षक माणिक होळकर करत आहेत.0
0
Report
हाथरस हादसे में स्कोर्पियो ने बाइक सवार को रौंदा, तीन घायल
Hathras, Uttar Pradesh:हाथरस तेज रफ्तार स्कोर्पियो कार ने बाइक को रोंदा घटना हुई CCTV कैमरे में कैद सहपऊ भारत पैट्रोल पम्प के सामने बाइक को स्कोर्पियो कार ने रोंदा पम्प से पैट्रोल लेने के बाद रोड क्रॉस करते समय स्कोर्पियो ने बाइक सवार को रोंदा स्कोर्पियो बाइक को रोदते हुए स्पीड में निकल गई बाइक चालक और एक महिला व वच्चा तीनों बुरी तरह घायल हो गए टक्कर इतनी भयंकर थी कि बाइक के पुर्जे पुर्जे अलग हो गए बाइक पर बैठे तीनो बुरी तरह घायल हो गए सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी स्वास्थ्य सामुदायिक केंद्र में भर्ती कराया0
0
Report
शामली नगरपालिका के सभासद की धुनाई, जलभराव पर हंगामा
Shamli, Uttar Pradesh:शामली. एक वार्ड सभासद की धुनाई की घटना सामने आई है. जनपद शामली की सिटी नगर पालिका में वार्ड में जलभराव की समस्या को लेकर महिलाएं व पुरुषों के साथ नगर पालिका के सभासद और भाजपा के जिला मंत्री की कहासुनी हो गई. इसके बाद महिलाओं ने सभासद पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए उसकी धुनाई शुरू कर दी. सभासद अपनी जान बचाकर थाने के गेट के सामने पकड़ लिया गया और एक महिला व एक पुरुष सभासद का गिरेबान पकड़कर उसे थाने ले गए. दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पूरा मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के सिटी नगर पालिका का है, जहां मोहल्ला दयानंद नगर वार्ड संख्या 16 निवासी महिलाएं व पुरुष वार्ड मे जल भराव की समस्या लेकर नगर पालिका आए थे. सभासद अनिल उपाध्यक्ष भी वहां थे. कहासुनी के दौरान आरोप है कि सभासद ने महिलाओं के साथ बदतमीजी की तो भीड़ ने उसे मारपीट शुरू कर दी. सभासद ने नगर पालिका की भ्रष्टाचारों की पोल खोल रहे होने का आरोप लगाया और कहा कि भीड़ को उकसाने का आरोप चैयरमैन पर है. चैयरमैन अरविन्द संगल ने किसी आरोपी को निराधार बताया है.0
0
Report
Advertisement
श्रावस्ती में आबकारी महिला सिपाही ने फूड इंस्पेक्टर पर शादी का झांसा देकर आरोप
Shravasti, Uttar Pradesh:श्रावस्ती में महिला आबकारी सिपाही का गंभीर आरोप खबर यूपी के श्रावस्ती जिले से है जहां आबकारी विभाग में तैनात एक महिला सिपाही ने खाद्य एवं रसद विभाग में तैनात इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप पर गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला सिपाही का आरोप है कि प्रेम प्रसंग के बाद फ़ूड इंस्पेक्टर ने शादी का झांसा देकर करीब एक साल तक उसके साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रखा। महिला के मुताबिक दोनों की सगाई भी हो चुकी है और दिसंबर महीने में शादी की तारीख तय है। लेकिन अब आरोप है कि फ़ूड इंस्पेक्टर शादी से इनकार कर रहा है। मामला श्रावस्ती जिले का है, जहां आबकारी विभाग में तैनात महिला सिपाही ने खाद्य विभाग में तैनात इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप के खिलाफ शिकायत दी है। महिला सिपाही के मुताबिक दोनों के बीच प्रेम प्रसंग था और इसी दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ीं। महिला का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर दोनों करीब एक साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रहे। महिला ने यह भी दावा किया है कि दोनों की इंगेजमेंट हो चुकी है और दिसंबर महीने में शादी की तारीख भी तय है। लेकिन अब आरोप है कि इंस्पेक्टर आदर्श प्रताप शादी से इनकार कर रहा है। महिला सिपाही ने पुलिस के साथ-साथ तहसील दिवस में भी तहरीर देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। महिला द्वारा लगाए गए आरोपों में कितनी सच्चाई है ये जांच के बाद ही सामने आएगा और मामले की पूरी तस्वीर साफ हो सकेगी।0
0
Report
भोपाल के हमीदिया अस्पताल में कैदी ने भागने की कोशिश, पकड़ लिया गया
Bhopal, Madhya Pradesh:भोपाल हमीदिया अस्पताल से कैदी ने फिर की भागने की कोशिश चौथी मंजिल की खिड़की से पाइप के सहारे उतरने लगा कैदी रात 3 बजे टॉयलेट की खिड़की से बाहर निकला था कैदी अस्पताल से बाहर निकलने से पहले ही पकड़ाया कैदी। करीब एक घंटे की तलाश के बाद पाइपलाइन के पास मिला कैदी नर्मदापुरम जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है कैदी टीन का टुकड़ा निगलने की बात कहकर अस्पताल पहुंचा था कैदी जांच में शरीर के अंदर कोई नहीं मिली वस्तु 15 सितंबर से हमीदिया अस्पताल में भर्ती था कैदी सचेंद्र उर्फ सचिन राजपूत ने भागने की कोशिश की हत्या और फिरौती के मामले में काट रहा उम्रकैद की सजा कोहेफिजा पुलिस ने भागने के प्रयास का मामला किया दर्ज0
0
Report
बरसाना में राधा रानी जन्मोत्सव: भक्तों का सैलाब और प्रशासन की सावधानी
Noida, Uttar Pradesh:बरसाना में आज आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा है...जहाँ हर तरफ राधा रानी के जन्मोत्सव की धूम है... भक्तों की भीड़ और भव्य सजावट से पूरा बरसानाधाम जगमगा उठा है... प्रशासन ने श्रद्धालुओं से हड़बड़ी, भगदड़ और अफवाहों से बचने की अपील की है...इस खास उत्सव पर पूरा बरसाना राधाराणी की भक्ति में रंगा है... और हर तरफ राधे-राधे गूंज रहा है...0
0
Report
Advertisement
फागी उप जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर, लगभग 50 यूनिट रक्त दान
Dudu, Rajasthan:फागी उपजिला अस्पताल में रक्तदान शिविर का किया आयोजन। उप जिला अस्पताल के पीएमओ डॉक्टर राजेंद्र प्रसाद जाटोलिया के निर्देशन में किया रक्तदान शिविर। शिविर में उप जिला अस्पताल फागी में कार्यरत डॉक्टर व नर्सिंग अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर लिया भाग। डॉक्टरों की टीम ने ग्रामीणों को रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया और रक्तदान का महत्व समझाया। शिविर में करीब 50 यूनिट ब्लड हुआ डोनेट, शिविर में डॉ उमा शंकर कुमावत, डॉ टीना शर्मा, डॉ देवेंद्र सिंह, नर्सिंग अधिकारी अमित शर्मा शर्मा सहित उप जिला अस्पताल कर्मियों और ग्रामीणों ने लिया हिस्सा।0
0
Report
टोंक में SI-प्लाटून कमांडर भर्ती की पुनः परीक्षा कल, 16 केंद्रों में 7217 अभ्यर्थी
Tonk, Rajasthan:टोंक टोंक में कल होगी SI-प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा की पुनः परीक्षा, 16 केंद्रों पर 7217 अभ्यर्थी होंगे शामिल टोंक में राजस्थान लोक सेवा आयोग, अजमेर द्वारा आयोजित उप-निरीक्षक/प्लाटून कमांडर संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा की पुनः परीक्षा कल टोंक जिला मुख्यालय पर आयोजित होगी। परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा दो पारियों में आयोजित होगी। प्रथम पारी में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक हिंदी विषय की परीक्षा होगी, जबकि द्वितीय पारी में दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक सामान्य ज्ञान की परीक्षा आयोजित की जाएगी। जिला मुख्यालय पर परीक्षा के लिए कुल 16 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें 4 राजकीय और 12 निजी परीक्षा केंद्र शामिल हैं। दोनों पारियों में कुल 7217 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों पर मूलभूत सुविधाओं, पेयजल और अभ्यर्थियों की तलाशी के लिए अलग-अलग व्यवस्था की गई है। परीक्षा की निगरानी के लिए 5 उप-समन्वयक, 28 पर्यवेक्षक तथा प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर 3 सदस्यीय सतर्कता दल की व्यवस्था की गई है। प्रशासन की ओर से परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया है。0
0
Report
राजसमंद: गणेश विसर्जन के दौरान बिजली की चपेट में आकर 15 वर्षीय विराट की मौत
Rajsamand, Rajasthan:राजसमंद से बड़ी ख़बर राजसमंद में गणेश विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा विद्युत लाइन से टकराई मूर्ति, करंट लगने से 15 वर्षीय किशोर की मौत राजनगर थाना क्षेत्र के मुंडोल गांव के पास हुआ हादसा गणपति विसर्जन के लिए प्रतिमा ले जाते समय रास्ते में विद्युत लाइन की चपेट में आई मूर्ति। अचानक फैले करंट की चपेट में आने से 15 वर्षीय मासूम बच्चे विराट की दर्दनाक मौत सूचना पर मौक़े पर राजनगर पुलिस पहुंची, एंबुलेंस से शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया。 गणेश विसर्जन के दौरान हुए इस भयानक हादसे के बाद पूरे इलाके में पसरा मातम。0
0
Report
Advertisement
NIA फैसले के बाद आदिवासी समाज हाई कोर्ट में आवेदन की तैयारी कर रहा
Jagdalpur, Chhattisgarh:झीरम घाटी हत्याकांड में NIA कोर्ट के फैसले के बाद आदिवासी समाज खुलकर सामने आ गया है। अदालत ने मामले में 10 दोषियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई है, लेकिन समाज का एक वर्ग इससे संतुष्ट नहीं है। जगदलपुर के परपा में हुई बैठक में सर्व आदिवासी समाज बस्तर संभाग के पदाधिकारी और फांसी की सजा पाने वाले दोषियों के परिवारों के सदस्य शामिल हुए। बैठक के बाद संस्था ने दोषियों के पक्ष में हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाने का फैसला किया। उनका कहना है कि NIA द्वारा गिरफ्तार सभी 10 आरोपी निर्दोष हैं और उन्हें गलत तरीके से आरोपित किया गया। समाज अब उनके लिए लड़ाई लड़ेगा और हर गांव से चंदा जुटाकर कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी; प्रत्येक परिवार से 20 रुपये लेने की बात कही गई है। पहले हाई कोर्ट में अपील, अगर राहत नहीं मिली तो सुप्रीम कोर्ट तक कानूनी लड़ाई जारी रहेगी। वहीं सजा पाए दोषियों के परिजनों का कहना है कि झीरम हमले के असली गुनाहगार अभी भी बाहर घूम रहे हैं; बारसे देवा जैसे नक्सली कमांडर ने आत्मसमर्पण कर मुख्यधारा में वापसी कर ली है, जबकि निर्दोष आदिवासियों को फंसा दिया गया।0
0
Report
UPI पर MDR बढ़ोतरी: पेट्रोल पंपों पर ₹5 MDR 15 अक्टूबर 2026 से लागू
Morena, Madhya Pradesh:सरकार ने MDR (Merchant Discount Rate) का ढांचा तय किया है। यह ग्राहक से लिया जाने वाला टैक्स नहीं, बल्कि भुगतान व्यवस्था में व्यापारी-पक्ष पर लगने वाला शुल्क है। पेट्रोल/फ्यूल जैसे सेक्टर में ₹2,000 से ऊपर के पात्र UPI मर्चेंट भुगतान पर ₹5 MDR तय किया गया है। यह व्यवस्था 15 अक्टूबर 2026 से प्रभावी होनी है। ग्वालियर के पेट्रोल पंपों पर अभी बोर्ड लगाने का क्या मतलब? अगर कोई पेट्रोल पंप अभी से बिना किसी लागू प्रतिबंध के “UPI पेमेंट नहीं लिया जाएगा” का बोर्ड लगाकर UPI बंद करता है, तो यह सरकार के नोटिफिकेशन का अनिवार्य निर्देश नहीं है। खास तौर पर ₹2,000 तक के UPI भुगतान पर कोई शुल्क नहीं लगाया जा सकता। सरकार की ओर से संभावित कार्रवाई का रास्ता कुछ इस तरह हो सकता है: पेट्रोलियम कंपनियां अपने डीलरों को निर्देश जारी कर सकती हैं कि ग्राहकों को डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध रखी जाए। संबंधित बैंक/UPI नेटवर्क और भुगतान सेवा प्रदाता अपने मर्चेंट एग्रीमेंट के अनुसार कार्रवाई कर सकते हैं। यदि कोई पंप ग्राहक से MDR की रकम अलग से वसूलता है, तो यह अलग मामला होगा, क्योंकि सरकार ने स्पष्ट किया है कि MDR ग्राहक पर पास नहीं किया जाना है。0
0
Report
शाजापुर NH-52 पर ट्रक भिड़ंत: एक चालक की मौत, दो घायल
Shajapur, Madhya Pradesh:एंकर- शाजापुर के नेशनल हाईवे-52 पर शनिवार को नैनावद और बंजारी के बीच दो ट्रकों की आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक ट्रक चालक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। दुर्घटना के बाद दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक प्लास्टिक कैरेट से भरा आयशर ट्रक कानपुर से नासिक की ओर जा रहा था। इसी दौरान नैनावद और बंजारी के बीच सामने से रॉन्ग साइड से आ रहे ट्रक से उसकी जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि आयशर ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया। हादसे की सूचना मिलते ही हाईवे एंबुलेंस 1033 और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। रेस्क्यू कर ट्रक में फंसे चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद तीनों घायलों को उपचार के लिए शाजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने आयशर ट्रक चालक बृजभान यादव को मृत घोषित कर दिया। हादसे में घायल दो अन्य लोगों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। रॉन्ग साइड से ट्रक आने का आरोप मृतक ट्रक चालक के साथी विशाल यादव ने बताया कि सामने से रॉन्ग साइड में आ रहे ट्रक के कारण यह हादसा हुआ। विशाल के मुताबिक दोनों ट्रक कानपुर से नासिक की ओर जा रहे थे और वह पीछे चल रहे ट्रक में सवार था। घटना के बाद पुलिस ने मृतक के परिजनों को हादसे की सूचना दी। पुलिस ने मर्ग कायम कर दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। बाईट- डॉ दीपक पाटीदार जिला अस्पताल शाजापुर0
0
Report
Advertisement
UPI MDR से ड्राई फ्रूट कारोबार पर बढ़ेगी लागत
Jammu, UPI के नए चार्ज से ड्राई फ्रूट कारोबार पर असर? डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने के बीच अब ₹2,000 से ऊपर के कुछ UPI मर्चेंट ट्रांजेक्शन पर MDR को लेकर व्यापारियों में चर्चा है. खास तौर पर ड्राई फ्रूट जैसे प्रीमियम कारोबार में, जहां एक ग्राहक का बिल अक्सर दो से पांच हजार रुपये या उससे ज्यादा पहुंच जाता है, व्यापारी इस अतिरिक्त लागत को लेकर चिंतित हैं. दुकानदारों का कहना है कि यह सरकार की तय व्यवस्था है, लेकिन MDR का भुगतान व्यापारी को करना होगा. ऐसे में बड़े बिल पर छोटी-सी प्रतिशत फीस भी कारोबार की लागत बढ़ा सकती है. व्यापारियों का तर्क है कि अगर MDR की सीमा ₹5,000 से ऊपर तय की जाती, तो छोटे और मध्यम कारोबारियों को कुछ राहत मिल सकती थी. हालांकि नियम के मुताबिक इस शुल्क का बोझ सीधे ग्राहक पर नहीं डाला जाना है. इसके बावजूद बाजार में यह सवाल उठ रहा है कि क्या अतिरिक्त लागत से कुछ व्यापारी ग्राहकों को कैश पेमेंट की तरफ जाने के लिए प्रोत्साहित कर सकते हैं. ड्राई फ्रूट बाजार में जहां प्रीमियम खरीदारी और बड़े बिल आम हैं, वहां UPI की सुविधा और व्यापारियों की लागत के बीच संतुलन महत्वपूर्ण होगा। अब नजर इस बात पर है कि नई व्यवस्था लागू होने के बाद बाजार और ग्राहक इसका किस तरह सामना करते हैं।0
0
Report
फरार आरोपी गोपू रामनगर कोसी बैराज पर गिरफ्तार, सिर पर 40 से अधिक टांके
Noida, Uttar Pradesh:दो दिन से था फरार, बैराज में नहा रहा था आरोपी सूचना मिलते ही कोतवाल पहुंचे, घेराबंदी कर दबोचा Ramnagar, Nainital एंकर:- रामनगर के सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर के सामने दो दिन पूर्व युवक पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर हमला कर उनकी कार क्षतिग्रस्त करने वाला आरोपी घटना के बाद से फरार चल रहा था,पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में दबिश दे रही थी,इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामनगर कोसी बैराज पुल के पास नहा रहा है,सूचना मिलते ही कोतवाल सुशील कुमार खुद पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, वहीं हमले में घायल गोपाल सिंह अधिकारी के सिर पर गंभीर चोटें आई थीं और उनके सिर पर 40 से ज्यादा टांके लगाए गए हैं. घायल का उपचार अभी भी निजी अस्पताल में जारी है. रामनगर में सिद्धपीठ श्री बालाजी मंदिर के सामने दो दिन पूर्व हुई मारपीट की घटना से हड़कंप मच गया था, बता दें कि गोपाल सिंह अधिकारी उर्फ गोपू पर आरोपी ने हमला कर दिया था, हमले के दौरान उनके सिर पर गंभीर चोटें आईं, जबकि उनकी कार को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया. घटना के बाद घायल गोपाल सिंह अधिकारी को उपचार के लिए निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उनके सिर पर 40 से अधिक टांके लगाए. गंभीर चोट के चलते उनका उपचार अभी भी निजी अस्पताल में चल रहा है. इधर घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, मामले की जानकारी मिलने के बाद रामनगर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी. पुलिस टीम द्वारा संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही थी और आरोपी की तलाश में पुलिस लगातार जुटी हुई थी. इसी दौरान पुलिस को आज सूचना मिली कि आरोपी रामनगर कोसी बैराज पुल के पास मौजूद है और वहां नहा रहा है,सूचना को गंभीरता से लेते हुए रामनगर कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार खुद पूरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे,पुलिस ने इलाके की घेराबंदी की और आरोपी को भागने का मौका दिए बिना मौके से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस उसे कोतवाली लेकर पहुंची, जहां उससे घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है. पुलिस अब हमले की वजह, घटना के दौरान इस्तेमाल किए गए सामान और पूरे घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है. मामले में पुलिस द्वारा आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है. फिलहाल घायल गोपाल सिंह अधिकारी का अस्पताल में उपचार जारी है. जबकि दो दिन तक फरार रहने के बाद आरोपी की गिरफ्तारी से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है,अब पुलिस पूछताछ और जांच के आधार पर घटना की पूरी तस्वीर सामने लाने में जुटी हुई है.0
0
Report
चित्तौड़गढ़ के सांवलिया मंदिर में जलझूलनी एकादशी मेले की तैयारियाँ शोभायात्रा और आतिशबाज़ी तय
Begun, Rajasthan:जलझूलनी एकादशी के तीन दिवसीय मेले को लेकर तैयारियाँ जोर-शोर से जारी हैं। मंदिर परिसर और मण्डफिया गांव में विशेष लाइट डेकोरेशन के साथ आकर्षक सजावट की गई है। मेले में विशाल शोभायात्रा मंदिर से शुरू होकर पूरे गांव से होते हुए सांवलिया सरोवर पहुंचेगी और वापस मंदिर आएगी। इसके बाद भव्य आतिशबाज़ी का आयोजन होगा। वहीं 21 सितंबर की रात रेफरल हॉस्पिटल ग्राउंड में अखिल भारतीय विराट कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। मीरा और गोवर्धन रंगमंच पर भी धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। 22 सितंबर को जलझूलनी एकादशी पर बी प्राक सहित अन्य कलाकार प्रस्तुतियां देंगे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पार्किंग स्थल से मंदिर तक निशुल्क बस सेवा भी उपलब्ध रहेगी।0
0
Report
Advertisement
